जगदलपुर शहर जिला कां lग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण विक्रम शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित करने हेतु आदेश जारी किया है।
विद्यार्थियों के खेवनहार खुद नैया खेते पहुंचते हैं स्कूल
- इंद्रावती में नाव चलाकर स्कूल पहुंचते हैं दो शिक्षक
- बच्चों का भविष्य संवारने 17 साल से दांव पर लगाते आ रहे हैं अपनी जिंदगी
अर्जुन झा
लोहंडीगुड़ा शिक्षक अनिल कुमार ग्वारे और उमेश कुमार मंडावी वास्तव में गुरु की महत्ता और सार्थकता को सिद्ध कर रहे हैं। उनके जैसा जज्बा हर शिक्षक में हो, तो फिर भला विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद, अब्दुल कलाम, डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, कल्पना चावला, पीटी ऊषा जैसी शख्सियत कैसे नहीं बनेंगे ? इन दोनों शिक्षकों के जज्बे को दिल से सलाम है।
आएदिन समाचार माध्यमों से शिक्षकों के अपनी शाला से गायब रहने, समय पर शाला न पहुंचने और समय से पहले शाला बंदकर रफूचक्कर हो जाने, शराब पीकर स्कूल पहुंचने, छात्राओं से गंदी हरकत करने जैसी खबरें सामने आती हैं। ऐसी खबरें मन को उद्वेलित कर देती हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की दुर्गति भी कोई नई बात नहीं है। बस्तर संभाग के दूरस्थ वनांचलों के स्कूलों के शैक्षणिक स्तर और शिक्षक शिक्षिकाओं की मनमानी एवं लापरवाही से जुड़ी शिकायतें हफ्ते पंद्रह दिन में आती ही रहती हैं। यहां की शालाओं की शिक्षण व्यवस्था पर भी सवाल उठते रहते हैं। ऐसे हालातों के बीच बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड से दिल को सुकून देने वाली बड़ी अच्छी खबर सामने आई है।लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र में स्थित ग्राम कोरली की सरकारी शालाओं में दो ऐसे शिक्षक पदस्थ हैं, जो दूसरे शिक्षकों के लिए रोल मॉडल बन गए हैं। ये दोनों शिक्षक बीते 17 सालों से स्वयं नाव चलाते हुए इंद्रावती नदी को पार करके अपने स्कूल पहुंच रहे हैं और पूरे मनोयोग से विद्यार्थियों को पढ़ाकर उनका भविष्य संवारने में लगे हुए हैं। दोनों शिक्षक इंद्रावती नदी के पुसपाल घाट से स्वयं नाव खेते हुए कोरली स्कूल पहुंचते हैं और शाला में अध्ययनरत 33 बच्चों को पढ़ाते हैं। पूरी तरह समर्पित भाव से शिक्षा दान में लगे इन शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा को शासन ने कभी सम्मानित करने की जरूरत ही नहीं समझी। हालांकि इन शिक्षकों को ऐसे किसी सम्मान की लालसा नहीं है। वे कहते हैं – हमारे स्कूल के बच्चे पढ़ लिखकर योग्य बन जाएं, यही हमारी बड़ी उपलब्धि है। बस्तर
जिला मुख्यालय जगदलपुर से 80 किमी की दूरी पर बिनता घाटी की वादियों में स्थित गांव कोरली में पदस्थ शिक्षक अनिल कुमार ग्वारे और उमेश कुमार मंडावी की कहानी किसी अजूबे से कम नहीं है। कोरली गांव में सन 1977 में प्राथमिक शाला की स्थापना हुई। कुछ वर्षों बाद वहां पूर्व माध्यमिक शाला भी खोल दी गई। अब कोरली के बच्चे मिडिल स्कूल तक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इन्हीं शालाओं शिक्षक अनिल कुमार ग्वारे और उमेश कुमार मंडावी पदस्थ हैं। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कोरली में वर्ष 2006 से बालोद निवासी शिक्षक अनिल कुमार ग्वारे तथा 2010 से फरसगांव निवासी शिक्षक उमेश कुमार मंडावी पदस्थ हैं। इन दोनों शालाओं में कुल 33 छात्र- छात्रा अध्ययनरत हैं। शिक्षक अनिल कुमार ग्वारे रोज लोहंडीगुड़ा से 20 किमी की दूरी तय कर तथा शिक्षक उमेश कुमार मंडावी तिरथा गांव से 10 किमी की दूरी तयकर पुसपाल घाट पहुंचते हैं और कोरली के ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराई गई नाव को स्वयं खेते हुए लगभग डेढ़ किमी दूर कोरली घाट पहुंचते हैं। विद्यालयीन समय तक शिक्षण कर शाम को उसी नाव से पुसपाल घाट और फिर वहां से अपने -अपने लौटते हैं।
बारिश में शरणार्थी बन जाते हैं शिक्षक
