City Media - Page 725 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 725

मुख्यमंत्री से मिले बस्तर धाकड़ समाज के प्रतिनिधि

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में धाकड़ ठाकुर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।जगदलपुर से रायपुर गए धाकड़ ठाकुर समाज के प्रतिनिधियों ने पहले बस्तर के सांसद एवं पिसीसी चीफ दीपक बैज से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने बैज के समक्ष मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जताई। इस पर बैज ने तुरंत हामी भर दी। इसके बाद बैज के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचा। वहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को समाज की कुछ मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम के जन्मदिन की धूम

0
  • युकां उपाध्यक्ष संदीप दास का भी मनाया गया जन्मदिन

जगदलपुर कांग्रेस नेता सुशील मौर्य के नेतृत्व में जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम और युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष संदीप दास का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन समारोह का आयोजन सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के नयापारा स्थित कार्यालय में किया गया था।

इस दौरान सुशील मौर्य तथा युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केक खिलाकर अनिता पोयाम व संदीप दास को जन्मदिन की बधाई दी। सभी ने बारी-बारी से जगदलपुर की जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम व शहर जिला उपाध्यक्ष संदीप दास को बुके भेंटकर उनका मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम में पार्षद कोमल सेना, प्रदेश सचिव सायमा अशरफ, महिला कोंग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, युवा मितान अध्यक्ष एस नीला, जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, रोजविन दास, अफरोज खान, सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया शादाब अहमद, एनएसयूआई ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, आसिम सुता, शिरीष मिश्रा, मनीष कश्यप, सोनू कश्यप, शेखर, अभिषेक गुप्ता, संजू गुप्ता, सुलो कश्यप एवं अन्य लोग मौजूद थे।

कारगिल के शहीदों की स्मृति में रोपे गए पौधे

0
  • बकावंड हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस


बकावंड कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बकावंड के परिसर में पुलिस विभाग के अधिकारियों और स्कूल स्टॉफ ने शहीदों की स्मृति में पौधे रोपे। मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक एवं बस्तर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा थे। वयोवृद्ध समाजसेवी जानकी राम सेठिया अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान ने कारगिल के पहाड़ों से भारत पर हमला कर कई चौकियों पर कब्जा कर लिया था। तब हमारे भारतीय फौजियों ने कठिनतम पहाड़ों पर चढ़ कर दुश्मन सैनिकों को मार भगाया और चौकियां वापस ले लीं। इस युद्ध में दोनों देशों की सेना को काफी नुकसान हुआ। हमारे अनेक फौजी जवान इस युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए इन शहीद जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा की।

शहादत देने वालों में भिलाई के शहीद कौशल यादव समेत छत्तीसगढ़ के भी अनेक सैनिक शामिल हैं। इन शहीदों की याद में हर साल कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। उन्ही की स्मृति में आज हम सभी यहां पौधे लगा रहे हैं। ये पौधे आगे पेड़ बनकर हमें न सिर्फ अपने वीर सपूतों के बलिदान की सदैव याद दिलाते रहेंगे, बल्कि धरती माता का श्रृंगार हरियाली बिखेरते हुए करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे वीर जवानों ने भारत माता की रक्षा की है, उसी तरह ये पेड़ पर्यावरण की रक्षा कर हमारे स्वास्थ्य को समृद्ध करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को मातृभूमि और पर्यावरण की रक्षा के सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा दी। जानकी राम सेठिया ने कहा कि देश के वीर सैनिक मातृभूमि की रक्षा के लिए चौबीसों घंटे समर्पित रहते हैं। अपने माता – पिता, पत्नी व बच्चों से दूर रहकर हमारे जवान बाहरी दुश्मनों से हमारी सुरक्षा करते हैं। उसी तरह पुलिस के जवान आंतरिक दुश्मनों, अपराधी एवं अराजक तत्वों से हमें सुरक्षित रखते हैं। पुलिस से डरना नहीं चाहिए, बल्कि अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की मदद करनी चाहिए। प्राचार्य ने भी संबोधन दिया। इस दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ पौधरोपण में सहभागिता दी। अनेक बच्चों ने देशभक्ति तथा पर्यावरण पर आधारित कविताओं और संभाषण की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

बीएसपी के महामाया माइंस कि ट्रकों में क्षमता से अधिक लौह अयस्क परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही

0

दल्लीराजहरा महामाया क्षेत्र में भिलाई स्टील प्लांट की वर्षो से संचालित लौह अयस्क खदान हैं, जहाँ से लौह अयस्क खनन कर ट्रकों द्वारा सड़क मार्ग से परिवहन कर दल्ली राजहरा लाया जाता रहा है। बीएसपी प्रबंधन के कुछ अधिकारियों द्वारा ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर ट्रकों मैं क्षमता से अधिक लौह अयस्क का परिवहन कर लाखों रुपए की रॉयल्टी चोरी सहित ओवरलोड परिवहन करवाने का मामला प्रकाश में आया है। कल सुबह नायब तहसीलदार बी.रूद्रपति के द्वारा गोटूलमुंडा चौंक में बीएसपी की महामाया और दुलकी माइंस से कच्चे माल को सड़क मार्ग से दल्ली राजहरा में स्थित बीएसपी के क्रेशर में ले जाने वाली वाहनों को रोककर जब कांटा पर्चियों का जांच किया गया और ग्राम खैरवाही में स्थित डामर प्लांट के निजी धर्मकांटा में गाड़ियों का वजन करवाया गया तो महामाया माइंस की गाड़ियों में एक से डेढ़ टन लौह अयस्क क्षमता से अधिक पाया गया।

इस पर वहां के परिवहन से जुड़े स्थानीय नेताओं के द्वारा विवाद करने का प्रयास किया गया इस पर गाड़ियों के तौल का कार्य फिर से कराया गया, नायब तहसीलदार बी, रूद्पति के द्वारा बताया गया, सात वाहनों को रोककर वजन किया गया था। जिसमें से 5 वाहनों पर क्षमता से अधिक वजन मिलने की वजह से जांच की प्रक्रिया की जा रही है। वर्षों से संचालित इस माइंस से परिवहन का कार्य किया जाता है जिसकी शिकायत संतोष देवांगन नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वारा कई बार की जा चुकी है। ओवरलोड गाड़ियों की वजह से लगातार सड़क दुर्घटनाएं एवं सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं जिसकी वजह से महामाया और डौंडी की ओर जाने वाले नागरिकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सभी गाड़ी को डौंडी के फुटबाल ग्राउंड में खड़ा किया गया है। जिसका फुटबाल क्लब डौंडी के सदस्यों ने विरोध किया गया सदस्यों का कहना है कि ग्राउंड में छोटे बच्चे फुटबॉल खेलते है। जहा एक साथ सात वाहनों को खड़ा कर दिया गया है जिससे ग्राउंड में गड्ढा हो गया इसका जिम्मेदारी कौन होगा। इस संबंध में जब एसडीएम से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा बताया गया की अभी जांच चल रहा है कार्यवाही पूर्ण होने पर जानकारी दी जाएगी।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के बालोद जिलाध्यक्ष बने ज़ुबैर अहमद

0

दल्लीराजहरा बालोद जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज़ुबैर अहमद को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का बालोद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ज़ुबैर अहमद कांग्रेस पार्टी के लिए लगातार कई सालों से समर्पित होकर कार्य करते आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के 25 जिलाध्यक्षो की नियुक्ति की है। जुबैर अहमद ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन व छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन का आभार व्यक्त किया है। जुबैर अहमद ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को वे बालोद जिला की जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरी शिद्दत से करेंगे।जनता की समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश उनकी ओर से की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के छत्तीस कांग्रेस विधायकों का टिकट खतरे में

0
  • कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में विधायकों की हार का अंदेशा
  • क्या थके हुए घोड़ों पर फिर से बाजी लगाएगी कांग्रेस

अर्जुन झा

जगदलपुर/रायपुर कांग्रेस के कथित आंतरिक सर्वे को सच मानें, तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के छत्तीस विधायकों को आने वाले चुनावों में हार का सामना करना पड़ सकता है। इस लिहाज से कांग्रेस इन मौजूदा विधायकों का टिकट कट सकता है। क्योंकि कांग्रेस रिस्क लेकर थके हारे घोड़ों पर दांव शायद ही लगाएगी। मगर यह भी सौ फीसदी सच है कि इस सर्वे रिपोर्ट और जमीनी तस्वीर में जरा भी मेल नहीं है। जिन विधायकों का ट्रेक रिकॉर्ड और लोकप्रियता जबरदस्त है, उन्हें भी सर्वे में हारता हुआ बताया गया है। हाल ही में कांग्रेस ने अपने विधायकों की परफॉर्मेन्स और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता को लेकर पूरे राज्य में सर्वे कराया था। इस सर्वे में जो निष्कर्ष निकलकर सामने आए हैं, वे बड़े चौंकाने वाले हैं और अविश्वसनीय भी प्रतीत होते हैं। क्योंकि इस सर्वे में जिन मंत्रियों और विधायकों की हार का अंदेशा जताया गया है, उनमें से कुछ के बारे में जमीनी सच्चाई सर्वे के बिल्कुल उलट है, यानि वे इस बार भी जीतेंगे और पहले से भी ज्यादा मार्जिन से जीतेंगे। इसलिए इस तथाकथित सर्वे की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जिन्हें सर्वे की जिम्मेदारी दी गई थी, उन्होंने फिल्ड में न जाकर सिर्फ टेबल वर्क किया है। सर्वे में केबिनेट मंत्री एवं साजा धमधा क्षेत्र के विधायक रविंद्र चौबे, मंत्री एवं अहिवारा के विधायक गुरु रूद्र कुमार, भूपेश बघेल सरकार में इकलौती महिला मंत्री अनिला भेंडिया समेत दो और मंत्रियों की हार की संभावना जताई गई है। रविंद्र चौबे के हारने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है, क्योंकि वे क्षेत्र में अभी भी बेहद लोकप्रिय हैं। ये अलग बात है कि श्री चौबे अपने निर्वाचन क्षेत्र को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, पर क्षेत्र के विकास में वे कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। इसी तरह डोँडी लोहारा की विधायक और भूपेश बघेल सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया के भी हारने की संभावना दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रही है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. झुमुक लाल भेंडिया के परिवार की सदस्य अनिला की लोकप्रियता अभी भी चरम पर है। वहीं भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव, खुज्जी की विधायक छन्नी चंदूलाल साहू, अनिता योगेंद्र शर्मा समेत कुल 36 विधायकों के इस बार हार जाने का अंदेशा जताया गया है। देवेंद्र यादव को मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है और उनका ट्रेक रिकॉर्ड काफी अच्छा है। युवाओं के बीच श्री यादव की लोकप्रियता भी है। ऐसे में उनके हार जाने की बात समझ से परे है। वहीं पार्टी के बड़े नेताओं का मानना है कि राज्य सरकार से जनता की नाराजगी नहीं है, उसकी नाराजगी विधायकों से है। यह सच भी है या सिर्फ परसेप्शन मैनेजमेंट है। इसे लेकर अब सवाल भी उठ रहे हैं। इनमें से अनेक विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने अपने विधायक के कामकाज पर पूरी तरह संतुष्टि जताई है। उनका कहना है कि हमारे विधायक फिर से जीतेंगे।

जो जमीन से जुड़े हैं, उनकी जड़ें छिछली कैसे?

कांग्रेस के आंतरिक सर्वे रिपोर्ट में बस्तर संभाग के भी पांच विधायकों के हार जाने की भविष्यवाणी की गई है। इनमें बीजापुर से विक्रम मंडावी, जगदलपुर से रेखचंद जैन, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा, कांकेर से शिशुपाल सोरी और अंतागढ़ से अनूप नाग शामिल हैं। बस्तर संभाग में दो विधायक ऐसे हैं, अगले चुनाव में जिनकी जीत का दावा विरोधी भी करते हैं। इन दोनों में पहला नाम है रेखचंद जैन का, जिन्होंने अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में दिन रात एक कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांव गांव तक पहुंचाकर जन मानस को लाभ दिलाने वाले रेखचंद जैन को क्षेत्र के लोग विधायक नहीं, बल्कि अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। जैन भी उन्हें महज वोटर नहीं बल्कि अपना परिजन मानकर उनकी खिदमत में लगे रहते हैं। रेखचंद जैन ने साढ़े चार साल में जितने कार्य क्षेत्र में कराए हैं, उनका दस फीसद भी काम भाजपा के पंद्रह साल के शासनकाल में नहीं हो पाया था। मिलनसार और व्यवहार कुशल जैन क्षेत्र में हर जाति समुदाय और हर आयु वर्ग के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। विरोधी भी उनकी लोकप्रियता के कायल हैं और उनकी रिकार्ड तोड़ जीत का दावा कर रहे हैं। इसी तरह विक्रम मंडावी भी बीजापुर क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। डेसिंग पर्सनालिटी के विधायक विक्रम मंडावी शुरू से नक्सलियों के निशाने पर रहे हैं। उन पर एक दफे नक्सली हमला भी कर चुके हैं। बावजूद वे बिना डरे मुख्यमंत्री की भावनाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास में योगदान देते आ रहे हैं। युवाओं और हर वर्ग के मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता है।

सर्वे को टिकट का पैमाना मानना आत्मघाती

तथाकथित आंतरिक सर्वे को टिकट वितरण का पैमाना मानना कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। रविंद्र चौबे, अनिला भेड़िया, रेखचंद जैन विक्रम मंडावी, देवेंद्र यादव सरीखे विधायकों को जीतने योग्य न बताना कथित सर्वे की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाता प्रतीत हो रहा है। यह जरूर है कि कई मंत्री और विधायक जन विश्वास पर खरे नहीं उतरे हैं और मतदाताओं ने इस बार उन्हें मौका नहीं देने का मन भी बना लिया है। मगर जो विधायक जमीनी रूप से लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं, उनका टिकट सर्वे के आधार पर काट देना कांग्रेस के लिए आने वाले चुनाव में भारी नुकसानदेह हो सकता है। सियासी पंडित भी इस कथित सर्वे को सिरे से खारिज करते हुए उसे प्रायोजित तक कहने लगे हैं

पचास साल बाद भी बस्ती को नहीं मिल पाई सड़क

0
  • लिंगोगुड़ा के टोटापारा की मुख्य गली कीचड़ से अटी
  • मुख्य गली का मुरमीकरण भी नहीं हो पाया है अब तक

बकावंड विकासखंड बकावंड में एक ऐसी बस्ती भी है, जहां पचास साल का लंबा अरसा गुजर जाने के बाद भी एक अदद सड़क तक नहीं बनाई जा सकी है। ग्रामीणों को अन्यत्र गांव या फिर अपने ही पंचायत मुख्यालय में जाना हो, तो कीचड़ से अटी पड़ी गली को पार करना पड़ता है। बकावंड ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमी के आश्रित ग्राम लिंगोगुड़ा की टोटापारा बस्ती 50 वर्ष पहले आबाद हुई थी। यहां लगभग 40 परिवार निवासरत हैं। यहां रहने वाले ग्रामीण हर चुनाव में वोट देते हैं। मगर उनकी बदनसीबी यह है कि जिन्हें ये वोट देते हैं, वे जनप्रतिनिधि उनका दर्द दूर करने के बारे में सोचते तक नहीं।

बारिश के मौसम में मुख्य गली घुटने भर कीचड़ से सराबोर रहती है और जून के अंतिम सप्ताह से लेकर सितंबर के मध्य तक ऐसे ही हालात बने रहते हैं। ग्रामीण इस गली में पैदल भी चल नहीं पाते। गली से निकलने के फेर में लोगों को अपने कपड़े गंदे कराने पड़ जाते हैं। बस्ती के विद्यार्थियों को स्कूल जाने तथा ग्रामीणों को मुख्य बस्ती और पंचायत मुख्यालय कोसमी जाने में बड़ी दिक्कत होती है। बस्ती का कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ जाए या फिर किसी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो जाए, तो उन्हें अस्पताल पहुंचा पाना बहुत ही ज्यादा दुरूह हो जाता है। एंबुलेंस तो इस बस्ती तक पहुंच ही नहीं पाती। बस्ती के ग्रामीणों का कहना है कि सीसी सड़क निर्माण और गली मुरमीकरण की मांग करते करते वे थक चुके हैं। न ग्राम पंचायत कोई सुनवाई कर रही है और न ही क्षेत्रीय विधायक उनकी सुध ले रहे हैं। सड़क को विकास का पैमाना माना जाता है। जिस बस्ती में सड़क ही न हो वहां विकास की किरण भला कैसे पहुंच सकती है। सड़क के बिना बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी बस्ती में नहीं हैं। सरपंच और पंचायत सचिव से मुरमीकरण के लिए बस्ती के ग्रामीण कई बार गुहार लगा चुके हैं। पंचायत सचिव खगेश्वर कश्यप का कहना है कि मुरमीकरण के लिए कार्य और राशि की स्वीकृति नहीं मिल रही है। इसलिए मुरमीकरण नहीं करा पा रहे हैं।

विधायक बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से की भेंट

0
  • छग दौरे को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई विशेष चर्चा
  • लखेश्वर बघेल ने सचेतक के. सुरेश से भी की मुलाकात

जगदलपुर राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से भेंटकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके बाद दीपक बैज एवं लखेश्वर बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में कांग्रेस सांसद दल के सचेतक के. सुरेश से मिलकर बस्तर के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें बस्तर आने आंमत्रित किया। दोनों नेताओं ने निमंत्रण स्वीकार कर बस्तर आने का आश्वासन दिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, वरिष्ठ नेता अरुण भद्रा उपस्थित थे।

राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब का उदघाटन 30 जुलाई को

0
  • दल्लीराजहरा निवासियों को मिलेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त मार्शल आर्ट्स क्लब
  • केन्द्र और राज्य के गणमान्य मन्त्री, विधायक के हाथों होगा उदघाटन।
  • दल्ली राजहरा के गणमान्य नागरिकों एवँ छ ग खेल जगत की नामी गिरामी खेल हस्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।

दल्लीराजहरा मार्शल आर्ट क्लब के उद्घाटन समारोह 30 जुलाई 2023 रविवार को अपरान्ह 3:00 बजे माननीय केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, माननीय नंदकुमार साय जी (अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ राज्य एवं औद्योगिक विकास निगम, कैबिनेट मंत्री दर्जा), माननीय श्रीमती अनिला भेड़िया जी (मंत्री – महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन), माननीय श्रीमान कुंवर सिंह निषाद जी (संसदीय सचिव – छत्तीसगढ़ शासन), माननीय शिबू नायर जी (नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा), माननीय आर. बी. गहरवा मुख्य महाप्रबंधक (लौह अयस्क समूह, दल्ली राजहरा खदान ), सी. श्रीकांत महाप्रबंधक (लौह अयस्क समूह, दल्ली राजहरा खदान ), नितेश छत्री वरिष्ठ प्रबंधक (लौह अयस्क समूह, दल्ली राजहरा खदान ), सिस्टर जोसिया मैरी (प्राचार्य – निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल) अमित कुकरेजा जी समाज सेवी दल्ली राजहरा, अनिल खोबरागड़े जी के कर कमलों से होने जा रहा है।मार्शल आर्ट क्लब विगत 25 वर्षों से प्राथमिक शाला क्रमांक छह में संचालित है जिसमें जूडो ,कराते, म्यू थाई, ताइकांडो, थाई बॉक्सिंग, कलारिप्पयत्तू एवं इंडियाका आदि खेल का प्रशिक्षण दल्ली राजहरा के बीएसपी कर्मचारी के बच्चे एवं बालोद जिले के खिलाड़ियों को दिया जा रहा है।बालोद जिले के अलावा अन्य जिले के खिलाड़ी भी यहां विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करते आ रहे हैं। राजहरा मार्शल आर्ट क्लब पूरे हिंदुस्तान में यह एक ऐसा क्लब है जिसमें विभिन्न प्रकार के मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाता है इस मार्शल आर्ट की शुरुआत विधि पर 1999 में दल्लीराजहरा के प्राथमिक शाला क्रमांक छह के ग्राउंड में किया गया था। इसके पश्चात लगातार खिलाड़ी राज्य ,राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय ,स्तर पर पदक जीतकर लोह नगरी का नाम रोशन किए हैं।बी एस पी और राजहरा माइंस के सहयोग से मार्शल आर्ट क्लब समय-समय पर खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता, विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करती आई है इसमें राष्ट्रीय ,अंतरराष्ट्रीय ,एन आई एस ,कोच द्वारा प्रशिक्षण का कार्य करते आई है ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीत सकें। इस उद्घाटन समारोह में माननीय अतिथियों के अलावा सभी खेल संघ के पदाधिकारी शामिल हैं जिसमें छत्तीसगढ़ म्यू थाई संघ के महासचिव अनीस मेमन जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी एवं सचिव शंभू सोनीजी, छत्तीसगढ़ प्रदेश ताइक्वांडो संघ से रामपुरी गोस्वामी, छत्तीसगढ़ कराटे संघ से विजय तिवारी जी, छत्तीसगढ़ कलारिप्पयत्तू संघ के महासचिव कमलेश देवांगनजी, विवेकानंद मार्शल आर्ट क्लब के संचालक अमन यादव जी एवं दल्ली राजहरा के नामी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जो इस क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लौह नगरी का एवं जिले का राज्य का नाम रोशन किए हैं वह सभी उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी मार्शल आर्ट क्लब दल्ली राजहरा के संचालक लखन कुमार साहू ने दी।

लखमा ने पीतांबरा पीठ में किए देवी के दर्शन

0
  • क्षेत्रवासियों की सुख- समृद्धि की कामना की

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान दतिया में देवी पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर देवी की पूजा अर्चना की। वहीं ओरछा में राम राजा मंदिर के भी दर्शन किए। उन्होंने दोनों जगह पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ और बस्तरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तथा ट्रस्ट के लोगों ने मंदिर की विशेषताओं और भव्यता के विषय में उन्हें जानकारी दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS