City Media - Page 812 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 812

धनपूंजी मड़ई पहुंचे विधायक रेखचंद जैन

0
  • देवी- देवताओं की पूजा बाद देव लाट, डोली, छत्र के साथ पहुंचे मड़ई स्थल

जगदलपुर बुधवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ब्लॉक की प्रमुख धनपूंजी मड़ई में शामिल हुए। दोपहर बाद जगदलपुर से लगभग 25 किमी दूर ओडिशा सीमा पर स्थित धनपूंजी पहुंचकर विधायक जैन ने गुड़ी में जाकर ग्राम्य देवी- देवताओं की स्तुति की।

तत्पश्चात मड़ई में आए आसपास के गांवों के देव लाट, डोली और छत्र के साथ मड़ई स्थल पंहुचे। विधायक जैन के साथ सैकड़ों गांव वाले सम्मिलित हुए। जैन के साथ जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग, सरपंच नीलाम्बर नाग, उप सरपंच विजय बिसाई, बिरेन्द्र साहनी, घासीराम बिसाई, राधेश्याम, नरेंद्र, बुधराम, सुकरू पुजारी, हूंगा पुजारी, बन्टू पुजारी, सतीश गंजीर, अगस्टीन, घनश्याम साहू, तुलसी राम, डमरू धर, सुकरू, फगनू, बैदनाथ, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, महेंद्र महापात्र, उमेश सेठिया, संतोष सेठिया, विकास राव, संजय समेत अन्य उपस्थित थे।

कोसारटेडा डेम में अवैध वसूली

0
  • बिना सुविधा मुहैया कराए पर्यटकों से की जा रही है जमकर उगाही

जगदलपुर बस्तर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल कोसारटेड़ा डेम को तथाकथित एक समिति ने अवैध कमाई का अड्डा बना लिया है। पर्यटकों से अनाप शनाप वसूली की जा रही है, जबकि सुविधा रत्तीभर भी मुहैया नहीं कराई गई है।कोसारटेड़ा बांध को देखने पर्यटक दूर दूर से आते हैं। वहां हर स्थान को देखने का शुल्क वसूला जा रहा है।

वाहनों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है और न ही पार्किंग शेड है, लेकिन मोटर सायकिल पार्किंग के नाम पर 20 रु. कार पार्किंग का 50 रु. तथा बस और ट्रक पार्किंग का 100 रु. शुल्क लिया जा रहा है। वाहन मालिकों को जो रसीद दी जाती है, उसमें न तो वाहन के प्रकार, उसके रजिस्ट्रेशन नंबर का उल्लेख किया जाता है न ही मालिक का नाम पता लिखा जाता है। इसी तरह गार्डन भ्रमण और मत्स्य पालन शेड देखने का भी भारी भरकम शुल्क पर्यटकों से लिया जा रहा है। पर्यटक कथित पर्यटन समिति की उगाही से परेशान हैं। उनको उक्त स्थान में आनंद आएगा किन्तु उनसे प्रत्येक वस्तु को देखने का राशि वसूल किया जा रहा है वाहन पार्किंग का स्थान नही है फिर भी दो पहिये वाहन का 20 रूपये कार 50 रूपये बस ट्रक का 100 रूपये अवैध वसूली की जा रही है। कोसारटेंडा पर्यटन समिति सालेमेटा के एक सदस्य का कहना है कि वाहन पार्किंग, गार्डन भ्रमण एवं मछली पालन शेड देखने का शुल्क लिया जा रहा है। जबकि उक्त स्थानों पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।

जनपद सदस्य के आंदोलन की चेतावनी के बाद हरकत में आई विभाग, शुरू हुई मुरूम से भरे सड़को की सफाई

0

प्रधानमंत्री सड़क योजना के निर्माण में चल रही लापरवाही को विगत दिनों जनपद सदस्य संजय बैस ने निरीक्षण कर उजागर किया था। और विभाग से गुणवत्ता सुधारने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर गांव से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। रविवार को दी गई उक्त चेतावनी का अब जाकर असर हुआ और बुधवार को प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग द्वारा सुधार का काम शुरू किया गया। कुसुमकसा क्षेत्र में चिपरा, ककरेल और जुनवानी को जोड़ने तीन अलग-अलग मार्ग पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हाल ही में सड़क बनाई गई है।

जिस पर कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैस ने सवाल उठाया था। उन्होंने निर्माण स्थल पर मौका मुआयना कर वास्तविकता जानी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी साझा किया था। जिसमें उन्होंने दिखाया था कि किस तरह सड़क बनने के बाद डामर के ऊपर मुरूम बिछाया गया है। जो कि साइड सोल्डर में बिछाने के लिए लाया जाता है और इस तरह मुरूम में फिसलकर वाहन चालक सड़क पर गिरने लगे हैं। जिससे आए दिन हादसा होने लगा है। विभाग ने मजदूर और मशीन के जरिए सबसे पहले सड़क के ऊपर बिछाए गए मुरूम को साफ करना शुरू किया है। इससे अब काफी राहत मिलेगी।जनपद सदस्य ने बताया कि कुसुम से चिपरा 37 लाख, कुसुम से ककरेल लगभग 43 लाख और कुसुम से जुनवानी तक 33 लाख में सड़क बनी है। काम लगभग पूरे हो चुके हैं। लेकिन साइड में मुरूम बिछाने के दौरान लापरवाही बरती गई थी। और सड़क पर बीचो-बीच बिछा दी गई थी तो वहीं मटेरियल की गुणवत्ता भी खराब थी। अभी से सड़क कई जगह उखड़ने भी लगी है। मुरूम सफाई के साथ उन्होंने जहां गड्ढे हुए हैं वहां मरम्मत की मांग भी की है। बुधवार को स्वयं संजय बैस कार्य स्थल पर पहुंच कर सफाई का जायजा लिया और सही तरीके से काम करने की बात कही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते 01 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत की गई कार्यवाही पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरूध्द जलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 17.04.2023 को घटना स्थल वार्ड कमांक 15 नियोगी नगर राजहरा में आरोपी विनोद कुमार रामटेके पिता राजूराम रामटेके उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 नियोगी नगर राजहरा जिला बालोद के कब्जे से एक लाईनदार कापी के पन्ने में लिखा सट्टा पट्टी पर्ची, एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 1750 रूपये को जप्त कर आरोपी विनोद रामटेके को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि पुनउ राम साहू सूरज साहू, आरक्षक अजय माहला, एस कुमार तारम, प्रेमशंकर भुआर्य, मनोज साहू रवि कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तर ब्लॉक में भी पाई गई गरीबों के हक के राशन की भारी गड़बड़ी

0
  • सैकड़ों क्विंटल चावल, शक्कर, चना, गुड़, नमक, गुड़ की हेराफेरी
  • ब्लॉक की दर्जनों राशन दुकानों में धांधली का बड़ा मामला उजागर

अर्जुन झा

बस्तर जिले के आदिवासियों और गरीबों का हक किस तरह मारा जा रहा है, इसकी बानगी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में देखने को मिल रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले के आदिवासियों और गरीबों के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले राशन की जमकर अफरा तफरी की जा रही है। राशन दुकान संचालक गरीब आदिवासी उपभोक्ताओं को वितरण न कर सैकड़ों क्विंटल चावल, शक्कर, चना, गुड़ और नमक की कालाबाजारी धड़ल्ले से कर रहे हैं। जिले के बकावंड विकासखंड के बाद अब बस्तर विकासखंड में भी राशन की बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बस्तर की दर्जनों शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में धांधली हुई है। जांच में दो सौ क्विंटल से भी ज्यादा राशन की हेराफेरी की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि ऐसा कारनामा समूचे बस्तर संभाग में हुआ है। इस संवाददाता को राशन की गड़बड़ी से संबंधित जो सूची मिली है, उसके मुताबिक बस्तर विकासखंड के दर्जनों राशन दुकानों के संचालक लाखों रु. का राशन बेच खाए हैं। विकासखंड के बस्तर मुख्यालय के इंदिरा वार्ड में सरस्वती स्व सहायता समूह की राशन दुकान में 42 लाख 30 हजार 570 रु. मूल्य के 1181.74 क्विंटल चावल, 1 लाख 678 रु. मूल्य की 28.36 क्विंटल शक्कर, 20 हजार 975 रु. मूल्य के 27. 25 क्विंटल नमक, 68 हजार 639 रु. मूल्य के 12.34 क्विंटल चना के स्टॉक में कमी पाई गई है। इन सभी की कुल कीमत करीब 4 लाख 83 हजार रु. बताई गई है। ग्राम चोकर की राशन दुकान में 14 लाख 7 हजार 886 रु. मूल्य के 393. 27 क्विंटल चावल, 63 हजार 616 रु. मूल्य की 17.92 क्विंटल शक्कर, 10 हजार र. मूल्य का 13.08क्विंटल नमक, 64 हजार 634 रु. मूल्य का 11.62 क्विंटल चना समेत कुल 15 लाख 46 हजार रु. के राशन की गड़बड़ी सामने आई है। ग्राम कुड़कानार की राशन दुकान में 11 लाख 3,334 रु. मूल्य के 308.02 क्विंटल चावल, 80 हजार 301 रु. मूल्य की 22.62क्विंटल शक्कर, 7 हजार 166 रु. मूल्य का 9.31 क्विंटल नमक, 31 हजार 816 रु. मूल्य का 5.72 क्विंटल चना समेत कुल 12 लाख 22 हजार 624 रु. के राशन की गड़बड़ी हुई है। भानपुरी स्व सहायता समूह की राशन दुकान में 10 लाख 58 हजार 627 रु. मूल्य के 295.71 क्विंटल चावल, 15 हजार 478 रु. मूल्य की 4.36 क्विंटल शक्कर, 37.571 रु. मूल्य का 48.81 क्विंटल नमक, 1 लाख 7 हजार मूल्य का 19. 24 क्विंटल चना समेत कुल 12 लाख 18 हजार 697 रु. के राशन की गड़बड़ी सामने आई है। ग्राम पंचायत जमगांव की राशन दुकान में 9 लाख 45 हजार 822 रु. मूल्य के 264.02 क्विंटल चावल, 36 हजार 385 रु. मूल्य की 10. 25 क्विंटल शक्कर, 9468 रु. मूल्य का 12.3 क्विंटल नमक 62 हजार 354 रु. मूल्य का 11.21 क्विंटल चना समेत दस लाख रु. से अधिक के राशन का शॉर्टेज का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत देवड़ा की राशन दुकान में 7 लाख 40 हजार रु. मूल्य का 209.08 क्विंटल चावल, 31 हजार 737 रु. मूल्य की 8.94 क्विंटल शक्कर, 20 हजार रु. का 26.8 क्विंटल नमक, 79 हजार 597 रु. का 14.31 क्विंटल चना समेत 8 लाख 80 हजार के राशन की गड़बड़ी सामने आई है।ग्राम पंचायत घाट कवाली की राशन दुकान में 7 लाख 40 हजार के 206.71 क्विंटल चावल, 56 हजार की 15.8 क्विंटल शक्कर, 8हजार रु. से अधिक के 11.21क्विंटल नमक, करीब 36 हजार रु. मूल्य के 6.44 क्विंटल चना, करीब 9 हजार रु. मूल्य के दो क्विंटल गुड़ समेत कुल 8 लाख 50 हजार रु. के राशन की गड़बड़ी सामने आई है। महिला स्व सहायता समूह रतेंगा की राशन दुकान में 7 लाख 6 हजार रु मूल्य के 197.28 क्विंटल चावल, 41 हजार 570 रु. की 11.71 क्विंटल शक्कर, 3225 रु. के 4.19 क्विंटल नमक, 24 हजार के 4.3 क्विंटल चना समेत 7 लाख 75 हजार रु. के राशन की गड़बड़ी उजागर हुई है। ग्राम पंचायत उसरी की राशन दुकान में 6 लाख 64 हजार के 185.58 क्विंटल चावल, 22 हजार रु. मूल्य की 6.34क्विंटल शक्कर, 11 हजार रु. के 14.72 क्विंटल नमक 84 हजार रु. के 15.18 क्विंटल चना, 19 हजार रु. के 4.48 रु. के गुड़ की गड़बड़ी की बात सामने आई है। इस तरह बस्तर विकासखंड में राशन दुकान संचालक गरीबों और आदिवासियों के हिस्से के लाखों रुपयों के राशन की हेराफेरी की गई है।

कांग्रेस के रीति नीति और विधायक के कार्यों से प्रभावित होकर सांसद और विधायक के समक्ष भाजपा के 21 कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

0

भानपुरी – नारायणपुर विधानसभा के ग्राम बोडनपाल में भाजपा के कार्यकताओं ने बड़ा झटका देते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज और नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप के समक्ष एक साथ 21 बीजेपी के कार्यकर्ता बुधरू बघेल, सुकमन कश्यप घसु कश्यप, मोनन कश्यप, नडगी कश्यप,पंजाब मौर्य, सुदरू मौर्य, सुबाय कश्यप,जंगली बघेल,सुदनी बघेल, कुलधर मौर्य, दिनू बघेल,हेमबती पटेल, मोमन कश्यप, सतदेव कश्यप, कुलमन कोर्राम, जगदीश मौर्य, समली कोर्राम, सोनी बाई मौर्य, दिनेश पटेल, डमरू कश्यप, ने विधायक से मिलकर कांग्रेस प्रवेश करने के लिए इच्छा जाहिर किए तो बस्तर सांसद और नारायणपुर विधायक ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए स्वागत किया और फूल माला और कांग्रेस का गमछा पहना कर कांग्रेस में प्रवेश किया।इस दौरान इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य मलकीत सिंह गैदू, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, दुकारु कश्यप, जईत पटेल, भानु दीवान, मंगतू कश्यप, रघु पति, अनुराग महतो, एनएसयूआई सोसल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर बघेल, विष्णु पटेल, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी फग्नु बघेल प्रमोद मौर्य, कामेश्वर कश्यप,अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

एलडीएम के लिए छह विस क्षेत्रों के प्रभारी बनाए गए सांसद बैज

0
  • दायित्व मिलते ही मिशन को सफल बनाने में जुटे सांसद दीपक बैज
  • आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस कर रही है कांग्रेस


बस्तर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सांसद दीपक बैज को कांग्रेस के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन (एलडीएम) के सफल संचालन के लिए बस्तर संभाग के छह विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। श्री बैज मिशन को लेकर अपनी जिम्मेदारी वाले विधानसभा क्षेत्रों में लगातार बैठकें ले रहे हैं।


इसी क्रम में उन्होंने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक भानपुरी में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन शुरू किया है। मिशन के तहत आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। ऐसे विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदाय के ऊर्जावान एवं राजनीति तथा स्थानीय जनभावनाओं की अच्छी समझ रखने वाले कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को आगे बढ़ाना और उनकी मदद लेना इस मिशन का मुख्य मकसद है। इसके लिए बस्तर के सांसद दीपक बैज को सुकमा, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, चित्रकोट और दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। एलडीएम के प्रभारी बनने के बाद से ही सांसद बैज मिशन को सफल बनाने की कवायद में जुट गए हैं। इस संबंध में उन्होंने पहली बैठक दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दंतेवाड़ा मुख्यालय में ली थी। दूसरी बैठक बैज ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी में ली। बैठक में बैज ने जिला कांग्रेस कमेटी, विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं को मिशन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ऊर्जावान और सियासी एवं क्षेत्र के लोगों की तासीर की अच्छी समझ रखने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर देने के लिए पदाधिकारियों को कहा। ज्ञात हो कि लोकसभा और विधानसभा के आगामी चुनावों में आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की जीत को और भी बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस ने लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन शुरू किया है। श्री बैज तमाम विषम परिस्थितियों के बीच भी पार्टी प्रत्याशियों की जीत की राह आसान बनाने में माहिर माने जाते हैं। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में बैज अपने इस सियासी हुनर की शानदार बानगी पेश भी कर चुके हैं। बस्तर संभाग की जगदलपुर विधानसभा सीट को छोड़कर शेष सभी सीटें आरक्षित हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैज ने क्षेत्रीय विधायकों और नेताओं व कार्यकर्त्ताओं से बेहतर तालमेल बनाकर कांग्रेस की स्थिति को और भी मजबूत बना दिया है। सुकमा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल की सियासी चौकड़ी की बस्तर में तूती बोल रही है। हाल में जगदलपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में आयोजित भरोसे के सम्मलेन की सफलता में इन नेताओं की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इन चारों नेताओं पर बहुत भरोसा करते हैं। इसके अलावा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम, नारायणपुर के विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी, अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग, बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी समेत अन्य विधायकों के साथ भी बैज की ट्यूनिंग बेमिशाल है।

बाली मेला में पंहुचे विधायक जैन छत्र लेकर मंदिर तक गए

0
  • 12 साल में होने वाले करनपुर के परब में शामिल हुए रेखचंद जैन- नकटी सेमरा में रूपशिला माता की गुड़ी में की पूजा- अर्चना

जगदलपुर सोमवार को ब्लॉक के करनपुर में हर 12 साल में होने वाले परब में सैकड़ों लोगों के साथ विधायक रेखचंद जैन साक्षी बने। उन्होने गुड़ी प्रांगण में ग्राम्य व क्षेत्रीय देवी- देवताओं की पूजा- अर्चना की। इससे पूर्व उन्होने नकटीसेमरा की रूपशिला माता की गुड़ी में पूजा- पाठ की और मड़ई में सम्मिलित हुए। पुजारियों व सिरहा के साथ भक्ति भाव में डूबे जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थानीय रीति-रिवाजों तथा परंपराओ को मान- सम्मान देने वाली अनेक योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया है परिणामत: समाज के विभिन्न वर्गों में उल्लास का माहौल है। मुख्यमंत्री बघेल ने किसी भी कार्य के लिए धन राशि की कमी नहीं होने दी है।

बोबो भजिया खरीदा, वृद्धा से लिया आशीर्वाद

नकटीसेमरा में रूपशिला माता की पूजा पश्चात विधायक जैन ने मड़ई का अवलोकन किया। इस दौरान मार्ग किनारे बैठी एक वृद्धा से बोबो भजिया खरीदा। उनसे चर्चा कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

पूजा करने के बाद जमीन पर बैठ गए विधायक

दोपहर बाद विधायक जैन करनपुर पंहुचे जहां जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी ने अपने साथियों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। करनपुर में प्रति 12 वर्ष में आयोजित होने वाले परब में वे सम्मिलित हुए। गुड़ी में क्षेत्रीय तथा स्थानीय देवी- देवताओं की पूजा के बाद वे जमीन पर बैठ गए। अपने साथियों के साथ जमीन पर बैठते विधायक ने कहा कि देवी- देवताओं के समक्ष कुर्सी पर बैठना उचित नहीं होगा। उनकी इस सादगी के कायल अन्य लोगों ने भी ऐसा किया।

देवी का छत्र उठाकर मंदिर तक चले

पूजा पश्चात जैन लगभग एक किमी दूर स्थित हिंगलाजिन मंदिर तक छत्र उठाकर चले। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर सिर पर जवारा उठाए महिलाएं व बालिकाएं चल रही थीं। जात्रा में सम्मिलित देवी- देवताओं की डोली, आसन, लाट लिए ग्रामीण पुजारियों, सिरहा- गुनिया के साथ चल रहे थे। मंदिर तक पंहुचने में एक घंटा से अधिक का समय लगा। जगह-जगह विधि- विधानपूर्वक पूजा होती रही। लोगों में इतना अधिक उत्साह था कि वे अपने मोबाइल में जात्रा की रिकार्डिंग करते रहे। इस दौरान संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के साथ जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, चन्द्रभान झाड़ी, विजय सिंह, विकास राव, हेमंत देवांगन, सायमा अशरफ, माही श्रीवास्तव, इंदिरा राव आदि मौजूद थे। नकटी सेमरा में सरपंच दुशासन नाग, आड़ावाल सरपंच जयंती कश्यप, माता पुजारी फगनू कश्यप, झंडा पुजारी शुकलाल कश्यप, चैतराम बघेल, सुदर्शन बघेल, मोहन बघेल, लक्ष्मण बघेल, लक्ष्मी कश्यप, सुबरू बघेल, निलाप बघेल, किशन लाल वर्मा, कृष्णा लाल वर्मा, बिशू कश्यप, जगमोहन कश्यप, गणेश कश्यप, सामनाथ मंडावी, मोतीराम नाग, महाजन बघेल, सोनाधर कश्यप समेत सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे। वहीं करनपुर में पुजारी लोकनाथ सिरा, तिरुपति नागेश सरपंच, अंतराम पुजारी, सुखराम पुजारी, नरसिंह पुजारी, कैसबो, गंगाधर, समरत, संतोष पटेल, पुरन नाग, सालिक, संतोष सेठिया जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, संजय नाग समेत ग्रामवासी बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे।

सेन महाराज का जीवन समाज के लिए आदर्श: रेखचंद जैन

0
  • अनेक समाजों को भूमि – भवन देने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
  • जैन अपनी विधायक निधि से सेन भवन बनाने हेतु देंगे 10 लाख रु.

जगदलपुर संत शिरोमणि सेन महाराज का जीवन समाज के लिए आदर्श है। हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। सेन महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुझे निमंत्रित करने के लिए मैं समाज का ऋणी हूं। हमारे राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी समाजों को भूमि व भवन बनाने के लिए जो पहल की है, उसके लिए सभी समाजों के लोग मुख्यमंत्री के प्रति स्नेह भाव रखते हैं। सेन समाज को भी जगदलपुर शहर के अंदर सामुदायिक भवन के लिए भूमि आवंटित की गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त करता हूं।

उक्त बातें संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर आयोजित समारोह में जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। सेन महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जैन ने आगे कहा कि प्रभु भक्ति में सेन महाराज अत्यधिक लीन रहते थे। एक दिन स्वयं भगवान उनकी जगह राजा की सेवा करने पहुंच गए। उनकी सेवा से राजा काफी प्रभावित हुए थे। जैन ने समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की, जिसका समाज के सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। कार्यक्रम को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू व समाज के प्रमुखों सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस दौरान एमआइसी सदस्य सुशीला बघेल, ललिता राव, श्वेता बघेल, हेमंत देवांगन, चंद्रभान झाड़ी, सेन समाज के प्रदेश महामंत्री किशन सेन, अध्यक्ष मनोज ठाकुर, महेंद्र श्रीवास, जितेंद्र ठाकुर, सरोज श्रीवास, गणेश ठाकुर, बी. श्रीणू राव, गौरीशंकर श्रीवास, आसाराम सेन, रघु प्रसाद सेन, संजय श्रीवास, रामेश्वर ठाकुर, संगीता श्रीवास, काजल शांडिल्य, जगमोहन ठाकुर, संरक्षक भास्कर राव, राजू राव, राधेश्याम श्रीवास, राधेश्याम ठाकुर, सियाराम ठाकुर समेत सेन समाज के पुरुष, महिलाएं, बच्चे आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘श्री अन्न’ डकार गए बिचौलिए

0
  • मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई रकम की हुई खूब बंदरबांट
  • बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र में जमकर भ्रष्टाचार का खेल
  • प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत भेजने वाले हैं पार्टी के क्षेत्रीय नेता


बकावंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटे अनाज, जिसे मोदी ने अन्न नाम दे रखा है, का महत्व पूरी दुनिया को समझा रहे हैं। देश के भीतर भी मोटे अनाज के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। मोटे अनाज के उत्पादन को प्रोत्साहित करने केंद्र सरकार विशेष कार्यक्रम चला रही है। छत्तीसगढ़ सरकार भी इस दिशा में बेहतर काम कर रही है। मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त राशि को छ्ग सरकार ने बस्तर जिले को आवंटित कर किसानों को मोटे अनाज की फसल लेने के लिए खाद, बीज, कृषि यंत्र, नकद अनुदान देने का आदेश जारी किया है। बकावंड विकासखंड में केंद्र सरकार की रकम की बंदरबांट कर अन्न को पकने से पहले ही डकार लिया गया है। केंद्र से प्राप्त लाखों रु. के वारे न्यारे बकावंड जनपद में किए गए हैं। यहां के भाजपा नेता मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने की तैयारी कर चुके हैं।
रागी, कोदो, कुटकी, कुल्थी, ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे मोटे अनाजों की अहमियत भारत में ऋषि, मुनि और प्राचीनकाल के वैद्य सदियों पहले ही समझ चुके थे। यही वजह है कि ऐसे अनाजों का भोजन के तौर पर उपयोग हमारे देश में प्राचीनकाल से ही किया जाता रहा है। बस्तर के आदिवासी भी ऐसे अनाजों के महत्व से अवगत रहे हैं तथा पहले यहां इनकी खेती बड़े पैमाने पर होती थी।अब ऐसे अनाजों का उत्पादन देश में लगभग बंद हो गया है। बस्तर में अभी आंशिक रूप से कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार, मक्का की खेती कहीं कहीं की जाती है। मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष योजना चला रखी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो, कुटकी, कुल्थी, ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा प्राचीन आदिवासी कृषि प्रणालियों को फिर से अस्तित्व में लाने के लिए केंद्र सरकार की योजना के साथ अपनी नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना को जोड़कर बहुआयामी कार्यक्रम चला रखा है। इसके तहत गरीब तबके के आदिवासी तथा पिछड़े वर्गों के किसानों को खाद, बीज किट्स, बाड़ियों की मरम्मत और सुधार के लिए औजार के साथ ही नकद अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। बाड़ियों में आदिवासी अपनी जरूरत के लिए तथा आजीविका चलाने योग्य मोटे अनाजों की फसलें व सब्जियां उगा सकें, यह मंशा छ्ग सरकार की रही है। इस कार्यक्रम को बकावंड जनपद पंचायत के कर्मियों और कुछ जनप्रतिनिधियों, जगदलपुर व बकावंड के तथाकथित व्यापारियों, सरपंच, सचिवों ने मिलकर भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया है। योजना में प्रति हितग्राही किसान 16 हजार 500 रुपए के व्यय का प्रावधान किया गया था। लेकिन किसानों को स्तरहीन बीज किट और फावड़ा, कुदाल जैसे मामूली कृषि औजार देकर उनके नाम से लाखों रु. आहरित कर लिए गए। बीज किट और औजार आपूर्ति का काम ऐसे जनप्रतिनिधियों को दिया गया था, जो मेडिकल स्टोर, कम्प्यूटर सिस्टम, स्टेशनरी शॉप, जनरल स्टोर्स आदि की दुकानें चलाते हैं। जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों को सामग्री आपूर्ति का काम ले रखा था। इन तथाकथित आपूर्तिकर्ताओं ने किसानों को बीज के एकाध – दो पैकेट, फावड़ा, प्लास्टिक का धमेला आदि थमा दिए और फर्जी बिल व पावती बनाकर रकम आहरित कर ली। जनपद की ग्राम पंचायत कोसमी, उड़ियापाल, मोंगरापाल के किसानों के नाम से बोगस बिल, पावती आदि जमा कर लाखों रुपयों की बंदरबांट की गई है। कोसमी ग्राम पंचायत में 16 हितग्राही आदिवासी किसानों को कोदो, कुटकी, मक्का रागी के बीज किट तथा बाड़ी सुधार के नाम से फावड़ा, कुदाल, तगाड़ी जैसे मामूली औजारों का वितरण कर हर हितग्राही के नाम पर 16 हजार 500 रु. का आहरण किया गया है। किसानों को जो बीज किट और औजार उपलब्ध कराए गए हैं, उनकी कुल कीमत नौ सौ रु. से ज्यादा नहीं है।
कम्प्यूटर रिपेयरिंग करने वाली फर्म का नाम भी शामिल जगदलपुर की फर्म एसआर सप्लायर्स भी इस बंदरबांट में शामिल बताई गई है। एसआर सप्लायर्स को भी कथित रूप से कोदो, कुटकी, मक्का व सब्जियों के बीज तथा कृषि कार्य में आने वाले औजारों की आपूर्ति का काम दिया गया था। इस फर्म ने जो बिल बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यालय में पेश किया है, उसमें 1 लाख 95 हजार रु. के बीज व सामग्री किसानों को दिए जाने का उल्लेख है।हैरत की बात तो यह है कि एसआर सप्लायर्स के संचालक ने बिल बुक के पन्ने में अपनी फर्म द्वारा स्टेशनरी, स्पोर्ट्स, कम्प्यूटर रिपेयरिंग एंड सेल्स, एसीपी वर्क्स, फ्लेक्स एंड होर्डिंग्स, एल्यूमिनियम सेक्शन, डेंटिंग, पेंटिंग, रेडियम वर्क्स, इलेक्ट्रीक वायरिंग, स्टील आलमारी फर्नीचर आदि का काम किए जाने का उल्लेख किया है। बिल में कहीं भी कृषि सामग्री या बीज सप्लाई का काम का उल्लेख नहीं है। इस फर्जी फर्म और फर्जी व्यापारियों के नाम से बोगस बिल लगाकर लाखों के वारे न्यारे बकावंड जनपद पंचायत में किए गए हैं। मजे की बात तो यह है कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने फर्म के कार्यों को जांचे परखे बिना और उसके द्वारा कथित रूप से आपूर्ति की गई सामग्री का भौतिक सत्यापन किए बिना ही इस फर्म के बिल को पास करते हुए राशि भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया।

विधायक बघेल ने का निर्देश बेअसर
बकावंड जनपद में हुई गड़बड़ी के मामले में बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने उनके निर्देश की अनदेखी कर दी। जनपद पंचायत के किसी भी कर्मी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। तीन माह पहले विधायक बघेल ने जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों, संबंधित कर्मियों और हितग्राहियों की सूची के साथ उपस्थित होने के लिए कहा था। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जिला पंचायत सीईओ के निर्देश को डाला डस्टबिन में
लगता है बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अहमियत नहीं देते और उनके आदेश को डस्टबिन में डाल देते हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आदेश के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। बस्तर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बकावंड जनपद पंचायत के सीईओ को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर किसी तरह की कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में भेजेंगे शिकायत
केंद्र सरकार की योजना में हुई धांधली को लेकर बकावंड मंडल भाजपा ने अब मोर्चा खोल दिया है। मंडल भाजपा अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप इस मामले की जांच की मांग पहले से उठाते आ रहे हैं, मगर उन्हें जरा भी तवज्जो नहीं दिया जा रहा है। कश्यप की आवाज अफसरों ने पूरी तरह अनसुनी कर दी। अब कश्यप इस मसले को प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी तक पहुंचाने की कवायद में जुट गए हैं। धनुर्जय कश्यप ने बताया कि वे फर्जी बिलों, फर्मों और व्यापारियों के नामों, बोगस किसानों की सूची तथा अन्य दस्तावेजी प्रमाण के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत जल्द भेजने वाले हैं।
वर्सन
तुरंत ले रहा हूं एक्शन

यह जानकर हैरानी हुई कि बकावंड जनपद पंचायत के सीईओ ने पूर्व में मेरे द्वारा जारी किए गए आदेश पर अमल नहीं किया है। तुरंत सच्चाई का पता लगाकर एक्शन लूंगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS