City Media - Page 674 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 674

बस्तर बंद को बनाएं सफल : सुशील मौर्य

0

जगदलपुर नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 3 अक्टूबर को आहूत बस्तर बंद को सफल बनाने की अपील शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने की है। मौर्य ने कहा है कि एनएमडीसी द्वारा नगरनार में स्थापित इस्पात संयंत्र से बस्तर संभाग एवं यहां के आदिवासियों की अस्मिता और भावनाएं जुड़ी हुई हैं। यह बस्तर का एकमात्र बड़ा उद्योग है। इसका भी निजीकरण करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार उद्दत है। यह केंद्र का बस्तर विरोधी और आदिवासी विरोधी कदम है। केंद्र सरकार के इस कदम का विरोध करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 3 अक्टूबर को बस्तर संभाग बंद का आह्वान किया है।  मौर्य ने बस्तर के व्यापारियों तथा जन समुदाय से बंद को नैतिक समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि ऐसा करके हम बस्तर की माटी का कर्ज कुछ हद तक उतार सकते हैं।

गरनार इस्पात संयंत्र को निजीकरण करने के विरोध में जगदलपुर बस्तर महाबंद

छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 3/10/2023 को सम्पूर्ण जगदलपुर बस्तर बंद का आह्वान किया गया है..इस महाबंद का आह्वान केंद्र सरकार द्वारा नगरनार स्टील प्लांट को बेचने की साज़िश के विरोध में किया जा रहा है |अतएव आपसे सादर अनुरोध है कि,शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा कल 3 अक्टूबर दिन मंगलवार को आहुत सम्पूर्ण जगदलपुर बस्तर महाबंद के इस आह्वान में अपना नैतिक समर्थन देने का कष्ट करें |

बस्तर की जनता को स्टील प्लांट न बेचने की गारंटी दें मोदी : जैन

0
  • जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने वीडियो संदेश जारी कर की अपील
    जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने सोमवार को वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि है वे बस्तर की जनता को इस बात की गारंटी दें कि नगरनार स्थित एनएमडीसी का स्टील प्लांट नहीं बेचा जाएगा। ज्ञात हो कि 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी जगदलपुर आ रहे हैं। यहां लालबाग मैदान में उनकी जनसभा होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगरनार स्टील प्लांट को बेचे जाने के खिलाफ बस्तर बंद का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने भी स्टील प्लांट को लेकर कड़े बयान दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार प्लांट का संचालन करने में असमर्थ है, तो वह उसे राज्य सरकार को सौंप दे। जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन द्वारा जारी लगभग सवा दो मिनट के वीडियो संदेश को कांग्रेस पार्टी के इसी स्टैंड से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

35 लाख लोगों को दें गारंटी: रेखचंद
जहां स्टील प्लांट लगा है, वह गांव नगरनार जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। लगभग दो दशक से इसकी स्थापना प्रक्रिया जारी थी। स्टील प्लांट स्थापना के लिए नगरनार क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के किसानों से जमीन अधिग्रहित की गई है। बस्तर के औद्योगीकरण के लिए स्टील प्लांट की स्थापना को मील का पत्थर माना जाता रहा है। यही कारण है कि विकास समर्थकों ने क्षेत्र के हजारों किसान परिवारों को भूमि देने के लिए राजी करने में महती भूमिका निभाई है। स्थानीय युवकों को रोजगार प्रदान करने, अर्थार्जन आदि से इस प्लांट को जोड़कर देखा जाता रहा है। अब जब उत्पादन शुरु होने की बारी आई है, तो आरोप लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार इसे निजी हाथों में बेचना चाहती है। इस बात से नाराज विधायक श्री जैन के इस वीडियो संदेश को केंद्र सरकार के रवैये से जोड़कर देखा जा रहा है। यही कारण है कि बस्तर की 35 लाख जनता के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से नगरनार स्टील प्लांट को न बेचे जाने की गारंटी मांगी है।
जनता से समर्थन देने की अपील
विधायक रेखचंद जैन ने नगरनार मामले को लेकर तीन अक्टूबर को बुलाए गए कांग्रेस के बंद को व्यापक समर्थन देने की अपील भी की है। वीडियो में उन्होंने जनमानस, संघ- संगठनों, युवाओं, किसानों आदि से कांग्रेस के बंद का समर्थन करने की अपील भी की है।

बताई भूपेश सरकार की उपलब्धियां, गिनाई भाजपा की नाकामियां

0
  • शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली भरोसा यात्रा
    जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर द्वारा जिला प्रभारी शकील रिजवी की उपस्थिति में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में भरोसा यात्रा निकाली गई। यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिला। भरोसा यात्रा ने पूरे जगदलपुर शहर और आसपास के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार एवं नाकामियों तथा मोदी सरकार के जन विरोधी फैसलों के बारे में बताया गया। भूपेश है, तो भरोसा है के नारे के साथ निकाली गई इस यात्रा में विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, शहर जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

कुछ स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की गईं। सभाओं को विधायक रेखचंद जैन और सुशील मौर्य ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल नेतृत्व में हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के आदिवासियों, गरीबों, महिलाओं, किसानों, बेरोजगारों, अल्पसंख्यकों के हित में उल्लेखनीय कार्य बीते पौने पांच साल में किए हैं। भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है। जैन ने कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों के देव स्थलों और आस्था का भी पूरा ध्यान रखा है। देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री ने भरपूर आर्थिक सहायता दी है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के परिश्रमिक में सम्मानजनक इजाफा किया है, किसानों की उपज की भरपूर कीमत दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में खुशहाली लाने का काम हमारी कांग्रेस सरकार ने किया है। रेखचंद जैन और सुशील मौर्य ने भाजपा के पंद्रह वर्षीय कार्यकाल और केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों को भी जनता के समक्ष रखा।

दंतेवाड़ा जिले के गांवों में निकली कांग्रेस की भरोसा यात्रा

0
  • लोगों को दी कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी
    दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला प्रभारी शंकर राव एवं जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से गांवों लोगों के बीच जाकर भूपेश बघेल सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
    जिला प्रभारी मल्लू शंकर राव एवं जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम ने नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने जितने भी वादे किए थे, उन सभी वादों को भूपेश बघेल सरकार ने पूरा किया है। जनता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रति भरोसा और भी मजबूत हुआ है। ग्रामीण स्वस्फूर्त होकर यात्रा में शामिल हो रहे थे। भरोसा यात्रा में देखने को मिला कि कांग्रेस ने लोगों का विश्वास जीत लिया है। इस अवसर पर प्रभारी शंकर राव, जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम, विधायक देवती कर्मा, छविंद्र कर्मा, राजकुमार तमो, प्रदेश सचिव सुलोचना कर्मा, जिला पंचायत सदस्या प्रवीण राणा, महामंत्री विमल सलाम, मृणाल राय, नगर पालिका नगर पालिका किरंदुल से इंदिरा शर्मा, शहर अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संतोष दुबे, मनकू राम लेमामी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

गंदगी के ढेर पर बैठा है दल्ली राजहरा शहर

0
  • स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रही है नगर पालिका परिषद

दल्लीराजहरा महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था और इसके सफल कार्यन्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों एवं गांवों को स्वच्छ रखने के लिए तरह तरह के प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के मिशन को नगर पालिका दल्ली राजहरा ठेंगा दिखा रही है। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते यह शहर गंदगी के ढेर पर बैठा है।


नगर पालिका दल्ली राजहरा के अधिकारी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के मुख्य मार्ग पर पड़ी गंदगी नगर पालिका की पोल खोल कर रख रही है। इसका खामियजा आम लोगों को भोगना पड़ रह है। एक तरफ जहां नगर पालिका प्रशासन वार्डो की स्वछता के नाम पर महज खानापूर्ति कर वाहवाही लुटता है, दूसरी तरफ नगर का ह्रदय स्थल दीया तले अंधेरा की कहावत को चरितार्थ कर रहा है। शहर का वार्ड- 22 जो नगर पालिका अध्यक्ष का वार्ड हैं, वहां जगह -जगह कूड़े व गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

डीएवी प्राइमरी स्कूल के सामने हो या बीएसपी स्कूल 2 के पास, हर जगह कचरे का ढेर नजर आता है। कचरे के ढेर तथा गंदगी की वजह से शहर में मच्छरों की भरमार हो गई है और लोग मलेरिया एवं डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। कई जगह नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। नगर पालिका का स्वछता विभाग आंख पर पट्टी बांधे बैठा है। आज पूरा भारत स्वछता अभियान के तहत सफाई पर जोर दे रहा है, पर नगर पालिका केवल दिखावा कर रहा है। पालिका प्रशासन कागजों पर अपनी बड़ाई करता फिर रहा है। नगर में जगह जगह लग चुके कूड़े के ढेर से आम जनता को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


स्कूल के सामने पसरी है गंदगी
डीएवी स्कूल के सामने फैले कूड़े से तेज बदबू उठ रही और मवेशी कचरे को बिखेर देते हैं। इससे स्कूल बच्चों व पालकों को परेशानी हो रही है। नालियां जाम हो गई हैं और उनकी गंदगी एवं गंदा पानी बाहर सड़कों पर फैल रहा है। इस ओर नगर पालिका के किसी कर्मचारियों का ध्यान तक नहीं जा रहा है। वहीं बस स्टैंड थाना रोड में नगर पालिका काम्प्लेक्स को हानि पंहुचा रहे पीपल के पेड़ को काट कर सड़क किनारे रख दिया है। उसे भी हटाने की जहमत नगर पालिका द्वारा नहीं उठा रही है।

रोशन तुम्हीं से दुनिया… गांधी के विचार और मोदी की धार

0
  •  पैर में प्लास्टर फिर भी स्वच्छता अभियान में उतरे झा

जगदलपुर जब बापू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान में शामिल हो, तब कोई समर्पित व्यक्तित्व व्याधि के बावजूद स्वयं को स्वच्छता अभियान में शामिल होने से कैसे रोक सकता है। वरिष्ठ भाजपा नेता रोशन झा ने पैर में प्लास्टर चढ़ा होने के बाद भी सफाई अभियान में भागीदारी निभाकर गांधी के विचार और मोदी की धार का संगम पेश कर दिया। कितनी भी कठिनाई हो, उसकी परवाह किए बगैर संघर्ष पथ पर चलना महात्मा गांधी ने सिखाया है और मोदी उस कठिन रास्ते पर देश को लेकर चल रहे हैं तो रोशन झा जैसे जीवट की जरूरत है।

अभियान के तहत दंतेश्वरी वार्ड में पार्षद राजपाल कसेर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सड़क दुर्घटना में पैर बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद वरिष्ठ भाजपा नेता रोशन झा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वार्ड की सफाई में जुटे रहे। उन्होंने व्हील चेयर पर बैठकर गलियों की गंदगी को साफ किया।

सफाई अभियान के तहत वार्ड में स्थित शंकर मंदिर से आजाद चौक से होते हुए पार्षद निवास गली और वार्ड के अन्य मार्गो में सुबह 9 बजे से सफाई प्रारंभ की गई। सफाई अभियान में मुख्य रूप से रोशन झा, अमर झा, तुंगध्वज पाणिग्रही, क्षीररसागर पाणिग्रही, विनायक, निक्की, कृष्ण झा, राम, करिया, शंभू, सविता कश्यप, कनातल एवं बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं और वार्डवासियों ने योगदान दिया।  कसेर ने स्वच्छता अभियान में सहयोग देने वालों को साधुवाद दिया। नगर के संभ्रान्त नागरिकों ने कसेर और वार्डवासियों की पहल को सराहा है।

पैर में प्लास्टर, फिर भी मोदी के लिए ऐसा लगाव

0
  •  गंभीर रूप से जख्मी भाजपा नेता रोशन झा जुटे रहे स्वच्छता अभियान में
  •  व्हील चेयर पर बैठकर वार्ड की सफाई करते आए नजर

जगदलपुर देश में ऐसे कई लोग हैं, जो किसी अभियान या कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील पर जी जान लगा देते हैं। उन्हीं में से एक हैं, जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता रोशन झा, जो मोदी के हर मिशन में भागीदारी देने में कतई पीछे नहीं रहते। गांधी जयंती की पूर्व संध्या प्रधानमंत्री  मोदी को सार्वजनिक जगहों पर झाड़ू लगाते देख  झा खुद को नहीं रोक पाए और व्हील चेयर पर बैठकर निकल पड़े वार्ड की सफाई करने। वे वार्ड पार्षद राजपाल कसेर, युवाओं, महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के साथ झाड़ू लेकर सड़कों पर निकल पड़े।
भाजपा नेता रोशन झा एक हादसे में बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनका एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है और उसमें प्लास्टर बंधा है। घायल होने के बाद से झा घर में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। रोशन झा रोज की तरह बिस्तर पर लेटे हुए टीवी पर न्यूज देख रहे थे। तभी न्यूज चैनल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सड़क की सफाई करते दिखाया जाने लगा। सफाई करते मोदी देश के लोगों को स्वछता ही सेवा का संदेश देते हुए स्वछता अभियान में भागीदारी की अपील भी कर रहे थे। अपने आदर्श नेता को झाड़ू लगाते देख रोशन झा खुद को रोक नहीं पाए और परिजनों की मदद से हाथ में झाड़ू थामे व्हील चेयर पर बैठकर घर से बाहर निकल आए। सड़क पर झाड़ू लगाते हुए वे आसपास के लोगों से सफाई अभियान में भागीदारी की अपील करने लगे।

झा को इस हालत में भी क्षेत्र की सफाई करते देख लोग झाड़ू लेकर घरों से निकल आए। लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत, सुंदर भारत अभियान में योगदान देने लगे। नगर के दंतेश्वरी वार्ड में रोशन झा और पार्षद राजपाल कसेर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सड़क दुर्घटना में पैर बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद वरिष्ठ भाजपा नेता झा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अमल करते हुए वार्ड की सफाई में जुटे रहे। उन्होंने व्हील चेयर पर बैठकर गलियों की गंदगी को साफ किया। वार्ड में स्थित शंकर मंदिर से आजाद चौक से होते हुए पार्षद निवास गली और वार्ड के अन्य मार्गों की सफाई की गई। सफाई अभियान में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रोशन झा, पार्षद राजपाल कसेर, अमर झा, तुंगध्वज पाणिग्रही, खीरसागर पाणिग्रही, विनायक, निक्की, कृष्णा झा राम, करिया, शंभू, सविता कश्यप, कनातल एवं बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं और वार्डवासियों ने योगदान दिया। झा व कसेर ने स्वच्छता अभियान में सहयोग देने वालों को साधुवाद दिया। नगर के संभ्रान्त नागरिकों ने श्री झा और वार्डवासियों की पहल को सराहा है।

नगरनार में कांग्रेस की गुगली में उलझी भाजपा

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर नगरनार इस्पात संयंत्र के मोर्चे पर कांग्रेस की गुगली में भाजपा उलझ गई है। कांग्रेस ने 3 अक्टूबर को बस्तर बंद का आह्वान कर दिया है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में होंगे और निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन हो रहा होगा। अब मोदी अगर यह कह पाते हैं कि नगरनार संयंत्र का निजीकरण नहीं होगा तो ठीक, अगर नहीं कह पाये तो बस्तर में यह विधान सभा चुनाव का बड़ा मुद्दा बन जाएगा। इस चुनाव के लिए भाजपा ने जो सपने देखे हैं वे सपने ही रह जाएंगे और सारी मेहनत और उम्मीद पर पानी फिर जायेगा।नगरनार संयंत्र बेचने के विरोध में 3 अक्टूबर को बस्तर बंद के आयोजन को प्रदेश कांग्रेस के कमांडर बस्तर सांसद दीपक बैज ने पूरा समर्थन व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा की मोदी सरकार बस्तर के नगरनार में एनएमडीसी द्वारा लगाये गये इस्पात संयंत्र को बेच रही है। नगरनार इस्पात संयंत्र बस्तर के लोगों की भावनाओं और उनके आर्थिक हितों से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। बस्तर के लोगों की भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिये कांग्रेस जन आंदोलन छेड़ेगी। हम 3 अक्टूबर को बस्तर बंद का पूरा समर्थन करते हैं। नगरनार इस्पात संयंत्र बस्तर की स्थानीय जनता की जमीन पर बनाया गया है। लोगों ने अपनी जमीनें इसलिये दी कि संयंत्र लगेगा तो उनका भविष्य उज्जवल होगा।

 

रोजगार मिलेगा। बस्तर और छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलेगी। नगरनार इस्पात संयंत्र और बैलाडीला एनएमडीसी की स्थापना में हमारे बस्तर के लोगों ने बहुत कुछ खोया है और जब आज कुछ पाने का दिन आया है तो केंद्र सरकार निजीकरण कर रही है। जिसके चलते हमारा बस्तर ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ के बेरोजगार, आदिवासी समाज, अन्य समाज काफी आक्रोशित। बैज बता रहे हैं कि नगरनार स्टील प्लांट के लिये लगभग 610 हेक्टेयर निजी जमीन अधिग्रहित की गई है, जो सार्वजनिक प्रयोजन के लिये ली गई है। साथ ही नगरनार स्टील प्लांट में लगभग 211 हेक्टेयर सरकारी जमीन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी है। राज्य शासन से जो जमीन एनएमडीसी को हस्तांतरित की गई है, उसकी पहली शर्त यही है कि भूमि का उपयोग केवल एनएमडीसी द्वारा स्टील प्लांट स्थापित किये जाने के प्रयोजन के लिए ही किया जायेगा। इस संयंत्र से 12544 लोगों को सीधे और हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। नगरनार इस्पात संयंत्र छत्तीसगढ़ राज्य की जनता के सपनों को साकार करने का माध्यम है। इस संयंत्र के साथ राज्य एवं विशेषकर राज्य के पिछड़े अंचल बस्तर की जनभावनाएं जुड़ी हुई हैं। बस्तर सांसद दीपक बैज ने नगरनार संयंत्र बचाने के लिए दिल्ली में बहुत मेहनत की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भूपेश बघेल ने नगरनार के मुद्दे पर 2017 में मोर्चा खोला तो मुख्यमंत्री के रूप में नगरनार बचाने के लिए संकल्प पारित कराया। उन्होंने बहुत कोशिश की कि नगरनार संयंत्र बेचना ही है तो राज्य सरकार को दिया जाए। इससे छत्तीसगढ़ और बस्तर की जनता के हित सुरक्षित रहेंगे। अब यह मुद्दा केवल कांग्रेस का नहीं रह गया है। बस्तर के विभिन्न संगठन, बस्तर के नवजवान, सामाजिक, राजनीतिक संगठन भी नगरनार बचाने लामबंद हो गए हैं। नेतृत्व स्वाभाविक रूप से कांग्रेस ही करेगी। अब इस पेंच में भाजपा बुरी तरह फंस गई है। अब मोदी सरकार कृषि कानून की तर्ज पर कदम पीछे करती है तो ही वह कुछ राहत महसूस कर सकती है। अगर निजीकरण पर अडिग रही तो नगरनार बस्तर के स्वाभिमान का विषय बन सकता है।

नगर पंचायत चिखलाकसा में मनाया गया श्रमदान कर स्वच्छता अभियान

0

चिखलाकसा नगर पंचायत चिखलाकसा में आज स्वच्छता अभियान के तहत सभी 12 वार्डों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आज दिनाँक 01/10/2023 को नगर पंचायत चिखलाकसा  में समस्त 12 वार्डो में एक घंटा एक साथ सफाई कार्य एवम श्रम दान किया गया । स्वच्छता के लिए कचरों का सही निस्तारण बहुत ज़रुरी है। गीले, सूखे एवं खतरनाक कचरों को अलग-अलग कर क्रमशः हरे, नीले एवं काले डस्टबिन में डालना चाहिए। इन स्वच्छ व अच्छी आदतों को अपनाएँ और स्वच्छता की मुहिम में भागीदार बनने और बेहतर कल के निर्माण में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। नगर पंचायत चिखलाकसा एक क़दम स्वच्छता की ओर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वप्रथम शपथ ली गई शपथ के बाद सभी अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए सफाई अभियान शुरू किया जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी चिखलाकसा अरविंद नाथ योगी के निर्देशानुसार में इस अभियान को सफल बनाया गया इसमें विशेष रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भीखि मसीह। नगर पंचायत उपाध्यक्ष। अब्दुल इब्राहिम । उप अभियंता राकेश पाठक। समस्त वार्ड पार्षद और समस्त नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित हुए।

स्वच्छ भारत अभियान एक कदम स्वच्छता की ओर

0

दल्लीराजहरा लोकेश्वरी ने कहा नगर को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी नगर स्वच्छ तो शरीर स्वस्थ और शरीर स्वस्थ तो मन स्वस्थ इसलिए नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प ले और नगर विकास में हमें सहयोग प्रदान करें मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश प्रधान ने नगर को स्वच्छ रखने के लिए शासन प्रशासन को सहयोग प्रदान करें और अपनी नगर को स्वच्छ रखने का प्रयास करें यह हमारी अपील लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश प्रधान ने संभाली स्वच्छता सेवा की कमान और नगर के विभिन्न वार्डों में किया श्रमदान लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के साथ पार्षद शोहद्रा देवांगन, माया ठाकुर रहिमत कोसमा अधिकारी कर्मचारी सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पंकज चंद्राकर भानु प्रताप पटेल ईश्वर आर्य

स्वच्छता प्रभारी एवं जिला स्वच्छता सम्यक महेंद्र कुमार साहू , रामयश पटेल, राम गुलाल सिन्हा सुभाष श्रीवास्तव स्वच्छता दीदी , कमांडो मित्र , पेयजल कर्मी के साथी रहे उपस्थित जहां नगर पंचायत डौंडीलोहारा के गार्डन , पौनी पसारी , नया बस स्टैंड , शिव मंदिर , दंतेश्वरी मंदिर गार्डन राम मंदिर प्रांगण , राजा पारा चौक और नगर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया |

जिसमें डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की बहने और नगर के आम नागरिकों ने भी बढ़-कर कर हिस्सा लिया और 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा मना कर नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हुए महात्मा गांधी जी को जयंती स्वरूप पुष्पांजलि अर्पित की गई इस वृहद स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में नगर पंचायत डौंडीलोहारा के राजेश यादव प्रकाश कोसमा हितेंद्र ठाकुर महेंद्र बघेल ऐरावती कोलियारे दुर्जन दौवा प्रकाश ठाकुर नीलकंठ पटेल और नगर के सामान्य ज्ञान मान्य नागरिक गणों ने इस स्वच्छता पखवाड़ा पर श्रमदान करते हुए अपनी अपनी सहभागिता प्रदान की है |

MOST POPULAR

HOT NEWS