City Media - Page 648 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 648

देवलाल ठाकुर के जनसमर्थन में उमड़ा जनसैलाब

0

दल्लीराजहरा में कल भाजपा मंडल द्वारा डौण्डीलोहारा विधानसभा क्रमांक 60 प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के साथ जनसंपर्क करते हुए शहर के मुख्य मार्ग में रोड शो किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने बताया कि दल्ली राजहरा के जनता के बीच भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के समर्थन में उत्साह का माहौल है देवलाल ठाकुर ने कहां की दल्ली राजहरा में विकास के नाम पर 10 वर्षों से केवल ठगा गया है

नहीं केंद्रीय विद्यालय खुला न 100 बिस्तर अस्पताल बायपास रोड के अभाव में सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवा रहे हैं कांग्रेस के लोग केवल गली मोहल्ले में शराब बिक्री एवं नशाखोरी एवं सट्टा जैसे कार्यों में सलिप्त हैं विकास के नाम पर शहर किस बस्तियों की सड़क जर्जर हो चुकी हैं इस वजह से परिवर्तन की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है आज की रैली में युवा मोर्चा महिला मोर्चा अजा मोर्चा एवं सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के साथ पार्षद गण एवं जिला व प्रदेश के पदाधिकारी एवं के सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे जनसंपर्क अभियान शहीद चौक वार्ड नंबर 14 से शुरू होकर अटल चौक चिखलाकसा में संपन्न हुआl

शहर जिला कांग्रेस ने मनाई पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती

0

जगदलपुर कल बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश अनुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने यहां कांग्रेस भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती सादगी के साथ जयंती मनाई।पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पश्चात पं. नेहरू के योगदान को याद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। पं. नेहरू उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने पिता की तरह वकील बने। बाद में उन्होंने महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अहम किरदार निभाया। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने कहा कि नेहरूजी केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, अपितु बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न महान पुरुष थे। वे एक अनूठे चिंतक व महान लेखक भी थे। संवेदनाओं से भरपूर पं. नेहरू ने भारत ही नही अपितु दुनिया के लोगों का अभूतपूर्व प्यार और सम्मान पाया। उन्हें राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया गया है। इस दौरान महामंत्री अभिषेक नायडू, सेमियाल नाथ, महेश द्विवेदी, संदीप दास, रणजीत बक्शी, शादाब अहमद, आकिब रज़ा, एस नीला, अभिषेक गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, साहिल हियाल आदि मौजूद थे।

प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल हुए बघेल और बैज

0

 

रायपुर राजधानी रायपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 14 नवंबर को रोड शो किया। रोड शो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार करने आईं प्रियंका गांधी ने 14 नवंबर को शाम करीब 5 बजे रोड शो की शुरुआत रायपुर के राजीव गांधी चौक पर स्थित स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। उनका रोड कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मण पारा, शीतला माता चौक, आरडी तिवारी स्कूल, आमापारा चौक, अग्रसेन चौक तेलघानी चौक तक चला। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ वाहन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, कांग्रेस प्रत्याशी विकास तिवारी समेत अन्य नेता सवार थे। वहीं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू व दूसरे नेता अन्य वाहन से साथ साथ चल रहे थे।

इस मिथक को तोड़कर रख देंगी मंत्री अनिला भेंड़िया

0
  • अभिशप्त माना जाता रहा है छ्ग के महिला एवं बाल विकास मंत्री पद को
  • चुनाव जीतकर अभिशाप मुक्त करेंगी अनिला पद को

अर्जुन झा

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास मंत्री पद के बारे में चले आ रहे मिथक को मौजूदा महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया तोड़ने वाली हैं। यह मंत्री पद अभिशप्त माना जाता रहा है, लेकिन अनिला भेंड़िया चुनाव जीतकर उसे अभिशाप मुक्त करने वाली हैं।

सियासी गालियारे में एक किवदंती चली आ रही है कि छत्तीसगढ़ शासन का महिला एवं बाल विकास मंत्री पद अभिशप्त है। इस विभाग की जिम्मेदारी सम्हालने का मौका एक बार जिस विधायक को मिल जाता है, वह दोबारा या तो चुनाव नहीं जीत पाता या फिर दूसरी बार प्रत्याशी ही नहीं बनाया जाता। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद से 2018 तक के इतिहास पर नजर डालें तो, सारे घटनाक्रम इस मिथक को पुष्ट करते प्रतीत होते हैं। अभी तक जितनी भी महिला विधायक महिला एवं बाल विकास मंत्री पद की जिम्मेदारी सम्हालती आई हैं, उनके साथ कोई न कोई अनहोनी हुई ही है। मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य के अस्तित्व में आने के बाद इस राज्य की पहली महिला एवं बाल विकास मंत्री होने का गौरव खैरागढ़ राजघराने की बड़ी बहू गीतादेवी सिंह को मिला था। 2003 के आम चुनाव में गीतादेवी सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। 2003 के चुनाव के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी की पहली सरकार बनी। तब रेणुका सिंह को महिला एवं बाल विकास मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। 2008 के आम चुनाव में रेणुका सिंह को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा उस समय दूसरी बार सत्तासीन हुई और बस्तर संभाग की कोंडागांव सीट से जीतकर आईं युवा विधायक लता उसेंडी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया। वे दो बार विधायक चुनी गईं थीं, लेकिन 2013 का चुनाव लता उसेंडी हार गईं। महिला एवं बाल विकास मंत्री बनने के बाद का यह उनका पहला चुनाव था, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। तब भी राज्य में भाजपा की ही सरकार बनी थी। जबकि इसके पहले के दो चुनाव वे आसानी से जीत गईं थीं। 2013 में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट पर चुनाव जीतकर आईं रामशीला साहू को डॉ. रमनसिंह सरकार मेंमहिला एवं बाल विकास मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था, लेकिन अन्य पिछले मंत्रियों की तरह दुर्भाग्य ने रामशीला साहू का भी पीछा नहीं छोड़ा।2018 में उन्हें भाजपा ने टिकट ही नहीं दिया। 2018 के आम चुनाव में छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया। बंपर जीत के साथ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की सत्ता की बागडोर सम्हाली। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनाए गए और डौण्डी लोहारा से चुनकर आईं अनिला भेंड़िया को महिला एवं बाल विकास मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2023 के जारी चुनाव में अनिला भेंड़िया पुनः डौण्डी लोहारा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनाई गईं हैं।

 

शुभ ही शुभ हैं अब तक के सारे संकेत

महिला एवं बाल विकास मंत्री पद को लेकर चली आ रही किवदंती अनिला भेंड़िया के मामले में फिट बैठती नहीं दिख रही है। मंत्री पद मिलने के बाद से अब तक के अनिला भेंड़िया के परफॉरमेंस पर नजर डालें तो सारे संकेत शुभ ही शुभ लग रहे हैं। मंत्री के रूप में अनिला भेंड़िया ने अपना दायित्व बखूबी निभाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने उन पर पुनः भरोसा जताते हुए उन्हें डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की जंग में उतारा है। इस जंग में भी अनिला भेंड़िया का परफॉरमेंस बेहतरीन नजर आ रहा है। वे मतदाताओं का दिल जीतने में कामयाब हो गईं हैं। क्षेत्र के आम मतदाताओं का कहना है कि अनिला भेंड़िया इस बार अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए जीत दर्ज कराएंगी। कांग्रेस के भरोसे को कायम रखने के लिए अनिला भेंड़िया चुनावी पिच पर धुंआधार बैटिंग कर रही हैं। वे अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।

समाज सेवा ही ईश्वर की सेवा है स्वयं सेविका कल्पना बम्बोडे़

0

बालोद जिला राष्ट्रीय सेवा योजना ने दीपावली के इस खुशियो के त्यौहार को और दुगुनी करने का एक अच्छी पहल की है। जिसमें वे ऐसे निर्धन असहाय गरीब लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ा रहे हैं जिससे उनकी भी खुशियां दुगनी हो सके। जिसके लिए बालोद जिला राष्ट्रीय सेवा योजना हर दीपावली के अवसर पर जन्मदिन अन्य त्यौहार के मौके पर ऐसी संस्था समिति का भी सहयोग करती है जो समाज सेवा में अपना निस्वार्थ भूमिका निभा रहे हैं इसमें वह जरूरतमंद लोगों को राशन की सामग्री कपड़े व जरूरत की सामग्री दान करते हैं । *समाजसेवा ही ईश्वर की सेवा है स्वयं सेविका कल्पना बम्बोडे़ : समाज सेवा ही ईश्वर की सेवा होती है यही सोच कर समाज सेवा के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक सदैव तत्पर रहते हैं इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना ने जन सहयोग से दल्ली राजहरा में संचालित सेवा सरिता समिति में राशन की सामग्री दान की है जिसमें विशेष सहयोग स्वयंसेवयिका मनीषा राणा, करण कोरेठी, देवेन्द्र साहु, आशुतोष कौशिक, खिलेश्वर साहु, दीप्ति,दिलेश्वर, जयकिशन साहु, नेहा साहु व शिक्षको का रहा। इस समिति के विषय में आगे जानकारी देते हुए स्वयंसेवयिका कल्पना ने बताया कि यह समिति 6 साल से गरीबों को रात का भोजन घर पहुंचा कर दे रही है। आज के समय में परिवार के लोग बुजुर्गों को अपने से दूर कर रहे हैं ऐसे समय में शहर की समाज सेवी संस्था सरिता समूह असहाय एवं वृध्दजनों को एक समय का भोजन घर पहुंचा कर दे रही है इसकी शुरुआत 6 साल पहले की थी जो आज भी लगातार चल रही है यहां कार्य प्रतिदिन हर मौसम में चाहे वह बारिश हो ठंड हो या गर्मी का मौसम अपनी समाज में सेवा दे रही है। भोजन व्यवस्था की शुरुआत 12 व्यक्तियों महिला और पुरुषों को देखकर की गई थी जो वर्तमान में 52 महिलाएं और पुरुषों को खाना दिया जाता है जो की दल्ली राजहरा के विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं खाना पहुंचाने का काम संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाता है कोई कार्यकर्ता खाना बनाने का काम करता है तो कोई सामान लाने का तो किसी की जिम्मेदारी इन व्यक्तियों के घर पहुंचने की होती है यह संस्था अबतक जनसहयोग द्वारा ही चलाया जा रहा है।

दल्ली राजहरा बस स्टैंड फौव्वारा चौक में युवक ने ब्लड मारकर किया घायल

0

दल्लीराजहरा बस स्टैंड चौक में युवक ने मारा ब्लड प्राप्त सूत्रों से जानकारी के अनुसार हमला करने वाले युवक का नाम अमित बताया जा रहा है जो की स्थित बस स्टैंड सैलून दुकान संचालक है वाले युवक ने वहीं बगल गली में रहने वाले युवक ब्लेड से हमला किया जिससे रोड पर गिर पड़ा आपस पास के लोगों द्वारा भाजपा प्रचार में लगी गाड़ी के द्वारा उसे शहीद अस्पताल भेजाया गया सूत्रों की जानकारी के अनुसार युवक ब्लड मारकर थाना में जाकर अपने आप को आत्मसमर्पण कर दिया है

डौण्डी पुलिस ने की अंवारी हत्याकांट के आरोपी को गिरफ्तार

0

डौंडी धरमसिंह गायकवाड़ पिता अक्तुराम गाकवाड़ उम्र 36 साल निवासी ग्राम लिम्हाटोला थाना डौण्डी जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने भाई भावसिंह गायकवाड़ का फुलसिंह गोड़ के घर के सामने, आंगन केंवटपारा अंवारी में मृत अवस्था में पड़ा है ऐसा लगता है कि कोई अज्ञात् व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से सिर में वार कर हत्या किया है कि रिपोर्ट पर थाना डौडी में अप. क्र. 222 / 2023 धारा 302 भादवि कायम कर वरिष्ट अधिकारी  पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव जिला बालोद एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील कुमार नायक को घटना के बारे में मौखिक अवगत कराया गया वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में  नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बांगड़े दल्ली राजहरा स्वयं घटना स्थल पहुंचकर एवं थाना डौण्डी सायबर सेल बालोद की टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया एवं आपपास के लोगों से पुछताछ किया गया पुछताछ के दौरान पता चला कि मृतक भावसिंह गायकवाड़ के खिलाफ पुर्व में छेड़खानी का अपराध दर्ज हुआ था। संदेह के आधार पर संदेही चंद्रशेखर पिता पंचु राम गायकवाड़ उम्र 26 साल निवासी ग्राम लिम्हाटोला से पुछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक 09.11.2023 रात्रि करीब 08:00 बजे केंवट पारा अंवारी तरफ से लिम्हाटोला जा रहा था तभी फुलसिंह गोंड़ के घर सामने आंगन में भावसिंह गायकवाड़ बैठा था, भावसिंह गायकवाड़ के बुलाने पर चंद्रशेखर गया, बातचीत के दौरान पुरानी बातों को लेकर वाद विवाद करने लगा तभी चंद्रशेखर उठकर चला गया और कुछ देर बाद टंगिया लेकर आया और भावसिंह को पुरानी रंजिस में आकर जान से मारने की नियत से भावसिंह के सिर में टंगिया से प्रांण घातक हमला किया जिससे भावसिंह का मौके पर ही मृत्यु हो गया मेमोरेण्डम कथन में बताया है। आरोपी चंद्रशेखर गायकवाड के निशानदेही पर 01 नग टंगिया पेश करने पर जप्ती किया गया है एवं आरोपी का घटना के समय पहने कपड़ा जला हुआ को भी जप्ती किया गया है आरोपी को दिनांक 11.11.2023 को 11:00 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है । हत्या के प्रकरण को सुलझाने में  राजेश बांगड़े नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा सायबर सेल बालोद टीम, थाना डौण्डी से निरीक्षक सुनील तिर्की, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्र.आर 640 विष्णु तारम, आर. 352 ईश्वर भंडारी, आर. 193 संजय चेलक आर. 318 खिलावन सिन्हा का विशेष सहयोग रहा है।

कांग्रेस सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की पक्षधर : बैज

0
  • 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त की गारंटी से 50 लाख परिवारों को होगा लाभ

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के सिद्धांत पर काम करती आई है। कांग्रेस ने हमेशा ऐसे निर्णय लिए हैं, जिससे राज्य की जनता आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत हो सके, आम जनता को सीधे फायदा पहुंचाने और उनके हितों के लिए लगातार लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का काम किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र और गारंटियों में किसान, गरीब, मजदूर, आदिवासी युवा, महिला हर वर्ग के न्याय के लिए घोषणाएं की है। हमने 200 यूनिट तक बिजली मुक्त करने की घोषणा की है, जिसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ के 50 लाख परिवारों को मिलेगा। राज्य में 49 लाख 63 हजार बिजली उपभोक्ता है, जिसमें से 42 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके यहां बिजली खपत 200 यूनिट से कम होती है। उनके लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त हो जाएगी। अन्य लगभग 8 लाख उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्हें 200 यूनिट के बाद के अतिरिक्त यूनिट का ही भुगतान करना पड़ेगा। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र में भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का वादा किया और हमने यह वादा पूरी तरह निभाया।छत्तीसगढ़ के 44 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 4000 करोड़ का सीधा फायदा बिजली बिल हाफ योजना से मिला। इसके अलावा हमारी कांग्रेस सरकार 500 रुपए की सब्सिडी के बाद छत्तीसगढ़ में पूरे देश में सबसे सस्ता सिलेंडर 474 रुपए में देने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो करती है। कांग्रेस के लिए जनता से किया गया, प्रत्येक वादा हमारा कमिटमेंट है। पिछले घोषणा पत्र के हमने 98 प्रतिशत वादों को पूरा कर दिखाया। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी सरकार पर पूरा भरोसा जताया है। लोकतंत्र के महापर्व के पहले चरण के चुनाव में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की जनता ने बढ़-चढ़ कर पूरे उत्साह से मतदान किया है इससे यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि जनता भूपेश सरकार के इन 5 सालों के कामों और लोक कल्याणकारी योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट है। 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बनाने जा रही है।

कांग्रेस सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की पक्षधर : बैज

0
  • 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त की गारंटी से 50 लाख परिवारों को होगा लाभ

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के सिद्धांत पर काम करती आई है। कांग्रेस ने हमेशा ऐसे निर्णय लिए हैं, जिससे राज्य की जनता आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत हो सके, आम जनता को सीधे फायदा पहुंचाने और उनके हितों के लिए लगातार लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू करने का काम किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र और गारंटियों में किसान, गरीब, मजदूर, आदिवासी युवा, महिला हर वर्ग के न्याय के लिए घोषणाएं की है। हमने 200 यूनिट तक बिजली मुक्त करने की घोषणा की है, जिसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ के 50 लाख परिवारों को मिलेगा। राज्य में 49 लाख 63 हजार बिजली उपभोक्ता है, जिसमें से 42 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके यहां बिजली खपत 200 यूनिट से कम होती है। उनके लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त हो जाएगी। अन्य लगभग 8 लाख उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। उन्हें 200 यूनिट के बाद के अतिरिक्त यूनिट का ही भुगतान करना पड़ेगा। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र में भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का वादा किया और हमने यह वादा पूरी तरह निभाया।छत्तीसगढ़ के 44 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 4000 करोड़ का सीधा फायदा बिजली बिल हाफ योजना से मिला। इसके अलावा हमारी कांग्रेस सरकार 500 रुपए की सब्सिडी के बाद छत्तीसगढ़ में पूरे देश में सबसे सस्ता सिलेंडर 474 रुपए में देने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो करती है। कांग्रेस के लिए जनता से किया गया, प्रत्येक वादा हमारा कमिटमेंट है। पिछले घोषणा पत्र के हमने 98 प्रतिशत वादों को पूरा कर दिखाया। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी सरकार पर पूरा भरोसा जताया है। लोकतंत्र के महापर्व के पहले चरण के चुनाव में जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की जनता ने बढ़-चढ़ कर पूरे उत्साह से मतदान किया है इससे यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि जनता भूपेश सरकार के इन 5 सालों के कामों और लोक कल्याणकारी योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट है। 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बनाने जा रही है।

युवक का शव मिला धारदार हथियार से हत्या की आशंका

0

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा बीती रात डौण्डी के, ग्राम अवारी केवट पारा में युवक की हत्या हुई , मृतक युवक पर टगियां से हमला कर घटना को अजांम दिया गया प्रतीत हो रहा है । हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक युवक , लिम्हाटोला का रहने वाला भाऊ सिंह गायकवाड़ उम्र 35 साल बताया जा रहा है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मौके पर डौण्डी पुलिस, एवं फॉरेंसिक के साथ डॉग स्क्वाड की टीम पहुंच गई हैं कार्यवाही जारी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS