City Media - Page 765 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 765

सांसद दीपक बैज ने विधायक रेखचंद जैन का कराया मुंह मीठा

0
  • जन्मदिन की बधाई देने पचासों कार्यकर्त्ताओं संग पहुंचे सांसद

जगदलपुर आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने अपने साथियों के साथ संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन को उनके जन्मदिन के अवसर पर केक कटवाकर मुंह मीठा कराया और जन्मदिन की बधाई दी। सांसद बैज ने गीत गाकर रेखचंद जैन को शुभकामनाएं दी।आयोजन स्थल पर पहुंचते ही बैज ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन को गले लगा लिया। उन्होंने श्री जैन की दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। सांसद दीपक बैज और अन्य कांग्रेस नेताओं ने बर्थडे सांग गाया। फिर केक खिलाकर श्री जैन का मुंह मीठा कराया। बैज के बाद अन्य सभी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने बारी -बारी से जैन को केक और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष कविता साहू, पार्षद कोमल सेना, अवधेश झा, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, सांसद प्रतिनिधि बस्तर आशीष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग, विमल, गौरव अयंगर, नीलम कश्यप, एस नीला, लखन, दुर्गा आदि मौजूद थे।

केंद्र की भाजपा सरकार पर फिर जमकर बरसे विधायक लखेश्वर

0
  • सम्मान निधि वापस मांगे जाने पर मोदी सरकार की कर दी खिंचाई
  • चौरासिन माता और गंगादई मातागुड़ी का किया भूमिपूजन

बस्तर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। किसान सम्मान निधि के नाम पर दी गई रकम को वापस मांगे जाने पर बघेल ने मोदी सरकार की खिंचाई कर डाली। वे कोलचुर में माता गुड़ियों, अहाता और सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई। बघेल के कोलचुर सिवनागुड़ा पारा पहुंचने पर ग्रामीणों ने जगह- जगह पुष्प वर्षा उनका भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम मातागुड़ी का भूमिपूजन व ग्रामदेवी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद हमने लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है. हमेशा हमने लोगों के बीच पहुंच परेशानियों से अवगत होने के बाद लोगों से राय लेकर जरूरत की योजनाएं को लागू की हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना, गोठान, बेरोजगारी भत्ता, देवगुड़ी जैसे महत्वपूर्ण योजनाएं हमारी सरकार ने लाकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम कियाहै। बघेल ने कोलचुर में कलार समाज के लिए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। जिला खनिज संस्थान न्यास योजना से मिडिल स्कूल नदी सागर में 7 लाख की लागत से अहाता निर्माण का बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने भूमिपूजन किया। बघेल ने भाजपा पर कटाक्ष लगाते हुए कहा कि खरीफ की बोनी के वक्त किसानों को पैसे की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। ऐसे समय में किसानों से सम्मान निधि वापस मांगकर मोदी सरकार उन्हें परेशान ही नहीं कर रही, बल्कि उनका अपमान भी कर रही है। केंद्र सरकार पहले किसानों के खाते में पैसे डाल उसे किसान सम्मान निधि का नाम दिया और अब उन्हें अपात्र ठहराते हुए रकम वसूली के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। यह भाजपा के दोमुहे चरित्र को दर्शाता है। इस दौरान गणेश बघेल, दिनेश यदु, बैद्यनाथ मौर्य, मानसिंह कवासी, हेमराज बघेल, जितेंद्र तिवारी, तुलसीराम ठाकुर, रूद्रप्रताप यादव, राजेश कुमार, पूरन कश्यप, रमेश, जयदेव बघेल एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ता तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

जुआडियानो से 9300 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्त

0

जुआडियानो के विरूद्व गुण्डरदेही पुलिस की बडी कार्यवाही थाना गुण्डरदेही में धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 के तहत अपराध कायम कर की जा रही विवेचना। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर के मार्गदर्शन मे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे अवैध जुआ सट्टा पर लगाम लगाने थाना गुण्डरदेही क्षेत्र मे लगातार किया जा रहा है। कार्यवाही।दिनांक 10.06.2023 को हमराह स्टाफ के टाउन पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पतासाजी पर टाउन गुण्डरदेही रवाना हुआ था दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सूचना मिला कि शिवमंदिर नदियापारा गुण्डरदेही आम जगह पर कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेला रहा है कि मुखबीर की सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के रवाना होकर घेराबंदी कर रेड किया तो दो व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों पकडा गया, नाम पता पुछने पर अपना नाम 01.हरिराम सोनकर पिता नरेश सोनकर उम्र 28 साल 02. दयालु सोनकर पिता गोपाल सोनकर उम्र 25 साल साकिनान गुण्डरदेही का रहने वाला बताया जिसके पास से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 9,300 रूपया को जप्त कर अप.क्रमांक 235/23 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. कायम कर विवेचना मे लिया गया। कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव, सउनि लता तिवारी, सउनि डोमन साहू आर. दमन वर्मा, आर. पंकज तारम, आर. पुकेश साहू, आर. सुमित पटेल, आर. सुनिल कुमार का योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अर्बन पीएचसी के निर्माण कार्य को जुलाई माह तक करें पूर्ण :- कलेक्टर विजय दयाराम के

0
  • कलेक्टर ने अर्बन पीएचसी सहित अन्य विकास कार्यों का किया निरीक्षण
  • हाइ वैल्यू कमर्शियल क्रॉप पर भी स्टार्ट अप को भी दे बढ़ावा – कलेक्टर

जगदलपुर 11जून 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारपारा और धरमपुरा के निर्माण कार्य को जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अर्बन पीएचसी तक पहुँच मार्ग, बाउंड्रीवाल निर्माण, हमर अस्पताल का निर्माण,पार्किंग स्थल के साथ-साथ भवन के डिजाइन व रंगरोगन के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में स्थित पेड़ो को बचाते हुए विकास कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विजय ने रविवार को जगदलपुर शहर के अर्बन पीएचसी सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग से स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए संचालित थिंक-बी कार्यालय का निरीक्षण किया। थिंक बी से जुड़े अधिकारियों और स्टार्ट अप करने वाले संस्था के प्रतिनिधियों से चर्चा किए। कलेक्टर श्री विजय ने हाइ वैल्यू कमर्शियल क्रॉप,बस्तर को अलग पहचान देने वाले उत्पाद व कला और स्थानीय मार्केट के आधार पर स्टार्ट अप करने पर जोर देते हुए स्टार्ट अप संस्था के प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में मॉडल कॉलेज के संचालन के लिए भवन और आवश्यक संसाधन के लिए अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, एसडीएम नंद कुमार चौबे, तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देर रात अर्बन पीएचसी का किया निरीक्षण

कलेक्टर विजय ने शनिवार की रात गीदम रोड़ राजेन्द्र नगर वार्ड में स्थित अर्बन पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। साथ ही लाला जगदलपुरी ग्रन्थालय का भी निरीक्षण कर पुस्तकालय में पढ़ रहे अध्ययनार्थियों से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी और संस्था द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में चर्चा किए। निरीक्षण में अपर कलेक्टर हरेश मंडावी, निगम आयुक्त पैकरा भी साथ रहे।

विधायक राजमन ने छिंदगढ़ ब्लॉक को दी लाखों की सौगात

0
  • अनेक ग्राम पंचायतों में होगा सीसी रोड, पुलिया व देवगुड़ी का निर्माण
  • वनांचल के विकास को मुख्यमंत्री बघेल दे रहे हैं प्राथमिकता : बेंजाम

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट क्षेत्र के विधायक राजमन बेंजाम ने रविवार को छिंदगढ़ विकासखंड की कई ग्राम पंचायतों को लाखों रुपयों के निर्माण कार्यों की सौगात दी।. उन्होंने इन कार्यों का भूमिपूजन भी किया। बेंजाम ने छिंदगढ़ ब्लाक की ग्राम पंचायत बोकड़ा ओडार में मुख्य मार्ग से आयतू घर तक 10 लाख की लागत से 250 मीटर सीसी सड़क निर्माण, शिव मंदिर मार्ग पर 2 नग 1.50 मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण लागत 8.40 लाख, ग्राम पंचायत कुकानार की इंदिरा कालोनी में 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 15 लाख, बस्तर विकास प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत कूकानार के पेरमा पारा मार्ग में 2 मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण लागत 6 लाख रुपए, भंडाररास पुजारीपारा से कलारपारा तक 250 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 10 लाख, ग्राम पंचायत बोदारास में मंजारपारा मेन रोड से पनारापारा तक 250 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 10 लाख, बस्तर विकास प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत बोदारास में भंडारिन माता देवगुड़ी निर्माण लागत 5 लाख रु. ग्राम पंचायत बोदारास के आश्रित ग्राम कुम्हाररास में भंडारिन माता देवगुड़ी निर्माण लागत 5 लाख रु. ग्राम पंचायत पेदारास के पुजारीपारा पहुच मार्ग पर दो नग 1.50 मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण लागत 8.40 लाख, ग्राम पंचायत टांगररास में महिमा मार्ग पर दो नग 2 मीटर स्पॉन पुलिया निर्माण 12.40 लाख रु. भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक राजमन बेंजाम ने ग्राम पंचायत कुकानार में गौठान का निरीक्षण भी किया

और रीपा में कार्यरत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भेंट कर रीपा में चल रही कार्य की जानकारियां ली। विधायक बेंजाम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार सुदूर अंचलों की ग्राम पंचायतों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्यो की स्वीकृति दे रही है। प्रदेश में जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है, सुदूर वनांचलों की ग्राम पंचायतों का विकास तेजी से हो रहा है। छिंदगढ़ ब्लॉक की इन पंचायतों के लिए मैं जब से विधायक बना बेहद चिंतित रहता था, लेकिन भूपेश बघेल की सरकार ने मेरी चिंता को दूर कर दिया है। जैसे ही मैंने इन पंचायतों की जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, उन्होंने तत्काल संज्ञान में लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। राजमन बेंजाम ने कहा कि कुकानार जैसे सुदूर अंचल के गरीब आदिवासी बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए हमारी सरकार ने स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला है। जहां पर आसपास के बच्चे पढ़ाई कर आने वाले समय में इस क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। कुछ वर्ष पहले तक पूंजीपतियों के बच्चे ही अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पढ़ते थे, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा थी कि हमारे गांव के गरीब आदिवासी बच्चे भी इंग्लिश मीडियम में पढ़ें और उनका यह सपना साकार होता दिख रहा है।

जुआडियानो के विरूद्व गुण्डरदेही पुलिस की बडी कार्यवाही

0

05 जुआडियानो से 5180 रूपये व 52 पत्ती ताश जप्तऽ थाना गुण्डरदेही में धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 के तहत अपराध कायम कर की जा रही विवेचना। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर के मार्गदर्शन मे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व मे अवैध जुआ सट्टा पर लगाम लगाने थाना गुण्डरदेही क्षेत्र मे लगातार किया जा रहा है। कार्यवाही। दिनांक 10.06.2023 को देहात पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पतासाजी पर ग्राम ओटेबंद की ओर रवाना हुआ था, जरिये मुखबीर सूचना मिला कि तालाब के पास आम जगह ग्राम ओटेबंध के पास आम जगह पर कुछ जुआडियान रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेला रहा है कि मुखबीर की सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के रवाना होकर घेराबंदी कर रेड किया तो 05 व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों पकडा गया, नाम पता पुछने पर अपना नाम 01.दानेश्वर साहू पिता टेकराम साहू उम्र 28 साल 02.श्रवण कुमार पिता प्यारी लाल साहू उम्र 38 साल 03. धमेन्द्र साहू पिता घनश्याम साहू उम्र्र 34 साल 04.युगल किशोर पिता शिवनारायण उम्र 32 साल 05.सुरेश यादव पिता नरोत्तम यादव उम्र 33 साल साकिनान ओटेबंद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद का रहने वाला बताया जिसके पास से 52 पत्ती ताश एवं 5180 रूपये नगदी जप्त कर अपराध क्रमांक 239/23 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. कायम कर विवेचना मे लिया गया। कार्यवाही मे निरीक्षण वीणा यादव, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, आर. दमन वर्मा, आर. पंकज तारम, आर. पुकेश साहू, आर. राकेश सलाम, आर. सुमित पटेल, आर.ललित कदम, आर.सुनिल कुमार का योगदान रहा। कार्यवाही मे निरीक्षण वीणा यादव, सउनि अरविंद साहू, प्र.आर. 535 विरेन्द्र साहू, आर. दमन वर्मा, आर. पंकज तारम, आर. पुकेश साहू , आर. राकेश सलाम, आर. कंवल कलामे का योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आस्था की ज्योति को कभी बूझने नहीं देंगे मुख्यमंत्री बघेल : रेखचंद

0
  • ग्राम मारकेल के वार्षिक मेले में शामिल हुए संसदीय सचिव जैन
  • परदेशिन माता, जलनी माता और मावली माता की पूजा अर्चना कर मांगा प्रदेश की समृद्धि का आशीष

जगदलपुर ग्रामीणों के विशेष आमंत्रण पर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ग्राम पंचायत मुख्यालय मारकेल के वार्षिक मेले में शामिल हुए। ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। आरंभ में संसदीय सचिव जैन ने ग्राम देवी माता जलनी, माता मावली और परदेशिन माता की पूजा अर्चना कर बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज गांव – गांव में माता गुड़ी जीर्णोद्धार कार्य किया गया है। परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों के मेला एवं वार्षिक जात्रा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी नई पीढ़ी को बस्तर की कला संस्कृति से जोड़ने के लिए कार्य करना चाहिए। आज हमारी नव पीढ़ी आधुनिकता की चकाचौंध में अपनी संस्कृति से दूर होती जा रही है। उन्हें अपनी पुरातन संस्कृति से पुनः जोड़ना होगा। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संकल्प ले रखा है कि वे प्रदेश के आदिवासियों की आस्था की ज्योति को कभी बुझने नहीं देंगे। इस दिशा में वे बिना रुके, बिना थके काम भी कर रहे हैं। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ नेता राजकुमार दंडवानी, राजेश अहीर, सीताराम सेठिया, सिरोनाग के सरपंच बलराम कोकडू,नंदो बघेल, देवी सिंह, जगत राम पटेल, मणीराम सेठिया, कमल राम सेठिया, उदयनाथ, विजय सेठिया, संतोष सेठिया,भैयर सिंह पुजारी, सोनाधर पुजारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दीवाने हुए बुजुर्ग कांग्रेसी जानकी राम

0
  • कहा – इस बार छत्तीसगढ़ में फिर प्रचंड जीत हासिल करेगी कांग्रेस

बकावंड अंचल के वरिष्ठ कांग्रेसी जानकी राम सेठिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज के इस कदर दीवाने हो गए हैं कि वे बघेल की तारीफ करते नहीं थकते। उन्होंने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में अगले बीस सालों तक कांग्रेस की ही सरकार बनती रहेगी और भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। जानकी राम सेठिया सन 1971 में कांग्रेस पार्टी में प्राथमिक सदस्य बने। तबसे लेकर आज तक कांग्रेस का झंडाबरदार बने हुए हैं। इस बीच राजनीति के अनेक थपेड़े आते जाते रहे, कई नेता इधर से उधर हुए, मगर सेठिया कांग्रेस में ही अडिग बने रहे। उन्होंने कहा वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली से कांग्रेस के जनाधार में काफी बढ़ोतरी हो गई है। विपक्षी दलों द्वारा धर्मान्तरण एवं आरक्षण एवं धान के समर्थन मूल्य के संबंध में जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे आरोप छत्तीसगढ़ में हवा हवाई साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के राज में लोगों का काम समय पर पूरा हो रहा है हमारे बस्तर के सभी बारह विधायकों की कार्यशैली से बस्तरवासी खुश हैं। हमारे विधायक लखेश्वर बघेल बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बेदाग बादशाह हैं। उसी प्रकार आबकारी एवं उद्योग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के कार्य से पूरे बस्तर संभाग एवं सम्पूर्ण राज्य खुश है। भूपेश बघेल सरकार ने नरवा, गरूवा घुरवा बाड़ी योजना के तहत स्वसहायता समूहों के माध्यम से कम्पोस्ट खाद निर्माण, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, गोबर खरीदी, काजू प्रोसेसिंग और महुआ खरीदी जैसे उल्लेखनीय कर रही है। इससे स्वहसहायता समूहों से जुड़ी बहनों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक से बस्तर संभाग के सभी लोगों को लाभ मिल रहा है। राज्य में अंग्रेजी माध्यम निःशुल्क शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल बड़े पैमाने पर शहरों और कस्बों में संचालित किए जा रहे हैं। धान, कोदो- कुटकी, लघु वनोपज, तेंदूपत्ता आदि की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। उड़द की खरीदी भी राज्य में शुरू हो रही है। इसका सीधा लाभा कृषकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों के चलते भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ की बारह जातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की स्वीकृत दे दी है। इससे सभी समुदाय क लोग बेहद प्रसन्न है और इसके लिए मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद करते हैं। मुख्यमंत्री ने देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृती देकर धार्मिक स्थलों का संरक्षण किया है। इसके साथ ही बजनिया, मोहरिया, पुजारी, गायता, हाट-पहरिया को सात हजार रूपए का मानदेय देना शुरू किया है। जानकी राम सेठिया ने दावा किया है कि आगामी विधान सभा चुनाव में बस्तर की सभी बारह सीटों पर कांग्रेस प्रचंड जीत हासिल करेगी तथा प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

थाना अर्जुन्दा पुलिस द्वारा सटटा पटटी लिखने वाले एवं अवैध शराब परिहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी

0

ग्राम अर्जुन्दा निवासी रवि प्रकाश निर्मलकर पिता स्व0 नत्थुलाल निर्मलकर उम्र 44 साल साकिन वार्ड नंबर 10 अम्बेडकर पारा अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद छ0ग0 को अवैध रूप से सटटा पटटी लिखते पकडे जाने पर धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर भेजी गई जेल। पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही श्रीमति गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना अर्जुन्दा प्रभारी द्वारा टीम गठित कर थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में लगातार कार्यवाही जारी है। मुखबीर की सूचना पर दिनांक 10.06.2023 को ग्राम अर्जुन्दा निवासी रवि प्रकाश निर्मलकर पिता स्व0 नत्थुलाल निर्मलकर उम्र 44 साल साकिन वार्ड नंबर 10 अम्बेडकर पारा अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद छ0ग0 के द्वारा ग्राम अर्जुन्दा बस स्टैण्ड शुलभ शौचालय के पीछे रूपया पैसों का हार जीत का दांव लगाकर सटटा पटटी नामक जुआ खिला रहा है कि सूचना तस्दीक पर रेड कार्यवाही कर आरोपी रवि प्रकाश निर्मलकर के कब्जे से 01. एक सफेद कागज जिसमें रूपया पैसों का अंक लिखा हुआ है सटटा पर्ची 02. एक डाट पेन 03. सटटा पटटी जुआ का नगदी रकम 2250 रू0 जप्त किया गया। आरोपी रवि प्रकाश निर्मलकर द्वारा धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 10/06/23 के 15.25 बजे विधिवत गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया। इस कार्यवाही में सउनि नारद राम ठाकुर, आरक्षक क्र0 244 पिताम्बर ठाकुर, आर0क्र0 209 बलदेव महावीर का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

इसी प्रकार अवैध शराब परिहन पर नकेल कसते हुए मुखबीर की सूचना पर दिनांक 10.06.2023 को राजनांदगांव निवासी 01. जुग्गा ढीमर पिता शंकर ढीमर उम्र 22 वर्ष साकिन लखोली स्कुल के पास लखोली थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव 02. दुष्यंत साहू पिता हरिशंकर साहू उम्र 22 वर्ष साकिन सुरगी थाना सुरगी जिला राजनांदगांव छ0ग0 के द्वारा अवैध रूप से अर्जुन्दा के भैंस खटाल के पीछे, पुराना तहसील कार्यालय के पास अधिक मात्र में देशी प्लेन शराब परिवहन कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे पुछताछ किया गया, जिसके कब्जे से कुल 63 नग पौव्वा देशी प्लेन शराब जिसकी कीमती कुल 5040 रूपये व एक नग पुरानी इस्तेमाली स्कुटी होण्डा एक्टीवा सफेद कलर क्र0 CG 08 AB0351 कीमती करीबन 25000 रू0 को तलाशी उपरांत बरामद किये जिसे मौके पर जप्ती कार्यवाही की गई है। आरोपी 01. जुग्गा ढीमर 02. दुष्यंत साहू के द्वारा धारा-34(2) आब.एक्ट का घटित करना पाये जाने से दिनांक 10.06.2023 के 13/10, 13/15 बजे गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जिसे आज दिनांक 10.06.2023 के माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में सउनि रमेश सिन्हा, आर0 1943, त्रवेश सिन्हा व आर0क्र0 244 पिताम्बर ठाकुर का महत्तवपूर्ण योगदान रहा

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

लो फिर शुरू हो गई बस्तर के हरे सोने की ओड़िशा तक तस्करी

0
  • शबरी नदी पार कर ओड़िशा भेजा जा रहा है बस्तर का तेंदूपत्ता
  • जानकर भी अनजान बने हुए हैं वन विभाग के अधिकारी – कर्मचारी


जगदलपुर कोंटा बस्तर संभाग के सीमावर्ती जंगलों से बस्तर के हरे सोने की तस्करी धड़ल्ले से ओड़िशा में की जा रही है। सुकमा वन मंडल के कोंटा, दोरनापाल वन परिक्षेत्र के मेटागुड़ा, फंदीगुड़ा, पेटाकुरती सहित आस-पास के आधा दर्जन से अधिक गांवों से तेंदूपत्ता की अवैध खरीदी बाहरी लोग कर रहे हैं। ये लोग स्थानीय ग्रामीणों से खरीदे गए तेंदूपत्ता को शबरी नदी के रास्ते ओड़िशा ले जा रहे हैं। अब तक बस्तर संभाग से 5 हजार मानक बोरा से भी अधिक तेंदूपत्ता की तस्करी की जा चुकी है।
इस अवैध कारोबार को वनोपज समितियों के प्रबंधकों , पोषक अधिकारियों एवं ठेकेदार की सांठगांठ से अंजाम दिया जा रहा है। वर्ष 2022 में भी 15 हजार से अधिक मानक बोरा तेंदूपत्ता ओड़िशा भेजा गया था। मामले की शिकायत होने पर स्थानीय वन विभाग की टीम ने ओड़िशा के मलकानगिरी से सुकमा के कोंटा इलाके के तेंदूपत्ताा की जप्ती की कार्रवाई की थी। तब तस्करों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई थी। इसी सरकारी उदासिनता के कारण तेंदूपत्ता तस्कर इस साल फिर सक्रिय हो गए और हजारों मानक बोरा तेंदूपत्ता ओड़िशा ले जाने में कामयाब रहे। बस्तर संभाग का सुकमा वन मंडल हरा सोना की अफरा तफरी को लेकर हर वर्ष सुर्खियों में रहता है। उसकी यह परंपरा इस वर्ष भी जारी रही। वर्ष 2022 की तुलना में इस साल तेंदूपत्ता दीगर प्रांतो में कम भेजा गया है।

तस्करों ने लिया नाव और छोटे वाहनों का सहारा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार इस बार तेंदूपत्ता को शबरी नदी पार कराने का नया पैंतरा अपनाकर अपने मंसूबे पर कामयाब रहे हैं। ठेकेदार ग्रामीणों को ढाल बना पोषक अधिकारी व प्रबंधकों से सांठगांठ कर पांच हजार से अधिक मानक बोरा तेंदूपत्ता शबरी नदी पार कराकर ओड़िशा पहुंचा चुके हैं। वन विभाग सुकमा के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। इस बार हरा सोना की तस्करी में बाहरी दलालों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। इस दफे उन्होंने बस्तर संभाग से तेंदूपत्ता को ओड़िशा तक पहुंचाने के लिए छोटे वाहनों और नावों का सहारा लिया है।

संग्राहकों को लाभांश राशि का घाटा
विभागीय खरीदी होने पर बिक्री के एवज में प्राप्त लाभ में से कुछ हिस्सा तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी दिया जाता है। इसे लाभांश राशि कहा जाता है।तेंदूपत्ता की अवैध ढंग से खरीदी कर दीगर प्रांतों में भेजे जाने से संग्राहकों को तो लाभांश राशि का घाटा होता ही है, साथ ही राज्य सरकार को भी राजस्व की हानि उठानी पड़ती है। खबर है कि इसे सरकारी खरीदी में न दिखाकर सीधे ठेकेदार तक पहुंचाने में बिचौलियों को भी मोटी रकम प्राप्त होती है। इस रकम का हिस्सा वन विभाग के अफसरों तक भी पहुंचाए जाने की खबर है।

अटका है पिछले वर्ष तक भुगतान
वर्ष 2022 में कोंटा एवं दोरनापाल वन परिक्षेत्र में कई समितियों के सैकड़ों संग्राहकों का भुगतान आज भी बकाया है। ठेकेदारों द्वारा अतिरिक्त दर की राशि का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। कोंटा की एर्राबोर समिति की 60 लाख से अधिक की राशि बकाया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक की जा चुकी है। वन विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर अवैध ढंग से फड़ संचालित कर तेंदूपत्ता खरीदी की भी शिकायत मिली है। विभाग द्वारा ऐसी जगहों से तेंदूपत्ता जप्ती की कार्रवाई की जा रही है।

जांच के बाद मामला फाईलों में बंद
वर्ष 2022 में तेंदूपता खरीदी एवं परिवहन में दोनों बार परिक्षेत्र में जांच के आदेश दिए गये थे लेकिन जांच फाईलों में ही दफन हो गई। जांच के बाद अब तक क्या कार्रवाई हुई वह पहेली बनकर ही रह गई है। इस मामले में सुकमा डिवीजन के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS