City Media - Page 720 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 720

भाजपानित वार्डों में सौतेला व्यवहार,आकंठ भ्रष्टाचार अराजकता,अव्यवस्था और सभी विषयों पर नाकामी के कारण महापौर सफ़ीरा साहू के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव – संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष

0
  • भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव
  • 18 भाजपा पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर कलेक्टर को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव
  • शीघ्र अविश्वास प्रस्ताव हेतु सम्मिलन आहुत करने कहा

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने आज शुक्रवार को महापौर सफीरा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया । भाजपा के 18 पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पत्र कलेक्टर विजय दयाराम को सौंपा व जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने हेतु सम्मिलन आहूत करने कहा। भाजपा जिला कार्यालय में एकत्र हुये सभी भाजपा पार्षद अपरान्ह तीन बजे पैदल चल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे । भाजपा पार्षद दल ने महापौर के विरुद्ध अविश्वास व्यक्त करते हुये पांच बिंदुओं को प्रस्ताव में शामिल किया है। जिसमें कहा गया है कि महापौर द्वारा विपक्षी पार्षदों के साथ पक्षपातपूर्ण कार्य किया गया है, जिससे विपक्षी दल के वार्डों का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जहाँ जनहित व विकास के कार्य अवरूद्ध हो गये हैं। स्वास्थ्य व पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है। शहर में सफाई की समुचित व्यवस्था करने में नगर निगम नाकाम है, अत्यंत गंभीर बीमारियों से शहर के लोग प्रभावित हो रहे हैं। पिछले वर्ष अस्वच्छता के कारण ही शहर में डेंगू के फैले प्रकोप से लगभग 12 लोगों की मृत्यु हुई थी और सैकड़ों की संख्या में लोग गंभीर रुप से बीमार हुये थे। नगर निगम की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, जिससे निगम के कर्मियों को प्रतिमाह वेतन भी प्राप्त नहीं हो रहा है।

निगम का स्थापना व्यय 65 फीसदी से कहीं अधिक बढ़ चुका है। महापौर के अदूरदर्शी निर्णयों से निगम के संचालित होने वाले कार्य बाधित हो रहे हैं। नगर निगम में हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। शहर की सफाई व्यवस्था, जो नगर निगम की प्रथम ज़िम्मेदारी है, ध्वस्त हो गयी है, जिससे आमजनों में गहरी नाराज़गी है। महापौर के द्वारा शहर स्वच्छता को लेकर कोई समुचित योजना नहीं है,सफाई कार्य दिशाहीन हो चुका है और शहरवासी इससे पीड़ित हो रहे हैं। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि महापौर के विरुद्ध भाजपा पार्षद दल ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। जो अग्रिम कार्यवाही सम्मिलन में पारित भी होगा। सत्ता पक्ष के बीच पड़ी फूट का लाभ मिलेगा। कलेक्ट्रेट पहुँच कर हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव देने वाले भाजपा पार्षदों में योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, दिगम्बर राव, राजपाल कसेर, मोती राम बघेल, निर्मल पाणिग्रही, धनसिंह नायक, दयावती देवांगन,भारती श्रीवास्तव, दीप्ति पाण्डेय, त्रिवेणी रंधारी, आलोक अवस्थी, ममता पोटाई, रीना घोष, सविता गुप्ता, महेन्द्र पटेल, शंभू नाग शामिल थे। इस मौके पर नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, विक्रम सिंह यादव,खेमसिंह यादव, सुरेश कश्यप,अमर झा आदि मौजूद थे।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाली को लेकर जगदलपुर मुख्यालय कॉंग्रेस भंवन में कॉंग्रेसीयो ने मनाया जश्न

0

जगदलपुर आज छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज जी के आदेशानुसार जगदलपुर मुख्यालय कॉंग्रेस भंवन में राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाली को लेकर कोंग्रेसियों ने आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया..इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी,संसदीय सचिव विधायक रेखचंद जैन,चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, इंद्रावती प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू,निगम अध्यक्ष कविता साहू,साँसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य सहित महिला कॉंग्रेस व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा आज सच्चाई की जीत व तानाशाह की हार हुई है।

राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है..जिसको लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भी इस जीत का जश्न मना रहा है इस अवसर पर साँसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा,आज इस अलोकतांत्रिक तानाशाही सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने एक करारा प्रहार किया है,आज राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता बहाली ने सत्य की जीत करार दिया और कहा कि जो सत्य की राह पर चलते हैं उन्हें कोई नही रोक सकता,यह जीत पूरे भारतवासीयो की जीत है मैं सिर्फ इतना कहूंगा”यह नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की जीत है” इस अवसर पर..यशवर्धन राव,वरिष्ठ कॉंग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, शंकर ठाकुर,नरेंद्र तिवारी,सरला तिवारी,अनवर खान,अतिरिक्त शुक्ला,मनोज साहनी, हेमू पंडित,रविलाल तिवारी,सेमियल नाथ,सूरज कश्यप,पार्षद विक्रम डांगी,कोमल सेना, बलराम यादव,सूर्या पानी,कमलेश पाठक,वेंकट राव,जशवंत सिंह,जाहिद हुसैन,महेंद्र महापात्र,महेश द्विवेदी,जावेद खान,रामशंकर पिल्ले,अभिषेक नायडू,अमरनाथ सिंह,अल्ताफ खान, विजेंद्र ठाकुर, महेश ठाकुर, जयपाल सिंह चौहान,गिरीश साहू,मोना पाढ़ी,शादाब अहमद, संजू जैन,हरीश साहू,सुलो कश्यप,रामेश्वर बिसाई, सोनू कश्यप, संपत मंडावी, सोमनाथ बघेल, यशवंत,एस नीला,उस्मान रज़ा, विनोद तिवारी, राजीव चालकी,रोहीत,अशोक मंडावी, राकेश सिंह, मलय विश्वास,संदीप,संजय, ननकू गुप्ता, आकिब रज़ा, मेराज, सोनू, अशफाक, संतोष ठाकुर, गौरव तिवारी, विजय बघेल, राहुल सेठिया, हर्षल, सन्नी, विक्की,बल्लू, चैतराम, अमृत, महेश, दिनेश सुनील, बंशी, फुलदास, राकेश, देवी, माखन लाल, चुन्नीलाल, अशोक मंडावी,भैरव, जपयाल आदि मौजूद रहे।

विधायक रेखचंद जैन ने हितग्राहियों के फॉर्म भरे

0
  • नगर निगम के गंगानगर व राजीव गांधी वार्ड में भरे गए हितग्राही फॉर्म- विधायक जैन ने दी राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी

जगदलपुर शुक्रवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। उन्होने हितग्राहियों के फॉर्म भी भरे। शुक्रवार को नगर निगम के गंगानगर व राजीव गांधी वार्ड में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित हो रहे हितग्राहियों से फॉर्म भरवाने सुबह से कांग्रेसी डटे रहे। गंगानगर वार्ड में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के मार्गदर्शन में हितग्राही कार्ड भरे गए। इसमें वरिष्ठ वार्ड पार्षद व एमआइसी सदस्य राजेश राय की अहम भूमिका रही, जिन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को लेकर हितग्राहियों में अत्यधिक उत्साह नजर आया। दोपहर में संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन राजीव गांधी वार्ड पहुंचे। उन्होने स्वयं अनेक हितग्राहियों के फॉर्म भरे और उन्हें राज्य संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जयकारा लगा। लोगों को जब मुख्यमंत्री के द्वारा लागू की गई योजनाओं की जानकारी दी गई तो भूपेश है तो भरोसा है के उदघोष से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। विधायक ने दी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में मौजूद संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कृषि, वनोपज, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के साथ बिजली बिल हाफ योजना, भूमिहीनों को 7000 रुपये सालाना, बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं- सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी, मितानिनों को राज्य मद से अतिरिक्त राशि, ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली, गरीब परिवारों को प्रति माह एक रुपये की दर से 35 किलो चावल प्रदाय करने, 60 से अधिक प्रकार के वनोपजों की खरीदी, वनाधिकार पट्टा आदि की जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्रदेश में 15 साल के भाजपा शासनकाल में विकास कागजों में हो रहा था, पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़- बस्तर विकास को धरातल पर उतारा जा रहा है। किसानों को कृषि ऋण माफी का लाभ दिया गया है। वर्तमान में एक क्विंटल धान की खरीदी 2640 रुपये में की जा रही है। विधायक रेखचंद जैन ने लोगों से भूपेश है तो भरोसा है, कार्यक्रम के अंतर्गत फॉर्म भी भरवाए। वार्ड पार्षद व नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ने भी संबोधन दिया। भूपेश के सीएम बनने से आया बदलाव कांग्रेसजनों ने कहा कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बहुत सकारात्मक बदलाव आया है। राजीव गांधी वार्ड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्षद पंचराज सिंह, एल्डरमेन हरीश साहू, शहर महामंत्री हेमू उपाध्याय, गौरव तिवारी, ब्लॉक महामंत्री ननकू प्रसाद गुप्ता, एस नीला, दलिला बाग, संजय टाईटस, अनिल वानखेड़े, एके भूषणम, उमाशंकर पांडेय, पुन्दु चलम, पाकलू कश्यप समेत राज्य सरकार की अनेक योजनाओं के हितग्राही- लाभार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह ने किया।

डीएमएफटी मद के आवंटन की जांच से हड़कंप

0
  • जिला प्रशासन के अफसर, ठेकेदार और सप्लायर्स के छूट रहे हैं पसीने

जगदलपुर ईडी द्वारा चाही गई जानकारी देने में भौमिकी एवं खनिज विभाग के डायरेक्टर की पहल पर सभी जिला कलेक्टरों ने तत्परता दिखाई है। ईडी के अचानक उठाए गए कदम से प्रशासन तंत्र, ठेकेदारों और सप्लायर्स में हड़कंप मच गया है। ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय ने संचालक भौमिकी एवं खनिज विभाग छ्ग शासन को पत्र भेजकर जिला खनिज न्यास ट्रस्ट की राशि के आवंटन, खर्च, ठेकेदारों, सप्लायर्स का ब्यौरा मांगा है। ईडी को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि 4 अगस्त थी। जिस दिन से खनिज विभाग के संचालनलय से इस आशय का परिपत्र जिला खनिज न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष सह कलेक्टरों को जारी हुआ है, तभी से सभी जिला कार्यालयों में हड़कंप के हालात हैं। आनन फानन में सारे पुराने रिकॉर्ड खंगालकर जानकारी संग्रहित की जाने लगी थी।

ईडी ने जिन बिंदुओं पर जानकारी मांगी है, उनमें प्रमुख हैं जिलों में डीएमएफ से कितनी राशि जारी की गई है विभागों और एजेंसियों को इसकी वर्षवार जानकारी उपलब्ध कराएं, जिलों द्वारा इस फंड से जिन विभागों, एजेंटों से कार्य करवाया गया है उन विभागों व ठेकेदारों के नाम उन फर्मों के नाम और उनके पेन नंबर जीएसटी नंबर उपलब्ध करवाएं। सूत्रों के अनुसार डीएमएफ फंड का छत्तीसगढ़ सरकार ने जो 6583 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, इसमें सबसे ज्यादा राशि कोरबा जिले के हिस्से में गई है। कोरबा जिले में डीएमएफटी मद से 1246 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। दूसरे नंबर पर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला है, जहां 8753 रुपए इस फंड से खर्च किए गए हैं।

2005 से 2023 तक के आवंटन की हो जांच

ईडी द्वारा डीएमएफ फंड की बारीकी से जानकारी मांगी गई है और जांच की जा रही है। उससे शासन, जिला प्रशासन में एवं उन तथाकथित सप्लायर और ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा है कि इसमें करोड़ों रुपए की बंदरबांट हुई है। मीडिया कर्मियों और बुद्धिजीवी लोगों का मानना है कि डीएमएफटी के आवंटन की जांच सन 2005 से लेकर 2023 तक की की जानी चाहिए। इससे पता चल जाएगा कि किस तरीके से छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का नंगा नाच हुआ है?

खेल भावना से खेलकर लें खेल का मजा : रेखचंद जैन

0
  • आपसी तालमेल के साथ करें बेहतर खेल भावना का प्रदर्शन : कलेक्टर
  • 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रति सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल का शुभारंभ

जगदलपुर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि खेल भावना के साथ खेलकर खेल का आनंद लें। फुटबाल खेल की स्कूली और जमीनी स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कराने की पहल करने वाले सुब्रतो मुखर्जी के नाम से आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल स्कूली बच्चे बेहतर प्रदर्शन और जिले व संभाग का नाम रौशन करें।यहां आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल मैच के उदघाटन समारोह को संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि फुटबाॅल एक ऐसा खेल है, जिसमें कम सामग्री में बहुत से खिलाड़ी खेल का हिस्सा बनते हैं।उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के आर्शीवाद से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जगदलपुर में करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

जैन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में बड़े स्तर पर हमारे खिलाड़ी खेलते हैं, तो उन्हें अन्य जगहों के बेहतरीन खिलाड़ियों के अनुभव का लाभ मिलता है। फुटबाल खेल से पेले, मैराडोना, रोनाल्डो जैसे कई ख्याति प्राप्त खिलाड़ी हुए हैं। हमारे प्रदेश के खिलाड़ी भी इसी प्रकार अपना नाम कमाएं। प्रदेश में मुख्यमंत्री ने खेल विकास प्राधिकारण का गठन कर छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढाने का कार्य किया है। जगदलपुर शहर में भी ऐतिहासिक मैदानों प्रियदर्शनी स्टेडियम, सिटीग्राऊंड, हाता ग्राऊंड व क्रीड़ा परिसर में आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर का किया गया है। उन्होंने इस कहा कि पद्मश्री श्री सैनी ने माता रूखमणी आश्रम के माध्यम से कई खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा है। इसके अलावा उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया कि खिलाड़ियों को बस्तर का नियाग्रा चित्रकोट का भ्रमण करवाएं।कलेक्टर विजय दयाराम के. ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि फुटबाल एक टीम स्पीट गेम है, जिसमें आपसी तालमेल के साथ बेहतर खेल भावना को प्रदर्शित करते हुए सदभावनापूर्ण खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां दंतेश्वरी की धरा पर आप पहुंचे हैं, उनके आशीर्वाद से बेहतर खेल का प्रदर्शन करें। कलेक्टर ने स्वागत उदबोधन देते हुए कहा कि जगदलपुर में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 14-17 वर्ष तक के दो वर्गों के स्कूली बच्चों की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 240 स्कूली बच्चे प्रतिभागी के रूप में शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता में शामिल हो रहे बच्चों से उन्होंने सुब्रतो मुखर्जी के नाम पर आयोजित प्रतियोगिता के संबंध में भी जानकारी ली।23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 6 अगस्त तक जगदलपुर में किया जा रहा है। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (टाउन हाॅल) में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, महापौर सफीरा साहू, सभापति नगर पालिक निगम कविता साहू, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा कलेक्टर विजय दयाराम के. नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अधिकारी एवं संभाग बस्तर, दुर्ग, सरगुजा, रायपुर और बिलासपुर के खिलाड़ी उपस्थित थे। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि बहुत खुशी का पल है कि हमारे शहर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पढ़ाई और खेलों में छात्र आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसका सकारात्मक परिणाम ये होता है कि छात्र बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम कमाते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी छत्तीसगढ़ ओलम्पिक के माध्यम से पारम्परिक खेलों की प्रतिस्पर्धा प्रारंभ की है, जो सराहनीय है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते कहा कि प्रतिस्पर्धा ऐसी हो कि सभी खिलाड़ियों को इनाम मिलना चाहिए।निगम सभापति कविता साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से जगदलपुर में राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेलकूद हमारी सेहत के लिए आवश्यक है। खेलकूद से अनुशासन, प्रेम भावना का विकास होता है। विभिन्न क्षेत्रों के लोग खेल स्पर्धा में मिलकर आपस में एक दूसरे से पहचान बनाते हैं। बस्तर के पर्यटन क्षेत्र का भ्रमण करें ताकि बस्तर की बदलती तश्वीर को अपने क्षेत्र में बताएं। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल का भी महत्वपूर्ण स्थान है। सरकार की पहल पर परम्परागत खेलों के साथ प्रसिद्ध खेलों हाकी, फुटबाल, क्रिकेट को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके कारण दूरस्थ अंचल के बच्चे भी खेल के प्रति रूझान रखने लगे हैं। शालेय प्रतिस्पर्धा में बच्चें टीम खेल भावना के साथ खेले देश के भविष्य को बेहतर करें।कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनिका वाडिया ने शपथ दिलवाई और संसदीय सचिव ने विधिवत शुरूआत की घोषणा की। संसदीय सचिव श्री जैन के आग्रह को कलेक्टर ने सहमति देते हुए खिलाड़ियों को चित्रकोट भ्रमण के लिए शिक्षा विभाग द्वारा व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए पहले सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों को घुमाने कहा। इसके बाद बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग अंत मे बस्तर खिलाड़ियों को सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था के भ्रमण करवाने के निर्देश दिए।

दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दी 24 लाख की बीमा राशि

0
  • भारतीय स्टेट बैंक शाखा ने दिए बीमा राशि के चेक

भानपुरी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा चलाई जा रही दुर्घटना बीमा योजना का लाभ बीमित व्यक्तियों के परिजनों को मिलने लगा है। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक शाखा भानपुरी द्वारा अपने 2 खाताधारकों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिजनों को बीमा राशि प्रदान की गई। ग्राम करंदोला भानपुरी निवासी ओमप्रकाश बैध जिन्होंने एक हजार रुपए का सालाना दुर्घटना बीमा करवाया था। उसका कुछ माह पहले सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उसके उपरांत परिवार के नॉमिनी सोमू राम बैैध को 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। वहीं मुरकुची नीवासी तीरनाथ यादव ने सालाना 200 रु. का दुर्घटना बीमा करवाया था। उसकी नॉमिनी भावना यादव को 4 लाख रु. का चेक दिया गया। दोनों परिवारों की ओर से बीमा राशि के लिए दावा किया गया था एवं भारतीय स्टेट बैंक ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों परिवारों को 24 लाख रुपए बीमा राशि स्वरूप चेक दिए। इस दौरान स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष मिश्रा, सहायक प्रबंधक सौरव मिश्रा एवं डोमेंद्र वर्मा, आनंद नागले, सुरेंद्र पांडे, भारतीय स्टेट बैंक भानपुरी के कर्मचारी तथा एसबीआई जनरल की ओर से अमन रॉय मौजूद रहे।

बोर न करने पर 30 हज़ार की क्षतिपूर्ति और 10 हज़ार का जुर्माना

0
  • क्षतिपूर्ति देगा और जुर्माना भरेगा बोरवेल संचालक
  • जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर का आदेश

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर द्वारा 3 अगस्त को एक प्रकरण में आवेदक द्वारा प्रदान की गई राशि 30 हजार वापस करने, उस पर 7 प्रतिशत ब्याज देने और 10हज़ार का जुर्माना अदा करने तथा वाद व्यय के 3000 अदा करने का आदेश पारित किया। प्रकरण के तथ्य संक्षेप में इस प्रकार है कि जगदलपुर निवासी चंद्रशेखर ठाकुर ने अपने रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड स्थित रिहायशी मकान में बोर करवाने हेतु अरुण बोरवेल्स के संचालक से संपर्क कर बोरवेल उत्खनन को कहा था। जिस पर उसके द्वारा नगर पालिका से परमिशन के नाम परb3000 की राशि एवं बोरवेल खनन हेतु 30 हजार की राशि प्राप्त की गई थी। बोरवेल संचालक के आश्वासन पर चंद्रशेखर ठाकुर ने अपना पुराना रिहायशी मकान भी तुड़वा दिया था, लेकिन बोरवेल संचालक द्वारा उक्त स्थान पर बोर खनन नहीं किया गया। इससे क्षुब्ध होकर आवेदक द्वारा जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने यह माना है कि अरुण बोरवेल्स के संचालक द्वारा आवेदक के मकान में अग्रिम राशि प्राप्त करने के पश्चात भी बोर नहीं किया गया, जो कि सेवा में कमी एवं व्यवसायिक कदाचरण की श्रेणी में आता है। आयोग द्वारा बोरवेल संचालक को जुर्माने से दंडित किया गया है। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल, सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में होगी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति : बघेल

0
  • तीन ग्राम पंचायतों में 3 करोड़ 46 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन

बकावंड नल जल योजना के तहत बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत भीरलिंगा, मटनार, फरसीगांव में बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने जल जीवन मिशन के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस योजना के तहत 1008 घरों में नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इसके साथ ही हमने ऐसी व्यवस्था भी तैयार की है, जिससे कि लोगों को हमेशा जल उपलब्ध हो सके। ग्राउंड वाटर रिचार्ज की नरवा योजना और जल जीवन मिशन के साथ ही शुरू की गई अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बघेल ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत आज ही करपावंड, सोनपुर, फरसीगांव, में कुल 95 सायकलों का वितरण भी किया। लखेश्वर बघेल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से राज्य की छात्राओं का हौसला बढ़ा है। यह योजना छात्राओं की उच्च शिक्षा में सहायक साबित हुई है। शिक्षित महिला शिक्षित समाज का निर्माण करती है। यह बात मुझे खुशी देती है कि सरस्वती साइकिल योजना छत्तीसगढ़ की लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ा रही है।सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल ने कहा कि यह तस्वीर बता रही है कि इन छात्राओं को पढ़ने और बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। अब ये छात्राएं पढ़-लिखकर अपने सपनों को साकार कर सकेंगी। विधायक बघेल ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों को ग्राम विकास कार्य हेतु 65 लाख की सौगात दी।

इनमें झारउमरगांव, टीकनपाल, उसरी, घाट लोहंगा, चोकर व अन्य ग्राम पंचायतों में उन्होंने विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जगमोहन बघेल, शिवराम बिसाई, उत्तम नाईक, अर्जुन पांडे, अनुज गुप्ता, बद्रीनाथ जोशी, चंपावती कश्यप, ज्योति, लालेंद्र, मनोज गुप्ता, सामूराम, जयमन देवांगन, राजेंद्र गुप्ता, हरिश्चंद्र नाग, सुकरूराम, फतेह बहादुर, सत्यभामा, मंगतीन कश्यप, भूदेवी पांडे, लखमी कश्यप, सामो देवांगन, जितेंद्र तिवारी, नीलम कश्यप, राजेश कुमार, तुलसीराम ठाकुर, सुरबाली कश्यप, सुभद्रा सेठिया एवं अनेक कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री ने किया निषाद समाज के सामुदायिक एवं सांस्कृतिक भवन का भूमि पूजन एवं व्यापारी संघ के भवन का लोकार्पण

0

नारायणपुर, 03 अगस्त 2023 – छत्तीसगढ़ सरकार एवं उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज नारायणपुर प्रवास के दौरान जिले के निषाद समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन एवं सांस्कृतिक भवन एवं व्यापारी संघ के भवन का लोकार्पण किया। सामुदायिक भवन बन जाने से ऐसे आयोजनों के लिए आप लोगों को काफी मदद मिलेगी, इसके साथ ही सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी ऐसे भवन बहुत सहायक होंगे। निषाद समाज के सामुदायिक एवं सांस्कृतिक भवन हेतु 10 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।

व्यापारी संघ के भवन निर्माण हेतु 30 लाख रूपये की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के द्वारा की गई थी, जिसका निर्माण पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री लखमा द्वारा आज लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर इस दौरान छ.ग.हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनिता मांझी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री गंगादई सोरी, पार्षद विजय सलाम, रजनू नेताम, अमित भद्र के अलावा समाज मुख्य, क्षेत्र के जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।

निर्माण एवं विकास कार्यो को आपसी समन्वय से समय पर पूर्ण कराएं- कवासी लखमा

0
  • नारायणपुर से कोण्डागांव जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग को शीघ्र मरम्मत कराने के दिये निर्देश

नारायणपुर, 03 अगस्त 2023 – वाणिज्य कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने जिले के विकास कार्याे की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के मंशानुरूप फ्लैगशिप योजनाओ सहित अन्य जनहित में निर्माण गतिविधियों को जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय एवं दायित्व के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं ताकि स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को उसका लाभ मिल सके। उन्होने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ एवं उपयोगी बनाने के लिए रीपा (रूरल इन्डस्ट्रियल पार्क) प्रारंभ किया गया है। इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन से युवा एवं महिलाओं को ग्रामीण रोजगार से अधिक से अधिक जोड़ा जा सकेगा। इसके अलावा नरवा गरवा घुरवा एवं बाड़ी से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की निरंतर निगरानी करके उसे ग्रामीणो के हित में अधिक कारगर बनाये। उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भवन विहीन स्कूल, आश्रम और आंगनबाड़ी के निर्माण मे तेजी लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अलावा कोदो, कुटकी, रागी की खरीदी के बारे में भी जानकारी ली गई और कहा कि क्षेत्र के लोगो को इस संबंध में प्रोत्साहित करें। उन्होने संतोष जताते हुए कहा कि अबुझमाड़ क्षेत्र में सड़क, पुल पुलिया, आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी और विद्यालय भवन बनाई जा रही है उसे शीघ्र पूर्ण करें ताकि इसका लाभ यहां के लोगों को मिल सके।समीक्षा बैठक में इसके अलावा घोटूल देवगुड़ी निर्माण के पूर्ण अपूर्ण कार्य, जल जीवन मिशन, बंधुआ तालाब सौंदयकरण, गोठानो के रोजगार मूलक कार्य, डीएमफ अंतर्गत कार्याे की स्वीकृृति एवं पूर्णता, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदुपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, पीडीएस प्रणाली, कृषि एवं उद्यानिकी, पशुधन की विभागीय योजनाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपोषण अभियान सहित अन्य विभागीय योजनाओ की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक मे जिला पंचायत, राजस्व, वन, आदिवासी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, नगरपालिका, उद्यानिकी, विद्युत, आबकारी, उद्योग एवं व्यापार, अंत्यावसायी, खाद्य, जल संसाधन, मछली पालन, रेशम, समाज कल्याण, श्रम और रोजगार आदि विभाग के विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री लखमा ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराएं, जिससे आम जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके। उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले मे स्वामी आत्मानंद, आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी और स्कूल भवनों का सौंदर्यीकरण करने हेतु निर्देशित किये। बैठक में विभागो द्वारा मनरेगा योजना, गोबर क्रय निर्मित खाद की विक्रय, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्रगति, सामुदायिक वन अधिकार पत्र और सड़क मार्ग निर्माण की प्रगति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया। बैठक में विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबत्ती नेताम, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडीराम वडडे, जनपद पंचायत ओरछा अध्यक्ष श्रीमती मालती नुरेटी, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, जिला पंचायत सीईओ देवेश कुमार ध्रुव सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS