City Media - Page 665 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 665

श्री नव दुर्गा उत्सव समिति पंडर दल्ली पंडाल में विराजी मां

0

दल्लीराजहरा श्री नव दुर्गा उत्सव समिति पंडर दल्ली द्वारा आज सालों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पंडर दल्ली मंच पर नवरात्री पर्व पर मां दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया और शुभ मुहूर्त के अनुसार सुबह 9 बजे से 9 बजकर 28 मिनट के बीच शारदीय दुर्गा पूजा शैलपुत्री प्रतिपद कर विधिवत पूजा अर्चना किया गया।ईस अवसर पर राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार और नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने जौत प्रज्ज्वलित किया और पंडित जी ने पूजा अर्चना कर मां की मूर्ति स्थापना की। पंडर दल्ली में नव दुर्गा पूजा की शुरुआत स्वर्गीय रंजन घोष और स्वर्गीय पी एस आहलूवालिया ने वार्ड के लोगों के साथ मिलकर शुरू किया था आज पंडर दल्ली दुर्गा पूजा के 33 वर्ष सफलता पूर्वक पूरे होने जा रहे हैं। ईस आयोजन में बीएसपी प्रबंधन का शुरू से सहयोग मिलता रहा है। शुरूआती दिनों में समिति बीएसपी प्रबंधन से तिरपाल मांगकर पंडाल बनाकर पूजा का आयोजन करतीं थीं आज माता की कृपा से और बीएसपी प्रबंधन के सहयोग से विशाल मंच बनकर तैयार है और ईस मंच को बालोद जिले का सबसे बड़े मंच होने का गौरव भी प्राप्त है। पंडर दल्ली दुर्गा पूजा का अपना अलग ही इतिहास है यहां जब मां की पूजा की शुरुआत हुई है तब से पंडित पूजा करने कोलकत्ता से आते है,ढाक बजाने वाले पंखाजुर से आते है माता की मूर्ति बनाने के लिए कारीगर भी कलकत्ता से आते है और आज जो यह मनमोहक पंडाल आपके सामने बनकर तैयार है ईसे बनाने के लिए कारीगर भी कलकत्ता से आते है।एक छोटे से तिरपाल वाले पंडाल से शुरू हुई मां की पूजा आज एक भव्य रूप में नगरवासियों के सामने है, इससे पता चलता है कि जिसके ऊपर माता का आशीर्वाद हो उसे सिर्फ कर्म करना है।फल समय आने पर स्वयं मिल जाता है। माता की पूजा के आयोजन में शुरुआत से ही सबसे बड़ा सहयोग वार्ड के लोगों का रहा है पूरा वार्ड एक परिवार की तरह माता की स्वागत की तैयारी में लगा रहता है और वार्ड के जितने भी बच्चों जो आज अपनी आगे की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों में गये हुए या फिर जिनकी नौकरी अन्य शहरों में है और जो परिवार राजहरा से अन्य शहर में चले गए हैं वो भी नवरात्रि में पूरी कोशिश करते हैं कि ईस पूजा में शामिल हों उसी का परिणाम है कि जो परिकल्पना स्वर्गीय रंजन घोष और स्वर्गीय पी एस आहलूवालिया ने की थी उसे समिति और वार्ड वासियों के सहयोग से आज 33 वर्ष में पहुंच कर सफलतापूर्वक आयोजन कर रही है। आज के ईस पूजा कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार, नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष शिबू नायर, सी श्रीकांत जी एम आर एम एम, मुकेश सिंग थाना प्रभारी राजहरा, जी एस पन्नीवेल,एस पी सिंग, अशोक बांबेशवर, मुकुल वर्मा, किशोर कुमार मायती,बादल तिवारी, राजेश मिश्रा, रामकुमार शर्मा, रामेश्वर साहू, एस के गुप्ता, प्रकाश ठाकुर,आयान,हितेश टंडन,बिहुऊ राम एवं समिति के अन्य सदस्य और श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

श्री नव दुर्गा उत्सव समिति पंडर दल्ली

जगदलपुर पहुंचे दीपक बैज का ऐतिहासिक स्वागत

0
  •  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दी चुनावी कार्ययोजना की जानकारी

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीपक बैज का आज यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस के लोगों ने भव्य स्वागत किया।

चित्रकोट सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार गृह जिला बस्तर के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचे  बैज के स्वागत के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं का हुजूम एयरपोर्ट पर उमड़ पड़ा था।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, प्रदेश महामंत्री शंकर राव, प्रदेश महासचिव व एमआईसी सभापति यशवर्द्धन राव, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर दीपक बैज का जोशीला स्वागत किया। कार्यकर्त्ताओं के जोश और उत्साह को देख प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अभिभूत हो उठे।  बैज यहां कृष्ण मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना कर बस्तर और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान सुशील मौर्य समेत दर्जनों कांग्रेसजन भी उनके साथ मौजूद रहे।

हासिल कर लेंगे 75 प्लस का लक्ष्य : मौर्य

बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने अपने प्रिय नेता दीपक बैज को चित्रकोट विधानसभा सीट से तीसरी बार जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनसे आशीर्वाद लिया।  मौर्य ने दीपक बैज को भरोसा दिलाया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता दीपक बैज और बस्तर एवं जगदलपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए पूरी लगन एवं ईमानदारी के साथ मेहनत करेंगे। सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के हम सभी सिपाही आपके ( बैज) के 75 प्लस के लक्ष्य को हासिल करने प्रण प्राण से जुटे हैं और कृत संकल्प होकर काम कर रहे हैं।  मौर्य ने यह भी कहा कि बस्तर संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। उन्होंने शहर जिला कांग्रेस कमेटी की चुनावी कार्य योजना की जानकारी भी दीपक बैज को दी। बैज ने सुशील मौर्य की सक्रियता को सराहा और ऐसे ही लगन से पार्टी हित में काम करते रहने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक विभाग समेत कांग्रेस की सभी विंगों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बतकम्मा समारोह में शामिल हुए विधायक विक्रम मंडावी

0
  •  विधायक ने लोगों को दी बधाई और शुभकामनाएं

जगदलपुर बीजापुर के विधायक एवं आगामी चुनाव के लिए अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। अपने दो दिवसीय भोपालपटनम दौरे के दौरान मंडावी ग्राम दुधेड़ा एवं चंदूर पहुंचकर बतकम्मा समारोह में शामिल हुए।

इस चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित होने के पहले से ही विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर क्षेत्र की जनता की सेवा में लगातार सक्रिय रहकर काम करते आ रहे हैं। वे रोजाना क्षेत्र का दौरा कर जन समस्याओं की जानकारी संकलित कर उनका निराकरण कराते हैं। वे ग्रामीणों के सुख दुख में बराबर सहभागी बनकर अपने लिए लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। अपने युवा विधायक की कार्यप्रणाली से क्षेत्र की जनता पूरी तरह संतुष्ट है। विधायक विक्रम मंडावी दो दिवसीय प्रवास पर भोपालपटनम इलाके में पहुंचे हैं। वे रविवार को भोपालपटनम अंचल के ग्राम दूधेड़ा और चंदूर पहुंचे। वहां वे बतकम्मा समारोह में शामिल हुए। देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर विधायक विक्रम मंडावी ने क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। मंडावी ने बतकम्मा समारोह में शामिल ग्रामीणों एव महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आरंभ में ग्रामीणों ने विक्रम मंडावी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

चित्रकोट विस सीट से चुनाव लड़ेंगे दीपक बैज

0
  • कोंटा से कवासी लखमा, बस्तर से लखेश्वर बघेल होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार
  • कोंडागांव से मोहन मरकाम व दंतेवाड़ा से छविंद्र कर्मा
  • बीजापुर से विक्रम मंडावी और नारायणपुर से चंदन कश्यप लड़ेंगे चुनाव

जगदलपुर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सूची के अनुसार चित्रकोट से मौजूदा विधायक राजमन बेंजाम का टिकट कट गया है। इस सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह दंतेवाड़ा सीट से वर्तमान विधायक देवती कर्मा की जगह उनके पुत्र छविंद्र कर्मा को पार्टी ने मैदान पर उतारा है। अंतागढ़ सीट से मौजूदा विधायक अनूप नाग के स्थान पर रुपसिंह पोटाई पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो दिन तक चले गहन मंथन के बाद छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 30 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी प्रत्याशियों की सूची में बस्तर संभाग की 12 में से 11विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी के नाम शामिल हैं। ये सभी सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग की इकलौती विधानसभा सीट जगदलपुर पर अभी भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज को पार्टी ने चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर वर्तमान में कांग्रेस के राजमन बेंजाम विधायक हैं। बस्तर सीट से मौजूदा विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल पर कांग्रेस ने पुनः भरोसा जताया है। वहीं नक्सली हमले में शाहीद कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा की कर्मभूमि दंतेवाड़ा से इस बार उनके पुत्र छविंद्र कर्मा को पार्टी ने मैदान पर उतारा है। पिछले चुनाव में स्व. महेंद्र कर्मा की धर्मपत्नी देवती कर्मा इस सीट से विधायक चुनी गई हैं। बीजापुर सीट से पार्टी ने वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी को रिपीट किया है। नारायणपुर विधानसभा सीट से विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले की कोंटा सीट के अजेय योद्धा कहे जाने वाले उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा फिर से इस सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। संभाग की कोंडागांव सीट से चुनकर आए विधायक एवं मंत्री तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को पुनः इसी सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला कांग्रेस हाई कमान ने किया है। बस्तर संभाग के कांकेर जिले की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। कांकेर सीट से विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी का टिकट काटकर उनकी जगह शंकर ध्रुव को प्रत्याशी बनाया गया है। केशकाल से संतराम नेताम को दोबारा मौका दिया गया है। वहीं अंतागढ़ सीट से विधायक अनूप नाग को अलविदा कहते हुए पार्टी ने रुपसिंह पोटाई को अवसर प्रदान किया है। भानुप्रतापपुर से उप चुनाव में जीतकर आईं सावित्री मंडावी को कांग्रेस ने इस दफे पूरे पांच साल की पारी खेलने का मौका दिया है।

गृह क्षेत्र में जौहर दिखाएंगे बैज

पीसीसी चीफ एवं सांसद दीपक बैज चित्रकोट सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बहुत सोच समझ कर लिया है। चित्रकोट दीपक बैज का गृह क्षेत्र है। इस क्षेत्र के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में दीपक बैज का गृहग्राम गढ़िया स्थित है। श्री बैज इस सीट का प्रतिनिधित्व पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने बतौर सांसद अपना मुख्य कार्यालय गृहग्राम गढ़िया में ही बना रखा है। सादगी भरा जीवन जीने वाले दीपक बैज अपने गांव के पैतृक मकान में ही रहना ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज और पुत्र सूर्यांश शहरी सुख सुविधाओं से भरपूर बंगले में न रहकर गृहग्राम में ही निवासरत हैं। दीपक बैज हर तीज त्यौहार अपने परिवार और गांव वालों के बीच रहकर ही मनाते आए हैं। उन्होंने अपने गृहग्राम के साथ ही समूचे चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के गांवों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ है और लोग उन्हें देवतुल्य मानते हैं तथा भरपूर स्नेह देते हैं। सूत्रों के मुताबिक चित्रकोट के कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूदा विधायक से संतुष्ट नहीं थे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनकी कार्यप्रणाली से नाखुश थे। चित्रकोट क्षेत्र में डांवाडोल स्थिति को देखते हुए ही पार्टी ने इस बार प्रत्याशी बदलने का फैसला किया है।

जगदलपुर सीट पर सस्पेंस

बस्तर संभाग की एकमात्र सामान्य सीट जगदलपुर के लिए प्रत्याशी को लेकर अभी भी सस्पेंस कायम है। इस सीट पर एक अनार और सौ बीमार जैसी स्थिति है। अभी यहां कांग्रेस के रेखचंद जैन विधायक हैं। श्री जैन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के विश्वास पात्र माने जाते हैं। श्री जैन की क्षमता, समर्पण भावना और सक्रियता को देखते हुए ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ne उन्हें श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग का संसदीय सचिव बनाया है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण आबादी दोनों है। अपेक्षाकृत ग्रामीण आबादी ज्यादा है और विधायक चुने जाने के बाद से ही इन दोनों आबादी की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा है। जगदलपुर शहर और क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इन पांच सालों के दौरान रेखचंद जैन ने जो कदम उठाए हैं, वह किसी से छुपा नहीं है। इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है और इन सभी वर्गों के बीच  जैन की लोकप्रियता चरम पर है। लोग चाहते हैं कि उन्हें ही फिर से मौका मिलना चाहिए। क्षेत्र के नागरिकों का दावा है कि इस बार रेखचंद जैन अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे।

पार्टी का हर निर्णय शिरोधार्य

जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने जहां किरण देव सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है, वहीं कांग्रेस किसे मैदान पर उतारेगी इस पर पर रहस्य के बादल मंडरा रहे हैं। सामान्य सीट होने के कारण यहां टिकट के कई दावेदार उभरे हैं। श्री जैन की दावेदारी तो लाजिमी हक है। क्षेत्र के लोगों को पूरा भरोसा है कि कांग्रेस श्री जैन को ही पुनः प्रत्याशी बनाएगी। वहीं रेखचंद जैन का कहना है कि पार्टी किसे भी उम्मीदवार बनाए, मेरा लक्ष्य पार्टी को विजय दिलाना रहेगा। पार्टी के हर फैसले को शिरोधार्य करते हुए मैं पूरी तरह लगन के साथ जनता और पार्टी की सेवा करता रहूंगा। श्री जैन ने कहा कि जनसेवा का मेरा मिशन और पार्टी हित में काम करने का मेरा अभियान पूर्ववत चलता रहेगा। जगदलपुर सीट से जैन के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू और इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा भी टिकट के दावेदार हैं।

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के विरुध्द की गई कार्यवाही

0

• आरोपियों के कब्जे से कुल 41 पीवा देशी प्लेन शराब कीमती 3420 रूपये एवं शराब बिक्री की नगदी रकम 280 रूपये जप्त

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 14.10.2023 को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री व शराब पिलाने की सुविधा करते 03 आरोपियों के विरूद्ध किया गया कार्यवाही

(01) आरोपी रूपेश कुमार देवागंन उर्फ गोलू पिता रूद्रप्रकाश देवागंन उम्र 18 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 19 सरदार

दफाई राजहरा को घटना स्थल वार्ड क्रमांक 13 आईटीआई राजहरा के पास आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी

प्लेन शराय जुमला 3060 एमएल कीमती 1360 रूपये एवं शराब बिकी रकम नगदी रकम 160 रूपये जप्त कर

आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 ( 1 ) क, ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

(02) आरोपी गोपाल सोनकर पिता भरत सोनकर उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्ली राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल राजहरा वार्ड क्रमांक 02 यादव समाज भवन के पास आरोपी के कब्जे से 22 पीवा देशी प्लेन शराब जुमला 3960 एमएल कीमती 1760 रूपये एवं शराब विकी का नगदी रकम 120 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 ( 1 ) क, ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

(03) आरोपी मस्तान शरीफ पिता महबूब शरीफ उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 27 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को घटना स्थल मानपुर चौक दल्लीराजहरा में स्थित पाये दा ढाबा में लोगो को शराब पीने हेतु सुविधा उपलब्ध कराते पाये जाने से आरोपी के कब्जे से 2 पौवा देशी प्लेन व 01 पौवा मे 100 एमएल. देशी प्लेन शराब जुमला 460 एमएल कीमती 220 रुपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

ये लड़ाई आने वाली पीढ़ी के अच्छे भविष्य की है : बैज

0
  • अंतागढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उधेड़ी भाजपा की बखिया
    जगदलपुर बस्तर संभाग के अंतागढ़ में आयोजित संकल्प शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की जमकर बखिया उधेड़ी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक चुनावी लड़ाई नहीं, बल्कि आदिवासियों, किसानों, युवाओं, माता बहनों के हक और आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की लड़ाई है। भाजपा के हाथों किसी का भी भविष्य सुरक्षित नहीं है, इसलिए आप सभी को सोच समझ कर फैसला लेना है।
    अंतागढ़ के विशाल खुले मैदान पर हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने कहा कि चुनाव के दिन निकट हैं। आप सभी को सोच समझ कर अपने सुरक्षित भविष्य के लिए आगे आना है। हम यह लड़ाई एक दल से नहीं लड़ रहे हैं, उसके फरेब, झूठ, वादाखिलाफी के विरुद्ध लड़ रहे हैं। यह लड़ाई आदिवासियों, किसानों, माता बहनों, मजदूरों, युवाओं के हक को और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखने की लड़ाई है।

 

 

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तक शासन किया, लेकिन किसी की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया। हमारी सरकार आने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरी है, उनका मान सम्मान बढ़ा है, उन्हें धान की वाजिब कीमत मिल रही है। भूपेश बघेल सरकार अभी धान की कीमत प्रति क्विंटल 27 सौ रुपए से ज्यादा दे रही है। भाजपा की सरकार आ गई तो मात्र 22सौ रुपए में धान खरीदेगी।  बैज ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार माता बहनों को स्व सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है, युवाओं को पर्याप्त नौकरियां दी गई हैं। जो बेरोजगार युवा नौकरी से वंचित रह गए हैं, उन्हें ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। मजदूरों को अब काम के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन नहीं करना पड़ता। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि आज पूरे बस्तर संभाग में शांति और खुशहाली का माहौल है। चारों ओर विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। यह बदलाव हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी कांग्रेस सरकार की अच्छी नीतियों के फलस्वरूप आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा फिर घोषणा पत्र के नाम पर झूठ का पुलिंदा लेकर आपके बीच आएगी। आपको भाजपा की बातों पर भरोसा नहीं करना है। क्योंकि 15 साल तक आप लोगों ने भाजपा के झूठ और फरेब का खेल देखा है।  बैज ने लोगों से पूछा कि क्या आप भाजपा पर भरोसा करते हैं? भीड़ ने समवेत स्वर में कहा – बिल्कुल नहीं। सभा को कांग्रेस नेता राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया।

धान का सबसे ज्यादा मूल्य देती है भूपेश सरकार : बैज

0
  • भूपेश बघेल सरकार की नीतियों के कारण धान का रकबा, पैदावार, दोगुना हुआ

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत भूपेश सरकार देती है। यह भूपेश सरकार की खेती किसानी को बढ़ावा देने नीति का परिणाम है कि वही प्रदेश है, वही भूभाग है, लेकिन 4 साल में भाजपा राज की तुलना में दोगुने लगभग 24 लाख किसानों ने धान बेचा, दोगुने धान 107.5 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हुई, दोगुने रकबे 30 लाख हेक्टेयर पर धान की पैदावार हुई है। धान खरीदी में भाजपा की केंद्र सरकार के सिवा अड़ंगेबाजी के कुछ नहीं किया है। भाजपा आदतन किसान विरोधी है। चुनाव में मत लेने के लिए वह किसानों के हितों की बात करती है। चुनावी घोषणा पत्र में वादा करती है। सरकार में आने के बाद वह भूल जाती है। मोदी सरकार छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का समर्थन मूल्य से ज्यादा कीमत मिलने पर रोक लगाती है। मोदी सरकार की अड़ंगेबाजी के कारण किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रू. एकमुश्त नहीं मिल पाता। मोदी सरकार के किसान विरोधी चरित्र के कारण कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू कर किसानों को प्रति एकड़ 9000 रू. इनपुट सब्सिडी देना शुरू किया है, जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत 2640 रू. से अधिक मिला है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में अंतर हमेशा अलग रहा है। छत्तीसगढ़ में सरकार में रहते भाजपा ने वादा किया कि धान का 2100 रूपए समर्थन मूल्य देंगे, नहीं दिया। 5 साल तक 300 रूपये बोनस देंगे, 5 साल नही दिया। धान का एक- एक दाना खरीदेंगे, नहीं खरीदा। 10 क्विंटल खरीद रहे थे। कांग्रेस के विरोध के बाद बढ़ाया। 2014 के चुनाव के पहले मोदी ने वादा किया था स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों लागू करेंगे, लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत जोड़कर समर्थन मूल्य देंगे, नहीं दिया। 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करेंगे। 2022 बीत गया किसानों की आय बढ़ने के बजाये घट गई। बैज ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में किसानों से केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने, महंगाई कम करने, किसानों की आय दुगुनी करने का वादा किया था। लेकिन 2013 में बनी रमन सिंह की सरकार और 2014 में बनी मोदी की सरकार ने किसानों से वादाखिलाफी कर किसानों के साथ अन्याय किया। मोदी सरकार ने रासायनिक खादों के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर, सस्ती डीजल को महंगे दामों में बेचकर मुनाफाखोरी कर महंगाई की मार झेल रहे कर्ज से दबे हताश परेशान मजबूर देशभर के किसानों को लगातार नुकसान पहुंचाया है।दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी का पूरा का पूरा पैसा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। राज्य सरकार मार्कफेड के माध्यम से विभिन्न बैंको से कर्ज लेकर धान खरीदी करती है। किसानों को छत्तीसगढ़ में 2640 रूपए, देश में सबसे ज्यादा कीमत भूपेश सरकार दे रही है। केंद्र सरकार सिर्फ सेंट्रल पुल का चावल लेती है। भारतीय जनता पार्टी नेता भ्रम फैलाने और झूठी वाहवाही लेने के लिए राजनीति कर रहे हैं।

चुनाव में होगी एलडीएम टीम की अहम भूमिका : कश्यप

0
  • कोऑर्डिनेटर बलिराम कश्यप ने ली नानगुर और दरभा ब्लॉकों में बैठक

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के नानपुर और दरभा ब्लॉक में कांग्रेस के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन (एलडीएम) के तहत बैठक आयोजित की गई। पोलिंग बूथ स्तर पर एलडीएम टीम का गठन किया जा रहा है।
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के एलडीएम कोऑर्डिनेटर बलिराम कश्यप ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र एलडीएम कोआर्डिनेटर जावेद खान के मार्गदर्शन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में नानगुर और दरभा ब्लॉक की बैठक ली। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कमेटी, पोलिंग बूथ अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पोलिंग बूथों में 20-20 लोगों की टीम बनाने को कहा गया, जिसे बूथ स्तर की एलडीएम टीम नाम दिया गया है।

पोलिंग बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ में डटे रहने कहा गया और एकजुटता के साथ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी घर- घर जाकर देने निर्देशित किया गया। बलिराम कश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एसटी,एससी, ओबीसी और माइनॉरिटी वर्ग लोगों को कांग्रेस पार्टी की ओर लाने एवं संगठन में उचित स्थान देने लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन चलाया जा रहा है। चूंकि वर्तमान में विधानसभा चुनाव है, जिसे देखते हुए एलडीएम का गठन पोलिंग बूथ स्तर पर भी किया जा रहा है। बूथ लेवल की एलडीएम की कमेटी विधानसभा चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका तो अदा करेगी ही, भविष्य में भी अपने पोलिंग बूथ ग्राम पंचायत ब्लॉक और विधानसभा में सक्रिय होकर कार्य करेगी। हमारा उद्देश्य नई लीडरशिप तैयार करना है। ऐसे लोगों का चयन कर उन्हें आगे लाना है, जो अपने समाज को अपने कस्बे को जो अपने ब्लॉक को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

दीपक’ की लौ में दावेदारों की हुई अग्निपरीक्षा

0
  • अंतागढ़ के संकल्प शिविर में पीसीसी चीफ ने की परख
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने शनिवार को अंतागढ़ में पार्टी के संकल्प शिविर के बहाने टिकट के दावेदारों की अग्नि परीक्षा ले ली। इस अग्नि परीक्षा में कौन तप कर कुंदन बना है और कौन भस्म हुआ है, यह चंद घंटों बाद पता चल जाएगा।
    पीसीसी चीफ व सांसद दीपक बैज रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड ग्राउंड से अंतागढ़ के लिए रवाना हुए। श्री बैज अंतागढ़ में 14 अक्टूबर को आयोजित संकल्प शिविर में शामिल हुए। अंतागढ़ विधानसभा सीट में भी अन्य विधानसभा सीटों की तरह ही कांग्रेस टिकट के लिए जमकर प्रतिस्पर्धा चल रही है और दावेदार स्वयं को दूसरे दावेदार से श्रेष्ठ बताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अंतागढ़ विधानसभा सीट में मौजूदा विधायक अनूप नाग तो दावेदार हैं ही, एक और बड़ा नाम दावेदारों की फेहरिश्त में है। वह दूसरा नाम है रूपसिंह पोटाई का। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल टिकट की रेस में रुपसिंह पोटाई आगे चल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बड़े ही धैर्यवान नेता माने जाते हैं और सियासत के माहिर खिलाड़ी भी हैं। लिहाजा वे अंतागढ़ से टिकट के दावेदारों के धैर्य, सामर्थ्य, चाल चरित्र और योग्यता की अग्नि परीक्षा भी दीपक बैज ने आज के संकल्प शिविर के बहाने ले ली। सूत्रों ने बताया कि संकल्प शिविर के दौरान अनूप नाग और रुपसिंह पोटाई के समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। ये समर्थक अपने – अपने नेता के पक्ष में लगातार नारेबाजी करते है। इससे शिविर संचालन में बाधा आ रही थी। अमूमन शांत चित्त रहने वाले नेता दीपक बैज ने इस नारेबाजी को लेकर थोड़ी नाराजगी भी दिखाई। कुल मिलाकर इसी बीच दीपक बैज ने दोनों दावेदारों की राजनैतिक समझ की गहराई भी नाप ली। अब देखना है की दीपक की लौ में हुई इस अग्नि परीक्षा में कौन सा दावेदार तप कर कुंदन सा निखरा है और कौन भस्म हो गया है। जौहरी का पैमाना 15 अथवा 16 अक्टूबर को साबित कर देगा कि कुंदन कौन है? संकल्प शिविर में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव राजेश तिवारी भी पहुंचे थे। पीसीसी चीफ दीपक बैज, मंत्री श्रीमती भेंड़िया और महासचिव राजेश तिवारी ने पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्त्ताओं का मार्गदर्शन किया और विधानसभा चुनाव में जीत के मंत्र भी दिए।

    इसलिए है दावेदारों की भरमार
    छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में पहली बार अमूमन हर सीट पर दावेदारों की भरमार नजर आ रही है। इसकी एकमात्र वजह भूपेश बघेल सरकार के अब तक का शानदार परफॉरमेंस है। इस सरकार की योजनाओं ने समाज के हर वर्ग का भला किया है। खासकर आदिवासियों के हक में बनाई गईं योजनाएं बेहद कारगर साबित हुई हैं और बस्तर संभाग की सभी बारहों सीटों पर इसका व्यापक प्रभाव नजर आ रहा है। बस्तर आदिवासी बहुल है और यहां लगभग 80 फीसदी आबादी आदिवासी समुदाय की है।भूपेश सरकार की लोकप्रियता का जादू प्रदेश की जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है की कांग्रेस में टिकट के तलबगार बेशुमार हैं।

फरार गिरफतारी वारंट को दो दिवस में 07 आरोपी गिरफतार।

0

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 14/10/23

 बालोद पुलिस ने जुआ खेलते 07 आरोपियों और सट्टा पट्टी लिखते 03 आरोपीयों को किया गिरफ्तार।

 जुआरियों से 8370 रू. एवं सट्टा पट्टी खाईवालो से लाखों की सट्टा पट्टी व नगदी रकम 5500 रू नगदी रकम को किया गया जप्त।

 अगामी चुनाव के मद्देनजर बालोद पुलिस हुऐ सक्त।

बालोद पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव(भा.पु.से.) निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुषील कुमार नायक के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद को आगामी चुनाव होने के मददेृनजर जिले में अवैध शराब, फरार आरोपी, अवैध जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यावाही करने आदेश दिया गया है जिसके परिपालन में-

थाना बालोद के द्वारा दिनांक 13.10.2023 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जुंगेरा, जगन्नाथपुर, डेंगरापार के पास सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना- अपना नाम:-

01.भिमेष्वर साहू पिता हरख राम साहू उम्र 25 साल ग्राम डेंगरापारा थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी 01 नग डाट पेन नगदी रकम 1100 रू.बरामद कर अप.क्र 482/23 धारा 6 छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2022 के तहत कायम किया गया है।

02.संजय उर्फ संजू गौतम पिता शंकर लाल गौतम उम्र 30 साल ग्राम जगन्नाथपुर थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी 01 नग डाट पेन नगदी रकम 1350 रू.बरामद कर अप.क्र 483/23 धारा 6 छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2022के तहत कायम किया गया है।

03.भीषम साहू पिता डोमेन्द्र साहू उम्र 21 साल ग्राम जुंगेरा थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी 01 नग डाट पेन नगदी रकम 3050 रू.बरामद कर अप.क्र 484/23 धारा 6 छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 2022के तहत कायम किया गया है।

आरोपी का फोटो ग्राफ्स

 

भिमेष्वर साहू संजय उर्फ संजू गौतम भीषम साहू

जुआ की कार्यावाही

दिनांक 13/10/2023 के रात्रि में षिकारीपारा बालोद में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना बालोद के द्वारा संयुक्त रेड कार्यवाही कर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। मौके पर जुवारियों के कब्जे से 8370 रू नगदी रकम, ताश के 52 पत्ते जप्त किया गया है, आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) सार्वजनिक छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाए जाने से थाना बालोद में अपराध क्रमांक 484/2023 का अपराध पंजीबद्व कर 7 आरोपीगण को गिरफतार किया गया।

आरोपी गणों का नामाः-

01.गोविन्द यादव पिता मन्नु लाल उम्र 30 साल सा.षिकारीपारा बालोद।

02.यषवंत देवागंन पिता स्व. लखन लाल उम्र 43 साल सा.षिकारीपारा बालोद।

03.यष परचानी पिता किषोर उम्र 26 साल सा. रेल्वे कालोनी बालोद।

04.विक्रम सिंह ठाकुर पिता चन्दन उम्र 24 साल सा.षिकारीपारा बालोद।

05.संतोष ठाकुर पिता उद्यसिंह ठाकुर उम्र 52 साल सा.षिकारीपारा बालोद।

06.कृष्ण मिनपाल पिता बिसउहा राम उम्र 48 साल सा.षिकारीपारा बालोद।

07.किशन साहू पिता अषोक साहू उम्र 30 साल सा.कुंदरूपारा बालोद।

 

विधानसभा चुनाव मिटिंग ग्राम कोटवारो का

आज दिनांक 14/10/2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद  जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुषील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद रविषंकर पाण्डेय के द्वारा थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम कोटवार से अगामी चुनाव के सबंध में पुछताछ कर मिटिंग लिया गया व आदर्ष आचार संहिता का पालन कराने जानकारी दिया गया, एवं कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता है या दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करे।

MOST POPULAR

HOT NEWS