City Media - Page 726 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 726

सन्नी अग्रवाल को कल हटाया गया,12 घंटे में ही बहाल

0
  • कर्मकार मंडल के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति समाप्त करने का आदेश रद्द

रायपुर छग भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल और मंडल के सदस्य श्याम जायसवाल, अनिल सिंह, मंजू सिंह, बलराम मौर्य, दुर्गेश जायसवाल, महेश शर्मा और सतीश अग्रवाल आगामी आदेश तक कार्य करते रहेंगे। तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी नियुक्ति समाप्त करने के आदेश के 12 घंटे बाद ही उन्हें बहाल कर दिया गया। श्रम विभाग द्वारा कर्मकार मंडल के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति समाप्त किए जाने के आदेश को रद्द कर दिया गया है।आदेश के मुताबिक इससे पहले के आदेश में सन्नी अग्रवाल और सदस्यों की नियुक्ति समाप्त कर दी गई थी, लेकिन नया आदेश निकालकर पुराने आदेश को निरस्त कर दिया गया है। जिन निगम-मंडलों के अध्यक्षों को कार्यकाल को तीन साल हो गए हैं, इनमें कई बोर्ड, निगम, आयोग के अध्यक्ष चाहते हैं कि उनकाे एक्सटेंशन दी जाए। उन्होंने प्रदेश प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से इसे लेकर मुलाकात की थी। तब बात आई थी कि जिन लोगों को मौका नहीं मिला है, उन लोगों को इसमें नियुक्ति दी जाएगी। चुनाव के लिए अब तीन चार महीने का समय ही शेष है। बहुत से पदाधिकारियों ने टिकट की दावेदारी शुरू कर दी है, इनमें वर्तमान विधायक और कई निगम-मंडलों के अध्यक्ष भी शामिल हैं।दूसरे अध्यक्ष, जिन्हें मिली एक्सटेंशनराज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक का कार्यकाल भी जुलाई माह में समाप्त हो गया था। राज्य सरकार ने उनका कार्यकाल आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने दो दिन पूर्व ही शपथ लेकर अपना नया कार्यकाल शुरू किया। सन्नी अग्रवाल दूसरे अध्यक्ष होंगे, जिनका कार्यकाल आगे बढ़ाया गया है।श्रमिकाें की सेवा करते रहेंगेसन्नी अग्रवाल ने कार्यकाल में वृद्धि किए जाने पर कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इच्छानुरूप आगामी आदेश तक छग भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष के रूप में श्रमिकों की सेवा करते रहेंगे।

विधायक बेंजाम के समक्ष 120 ग्रामीण कांग्रेस में शामिल

0
  • भूपेश बघेल की योजनाओं और विधायक की कार्यशैली का असर

तोकापाल भूपेश बघेल सरकार की रीति नीति एवं चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम की कार्यशैली से प्रभावित होकर दरभा ब्लॉक के लगभग 120 ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश किया। विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के बाद के वापस आते ही विधायक राजमन बेंजाम अपने क्षेत्रा में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। बुधवार को बेंजाम दरभा विकासखंड पहुंचे थे। इस दौरान ग्राम मांदरकोंटा, चितापुर- 1 एवं चितापुर -2 के लगभग 120 ग्रामीणों ने भूपेश बघेल सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्रीय विधायक राजमन बेंजाम की स्वच्छ छवि व उत्कृष्ट कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस दौरान विधायक बेंजाम ने नव प्रवेशी कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सब कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति पर खरे उतरेंगे और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी लोगों से आग्रह है कि भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को घर-घर पहुंचा कर ग्रामीणों को सभी योजनाओं की जानकारी दें।

विधायक ने रखा हमारा मान

कांग्रेस प्रवेश करने वाले ग्रामीणों का कहना है जबसे क्षेत्र में राजमन बेंजाम विधायक बने हैं, वे अंदरूनी इलाके में बसी ग्राम पंचायतों में भी सीसी सड़क, पुल पुलिया का कार्य लगातार करा रहे हैं। हमने विधायक कार्यालय में भी कुछ मांगों को लेकर विधायक से मुलाकात की थी, जिन्हे तत्काल स्वीकृति देकर हमारे भरोसे को कायम रखा है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, वरिष्ठ कांग्रेसी हीरालाल पटेल, सरपंच पति कड़मा महादेव, उप सरपंच मोती पोयाम, बेलसर बेसरा, चेतन नाग, रतनू बघेल, सुकदास बघेल, रामधार बघेल,सोनसाय कश्यप, चिंगू कश्यप, लक्ष्मीनाथ नाग, रामनाथ कश्यप, सोनाधर मंडावी, बलिराम कवासी, जयराम कुंजाम, लखमूराम नाग, कुरसो मौर्य, हनी बघेल समनाथ कश्यप, हिरमा कवासी, लखो मंडावी, तुलाराम सोड़ी, मोहन कुंजाम एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मावलीभांठा है राम भरोसे

0
  • डॉक्टर और कर्मचारी नहीं जाते अस्पताल में, ग्रामीण परेशान

तोकापाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मावलीभांठा का कोई माई बाप नहीं रह गया है। यहां मरीजों को रत्ती भर भी सुविधा नहीं मिल रही है, क्योंकि स्वास्थ्य कर्मी अपनी मर्जी के मालिक बन गए हैं। उन्हें अपनी ड्यूटी से कोई लेना देना नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खुलने का कोई समय तय नहीं है। कर्मचारी और डॉक्टर अपनी सुविधा के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं और कभी भी निकल जाते हैं। बीमार लोगों को यहां उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवास बने हुए हैं, लेकिन इन आवासों में डॉक्टर और कर्मी निवास न कर बाहर रहते हैं। बड़े अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के लिए कभी नहीं आते। यही वजह है कि सभी कर्मी लगातार मनमानी करते आ रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ही कई स्कूल संचालित हैं। अगर किसी विद्यार्थी की तबियत बिगड़ जाती है, तो उसे दूसरे गांव कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र में या फिर निजी क्लिनिक में ले जाना पड़ जाता है। दो दिन पहले ही एक बच्चे की तबियत अचानक खराब हो गई। उस बच्चे को इलाज के लिए डिमरापाल के अस्पताल में ले जाना पड़ गया।बच्चे की हालत काफी बिगड़ गई थी।

वर्सन

मनमानी चल रही है

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है।

प्रधानमंत्री सम्मान निधि का 14 वी किस्त जारी करेंगे

0

बालोद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित में 1.25 लाख किसान समृद्ध केंद्रों को राष्ट्र को समर्पित प्रधानमंत्री सम्मान निधि का 14 वी किस्त जारी व् यूरिया कोटेड सल्फर का शुभारंभ आज राजस्थान के सीकर से किया गया जिस का सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न किसान समृद्धि केंद्रों किया गया इसी तहत बालोंद शहर स्थित राठी ट्रेडर्स में भी लाइव प्रसारण आयोजित कर किसानों को प्रधानमंत्री के उद्बोधन को दिखाया व सुनाया गया इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि यह किसान समृद्धि केंद्र किसानों के जीवन में समृद्धि लाएगी देश में अब तक 1.25 लाख की संख्या में किसान समृद्धि केंद्र खोले जा चुके हैं आगामी दिनों में यह संख्या 2.00 लाख से पार होने वाली है ।

निश्चित ही यह किसानों के आय को दुगुनी एवं किसानो की दशा और दिशा सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान देगी इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जगदीश देशमुख मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश साहू राठी ट्रेडस के प्रोपराइटर परमेश्वर राठी नेशनल फर्टिलाइजर के मैनेजर श्रवण कुमार भगत किसान गण इंद्रजीत साहू फूल सिंह नरेश्वर दिनेश हिरवानी राजेंद्र सिन्हा मोहित कुमार काम लाल साहू नरेंद्र कुमार साहू हेमंत कुमार साहू अंकलूराम मांडले हीरामन लाल सोहन लाल ठाकुर चिरंजीवी साहू ठाकुर राम कोली अरे उमेश कुमार ठाकुर संजय सिखारे ओम प्रकाश निषाद गंगा राम साहू निर्मल कुमार साहू राजकुमार बिल्बिल सिंहआदि किसान गण उपस्थित रहे कलेक्टर एवं उप संचालक कृषि बैठक में रहे व्यस्त विभिन्न किसान समृद्धि केंद्रों मे मोदी जी के सीधा प्रसारण जिला प्रशासन द्वारा किया जाना अनिवार्य था बालोद में वर्तमान में लगभग 200 से अधिक किसान समृद्धि केंद्र संचालित है जिसमें मात्र 30 स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये कार्यक्रम आयोजित के समय जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं कृषि उपसंचालक कृषि डी एस ध्रुव जिला कलेक्ट्रेट में बैठक व्यस्त रहेकिसान समृद्धि केंन्दो का सीधा प्रसारण किया जाना महत्वपूर्ण था किंतु जिले के कलेक्टर एवं उप संचालक कृषि उदासीन एवं निष्क्रिय रहे जो कि किसानों के प्रति उनके असंवेदनशीलता को दर्शाता है

जनपद सदस्य संजय बैंस के हाथो से किया गया मछली बीज वितरण

0

दल्लीराजहरा मत्स्य पालन विभाग द्वारा बीज वितरण जनपद सदस्य संजय बैंस के हाथो से किया गया मछली पालन विभाग विकास खंड डौंडी जिला बालोद मौसमी इस्पाम संवर्धन योजना अंतर्गत कोटागाव सोसायटी एवम डौंडी सोसायटी के किसानों को वितरण किया गया इस अवसर पर विभागीय अधिकारी संतोष भीमटे जी ने बताया जी किसानों को आज मछली बीज का वितरण इनको आर्थिक रूप से उन्नत बनाने की दिशा में किया जा रहा है विभाग से इनको नाव बीज जाली भी उपलब्ध कराया जाएगा जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की शासन मछली बीज का वितरण का उद्देश्य ही किसानों आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है किसान भाई तन्यमता के साथ मेहनत करे समय समय पर विभागीय अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर मछली बीज के उत्पादन को बेहतर करे विभाग आपको पूरी जानकारी के साथ बेहतर उत्पादन की दिशा में आगे बड़ाया जाएगा हमारे मछली विभाग के अधिकारी संतोष भीमठे जी हरसंभव मदद के लिए तैयार रहते है ऐसे ऊर्जा वान अधिकारी का लाभ अवश्य लेवे इस अवसर पर किसान श्री संजीव मानकर ईश्वर जुरही माखन लाल निषाद उपस्थित रहे

निगम, मंडलों, आयोगों में जल्द फेरबदल, बस्तर होगा प्रभावित

0
  • इंद्रावती विकास प्राधिकरण, पर्यटन मंडल, आदिवासी विकास प्राधिकरण में नए नेताओं को मिलेगा जिम्मा

अर्जुन झा

रायपुर/ जगदलपुर राज्य में निगम, मंडलों, आयोगों, बोर्डों और प्राधिकारणों में जल्द ही कांग्रेस के नए नेताओं को मौका मिलने वाला है। इस महत्वपूर्ण उलटफेर में बस्तर संभाग भी अछूता नहीं रहेगा। बस्तर में आदिवासियों की बहुलता और पर्यटन स्थलों की भरमार है। लिहाजा पर्यटन मंडल, इंद्रावती विकास प्राधिकरण, आदिवासी विकास प्राधिकरण और हस्तशिल्प विकास बोर्ड में फिलहाल काबिज नेताओं की छुट्टी हो सकती है। उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बाबत रुपरेखा तैयार और जिन्हें मौका दिया जाना है, उन नामों को फाइनल कर लिया है, बस घोषणा का इंतजार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में हुई पीसीसी कार्यकारिणी की बैठक में निगम, प्राधिकारणों, आयोगों, मंडलों, बोर्डों के अध्यक्ष पदों व सदस्यों के लिए नए चेहरों के नाम तय कर लिए गए हैं।घोषणा जल्द की जाने वाली है। बैठक में विधानसभा चुनावों के लिए राज्य की सभी 90 सीटों हेतु प्रत्याशी चयन समेत अन्य मापदंडों, चुनाव घोषणा पत्र को लेकर भी चर्चा हुई। इसके लिए राज्य के नवगठित पांच जिलों के लिए कांग्रेस अध्यक्षों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। इसकी भी घोषणा जल्द कर दी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पीसीसी के इनमें से ज्यादातर फैसलों पर सहमति दे दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ये ताजा फैसले बस्तर संभाग के लिए इसलिए अहम हैं, क्योंकि यहां पचासों पर्यटन स्थल उपलब्ध हैं, आदिवासी आबादी की बहुलता है और बस्तर की जीवन दायिनी नदी इंद्रावती संभाग की वादियों में हिलोरें मारती और वादियों को हराभरा करती हुई पड़ोसी राज्य ओड़िशा की धरा को भी प्राण दान देती है, आप्लावित करती है। बस्तर के आदिवासियों के कल्याण के लिए राज्य शासन ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का गठन किया है। वहीं बस्तर में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। इंद्रावती टाइगर रिजर्व, एशिया के सबसे ऊंचा वाटर फाल चित्रकोट जल प्रपात, तीरथगढ़ जल प्रपात, विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा, अति प्राचीन कोटमसर गुफा, केशकाल वेली जैसे अनगिनत पर्यटन स्थलों को बस्तर की वादियां अपने दामन में समेटे हुए है। इन पर्यटन स्थलों का दीदार करने हर साल देश विदेश से हजारों पर्यटक बस्तर आते हैं और कई दिनों तक यहीं रुके रहते हैं। इससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपयों के राजस्व की प्राप्ति होती है, हजारों लोगों को रोजगार मिलता है और होटल समेत दीगर व्यवसाय समृद्ध हो रहे हैं।

इन नेताओं की हो सकती है छुट्टी

वर्तमान में इंद्रावती विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपाध्यक्ष बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा हैं। इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण में बतौर सदस्य जगदलपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकित सिंह गैदू नमित हैं। इस प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा का कार्यकाल अभी बाकी है। उन्हें यथावत रखा जाएगा। वहीं सदस्य मलकित सिंह गैदू को संगठन में कोई बड़ा दायित्व दिया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो उन्हें चुनाव घोषणा पत्र समिति में भी जगह मिल सकती है। ग्रामीण इलाकों के कुछ आदिवासी नेताओं को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण में नमित किया जा सकता है। इसी तरह पर्यटन मंडल में इस बार बस्तर के ही किसी पढ़े लिखे नेता को अध्यक्ष तथा आदिवासी नेताओं को सदस्य नियुक्त किया जा सकता है। अनुसूचित जनजाति आयोग में भी बस्तर के ही बड़े आदिवासी नेता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद का दायित्व फिलहाल बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल सम्हाल रहे हैं। इस प्राधिकरण में बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी समेत संभाग के कुछ अन्य विधायक सदस्य हैं। पद परिवर्तन की कड़ी में डेसिंग पर्सनॉलिटी के युवा विधायक विक्रम मंडावी को प्रमोट कर आदिवासी विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। मंडावी जोश से लबरेज और निडर नेता हैं। वे नक्सलियों के निशाने पर हैं। एक बार उन पर नक्सली हमला भी कर चुके हैं, मगर इस हमले se बिना डरे विक्रम मंडावी तुरंत युवकों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए थे। वहीं बकावंड, भानपुरी, बस्तर ब्लॉक, करपावंड, तोकापाल, लोहंडीगुड़ा, उसरीबेड़ा, नगरनार, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर व अन्य स्थानों के कांग्रेस नेताओं को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण में सदस्य नियुक्त किए जाने की चर्चा है। बस्तर शिल्प पूरी दुनिया में मशहूर है। हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद पर अभी नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप काबिज हैं। उनकी जगह चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम या अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। राजमन बेंजाम उप चुनाव में विधायक निर्वाचित हुए हैं।

मलकित सिंह गैदू को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

मलकित सिंह गैदू बस्तर जिले में कांग्रेस के इकलौते बड़े चेहरे हैं। वे पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रह चुके हैं। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यकारिणी में महासचिव या पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। मलकित सिंह संगठन के कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़कर योगदान देते आ रहे हैं। बस्तर सांसद दीपक बैज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही गैदू लगातार बैज के साथ साये की तरह रहकर दौरा कर रहे हैं। बस्तर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी समान लोकप्रियता है। संगठन में किसी पद पर न रहते हुए भी वे आम लोगों के बीच जाकर भूपेश बघेल सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और कांग्रेस की विचारधारा व सिद्धांतों का प्रचार करते रहते हैं। इसलिए संभावना है कि उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कोई बड़ी जिम्मेदारी जरूर सौंप सकते हैं।

सच्ची वीरांगना हैं मितानिन बहनें, रोगों से करती हैं रक्षा : राजमन

0
  • तोकापाल में स्वस्थ पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन का आयोजन

तोकापाल सामुदायिक भवन तोकापाल में बुधवार को आयोजित स्वस्थ पंचायत एवं जन संवाद सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंम किया। सम्मेलन में तोकापाल ब्लॉक की 375 मितानिनें शामिल हुईं। मितानिनों को संबोधित करते हुए विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि कोरोना काल में तोकापाल ब्लॉक की मितानिन बहनों का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है। आप सभी ने कोरोना काल में घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य की जानकारी ली और लोगो को कोविड के टीकाकरण के लिए जागरूक किया। कोरोना संक्रमण की विषम परिस्थितियों में भी आप सभी मितानिनों ने धैर्य के साथ अपनी जान की बाजी लगाकर कार्य किया। वास्तव में आप सभी वीरांगना और योद्धा हैं।

उन्होंने कहा कि तोकापाल क्षेत्र के शिक्षित क्षेत्र होने के कारण यहां की मितानिन बहनें क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं घर-घर सुविधा उपलब्ध कराने में सफल रही हैं। आप सभी मितानिन बहनें क्षेत्र में बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करने, उन्हें अस्पताल पहुंचाने और सुरक्षित प्रसव कराने व जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं । आज मितानिन बहनों के परिश्रम से स्वास्थ्य की प्राथमिक सुविधाओं का लाभ गांव के लोगों को प्राप्त हो रहा है। विधायक बेंजाम ने मितानिन बहनों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल प्रदाय हेतु जल जीवन मिशन के जरिए घर-घर पानी पहुंचाने का काम कर रही है। इस वर्ष के अंत तक सभी ग्राम पंचायतों में हर घर को नलजल योजना का लाभ मिलने लगेगा। इस दौरान जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य, जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर, प्रदेश महासचिव रूकमणी कर्मा, विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरालाल पटेल, संतोष कश्यप, टिकेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत के सीईओ, बीएमओ, मितानिन कार्यक्रम जिला समन्वयक रजंती कश्यप, बनसिंग भारती, सीताराम मंडावी, शांति बघेल, पीलाराम मांझी, मोतीराम ठाकुर एवं अन्य उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

0

दल्लीराजहरा राजनांदगांव मुख्य मार्ग में पोपलाटोला गांव के मोड़ पास कार अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराकर पेड़ में जा टकराई जिससे भिलाई निवासी अजय शाहिनी की मौत हो गई बताया जा रहा है अजय शाहनी अपनी फैमली के साथ दल्ली राजहरा अपने ससुराल आए थे वही रात को वापसी अपने घर भिलाई जा रहे थे । तभी घटना घटी साथ में उनकी पत्नी और दो बच्चे थे पत्नी और बच्चों को मामूली चोट आई हैं । लोहारा हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दिया वही मृतक अजय शाहनी को मरचूरी में रखा गया पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा कल उनके लड़के का जन्मदिन भी था।

जनहित में काम करती आई है कांग्रेस : जानकी राम सेठिया

0
  • भूपेश बघेल सभी वर्गों के कल्याण के लिए उठा रहे हैं सार्थक कदम
  • धान खरीदी का दायरा और दर बढ़ाना स्वागत योग्य ऐतिहासिक पहल

बकावंड क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्य कृषक कल्याण परिषद के सदस्य जानकी राम सेठिया ने कहा है कि देश और छत्तीसगढ़ का उत्थान और नागरिकों का कल्याण सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों, किसानों, कर्मचारियों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और पुनः चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे और इस दिशा में काम करते रहेंगे। एक बयान में सेठिया ने कहा है कि होश संभालने के बाद से ही मैं कांग्रेस के मामूली सिपाही और आम कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस के विचारधारा को आत्मसात कर जीवन यापन करते आ रहा हूं। आज के माहौल में कांग्रेस जो कर सकती है कोई भी नहीं कर सकता। आजादी के बाद भारत में लोग खाने पीने की चीजों के लिए तरसते थे। लोगों के पास काम नहीं था। कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार और राजीव गांधीने देश के लिए बहुत काम किया। 1983-84 में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत पूरे रे भारत के गरीबों को घर बनाने के लिए जमीन और अनुदान राशि दी गई, लोगों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराए गए। आज के दौर में सभी राजनीतिज्ञ स्वार्थ साधने में लगे हैं। आपसी मनमुटाव बढ़ गया है। यह सब सन 2000 के बाद से शुरू हुआ है। 79 वर्षीय जानकी राम सेठिया ने कहा कि मेरी एक ही ख्वाहिश है कि मुझे मृत्यु कांग्रेस सरकार के रहते प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में अच्छे कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी किसानों से 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ और प्रति क्विंटल धान 2840 रूपए की दर से में इस वर्ष अक्टूबर, नवंबर माह में करने का फैसला किया है। कांग्रेस सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। सेठिया ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार अपने पिछले चुनाव घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा कर रही है। वर्तमान में संविदा कर्मचारयों द्वारा हड़ताल की जा रही है। उनको मैं बताना चाहता हूं कि नियमितीकरण की उनकी मांग शासन के संज्ञान में है। कर्मचारी धैर्य रखें, भूपेश बघेल सरकार उनके हित में जल्द निर्णय लेगी।

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

0
  • एडिशनल एसपी सहित चार थानों की पुलिस जुटी है पतासाजी में
  • आश्रम छात्रावास में 22 जुलाई की रात हुआ था बच्ची से दुष्कर्म

जगदलपुर एडिशनल एसपी समेत चार थानों की पुलिस भी नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को अब तक नहीं ढूंढ पाई है। घटना को चार दिन बीत चुके हैं। इस बीच मामले को लेकर आदिवासी समाज ने भी मोर्चा खोल दिया है। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के एर्राबोर स्थित पोटा केबिन कन्या आश्रम छात्रावास में 22 जुलाई की रात 8 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना हुई थी। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी एक था या एक से ज्यादा। घटना के 4 दिन बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित चार थानों की पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

मामले की पड़ताल करने भाजपा का पांच सदस्यीय दल एर्राबोर पहुंचा है। सर्व आदिवासी समाज के सुकमा जिला अध्यक्ष पोज्जा राम मड़कामी ने छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। छात्रावास में लगा सीसीटीवी कैमरा भी लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। घटना के बाद आधा दर्जन छात्राएं आश्रम छोड़कर अपने गांव लौट गई हैं। एर्राबोर पोटा केबिन में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कैमरा खराब, साहब ने नहीं दिया ध्यान

सुरक्षा के दृष्टिकोण से लाखों रुपए खर्च कर आश्रम छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि आश्रम में आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके। पोटा केबिन छात्रावास में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन छात्रावास में जिस जगह पर बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई वहां लगा सीसीटीवी कैमरा लंबे समय से खराब है। विभागीय अधिकारी बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर होते तो शायद हादसा टाला जा सकता था। सीसीटीवी कैमरा खराब होने की जानकारी विभाग के जिला प्रमुख को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मामले में लापरवाही बरतने के कारण छात्रावास अधीक्षिका एवं सहायक अधीक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रशासन मेहरबान बना हुआ है। शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी डीडीएमसी की होती है। वर्षों से सुकमा जिले में कुंडली मारकर जमे अधिकारी पोटा केबिन की व्यवस्था को लेकर अनजान बने हुए हैं। इस घटना में कहीं ना कहीं विभाग के अधिकारी की उदासीनता साफ झलक रही है। राजीव गांधी शिक्षा मिशन के सुकमा जिला प्रमुख से फोन संपर्क कर पोटा केबिन के हालातों पर चर्चा का प्रयास किया गया, उनके मोबाइल फोन में कॉल जाती रही, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

भाजपा की टीम ने की पड़ताल

प्रदेश महामंत्री ने भेजी जांच की घटना की खबर लगते ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने 5 सदस्यीय जांच टीम एर्राबोर रवाना किया। इस टीम ने मौके पर पहुंच घटना की विस्तृत पड़ताल की। जांच दल में विधायक रंजना साहू, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह राजपूत, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, सुधीर पांडे शामिल थे। भाजपा ने इतने गंभीर मामले पर प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है।*वर्सन

पुलिस मामले को लेकर गंभीर

घटना को लेकर पुलिस गंभीर है । आरोपी की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव मंडल की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय विशेष टीम के अलावा चार थानों की पुलिस जुटी है। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS