City Media - Page 721 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 721

INDIA की मजबूती के लिए हैं तैयार हम मणि शंकर वैष्णव

0
  • भरोसे की सरकार बनाने जुट जाए प्रण प्राण से – गीतेश गांधी

जगदलपुर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आईटी सेल व सोशल मीडिया की लोकसभा स्तरीय बैठक राजीव भवन जगदलपुर मे प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी मणि शंकर वैष्णव ने ली। इस दौरान मणि प्रकाश वैष्णव ने कहा कि INDIA की मजबूती के लिए हैं तैयार हम इस उदेश्य को लेकर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के आईटी सेल के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमे आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 व आगामी लोकसभा 2024 को लेकर सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियो को टिप्पस दिए गए । वैष्णव ने कहा कि हमारी लड़ाई एक ऐसी विचारधारा के खिलाफ हैं जो I.N.D.I.A. को तोड़ने में लगी हैं जिसको हम बेनक़ाब कर रहे हैं और मजबूती से आगे भी करेंगे। प्रदेश सचिव व लोकसभा प्रभारी गीतेश गांधी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव मे जिस प्रकार सरकार बनाई जोकि आपके भरोसे से बनी उस भरोसे को बरकरार रखते हुए भरोसे की सरकार बनाने प्रण प्राण से जुट जाए। प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, प्रदेश सचिव निश्चल लोहरिया, बस्तर लोक सभा अध्यक्ष आशिष मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। इस बैठक मे प्रदेश सह सचिव शुभम वैष्णव, लोकसभा पदाधिकारी असीम सुत्ता, सादाब खान, जलंधर बघेल, जिला अध्यक्ष आदर्श नायक, नितेश दास, रजत दहिया, विधानसभा अध्यक्ष असीम सुता, गिरजा शंकर पाढी, राघवेन्द्र बघेल सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

छह माह में भी नहीं बन पाया स्कूल का साईकिल स्टैंड

0
  • विधायक निधि से स्वीकृत हुआ है स्टैंड का निर्माण

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिदीगांव की उच्चतर प्राथमिक शाला में साईकिल स्टैंड निर्माण के लिए विधायक निधि से स्वीकृत 6 लाख 50 हजार रु. की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। छह माह बाद भी साईकिल स्टैंड का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। स्टैंड न रहने से विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं के वाहनों को क्षति पहुंच रही है। साईकिल स्टैंड बनाने के नाम पर सचिव और सरपंच महज खानापूर्ति कर रहे हैं।

छिदीगाव स्कूल में दूर दराज के गांवों से पढ़ने हेतु आने वाले विद्यार्थियों को बारिश हो या गर्मी का मौसम, अपनी साईकिलें खुले आसमान तले खड़ी करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में छात्र छात्राओं को साइकिल को कीचड़ में मजबूरन रखना पड़ता है। जिसके चलते साईकिलों में जंग लगने और गर्मी के दिनों में टायर ब्रस्ट अथवा पंचर हो जाने की समस्या से जूझना पड़ता है। छात्र छात्राओं को घर लौटने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस शिकायत को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को करने पर भी आज तक साइकिल स्टैंड निर्माण में खानापूर्ति कर रहे हैं। साईकल स्टैंड का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। अभिभावकों और छात्र छात्राओं का कहना है कि लगभग साल भर से साइकिल स्टैंड अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। जिसके चलते साइकिलें कीचड़ में खड़ी करना पड़ती है और घर जाते समय साइकिल पंचर या हवा खुली रहने की वजह से हम को रात को पहुंचते हैं।

वर्सन

जल्द पूर्ण करवाएंगे कार्य*साईकिल स्टैंड के निर्माण में विलंब की जानकारी मिली है। सरपंच और सचिव से कहकर जल्द काम पूरा कराएंगे।

बस्तर को फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना सौभाग्य की बात: रेखचंद जैन

0
  • सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
  • विधायक ने खेल मैदानों के जीर्णोद्धार के लिए सीएम बघेल का आभार माना

जगदलपुर बस्तर को राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना सौभाग्य की बात है। खिलाड़ी वही सफल होते हैं जिनकी निगाह गोलपोस्ट पर होती है। 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने यह बात कही। शहर को खेल मैदानों की सौगात देने के लिए उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जयकारा भी लगवाया।

संबोधन से पूर्व जैन ने अन्य अतिथियों संग मां सरस्वती व छत्तीसगढ महतारी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू, कलेक्टर विजय दयाराम पी, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि विधायक रेखचंद जैन के आग्रह पर कलेक्टर ने मेजबान खिलाडियों को विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात स्थल पूरी सुरक्षा के साथ घुमाने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन के अलावा पद्मश्री धर्मपाल सैनी, एमआइसी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, कमलेश पाठक, सुनीता सिंह, राजकुमार झा, हेमू उपाध्याय, डीईओ भारती प्रधान, नगर निगम आयुक्त केएस पैकरा, डीएमसी अखिलेश मिश्रा, बीईओ एमएस भारद्वाज, राजेश उपाध्याय, अरुण देवांगन, बीआरसी गरुड़ मिश्रा समेत विभिन्न जिलों से आए खेल प्रशिक्षक, पीटीआई, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राएं आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन करमजीत कौर व अफजल अली ने किया।

विधानसभा चुनाव में दिखेगा ट्रिपल बी का जलवा

0
  • भूपेश, बैज, बाबा कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति में

रायपुर / जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावों के लिए कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया है। इस बार के चुनाव में ट्रिपल बी का जबरदस्त जलवा देखने को मिलेगा। ट्रिपल बी से हमारा आशय है बघेल, बैज और बाबा। कांग्रेस नेतृत्व ने चुनाव संचालन समिति में राज्य के कद्दावर नेता एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, युवा आदिवासी नेता एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अनुभवी एवं सुलझे हुए वरिष्ठ नेता व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा को महत्व देकर सभी वर्गों के मतदाताओं को साधने की कोशिश की है।अभा कांग्रेस कमेटी ने चुनाव वाले राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान व तेलंगाना के लिए चुनाव संचालन समितियां घोषित कर दी हैं। छत्तीसगढ़ Lmao लिए गठित चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता अजय माकन को बनाया गया है। डॉ. एल हनुमत्तईया व नेट्टा डिसूजा को सदस्य तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का व विजय जांगिड़ बनाए गए हैं

डीएमएफटी राशि की बंदरबांट, ईडी ने शुरू कर दी जांच

0
  • बस्तर संभाग के भी कई अधिकारी आएंगे लपेटे में
  • पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विधानसभा में उठा चुके हैं मामला

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाला और कोयला घोटाला के बाद अब जिला खनिज निधि न्यास ट्रस्ट (डीएमएफटी) की राशि की कथित बंदरबांट की ओर भी अपनी वक्र दृष्टि डाल दी है। ईडी की इस कार्रवाई की जद में छत्तीसगढ़ के अनेक अफसरों और जनप्रतिनिधियों के आने की प्रबल संभावना है। राज्य की राजनीति में तूफान ला चुके कथित कोयला घोटाले और आबकारी घोटाले में ईडी की पड़ताल चल ही रही है। इस बीच ईडी ने अब डीएमएफटी राशि के आवंटन पर भी आंखें तरेरना शुरू कर दी है। ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में डीएमएफटी मद की राशि के आवंटन का जिलेवार ब्यौरा मांगकर सरकार के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। आरोप है कि डीएमएफटी राशि की राज्य में जमकर बंदरबांट हुई है। इस मद की रकम का अधिकारियों और चंद जनप्रतिनिधियों ने बेतहाशा दुरूपयोग किया है। बस्तर संभाग के भी कई जिलों से ऐसी खबरें पहले सामने आ चुकी हैं। कोंडागांव के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तो यह मामला विधानसभा में उठाकर अपनी ही सरकार के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी थी। श्री मरकाम ने आरोप लगाया था कि कोंडागांव जिले के अधिकारियों ने डीएमएफटी राशि की खूब बंदरबांट की है, अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा को दरकिनार करते हुए जिला खनिज निधि न्यास मद की राशि का जमकर दुरूपयोग किया है। मोहन मरकाम ने विधानसभा की समिति से मामले की जांच कराने की मांग उठा दी थी। तब विधानसभा में अल्प संख्या बल वाली भाजपा को कांग्रेस सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया था। इस मामले में कितनी सच्चाई है, यह बात तो मरकाम और कोंडागांव जिले के वे अधिकारी ही जानते होंगे, जिनके कार्यकाल में राशि की कथित गड़बड़ी हुई है। लेकिन यह सत्य है कि अब ईडी को भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ एक और जांच शुरू करने का मौका जरूर मिल गया है। सूत्र बताते हैं कि बस्तर संभाग के प्रायः सभी जिलों तथा छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में जिला खनिज निधि न्यास ट्रस्ट की राशि में बड़ा खेल हुआ है।

कोल घोटाले में नप चुके हैं कई अफसर

बहुचर्चित कोयला घोटाले में राज्य के कई अफसर नप चुके हैं। इनमें आईएएस रानू साहू का नाम प्रमुख है। रानू साहू को गिरफ्तार किया जा चुका है और फिलहाल वे जेल में हैं। कुछ अन्य अधिकारियों पर भी ईडी की गाज गिर चुकी है तथा कुछ अन्य अधिकारी निशाने पर हैं। राज्य के अनेक जनप्रतिनिधियों के नाम भी कोयला घोटाले में सामने आए हैं, जिनसे ईडी के अधिकारी कई राउंड की पूछताछ कर चुके हैं।

आबकारी घोटाले में एफआईआर दर्ज

छत्तीसगढ़ के आबकारी घोटाले मामले में कई वरिष्ठ अधिकारी, शराब निर्माता और जनप्रतिनिधि लपेटे में आ चुके हैं। ईडी इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रहा है। आईटीएस अधिकारी एवं एवं छ्ग के विशेष आबकारी सचिव रहे अरुणपति त्रिपाठी, आईएएस एवं आबकारी आयुक्त निरंजन दास, आईएएस अनिल टुटेजा, विधु गुप्ता और अनवर ढेबर के खिलाफ ईडी ने उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित कासना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इन सभी के खिलाफ धारा 420, 468, 471, 473, 484 व 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने निविदा की शर्तों को संशोधित कर मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्रा. लि. नोएडा को छत्तीसगढ़ की सरकारी शराब दुकानों में शराब आपूर्ति का ठेका दिया था। इसके बदले फर्म को मोटा कमीशन दिया गया और अफसरों ने भी जमकर अवैध कमाई की।*किसे सियासी नफा, किसे नुकसान?*ईडी की इस कार्रवाई से किसे सियासी नफा होगा और किसे नुकसान पहुंचेगा, इसका आंकलन छत्तीसगढ़ की जनता बेहतर ढंग से कर रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव सिर पर हैं। ऐसी चुनावी बेला में ईडी और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा यहां की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई का अर्थ निकालने में यहां की जनता समर्थ है। लोगों का कहना है भाजपा जब छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को अस्थिर नहीं कर पाई, यहां के विधायक टूट नहीं पाए, तब केंद्र की भाजपा सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लिया है। आम मतदाता इसका मूल्यांकन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसी कार्रवाई से किस दल को चुनावी लाभ मिलेगा और किस दल को हानि उठानी पड़ेगी?

विधायक बेंजाम ने बैठक लेकर भरी चुनावी हुंकार

0
  • हर कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए अनमोल धन : बेंजाम
  • सिंघनपुर में भूपेश है तो भरोसा है कार्यक्रम के तहत हुई जोन स्तरीय बैठक

तोकापाल विधायक राजमन बेंजाम ने बुधवार को तोकापाल विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंघनपुर में भूपेश है, तो भरोसा है कार्यक्रम के तहत आयोजित पार्टी कार्यकर्त्ताओं और आम नागरिकों की जोन स्तरीय बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी। उन्होंने राज्य में फिर से भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लोगों को दिलाया। बैज ने बूथ, सेक्टर एवं जोन प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुतमत से कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु प्रेरित करते हुए संबोधित किया। विधायक बेंजाम ने कहा कि बीजेपी के लोग जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उनसे सतर्क रहकर कांग्रेस के विजय रथ को आगे बढ़ाने का काम आप सभी को करना है।

हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पहले कार्यकाल में ही इतने बड़े पैमाने पर जनहित के कार्य कर दिखाए हैं कि आप सभी कार्यकर्त्ता पूरे गर्व के साथ जनता के बीच जा सकते हैं। हम लोगों को आज भाजपा के लोगों की तरह मुंह छुपाते फिरना नहीं पड़ता। आप सभी प्रत्येक बूथ, सेक्टर और जोन के पदाधिकारी प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ग्रामीणों के समक्ष रखें एवं बीजेपी द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को दूर कर बीजेपी को करारा जवाब दें। साथ ही योजनाओं से मिलने वाले लाभों से प्रत्येक ग्रामीणों को अवगत कराएं। बेंजाम ने कहा कि आप सभी सदस्य एवं प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के लिए बेशकीमती धन संपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा लिए मैं हमेशा तत्पर रहा हूं। जब भी किसी को काम पड़े, बिना किसी हिचहिचाहट के मुझे फोन कर सकते हैं। मैं आप लोगों की सेवा के लिए ही विधायक बना हूं। जहां भी किसी कार्यकर्ता या ग्रामीण को मेरी जरूरत रहती है मैं सदैव अपने कर्तव्य के पालन हेतु उपस्थित रहता हूं और आगे भी रहूंगा। भूपेश है तो भरोसा है कार्यक्रम की इस जोन स्तरीय बैठक में विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, संतोष कश्यप, जनपद सदस्य शंकर बघेल, फोटका बघेल, रघु बघेल, बनमाली गोयल, मनधर कश्यप, गणेश कश्यप, नेहरू यादव, बुधराम, सन्नू पोयाम, बाबूलाल, नेहरू यादव, सरपत मंडावी, महादेव एवं जोन स्तर के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बस्तर की वनोपज ने छ्ग को दिलाई विशिष्ट पहचान

0
  • राज्य को मिला पृथ्वी अवार्ड, बस्तर की है अहम भूमिका

अर्जुन झा

जगदलपुर लघु वनोपज संघ छत्तीसगढ़ को पर्यायवरण, सामाजिक कल्याण एवं सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पृथ्वी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह एक बड़ा सम्मान है और इसमें बस्तर के आदिवासियों व जंगलों की उल्लेखनीय भूमिका है। छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक वनोपज बस्तर के जंगलों से मिलती है।यहां के जंगलों में पाई जाने वाली इमली, महुआ, साल बीज आदि उपजों और वनौषधियों के बूते संभाग के आदिवासियों के जीवन स्तर में जहां बड़ा बदलाव आ रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ की अर्थ व्यवस्था को मजबूती भी मिल रही है। भूपेश बघेल सरकार द्वारा शुरू की गई ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना ने तो वनोपजों के स्थानीय स्तर पर उपयोग, प्रसंस्करण और रोजगार की व्यापक राह खोल दी है। यहां की अशिक्षित आदिवासी महिलाएं और नौकरी की चाह में भटकते आ रहे युवा सफल उद्यमी बनकर औरों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। बस्तरिहा महिलाओं के स्व सहायता समूह इमली, महुआ, चार, छिंद आदि से विभिन्न खाद्य उत्पाद बनाकर बाजार में उतार रही हैं। यहां की इमली से निर्मित कैंडी की डिमांड तो सात समंदर पार अमरीका जैसे देशों में भी हो रही है। पहले बस्तर के आदिवासी और वनवासी व्यापारियों के पास औने पौने दामों में या फिर सिर्फ नमक के बदले ही महुआ, इमली आदि को बेच दिया करते थे। अब यही वनोपज रीपा की विभिन्न यूनिटों में अच्छी दरों पर बिक रही हैं और इनसे बनने वाले प्रोडक्ट्स की अच्छी कीमत महिला स्व सहायता समूहों को मिलने लगी है। भूपेश बघेल सरकार ने रीप यूनिटों में तैयार होने उत्पादों की मार्केटिंग भी बेहतरीन व्यवस्था कर रखी है। आदिवासी अब व्यापारियों के हाथों शोषित नहीं होते, बल्कि अपने भाग्य निर्माता वे खुद बन गए हैं। बस्तर की इमली अपने बेजोड़ स्वाद के लिए काफी प्रसिद्ध है। पहले स्थानीय व्यापारी मामूली दर पर इमली खरीद कर उसे आंध्रप्रदेश व अन्य राज्य में बेचकर खूब मुनाफा कमाते थे। बीते सत्र में साढ़े चार हजार क्विंटल इमली की खरीदी राज्य सरकार ने की है। सरकार इमली सहित दो दर्जन से भी अधिक वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करती है। इसका भरपूर लाभ यहां के आदिवासियों को मिल रहा है। यहां के जंगलों में पाई जाने वाली औषधीय जड़ों और वनोपजों की खरीदी भी राज्य सरकार ने सुनिश्चित की है। इन बेशकीमती वनौषधियों को देश विदेश की दवा निर्माता कंपनियां हाथों हाथ खरीदती हैं। कुल मिलाकर लब्बोलुआब यही है कि बस्तर के जंगल और यहां के आदिवासी अब छत्तीसगढ़ की अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देने लगे हैं।

ट्रक को हुई क्षति, 1लाख रु. का भुगतान करेगी बीमा कंपनी

0
  • जिला उपभोक्ता आयोग जगदलपुर ने दिया आदेश

जगदलपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने एक प्रकरण में आवेदक के ट्रक के क्षतिग्रस्त होने पर बीमा कंपनी को 1लाख रु. की राशि और उस पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज, मानसिक पीड़ा हेतु 20 हज़ार रु और वाद व्यय के रूप में 3000 रु.प्रदान करने का आदेश पारित किया है। प्रकरण के तथ्य संक्षिप्त में इस प्रकार हैं कि जगदलपुर निवासी निवासी योगेंद्र साहू का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह ट्रक दुर्घटना दिनांक को यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में बीमित था। दुर्घटना की सूचना आवेदक द्वारा बीमा कंपनी को दिए जाने पर बीमा कंपनी ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन का स्पाट सर्वे एवं फाइनल सर्वे करवाया था। फाइनल सर्वे के उपरांत आवेदक का दावा इस आधार पर निरस्त कर दिया गया था कि घटना के समय उक्त वाहन का परिचालन, हेल्पर द्वारा नशे की हालत में किया जा रहा था। जो कि बीमा शर्तों का उल्लघंन है। आवेदक का दावा बीमा कंपनी द्वारा निरस्त किए जाने पर जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए जिला आयोग ने माना है कि बीमा कंपनी यह सिद्ध करने में असफल रही है कि दुर्घटना के समय ट्रक को हेल्पर द्वारा नशे की हालत में चलाया जा रहा था। इसी प्रकार बीमा कंपनी द्वारा नियुक्त सर्वेयर की रिपोर्ट अंतिम नहीं होती है, जिसके आधार पर क्षति का आंकलन किया जाए। इसलिए आवेदक को ट्रक में हुए नुकसान की वास्तविक क्षतिपूर्ति दिलाना न्यायसंगत होगा।जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जसवाल सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ द्वारा उक्त आदेश जारी किया गया है।

थाना बालोद पुलिस के द्वारा 58 नग शराब के साथ 02आरोपियों को अलग अलग प्रकरण में किया गया गिरफ्तार

0

बालोद अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया। जिसके तारतम्य में दिनांक 01.08.2023 को पेट्रोलिंग टीम पता साजी हेतु देहात रवाना हुआ थी कि तभी सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नेवारीकला व औराभाठा मैदान के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है कि सूचना पर अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ कर आबकारी एक्ट के तहत रवानगी दी गयी। प्रकरण व आरोपी का विवरण इस प्रकार है-01. संजय बघेल पिता सुखरू राम उम्र 23 साल सा. गंजपारा बालोद थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देषी प्लेन शराब कुल 50 नग देषी प्लेन शराब कुल जुमला 9.000 ब्लक ली. कीमती 4000 रू.बरामद कर अप.क्र 351/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।02.जितेन्द्र यादव पिता बसंत लाल यादव उम्र 38 साल सा. नेवरीकला थाना व जिला बालोद के कब्जे से शराब कुल 8 नग प्लेन/ गोवा शराब कुल जुमला 1.440 ब्लक ली. कीमती 1600 रू.नगदी 500रू.बरामद कर अप.क्र 350/22 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट कायम किया गया है। उक्त आरोपियों के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर गिरफ्तार किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बचकानी हरकतों से बाज आए बाफना, जनमत को स्वीकार करें

0
  • शिलालेख प्रशासन ने हटायालेकिन जनता ने जो कुर्सी से हटाया उसका क्या

जगदलपुर छत्तीसगढ़ आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने पूर्व विधायक संतोष बाफना पर करारा बोलते हुए कहा की जनता के मत का अपमान कर मिडिया की सुर्खिया बने रहने लिए बचकानी हरकते कर रहें हैं। Aसत्तालोलुप्ता क्या होती हैं यह सिर्फ बीजेपी से सीख सकते हैं और उसका ताज़ा उदाहरण यह दिख रहा हैं कि शिलालेख की याद चुनाव पहुंचने पर विधायक संतोष बाफना को अब आई हैं i संतोष बाफना जनता का आदेश अभी तक स्वीकार्य नहीं पाये हैं जबकि लगभग 5 वर्ष पूर्व जनता ने उन्हें रास्ता दिखा दिया है। आगामी दिनों में चुनाव है और बचकानी हरकत छोड़ कर पूर्व विधायक बाफना को जनता के हित के लिए कार्य करना चाहिए जिससे उन्हें जनमत मिल सके लेकिन उससे पूर्व पार्टी के लोगों को भी विश्वास में लेना होगा। बाफना एक बार नगर पालिका अध्यक्ष, पर्यटन मंडल अध्यक्ष और दो बार के विधायक हैं तथा राजनीति में वरिष्ठ है लेकिन वह ऐसे सलाहकारो से घिरे हुए हैं कि गलत कार्य के लिए उसका रहे हैं, ऐसे कार्यों के बजाय जनता का विश्वास जीतने का कोशिश उन्हें करना चाहिए।

MOST POPULAR

HOT NEWS