शिक्षक उमेश कुमार मंडावी बताते हैं कि इंद्रावती जब उफान पर रहती है तब बड़ी परेशानी होती है। अभी करीब डेढ़ किमी नाव चलाकर रोज अपने स्कूल पहुंचते हैं और पूरे दिन बच्चों को लगन से अध्यापन सेवा देने के बाद तय समय पर घरों को लौट जाते हैं। घर लौटने के दौरान भी वही नैय्या और खुद ही खेवईय्या। नदी में बाढ़ आ जाने पर 45 किमी की दूरी तय कर लोहंडीगुड़ा से मारडूम, बदरेंगा बिनता होते हुए आना जाना पड़ता है। पहले तो भेजा से कोरली के बीच घाटी में सड़क भी नहीं थी। अब जाकर सड़क बन पाई है। शिक्षक अनिल कुमार ग्वारे बताते हैं कि बारिश के दिनों में जब हम लौट नहीं पाते तब गांव वाले हमें अपने घरों में शरण देते हैं। चूंकि कोरली में शिक्षक आवास नहीं है, इसलिए ग्रामीणों के घरों में रहकर और उन्हीं के साथ भोजन कर गुजारा करना पड़ता है। बारिश के दिनों में इंद्रावती नदी पूरी तरह उफान पर रहती है, बाढ़ जल्दी नहीं उतरती। ऐसी स्थिति में दोनों शिक्षकों को कई दिनों तक ग्रामीणों के घरों में शरणार्थी बनकर रहना पड़ता है।
हर गतिविधि कराते हैं बच्चों से
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के कुल 33 विद्यार्थियों की पढ़ाई में ग्वारे और मंडावी अपनी ओर से कोई कमी नहीं करते। दोनों स्कूलों की आठ कक्षाओं में अध्यापन सेवा देना महज दो शिक्षकों के बूते की बात नहीं है, वह भी तब जबकि नाव चलाते दोनों की हड्डी पसली जवाब दे जाती है। अनिल ग्वारे और उमेश मंडावी सभी विद्यार्थियों को हर गतिविधि में पारंगत बनाने के लिए जी जान लगा देते हैं। बच्चों को वाद विवाद, संभाषण, पेंटिंग, व्यायाम, खेलकूद आदि विधाओं में दक्ष बनाने के लिए वे कोई कसर बाकी नहीं रखते। खेल खेल में पढ़ाई कराना उनकी विशेषता है। बच्चे भी मन लगाकर पढ़ाई करते हैं। जब कोई विद्यार्थी दो – तीन दिन तक शाला नहीं पहुंचता, तो शिक्षक उसके घर स्वयं पहुंच जाते हैं और अनुपस्थिति के कारण का पता लगाते हैं। दोनों शिक्षकों की कोशिश यही रहती है कि शालाओं में हमेशा शत प्रतिशत उपस्थिति बनी रहे।
केशकाल घाटी की सड़क का पेचवर्क हुआ शुरू, लगा लंबा जाम, मार्ग किया गया परिवर्तित
जगदलपुर, 18 नवम्बर।राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल घाटी में पेचवर्क का काम आज से शुरू हो गया, यह कार्य 30 नवंबर तक किया जाएगा, जिसके कारण प्रशासन ने मार्ग को परिवर्तित कर दिया। जगदलपुर से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को विश्रामपुरी की तरफ से भेजा जा रहा है। केशकाल एसडीएम के निर्देश के तहत मार्ग को परिवर्तित किया गया और पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर भारी वाहनों को विश्रामपुरी सिहावा और धमतरी के रास्ते रायपुर लाने की व्यवस्था की गई।
गौरतलब है कि केशकाल नगर व घाटी की सड़क जर्जर हो गई है जिससे छोटे वाहनों को और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने आज से मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया है, जल्द ही केसकाल नगर व केसकाल घाटी की सड़क अच्छी नजर आने लगेगी।
कहां हम लूज़, कहां रहे हम मजबूत, कांग्रेस ने की समीक्षा
- प्रदेश प्रभारी शैलजा, सह प्रभारी चंदन यादव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज में मंथन
अर्जुन झा
जगदलपुर दो चरणों में छत्तीसगढ़ की सभी नब्बे विधानसभा सीटों के चुनाव निपटने के बाद प्रत्याशियों की संभावित हार जीत, कमजोर एवं मजबूत स्थिति को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शीर्ष नेताओं ने घंटों मंथन किया। इस विशेष मंथन – चिंतन बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस की इस अहम बैठक में सबसे पहले प्रथम चरण के चुनाव वाले बीस विधानसभा क्षेत्रों के हालात पर गौर किया गया। सूत्रों के मुताबिक शुरुआत बस्तर संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, नारायणपुर, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल, कोंडागांव के हालात पर मंत्रणा हुई। इन विधानसभा क्षेत्रों के चुनावों में प्रत्याशियों के परफॉरमेंस और स्थानीय कार्यकर्त्ताओं व नेताओं के योगदान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बात रखी। उन्होंने बताया कि किस सीट पर कांग्रेस को जबरदस्त लीड मिल रही है और किस सीट पर स्थिति थोड़ी कमजोर