City Media - Page 723 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 723

अवैध शराब की परिवहन करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में थाना राजहरा में मुखबीर सूचना के आधार पर वार्ड कमांक 13 रेल्वे कासिंग के वार्ड 11 बजरंग चौक में आरोपी कृष्णकांत रावर्ट उर्फ सोनू पिता नारद रावटे के कब्जे से 39 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 7020 एम0एल0 कीमती 3120 रुपये एवं एक नग मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी-245453 कीमती 30,000 रुपये जुमला कीमती 33,120 रुपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक निरीक्षक राकेश ठाकुर, सउनि प्रदीप तिवारी, आरक्षक रवि यादव, भुपेन्द्र हरदेल की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहीद हॉस्पिटल में एक महिला ने तीन स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया

0

दिनांक 30.07.2023 को ग्राम पसौद की 07 माह की गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय बालोद से एक से अधिक बच्चें एवं बी.पी बढ़े होने के कारण मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव रिफर किया गया। लेकिन मरीज के परिजनों द्वारा शहीद अस्पताल ले जाया गया। मरीज को जब भर्ती किया गया उस समय मरीज का बी.पी. बहुत बढ़ा हुआ था, जिससे जच्चा एवं बच्चा दोनों की जान को खतरा था। भर्ती के बाद चिकित्सकों के द्वारा सबसे पहले जांच कर महिला का बी.पी. कम करने हेतु उपचार दिया गया। अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टॉफ की सतत् निगरानी एवं देखभाल में दिनांक 31.07.2023 सुबह 07 बजे को महिला ने तीन स्वस्थ्य बच्चियों को जन्म दिया। जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ है। बच्चियों का वजन सामान्य से कम एवं मां का बी.पी. बढ़े होने के कारण दोनों को लगातार निगरानी में रखा गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहीद शंकर और देवचंद से प्रेरणा लें विद्यार्थी : बेंजाम

0
  • पोदला उरस्कना वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक राजमन बेंजाम

तोकापाल चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को हाई स्कूल मैदान बड़े किलेपाल में आयोजित पोदला उरस्कना वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 2007 की रानी बोदली नक्सली वारदात में शहीद हुए जवान शंकर मांझी व देवचंद वेक के छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक राजमन बेंजाम व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा डीआईजी एवं बस्तर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने शहीदों को नमन करते हुए शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण भी किया।

कार्यक्रम में विधायक बेंजाम ने कहा शहिद शंकर मांझी व देवचंद वेक दोनों ही स्कूल कॉलेज लाइफ में बहुत होनहार छात्र हुआ करते थे। आज भी उनका नाम सुनते ही मेरे सामने उनका चेहरा आ जाता है। उन्होंने पढ़-लिखकर देश की सेवा में अपने प्राणों आहुति दी है, इसलिए आज हम सभी उन्हें याद कर रहे हैं। आप सभी विद्यार्थी उनसे प्रेरणा लेकर देशसेवा में योगदान देने के लिए आगे आएंविधायक बेंजाम ने छात्र – छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी एक कक्षा आगे बढ़ते ही साल में एक पौधा जरूर लगाए, जिससे आक्सीजन का स्तर बना रहेगा और बस्तर प्रदूषण मुक्त होगा।

समस्याओं से न: घबराएं : मीणा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि पुलिस प्रशासन पिछले दो वर्षों से शहीदों के सम्मान में पोदला उरस्कना वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। छात्र- छात्राओं का अपना भविष्य को संवारना उनके स्वयं के हाथ में होता है। देशसेवा में सभी छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान हो सकता है। छोटी छोटी समस्याओं से घबराकर पढ़ाई ना छोड़ें, पढ़ाई में अच्छी सफलता के लिए खूब मेहनत करें। इस दौरान विधायक राजमन बेंजाम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, जनपद अध्यक्ष श्यामबती ध्रुव, सरपंच बड़े किलेपाल झुनकी कर्मा, जिला महामंत्री सुंदर सोढ़ी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर, उपाध्यक्ष जगबंधु ठाकुर, मानिक राम गावड़े, अलगू प्रसाद कुशवाहा, संजय पटेल, सुशीला कांगे एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा पहुँचे दल्लीराजहरा, संगठन नेताओं ने किया स्वागत, वृक्षारोपण भी किया

0

दल्लीराजहरा – विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा एकदिवसीय दौरे पर कल दल्लीराजहरा पहुंचे जहां नगर के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जलाराम मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विहिप व मातृशक्ति संगठन के नगर के समस्त दायित्त्ववान साथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दिप प्रज्वलन कर भारत माता की आरती की गई व सभी कार्यकर्ताओं से परिचय हुआ कार्यक्रम में प्रान्त सह मंत्री नन्दू साहू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग के पदाधिकारी राजेश ताम्रकार, मेघनाथ साहू, डेमन तरार, बालोद जिला से निर्मल साहू, प्रदेश हल्बा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र माहला,स्वयंसेवक शिव धरमगुडे,नगर संघचालक राजेंद्र राठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज समाज को जातिपंथ से ऊपर उठकर हिन्दू एकता के साथ धर्मसमाज को मजबूत करने की आवश्यकता है। आज देश के अंदर जिस प्रकार से माहौल बन रहा है। समाज के अंदर बिखराव दिख रहा है।जिस प्रकार से देश विरोधी ताकते अपना पैर पसार कर धर्मांतरण,लव जिहाद व लेंड जिहाद को बढ़ावा देने में लगे है। हमसबको उन पर रोक लगाना होगा।धर्म समाज को आज हिंदु मन हिन्दू तन व देश के प्रति धर्म के प्रति मजबूती से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। अध्यक्ष ने मातृशक्ति की बहनों से कहा कि यह भूमि भारत माता हम सब की माता है। आज मातृशक्ति के ऊपर संस्कार व संस्कृति को आगे बढ़ाने की महती जिम्मेदारी है। समाज के घर के बच्चो को अच्छी शिक्षा दे,बड़ो का सम्मान परिवार में एकता साथ रहने की प्रवित्ति को बढ़ावा दे।माता जो शिक्षा अपने बेटे बेटियों को देंगे उनमे उसी प्रकार का संस्कार जन्म लेगा जैसी शिक्षा देंगे वैसे ही वातावरण का निर्माण होगा इसलिए आवश्यक है कि घर मे भी परिवार के साथ सामूहिक भोजन व भजन हो। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि हिंदू संगठन को मजबूत बनाएं तथा आज हमारा देश हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। व हिंदू राष्ट्र अवश्य बनेगा जिसमें हमारे विश्व हिंदू परिषद की विशेष भूमिका रहेगी।बैठक के बाद विहिप के प्रांत पदाधिकारियों ने रेल्वे पुलिस बैरक रेलवे कॉलोनी दल्ली राजहरा में वृक्षारोपण कर कई फलदार वृक्षो का रोपण किया। जिनमे आम आंवला इमली व पवित्र सावन माह के पावन अवसर पर बेल के पौधों का रोपण किया।बैरक के कमांडेड और जवानों के द्वारा भी फलदार वृक्ष लगाए गए इस अवसर पर जवानों ने कहा कि जिस तरह हम देश की रक्षा करते हैं।

उस तरह हम इन वृक्षों की भी रक्षा अवश्य करेंगे आज के कार्यक्रम में जिला विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,श्रीमती सत्या साहू विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति संयोजिका जिला बालोद, मातृशक्ति नगर संयोजिका जानकी यादव सह संयोजिका नंदा पसीने सहसंयोजिका रूमा राय,मातृशक्ति सदस्य जानवी उदासी, सरस्वती वर्मा, मेघा साहू, संगीता रजक, अनुराधा सिंग, नीलम यादव,वीणा साहू, पुस्पा सांडिल्या, विमला साहू सहित नगर विहिप के नगर अध्यक्ष शंकर साहू हिंदूवादी नेता नागेंद्र चौधरी,जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव,जसवंता नायक, गजाधर साहू नगर उपाध्याय हरीश बाग,मंत्री गोलू जयसवाल,अखिलेश ठाकुर, सोनू मानिकपुरी, मनीष शाह ,माहेंद सोनी, सूर्य कांत ठाकुर, दिनेश साहू सहित अन्य संगठन के साथी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इमाम हुसैन की याद में सरबत पीलाया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अमीन मेमन जी के निर्देश में बालोद जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शरबत पिलाया

0

दल्लीराजहरा– मोहर्रम के मुबारक मौके पर इमाम हुसैन की याद में कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन वा बालोद जिला के जिलाध्यक्ष ज़ुबैर अहमद के निर्देशानुसार 10 मोहर्रम के मुबारक मौके पर दल्ली राजहरा फुवारा चौक पर शरबत पिलाकर एकता का प्रतीक दिया है व इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए इस्लाम धर्म एकता और मोहब्बत का एकलामा सिखाते हुए माहे मोहर्रम की बधाइयां भी दी है

माहे मोहर्रम क्यों मनाया जाते हैं

इस्लाम धर्म के नए साल की शुरुआत मोहर्रम महीने से होती है, यानी कि मोहर्रम का महीना इस्‍लामी साल का पहला महीना होता है, इसे हिजरी भी कहा जाता है। हिजरी सन् की शुरुआत इसी महीने से होती है, यही नहीं मुहर्रम इस्लाम के चार पवित्र महीनों में से एक है।इस मुबारक मौके पर कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के बालोद जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अयान अहमद मस्जिद कमेटी के पूर्व इमाम नसीम रजा साहब मल्लू अंसारी शेख मसूद जाफिर कुरेशी अब्दुल लाइक मोहम्मद मुस्तफा मोहम्मद रजा जीशान अहमद शेख फैजान शेख सोहेब अक्की मेमन अदनान फरहान तालिब रज्जू मुजम्मिल शब्बीर क़ुरैशी आदि कार्यकर्ता शरबत पिलाकर सब आपका कार्य कर रहे थे।

किसानों को सक्षम बनाया भूपेश बघेल ने : सोनकर

0

बालोद किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की जड़ किसान हैं और भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं ने इस जड़ को मजबूती प्रदान की है। आज छग में किसानों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हुई है।चार साल पहले किसान कृषि से विमुख हो रहे थे। अब कांग्रेस सरकार की योजनाओं के दम पर कृषि से आमदनी बढ़ी है, जिससे कारण आज युवाओं का रूझान कृषि ओर बढ़ रहा है। किसानों की समृद्धि से छग के बाजारों में रौनक है। किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने वाली योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री बघेल धन्यवाद के पात्र हैं।

जागृत सोनकर की अध्यक्षता में किसानों के प्रथम सम्मेलन सह बैठक का आयोजन हुआ।इसमें छग किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरीशंकर पांडे, पूर्व विधायक डौंडीलोहारा डोमेंद्र भेंड़िया, सचिव प्रदेश किसान कांग्रेस जोगेंद्र नाथ योगी, दीनाराम चेलक अध्यक्ष जिला अनुसूचितजाति विभाग, देवेंद्र साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, ब्लाक अध्यक्षगण रामस्वरूप साहू, हेमंत यादव, पारख साहू, अरुण यादव, आनंद निषाद, लोकमान्य साहू सहित अन्य पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को केजूराम सोनबोईर व केशव शर्मा ने भी संबोधित किया।

प्रदेश के मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिये लाये कानून पर पुनर्विचार की मांग करेंगे पत्रकार व्यापक दौरे में बन रही है कार्ययोजना

0

रायपुर मीडिया कर्मी सुरक्षा कानून विधानसभा में पेश होने के बाद भी अभी तक राजपत्र में प्रकाशित नही हुआ है। कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून को शामिल किया था पर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बावजूद छत्तीसगढ़ में पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कानून लागू करने में कार्यकाल का अंतिम साल भी आधा बीत गया पर मीडियाकर्मी सुरक्षा कानून के नाम पर शायद पत्रकारों को सिर्फ सूचीबद्ध करने की कोशिश कांग्रेस सरकार की लगी क्योंकि जिस तरह का सुझाव सलाह पत्रकारों ने दिया था अधिकृत समिति को वह सब शायद कागज में ही रह गया जिसको लेकर राजभवन में राज्यपाल से भी पत्रकारों ने बीते दिनों मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था ।

और मीडियाकर्मी सुरक्षा कानून पर चर्चा कर प्रदेश के तमाम पत्रकार संगठनों से उनका विचार जानने के लिए स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ ( सम्बद्ध -इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन) के प्रदेश अध्यक्ष पीसी रथ व प्रदेश संगठन सचिव सुधीर आजाद तम्बोली ने विधानसभा में प्रस्तुत विधेयक को लेकर गरियाबंद,धमतरी,नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले का सघन दौरा किया। वहां पत्रकारों व पत्रकार संगठनों के साथ ही प्रेस क्लब के सदस्यो से मुलाकात की। इस प्रकार सभी जिलों के पत्रकारों की रायशुमारी से , सुझावों से मौजूदा मीडियाकर्मी सुरक्षा कानून में आवश्यक सुधार हेतु अपनी आपत्तियो से राज्य स्तर पर आयोजन करके सरकार को अवगत कराने की योजना है। इसी प्रकार लगातार सभी जिलों में पत्रकारों से मिलने के लिए निकट भविष्य में सतत दौरा अन्य जिलों में भी किया जाएगा। कोंडागांव जिले में 29 जुलाई की सुबह विश्रामगृह में हुई जिसमें प्रेस क्लब अध्यक्ष इसरार अहमद, महासचिव नीरज उइके, फागु यादव,अमरेश झा,अनुज नहरिया,बंकिम साना, चंदन विश्वास , सतीश यादव तथा अन्य कई साथी इस बैठक में उपस्थित रहे। नारायणपुर जिले की बैठक 29 जुलाई की शाम विश्रामगृह में हुई जिसमें रवि साहू,डॉ सैयद वली आज़ाद, अनूप भट्टाचार्य, विक्रम हालदार, प्रशांत सिंह , सतीश एवं अन्य साथी मुख्य रूप से शामिल रहे।कांकेर जिले की बैठक 28 जुलाई की शाम विश्रामगृह में हुई जिसमें प्रेस क्लब अध्यक्ष नृपेंद्र ठाकुर, सतीश यादव, देवेश श्रीवास्तव, विकास अंभोरे, दीपक पांडे, कुकेश्वर सेवता, योगेंद्र सिंह बैस, शेखर पटेल, निशांत गोडबोले, अनुराग उपाध्याय एवं अन्य कई युवा साथी शामिल रहे। धमतरी जिले में 30 जुलाई को आयोजित बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मो. शाह, भूपेंद्र साहू, राज सोनवानी, सतेंद्र शर्मा, रोशनलाल सिन्हा, नरेश चंद्र श्रोती, विक्रांत शर्मा, पवन तिवारी, उमेश सिंह वशिष्ट,भूपेंद्र पटवा, विशाल ठाकुर, रामाधार यादव शामिल थे। पत्रकारों के हितों के लिये आवश्यक सुझाव जल्दी ही भेजने की बात यहां हुई।गरियाबंद जिले की बैठक 28 जुलाई को हुई जिसमें खेलन राम महिलांगे, मोतीराम पटेल, डॉ प्रदीप बरई, सुधीर तम्बोली, दीपिका बरई एवं अन्य युवा साथी शामिल थे।

विशाल निशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक नेत्र रोग एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर में 387 मरीजों को मिले सीधे लाभ

0

दल्लीराजहरा विशाल निशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक नेत्र रोग एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर में 387 मरीजों ने लाभ लिया एवं 12 मरीजों के आँखो की जांच किया गया संचालक आयुष छत्तीसगढ़ शासन रायपुर एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में दिनांक 30 जुलाई 2023 दिन रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्मृतिशेष कमलचंद जैन के पुण्य स्मृति में समरथ जैन भवन में किया गया।शिविर के मुख्य अतिथि शीबू नायर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा एवं विशेष अतिथि गोविंद वाधवानी अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ राजहरा थे।शिविर् का शुभारम्भ् मा धन्वंतरि की पूजा अर्चना के पश्चात किया गया । इस शिविर में डॉ नरेंद्र कुमार ठाकुर ,डॉ आशुतोष पाठक, डॉ कामना पाठक ,डॉ पूर्णिमा राजपूत, डॉ अशोक वर्मा, डॉ शिवकुमार बारले, डॉ सत्येंद्र वर्मा,फार्मासिस्ट रामसेवक परसाई, अरुण देशमुख, विमल देवांगन,सबिहा अल्वी, शीतल चौहान ,त्रिवेणी साहू, राधिका नेताम, आजाद साहू, बुधारसिंह सुधाकर, आशुतोष राजेत्री, डालेश्वर वासनिक,आदि ने अपनी सेवाएं दी।

शिविर में जैसे पेट की समस्त बीमारी, दमा श्वास ,गठिया वात की बीमारी, जोड़ों का दर्द, साइटिका, ब्लड प्रेशर, चर्म रोग ,बवासीर कब्ज, महिलाओं की समस्त बीमारियां, नेत्र रोग, पंचकर्म, शिरोधारा,नाड़ी स्वेदन, अग्निकर्म,आदि द्वारा मरीजों का उपचार किया गया एवं सभी प्रकार के रोगों का इलाज कर निशुल्क दवाई वितरण किया गया। इस शिविर में राजहरा एवं आसपास गांव के 387 मरीजों ने लाभ उठाया । शिविर को सफल बनाने क्रांति जैन,श्रद्धा जैन, गौतम बाफना ,सुमित जैन, संजय छाजेड, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छ्ग के विकास में सिंधी पंचायत की बड़ी भूमिका : रेखचंद जैन

0
  • सीएम बघेल ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर दी अवकाश की सौगात
  • सिंधी साहित्य अकादमी व पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में संत कंवरराम के जीवन पर नाटक का मंचन

जगदलपुर शनिवार को शहर के रोटरी हॉल में सिंधी नाटक का मंचन किया गया।छत्तीसग सिंधी साहित्य अकादमी के तत्वावधान में आयोजित यह नाटक संत कंवररामजी के जीवन पर आधारित था। इस अवसर पर मौजूद संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि सिंधी पंचायत का देश- प्रदेश के आर्थिक व सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। छत्तीसगढ़ के विकास में भी प्रत्येक क्षेत्र में सिंधी समाज का योगदान परिलक्षित होता है। जगदलपुर समेत बस्तर अंचल के संदर्भ में भी यह बात सौ फीसदी सत्य है। श्री जैन ने कहा कि सिंधी समाज का अद्वितीय प्यार उन्हें मिलता रहा है। 2018 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज हित में अनेक फैसले किए हैं।

उन्होंने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर राज्य सरकार द्वारा अवकाश की घोषणा करने तथा छत्तीसगढ सिंधी साहित्य परिषद की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री का आभार माना। साथ ही अकादमी के लिए पर्याप्त अनुदान की व्यवस्था की। ताकि सामाजिक- सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष उधाराम मूलचंदानी ने बताया कि सिंधी समाज एवं सिंधी संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ मानवीय व परोपकार करने की भावना वाला आयोजन किया गया। सिंधुड़ीय जो सरताज कंवर सिंधी नाटक के लिए नागपुर से कलाकारों के आगमन की उन्होने जानकारी भी दी। जगदलपुर में पहली बार हुए इस आयोजन के दौरान समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे। पूज्य सिंधी पंचायत सहसचिव हरेश नागवानी ने बताया कि सिंधी समाज के लिए इस प्रकार का सामाजिक नाट्य प्रथम बार हुआ।

सिंधी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्सुकता बनी रही। कार्यक्रम उपरांत प्रसाद भंडारा का आयोजन भी किया गया। इसमें सिंधी पंचायत के साथ गुरु संगत गुरुद्वारा कमेटी, सुहिणी सोच महिला टीम, सिंधी नवयुवक मंडल, सेवा समर्पण, जेजेएल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान नानक रेलवानी, दिलीप खटवानी, अमर बजाज, राजकुमार पंजवानी, सुंदर भोजवानी, कैलाश दंडवानी, राजकुमार दंडवानी, मदन हसानी, बसंत मेघवानी, संजय नत्थानी, गोवर्धन नवतानी, किशन चंद वासरानी, मनीष मूलचंदानी, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणि समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

माहरा, महरा समाज को सांसद बैज ने दिलाया हक : मौर्य

0
  • अजा – अजजा का दर्जा दिलाने में सांसद दीपक बैज ने निभाई बड़ी भूमिका

जगदलपुर सांसद दीपक बैज के जिला प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में निवासरत माहरा, महरा जाति के लोगों को इंसाफ दिलाने में बस्तर के सांसद दीपक बैज ने बड़ा रोल अदा किया है। उन्होंने इस जाति को अनुसूचित जाति जनजाति की सूची में शामिल कराकर उसे आरक्षण और दूसरी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। एक बयान में सुशील मौर्य ने कहा है कि बस्तर संभाग में माहरा, महरा जाति के लोग हजारों की तादाद में निवासरत हैं। इस जाति के लोग आर्थिक, शैक्षणिक और राजनैतिक रूप से बहुत ज्यादा पिछड़े हुए हैं। वे माहरा, महरा जाति को अनुसूचित जाति जनजाति का दर्जा देने की मांग वर्षों से कर रहे हैं। बस्तर के सांसद दीपक बैज इसके लिए लंबे समय से ठोस पहल करते आ रहे हैं। बैज के साथ माहरा, महरा जाति के बड़े प्रतिनिधि कई बार केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रियों और विभागों के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। बैज की पहल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस मुद्दे पर विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर बहुत पहले ही केंद्र सरकार के पास भेज चुके हैं। सांसद बैज के नेतृत्व में माहरा, महरा समाज के संभागीय अध्यक्ष सामू कश्यप, महासचिव बुधराम कश्यप, संरक्षक श्रीराम नाग एवं कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष रविंद्र नागवंशी ने कुछ माह पहले केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात कर उनसे लगभग बीस मिनट तक चर्चा की थी। श्री बैज ने मंत्री को समाज के साथ होती आई नाइंसाफी से अवगत कराते हुए माहरा महरा समुदाय को अनुसूचित जाति जनजाति की सूची में शामिल करने संबंधी फाइल उनके कार्यालय में लंबित रहने का जिक्र किया और प्रस्ताव को मंजूरी हेतु केबिनेट में पेश करने का आग्रह किया था। मंत्री सिंह ने इसे गंभीरता से लिया। इसके एक दिन पहले समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष और अधिकारियों से भेंट की थी। सुशील मौर्य ने कहा है कि सांसद बैज इस मुद्दे को लोकसभा में भी मुखरता के साथ उठा चुके हैं। बैज की सतत सक्रियता के कारण ही अब माहरा, महरा जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हो सका है। सुशील मौर्य ने कहा है कि अब माहरा, महरा जाति के लोगों को भी सरकारी नौकरियों और राजनीति में आरक्षण तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने बताया कि सांसद बैज के प्रयासों से अब तक छत्तीसगढ़ की बारह जातियों को अनुसूचित जाति जनजाति का दर्जा मिल चुका है। इसके लिए मौर्य ने इस समुदाय के लोगों को बधाई देते हुए समाज को इंसाफ दिलाने के लिए सांसद बैज के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बस्तर के हक की लड़ाई लड़ते आए हैं सांसद

सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा है कि सांसद दीपक बैज शुरू से बस्तर के हक के लिए लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। संसद के सत्रों के दौरान लोकसभा में बैज की सक्रियता हमेशा परिलक्षित होती है। वे जगदलपुर रेलवे स्टेशन में सुविधाओं क विस्तार, वाशिंग लाइन का मुद्दा उठा चुके हैं और इसमें उन्हें बड़ी कामयाबी भी मिली है। मौर्य ने कहा है कि बस्तर वासी खुश किस्मत हैं, जिन्हे ऐसा सेवभावी सांसद मिला है।

MOST POPULAR

HOT NEWS