City Media - Page 661 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 661

बस्तर दशहरा की धूम शुरू

0
  • हुई मावली परघाव रस्म, दीपक बैज ने की आराधना
  • बस्तर दशहरा की सबसे महत्वपूर्ण रस्म है यह

जगदलपुर बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण रस्म मावली परघाव रस्म पूरी हो गई। मावली परघाव विधान के तहत दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ से माता दंतेश्वरी की छत्र एवं माता मावली की डोली जगदलपुर लाई गई।

माता मावली की डोली और मां दंतेश्वरी की छत्र का बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीपक बैज ने फूलमाल से भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल,इविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्तागण मौजूद थे। इस रस्म की पूरी हो जाने के बाद अब बस्तर दशहरा पर्व पूरे शबाब पर आ जाएगा। ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का आनंद लेने दुनिया भर से सैकड़ों पर्यटक जगदलपुर पहुंच चुके हैं। यहां के सारे रिस्सोर्ट और होटल बुक हो चुके हैं। नगर me काफी चहल पहल नजर आने लगी है। विदेशी और घरेलू पर्यटक इन दिनों बस्तर संभाग के चित्रकोट व तीरथगढ़ जलप्रपात, कोटमसर गुफा समेत अन्य पर्यटन स्थलों के सैर सपाटे में मशगूल हैं।

सुशील मौर्य ने बनाई वार्ड भ्रमण समिति

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर एवं जिला प्रभारी शकील रिजवी व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी फतेह सिंह परिहार की सहमति से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने विधानसभा चुनाव के लिए वार्ड भ्रमण समिति गठित कर दी है। समिति की अध्यक्ष महापौर सफीरा साहू, उपाध्यक्ष नगर निगम सभापति कविता साहू, सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, उदयनाथ जेम्स, सरला तिवारी, अजय बिसाई, विशाल खंबारी व उपेंद्र बांधे मनोनीत किए गए हैं। यह समिति नगर के सभी वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में जनसंपर्क करेगी। सुशील मौर्य ने सभी वार्डों के प्रभारियों व सह प्रभारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से दौरे में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा है।

मौर्य दिखाया शौर्य, रवि ने जताया जतिन पर यकीन

0
  • सुशील मौर्य के रणनीतिक शौर्य की शहर में हो रही चर्चा
  • टीव्ही रवि के चुनावी मैदान से हटने का लाभ जतिन को

अर्जुन झा

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के रणनीतिक शौर्य और कांग्रेस नेता टीव्ही रवि के चुनावी मैदान से हटने को लेकर शहर और पूरे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। लोगों का मानना है कि रवि ने जतिन पर जो यकीन जताया है, उसका भरपूर लाभ निश्चित तौर पर कांग्रेस को मिलेगा।

दरअसल वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि पिछले विधानसभा चुनाव से जगदलपुर सीट के लिए टिकट की दावेदारी करते आ रहे हैं।2018 के चुनाव में भी वे चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक चुके थे। उस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समझाने बुझाने और पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देशों का हवाला देने के बाद उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया था। इस बार रवि के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया था। टीव्ही रवि के समर्थकों की भारी संख्या को देखते हुए उन्हें मनाने का बीड़ा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा हाल ही में नियुक्त किए गए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उठाया था। चूंकि रवि के चुनावी समर में डट जाने से सुशील मौर्य की नेतृत्व क्षमता और पीसीसी चीफ दीपक बैज द्वारा सुशील पर किए गए भरोसे की साख दांव पर लग गई थी। इसलिए सुशील मौर्य ने उत्कृष्ट रणनीति के तहत काम करते हुए टीव्ही रवि के समर्थकों को पहले साधा, फिर रवि को मनाना शुरू किया। समर्थकों ने भी रवि को समझाया बुझाया। सुशील मौर्य एवं समर्थकों की समझाईश का अच्छा असर हुआ और रवि चुनाव न लड़ने के लिए राजी हो गए। इस तरह अपने कुशल रणनीतिक शौर्य का प्रदर्शन किया है। सुशील मौर्य को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का विश्वासपात्र नेता माना जाता है। टीव्ही रवि के बढ़ते कदमों को रोककर सुशील मौर्य ने दीपक बैज के विश्वास को भी टूटने नहीं दिया। अपनी युवा सोच और युवा जोश के दम पर सुशील मौर्य ने कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल की जीत की राह आसान कर दी है। टीव्ही रवि को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उनके समर्थक कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या शहर और गांवों में है, जो पार्टी प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा सकती थी। सुशील मौर्य ने समय रहते स्थिति सम्हाल ली। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी खुशी जताई है और सुशील मौर्य, जतिन जायसवाल एवं टीव्ही रवि को शुभकामनाएं दी है।

शुरू से मोर्चाबंदी में लगे हैं सुशील

इस चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए सुशील मौर्य शुरू से मोर्चाबंदी करते आ रहे हैं। चुनाव और पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के काफी पहले से ही सुशील मौर्य ने ठोस रणनीति बनाकर काम करते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समेत अन्य सभी विंगों की बारी बारी से बैठकें लेकर सभी को पार्टी की जीत के लिए रिचार्ज किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। ब्लॉक और वार्ड प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की चुनाव के लिए विशेष रूप से की। सुशील मौर्य की ये सभी टीमें कांग्रेस की विजय पताका फहराने के लिए तन मन से जुट गई हैं। टीव्ही रवि का कहना है कि वे नाम वापस ले रहे हैं और कांग्रेस की सरकार बनने पर उन सभी पंचायतों में काम होना चाहिए, जहां उनके समर्थक रहते हैं। इलाके के विकास के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर काम करेंगे। प्रत्याशी जतिन जायसवाल और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उन्हें इस हेतु आश्वस्त किया है। अब देखना है कि रवि के जतिन और मौर्य पर यकीन को कायम रखा जाएगा या नहीं?

जमावाड़ा के पुजारी पारा पहुंचे जतिन जायसवाल

0
  • दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर की देवी मां की आराधना

जगदलपुर विधानसभा क्रमांक 86 जगदलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल आज सुबह ग्राम पंचायत जमावाड़ा के पुजारी पारा दुर्गा पंडाल पहुंचे। वहां उन्होंने देवी मां की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान गांव के युवाओं ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई और उनके पक्ष में जी जान लगाकर काम करने का भरोसा दिलाया। बड़े बुजुर्गों से  जायसवाल ने आशीर्वाद मांगा। लोगों ने उन्हें खुले दिल से समर्थन देने की बात कही। गांव की महिलाओं में भी कांग्रेस के प्रति जबरदस्त क्रेज देखा गया।जतिन जायसवाल के स्वागत के लिए बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली सजा रखी थी। पूजा अर्चना के बाद जतिन जायसवाल ने बस्ती में जनसंपर्क भी किया।

भाजपा से आरक्षण का हिसाब लेगा सर्व समाज: दीपक बैज

0
  • भाजपा ने छग की जनता का हक रुकवा दिया
  • अजा अजजा, ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के लोगों का अधिकार भाजपा ने रोका

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सर्व समाज का हक भाजपा की साजिश के कारण राजभवन में 10 माह से रूका हुआ है। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के सभी समाजों के लिए उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण का विधेयक विधानसभा में पारित करवा कर राजभवन भेजा था, लेकिन भाजपा राजभवन में हस्ताक्षर नहीं होने दे रही।

दीपक बैज ने कहा कि आरक्षण संशोधन विधेयक राजभवन में 10 माह से अटका हुआ है। अभी तक राजभवन ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है। प्रदेश में चुनावी दौरे पर प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक आ रहे हैं, लेकिन रूके आरक्षण बिल पर सब मौन हैं।भाजपा के कारण आरक्षण बिल राजभवन में रुका हुआ है। भाजपा के आरक्षण विरोधी रवैये को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जाएगी। भाजपा आरक्षित वर्ग के गरीबों के हितों में बाधक बनी हुई है। आरक्षण संशोधन विधेयक में आदिवासी समाज के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। आरक्षण विधेयक रुकने का खामियाजा आदिवासी समाज को सबसे ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने सर्व समाज को आरक्षण देने अपना काम पूरी ईमानदारी से करके सभी वर्गो के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति को उनकी जनगणना के आधार पर तथा पिछड़ा वर्ग को क्वांटी फायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का प्रावधान किया। इस विधेयक में अनुसूचित जनजाति के लिए 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए 13 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 76 प्रतिशत का आरक्षण सभी वर्गों की आबादी के अनुसार देने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है। यह विधेयक यदि कानून का रूप लेगा तो हर वर्ग के लोग संतुष्ट होंगे। सभी वंचित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने सामाजिक न्याय को लागू करने यह विधेयक बनाया गया है। इस विधेयक को रोकना जनमत का अपमान है। चुनाव में सर्वसमाज के लोग भाजपा से अपने आरक्षण को रोकने का हिसाब लेंगे। दीपक बैज ने कहा कि राज भवन में आरक्षण विधेयक अटकने के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार अमित शाह हैं। राज्यपाल केंद्रीय गृहमंत्री के निर्देशन में ही काम करते हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे दुर्भावनावश इसलिए रोककर रखा है ताकि आरक्षण का लाभ प्रदेश की जनता को और राजनैतिक लाभ भूपेश सरकार को न मिल सके। भाजपा को यह डर सता रहा है कि यदि भूपेश सरकार ने 76 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया तो ओबीसी, एसटी, एससी और ईडब्ल्यूएस को आरक्षण का अधिकार मिल जाएगा और भाजपा चुनाव में 14 सीट बचाने की स्थिति में भी नहीं रहेगी।

वार्ड क्रमांक 4 एकलव्य नगर दल्ली राजहरा में मां शारदा उत्सव समिति द्वारा मनाया गया माँ सरस्वती पूजा उत्सव

0

दल्लीराजहरा मां शारदा उत्सव समिति द्वारा क्वार नवरात्रि के पंचमी के दिन माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापना कर पूजा अर्चना की गई l समिति के सभी सदस्यों तथा मोहल्ले वासियों स्कूल तथा कॉलेज के छात्र और छात्राओं के द्वारा विगत तीन वर्षों से बड़े धूमधाम से हिंदू धर्म की सभी नियमों का पालन करते हुए विधि विधान से पूजा की जाती है और वार्ड की खुशी ज्ञान बुद्धि बल प्रदान के लिए मां शारदा की स्तुति की जाती है l क्वार पंचमी के दिन से प्रारंभ यह कार्यक्रम 5 दिनों तक चलता है l जिसमें मात् शक्तियों के द्वारा वार्ड में प्रतिदिन जस गीत ,सेवा गीत तथा श्री रामचरितमानस का पाठ कर भक्ति गीत गया जाता है l नवरात्रि में पूरा वार्ड 4 माँ शारदा के भक्ति के रस में डूबा रहता है l इस आयोजन को सफल बनाने हेतु समिति के सदस्य सोनू साहू दीपांशु यादव , किशोर कुमार, दौलत साहू तिलकराम अभिषेक मांडवी यशवंत कुमार , लिखन कुमार राहुल गुप्ता आरति , नेहा ,पुजा , निशा इनका विशेष योगदान रहा ।

मेटाडोर के चपेट में आई वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल

0

दल्लीराजहरा। दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास कल  सुबह 10बजे वृद्धा को भगवती ट्रांसपोर्ट की मेटाडोर ने अपने चपेट में ले लेने से वह बुरी तरह से घायल हो गई।

घायल महिला को 108 से बालोद जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घायल महिला, का नाम फूलवती साहू निवासी वार्ड नंबर 27 की रहने वाली है जो घर में झाड़ू पोछा कर अपना, जीवन यापन करती है की स्थिति नाजुक बनी हुई है । भगवती ट्रांसपोर्ट की मेटाडोर सी जी 04,जे डी,2075 ने अपने चपेट में लिया । जिससे वृद्ध महिला का हाथ पैर बुरी तरह कुचल गया । पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 279 ,337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नगर पालिका दल्ली राजहरा मे टेंडर होने के 1 वर्ष के बाद भी कार्य प्रारंभ ना होने पर नाराज पार्षद ने स्वयं के खर्चे पर मुरूम डाल किया सड़क संधारण कार्य

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका पार्षद ने लगाया आरोप शहर के सबसे पुराने दुर्गा उत्सव समिति जाने वाले मार्ग का नवरात्रि में भी नहीं हुआ संधारण नाराज पार्षद ने स्वयं के खर्चे पर मुरूम डालकर किया संधारण का कार्य वार्ड क्रमांक 12 एवं वार्ड क्रमांक 11 के मध्य केम्प नम्बर वन पर हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी श्री श्रमिक दुर्गात्सव एवं दशहरा उत्सव समिति के द्वारा के तत्वधान पर नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है माता रानी कि मुर्ति विराजमान है, संपुर्ण केम्प वासीयों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, माता रानी के पास जाने वाला मार्ग बहुत खराब हो गया था नवरात्रि को देखते हुए उक्त कच्चे रास्ते को वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद यंगेश देवांगन के सहयोग से मूरूम डाल कर रास्ते पर मरम्मत का कार्य स्वयं के राशि से कराया गया, किन्तु इस रोड़ का पालिका से एक वर्ष पूर्व में टेंडर हो जाने के बाद भी कार्य को प्रारंभ नहीं किया गया जिस वजह से यह रोड़ अब तक नहीं बन पाया है, नगर पालिका में ठेकेदार काम तो ले लेते है पर कार्य समय पर नहीं कर पाते हैं, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं इंजीनियर इस पर कोई भी कार्यवाही क्यों नहीं करते l

नामजदगी के दौरान मौजूद रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

0
  • नामजदगी के दौरान मौजूद रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • रेखचंद ने दिखाया बड़ा दिल, रहे नामांकन में उपस्थित

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीपक बैज और जगदलपुर सीट के कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बड़ा दिल दिखाते हुए पूरी निष्ठा के साथ उपस्थिति दर्ज कराई।

बस्तर संभाग में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले का क्रम लगातार जारी है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन से बस्तर संभाग में ही डेरा डाले हुए हैं। गुरुवार को बघेल दंतेवाड़ा और नारायणपुर गए थे। भूपेश बघेल दंतेवाड़ा में प्रत्याशी छविंद्र महेंद्र कर्मा एवं नारायणपुर में पार्टी उम्मीदवार चंदन कश्यप की नामांकन रैली में शामिल हुए और दोनों प्रत्याशियों के साथ निर्वाचन कार्यालय जाकर पर्चा दाखिल करवाया।  बघेल गुरुवार की देर शाम जगदलपुर लौट आए थे। उन्होंने यहीं रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में आयोजित चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीपक बैज और जगदलपुर के प्रत्याशी जतिन जायसवाल की नामांकन रैली में शामिल हुए। वे बैज एवं जायसवाल के नामांकन पत्र दाखिले के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय भी गए थे। इस दौरान जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी उपस्थित थे। उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी। टिकट न मिलने का उन्हें जरा भी मलाल नहीं था। इस तरह उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए पार्टी के फैसले को सर माथे पर लिया है। जैन का स्पष्ट मानना है कि सियासत से जुड़े लोगों की पहचान राजनैतिक दल से बनती है। इसलिए पार्टी लाईन के विपरीत जाना किसी के लिए भी उचित नहीं है।

छत्तीसगढ़ समन्वय समिति ने ली विशेष बैठक

0

छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के अध्यक्ष रामदास मानिकपुरी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक रखी गई l जिसमें आगामी 1 नवंबर 2023 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाने के संबंध में चर्चा एवं विगत दिनों छत्तीसगढ़ समन्वय समिति महिला प्रकोष्ठ के द्वारा तीज मिलन समारोह मनाया गया l इसके लिए इस समिति को बधाइयां दी गई l

सीमित को मजबूत करने के लिए आय के साधन एवं छत्तीसगढ़ समन्वय समिति में संगठन को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की गई l

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2023 को मनाया जाने का निर्णय लिया गया है l इस वर्ष विधानसभा चुनाव है चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए स्थापना दिवस मनाया जाएगा l सितंबर माह में छत्तीसगढ़ समन्वय समिति महिला प्रकोष्ठ के द्वारा धूमधाम से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार तीज मिलन समारोह मनाया गया l जिसमें छत्तीसगढ़ी समाज की जरूरतमंद महिलाओं को लगभग 400 साड़ियां वितरित की गई एवं शानदार कार्यक्रम के लिए सभी ने बधाई दिए l अन्य विषय राजहरा के विभिन्न समाज से सामाजिक सदस्यता बनाए जाने पर भी जोर दिया गया l वर्ष 2023 की सदस्यता राशि ₹200 प्रति परिवार तय की गई है l पूरे 2023 एवं 2024 की वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा किया गया है l बैठक में छत्तीसगढ़ समन्वय समिति के युवा प्रकोष्ठ के गठन पर भी चर्चा हुआ है l जिसमें प्रत्येक समाज के कम से कम पांच युवा का नाम देने पर विचार हुआ है l गठन हेतु एक बैठक का विधिवत चुनाव कराया जाएगा l बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया है जिसमें दल्ली राजहरा नगर की किसी एक चौक का नाम छत्तीसगढ़ महतारी चौक होना चाहिए l इस अविलंब कार्यवाही हेतु कलेक्टर एवं नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र प्रेषित करने का भी निर्णय हुआ है l

अध्यक्ष रामदास मानिकपुरी ने कहा कि संगठन की मजबूती हेतु प्रत्येक छत्तीसगढ़ी समाज को एकता बनाए रखने तथा प्रत्येक कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने की अपील किया गया है l बैठक में श्यामलाल साहू श्रीमती ममता घराना श्रीमती शीतल नायक  मोहनलाल साहू छगन साहू  दान सिंह चंद्राकर श्रीमती कीर्ति लता उईके शिबू नायर ने भी अपने-अपने विचार रखे हैं l बैठक का संचालन महासचिव छत्तीसगढ़ समन्वय समिति दल्ली राजहरा श्री तोरण लाल साहू ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष श्री गोपी निषाद ने किया l

बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न समाज के पदाधिकारीयो की उपस्थिति रही l आर यस पैकरा संतराम सेन योगेंद्र यादव प्रभु राम बंजारे रमेश कुमार सिन्हा गिरवर ठाकुर गोरेलाल मिश्रा श्रुति यादव माना भाई यादव विद्या रावटे पूरन सिंह मांडवी राधेश्याम साहू दौलत राम सिन्हा दीनदयाल देश लहरे टी एल अजगले रूप लाल साहू दामिनी साहू सुनीता मंडेकर मीना दास मानिकपुरी विष्णु प्रसाद चंद्रवंशी चेतन साहू शीतल साहू शीतल नायक श्रीमती लक्ष्य कुर्रे निर्मला सुरेंद्र रेखा देशमुख सविता मांडवी दीपक सहारे के के सिन्हा श्रीमती माया कौशिक श्रीमती मंजू साहू वीणा साहू हेमलता श्रीमती रेखा श्रीमती ओम साहू महेंद्र कुमार यादव चैतराम शर्मा घनश्याम पारकर ईश्वर पटेल संतोष घराना देवेंद्र उईके अशोक बामेश्वर उत्तर विश्वकर्मा अनूप सोरी अंकालू राम देवांगन विवेक मसीह प्रेम निर्मलकर विनोद आरड़े धनेश्वरी मानिकपुरी सोनम भूआर्य केकती मांडवी कांति सेन ललिता निर्मलकर जानकी बाई ललिता कंवर पार्वती सुरेंद्र एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित थे l

MOST POPULAR

HOT NEWS