है। प्रदेश महामंत्री प्रभारी मलकीत सिंह गैदू ने स्थानीय स्तर के नेताओं द्वारा प्रत्याशियों के पक्ष में निभाई गई भूमिका पर प्रेजेंटेशन दिया। इसके बाद राजनांदगांव रीजन के आठ विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति का आंकलन किया गया। राजनांदगांव रीजन की डोंगरगांव सीट के कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिति सबसे कमजोर रहने की बात उभरकर सामने आई, ऐसा सूत्रों का कहना है। पहले चरण के चुनाव वाली सीटों के बाद दूसरे चरण की प्रदेश की हाई प्रोफइल माने जाने वाली सीटों पाटन, साजा, डौण्डी लोहारा, दुर्ग ग्रामीण, नवागढ़ व अन्य सीटों के प्रत्याशियों की स्थिति की जानकारी कुमारी शैलजा ने ली। सूत्र बताते हैं कि साजा, दुर्ग ग्रामीण और भिलाई नगर सीटों पर कांटे का मुकाबला होने की जानकारी बैठक में दी गई। सूत्रों के मुताबिक कहा तो यह भी गया कि पाटन में भाजपा प्रत्याशी ने दमदारी से चुनाव लड़ा है और इस सीट पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के मैदान पर रहने से कांग्रेस को आंशिक नुकसान हुआ है। डौण्डी लोहारा सीट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया की राह आसान होने की जानकारी बैठक में दी गई। वहीं डॉ. चरणदास महंत तथा मंत्रियों वाली सीटों के बारे में भी चर्चा हुई। बैठक में प्रभारी कुमारी शैलजा को आश्वस्त किया गया कि कांग्रेस 70 सीटों पर आसान जीत हासिल कर रही है।
स्ट्रांग रूम्स पर रखें स्ट्रांग नजर
सूत्रों के मुताबिक बैठक में चुनाव के दौरान भाजपा के लोगों द्वारा फैलाई गई कथित अराजकता पर भी चर्चा हुई। इसी आधार पर स्ट्रांग रूम्स पर स्ट्रांग नजर रखने की हिदायत कुमारी शैलजा, डॉ. चंदन यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तमाम नेताओं को दी। कहा गया कि भाजपा के लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं, इसलिए हमें हर पल सजग रहने की जरूरत है। दीपक बैज ने कहा कि जो भाजपा हमारे घोषणा पत्र की कॉपी पेस्ट कर सकती है, वह कुछ भी कर सकती है। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को स्ट्रांग रुम्स की निगरानी के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश जारी करने हेतु प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू से कहा है।
मतदाताओं ने सिरे से नकार दिया है भाजपा को : दीपक बैज
- तीन चौथाई बहुमत के साथ छग में बनेगी कांग्रेस सरकार
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए जनता का आभार
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा ने इस चुनाव को प्रभावित करने के लिए छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को खराब करने की साजिश रची थी, लेकिन उसके मंसूबे पूरे नहीं हो पाए। छ्ग के जागरूक मतदाता भाजपा के बहकावे में नहीं आए। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस सरकार के काम एवं घोषणा पत्र पर भरोसा किया।
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीतकर पुनः सरकार बनाने जा रही है। दोनों चरणों के मतदान में किसानों, माताओं, बहनों, युवाओं, श्रमिकों और व्यापारियों का रूझान कांग्रेस के प्रति रहा। विधानसभा का यह चुनाव मोदी के झूठ, जुमले और कांग्रेस पर भरोसे का चुनाव रहा। कांग्रेस की सरकार बनते ही जनता से किए सभी वादों पर काम शुरू होगा। मोदी की गारंटी एवं भाजपा के झूठे एवं मनगढ़त आरोपों को जनता ने खारिज कर दिया है। श्री बैज ने कहा है कि कांग्रेस ने 2018 के अपने घोषणा पत्र के अधिकांश वादों को विगत 5 वर्षो के कार्यकाल में पूरा किया है। जनता का भरोसा 5 सालों में कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। यही कारण है कि जनता ने एकबार फिर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस ने उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अपनी सरकार की योजनाओं और कांग्रेस सरकार के पिछले कामों को आधार बनाकर किया। भाजपा का प्रचार ने नकारात्मकता पर आधारित रहा। मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने संवैधानिक संस्थानों एवं जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया, षडयंत्र रचे, दुर्भावना पूर्वक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। इसके विपरीत भाजपा के लोग ही भाजपा के घोषणा पत्र पर भरोसा करने को तैयार नहीं हुए। जिस तरह से प्रथम चरण के चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा था, उसी तरह दूसरे चरण के मतदान में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पक्ष में मतदान किया है। श्री बैज ने कहा है कि 2018 में दो तिहाई से बड़ी बहुमत मिली थी। अबकी बार तीन चौथाई से भी अधिक बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
फिर से बन रही है कांग्रेस की सरकार : अनिला भेंड़िया
- डौण्डी लोहारा की कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेंड़िया ने बूथ क्रमांक 77 में किया मतदान
- सेल्फी जोन में जाकर फोटो भी खिंचवाई मंत्री ने
डौण्डी लोहारा छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेंड़िया ने कहा है कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। वे अपनी भी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नजर आईं। श्रीमती भेंड़िया ने शहर के एक मतदान केंद्र में वोट करने के बाद बूथ के बाहर निर्मित सेल्फी जोन में जाकर अपनी तस्वीर भी खिंचवाई।
अनिला भेंड़िया डौण्डी लोहारा शहर की मतदाता हैं। उन्होंने दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला डौण्डी लोहारा स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 77 में मतदान किया। वोट करने के बाद बाहर आकर उन्होंने कैंपस में निर्मित सेल्फी जोन में फोटो खिंचवाई। इसके बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए अनिला भेंड़िया ने कहा कि प्रथम चरण वाली बीस
विधानसभा सीटों के मतदाताओं ने तो कांग्रेस पर भरोसा जताया ही है, आज दूसरे चरण के चुनाव में भी मतदाता पूरी तरह कांग्रेस के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के लक्ष्य के अनुरूप कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की 90 में से 75 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त अनिला भेड़िया ने कहा कि डौण्डी लोहारा क्षेत्र के मतदाता दो बार मुझे अपनी सेवा करने का मौका दे चुके हैं और तीसरी बार भी वे मुझे ही यह सुअवसर प्रदान करेंगे। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मुझे मिला है और मैं यह चुनाव रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगी। उन्होंने कहा कि डौण्डी लोहारा के जागरूक मतदाता भाजपा के प्रपंच में आने वाले नहीं हैं, उन्होंने कांग्रेस के सच का साथ दिया है।
नहीं रहे एसएस ढेक
लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के सांसद प्रतिनिधि केदार ढेक के पिताजी एसएस ढेक का शुक्रवार तड़के निधन हो गया।
एसएस ढेक लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज तड़के 4 बजे उन्होंने उसरीबेड़ा स्थित निवास में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार ग्राम उसरीबेड़ा के मुक्तिधाम में आज 11 बजे किया गया। एसएस ढेक के निधन पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, जगदलपुर के निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन, चित्रकोट के निवर्तमान विधायक राजमन बेंजाम, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य ने शोक व्यक्त करते हुए भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के वोटों से बदलेगी डौण्डीलोहारा की फिजा
- लोगों ने जताया कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेंड़िया पर भरोसा
- कांग्रेस के घोषणा पत्र पर ज्यादा यकीन कर रहे हैं लोग
दल्लीराजहरा डौण्डी लोहारा समेत राज्य की शेष 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। उसके पहले क्षेत्र के आम मतदाता कांग्रेस के घोषणा पत्र को ज्यादा विश्वासनीय मानते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेंड़िया पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि अनिला भेंड़िया ने अच्छा काम किया है और उसका प्रतिफल उन्हें जरूर मिलेगा। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने भी अनिला भेंड़िया को समर्थन दे दिया है। छमुमो के एकमुश्त तीस हजार वोट क्षेत्र में हवा का रुख बदलने में सक्षम हैं।
भाजपा इस चुनावी मौसम में नित नई घोषणाएं कर रही है। भाजपा की घोषणाओं पर लोगों को अपेक्षाकृत कम भरोसा है। मतदान की पूर्व संध्या इस संवाददाता ने डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतों में लोगों की राय जानने का प्रयास किया। ग्राम पंचायत घोटिया, पचेड़ा, साल्हे, धोबेदंड, चिखली, सुरडोंगर आदि में महिलाओं से चर्चा की गई। इन महिलाओं का कहना था कि बीजेपी द्वारा रोज रोज की जा रही घोषणा कोंग्रेस की नकल है। हमें कांग्रेस के घोषणा पत्र, भूपेश बघेल और अनिला भेंड़िया के काम पर पूरा भरोसा है और कांग्रेस की भरोसे वाली घोषणा में दम भी है। विशेष कर महिलाओं में अनिला भेड़िया के काम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने कहा कि अनिला भेंड़िया ने क्षेत्र में काफी कार्य कराए हैं। गांवों में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था उन्होंने कराई है। पहले गर्मी के दिनों में हमें पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता था। अनिला बहन ने अब घर घर में नल लगवाकर हमारी बड़ी परेशानी दूर कर दी है। हमारे बच्चों को गांव में ही अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। ईलाज और जचकी के लिए महिलाओं को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता, नजदीक में ही अस्पताल खुल गए हैं। महिलाओं ने कहा -अनिला भेंड़िया एक महिला हैं और महिलाओं के दुख दर्द को वे अच्छे से समझती हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं उन्हें फिर से अपना विधायक चुनना पसंद कर रही हैं। तेंदूपत्ता की दर प्रति मानक बोरा 6000 रु. करने और हर साल चार हजार रुपए देने की घोषणा को लेकर भी ग्रामीण महिलाओं में खुशी की लहर देखी गई। किसान 3200 रु. क्विंटल की दर से और प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान खरीदने संबंधी कांग्रेस के वादे को लेकर उत्साहित हैं। कर्जमाफी की घोषणा से भी किसान प्रभावित हैं। भूपेश बघेल सरकार द्वारा कराए गए कार्यों से हर वर्ग के मतदाता बेहद उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि 17 नवंबर को इसी आधार पर लोग मतदान करेंगे।
छमुमो बदलेगा लोहारा की सियासी दिशा*
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मजदूर संगठनों में शुमार छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने अनिला भेड़िया को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इससे डौण्डी लोहारा क्षेत्र में कांग्रेस का पलड़ा और भी भारी हो गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा का अभ्युदय डौण्डी लोहारा क्षेत्र की ही लौह नगरी दल्ली राजहरा में हुआ है। क्षेत्र की दल्ली, महामाया, दुलकी, पल्लेमाड़ी आदि खदानों में कार्यरत हजारों मजदूरों का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा करता है। छमुमो के तीस हजार से भी अधिक मजदूर सदस्य हैं और उनके साथ उनके कई लाख परिजन जुड़े हुए हैं। इनके अलावा ट्रांसपोर्ट, हमाली और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लाखों श्रमिक भी छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के कट्टर समर्थक हैं। इनमें से ज्यादातर वोटर हैं। ऐसे में इस मजदूर संगठन द्वारा अनिला भेड़िया को समर्थन दे दिए जाने से श्रीमती भेंड़िया की राह और भी आसान हो गई है।
प्रभार विस क्षेत्रों में लखेश्वर बघेल ने बनाई जीत की रणनीति
- धमतरी, कुरुद और सिहावा क्षेत्र में ले रहे हैं सतत बैठकें
जगदलपुर धमतरी जिले के धमतरी, कुरुद और सिहावा विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी एवं बस्तर के विधायक तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। वे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगातार बैठकें लेकर मतदाताओं को कांग्रेस की ओर आकर्षित करने के लिए टिप्स दे रहे हैं।

बस्तर विधायक एवं उक्त तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी लखेश्वर बघेल के धमतरी स्थित राजीव भवन पहुंचने पर धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। धमतरी जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में लखेश्वर बघेल ने पत्रकार वार्ता भी ली। पत्रकारों से चर्चा करते हुए लखेश्वर बघेल ने कांग्रेस की महत्वाकांक्षी गृहलक्ष्मी योजना पर प्रकाश डालते कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को सालाना 15 हजार हजार रु. देने की घोषणा कांग्रेस ने की है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों का भी जिक्र किया। विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रभार वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों कुरुद, धमतरी व नगरी में प्रत्याशियों एवं वरिष्ठजनों से मुलाकात कर रणनीति तैयार की। उन्होंने तीनों सीटों पर कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मत दिलाने हेतु लोगों से अपील की। इस दौरान को आब्जर्वर दिनेश यदु, विजय देवांगन, डॉ. शिल्पा देवांगन, शरद लोहाणा, चंपा ठाकुर, उत्तम नाइक, श्याम कुमारी ध्रुव, शोभाराम मारकंडे, गोपाल कश्यप, रामया राम, सोनाधर, राजेश कुमार, मेघनाथ नेताम, जोगेश एवं जनप्रतिनिधि, नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

डौण्डीलोहारा के लोगों ने जताया अनिला भेंड़िया पर भरोसा
- कांग्रेस के घोषणा पत्र पर ज्यादा यकीन कर रहे लोग
दल्लीराजहरा डौण्डी लोहारा समेत राज्य की शेष 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। उसके पहले क्षेत्र के आम मतदाता कांग्रेस के घोषणा पत्र को ज्यादा विश्वासनीय मानते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेंड़िया पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि अनिला भेंड़िया ने अच्छा काम किया है और उसका प्रतिफल उन्हें जरूर मिलेगा।
भाजपा इस चुनावी मौसम में नित नई घोषणाएं कर रही है। भाजपा की घोषणाओं पर लोगों को अपेक्षाकृत कम भरोसा है। मतदान की पूर्व संध्या इस संवाददाता ने डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतों में लोगों की राय जानने का प्रयास किया। ग्राम पंचायत घोटिया, पचेड़ा, साल्हे, धोबेदंड, चिखली, सुरडोंगर आदि में महिलाओं से चर्चा की गई। इन महिलाओं का कहना था कि बीजेपी द्वारा रोज रोज की जा रही घोषणा कोंग्रेस की नकल है। हमें कांग्रेस के घोषणा पत्र, भूपेश बघेल और अनिला भेंड़िया के काम पर पूरा भरोसा है और कांग्रेस की भरोसे वाली घोषणा में दम भी है। विशेष कर महिलाओं में अनिला भेड़िया के काम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

महिलाओं ने कहा कि अनिला भेंड़िया ने क्षेत्र में काफी कार्य कराए हैं। गांवों में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था उन्होंने कराई है। पहले गर्मी के दिनों में हमें पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता था। अनिला बहन ने अब घर घर में नल लगवाकर हमारी बड़ी परेशानी दूर कर दी है। हमारे बच्चों को गांव में ही अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। ईलाज और जचकी के लिए महिलाओं को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता, नजदीक में ही अस्पताल खुल गए हैं। महिलाओं ने कहा -अनिला भेंड़िया एक महिला हैं और महिलाओं के दुख दर्द को वे अच्छे से समझती हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं उन्हें फिर से अपना विधायक चुनना पसंद कर रही हैं। तेंदूपत्ता की दर प्रति मानक बोरा 6000 रु. करने और हर साल चार हजार रुपए देने की घोषणा को लेकर भी ग्रामीण महिलाओं में खुशी की लहर देखी गई। किसान 3200 रु. क्विंटल की दर से और प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान खरीदने संबंधी कांग्रेस के वादे को लेकर उत्साहित हैं। कर्जमाफी की घोषणा से भी किसान प्रभावित हैं। भूपेश बघेल सरकार द्वारा कराए गए कार्यों से हर वर्ग के मतदाता बेहद उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि 17 नवंबर को इसी आधार पर लोग मतदान करेंगे।












