City Media - Page 664 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 664

लोगों को खुशहाल बनाना भूपेश से सीखें मोदी : बैज

0
  • सूटबूट वाले प्रधानमंत्री के राज में देश हो रहा है भुखमरी का शिकार: कांग्रेस
  •  मोदी ने कुपोषितों की बात न सुन, सिर्फ अपनी सुनाई

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने देश में बढ़ती भुखमरी को लेकर चिंता जाहिर करते हुए इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का एक ही मकसद है गरीब, मजदूर, कुपोषित और भूख से पीड़ित लोगों के लिए चलने वाली योजनाओं के बजट में कटौती करना है।
दीपक बैज ने कहा कि 2022 में भुखमरी के मामले में भारत विश्व स्तर पर 107वें नंबर पर था। इसमें सुधार होने के बजाय आज देश 111वें नंबर पर पहुंच गया है। देश के 18.7 प्रतिशत बच्चे बेहद कमजोर हैं, 58 प्रतिशत बच्चियों में खून की कमी पाई गई है। यह बेहद चिंताजनक विषय है। 125 देशों में भारत भुखमरी के मामले में पड़ोसी देशों से भी खराब स्थिति में है। देश की 16.6 प्रतिशत आबादी कुपोषित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दिन में कई बार कपड़े बदलने वाले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सूट बूट की सरकार देश में भुखमरी खत्म करने में असफल साबित हुई है। मोदी सरकार की हम दो और हमारे दो की नीति ने ही गरीबों के जीवन में विकराल संकट उत्पन्न किया है। बीते 9 साल से नरेंद्र मोदी अपनी मन की बात सुना रहे हैं जबकि उन्हें भूखे कुपोषित कमजोर वर्ग की आवाज को सुनना चाहिए। भुखमरी खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने कोई ठोस पहल नहीं की है, कोई योजना नहीं बनाई, ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग के बच्चे सबसे ज्यादा कुपोषित हैं। इससे समझ में आता है कि इन वर्गों को लेकर मोदी सरकार भेदभाव की नीति से काम कर रही है दुर्भावना से ग्रसित होकर काम कर रही है।

देश पर बढ़ा कर्जभार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद देश में कर्ज बढ़ा है, महंगाई बढ़ी है, रोजी रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। किसान हताश और परेशान हैं, लोगों मे निराशा घर कर गई है। सरकारी संपत्तियों हवाई जहाज, रेलवे स्टेशन बेचे जा रहे हैं, केंद्र की सरकारी नौकरियों मे भर्ती बंद है। सरकारी योजनाओं को चलाने के लिए केंद्र के पास पैसा नहीं है, बजट में कटौती की जा रही है। इसी का ही परिणाम है कि देश भुखमरी के दायरे से बाहर आने के बजाय और गर्त में जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी के चलते परिवार के मुखिया अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों को सुपोषित आहार दवाइयां और भरपेट भोजन देने में भी स्वयं को लाचार और असमर्थ महसूस कर रहे हैं। केंद्र की योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं, धरातल पर उतर नहीं रही हैं।

गरीबी से उबर गई बड़ी आबादी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार से सीखना चाहिए की कैसे लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जाता है। कांग्रेस सरकार द्वारा व्यक्ति विकास की दिशा में किए गए कार्यों और शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं से 56 महीने में प्रदेश के 40 लाख लोगों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है।सभी लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। रमन सरकार के दौरान 40 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने मजबूर थी। प्रदेश में 2018 में रमन सरकार में 37 प्रतिशत बच्चे कुपोषित थे, 47 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित थीं। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक, दाई दीदी क्लीनिक का प्रभाव है लगभग 2 लाख से अधिक बच्चे कुपोषण के दायरे से बाहर आए हैं। एनीमिया पीड़ितों की संख्या में बड़ी कमी आई है।

जन सहयोग और संजय बैंस के सहयोग से बना सीसी रोड

0

दल्लीराजहरा ग्राम पंचायत अरमुरकसा के नया पारा कला मंच के पास का सीसी रोड पूरे ब्लाक के लिए मिशाल हो गया जन सहयोग और जनपद सदस्य संजय बैंस के सहयोग से शानदार सीसी रोड का निर्माण हो गया मोहल्ले वासियों के मांग था की हमारे कला मंच के सामने पूरा सीसी सड़क बने हमे धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के एक मात्र यही जगह बरसात के दिनों में कीचड़ और गर्मी के दिनों में धूल से भरा रहता है कला मंच के समाने सीसी रोड बनने से हम मोहल्ले वासियों को एक धरोहर मिल जाएगा मोहल्ले के लोगो की बात पर जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने जनपद निधि से दो लाख रुपए दिए पर इतनी राशि पर सीसी होना मुश्किल था और ग्रामीण जन पूरे जगह पर सीसी सड़क बनाना चाहते थे |

ग्रामीणों के तरफ से कहा गया की हम श्रम दान करेंगे और एक रुपए भी हम मजदूरी नहीं लेंगे जनपद सदस्य संजय बैंस ने भी मोहल्ले वासियों की गांव की प्रति अपनी जिम्मेदारी देख खुशी से कहा की आपका और हमारा सपना भी एक है गांव का विकास तो मैं भी आप सभी से एक बात मैं भी कहूंगा अपने निधि के अलावा और जितने भी सामग्री को आवश्यकता होगी उसे मैं अपने स्वयं के खर्चे से करूंगा और मैं भी आपके साथ अपना भी श्रम दान करूंगा मोहल्ले वासियों की अथक मेहनत और संजय बैंस के सहयोग से शानदार सीसी रोड सड़क का निर्माण हुवा अरमुरकसा निवासी हलधर गोरे मुन्ना ने बताया की हम लोगो ने अपनी समस्या हमारे जनपद सदस्य के पास रखा और हमारी बड़ी समस्या का निराकरण किए हमारी बातों को रखते हुए अपने निधि के अतिरिक्त पचास हजार रुपए करीब अपने स्वयं से भी निर्वाह किए है हम आभारी है और पूरा मोहल्ला भी आभारी रहेगा इस श्रम दान करने वाले संतानु मात्रे रमेश लेडिया चमेली नायक खेमीन निर्मलकर नीता रावटे सुहाता रावटे दुर्गा रावटे कुमारी गोरे मनोज लेडिया बेद राम रावटे जागृत राम लेडिया मेहर सिंग लेडिया हिरामन लेडिया एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे

नवरात्र के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय का हुआ पूजन प्रवेश कार्यक्रम संपन्न

0
  • कार्यकर्ता सम्मेलन मे जमकर गरजे भाजपा नेता विधानसभा चुनाव में लिया जीत का संकल्प तीनों प्रत्याशियों ने मांगा समर्थन

बालोद:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना कर कार्यकर्ताओं ने किया प्रवेश कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे जिले भर के कार्यकर्ताओं का हुजूम ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ निर्माण भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने किया वहीं बालोद जिले का निर्माण भाजपा शासन काल में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बालोद को जिले की सौगात दी किंतु भाजपा के कार्यकर्ता अपना जिला भाजपा कार्यालय के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने अपने कार्यकाल में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में निरंतर प्रयास कर जिला स्तर पर संगठन के कार्यों को करने के लिए सर्व सुविधा युक्त विशाल जिला भाजपा कार्यालय के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की लगभग 1 वर्ष में ही जिला भाजपा कार्यालय ने मूर्त रूप ले लिया सुसज्जित कार्यालय में नवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना कर प्रवेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया

भाजपा कार्यालय में प्रवेश कर पहला कार्यक्रम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा के क्षेत्रीय सांसद मोहन मांडवी, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन एवं प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता विशिष्ट रूप से उपस्थित हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पावर ने स्वागत उद्बोधन मे जिला भाजपा कार्यालय भवन की आवश्यकता एवं निर्माण से जुड़ी बातों को रखा कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से जिले में भाजपा की सत्ता नहीं है अटल जी के कविता को पढ़ाते हुए कहा कि अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा उन्होंने तीनों प्रत्याशियों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर विजय श्री दिलाने पार्टी के पक्ष में एक-एक वोट दिलाने का संकल्प दिलाया मुख्य वक्ता सांसद मोहन मंडावी ने अपने चित परचित अंदाज में कहा कि 10 वर्षों से बालोद जिले की जनता प्रताड़ित है मोदी जी के नेतृत्व मे देश की दशा और दिशा तेजी से बदली है आज प्रदेश मे 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने तेजी से विकास की ओर बढ़ते छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना दिया है चारों तरफ भ्रष्टाचार और भय का माहौल है चम्मच में बासी खाकर छत्तीसगढ़ वालों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का पाठ पढ़ा रहे हैं 5 साल में जनता ने उनके कार्यों को देखा है अब पूरा मन बना लिया है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा भाजपा की सरकार बनेगी|

प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन ने कहा कि बंजारी माता की कृपा से उनके आंचल में जिला कार्यालय निर्माण हुआ है उनके आशीर्वाद से जिले के तीनों विधानसभा सीट में कमल खिलेगा जनता का अपार समर्थन भाजपा के साथ है यह माहौल बन गया है
प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 16 लाख मकान के पैसे मोदी जी ने भेजी मुख्यमंत्री बघेल ने नहीं बनने दिया क्योंकि मोदी जी का नाम होगा 64 लाख लोगों को आवास को नहीं बनने दिया 36 वादे करके आए कांग्रेस सरकार के मंत्री टि एस सिंहदेव ने स्वयं कहा था कि हम धोषणा पत्र के 12 वादे को भी नहीं निभा पाए हैं शराबबंदी का वादा कर शक्ति की आराधना के पर्व पर मातृशक्ति को ठगने का काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है महिला होते हुए भी प्रदेश प्रभारी शैलजा कहती हैं कि शराब बंदी नहीं हो सकती छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नीतियों से नई पीढ़ी बर्बाद हो रही है चावल घोटाला कर रसोई से 5 हजार करोड़ का चावल चुराने वाली बघेल सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया है अब भाजपा की सरकार बनना तय है|

बालोद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगा कहा कि एक-एक कार्यकर्ता प्रत्याशी बनाकर बूथ पर भाजपा के समर्थन के लिए कार्य में चुट जाए हम विश्व के सबसे बड़े पार्टी के कार्यकर्ता हैं हमने जनहित में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई है हमने शराबबंदी के लिए धरना प्रदर्शन किया है बेरोजगारी को लेकर आंदोलन किया है प्रदेश की झूठी सरकार के विधायक क्षेत्र में अवैध शराब ,अवैध उत्खनन, जुआ सट्टा में संलिप्त रहे 19 माह की आपातकाल में जनसंघ से लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को हिला नहीं पाए कांग्रेस के नेता स्वर्गीय नारायण राव पवार बंसीलाल जैन विनायक सोनी लखन छाता विवेक कौशिक सहित दो नेम सिंह साहू एवं भाजपा कोई स्थापित करने वाले प्रतिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्मरण कर नमन किया कहा कि आज कांग्रेस की नीतियों से हर वर्ग आहत है संविदा कर्मी ,युवा वर्ग, मातृ शक्ति आदि से केवल झूठ बोला गया है इस झूठ की सरकार को अब जनता उतरेगी भाजपा की सरकार पुनः बनने वाली
डौंडी लोहार के भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने कहा कि मां दंतेश्वरी मैया के आशीर्वाद से परिवर्तन यात्रा भाजपा ने आरंभ की थी आज संयोग से नवरात्रि पर बंजारी मैया की धरती पर कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है यहां के विधायकों ने केवल अपना विकास किया है क्षेत्र की जनता की स्थिति बदबद से बत्तर है भेड़िया परिवार ने गरीब आदिवासियों के खून चूसने का काम किया है कांग्रेस के विधायक केवल भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे हैं 5 वर्षों तक जनता की शुध लेने का इन्हें मौका नहीं मिला
गुण्डरदेही विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू ने कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने बुथ से एक-एक कार्यकर्ता तैयार रहे गांव में अवैध शराब बेचने वाली यह सरकार यहां के विधायक सेवा कम दुकान खोलकर अधिक बैठ गए हैं 40% से कम पर काम स्वीकृत नहीं करते सभी कार्यकर्ता इस सभा से विजय का संकल्प लेकर जाएं जनता तैयार बैठी है भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने मां बंजारी के आशीर्वाद से तीनों विधानसभा में भाजपा की विजय सुनिश्चित है जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है इस सभा में पूर्व विधायक प्रीतम साहू, राजेंद्र राय सहित पवन साहू, यशवंत जैन, देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू, लेख राम साहू, अभिषेक शुक्ला, सुदेश सिंह,छगन देशमुख,नरेश यदु , त्रिलोकी साहू, राकेश छोटू यादव, सुशीला साहू, मोहन जैन, प्रतिभा चौधरी, कृतिका साहू ,प्रेमलता साहू ,शरद ठाकुर, नरेश साहू,जयेश ठाकुर, संजय दुबे, राजीव शर्मा ,शाहिद खान ,सुरेश निर्मलकर ,प्रेम साहू, कौशल साहू ,मनीष झा, प्रणेश जैन, टिनेश्वर बघेल, राकेश द्विवेदी ,रुपेश सिन्हा ,आदित्य पिपरे, दीपा साहू, टोमन साहू, जितेन्द्र साहू, शुभ सिह कुरेटी, अकबर तिगाला, डिशोक जांगड़े, लोकेश श्रीवास्तव, कमलेश सोनी कमल पनपालिया सुरेंद्र देशमुख,शेखर वर्मा,दुर्गा नंद साहू,पलक ठाकुर, संजय साहू ,गिरजेश गुप्ता,एकांत पवार , खिलेश्वरी साहू,लीला शर्मा ,डामेश्वरी साहू, रश्मि साहू , मोहनी देवांगन,सत्या गांवरे ,सीता साहू, पूनम साहू, दुर्जन साहू, दानेश्वर मिश्रा, चित्रसेन साहू नरेंद्र सोनवानी भुवन साहू मेहत्तर नेताम, टोमन साहू, खेदुराम साहू, रमन टुवानी, कुलदीप कत्याल, धरम साहू ,खिलु राम साहू, प्रकाश नाहर, युसूफ खान, नरेंद्र सोनवानी, खेमलाल देवांगन ,विकास जैन ,महेश्वरी ठाकुर, डॉ मोना टुवानी, नीतू सोनवानी, सरोज गंगबेर, संतोष देवांगन, टी ज्योति, रामसहाय साहू, होनील दत्त पटेल, सतानंद साहू ,गजेंद्र यादव, मनन गुप्ता, यशवंत साहू, हरिश्चंद्र साहू, गणेश राम साव,कुलदीप यादव, लोकेश साहू ,अरुण साहू ,पार्थ साहू, मनीष साहू अजेंद्र साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

जनता के बीच में लोकप्रियता, कुशल नेतृत्व के दम पर आम जनता अपना विधायक चुनकर अनिला भेडिया को भेजेगी विधानसभा

0

कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया की शालीनता ,मधुर व्यवहार, सादगी, जनता के बीच में लोकप्रियता ,पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत , नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की मिसाल और कुशल नेतृत्व के दम पर आम जनता अपना विधायक चुनकर अनिला भेडिया को भेजेगी विधानसभा लोकेश्वरी गोपी साहू
माननीय अनिला भेड़िया जी को पुनः विधायक का टिकट मिलने पर लोकेश्वरी साहू और नगर पंचायत की जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई व जीत की अग्रिम शुभकामनाएं|

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौडी लोहारा ने कहा की छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का आभार व्यक्त करते हुए विधायक टिकट देकर माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया पर भरोसा जताया है उसके लिए धन्यवाद व ज्ञापित करती हूं माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी छत्तीसगढ़ शासन के सभी योजनाओं को पूरे विधानसभा में अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचने का काम किया है उसी का परिणाम स्वरूप आम जनता अनिला भेड़िया जी को आने वाला विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कराकर विधानसभा भेजेगी और कांग्रेस की सरकार बनाएगी यह हम विश्वास दिलाते हैं क्योंकि पूरे 5 वर्षों में कॉविड-19 के 2 साल को छोड़कर 3 सालों में पूरे क्षेत्र में चौमुखी विकास हुआ है इसलिए डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के जनता द्वारा अक्सर कहा जाता है क्षेत्र के लिए अनिला भेड़िया ने काम किया है दिल से विधायक बनेंगे फिर से क्योंकि छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को बरकरार रखने के लिए सभी विशेष पर्वों पर छुट्टी प्रदान किया ताकि प्रत्येक समाज अपना त्यौहार एक दिन अच्छे से मना सके चाहे विश्व आदिवासी दिवस हो चाहे कर्मा जयंती हो चाहे तीजा पोरा का त्यौहार हो चाहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन सभी कार्य छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने किया है किसानों का कर्ज माफ किया ,बिजली बिल हाफ किया, हाट बाजार क्लिनिक योजना संचालित किया नगरिय क्षेत्र में धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स की स्थापना किया , मुख्यमंत्री पौनी पसारी निर्माण मुख्यमंत्री गौठान निर्माण नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत समस्त वार्डों में सीसी रोड नाली का निर्माण स्कूलों में प्रार्थना सेड का निर्माण , साहू समाज के लिए भवन शादी विवाह के लिए सर्व समाज मंगल भवन,देवार समाज के लिए भवन आंगनवाड़ी भवन ,निषाद समाज के लिए भवन कंवर समाज के लिए भवन, अंबेडकर बौद्ध महासभा के लिए भवन, हलबा समाज के लिए आहता निर्माण, पटेल समाज के लिए अतिरिक्त कक्ष, स्टेडियम में मंच निर्माण , कृषिहीन भूमि मजदूर के लिए 7000 सालाना, किसानों का समर्थन मूल्य आने वाला समय में 2800 क्विंटल में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी आत्मानंद स्कूल की स्थापना, सर प्लस बिजली, 2 किलो में गोबर खरीदी गोधन न्याय योजना प्रकाश व्यवस्था के लिए ट्यूबलर पोल का निर्माण पेयजल के लिए वाटर एटीएम की स्थापना दाई दीदी क्लिनिक योजना वृद्धा पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना निराश्रित पेंशन योजना आम नागरिकों को 2 किलो में चावल महाविद्यालय के छात्रों को निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराकर माननीय भूपेश बघेल जी कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया की ने आम जनता के दिलों में जगह बनाई है उसी के परिणाम स्वरूप कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया की को हम रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करा कर विधानसभा में भेज कर माननीय भूपेश बघेल जी की नेतृत्व में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया विधायक टिकट मिलने पर बधाई देने वालों में उपाध्यक्ष विद्या शर्मा पार्षद अशोक चनाप झुमुक कोसमा अनीता साहू शोभा राजपूत ममता शर्मा नारायण सिंह सिंन्हा शोहदरा देवांगन पार्टी कार्यकर्ता विकास लोढ़ा गोपी साहू फरीद सिद्दीकी कमलेश सिंह तक सरिता यादव मोहित निषाद प्रहलाद मालेकर मनमोतीन भांडेकरपाल राजू ठाकुर तिलोक चंद सोनी मोनू यादव राजा रजक एवं युवा मितान क्लब के साथियों ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है

गरीबों के चावल में की जा रही है जमकर डंडीमारी

0
  •  केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले चावल में 3- 4 किलो तक की कटौती

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भिरलिंगा की शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जमकर डंडीमारी की जा रही है। ग्रामीणों को 35 किलो की जगह महज 32- 33 किलो ही चावल दिया जा रहा है। यह चावल सरकार द्वारा मुफ्त दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने राशन दुकान संचालक पर कार्रवाई तथा दुकान की जिम्मेदारी किसी और को देने की मांग की है।
ग्राम पंचायत भिरलिंगा के बायगुड़ा पारा और भिरलिंगा के 260 राशन कार्ड धारकों को जिस उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण किया जाता है, वहां जमकर उपभोक्ताओं को छला जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा गरीब ग्रामीणों को हर माह 35 किलो चावल शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस चावल में भी दुकान संचालिका द्वारा कटौती की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक कार्डधारकों को 35 किलो में तीन से चार किलो कम चावल दिया जाता है। यह खेल बीते दस माह से चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा है कि राशन दुकान संचालिका पिंकी नेताम 10 माह से राशन में डंडीमारी करती आ रही है।. इसके साथ ही वह ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करती हैं, समय पर दुकान भी नहीं खोलती हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद राशन दुकान संचालिका के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। कहा जा रहा है कि उस पर अदृश्य राजनैतिक शक्ति की कृपा है। ऐसे कई मामले सामने आई किंतु खाद्य विभाग द्वारा उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं ग्रामीणों ने तत्काल दुकान की जिम्मेदारी पिंकी नेताम से छीनकर किसी और को देने की मांग की है।
वर्सन
शिकायत मिली है
ग्रामीणों ने चावल कम मिलने की शिकायत की है।. मैंने इस बाबत पिंकी नेताम से पूछताछ की, तो उसने तराजू में खराबी होने और भरपाई करने की बात कही है। मैं ग्रामीणों के साथ हूं।

चुनाव के लिए कांग्रेस के वार्ड प्रभारी सह प्रभारी नियुक्त

0
  • जगदलपुर शहर के सभी 48 वार्डों के लिए हुई नियुक्ति

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जगदलपुर नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी 48 वार्डों में प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर तथा जिला प्रभारी शकील रिजवी व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी फतेह सिंह परिहार की सहमति से शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने चुनाव कार्य संचालन के लिए हर वार्ड में एक प्रभारी और एक सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। प्रभारी व सह प्रभारी क्रमशः इस प्रकार हैं – प्रवीरचंद्र वार्ड ईश्वर बघेल व सिद्धार्थ तिवारी, विजयचंद्र वार्ड दुर्योधन कश्यप व सिद्धार्थ तिवारी, शिव मंदिर वार्ड सुनीता सिंह व कृपा शंकर राय, भैरम देव वार्ड रेखा सिंह व प्रवीण जैन, वीर सावरकर वार्ड पी. दंतेश्वर राव व प्रवीण जैन, सरदार भगत सिंह वार्ड रामशंकर पिल्लै व राजू मंडल, सिविल लाईन वार्ड रामशंकर पिल्लै व आकाश महंती, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड संदीप जोशी व यशवंत ध्रुव, नेताजी सुभाषचंद्र वार्ड मो. जफर अली व राहुल कुमार, सदर वार्ड आदर्श दलाई व इमरान खान, प्रतापदेव वार्ड राजा तिवारी व आदर्श दलाई, रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड पापिया गाईन व अनिता नाग, बालाजी वार्ड राजा तिवारी व बी ललिता राव, महारानी वार्ड आनंद मिश्रा व मानिक राम नाग, मोतीलाल नेहरू वार्ड महेश सिंह ठाकुर व जयशंकर श्रीवास, इंदिरा गांधी वार्ड शाहनवाज खान व अब्दुल रशीद, रम्मैया वार्ड शाहनवाज खान व अब्दुल रशीद, दलपत सागर वार्ड सुरेंद्र झा व शेख सद्दाम रजा, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड निकेत झा व सुबीर ढाली, दंतेश्वरी वार्ड सुरेंद्र झा व शेख सद्दाम रजा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड नेलविन दास व कमलेश पाठक, महात्मा गांधी वार्ड कमलेश पाठक व विक्रम सिंह डांगी, गंगानगर वार्ड कमलेश पाठक व गुलमेल सिंह सिक्खो, जवाहर नगर वार्ड असीम सुता व अरूपानंद बाघ, शांतिनगर वार्ड सुषमा दास व उदयनाथ जेम्स, मदर टेरेसा वार्ड मोईन अख्तर व शुभम यदु, माता संतोषी वार्ड अनिमा अधिकारी व विक्की निषाद, गुरु घासीदास वार्ड अफरोज बेगम व विजय बढ़ाई, आंबेडकर वार्ड अंजना नाग व दीपा नाग, स्वामी विवेकानंद वार्ड रेखा सिंह व पंचराज सिंह। इसी तरह अन्य वार्डों के प्रभारी व सह प्रभारी इस तरह हैं |

ठा. अनुकूल देव वार्ड पंचराज सिंह व सूरज श्रीवास्तव, पं. सुंदर लाल शर्मा वार्ड संदीप जोशी व प्रवीण पांडे, राजीव गांधी वार्ड महेश द्विवेदी व शहजाद हुसैन, संजय गांधी वार्ड अंजना नाग व कोमल सेना, छत्रपति शिवाजी वार्ड राजू बघेल व सुषमा कश्यप, गुरु गोविंद सिंह वार्ड राजू बघेल व मनमोहन यादव, लोकमान्य तिलक वार्ड लक्ष्मी राव व दयाराम कश्यप, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड प्रेम ठाकुर व मनमोहन यादव, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड अंकित सिंह व एम ज्योति राव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड पप्पन दास व सुखराम नाग, चंद्रशेखर वार्ड अफरोज बेगम व सूरज श्रीवास्तव, महेंद्र कर्मा वार्ड अनिमा अधिकारी व शहजाद हुसैन, बलिराम कश्यप वार्ड शहनाज बेगम व संजीत गुप्ता, मदन मोहन मालवीय वार्ड महेश सिंह ठाकुर व सूर्या पानी, शहीद गुंडाधुर वार्ड सुषमा दास व कृपाशंकर राय, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड मोईन अख्तर व श्वेता बघेल, महाराणा प्रताप वार्ड नेलविन दास व नेहा ध्रुव तथा कुशभाऊ ठाकरे वार्ड सोमिल नाथ व सुनीता सिंह। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सभी प्रभारियों और सह प्रभारियों से कांग्रेस की चुनावी गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने हेतु निर्देशित किया है।

गढ़िया का बेटा साबित होगा सच्चा छत्तीसगढ़िया सपूत

0
  • दीपक बैज के किले को भेद पाना किसी के बूते में नहीं
  •  कई सीटों पर पड़ेगा कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक असर
    -अर्जुन झा-

जगदलपुर।बस्तर जिले के चित्रकोट जलप्रपात का दृश्य बड़ा ही मनोहारी है, दुनियाभर में उसकी अच्छी लोकप्रियता है। वैसी ही किवदंती चित्रकोट के ग्राम गढ़िया में जन्मे बस्तर के माटी पुत्र दीपक बैज के साथ भी जुड़ी हुई है। बस्तर के इस दीपक से समूचा चित्रकोट ही नहीं, बल्कि समूचा बस्तर लोकसभा क्षेत्र आलोकित हो रहा है। दीपक बैज तीसरी बार विधानसभा चुनाव में मैदान पर हैं और जनचर्चा के मुताबिक गढ़िया का यह बेटा अब सच्चा छत्तीसगढ़िया सपूत साबित होने वाला है। उनके चित्रकोट सीट से चुनाव लड़ने का सकारात्मक असर बस्तर संभाग की कई विधानसभा सीटों पर भी दिखाई देगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज को विधानसभा चुनाव में चित्रकोट से प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस ने बड़ा ही दुरुस्त फैसला किया है। कांग्रेस के इस फैसले का व्यापक और सकारात्मक असर मुकम्मल तौर पर नजर आएगा। एक सांसद के रूप में दीपक बैज ने बस्तर के विकास में जो योगदान दिया है, उससे क्षेत्र के लोग बेहद प्रभावित हैं। वे दो बार चित्रकोट के विधायक रह चुके हैं और बतौर विधायक उन्होंने चित्रकोट क्षेत्र में जो काम कराए, उन कार्यों को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं। दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहंडीगुड़ा विकासखंड में स्थित गढ़िया गांव के मूल निवासी हैं। इस क्षेत्र में लोहंडीगुड़ा और तोकापाल विकासखंडों के गांव शामिल हैं। इन दोनों ही विकासखंडों में दीपक बैज की गहरी पैठ है। बस्तर के गांवों में एक अच्छी परिपाटी है रिश्ते की। यहां खून के रिश्ते के अलावा आपसी रिश्ते भी बड़े मजबूत होते हैं। गांव के लोग किसी न किसी रिश्ते से आपस में जुड़े रहते हैं। वैसा ही दीपक बैज के साथ भी है। गढ़िया गांव में वे किसी के भतीजे हैं, तो किसी के भांजे, किसी के छोटे भाई हैं, तो किसी के बड़े। किसी महिला के देवर हैं, तो किसी के जेठ और किसी बच्चे, किशोर व युवा के चाचा हैं, तो किसी के मामा। यानि गढ़िया समेत दोनों ब्लॉकों के गांवों में उनके साथ हर किसी का प्यार भरा बंधन है। दीपक बैज हर किसी से आत्मीय रूप से जुड़े हुए हैं। हर घर और हर परिवार से उनका कोई न कोई रिश्ता जरूर बना हुआ है। बस्तर के लोग रिश्ता निभाना अच्छे से जानते हैं और अगर रिश्ते में खटास आई, तो मजा चखाने से भी नहीं चूकते। मगर दीपक बैज से ग्रामीणों का जो रिश्ता कायम है, उसमें खटास की कोई गुंजाईश नहीं है। वे जब गढ़िया गांव में मौजूद रहते हैं, तब उनके निवास में लोगों की भारी भीड़ लगी रहती है। कोई फरियाद लेकर आया होता है, तो कोई सिर्फ मुलाकात करने, मगर निराश होकर किसी को लौटना नहीं पड़ता। इस तरह गढ़िया का यह बेटा हर किसी का लाड़ला बना हुआ है और अब सच्चा छत्तीसगढ़िया सपूत बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।

दूर तलक बिखरेगी दीपक की रौशनी
चित्रकोट शुरू से कांग्रेस का अभेद्य गढ़ रहा है। इस कांग्रेसी किले को दीपक बैज ने अपने पसीने से और सतत सक्रियता के बूते और भी मजबूती प्रदान की है। इस बार तो इस कांग्रेसी किले को भेद पाना भाजपा के लिए और भी मुश्किल है। यही नहीं गढ़िया के ‘दीपक’ की रौशनी से अकेला चित्रकोट क्षेत्र ही नहीं, वरन जगदलपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र भी आलोकित होने जा रहे हैं। कांग्रेस ने दीपक बैज को चित्रकोट से चुनावी समर में उतारकर एक तीर से कई निशाने साध लिए हैं। दीपक बैज को विधानसभा चुनाव लड़ाने से इन सभी सीटों पर भी कांग्रेस की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। इन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की राह और भी आसान हो जाएगी। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर भले ही चित्रकोट से कुछ ज्यादा दूर हैं, मगर ये सीटें भी दीपक की लौ से जरूर आलोकित होंगी।

मौर्य ने की ब्लॉक एवं वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति

0

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने ब्लॉक एवं नगरीय निकाय क्षेत्र के वार्ड प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर जिला प्रभारी शकील रिजवी व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी फतेह सिंह परिहार की सहमति से शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने चुनाव कार्य संचालन हेतु ब्लॉक एवं नगरीय निकाय क्षेत्र में वार्ड प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। उत्तर ब्लॉक प्रभारी अतिरिक्त शुक्ला, दक्षिण ब्लॉक प्रभारी बलराम यादव बनाए गए हैं।

नगरनार ब्लॉक प्रभारी दिनेश सिंह, सह प्रभारी सूर्यनारायण राव, जलंधर बघेल व खगेश भोयर, नानगुर ब्लॉक प्रभारी मोहन राव, सह प्रभारी कमल सेठिया, फूलसिंह व हरिहर सेठिया, दरभा ब्लॉक प्रभारी अल्ताफ उल्ला खान, सह प्रभारी मानसिंह ठाकुर, कमलसाय कश्यप व मनीष बघेल नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों के एक एक प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। वार्ड प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची का अवलोकन जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में किया जा सकता है। ये सभी प्रभारी व सह प्रभारी विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार संबंधी कार्य करेंगे।

चित्रकोट में प्रचार न करूं तो भी ऐतिहासिक जीत तय : बैज

0
  • भूपेश बघेल रखते हैं किसी भी सीट से जीतने का माद्दा
  • पहले चरण की सभी बीस सीटों पर जीत रहे हैं हम

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि चित्रकोट मेरा घर है, वहां के लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं। वहां मैं प्रचार करने न जाऊं तो भी मेरी ऐतिहासिक जीत होगी। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की किसी भी सीट से चुनाव लड़ें, वे जीतकर दिखा देंगे।

स्वयं को बस्तर संभाग के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद दीपक बैज पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।यह पूछे जाने पर कि आप चित्रकोट में उलझे रहेंगे, तो बाकी क्षेत्रों में कैसे समय दे पाएंगे, बैज ने कहा कि चित्रकोट मेरा अपना घर है, उस क्षेत्र के सभी लोग मेरे अपने हैं, मेरे पारिवारिक सदस्य हैं। मुझे वहां अपना चुनाव प्रचार करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। मैं वहां नामांकन दाखिल करने जाऊंगा। बाकी काम क्षेत्र के लोग सम्हाल लेंगे और वहां प्रचार के लिए जाए बिना ही मैं ऐतिहासिक जीत हासिल करूंगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े एक सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि भूपेश बघेल पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। वे राज्य के नब्बे में से किसी भी सीट से चुनाव लड़ेंगे तो उनकी जीत सुनिश्चित है। टिकट वितरण के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बहुत सोच समझ कर प्रत्याशियों का चयन किया है।. अब तक घोषित हमारे सारे उम्मीदवार जिताऊ हैं।. महिलाओं को टिकट के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज जारी सूची में कई महिलाओं को टिकट मिला है और आने वाली सूची में भी अनेक महिला उम्मीदवार होंगी। श्री बैज ने कहा प्रथम चरण में जिन बीस विधानसभा क्षेत्रों मतदान होना है, उन बीसों सीटों पर कांग्रेस जीत रही है और इस बार कांग्रेस 75 से भी अधिक सीटें जीतकर पुनः सरकार बनाएगी।

बालोद पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज कर 9.900 ब्लक लीटर 

0
  •  बालोद पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज कर 9.900 ब्लक लीटर शराब जप्त की गई।
  •  आगामी विधानसभा चुनाव के पहले शहर में अषांति फैलाने वाले 08 व्यक्तियों पर किया गया प्रतिबंधात्मक कार्यावाही।
  • बालोद पुलिस के द्वारा अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुऐ लगातार वाहन चेकिंग किया जा रहा है।

बालोद पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव(भा.पु.से.) निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुषील कुमार नायक के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुऐ क्षेत्र में अपराधिक तत्व का पहचान कर जिले में अवैध शराब, फरार आरोपी, अवैध जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यावाही व प्रतिदिन वाहन चेकिंग करने का आदेश दिया गया है जिसके परिपालन में-

थाना बालोद के द्वारा दिनांक 15.10.2023 को सूचना प्राप्त हुआ कि बालोद के दसौंदी तलाब के पास व जवाहरपारा बालोद के पास अवैध शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम:-

01.ज्योति वैष्णव पति भीषम दास वैष्णव उम्र 32 साल साकिन वार्ड क्रमांक 11 जवाहरपारा बालोद थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देषी प्लेन शराब कुल 36 पौवा देषी प्लेन शराब 6.480 बलक लीटर कीमती 2880 रू. को बरामद कर अप.क्र 488/23 धारा 34(2)आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

02.बंसत कुमार साहू पिता मोहन लाल साहू उम्र 30 साल साकिन वार्ड क्रमांक 11 जवाहरपारा बालोद थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देषी प्लेन शराब कुल 19 पौवा देषी प्लेन शराब 3.420 बलक लीटर कीमती 1520 रू. बिक्री रकम 250 रू बरामद कर अप.क्र 487/23 धारा 34(1),(क,ख)आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS