City Media - Page 662 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 662

छत्तीसगढ़ समन्वय समिति ने ली विशेष बैठक

0

छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के अध्यक्ष रामदास मानिकपुरी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक रखी गई l जिसमें आगामी 1 नवंबर 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाने के संबंध में चर्चा एवं विगत दिनों छत्तीसगढ़ समन्वय समिति महिला प्रकोष्ठ के द्वारा तीज मिलन समारोह मनाया गया l इसके लिए इस समिति को बधाइयां दी गई l

सीमित को मजबूत करने के लिए आय के साधन एवं छत्तीसगढ़ समन्वय समिति में संगठन को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की गई l

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2023 को मनाया जाने का निर्णय लिया गया है l इस वर्ष विधानसभा चुनाव है चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए स्थापना दिवस मनाया जाएगा l सितंबर माह में छत्तीसगढ़ समन्वय समिति महिला प्रकोष्ठ के द्वारा धूमधाम से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार तीज मिलन समारोह मनाया गया l जिसमें छत्तीसगढ़ी समाज की जरूरतमंद महिलाओं को लगभग 400 साड़ियां वितरित की गई एवं शानदार कार्यक्रम के लिए सभी ने बधाई दिए l अन्य विषय राजहरा के विभिन्न समाज से सामाजिक सदस्यता बनाए जाने पर भी जोर दिया गया l वर्ष 2023 की सदस्यता राशि ₹200 प्रति परिवार तय की गई है l पूरे 2023 एवं 2024 की वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा किया गया है l बैठक में छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के युवा प्रकोष्ठ के गठन पर भी चर्चा हुआ है l जिसमें प्रत्येक समाज के कम से कम पांच युवा का नाम देने पर विचार हुआ है l गठन हेतु एक बैठक का विधिवत चुनाव कराया जाएगा l बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमें दल्ली राजहरा नगर की किसी एक चौक का नाम छत्तीसगढ़ महतारी चौक होना चाहिए l इस अविलंब कार्यवाही हेतु कलेक्टर एवं नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र प्रेषित करने का भी निर्णय हुआ है l

अध्यक्ष रामदास मानिकपुरी ने कहा कि संगठन की मजबूती हेतु प्रत्येक छत्तीसगढ़ी समाज को एकता बनाए रखने तथा प्रत्येक कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने की अपील किया गया है l बैठक में श्यामलाल साहू श्रीमती ममता घराना श्रीमती शीतल नायक  मोहनलाल साहू छगन साहू  दान सिंह चंद्राकर श्रीमती कीर्ति लता उईके शिबू नायर ने भी अपने-अपने विचार रखे हैं l बैठक का संचालन महासचिव छत्तीसगढ़ समन्वय समिति दल्ली राजहरा श्री तोरण लाल साहू ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष श्री गोपी निषाद ने किया l

बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के पदाधिकारीयो की उपस्थिति रही l आर यस पैकरा संतराम सेन योगेंद्र यादव प्रभु राम बंजारे रमेश कुमार सिन्हा गिरवर ठाकुर गोरेलाल मिश्रा श्रुति यादव माना भाई यादव विद्या रावटे पूरन सिंह मांडवी राधेश्याम साहू दौलत राम सिन्हा दीनदयाल देश लहरे टी एल अजगले रूप लाल साहू दामिनी साहू सुनीता मंडेकर मीना दास मानिकपुरी विष्णु प्रसाद चंद्रवंशी चेतन साहू शीतल साहू शीतल नायक श्रीमती लक्ष्य कुर्रे निर्मला सुरेंद्र रेखा देशमुख सविता मांडवी दीपक सहारे के के सिन्हा श्रीमती माया कौशिक श्रीमती मंजू साहू वीणा साहू हेमलता श्रीमती रेखा श्रीमती ओम साहू महेंद्र कुमार यादव चैतराम शर्मा घनश्याम पारकर ईश्वर पटेल संतोष घराना देवेंद्र उईके अशोक बामेश्वर उत्तर विश्वकर्मा अनूप सोरी अंकालू राम देवांगन विवेक मसीह प्रेम निर्मलकर विनोद आरड़े धनेश्वरी मानिकपुरी सोनम भूआर्य केकती मांडवी कांति सेन ललिता निर्मलकर जानकी बाई ललिता कंवर पार्वती सुरेंद्र एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित थे l

गंगा मैया प्रगण में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार

0

बालोद, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लॉन आफ एक्शन के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ० प्रज्ञा पचौरी, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार एवं श्रीमती सुमन सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में गंगा मइया मंदिर प्रांगण झलमला मे शारदीय नवरात्र को आयोजित मेला के अवसर पर दिनांक 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद द्वारा विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाया गया है। जिसमें राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित योजनाएं नालसा की योजनाएं आपदा पीडितों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम विधिक सेवाएं योजना 2010 तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण पीडितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015. मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016 तथा एसिड + हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 के संबंध में इसके अतिरिक्त पीडित क्षतिपूर्ति योजना 2011 एवं पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2018 महिला हेल्पलाईन की जानकारी, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005 साइबर क्राईम से बचाव, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने आदि के संबंध में बैनर के माध्यम से विधिक जानकारी प्रदान की जा रही है एवं सरल कानूनी शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 अन्य पुस्तकों के माध्यम से भी विधिक जानकारी प्रदान किया जा रहा है। उक्त स्टॉल का अवलोकन दिनांक 17.10.2023 माननीय जिला न्यायाधीश बालोद डी० प्रज्ञा पचौरी, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के द्वारा किया गया। माननीय जिला न्यायाधीश के द्वारा उपस्थित श्रद्धालुगण को विधिक जानकारी एवं विधि से संबंधित पुस्तकें एवं

पाम्पलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर  किरण कुमार जांगड़े, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट बालोद, श्रीमती सुमन सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद, व्यवहार न्यायाधीगण सुश्री कोनिका यादव, कुमारी माधुरी मरकाम श्री हेमतराज घुमे एवं पी०एल०वी० उपस्थित रहे।

बाबा’ की इस बाजीगरी में कहीं उलझ न जाएं कका भूपेश

0
  • खींचतान के बाद अपने समर्थक जतिन को टिकट दिलाने में सफल रहे बाबा
  • सत्ता मिलने के बाद कम न होंगे कका की राह के कांटे

अर्जुन झा

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बीच खुन्नस कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस के टिकट वितरण में भी इस खुन्नस की झलक साफ दिखाई देती रही। लंबी खींचतान और बड़ी जद्दोजहद के बाद जगदलपुर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी चयन में बाबा बाजी मार ले गए। टीएस सिंहदेव बस्तर में अपने इकलौते समर्थक जतिन जायसवाल को टिकट दिलाने में कामयाब रहे। इसमें खुद को भूपेश बघेल का हमदर्द बताने वाले कुछ स्थानीय नेताओं ने भी अपरोक्ष रूप से बाबा की ही मदद की है। प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भी भूपेश बघेल की राह के कांटे कम नहीं होंगे, बल्कि और भी बढ़ जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दो धुरी हैं – एक हैं भूपेश बघेल और दूसरे हैं राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा। कांग्रेस के इन दोनों दिग्गज नेताओं के बीच जो क्लेश रही है, वह जग जाहिर हो चुकी है। इस क्लेश की गूंज दिल्ली के 10 जनपथ और 7 अकबर रोड तक पहुंच गई थी। विवाद दरअसल मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर रहा है। इस कुर्सी पर बाबा की नजर शुरू से रही है। पार्टी हाईकमान के कथित फिफ्टी – फिफ्टी वाले फार्मूले की दुहाई देते हुए टीएस सिंहदेव बाबा कई बार खुलकर ताल ठोंक चुके हैं। जब पानी सिर से ऊपर जाने लगा तब, कांग्रेस हाईकमान ने बीच का रास्ता निकाला और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को डूबने से बचा लिया। इस बीच वाले रास्ते के तहत बाबा को उप मुख्यमंत्री पर देकर उनके असंतोष के आवेग को रोकने की कोशिश कांग्रेस नेतृत्व ने जरूर की है, मगर चिंगारी अभी भी बुझी नहीं है। यह चिंगारी चुनाव परिणाम आने के बाद शोला बनकर भड़क सकती है। इस दबी हुई चिंगारी की हल्की तपिश जगदलपुर विधानसभा सीट समेत सरगुजा की कुछ अन्य सीटों के टिकट वितरण में महसूस की गई। जगदलपुर सीट के मामले में राज – पुत्र बाबा ने किसान – पुत्र कका को फिर से सीधी चुनौती दे डाली है। या यूं भी कह सकते हैं कि सिंहदेव ने भूपेश बघेल का गढ़ बन चुके बस्तर संभाग में बड़ी सेंध लगा दी है। जगदलपुर सीट के लिए काफी कश्मकश के बाद आखिरकार पूर्व महापौर जतिन जायसवाल के नाम पर कांग्रेस हाईकमान ने मुहर लगा दी। पूर्व विधायक रेखचंद के स्थान पर जतिन कांग्रेस के नए प्रत्याशी होंगे। इससे पहले राजीव शर्मा, मलकीत सिंह गैदू के नाम पर भी काफी जोर लगाया गया था। छत्तीसगढ़ में यह किवदंति प्रचलन में है कि राज्य की सत्ता का रास्ता बस्तर संभाग की बारह सीटों से ही तय होता है। ऐसे में सफगोई के साथ कहा जा सकता है कि माई दंतेश्वरी की धरा पर दृढ आस्था रखने वाले भूपेश बघेल के अभेद्य किले बस्तर में टीएस सिंहदेव बाबा ने बड़ी सेंधमारी कर दी है। बाबा के इकलौते समर्थक जतिन जायसवाल को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने से यह स्पष्ट है कि भूपेश बघेल पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नाम पर आलाकमान की सहमति प्राप्त करने में सफल नहीं हो सके। यही नहीं टीएस सिंहदेव जिनके वर्चस्व वाला इलाका प्रदेश के दूसरे हिस्से में है, वे बस्तर संभाग की एकमात्र अनारक्षित सीट पर अपने प्रत्याशी को स्थान दिलाने में सफल हो गए हैं। राजनीति के चश्मे से देखें तो टिकट के मामले में जगदलपुर की सीट कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि भूपेश बघेल और और टीएस सिंहदेव की निजी प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी थी। हो रहे चुनाव में भी यहां सिंहदेव की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। अब टीएस के प्रत्याशी जतिन को यहां से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के बाद क्या समीकरण बनते हैं, यह देखने वाली बात है। जतिन की जीत व हार से बस्तर में टीएस सिंह देव का सिक्का किस हद तक जम पाएगा, यह तो समय ही बताएगा।

इस तरह बना बस्तर अभेद्य किला

राजनीति में बस्तर जहां सत्ता का रास्ता दिखाता है, वहीं यह हमेशा से बड़े नेताओं को आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग के भय से भी डराता है। यही कारण है कि बस्तर के नेताओं को पहले चरण में ही पदों से नवाज दिया जाता है। ताकि आगे चलकर आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग उठ न सके।

राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के नेताओं को महत्वपूर्ण पद देकर खुश कर दिया। सबसे पहले सुकमा जिला अंतर्गत कोंटा के विधायक और वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा को आबकारी एवं उद्योग मंत्री बनाया गया। श्री लखमा को ही बस्तर संभाग के छह जिलों का प्रभारी मंत्री भी बना दिया गया। बस्तर सीट के विधायक लखेश्वर बघेल को बस्तर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष, मिथिलेश स्वर्णकार को क्रेडा का अध्यक्ष, राजीव शर्मा को इंद्रावती विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, एमआर निषाद को मछली बोर्ड का अध्यक्ष, सत्तार अली को उर्दू बोर्ड अध्यक्ष, नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप को हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष, सुजाता जायसवाल को उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बना दिया गया। बाद में मोहन मरकाम की जगह बस्तर लोकसभा सीट के सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का जिम्मा सौंप दिया गया। श्री मरकाम को केबिनेट मंत्री बना दिया गया। इस तरह बस्तर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभेद्य किला बन गया।

किसने उपलब्ध कराई छैनी – हथोड़ी ?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अभेद्य किले में टीएस सिंहदेव बाबा सेंध लगाने में कामयाब हो गए हैं। ऐसा कर पाना किसी के लिए भी अकेले दम की बात नहीं है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि इस सेंधमारी में मददगार कौन कौन से नेता बने, अभेद्य किले में विकराल छेद करने के लिए बाबा को छैनी हथोड़ी आखिर किसने उपलब्ध कराई, आस्तीन के वो सांप कौन हैं, जिन्हें भूपेश बघेल दूध पिलाते रहे हैं? जगदलपुर में इस बात की बड़ी चर्चा है कि खुद को भूपेश बघेल का सच्चा हमदर्द और खास सिपहसालार बताने वाले जगदलपुर के ही कुछ बड़े नेताओं ने भूपेश बघेल की पीठ में छूरा घोंपने का काम किया है। भूपेश ने इन जयचंदों को जिम्मेदार ओहदों से नवाजा है, मगर इन मौकापरस्त तथाकथित कांग्रेसियों ने ही भूपेश बघेल से गद्दारी कर दी है। भूपेश बघेल को इन गद्दारों की पहचान कर उनसे दूरी बनाए रखने की जरूरत है। अन्यथा उन्हें चुनाव के बाद कांटों भरा ताज पहनना पड़ जाएगा।

कहीं खुशी, कहीं गम

पांच साल के दौरान बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी से काफी पानी बह चुका है और इस बीच सियासत में कई उतार चढाव आए। कभी कोरोना, तो कभी व्यापार व्यवसाय में उतार चढ़ाव। सरकार को पूरे कार्यकाल में तरह – तरह की चुनौतियों से जूझते रहना पड़ा। इस बीच सीएम की कुर्सी को लेकर टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल में खींचतान की खबरें आम हुईं। सत्ता चलाने के लिए प्रदेश के मुखिया ने कई निर्णय लिए। इससे कई खुश हुए, तो कुछ नाराज भी। बस्तर के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के आबकारी मंत्री और बस्तर संभाग के छह जिलों के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा को रायपुर में हुई कांग्रेस की राष्ट्रीय बैठक से दूर रखा गया। इससे वे खासे खफा हुए थे। बस्तर के टिकट वितरण के दौरान भी श्री लखमा की भूमिका खुलकर नजर नहीं आई। कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को ठीक चुनाव के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटाया गया। इससे उनमें भी नाराजगी रही। मोहन मरकाम को मनाने के लिए उन्हें केबिनेट मंत्री बना दिया गया। इसके अलावा बस्तर की बारह सीटों में से तीन स्टैंडिंग विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इनमें कांकेर से शिशुपाल सोरी, चित्रकोट से राजमन बेंजाम और जगदलपुर से रेखचंद शामिल हैं।

भाजपा के दिन होंगे बुरे और दीपावली होगी काली : दीपक बैज

0
  • अमित शाह कुछ भी कर लें, बस्तरवासी नहीं आएंगे भाजपा के बहकावे में
  • अडानी के एजेंट के रूप में चुनाव लड़ रही है भाजपा
  • चल रही है नगरनार संयंत्र बेचने की प्रक्रिया

रायपुर :- भाजपा के नेता अमित शाह द्वारा बस्तर में दिए गए चुनावी भाषण पर प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 3 दिसंबर को भाजपा छत्तीसगढ़ में बीते दिनों की पार्टी हो जाएगी। अमित शाह को भी पता है बस्तर में भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाएगा। अमित शाह कितना भी प्रलाप कर लें, बस्तर के लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाले। दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा ने 15 सालों तक बस्तर के लोगों का शोषण किया। बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को बंधक बनाए रखा। अमित शाह भाजपा राज में 15 सालों तक बस्तर की बदहाली के लिए माफी मांगें। तत्कालीन भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के कारण बस्तर अशांत था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बस्तर में शांति की स्थापना हुई है। अमित शाह बस्तर में शांति स्थापना के लिए केंद्र और अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।जबकि भूपेश सरकार द्वारा अपनाई गई विश्वास, विकास, सुरक्षा की नीति के कारण बस्तर के लोगों में भरोसा बढ़ा और शांति की स्थापना हुई। पीसीसी चीफ ने कहा कि रमन राज में बस्तर का आदिवासी आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक विकास की दौड़ में पिछड़ गया था। रमन सरकार ने आदिवासियों को जबरिया जेल की सलाखों के पीछे धकेला था। अमित शाह कितना भी झूठ बोलें, अब बस्तर भाजपा के धोखे में नहीं आएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह वोट के लिए झूठा दावा कर रहे हैं कि नगरनार संयंत्र को मोदी सरकार बेच नहीं रही है। हकीकत यह है कि मोदी सरकार ने नगरनार संयंत्र को बेचने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। अमित शाह में साहस है तो वे नगरनार बेचने के फैसले को वापस लेने का आदेश दिखाएं। मोदी सरकार नगरनार ही नहीं नंदराज पर्वत भी अडानी को फिर से सौपना चाह रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा अडानी के हितों की रक्षा के लिए सरकार बनाना चाह रही। दीपक बैज ने पूछा है कि रमन सिंह और उनके सहयोगियों के 1 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार पर अमित शाह क्यों मौन हैं? 15 सालों तक छत्तीसगढ़ को भाजपा का एटीएम बनाकर रखा था। अब छत्तीसगढ़ को अडानी को सौंपने की तैयारी में भाजपा है। भाजपा चुनाव अडानी के एजेंट के रूप में लड़ रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के मंसूबे को सफल नहीं होने देगी।

चंदन और छविंद्र के लिए भूपेश ने जनता से मांगा आशीर्वाद

0
  •  दोनों प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर प्रवास के पहले दिन गुरुवार को नारायणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप व दंतेवाड़ा के प्रत्याशी छविंद्र कर्मा के नामांकन में शामिल हुए और दोनों प्रत्याशियों के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री बघेल ने नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा में सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री आज जगदलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे और कल 20 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे।

प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने के लिए भूपेश बघेल प्रदेश भर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संपर्क कर सभी जिलों को करोड़ों की सौगात दे चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रथम चरण में होने वाले 20 विधानसभा सीटों के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए आर्शिवाद मांगने निकल चुके हैं। आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे और चंदन कश्यप के नामांकन में शामिल हुए। नारायणपुर में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से एक बार फिर चंदन कश्यप के लिए आशीर्वाद मांगा। भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने लगती है। 15 वर्षो तक भाजपा की सरकार रही, मगर उसने नारायणपुर जिले का विकास नहीं किया। विकास के नाम पर भाजपा भ्रष्टाचार करती रही। नारायणपुर को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए चंदन कश्यप को दुबारा आशीर्वाद दें।  बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादा किया था, उन्हें पूरा किया। चाहे वह धान खरीदने का हो या कर्जा माफ करने का, सभी वादों को पूरा किया गया है। वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर वनवासियों की आय का श्रोत बढ़ाने का काम किया है। जिससे हजारों की संख्या में लोगों को इसका लाभ मिला है।

नगरनार स्टील प्लांट पर आदिवासियों का हक : शाह

0
  • निजीकरण की बात झूठी, कांग्रेस के लोग आदिसियों को गुमराह कर रहे हैं : शाह

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि नगरनार स्टील प्लांट पर बस्तर के आदिवासियों का पहला हक है। प्लांट का निजीकरण नहीं होगा। कांग्रेस के नेता नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण की झूठी अफवाह फैलाकर यहां के आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं। उनकी बातों पर यकीन मत कीजिए।

अमित शाह गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे और मांई दंतेश्वरी की पूजा- अर्चना कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने जगदलपुर विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी किरण देव सिंह, बस्तर विधानसभा सीट के पार्टी उम्मीदवार मनीराम एवं चित्रकोट के भाजपा प्रत्याशी विनायक गोयल के लिए जनता से समर्थन मांगा। गृहमंत्री श्री शाह भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भी शामिल हुए। प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। रैली में भारी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। गृहमंत्री अमित शाह ने जगदलपुर के लालबाग मैदान पर आयोजित एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला और कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान लोगों से किया। भाजपा प्रत्याशियों के जिताने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, तो घोटालेबाजों को उल्टा लटका दिया जाएगा। श्री शाह ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का नीजिकरण नही होगा। इस प्लांट पर बस्तर के आदिवासी भाइयों का अधिकार है। प्रधानमंत्री नरेंlद्र मोदी इसी मैदान से आप सभी को इस बारे में आश्वस्त करते हुए प्लांट का लोकार्पण कर उसे बस्तर के आदिवासी भाईयों के हवाले किया था। उसी बात को मै दोबारा कह रहा हूं। नगरनार प्लांट पर एकमात्र अधिकार आदिवासी भाइयों एवं बस्तरवासियों का है। कांग्रेस के लोग झूठी अफवाह फैलाकर आदिवासियों को गुमराह करने में लगे हैं। कांग्रेस की बातों पर बिल्कुल भरोसा मत कीजिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने डीएमएफटी फंड की स्थापना की है। खदानों से मिलने वाले राजस्व को विकास कार्यों में खर्च किया जाता है। इस मद से 75 हजार करोड़ जिले के विकास पर खर्च किया जा चुका है। भाजपा की सरकार बनी, तो बस्तर नक्सल मुक्त हो जाएगा। शाह ने कहा कि कांग्रेस नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाली सरकार है, तो भाजपा नक्सलवाद मुक्त सरकार देगी। आप लोगों को चुनना है कि प्रदेश की सरकार कैसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छग में कमल की सरकार बनी, तो बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा।  शाह ने कहा कि नक्सली हिंसा में चाहे पुलिस के जवान मारे जाएं या नक्सल मरें या फिर ग्रामीण मारे जाएं पर मरते तो बस्तर के आदिवासी ही हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडर दिया और गरीबों को पांच किलो निशुल्क चावल दिया।

घोटालेबाज उल्टे लटकाए जाएंगे

गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश की कांगे्रस सरकार पर जमकर हल्ला बोला और प्रदेश सरकार को घोटालेबाजों की सरकार निरुपित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी, तो घोटालेबाजों को उल्टा लटका दिया जाएगा। उन्होने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अरबों का शराब घोटाला, 540 करोड़ का कोयला घोटाला, 1300 करोड़ का गोबर घोटाला, राशन घोटाला, तेंदूपत्ता खरीदी में घोटाला करने का आरोप लगाते हुए सरकार पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो घोटाले के लिए जानी जाती है। गृहमंत्री के बस्तर प्रवास को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। लालबाग, दंतेश्वरी मंदिर, कलेक्टर कार्यालय परिसर के चारों तरफ जवान तैनात रहे। कार्यक्रम के दौरान बस्तर जिले की सभी सीटों के भाजपा प्रत्याशी, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष कमलचंद्र भंजदेव, पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी , पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, रूपसिंह मंडावी, संग्राम सिंह राणा सहित भारी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

कांग्रेस ने अजजा वर्ग के 32 उम्मीदवार उतारे जंग में

0
  •  25 प्रत्याशी ओबीसी वर्ग से 9 प्रत्याशी अजा वर्ग से और 14 महिला उम्मीदवार
  • दो अल्पसंख्यकों और एक धर्मगुरु को भी दिया टिकट

अर्जुन झा

जगदलपुर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव के लिए अब तक 83 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कुल 90 में से सात सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कांग्रेस एक – दो दिन में कर देगी, ऐसी संभावना है। अब तक घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों में सर्वाधिक 32 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। पार्टी ने 14 महिलाओं को भी मैदान पर उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के 25, अनुसूचित जाति वर्ग के 9, सामान्य वर्ग के 15, अल्पसंख्यक वर्ग के दो उम्मीदवार, 32 नए चेहरे और हिंदू धर्मगुरु दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास शामिल हैं।

कांग्रेस द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की दोनों सूचियों का अवलोकन करने से जाहिर होता है कि इस बार कांग्रेस ने सभी वर्गों का पूरा ध्यान रखा है। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग को टिकट देने में कांग्रेस ने दरियादिली दिखाई है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार कांग्रेस ने नए चेहरों को मौका देकर बड़ा दांव खेल दिया है। नए चेहरों वाली सीटों में बस्तर संभाग की जगदलपुर, अंतागढ़, कांकेर, दंतेवाड़ा सीटें भी शामिल हैं। चित्रकोट सीट पर राजमन बेंजाम की जगह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज को टिकट दिया गया है। श्री बैज इस सीट का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लिहाजा उन्हें नया चेहरा नहीं कहा जा सकता। कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशियों का जाति – समुदायवार ब्यौरा यहां प्रस्तुत है।

सामान्य वर्ग के प्रत्याशी

टीएस सिंहदेव अंबिकापुर, जयसिंह अग्रवाल कोरबा, रविंद्र चौबे साजा, रमेश सिंह, अटल श्रीवास्तव कोटा, रश्मि आशीष सिंह तखतपुर, शैलेष पांडेय बिलासपुर, विजय केसरवानी बेलतरा, राघवेंद्र सिंह अकलतरा, पंकज शर्मा रायपुर ग्रामीण, विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम, महंत रामसुंदर दास रायपुर दक्षिण, अमितेष शुक्ला राजिम, अरुण वोरा दुर्ग शहर व शैलेष नितिन त्रिवेदी बलौदा बाजार।

अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार

भूपेश बघेल पाटन, उमेश पटेल खरसिया, डॉ. चरणदास महंत सक्ती, ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण, नीलकंठ चंद्रवंशी पंडरिया, यशोदा वर्मा खैरागढ़, गिरीश देवांगन राजनांदगांव, दलेश्वर साहू डोंगरगांव, भोलाराम साहू खुज्जी, द्वारिकाधीश यादव खल्लारी, इंदर कुमार साव भाटापारा, छाया वर्मा धरसींवा, धनेंद्र साहू अभनपुर, तारिणी चंद्राकर कुरुद, संगीता सिन्हा संजारी बालोद, कुंवरसिंह निषाद गुंडरदेही, देवेंद्र यादव भिलाई नगर, मुकेश चंद्राकर वैशाली नगर, जतिन जायसवाल जगदलपुर, प्रकाश नायक रायगढ़, थानेश्वर साहू लोरमी, सियाराम कश्यप बिल्हा, व्यास कौशिक जांजगीर चांपा, रामकुमार यादव चंद्रपुर व बालेश्वर साहू जैजैपुर।

अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशी

डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग, गुरु रूद्र कुमार नवागढ़, हर्षिता स्वामी बघेल डोंगरगढ़, उत्तरी जांगड़े सारंगगढ़, संजीत बनर्जी मुंगेली, दिलीप लहरिया मस्तूरी, श्रीमती शेषराज हरबंश पामगढ़, कविता प्राण लहरे बिलाईगढ़ एवं निर्मल कोसरे अहिवारा।

अनुसूचित जनजाति वर्ग

अजजा वर्ग के कांग्रेस उम्मीदवारों में दीपक बैज चित्रकोट, लखेश्वर बघेल बस्तर, मोहनलाल मरकाम कोंडागांव, अनिला भेंड़िया डौण्डी लोहारा, इंदरशाह मंडावी मोहला मानपुर, रूपसिंह पोटाई अंतागढ़, सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर, छविंद्र महेंद्र कर्मा दंतेवाड़ा, विक्रम मंडावी बीजापुर, चंदन कश्यप नारायणपुर, संतराम नेताम केशकाल, शंकर ध्रुव कांकेर, कवासी लखमा कोंटा, गुलाब सिंह कमरो रामपुर सोनहत, देवेंद्र बहादुर सिंह बसना, पुरुषोत्तम कंवर कटघोरा, खेलसाय सिंह प्रेमनगर, राजकुमारी प्रतापपुर, डॉ. अजय तिर्की रामानुज गंज, विजय पैकरा, प्रीतम राम लंड्रा, विनय कुमार भगत जशपुर, यूडी मिंज कुनकुरी, रामपुकार सिंह पत्थलगांव, विद्यावती सिदार लैलूंगा, लालजीत सिंह राठिया धरमजयगढ़, फूलसिंह राठिया रामपुर, कु. दुलेश्वर सिदार पाली तनाखार, डॉ. केके ध्रुव मरवाही, जनकलाल ध्रुव बिंद्रानवागढ़, पारसनाथ राजवाड़े भटगांव एवं अमरजीत भगत सीतापुर शामिल हैं।

अल्पसंख्यक वर्ग

कांग्रेस ने अल्पसंख्यक कोटे से मो. अकबर को पंडरिया सीट पर और आशीष छाबड़ा को बेमेतरा सीट पर प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस की महिला उम्मीदवार

कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों में रश्मि आशीष सिंह तखतपुर, यशोदा वर्मा खैरागढ़, छाया वर्मा धरसींवा, तारिणी चंद्राकर कुरुद, संगीता सिन्हा संजारी बालोद, हर्षिता स्वामी बघेल डोंगरगढ़, उत्तरी जांगड़े सारंगगढ़, शेषराज हरबंश पामगढ़, कविता प्राण लहरे बिलाईगढ़, अनिला भेंड़िया डौण्डी लोहारा, सावित्री मंडावी भानुप्रतापपुर, राजकुमारी मरावी प्रतापपुर, विद्यावती सिदार लैलूंगा एवं कु. दिलेश्वर सिदार पाली तनाखार शामिल हैं।

देवी के भक्तों पर भारी पड़ गया वीआईपी कल्चर

0
  •  गृहमंत्री पहुंचे अमित शाह दंतेश्वरी मंदिर, भक्तों को घंटों रोके रखा गया

जगदलपुर मां दंतेश्वरी के भक्तों पर वीआईपी कल्चर भारी पड़ गया। श्रद्धालुओं को देवी मां की पूजा आराधना और दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। यह वाकिया 19 अक्टूबर को बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मैया मंदिर में हुआ।

शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को दोपहर 12. 41 बजे दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे थे। नवरात्रि की पंचमी तिथि का हिंदू सनातन धर्म में बड़ा महत्व है। अन्य तिथियों की अपेक्षा पंचमी तिथि पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की बहुत ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ती है। दंतेवाड़ा का दंतेश्वरी मंदिर बस्तर संभाग का प्रमुख आराध्य स्थल है। संभाग के लोग दंतेश्वरी मां के प्रति अटूट आस्था रखते हैं।यहां हमेशा देश विदेश के लोग देवी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दोनों नवरात्रियों पर श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ जाती है। पंचमी तिथि पर तो ऐसी भीड़ उमड़ पड़ती है कि सम्हालना मुश्किल हो जाता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 19 अक्टूबर को देवी मां के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा आए थे। संयोगवश आज ही पंचमी तिथि भी थी, लिहाजा मंदिर में भारी भीड़ थी। अमित शाह की सुरक्षा के नाम पर लगभग 3 घंटे तक भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने देना तो दूर, मंदिर के आसपास भी फटकने नहीं दिया गया। लोग काफी देर तक धूप में खड़े रहकर सुरक्षा घेरा हटने का इंतजार करते रहे। वहीं अधिकांश लोग निराश होकर घर लौट गए। इन सब के चलते भक्तों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। शाह के लौट जाने के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने किया कांग्रेस की प्रचंड जीत का दावा

0
  •  मोदी सरकार के जुमलों और रमन सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर जाएंगे जनता के बीच
  • हमारे पास बताने के लिए ढेरों उपलब्धियां, भाजपा के पास कुछ भी नहीं : कांग्रेस
  • राजनांदगांव में बनेगा नया इतिहास, हारेंगे रमन सिंह

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की पसंद का पूरा ख्याल रखा है। टिकट के दावेदारों के आवेदनों पर कई बार गंभीरता से विचार करने के बाद जीतने योग्य लोगों को अवसर दिया गया है। घोषित 83 प्रत्याशियों में 14 महिलाएं, 32 नए चेहरे हैं। दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

दीपक बैज ने कहा है कि अबकी बार 75 पार का हमारा लक्ष्य जरूर पूरा होगा। कांग्रेस की सूची में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग तथा सामान्य वर्ग के लोगों, महिलाओं एवं संत महात्मा को अवसर दिया गया है। भाजपा ने चुनाव के पहले ही अपनी हार मान ली है। कांग्रेस के 83 उम्मीदवार प्रचंड मतों से चुनाव जीतेंगे। राजनांदगांव सीट में भी नया इतिहास लिखा जाएगा। रमन सिंह चुनाव हारेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने 15 सालों के शोषण के सभी आरोपियों को फिर से प्रत्याशी बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता के जले में नमक छिड़का है। नान घोटाले, झलकी, पनामा, इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, स्काई वॉक घोटाला, चिटफंड घोटाला, आंखफोड़वा कांड के आरोपियों को प्रत्याशी बनाया गया है। दीपक बैज ने कहा कि जनता ने राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य सरकार की उपलब्धियों और मोदी सरकार की नाकामी, वादाखिलाफी को जनता के बीच लेकर जाएगी। रमन सरकार के 15 साल के भ्रष्टाचार भी हमारे चुनावी हथियार होंगे। एक तरफ जहां कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। वहीं दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार, किसानों की आय दुगुनी करने, 100 दिनों में महंगाई कम करने विदेश से कालाधन लाने तथा हर के खाते में 15 लाख डालने के मोदी सरकार के वादे जुमले साबित हुए हैं। इसे भी हम जनता के बीच लेकर जाएंगे। श्री बैज ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए अपनी सरकार के जनहित के काम हैं। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दा विहीन है। जबकि कांग्रेस के पास अपनी सरकार के पांच साल के काम की लंबी फेहरिस्त है। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया। स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लीनिक, हाट बाजार क्लीनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा जैसी योजनाओं से प्रदेश के लोगों का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।

बस्तर सीट से कांग्रेस के लखेश्वर बघेल ने भरा पर्चा

0
  • हजारों कार्यकर्त्तााओं की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन पत्र

जगदलपुर बस्तर विधानसभा सीट के अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल ने आज नामांकन दाखिल किया।

लखेश्वर बघेल ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले गृहगृह ग्राम गिरोला जाकर माता हिंगलाजिन की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। हजारों की संख्या में बाईक एवं चार पहिया वाहनों के साथ भारी भीड़ की मौजूदगी में गिरोला से जगदलपुर तक रैली निकाली गई। जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत कर माता बहनों, बुजुर्गों, समाज प्रमुखों एवं युवाओं ने जीत की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल ने आज हजारों कार्यकर्त्तााओं के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। लखेश्वर बघेल ने पुनः कांग्रेस प्रत्याशी बनाने पर शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS