City Media - Page 724 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 724

मलकित सिंह गैदू की बढ़ सकती सियासी मिल्कियत

0
  • निगम, मंडल या पार्टी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गैदू मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
  • सरकार और संगठन द्वारा सौंपे गए हर दायित्व को बखूबी निभाते आए हैं

जगदलपुर बस्तर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बस्तर परिवहन संघ के अपराजेय योद्धा मलकित सिंह गैदू की सियासी मिल्कियत और कद में जल्द ईजाफा हो सकता है। सरकार और संगठन द्वारा अब तक सौंपे गए सभी दायित्वों पर सौ फीसदी खरे उतर चुके गैदू को उनकी काबिलियत के अनुसार किसी निगम या मंडल का अध्यक्ष बनाया जा सकता है अथवा कांग्रेस संगठन में और भी बड़ा ओहदा दिया जा सकता है। पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रह चुके मलकित सिंह गैदू बस्तर परिवहन संघ के अपराजेय योद्धा माने जाते हैं। वे सिख कम्युनिटी से हैं। सिख समुदाय अमूमन सियासी दांवपेंच से दूर रहकर जनसेवा और परोपकार को महत्व देता है। गैदू सिख बिरादरी के इकलौते बड़े कांग्रेस नेता हैं, जो अपने समुदाय की परंपरा के अनुरूप जनसेवा तथा परोपकार करते हुए सक्रिय राजनीति में अहम रोल अदा कर रहे हैं। मलकित सिंह के करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया है, इसमें उनका कोई निजी स्वार्थ निहित नहीं है। मलकित सिंह गैदू मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बेहद करीबी एवं विश्वास पात्र हैं। पार्टी के प्रति उनका समर्पण किसी से छुपा नहीं है। यही वजह है कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस संगठन में महासचिव का दायित्व सौंपा गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें अपनी अध्यक्षता वाले इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण का सदस्य मनोनीत किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मलकित सिंह गैदू को पार्टी के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन (एलडीएम) के लिए नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र का समन्वयक नियुक्त किया था। यह जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाई। इसके अलावा श्री गैदू ने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान चित्रकोट और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों को विजय दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। कहा जा रहा है कि मलकित सिंह गैदू के इन महति योगदानों का मूल्यांकन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज उन्हें राज्य सरकार के किसी निगम मंडल में अध्यक्ष पद के साथ ही पार्टी संगठन में भी पुनः बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं।

खेलों को नई दिशा दे रहे हैं मुख्यमंत्री बघेल:रेखचंद जैन

0
  • जिला फुटबाल संघ ने रेफरियों के लिए किया सेमिनार का आयोजन
  • विधायक ने स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र का किया वितरण

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में खेलों को नई दिशा दे रहे हैं। वे स्वयं भी खेल संघों से जुड़े हुए हैं। जिला फुटबाल संघ द्वारा जगदलपुर के होटल लक्ष्मण एवेन्यू में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने यह बात कही। रेफरियों से मुखातिब होते हुए जैन ने कहा कि बस्तर की नई पीढ़ी को आप लोगों ने दिशा दिखाई है। उन्होंने भिलाई से पंहुचे फीफा रेफरी साहू के उज्जवल भविष्य की कामना की।

रेखचंद जैन ने कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती पंक्ति को आत्मसात कर जीवन में सफल होने की शुभकामना भी दी। जैन ने साहू को स्मृति चिन्ह भेंट किया। जबकि बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर जिले से आए रेफरियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। सेमीनार के दौरान फीफा रेफरी आरडी साहू, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्रा, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राणा घोष, एमआईसी सदस्य व वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी यशवर्धन राव, बस्तर के नामचीन रेफरी रूपक मुखर्जी ने भी महत्वपूर्ण विचार रखे और रेफरियों की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। इस दौरान गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, संतोष सिंह समेत अन्य मौजूद थे। इससे पूर्व संभाग के विभिन्न जिलों से आए रेफरियों ने दो दिवसीय सेमीनार को लेकर विचार व्यक्त किए।

राजीव शर्मा ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा

0
  • प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा शर्मा ने त्याग पत्र

जगदलपुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने शनिवार 29 जुलाई को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस अप्रत्याशित कदम से सभी चौंक गए हैं। उन्होंने अपना त्याग पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को प्रेषित किया है और इसकी प्रति मीडिया को भी उपलब्ध कराई है। शर्मा ने अपने त्याग पत्र में कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने मुझे सन 2014 में शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर का कार्यकारी अध्यक्ष तथा 2018 में अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इन 9 वर्षो में मैंने संगठन हित में भरसक प्रयास किए, जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की साज सज्जा कराई, पार्टी की सभी ईकाइयों को एकजुट और मजबूत बनाकर समूचे जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए यथा संभव सफल प्रयास किए। स्थानीय निकायों, विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत में योगदान दिया। बस्तर की अधिकतर ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की। इस दौरान मुझे पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का भरपूर सहयोग तथा कार्यकर्ताओं का असीम स्नेह मिला। इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। राजीव शर्मा ने कहा है – मेरी मंशा है कि अब शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व किसी अन्य नेता का सौंपा जाए। मैं पूर्ववत कांग्रेस के समर्पित सिपाही के रूप में संगठन का कार्य करता रहूंगा। शर्मा ने इस्तीफे की प्रति प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सह प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का व विजय जांगिड़ तथा प्रदेश महामंत्री रवि घोष को भी भेजी है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है।

खेलों को दिशा दे रहे मुख्यमंत्री बघेल:रेखचंद जैन

0
  • जिला फुटबाल संघ ने रेफरियों के लिए किया आयोजन- विधायक ने स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र का किया वितरण

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में खेलों को नई दिशा दे रहे हैं। वे स्वयं भी खेल संघों से जुड़े हुए हैं। जिला फुटबाल संघ के द्वारा स्थानीय होटल लक्ष्मण एवेन्यू में आयोजित सेमीनार को संबोधित करते संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने यह बात कही। रेफरियों से मुखातिब होते जैन ने कहा कि बस्तर की नई पीढ़ी को आप लोगों ने दिशा दिखाई है।

उन्होने भिलाई से पंहुचे फीफा रेफरी साहू के उज्जवल भविष्य की कामना की। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती की पंक्तियों को आत्मसात कर जीवन में सफल होने की शुभकामना भी दी। जैन ने साहू को स्मृति चिन्ह भेंट किया जबकि बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर जिले से आए रेफरियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। सेमीनार के दौरान फीफा रेफरी आरडी साहू, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्रा, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राणा घोष, एमआइसी सदस्य व वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी यशवर्धन राव, बस्तर के नामचीन रेफरी रूपक मुखर्जी ने भी महत्वपूर्ण विचार रखे और रेफरियों से उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। इस दौरान गौरनाथ नाग, सूर्या पाणि, संतोष सिंह समेत अन्य मौजूद थे। इससे पूर्व संभाग के विभिन्न जिलों से आए रेफरियों ने दो दिवसीय सेमीनार को लेकर विचार व्यक्त किए।

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने मनाया अपना 19वा स्थापना दिवस

0

दल्लीराजहरा कल दिनाँक 28/07/2023 को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने मनाया अपना 19वा स्थापना दिवस। कल जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों कार्यकर्ता साम 06:00 बजे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय दल्ली राजहरा वार्ड नं 13 में एकत्रित हुए और एक रैली (फ्लेग मार्च) के रूप में दशहरा मैदान पर इंकलाब जिंदाबाद…28 जुलाई स्थापना दिवस अमर रहे जन मुक्ति मोर्चाजिंदाबाद… के नारे लगाते हुए भ्रमण किये और फ्लेग मार्च करते हुए कार्यालय में प्रवेश किये जंहा पर सभा रैली को सभा का रूप दिया गया,

सभा की सुरुवात में सर्व प्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया, उसके बाद जन मुक्ति मोर्चा के वक्ताओं ने अपनी बात रखी जिसमे जन मुक्ति मोर्चा के सचिव कॉ बसन्त रावटे ने जन मुक्ति मोर्चा जन संगठन का गठन क्यो हुआ और क्या उद्देश्य को ले कर बना है उस पर बात रखे, जन मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कॉ जीत गुहा नियोगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन के हर सदस्य को संगठन उपदेश्य, विचार से चुड़ना चाहिए न कि अपने स्वर्थ को पूरा करने के लिए और संगठन के 19 वर्ष के सफर में संगठन के आंदोलनों के बारे में बताया और भी वक्ताओ ने जैसे कॉ जयसिंग दुग्गा, कॉ मोहन कमेटी, कॉ यादराम कोर्राम ने भी अपनी बात रखी, व नवा बिहान के साथी चन्द्रशेखर यादव, किशोर, विनय, बलीराम यादव, भगीरथी व अन्य साथियों द्वारा जन गीत प्रस्तुत किया गया, मंच संचालन कॉ ईशवर निर्मलकर ने किया इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कॉमरेड साथी, पुसउ राम साहू, खिलावन कुंजाम, कीर्तन, अनिल दास, ह्यूमन तुमरेकी, संजय सिंग, शिवा सिंग के साथ सैकड़ों जन मुक्ति मोर्चाछत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गुण्डरदेही ज्वेलरी दुकान में गुण्डरदेही व दल्ली राजहरा के चोरो ने की चोरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • गुण्डरदेही के ज्वेलरी दुकान मे चोरी करने वाले आरोपीगण गिरफ्तार
  • आरोपी कोमु निषाद चोरी के प्रकरण मे पुर्व मे भी जा चुका है जेल
  • 03 आरोपियो को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर

दल्लीराजहरा मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र की है। प्रार्थी सुधीर सोनी पिता हिमांचल सोनी उम्र 43 वर्ष साकिन वार्ड न0 9 हटरी बाजार गुण्डदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 27.07.2023 के 20.00 बजे से 28.07.2023 के सुबह 07 बजे के मध्य प्रार्थी के कमल ज्वेलर्स दुकान गुण्डरदेही में कोई अज्ञात चोर द्वारा दुकान के शटर के ताला को काटकर शटर को उठाकर दुकान अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे चांदी एवं बेनटेक्स के ज्वेलरी किमती 27,700 रूपया को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे अपराध क्रमांक 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।

अज्ञात आरोपियो के पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुशील कुमार नायक के निर्देशन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही प्रतिक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण मे थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद की संयुक्त टीम गठीत किया गया। गठीत टीम के द्वारा पुर्व मे भी चोरी के प्रकरण मे जेल से छुटे कोमु निषाद को दिनंाक 28.07.2023 को थाना लाकर पुछताछ किया गया जिन्होने बताया की दिनंाक 27.07.2023 को अपने साथी गणेश साहू, नागेश्वर सहारे निवासी दल्लीराजहरा को चोरी की घटना को अंजाम देने के लिये बुलाया, जो दोनो नागेश्वर सहारे के मोटरसायकल हिरो स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 24 पी 1738 से दिनंाक 27.07.2023 के रात्रि गुण्डरदेही पहुंचने पर तीनो ने मिलकर चोरी करने की योजना बनाकर, हटरी बजार स्थित कमल ज्वेलर्स के ताला को तोडकर शटर उठाकर ज्वेलरी दुकान मे प्रवेश कर दुकान मे रखे चांदी वे बेनटेक्स के ज्वेलरी को चोरी कर चोरी के समान को तीनो बराबर हिस्सा मे बांट लिये है, चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गणेश साहू, नागेश्वर सहारे वापस दल्लीराजहरा चला गया है।

बताने पर आरोपी कोमु निषाद के कब्जे से चोरी कर अपने हिस्से के रखे चांदी व बेनटेक्स की ज्वेलरी एवं घटना मे उपयोग किये लोहे की ब्लेड वाली कटर मशीन को जप्त किया गया। टीम के द्वारा दल्लीराजहरा जाकर आरोपी गणेश साहू व नागेश्वर सहारे के निवास स्थान से चोरी कर दोनो के हिस्से के रखे चांदी व बेनटेक्स की ज्वेलरी व घटना मे प्रयुक्त वाहन मोटरसायकल हिरो स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 24 पी 1738 को जप्त कर आरोपियो को दिनांक 29.07.2023 को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही मे सउनि अरविंद साहू, सउनि डोमन साहू, थाना गुण्डरदेही सउनि धरम भुआर्य, प्र. आर. भुनेश्वर मरकाम सायबर सेल बालोद, आर. योगेश सिन्हा, आर.विवके शाही, आर. विपीन गुप्ता, आर. राहुल मनहरे, आर. आकाश दुबे सायबर सेल बालोद, आर. दमन वर्मा, आर. पंकज तारम, आर. पुकेश्वर साहू थाना गुण्डरदेही का योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में एक्शन शुरू

0
  • प्रदेश सरकार ने फर्जीवाड़े के खिलाफ अपनाया सख्त रुख
  • दो व्याख्याताओं को संचालक लोक शिक्षण ने जारी किया नोटिस

अर्जुन झा

जगदलपुर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए आरक्षित वर्गों की नौकरी हथियाए बैठे लोगों के खिलाफ सरकार ने तगड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में संचालक लोक शिक्षण ने दो व्याख्याताओं को नोटिस जारी कर अपने कार्यालय में तलब किया है। इन दोनों की नौकरी जाने की पूरी संभावना है। आदिवासी बहुल बस्तर संभाग में फर्जीवाड़ा कर सरकारी नौकरियां हथियाने वालों की भरमार है। बाहरी लोग स्वयं को गोंड़, हल्बा, भतरा आदि जनजातियों का बताकर नौकरी हासिल कर चुके हैं। नकली वंशावली तैयार कराकर एवं पंच सरपंचों तथा प्रशासन में बैठे कर्मियों से सांठगांठ कर बाहरी युवाओं ने आदिवासी समुदाय की विभिन्न जातियों के फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा लिए और उसी के दम पर नौकरियां हासिल कर ली हैं। बस्तर संभाग के सुकमा जिले की कोंटा तहसील में इस तरह के मामले बड़ी संख्या में सामने आए हैं। बस्तर जिले में भी पाचसों लोग फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरियों पर कब्जा जमाए बैठे हैं। हाल ही में राजधानी रायपुर में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के युवकों ने इस फर्जीवाड़ा के खिलाफ नग्न प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन करने वालों में से अनेक युवकों की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। उनके खिलाफ बिलासपुर के थानों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस नजरिए से उक्त युवक सरकारी नौकरी के लिए अपात्र हैं। लिहाजा उनके प्रदर्शन को प्रायोजित माना जा रहा है। फिर भी भूपेश बघेल सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। सुकमा की कोंटा तहसील के मामलों में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी सख्त एक्शन लिया है। इधर राज्य सरकार की पहल पर विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने अपने अपने विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की कुंडली खंगालना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में संचालक लोक शिक्षण ने बस्तर जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बड़े मुरमा में कार्यरत एलबी संवर्ग व्याख्याता चंद्रकांत प्रसाद पिता रामसेवक प्रसाद और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कलचा में सेवारत एलबी संवर्ग की व्याख्याता कांति प्रसाद पिता स्व. मनन प्रसाद को नोटिस जारी कर 7अगस्त को अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा है। इस दिन संचालक इन दोनों के मामलों की सुनवाई करेंगे। दोनों व्याख्याताओं के खिलाफ उसी दिन कोई कड़ा फैसला लिया जा सकता है।

दुर्ग और बस्तर में बने फर्जी जाति प्रमाण पत्र

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले के तार बस्तर से दुर्ग तक जुड़े हुए हैं। संचालक लोक शिक्षण द्वारा दोनों व्याख्याताओं को जारी नोटिस में इस तथ्य की पुष्टि हुई है। चंद्रकांत प्रसाद ने 26 नवंबर 1984 को जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण से तथा 7 फरवरी 2004 को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय जगदलपुर से गोंड़ जनजाति का जाति प्रमाण पत्र हासिल किया था। इसी तरह व्याख्याता कांति प्रसाद ने 20 जून 2001 को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से गोंड़ जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनवाया था। इन दोनों के जाति प्रमाण पत्र को उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति आदिम जाति कल्याण विभाग जगदलपुर ने विधि सम्मत न पाते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संचालक लोक शिक्षण को पत्र लिखा था। इसी आधार पर संचालक लोक शिक्षण ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। दोनों व्याख्याताओं को नौकरी से तो हाथ धोना ही पड़ सकता है, जेल और रिकवरी की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।

नया गुल खिलाएगी कका, बबा, भैया, दीदी की चौकड़ी

0
  • भूपेश, सिंहदेव, दीपक बैज और ज्योत्सना महंत एकसाथ रवाना हुए कोरबा के लिए

अर्जुन झा

रायपुर /जगदलपुर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का कारवां शनिवार को एक ही उड़न खटोले से कोरबा के लिए रवाना हुआ। चुनावी माहौल में इस कारवां के कोरबा जाने को कांग्रेस की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज और सांसद ज्योत्सना महंत 29 जुलाई को राज्य सरकार के हेलीकाप्टर से कोरबा रवाना हुए। राज्य में कांग्रेस की राजनीति की धुरी माने जाने वाले इन चारों नेताओं के एकसाथ कोरबा प्रस्थित होने को पार्टी की बड़ी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। भले ही सरकारी या राजनैतिक कार्यक्रम के सिलसिले में ये चारों नेता कोरबा गए हों, लेकिन इसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। भूपेश बघेल कका की समूचे राज्य में अपनी अलग लोकप्रियता है। टीएस सिंहदेव बबा की कोरबा समेत राज्य के पूर्वी भाग में बड़ी प्रतिष्ठा है। ज्योत्सना महंत की उस अंचल में गहरी पैठ है। लोग उन्हें श्रद्धा पूर्वक दीदी बोलते हैं। वहीं बस्तर के सांसद एवं पिसीसी चीफ दीपक बैज की छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग के कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर व दंतेवाड़ा जिलों में खासी मजबूत पकड़ है। इसके अलावा बैज की राज्य के आदिवासी बहुल सरगुजा, कोरिया, जशपुर, रायगढ़, बलरामपुर, चिरमिरी, राजनांदगांव, कवर्धा, अंबागढ़ चौकी, मोहला, मानपुर आदि आदिवासी बहुल इलाकों में सहज स्वीकार्यता है। बैज आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उन्हें आदिवासी समाज और बस्तर का शेर कहा जाता है। बस्तर संभाग में दीपक बैज को लोग आदर से भैया कहकर पुकारते हैं। इस तरह कका, बबा, भैया और दीदी की चौकड़ी ऊर्जा नगरी एवं कोयलांचल कोरबा में सियासत की नई इबारत लिखने निकले हैं, ऐसा राजनीति के जानकारों का मानना है। ये चारों कोयलांचल में कांग्रेस को नई ऊर्जा से आप्लावित कर विधानसभा चुनाव में बड़ा अच्छा नतीजा सामने ला सकते हैं।

कल होगा विशाल निशुल्क आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, नेत्र रोग, रक्त जाँच एवं पंचकर्म चिकित्सा एवं दवाई वितरण शिविर

0

दल्लीराजहरा स्मृतिशेष कमल चंद जैन की पुण्य स्मृति में क्रांति मेडिकल के सौजन्य से संचालक आयुष छत्तीसगढ़ शासन रायपुर एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में दिनांक 30 जुलाई 2023 दिन रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में स्थानीय चिकित्सकों के साथ बाहर से पधारे हुए वरिष्ठ अनुभवी आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जावेगी । शिविर में जैसे पेट की समस्त बीमारी, दमा श्वास ,गठिया वात की बीमारी, जोड़ों का दर्द, साइटिका, ब्लड प्रेशर ,चर्म रोग, बवासीर कब्ज, महिलाओं की समस्त बीमारियां, नेत्र जाँच, पंचकर्म जैसे शिरोधारा, कटिबस्ती, जानुबस्ती, अग्निकर्म के द्वारा पुराने से पुराने रोगों का निवारण और सभी प्रकार के रोगों का इलाज निशुल्क कर दवाई वितरण किया जाएगा।अतः आप सभी शहरवासियों से सादर अनुरोध है कि इस स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर अपने रोगों का निदान कर स्वस्थ्य बने।

दिनांक – 30/07/2023 दिन रविवार स्थान – समरथ भवन पंजाब नेशनल बैंक के सामने जैन भवन चौक दल्ली राजहरा समय- सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक आप सभी बंधुओ से निवेदन इस् एसएमएस को जरूरतमंद तक जरूर पहुँचा कर सेवा का लाभ ले।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भाजपा कार्यकारिणी में छग को खास तवज्जो

0
  • डॉ. रमनसिंह, सरोज पाण्डेय और लता उसेंडी उपाध्यक्ष नियुक्त

रायपुर / जगदलपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने 29 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी की। इसमें छत्तीसगढ़ समेत चुनाव वाले राज्यों को विशेष अहमियत दी गई है। छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राजयसभा सदस्य डॉ. सरोज पांडे और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई सूची के मुताबिक उपाध्यक्ष पद पर कुल तेरह नेताओं की नियुक्ति की गई है, जिनमें सर्वाधिक तीन नेता छत्तीसगढ़ के हैं। मध्यप्रदेश से सौदान सिंह और राजस्थान से वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महामंत्री पद पर छत्तीसगढ़ से किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। मध्यप्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय और राजस्थान से सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव जल्द होने वाले हैं। चुनावों के मद्देनजर ही ये नियुक्तियां की गई हैं। डॉ. रमन सिंह, डॉ. सरोज पाण्डेय और लता उसेंडी की नियुक्ति को विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। डॉ. रमन सिंह वैसे तो समूचे छत्तीसगढ़ में अच्छी पैठ रखते हैं लेकिन कबीरधाम ( कवर्धा ), खैरागढ़, राजनांदगांव और अंबागढ़ चौकी मोहला जिलों में उनके चाहने वालों की भरमार है। राजयसभा सदस्य डॉ. सरोज पाण्डेय की दुर्ग जिले में अच्छी पकड़ है। वहीं कोंडागांव बस्तर में लता उसेंडी की पैठ है।

MOST POPULAR

HOT NEWS