City Media - Page 663 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 663

गृहमंत्री अमित शाह आज जगदलपुर व कोंडागांव में

0
  •  भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल, जनसभा को करेंगे संबोधित

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 अक्टूबर को जगदलपुर आ रहे हैं। वे जगदलपुर और कोंडागांव विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे तथा जन सभाओं को संबोधित भी करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह कल दोपहर 12.05 बजे स्पेशल एयरक्राफ्ट से दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और 12.15 बजे से 1.15 बजे तक यहां लालबाग मैदान पर जनसभा एवं नामांकन रैली में शामिल होंगे। लालबाग मैदान पर ही भोजन करने के बाद अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट से विशेष हेलीकाप्टर द्वारा कोंडागांव के लिए रवाना हो जाएंगे। वे वहां भी दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक नामांकन रैली और जनसभा में शिरकत करेंगे। श्री शाह अपरान्ह 4.10 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट आकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

तीन कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

0
  • भुपेश बघेल, दीपक बैज और डॉ. महंत भी रहे मौजूद 

जगदलपुर बस्तर संभाग की तीन विधानसभा सीटों के कांग्रेस प्रत्याशियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया।

कांकेर विधानसभा क्षेत्र से शंकर धुर्वा, भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से सावित्री मनोज मंडावी और अंतागढ़ विधानसभा सीट से रूपसिंह पोटाई ने नामांकन पत्र दाखिल किए। तीनों प्रत्याशी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय कांकेर से रैली लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे। तीनों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता कांकेर पहुंचे थे।

अनूप नाग ने दिखाए बागी तेवर

उधर बस्तर संभाग के कांकेर जिले की अंतागढ़ विधानसभा सीट के मौजूदा विधायक अनूप नाग ने पार्टी लाईन से बाहर जाकर बगावती तेवर अपना लिए हैं। कांग्रेस ने इस बार अनूप नाग को फिर से मौका न देकर रुपसिंह पोटाई के रूप में नए चेहरे पर दांव खेल दिया है। पार्टी के इस अप्रत्याशित कदम से अनूप नाग आहत हो उठे हैं। टिकट कटने के बाद से ही अंदेशा जताया जाने लगा था कि अनूप नाग पार्टी के विपरीत कदम उठा सकते हैं। यह अंदेशा अब सच के रूप में तब्दील होता नजर आ रहा है। अनूप नाग ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन फार्म भी खरीद लिया है। सूत्रों के मुताबिक कुछ बड़े नेता उन्हें मनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। फिर भी अगर अनूप नाग ने अपना फैसला नहीं बदला, तो कांग्रेस उनके खिलाफ सख्त एक्शन ले सकती है।

हत्या करने वाला निकला विधि से संघर्षरत् बालक

0
  •   घटना के छः दिन बाद पता चलने पर लिखाया प्रार्थी ने रिपोर्ट
  •  रिपोर्ट बाद 12 घण्टे के अंदर विधि से संघर्षरत् बालक को गिरफ्तार कर भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह ।

दल्लीराजहरा प्रार्थाी दुष्यंत देवांगन ग्राम अछोटा जिला धमतरी ने दिनांक 17.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता राननाथ देवांगन दिनांक 11.10.2023 को गुरूर क्षेत्र में काम करने आया था कि उसे सूचना मिला उसके पिता को चोंट आया है जिसे धमतरी के अस्पताल मे ले जा रहे है प्रार्थी मौका पहुंचा तो देखा पिता जी के सिर मे चोंट आया था तड़प रहा था इसी दौरान भीड़ में किसी ने डॉक्टर साहब को बता दिया कि एक्सीडेंट से चोंट आया है तब डॉक्टर द्वारा एक्सीडेंट से चोंट आना समझकर इसका ईलाज जारी रखा वहा ठीक नही होने पर रायपुर के लिए रिफर कर दिया मृतक रामनाथ देवांगन को 11.10.2023 से 13.10.2023 तक रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती रखकर ईलाज कराया जा रहा था कि आयी चाेंट के कारण दिनांक 13.10.2023 को उसकी मृत्यु हो गयी तब मृतक की मृत्यु की सूचना रायपुर पुलिस को मिलने पर एक्सीडेंटल मामला समझकर शव का पंचनामा एंव पीएम कराकर शव को उसके परिजन को दिया गया। परिजन द्वारा उसी दिनांक को शव का दाह संस्कार कर दिया गया। दिनांक 15.10.23 को मृतक के पुत्र दुष्यंत देवांगन ने पिता जी के साथ निर्माणाधीन गुरूर क्षेत्र के ग्राम चिरचारी के राईस मिल मे काम कर रहे मुंशी खेमचंद यादव से सम्पर्क कर बातचीत किया कि पिता जी को कैसे चोंट आया था तब खेमचंद यादव ने बताया कि मृतक रामनाथ देवांगन निर्माणाधीन राईस मिल जो धनिया सेठ का है मे ठेके का काम लिया था घटना दिनांक 11.10.2023 को अपने मजदूरो को काम करा रहा था कि समय 11.30 बजे के लगभग दीवाल मे पानी तरई की बात को लेकर एक लेवर बालक द्वारा जान से मारने की नियत से अपने पास रखे लोहे की गैंती के मुंठ लगे वाले भाग से रामनाथ देवांगन के सिर के पीछे भाग मे जोरदार प्रहार कर दिया जिससे रामनाथ देवांगन मौके पर लहुलुहान होकर गिर पडा एवं लेवर बालक घटना के बाद वहा से भाग गया। घटना के बाद काम करने वाले अन्य मजदूर तथा कुछ लोग रामनाथ को धमतरी क्रिशचयन अस्पताल लेकर चले गये यह बात पता चलने पर प्रार्थी ने घटना की सही जानकारी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना मे जाकर दिनांक 16.10.23 को दिया एवं घटना स्थल थाना गुरूर का होना पाये जाने से प्रार्थी ने दिनांक 17.10.2023 को अपने पिता रामनाथ देवांगन कि हत्या हो जाने का रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना गुरूर मे अपराध क्रमांक 225/23 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुषील कुमार नायक के मार्ग दर्षन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री बोनी फॉस एक्का के पर्यवेक्षण मे प्रकरण मे त्वरित विवेचना हेतु थाना प्रभारी गुरूर  भानुप्रताप साव के नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई टीम द्वारा घटना के गंभीरता को देखते हुए तत्काल रिपोर्ट बाद घटना स्थल को सील कर मौका मुआयना कर मौके से आलाजरब की जप्ती की किया गया गवाहो को बरीकी से पुछताछ करने पर घटना करने वाले आरोपी को विधि से संघर्षरत् बालक का होना पाया गया बालक द्वारा पुछताछ पर जुर्म स्वीकार कर घटना मे प्रयुक्त लोहे की गैंती एवं खुन से सने कपडो को जप्त कराया गया है बालक पर अपराध घटित करना पाये जाने से घर वालो को बताकर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक अभिरक्षा मे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक भानुप्रताप साव, उप निरीक्षक डीराम वर्मा, सउनि हुसैन ठाकुर, सउनि धरम भुआर्य आरक्षक संजय साहू, बेनी राम साहू टोकेश्वर देवांगन, पिताम्बर निषाद, प्रवीण राजुपत समस्त पुलिस थाना गुरूर।

चुनाव में कांग्रेस की कानूनी मदद करेगी वकीलों की टीम

0
  • चुनाव में कांग्रेस की कानूनी मदद करेगी वकीलों की टीम

जगदलपुर चुनाव के दौरान कांग्रेस की कानूनी मदद करने के लिए दस वकीलों की टीम तैयार की गई है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने वकीलों की यह टीम बनाई है। वकीलों के नाम व उनके सेलफोन नंबर भी मौर्य ने जारी किए हैं।

चुनावों के दौरान हर राजनैतिक दल व उनके प्रत्याशियों को कई तरह की परेशानियों से दो चार होना ही पड़ता है। उनके समक्ष कानूनी दांवपेंच की उलझन ज्यादा आती है। ऐसी उलझनों, चुनौतियों और बाधाओं से निपटने के लिए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने वकीलों का एक बड़ा पैनल तैयार किया है। इस पैनल में शहर जिला कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश झा 7987174202, अजय श्रीवास्तव 9425259047, ऋषि तिवारी 87709 51989, नितिन जैन 9525259745, विजय प्रकाश दास 6260409076, देवव्रत साहा 9407770009, विपुल श्रीवास्तव 9406143560, प्रदीप सिंह 9131888039, सोनसिंह झाली 9406150745 और श्यामलाल मिश्रा 6368649009 के नाम शामिल हैं।

कार्यकर्त्ता जुट जाएं 75 पार का लक्ष्य प्राप्त करने : मौर्य

0
  • आड़ावाल में बूथ, सेक्टर प्रभारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिलाध्यक्ष मौर्य ने
  • कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में बहा दी है विकास की बयार

नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार के अधीन ग्राम आडावाल में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बूथ व सेक्टर प्रभारियों, पदाधिकारी -कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

आड़ावाल पहुंचते ही जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य का कार्यकर्ताओं ने फूल मलाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। बैठक में चुनाव की रणनीति व रुपरेखा तैयारी हेतु विशेष चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने संगठन की मजबूती व आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समुचित विकास हुआ है। राज्य के युवा आत्मनिर्भर हो पाए हैं। गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। आज हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे कम बेरोजगारी दर है। सरकार की नीतियों के कारण राज्य में स्वास्थ्य सेवा भी सबसे बेहतर हो चुकी है। हमारी कांग्रेस सरकार ने बीते 4 सालों में प्रदेश में विकास की बयार बहा दी है। श्री मौर्य ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हुआ है। आप सभी 75 पार के संकल्प के साथ भूपेश बघेल सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता के साथ करें और जनविरोधी केंद्र सरकार की नाकामियों को मजबूती के साथ उजागर करें।पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए दृढ़ता से कार्य करें। बैठक में महामंत्री जाहिद हुसैन,महेश द्विवेदी, अभिषेक नायडू, कोषाध्यक्ष असीम सुता, एनएसयूआई महासचिव ज्योति राव, विजय सिंह, अभिषेक गुप्ता, ज़िला सचिव जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, सियाराम नाग, लक्ष्मण सेठिया, धनुर्जय दास सांसद प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष संतोष सेठिया, भगतराम बघेल, मुधियाराम कश्यप, दयाराम कश्यप, महामंत्री शोभाराम कश्यप, पुरुषोत्तम कश्यप, दलपत नाग, सुकलधर बघेल, सरनारण राव, महामंत्री संगठन एवं मीडिया प्रभारी रविशंकर दास, संजय कुमार, सचिव डमरूधर बघेल, विकास राव, सह सचिव अस्टिन सुना, साहिल हेयल, तेनसिंग नेताम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

रेणुका सिंह ने सनातन परंपरा का अपमान किया : दीपक बैज

0
  •  सोनिया गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बिफरे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज
  • कहा – भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता उजागर

रायपुर केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह द्वारा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में की गई टिप्पणी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि रेणुका सिंह का बयान घोर आपत्तिजनक है। रेणुका सिंह ने सोनिया गांधी का ही नहीं, भारत की समस्त नारी शक्ति और सनातन धर्म तथा हिंदू संस्कृति का अपमान किया है।

दीपक बैज ने कहा है कि सनातन परंपरा व भारतीय संस्कृति में एक विवाहित स्त्री का ससुराल ही उसका मूल घर होता है। सोनिया गांधी ने जन्म इटली में लिया था, लेकिन वे विवाहित होकर भारत आईं।पति की शहादत के बाद भी उन्होंने विवाहिता के धर्म का निर्वहन किया तथा अपने जीवन भर का नाता भारत से जोड़े रखा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की नेता और सांसद के रूप में सोनिया गांधी ने भारत के आम आदमी को शसक्त बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। यूपीए की चैयरपर्सन के रूप में देश के लोगों को सूचना का अधिकार, रोजगार का अधिकार दिया। भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे कदम सोनिया गांधी के निर्देशन में कांग्रेस की सरकार ने उठाकर आम आदमी को मजबूत बनाया। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को ठुकरा कर यह साबित किया उनके लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेता रेणुका सिंह ने अपने बयान से भाजपा के नारी विरोधी मूल चरित्र को भी उजागर किया जो दंभ तो भारतीय संस्कृति की भरती है, लेकिन भारतीय परंपराओं, मान्यताओं के खिलाफ बयान देते हैं। रेणुका सिंह अपने बयान के लिए न सिर्फ देश की जनता बल्कि सोनिया गांधी और देश की महिलाओं से माफी मांगे उन्होंने अपने बयान से भारत की आधी आबादी की भावनाओं को आहत किया है।

साइबर सेल और राजहरा पुलिस ने कबाड़ी वाले के विरुद्ध कार्रवाई कर भेजा जेल

0

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक डॉ० जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव 2023-24 की दृष्टिगत रखते नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में दिनांक 17.10.2023 को नगर के अलग-अलग मोहल्ले में शांतिभंग करने वाले अनावेदकों (01) अब्दुल मजीद उर्फ बाका पिता ताज मोहम्मद उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 17 दल्लीराजहरा (02) नोहर मंडावी पिता जोहर मंडावी उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम विटाल थाना राजहरा को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

थाना राजहरा के अपराध क्रमांक 138/2023 धारा 457, 511, 34 भादवि के प्रकरण के फरार आरोपी संजू कुमार विश्वकर्मा पिता स्व. राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 22 राजहरा एवं गीतम ठाकुर पिता स्व० भंवर सिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 24 दल्लीराजहरा द्वारा दिनांक 07-08.04.2023 की दरम्यानि रात्रि में प्रार्थी मनजीत सिंह संधु के घर में चोरी की नियत से घुसा था जो घटना दिनांक से फरार था जिसे दिनांक 17.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

रावघाट आंदोलन (नरायणपुर) के 22 सदस्यों की टीम दो दिवसीय जन मुक्ति मोर्चा दल्ली राजहरा पहुंचे

0

दल्लीराजहरा रावघाट आंदोलन के साथी जो कि विगत कई वर्षों से रावघाट को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे है उनकी 22 सदस्यों की टीम दिनाँक 14/10/23 से 15/10/23 को दो दिन दल्ली राजहरा की जमीनी जानकारी लेने आये जिससे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के साथियो ने सहयोग किया इस दो दिन के दौरे पर दल्ली राजहरा व आसपास के क्षेत्र को किस प्रकार BSP नष्ट कर रही है उसे अपनी आंखों से देखे और समझे और पहले दिन को रात्रिभोज के समय एक चर्चा का आयोजन जन मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में किया गया जिसमें डॉ शैबाल जाना जी (शहीद अस्पताल), डॉ राजीवलोचन जी (संजीवनी अस्पताल), श्रीमती आशा गुहा नियोगी जी (शहीद शंकर गुहा नियोगी की पत्नी), लैलन साहू जी, अमर बाई ( छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा), तुलसी मरकाम (सरपंच कारुटोला), सोनसाय (लालपानी प्रभावित), अंजोरी दुग्गा (लालपानी प्रभावित), फिरंगी (लालपानी प्रभावित), मंशाराम दुग्गा (लालपानी प्रभावित), से चर्चा किये जिसमे सभी ने अपने अनुभवों को रावघाट के साथियों के साथ साझा किए और दूसरे दिन दल्ली राजहरा का दौरा किये | जिसमे दल्ली राजहरा की वास्तविकता से परिचित हुए|

संवेदनशील रेखचंद जैन को नकारना होगा घातक

0
  • जगदलपुर विधायक जैन की सदाशयता की सानी नहीं
  • गरीब युवक की अर्थी को कंधा दे अंतिम क्रिया में मौजूद रहकर जैन ने निभाया राजधर्म

अर्जुन झा

जगदलपुर अपनी जनता की हर तकलीफ, हर दुख को अपनी पीड़ा समझकर पीड़ित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने वाला जनप्रतिनिधि ही राजधर्म का अनुगामी कहलाने का असली हकदार है। जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन राजधर्म का सही में अनुपालन करने वाले जनप्रतिनिधि हैं। एक गरीब आदिवासी युवक की अर्थी को कंधा देते हुए मरघट तक पहुंचाकर और अंत्येष्टि निपटते तक दुखी परिवार के साथ खड़े रहकर रेखचंद जैन ने समाज के सामने एक बड़ी मिसाल पेश की थी। दिल की गहराइयों में उतर जाने वाले इस कदम ने रेखचंद का कद ही ऊंचा नहीं किया है, बल्कि उन्हें जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जन जन का दुलारा भी बना दिया है। ऐसे जनप्रिय जनप्रतिनिधि की उपेक्षा कर कांग्रेस अगर किसी और को टिकट देती है, तो यह कांग्रेस के लिए ही घातक साबित होगा।

राजा महाराजाओं के दिन तो गुजरे जमाने की बात हो गई है, मगर एक बात आज भी चलन में है – राजधर्म निभाना। आज के राजा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक माने जाते हैं। क्योंकि राजकाज चलाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर होती है। उनसे राजधर्म के पालन की अपेक्षा आज की प्रजा रखती है। प्रजा की इस अपेक्षा पर जगदलपुर के कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन सौ फीसद खरे उतरे हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने में वे हमेशा अव्वल रहे हैं। लोगों के हर दुख तकलीफ में भी वे पीड़ित पक्ष के साथ खड़े नजर आते हैं। क्षेत्र के किसी परिवार में कोई विपदा आई हो, कोई व्यक्ति बीमार पड़ गया हो, किसी गरीब का बेटा धन की तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हो रहा हो, किसी गरीब बेटी की शादी में अड़चन आ रही हो, किसी गरीब के घर में चूल्हा न जल पा रहा हो, तब देवदूत बनकर रेखचंद जैन खड़े हो जाते हैं।

जैन की ऐसी सदाशयता के सैकड़ों उदाहरण हैं। छुई मिट्टी खदान धसकने से जब करीब आधा दर्जन लोगों की मृत्यु हो गई थी, तब सबसे पहले पीड़ितों की मदद के लिए हाथ रेखचंद जैन ने ही बढ़ाए थे। श्री जैन की एक बड़ी खासियत यह है कि वे किसी परिवार में आयोजित खुशी वाले कार्यक्रम में भले ही नहीं जाएं, मगर दुख और शोक के समय वे जरूर पहुंच जाते हैं, चाहे वह परिवार किसी भी दल का समर्थक क्यों न हो। गरीब परिवारों के सदस्य की मृत्यु की सूचना मिलते ही वे फौरन दुखी परिवार के आंसू पोंछने पहुंच जाते हैं। वे अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक भी जाते हैं और अंत्येष्टि निपट जाने के बाद ही लौटते हैं। रेखचंद जैन जगदलपुर के शांतिनगर वार्ड में बीते हफ्ते एक व्यक्ति की अर्थी को कंधा देते दिखे थे। इसके पहले वे सड़क दुर्घटना में मृत पंडरीपानी के एक ग्रामीण की अर्थी को कंधा देते श्मशान घाट तक पहुंचे थे। नगरनार के तालाब में डूबकर मृत छात्र के शव को भी रेखचंद ने कंधा दिया था। रेखचंद जैन की इस संवेदनशीलता ने उन्हें क्षेत्र के लोगों का चहेता बना दिया है।. लोग उनके मुरीद हो गए हैं। अगर ऐसे हर दिल अजीज इंसान को नजरअंदाज कर किसी और को टिकट दिया गया, तो लोगों की भावना आहत होगी और कांग्रेस को बड़ा खामियाजा भी भोगना पड़ सकता है।

जिला अस्पताल बालोद के पास डी.जे बजाने वाले पर की गई कोलाहल अधिनियम की  कार्यावाही

0
  • थाना बालोद पुलिस के द्वारा डी.जे व साउण्ड सीस्टम व वाहन को किया गया जप्त

बालोद पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव(भा.पु.से.) निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुषील कुमार नायक के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में कोलाहल अधिनियम का उल्लधन करने वालो के विरूद्व माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के गाईड़ लाईन के अनुसार पालन करने हेतु निर्देषित करने पर थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डये के द्वारा

दिनांक16.10.2023 को पीकप वाहन क्रमांक सी.जी 24 टी 5639 में डी.जे साऊड सिस्टम को बांधकर अधिक आवाज में जिला अस्पताल बालोद के पास डी.जे. को बजा रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके में पहुंच कर बालोद पुलिस के द्वारा डी.जे. बजाने वाले कुणल साहू पिता अमरचंद साहू उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्रमांक 27 चंदैनीभाठा राजहरा जिला बालोद के विरूद्व थाना बालोद में इस्तगासा क्रमांक 01/23 धारा 15 कोलाहल अधिनियम की कार्यावाही किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS