नगरनार जिस इस्पात संयंत्र के लिए एक परिवार ने अपनी आजीविका का साधन रही जमीन होम कर दी, उस संयंत्र में परिवार के किसी भी सदस्य को नौकरी नहीं मिल पाई। भुखमरी की दहलीज पर पहुंच चुके इस परिवार की बेटियां आखिरकार आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। नगरनार के एक परिवार की जमीन को यहां इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए एनएमडीसी ने अधिग्रहित की थी। संयंत्र आकार ले चुका है और वहां उत्पादन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। परिवार के सदस्य दस साल से संयंत्र में नौकरी के लिए गुहार लगाते आ रहे हैं। नौकरी के लिए भू विस्थापितों के नामांकन में इस परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज ही नहीं किए गए, जबकि अधिग्रहित जमीन पर कृषि कर यह परिवार गुजारा करते आ रहा था। आज आलम यह है कि परिवार के समक्ष पेट भरने के लाले पड़ गए हैं। भुखमरी की स्थिति में यह परिवार पहुंच चुका है। सिस्टम से परेशान हो चुके इस परिवार की बेटियों ने अब आमरण अनशन का सहारा लिया है। परिवार की बेटियों ने इस्पात संयंत्र के करीब खुले आसमान तले बैठकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनके समर्थन में गांव की कई महिलाएं सामने आ गई हैं। इन युवतियों का कहना है कि घर में तो भूखे पेट सोना पड़ता ही है, यहां भूख हड़ताल करते करते प्राण चले भी जाएं तो कोई गम नहीं। हमारे प्राणों के बदले कम से कम उन लोगों को तो इंसाफ मिलेगा, जो इस्पात संयंत्र के लिए अपनी जमीन गंवा चुके हैं। युवतियों की भूख हड़ताल आज 18 सितंबर से आरंभ हुई है।
कुसुमकसा हजारों बहन एक साथ बैठ कर करू भात का प्रसाद किए ग्रहण
कुसुमकसा में तीज पर्व के एक दिन पहले तीज उपवास रखने वाली बहने करू भात खाना होता है करूभात में करेले की सब्जी बनाया जाता है इस आयोजन में हजारों बहने मिलकर साक्षी बने आयोजन की शुरुवात शंकर जी की आरती कर किया गया है उपस्थित बहनों को शिव मंदिर पुजारी लखन गिरी गोस्वामी जी ने शिव पार्वती की महिमा और तीज पर्व पर प्रकाश डाला करूभात के आयोजन में आए सभी बहनों को जनपद सदस्य संजय बैंस ने उपहार स्वरूप सुहाग सामग्री भेट किए बहनों को सुहाग सामग्री को शिव जी में अर्पित कर भेट किया गया बहनों ने बताया की सुहाग सामग्री हमें हमारे भैया जनपद सदस्य संजय बैंस से हर वर्ष प्राप्त होता जिसमे कुमकुम बिंदिया मेंहदी आलता रहता है जिसे हम शिव जी का प्रसाद स्वरूप हम सभी बहनों को मिलता है ।

इस आयोजन के बारे में कुंती साहू केसरी सिन्हा ने बताया की हर वर्ष हम सभी शिव मंदिर प्रांगण पर शिव जी के पूजा अर्चना कर हम करूभात प्रसाद पाते है इस आयोजन से हम सभी बहने से मिलना जुलना और पुरानी यादें सब ताजा हो जाती है हम आयोजन सीमित के साथ साथ भैया संजय बैंस का आभार मनाते है हर वर्ग और धार्मिक संस्कृति और शैक्षणिक आयोजनों में उनका बेहतर योगदान रहता है इस आयोजन को सफल बनाने में सरपंच शिवराम सैंड्रामे उप सरपंच दीपक यादव शंकर पिस्दा गोविंद सिन्हा राय सिंग लेडिया राजू सिन्हा मंजू धनकर सुरेश कोठारी पुनम सिन्हा मनीष जेठवानी होमन कौशिक पतिराम चुरेंद्र सोमनाथ रावटे शंकर चुरेंद्र रजनु धनकर का सहयोग के साथ पूरे भोजन व्यवस्था रवि यादव जी ने सम्हाला अपनी पूरी टीम के साथ जिसे पूरे ग्रामीण जन भूरी भूरी प्रांशशा किए।
रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें विद्यार्थी : बघेल
- आईटीआई के पास आउट विद्यार्थियों को नवाजा विधायक लखेश्वर बघेल ने
- आईटीआई बस्तर में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन
बस्तर आईटीआई बस्तर में दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल थे। उन्होंने सत्र 2021-22 और 2022-23 के पास आउट विद्यार्थियों को नेशनल ट्रेड प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा प्रशिक्षण के दौरान 95 फीसदी से अधिक उपस्थिति और प्रत्येक विषय में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि सरकारी संस्थानों से प्रशिक्षण लेने वाले कई छात्रों का मल्टी नेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है। उन्होंने कहा कि हर प्रशिक्षणार्थी को सरकारी नौकरी प्राप्त नहीं हो सकती है, लेकिन रोजगार की असीम संभावनाएं उनके लिए रहती हैं। प्राइवेट सेक्टर में भी कार्य कर या स्वयं का रोजगार करके भी वे आजिविका चला सकते हैं। हमें स्वयं अपना रोजगार तैयार कर औरों को रोजगार देने की सोच रखनी चाहिए।संस्था प्रमुख पीएन सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया। सिन्हा ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में अपने ट्रेड में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच व अपने कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान अनिल परिहार, शोभा मारकंडेय, अंकित पारख, भृगु तिवारी, पीएन सिन्हा, शालिनी सेमसन, गोंचूराम नाग, नीलम कश्यप, जीएस, ठाकुर, जीआर ठाकुर, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, राजेंद्र, हरदास बघेल, एवं आईटीआई के सभी कर्मचारी तथा सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।


केजरीवाल के बयान पर भड़के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मौर्य
- भूपेश बघेल के राज में छ्ग का प्रत्येक वर्ग है खुशहाल
- राज्य के बच्चों को मिल रही है उत्कृष्ट शिक्षण सुविधा
- छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा सुदृढ़, हो रहा अच्छा ईलाज
जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद छत्तीसगढ़ हर मामले में समृद्ध हुआ है। यहां के लोग खुशहाल हुए हैं। प्रदेश वासियों को भूपेश बघेल सरकार सभी स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। यहां लोगों को निर्बाध बिजली मिल रही है और बिल भी आधा ही पटाना पड़ रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने दो दिन पहले जगदलपुर में आमसभा को संबोधित किया था। अपने संबोधन में उन्होंने दिल्ली और पंजाब को हर मामले में छत्तीसगढ़ से बेहतर बताया था। बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत तमाम मुद्दों पर दोनों राज्यों की अपनी सरकारों का गुणगान करते हुए केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ को भी सभी मामलों में आगे ले जाने का दावा किया था। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व बिजली आपूर्ति, सिंचाई, रोजगार और जनता से जुड़े अन्य सभी मामलों में समृद्ध बना दिया है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट से श्रमिक बस्तियों तथा गांवों व शहरों के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं ईलाज आसान हो गया है। अत्याधुनिक मशीनों से मरीजों का फ्री टेस्ट व मुफ्त ईलाज किया जा रहा है, दवाइयां भी मुफ्त दी जा रही हैं। कैंसर जैसे गंभीर रोगों का ईलाज भी छत्तीसगढ़ में ही होने लगा है। मौर्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के उत्थान व विकास पर फोकस कर रही है। भूपेश बघेल सरकार ने बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सभी स्कूलों को सर्व सुविधायुक्त कर दिया है। अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति स्कूलों में की गई है। बेहतर शिक्षा बच्चों को मिल रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित 3000 स्वामी आत्मानंद स्कूलों का नाम आज देश विदेश में हो रहा है। छत्तीसगढ़ लगातार विकास की राह पर अग्रसर है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौर्य ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों के बेहतर उपचार व इलाज के लिए बस्तर सहित राज्य भर में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिटों (एमएमयू) से स्लम बस्तियों व शहरी क्षेत्रों के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज कर मुफ्त सुविधा दी जा रही है। शहरी व झुग्गी बस्तियों में निवासरत लोगों की नियमित जांच- उपचार दवा का लाभ व बेहतर उपचार हेतु सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मेडिकल यूनिट वाहन पहुंच रहे हैं। इन वाहनों में 41 प्रकार के विभिन्न लैब टेस्ट किए जाते हैं। यह मेडिकल यूनिट वाहन सीधे लोगों के पहुंचता है और इस वाहन में बैठी मेडिकल टीम उनका वहीं उपचार करती है,जिसका सीधा लाभ यहां के बस्तियों व शहरी के लोगों को मिल रहा है। अभी तक 55 लाख से अधिक लोगो को इसका लाभ मिल चुका है।जिलाध्यक्ष श्री मौर्य ने आगे कहा कि आज हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ग में खुशहाली आ चुकी है। सभी वर्गो का सम्मान किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ग के उत्थान व विकास हेतु हमारी सरकार कृत संकल्पित है। छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन और आपूर्ति के मामले में सभी राज्यों से अग्रणी है। हर घर को बिना पॉवर कट के बिजली मिल रही है। बिजली बिल हाफ योजना का लाभ पूरे प्रदेश वासियों को मिल रहा है। फसलों की सिंचाई के लिए भी किसानों को बहुत ही न्यूनतम दर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। बेरोजगारी दर यहां शून्य स्तर पर पहुंच चुका है। जो युवा बेरोजगार रह गए हैं, उन्हें ढाई हजार रु. मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) योजना के तहत सैकड़ों लघु उद्योग संचालित किए जा रहे हैं, जहां महिलाओं और युवाओं को भरपूर रोजगार मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के लोग अब रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनते जा रहे हैं।
कांग्रेस -भाजपा के वादों पर मत करना भरोसा : केजरीवाल
- इनके नेता हमेशा झूठे वादे करके चले जाते हैं : अरविंद
- भाजपा को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से तकलीफ, इसलिए हटा दिया इंडिया शब्द
- छ्ग में आम आदमी पार्टी के संयोजक ने फिर खोली चुनावी रेवड़ी की झोली
जगदलपुर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर अपने किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग फिर बड़े बड़े वादे लेकर आपके बीच आएंगे, मगर इन पर जरा भी भरोसा मत करना। भरोसा सिर्फ हम पर करना। बस्तर की जमीन पर आकर केजरीवाल ने फिर चुनावी रेवड़ी की झोली खोल दी।
आम आदमी पार्टी द्वारा शहर के लालबाग मैदान पर शनिवार को विशाल आमसभा आयोजित की गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित किया। भगवंत मान ने अपने राज्य में किया जा रहे कार्यों की जानकारी निराले अंदाज में देते हुए उन कार्यों को छत्तीसगढ़ में भी लागू करने का वादा किया। अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत जम्मू कश्मीर में शहीद सेना और पुलिस के अधिकारियों व जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा कि जिस समय हमारे अधिकारी और जवान शहीद हुए उस समय भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा था, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष इस जश्न में शामिल थे। उन्हें शहीदों को श्रद्धांजलि देने की फुरसत नहीं मिली। चार दिन बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री ने शहीदों के सम्मान में एक शब्द नहीं कहा। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के विपक्षी दलों के गठबंधन के इंडिया नाम से इन्हें इतनी तकलीफ हो गई कि देश से ‘इंडिया’ नाम को ही हटाने का फैसला कर लिया। हम अपने गठबंधन का नाम भारत रख देंगे, तो क्या वे भारत नाम को भी खत्म कर देंगे? चुनावी घोषणाओं और वादों पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव करीब है, भाजपा और कांग्रेस फिर बड़े बड़े वादे करने आपके बीच आएंगे। संकल्प पत्र, शपथ पत्र और मेनीफेस्टो लेकर आएंगे, मगर एक भी वादा नहीं निभाएंगे। 75 साल में भी ये दल देश और छत्तीसगढ़ की बदहाली दूर नहीं कर सके। इनकी बातों पर भरोसा मत करना, ये झूठे लोग हैं। हम जो दस गारंटी दे रहे हैं, उस पर भरोसा करना। अब तो इन्होंने हमारे गारंटी शब्द को भी चुरा लिया है। सभा में उपस्थित लोगों से आई लव इंडिया, भारत माता की जय और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के नारे भी केजरीवाल लगवाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोगों को चौबीस घंटे बिजली और बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। बीमारों को आज भी खाट पर ढोकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। यहां अच्छे स्कूल नहीं हैं बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा नहीं मिल पा रही है। हम सारी व्यवस्था बदल देंगे।
केजरीवाल की दस गारंटी
अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़वासियों के लिए अपनी 10 गारंटियां दी और उनका विस्तृत विवरण भी दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर माह हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। छत्तीसगढ़ के सभी गांव और शहरों में बिना पावर कट 24 घंटे बिजली दी जाएगी। सारे पुराने बकाया घरेलू बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे। राज्य के हर बच्चे को अच्छी और मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा। निजी स्कूलों की नाजायज फीस नहीं बढ़ने देंगे। कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे। शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा। दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम किया जाएगा। सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे। रोड एक्सीडेंट के मरीजों को पूरे छत्तीसगढ़ में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए आपको वहां नहीं जाना पड़ेगा। दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे, आप उस फोन पर कॉल करके काम बताओ, कोई सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर काम करके जाएगा। आपको किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को 3000 रु. मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
10 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। नौकरियों की भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी।18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी। दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान की मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी। वहां आना-जाना, रहना खाना सब मुफ्त होगा। भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के एक माह के अंदर ग्रामसभा को पूरा अधिकार प्रदान करते हुए राज्य में पेसा कानून लागू किया जाएगा।
भ्रष्ट नेताओं व अफसरों से वसूलेंगे रकम
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतनी सारी योजनाओं और गारंटी को पूरा करने के लिए रकम की जरूरत तो पड़ेगी ही। केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि पैसे कहां से आएंगे? इसका जवाब है कि छत्तीसगढ़ को अब तक लूटते आ रहे लोगों की गर्दन पकड़ कर उनके द्वारा खाए गए पैसे निकलवाएंगे और आपके लिए लगाएंगे। जैसा कि भगवंत मान ने पंजाब में किया है। मान साहब ने पंजाब के सारे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों के यहां छापे डलवाए। वहां से इतने सारे रुपए निकले कि नोट गिनने की कई मशीनें मंगवानी पड़ गई थी। वैसा ही कदम हम छत्तीसगढ़ में भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को अब तक लूटते आ रहे सभी नेताओं और अफसरों से आपका धन वापस लेकर आपकी भलाई में लगाएंगे।
भादो बाजार में शामिल हो विधायक रेखचंद जैन ने की पूजा
- कचरा पाटी परगना के बाजार में पहुंचे विधायक
- परगना के 84 गांवों में अब मनाया जाएगा नवाखाई पर्व
जगदलपुर संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन रविवार को जगदलपुर जनपद के बिरनपाल में आयोजित कचरा पाटी परगना के भादो बाजार में शामिल हुए। जैन ने विधि विधान से पूजा अर्चना की।
इस दौरान मांझी, चालकी, सिरहा, गुनिया, पटेल, पुजारी ने विधायक जैन व ग्रामीणों की उपस्थिति में कंकालीन माता की सेवा जात्रा कर नवाखाई की अनुमति मांगी। अब कचरा पाटी परगना में सम्मिलित 84 गांवों में नवाखाई धूमधाम से मनाई जाएगी। पूजा के दौरान देवी- देवताओं का जयकारा लगाया गया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सभी ग्रामीणों को नवाखाई पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। भादो बाजार में कचरा पाटी परगना के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों से लोग बड़ी संख्या में आए थे। विधायक श्री जैन के साथ सोनाधर पुजारी, चैतू सिरहा, अनंत राम कोटवार, जिला पंचायत सदस्य धरमू मंडावी, फूलसिंह, शंकर नाग, मनधर, कोलावाड़ा के आशाराम, कोलावाड़ा के पूर्व सरपंच समदू राम नाग, जलंधर बघेल, हाट कचोरा के पूर्व उप सरपंच दिनेश सिंह, जगदलपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य राजेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह समेत ग्रामीण व कांग्रेस जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

जल जीवन मिशन के हर कार्य में जमकर गड़बड़ी
- नल कनेक्शन के प्लेटफार्म निर्माण में भी गफलत
- सड़कों का बेड़ागर्क करने वाले उपयंत्री की करतूत =
अर्जुन झा
बकावंड केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन को छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारियों ने कमाई का जरिया बना लिया है। बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के हर कार्य में गड़बड़ी कर विभागीय अधिकारी केंद्र सरकार के करोड़ों रुपयों की बंदरबांट करने में लगे हुए हैं। बकावंड में पदस्थ पीएचई के उपयंत्री आलोक मंडल ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं। वरिष्ठ अफसरों के संरक्षण में खूब गफलतबाजी की जा रही है।
राज्य सरकार की निधि के करोड़ों रुपयों की लागत से बनवाई गई सड़कों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारियों ने तहस नहस करवा दिया है। पीएचई के सब इंजीनियर आलोक मंडल ने पेयजल आपूर्ति पाईप लाईन बिछाने के नाम पर गांवों में निर्मित सीसी सड़कों को खोदवा डाला है। ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुमडेल समेत सभी 93 ग्राम पंचायतों में सड़कों को उधेड़ कर रख दिया गया है। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा हर गांव के घर – घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना चलाई जा रही है। जल जीवन मिशन के कार्य की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सम्हाल रहा है। विभाग के अधिकारी मिशन के कार्यों में जमकर गड़बड़ी तो कर ही रहे हैं, गांवों में निर्मित पक्की सड़कों को ध्वस्त करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसी ही बुरी गत बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गुमडेल की भी सड़क की बना दी गई है। गुमडेल के आवास पारा की गलियों में ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बनाई सीसी सड़कों को पाईप लाईन बिछाने के लिए पूरी तरह उधेड़ दिया गया है। पाईप लाइनें बिछाने के बाद जेसीबी के जरिए गलियों में मिट्टी का भराव किया गया है। अब गलियों में पहले की तरह कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है। इन गलियों में हाल ही में लाखों रु. खर्च कर सीमेंट कांक्रिट सड़कों का निर्माण ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया गया था। गलियां कीचड़ से भरी होने के चलते ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा हो रही है।

- धसक रहे हैं स्टैंड पोस्ट के प्लेटफार्म
केंद्र सरकार की मंशा है कि माता – बहनों को पेयजल की व्यवस्था के लिए दर दर भटकना न पड़े, दूषित पानी पीने से कोई व्यक्ति बीमार न पड़े। इसीलिए जल जीवन मिशन का आगाज किया गया है, लेकिन पीएचई के अधिकारी स्वार्थ पूर्ति के लिए मिशन के कार्यों में जमकर गड़बड़ी कर रहे हैं। पाईप लाईन बिछाने, घरों में निजी और गलियों सार्वजनिक नल के स्टैंड पोस्ट लगाने के लिए प्लेटफार्म निर्माण, ओवर हेड टंकी निर्माण समेत सभी कार्यों में गुणवत्ता को पूरी तरह तिलांजलि दे दी गई है। प्लेट फार्म और टंकी निर्माण में बहुत ही कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया गया है। रेत ज्यादा और सीमेंट कम उपयोग किए जाने के चलते प्लेट फार्म अभी से धसकने लगे हैं। गुमडेल व अन्य ग्राम पंचायतों में इस संवाददाता ने जब जमीनी हकीकत की पड़ताल की, तो हैरान कर देने वाला मंजर देखने को मिला। एक भी घरेलू प्लेट फार्म और सार्वजनिक नलों के प्लेट फार्म साबूत नहीं रह गए हैं। पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और हर घर के आंगन में कीचड़ हो गया है।
ठेकेदार पर थोप रहे जिम्मेदारी
गुमडेल के सरपंच, उप सरपंच और पंचों ने जब ठेकेदार को सड़क खोदने से मना किया और सही तरीके से नलों के प्लेट फार्म बनाने के लिए कहा, तो उसने यह कहते हुए अपने ढर्रे पर कार्य रखा कि वह साहब के कहे अनुसार काम कर रहा है। वहीं पीएचई के सब इंजीनियर आलोक मंडल ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि ठेकेदार मेरी बात नहीं मान रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने पीएचई के ईई जगदीश कुमार से भी मामले की शिकायत की है। बकावंड विकासखंड की सभी 93 ग्राम पंचायतों में पक्की सड़कों की ऐसी ही दुर्दशा पाईप लाईन बिछाने के नाम पर कर दी गई है। इन सभी पंचायतों में घटिया तरीके से प्लेट फार्मों का निर्माण कराया गया है।
जल जीवन मिशन या कमाई का मिशन ?
जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए केंद्र सरकार करोड़ों रुपए मंजूर करती है। इस राशि से बोर कराने, मोटर पंप लगाने, सोलर पैनल्स लगाकर सौर ऊर्जा के जरिए मोटर पंप ऑपरेटिंग, ओवरहेड टंकी निर्माण, संबंधित गांव की हर गली में अंतिम छोर के घर तक पाईप लाईन बिछाने, घर घर में नल कनेक्शन देने, गलियों में जगह जगह स्टैंड पोस्ट लगाने, नलों के वेस्टेज पानी की निकासी की व्यवस्था करने आदि कार्य कराए जाते हैं। हर ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के लिए करोड़ों का आवंटन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को मिलता है। इस रकम की जमकर बंदरबांट की जा रही है। बताया गया है कि हर जगह कम गहराई में बोर कराया गया है और ज्यादा गहराई तक बोर कराने पर व्यय बताकर रकम हड़प ली गई है। बोर में केसिंग और पाईप तथा मोटर घटिया स्तर के लगाए गए हैं। पाईप लाइनों में बिछाए गए पाईप बेहद ही घटिया स्तर के हैं। स्टैंड पोस्ट बनाने में घटिया क्वालिटी की सीमेंट का उपयोग किया गया है। सोलर पैनल्स की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पीएचई के अधिकारियों ने जल जीवन मिशन को करप्शन का मिशन बना लिया है। सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के कार्य ठेके पर दिए गए हैं। ठेकेदार को भ्रष्टाचार की खुली छूट विभागीय अधिकारियों ने दे रखी है और जब पोल खुलती है, तब सारा दोष ठेकेदार पर मढ़ देते हैं।
वर्सन
*सब इंजीनियर को दिए हैं निर्देश*
गुमडेल की सड़कों को नुकसान पहुंचने की शिकायत मिली है। मैंने सभी सब इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं कि पाईप लाईन बिछाने में सड़कों को किसी भी तरह की क्षति न पहुंचाई जाए।
जगदीश कुमार
ईई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बस्तर
वर्सन
सब इंजीनियर कर रहे मनमानी
पीएचई के सब इंजीनियर आलोक मंडल हर कार्य में मनमानी कर रहे हैं। वे अपने ईई के निर्देश का भी पालन नहीं करते।
संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण महत्वपूर्ण : राजमन बेंजाम
- विधायक बेंजाम और जिपं अध्यक्ष कवासी ने करोड़ों के कार्यों का किया भूमिपूजन
लोहंडीगुड़ा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम एवं सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रु. की लागत वाले जल प्रदाय कार्यों की आधारशिला रखी। बेंजाम और कवासी ने ग्राम पंचायत बोदारास में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 258.33 लाख के एकल नल जल प्रदाय कार्य, ग्राम पंचायत पेदारास में जल जीवन मिशन अंतर्गत 199.50 लाख के एकल नल जल प्रदाय कार्य, ग्राम पंचायत कुकानार में 49.79 लाख रु. की लागत वाले मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही में यहां की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का काम अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य में तीजा, हरेली, कर्मा जयंती, छेरछेरा, छठ और विश्व आदिवासी दिवस जैसे पर्व पर सार्वजनिक अवकाश दिया जा रहा है। राज्य की कांग्रेस सरकार की यह भावना है कि तीज त्योहारों के माध्यम से नई पीढ़ी अपने पारंपरिक मूल्यों को अंगीकार करे, संस्कारित हो और अपनी संस्कृति पर गौरव का अनुभव करे। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को विकास के शिखर पर पहुंचा दिया है। आदिवासियों की कला, संस्कृति और परंपराओं को नया आयाम दिया है। हमारे आस्था स्थलों का जीर्णोद्धार कांग्रेस सरकार करा रही है।

वनोपज का मिल रहा सही दाम: हरीश
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा पहले भी हमारे आदिवासी भाई वनोपज बेचते थे, लेकिन दाम बहुत ही कम मिलता था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में वनोपजों का बेहतर दाम मिल रहा है। हमारे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हमारे बस्तर के लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जल जीवन मिशन अंतर्गत पूरे प्रदेश के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का काम किया है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीरसिंग मांझी, सदस्य सोमाराम नाग, जनपद सदस्य पाकलू राम, सरपंच बोदारास आसमती नाग, सरपंच बोकड़ा ओडार रामसिंग, सरपंच पेदारास हूंगा राम, विधायक प्रतिनिधि अशोक चौहान, गोबरे सिंह, परदेशी बघेल, सोनाधर नाग,शंकर दास,जितेंद्र चौहान, ज्ञानेंद्र चौहान, सुरेश बघेल, राजू चौहान, सुनील यादव, जयपाल चौहान एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

विश्वकर्मा पूजा में सम्मिलित हुए विधायक जैन
- बढई समाज के आयोजन में शामिल होने पहुंचे गंगामुंडा
जगदलपुर रविवार को सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा में संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन सम्मिलित हुए। दोपहर बाद शहर के गंगामुंडा तालाब किनारे स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर विधायक जैन ने पूजा- अर्चना की। उन्होने अखिल भारतीय बढई महासभा के पदाधिकारियों तथा समाज के सदस्यों से भेंटकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही, प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जैन के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश सिंह, राजेश राय, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, विजय सिंह आदि के साथ सुरेन्द्र झा, मनोरंजन शर्मा, बटोही शर्मा आदि उपस्थित थे।
देर शाम विधायक अपने सहयोगियों के साथ टाटा मोटर्स पहुंचे और संचालक घनश्याम शर्मा, उनके पुत्र व अधीनस्थ स्टाफ को विश्वकर्मा जयंती की बधाई देकर प्रसाद ग्रहण किया।
सड़क की सौगात मिलने से खुश ग्रामीणों ने विधायक संग लगाया- भूपेश है तो भरोसा है, का नारा
- विधायक जैन ने कुरंदी के जामगुड़ापारा में किया भूमिपूजन
- 36.20 लाख की लागत से बनेगी सड़क-पुलिया
जगदलपुर रविवार को शहर से लगे कुरंदी पंचायत के जामगुड़ापारा में जश्न का माहौल था। ग्रामीण अत्यधिक खुश थे। इसकी वजह थी-
वर्षों पुराने सड़क व पुलिया की उनकी मांग का पूरा होना। भूमिपूजन के लिए पहुंचे संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन का स्वागत ग्रामीणों ने गर्मजोशी से किया। सड़क और पुलिया की सौगात मिलने से खुश ग्रामीणों ने विधायक रेखचंद जैन के साथ भूपेश है तो भरोसा है का नारा लगाया। गांव के बड़े- बुजुर्गों ने कहा कि ‘ जामगुड़ापारा की सड़क को बनाने अनेकों बार शासन- प्रशासन से गुहार लगाई गई लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया। अब क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन के सद्प्रयास से उनका सपना पूरा हुआ है।’ मौजूद अधिकारियों ने भी कहा कि मुंडा तालाब से मंदिर तक बनने वाली सड़क को तीन हिस्से में मंजूरी मिलने से इसकी उपयोगिता समझी जा सकती है। जनपद सीईओ ने सरपंच को आश्वस्त किया कि रकम यथाशीघ्र पंचायत को दे दी जाएगी। उन्होने सरपंच से 20 दिन के भीतर सीसी सड़क बनाने कहा।
भूपेश सरकार की योजनाएं गिनाई
इस मौके पर एकत्रित लोगों को संबोधित करते विधायक जैन ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के अनेक योजनाओं की जानकारी दी। अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह भी किया और भाजपा शासनकाल में जनता को होने वाली तकलीफ़ों को रेखांकित किया। स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल, धान खरीदी, कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ योजना आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक रेखचंद जैन के साथ रामकेसरी सेठिया, सरपंच विमला कश्यप, उप सरपंच रमेश बघेल, बृज लाल विश्वकर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीलू राम बघेल, हाट कचोरा के पूर्व उप सरपंच दिनेश सिंह, पूर्व सरपंच साधु राम, पाकलू बघेल, कोटवार हरिश्चंद्र व सियारी लाल, विनोद सेठिया, लोकेश सेठिया, कमल सेठिया, एमआइसी सदस्य राजेश राय, वरिष्ठ कांग्रेसी गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, हेमू उपाध्याय, जनपद सीईओ अमित भाटिया, बेलो धनसिंग बघेल, रघुनाथ, जगरनाथ सेठिया, सचिव बबलू देवांगन आदि के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण, अधिकारी- कर्मचारी व कांग्रेस नेता मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन राजेश सेठिया व विजय सिंह ने किया।












