City Media - Page 820 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 820

भाजपा को मजबूत बनाने में जुटे हैं वरिष्ठ नेता मनीराम कश्यप

0
  • बस्तर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का लगातार दौरा कर रहे हैं दादू मणि

बकावंड भाजपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मनीराम कश्यप दादू मणि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा की मजबूती के लिए उनके द्वारा चलाया जा रहा अभियान जोर पकड़ता जा रहा है।मनीराम कश्यप दादू मणि क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। लोगों के सुख दुख में शामिल होने को उन्होंने अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। वे भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता हैं और पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हमेशा जमकर पसीना बहाते रहते हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें प्यार से दादू मणि कहकर पुकारते हैं। जनसंपर्क के दौरान दादू मणि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचकर भाजपा शासनकाल की योजनाओं को याद दिलाते हुए छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना भी साधते हैं।

दादू मणि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। बस्तर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान दादू मणि ग्राम पंचायत रेटावंड में आयोजित चईत्रा बाजार में शामिल हुए। वहां दादू मणि के पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उनके पास जमा हो गई। क्षेत्र भ्रमण दौरान उनके सानिध्य में मोंगरापाल शक्ति केंद्र में भाजपा का स्थापना दिवस पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मनाया।दादू मणि ने ग्रामीणों का हालचाल जाना। तपश्चात वे ग्राम पंचायत धोबीगुड़ा के छेपड़ागुड़ा पारा में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम एवं भंडारा में शामिल हुए। ग्रामीणों एवं हनुमान जी के भक्तों को दादू मणि ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी।

महत्तम महोत्सव मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परिक्षण करवाया

0

बालोद- महत्तम महोत्सव और आचार्य रामेश सुवर्ण दीक्षा महोत्सव के उपलक्ष्य में बालोद जैन श्रीसंघ और साधुमार्गी जैन संघ बालोद के संयोजन में आज स्थानीय महावीर जैन भवन बालोद में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य परामर्श एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हाईटेक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम जिनमें कार्डियक सर्जन, इंटरनेशनल कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, किडनी एवं डायलिसिस विशेषज्ञ, आर्थोपेडिक, श्वसन विशेषज्ञ, पीडियाट्रिक्स, नेत्र रोग, कान नाक गला रोग, त्वचा रोग, दन्त रोग, शिशु एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ हॉस्पिटल के पैथोलॉजी एवं ईसीजी सुविधा के साथ उपलब्ध थे।वहीं संबंधित मरीजों को दवाईयां भी मुफ्त में उपलब्ध कराया गया। जैन श्रीसंघ एवं साधुमार्गी जैन संघ द्वारा इस शिविर के दो दिन पूर्व ही रक्तदान शिविर का भी सफल आयोजन किया गया था। आम जन एवं पशु-पक्षियों के लिए सेवा कार्य करने एवं मानवीय मूल्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले जैन समाज की सभी ने खूब सराहना की।

आज के इस मेगा नि: शुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श जांच शिविर के लाभार्थी परिवार श्रीमती सुवादेवी नाहटा की प्रेरणा से तनसुख लाल, मोहनलाल, सोहनलाल, राजेश कुमार नाहटा परिवार बालोद रहे। आज के इस भव्य व मेगा स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रदीप जैन अध्यक्ष सकल जैन श्रीसंघ बालोद, राजेश टाटिया अध्यक्ष साधुमार्गी जैन संघ बालोद, तनसुख लाल जी नाहटा, हाईटेक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भिलाई से डाक्टर रंजन सेन गुप्ता, विशाल ललवानी, ताराचंद सांखला, श्रीमती ममता नाहटा, सुमन ललवानी, श्रीमतीवर्षा चोरड़िया, देवीचंद गोलछा, निर्मल नाहटा, सुनील ललवानी, श्रेणिक नाहर, आनंद बाफना,संजय बैद, गिरीश कंवाड़,शुभम बुरड,विजय पारख, कमल पारख जैन साधुमार्गी संघ, समता महिला मंडल,समता युवा संघ के सदस्यों सहित जिला चिकित्सालय बालोद से नर्सिंग ट्रेनिंग की छात्राओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों की सह पर चौपाटी में अतिक्रमण

0
  • दोनों दलों के पार्षद देते आए रहे हैं अवैध कब्जों को प्रोत्साहन
  • दुकानदारों ने अपनी गुमटियों के आगे लंबी चौड़ी जमीन कब्जाई

जगदलपुर नगर निगम द्वारा जनता को तफरीह करने, घर की रसोई से हटकर कुछ अलग तरह के व्यंजनों का जायके का लुत्फ उठाने की सुविधा देने के लिए शहर में चौपाटी का निर्माण कराया गया है, लेकिन यह चौपाटी अब शहरवासियों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। नगर निगम के सत्तारुढ़ दल व विपक्षी दल के पार्षदों के संरक्षण में दुकानदारों ने चौपाटी में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे कर लिए हैं। नगर निगम जगदलपुर द्वारा करीब नौ साल पहले शहर के तरण ताल के पास चौपाटी का निर्माण किया गया है। इसके पीछे नगर निगम प्रशासन की मंशा यही थी कि दूसरे बड़े शहरों की तरह जगदलपुर के लोगों को भी तफरीह करने तथा तरह तरह के व्यंजनों का जायका लेने का आनंद मिल सके। पहले तो नगर निगम के सत्तारूढ़ दल और विपक्षी दल के पार्षदों ने चौपाटी की गुमटियों के आवंटन में भाई – भतीजावद का खेल खेलते हुए अपने नाते रिश्तेदारों और चहेतों को गुमटियां दिला दी। उसके बाद उन गुमटियों में दुकान चलाने वालों को अपनी अपनी गुमटी के आगे स्थित जमीन को हथियाने की खुली छूट दे दी। गुमटियों के संचालकों ने अपनी अपनी गुमटी के आगे की 20 – 20 वर्गफीट जमीन पर कब्जा जमा लिया है। इस कब्जाई गई जमीन पर वे टेबल कुर्सियां और अन्य सामान रखे रहते हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि चौपाटी में खुली जगह नाममात्र की रह गई है। तफरीह करने और विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए चौपाटी पहुंचने वाले लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है और चौपाटी की खूबसूरती भी लगभग खत्म हो चली है। गुमटियों के आवंटन के दौरान तय की गई शर्तों के मुताबिक आवंटियों को अपनी अपनी गुमटी के अंदर ही दुकान चलाने का प्रावधान है, लेकिन इस शर्त की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता चौपाटी के अवैध कब्जों को हटाने का साहस इसलिए नहीं जुटा पाता, क्योंकि दुकान संचालकों के सिर पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के अनेक पार्षदों का हाथ जो है। पक्ष व विपक्ष के पार्षदों के दवाब के चलते अवैध कब्जों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है। इन अवैध कब्जों के कारण दुकानों का दायरा सड़क तक पहुंच गया है। नतीजतन चौपाटी की एक दुकान से दूसरी दुकान तक जाने और पूरे चौपाटी परिसर में गुजरने में लोगों को बड़ी परेशानी होती है।

अवैध रूप से कारोबार करने वाले 3 सटोरियों को किया गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक, डॉ.जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस हरिश राठौर के मार्गदर्शन पर अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में जिले के अवैध जुआ सटटा शराब पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया जिस पर टीम द्वारा थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के 1. दिनेश कुमार पिता नेमुकराम उम्र 42 वर्ष पता टेकापार गुण्डरदेही को जिला सहकारी बैंक के सामने गुण्डरदेही आम जगह पर सट्टा पट्टी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी हाट पेन नगदी रकम 1480 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वाना गुण्डरदेही में अपराध क 142 2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 2. अमन कुमार देशलहरे पिता भगवान वास देशलहरे उम्र 20 वर्ष पता परसदा भाठापारा गुण्डरदेही को आम परसदा रेलवे फाटक के पास गुण्डरदेही आम जगह पर सटटा पटटी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी, बाद पेन नगदी रकम 1540 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुण्डरदेही में अपराध क 143/ 2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। 3. चेतन मनहरे पिता रामनारायण मनहरे उम्र 23 वर्ष पता परसदा भाटापारा गुण्डरदेही को ग्राम परसदा रेलवे फाटक के पास गुण्डरदेही आम जगह पर सटटा पट्टी लिखते समय रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से अंको को लिखा सटटा पटटी डाट पेन नगदी रकम 1730 रूपये जप्त कर आरोपी के विरुवा थाना गुण्डरदेही में अपराध के 144 / 2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। कुल जुमला रकम 4240 रूपये जप्त।उक्त प्रकरण में सउनि धरम भूआर्य, सउनि अरविंद साहू सउनि संजीवन साहू, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक पूरन देवांगन की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 को बस्तर में

0
  • कांग्रेस नेत्री के प्रवास को लेकर प्रमंत्री कवासी लखमा ने ली बैठक
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया जाएगा नागरिक अभिनंदन
  • प्रियंका के आगमन को लेकर पार्टी के लोगों में छाया जबरदस्त उत्साह

जगदलपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का 13 अप्रैल को बस्तर प्रवास तय हो गया है। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा और उनके स्वागत की तैयारी जोरशोर से चल रही है। जिले के प्रभारी तथा छ्ग शासन के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी की मौजूदगी में यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बाद अब पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बस्तर दौरे पर आने वाली हैं। प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी और बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचेंगी। वे जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान पर आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी तथा महिला सम्मेलन में भी शामिल होंगी। प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर संभाग के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों लोकसभा व राजयसभा सदस्यों, विधायकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री लखमा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी कई बार बस्तर का दौरा कर चुकी थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी भी बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र में आए थे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी कई बार बस्तर आ चुके हैं। नेहरू गांधी परिवार की बेटी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का बस्तर आगमन पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तरवासियों को गांधी परिवार से विशेष लगाव रहा है। इंदिरा गांधी के दौर में बस्तर के आदिवासी बंधु कांग्रेस को कम और इंदिरा गांधी एवं पार्टी के चुनाव चिन्ह को ज्यादा जानते थे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी में स्व. इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है और चूंकि वे पहली बार बस्तर प्रवास पर आ रही हैं, इसलिए उनके स्वागत में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। लखमा ने प्रियंका गांधी के कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

जोश से लबरेज हैं पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता

विधानसभा चुनाव से पहले हो प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओ में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। सांसद दीपक बैज, जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू तथा पार्टी के सभी पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका गांधी के प्रवास को लेकर अपने अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। ये नेता अपने क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में लाने के लिए कमर कस चुके हैं।

भूपेश बघेल का किया जाएगा नागरिक अभिनंदन

मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में बस्तर को बहुत कुछ दिया है। पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों तथा आश्रमों में रहकर पढ़ाई करने वाले अनुसूचित जाति – जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति और भोजन खर्च की राशि में अच्छी वृद्धि कर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत पहुंचाई है, यहां की माताओं व बहनों को स्वावलंबी बनाकर सम्मान के साथ जीने का जरिया उपलब्ध कराया है, आदिवासियों की परंपराओं और आस्था स्थलों के संरक्षण संवर्धन के लिए पर्याप्त राशि दी है। इस योगदान के लिए मैंने तथा रेखचंद जैन व अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनका नागरिक अभिनंदन करने की इच्छा उनके समक्ष व्यक्त की थी। हम 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी की उपस्थिति मेंमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नागरिक अभिनंदन भी करेंगे।

दल्ली राजहरा आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 26 में वार्ड वासियों का स्वास्थ्य जानकारी लिया

0

दल्लीराजहरा विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन वार्ड क्रमांक 16 दल्ली राजहरा आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 26 में किया गया.स्वास्थ सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने वार्ड वासियों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दिया.स्वास्थ्य रहने के लिए हर उम्र के लोगों को भोजन में सलाद जरूर शामिल करें. जो माताएँ पर्याप्त मात्रा में स्तनपान करवाती है उसे कैसर की आशंका कम होती है. कैलशियम की कमी के कारण रीढ़ की हड्डी से जुड़ी न्यूरो की समस्या में महिलाओं को खतरा ज्यादा होता है

महिलाओं को सुबह का धुप 20 मिनट लेना चाहिए. फास्टफूड से दूर रहें. खट्टे फल से विटामिन सी मिलता है.जिससे हड्डी कमजोर नहीं होती है. ताजी हवा ले इससे दिल की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में सहायक हैं. मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी, स्टोक, लीवर से जुड़ी समस्याओं सहित कुछ विशेष प्रकार के कैंसर का भी कारण है. इससे बचने के लिए 50 प्रतिशत फल, सब्जी भोजन में होना चाहिए. सेहत को बनाये रखने के लिए साइकिलींग, वांकिंग, सीढिया चढ़ना, पंजों के बल खड़े होना. एक्सरसाइज जरुर करें. आयोजन में सारु पिस्टल ए. एन. एम. रेखा साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित वार्डवासियगण उपस्थित थे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्लीराजहरा शहर में हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग दल ने निकाला भव्य शोभायात्रा ,हजारों लोगो ने की सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

0

दल्लीराजहरा:- हनुमान जन्मोत्सव पर कल बालोद जिला के विभिन्न स्थानों पर विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,मातृशक्ति संगठन के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाला गया जिले के गुरुर,अरजुंदा,देवरी, पिनकापार,रेंगाडबरी, गुण्डरदेही,जेवरतला रोड,खामभाठ,मनकी में बजरंग दल ने शोभायात्रा निकाला, बजरंग दल संगठन के सदस्यों ने सुबह से मंदिरों में पूजा अर्चना किया वा महाप्रसाद का वितरण किया। जिले के दल्लीराजहरा शहर में कल के आयोजन में पहली बार हजारों की संख्या में सनातन धर्म से जुड़े लोगो ने गुप्ता चौक हनुमान मंदिर के सामने मुख्य मार्ग में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जो ऐतिहासिक रहा जिसमे शहर के हजारों लोगो ने एक साथ चालीसा पाठ किया,शोभायात्रा देर शाम शहर मे निकला जिसमे आदिवासी नृत्य, कर्मा नृत्य,के साथ साथ डीजे की धुन में पूरा शहर मानो हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भक्ति गीतों पर झूम रहा था

महिलाओ की टोली हो या दुर्गावाहिनी की बेटियां बजरंग दल के युवा सभी संगीत के साथ उत्साह में नाच रहे थे। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल मातृशक्ति संगठन द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सनातन धर्म सेवको,व्यापारी साथियों, मंदिर समिति, सर्व समरसता समिति,सभी सहयोगकर्ताओ सहित शहर के समस्त हिंदू समाज के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्या साहू,नंदा पसीने,जानकी यादव, संगीता रजक, शहर अध्यक्ष शंकर साहू, बजरंग दल जिला संयोजक शशांक तिवारी जिला उपाध्यक्ष, निलेश श्रीवास्तव, गोलू जायसवाल, गणेश निषाद, विजय कुशवाहा, नितिन सहारे सहित सभी संगठन साथी शामिल रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

लखमा और जैन ने किया जैन मुनि मणिप्रभ सूरिश्वर का दर्शन

0
  • मां दंतेश्वरी की पावन धरा पर कांग्रेस ने किया महाराज सा. का स्वागत
  • जैन संत ने मंगल देशना दे बस्तर की सुख शांति की कामना की

जगदलपुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा , संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप ने गुरुदेव अवंति तीर्थोद्वारक खतर गच्छाधिपति आचार्य प्रवर जिनमणिप्रभ सूरिश्वर जी म.सा. के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, वरिष्ठ नेता विक्रम शर्मा, नीना रावतिया,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा समेत अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तीन कुख्यात सटोरिए गिरफ्तार

0
  • आरोपियों से 73 हजार रु. और भारी मात्रा में सट्टा पट्टी बरामद

जगदलपुर बोधघाट पुलिस ने शहर के तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 73 हजार रु. एवं सट्टा पट्टी बरामद की है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में 6 अप्रैल को दो सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी और 7 अप्रैल को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में सटोरियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।क बोधघाट पुलिस टीम ने आरोपी युवराज दास को संजय गांधी वार्ड सांई गैरेज के पास, आरोपी शेखर राउत को हाईवे चैनल के पास तथा आरोपी दिनेश राव को कोर्ट तिराहा के पास सट्टा पर्ची लिखते हुए पकड़ा। युवराज दास से 24,910 रू. शेखर राउत से 23,470 रू. तथा दिनेश राव से 24,690 रू. सहित मय सट्टा पर्ची व पेन जप्त कर तीनो के खिलाफ धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का मामला कायम कर न्यायिक रिमांड हेतु जिला न्यायालय में पेश किया गया। सटोरियों को पकड़ने में निरीक्षक दिलबाग सिंह, उप निरीक्षक कमचरण सिंह ठाकुर, अमित सिदार, सहायक उप निरीक्षक सरजूराम ध्रुव बाबूलाल दास, प्रधान आरक्षक लवण पाणिग्रही, राजेश सिंह, नंदकिशोर साहू, आरक्षक भूपेंद्र नेताम, तोमेश्वर चंद्राकर, सहायक आरक्षक प्रदीप पीटर का विशेष योगदान रहा।

बाड़ी विकास कार्यक्रम में गड़बड़ी की जांच से बच रहे हैं अफसर ?

0
  • अन्न उत्पादन योजना भी चढ़ गई कर्मियों के भ्रष्टाचार की भेंट
  • विधायक लखेश्वर बघेल के निर्देश के बाद भी नहीं कराई गई जांच

बकावंड अन्न कहे जाने वाले अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चलाए गए बाड़ी विकास कार्यक्रम में हुए भ्रष्टाचार के मामले की जांच कराने से अफसर बच रहे हैं। विधायक और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश के बाद भी मामले की जांच नहीं कराई गई। इससे लगता है कि दाल में बहुत कुछ काला है। जनपद पंचायत बकावंड के कर्मियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में हुए भ्रष्टाचार को लेकर क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के निर्देश को भी अफसरों ने ठेंगा दिखा दिया है। विधायक की दखल के बाद भी मामले की न तो जांच कराई गई और न ही जनपद पंचायत के दोषी कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हो पाई है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के आदिवासियों को उनकी परंपरागत प्राचीन कृषि प्रणाली की ओर फिर से उन्मुख करने तथा कोदो, कुटकी, कुल्थी, मक्का, बाजरा जैसे मोटे अनाज ( अन्न ) के उत्पादन के लिए उन्हें प्रेरित करने बस्तर संभाग में बाड़ी विकास कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम को नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना से जोड़ा गया है। पूर्व में इसके लिए आदिम जाति विकास परियोजना को केंद्रीय मद की राशि आवंटित की गई थी। जनपद पंचायत के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को भी अवैध कमाई का जरिया बना लिया। कार्यक्रम के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले आदिवासी किसानों को उनकी बाड़ियों को उपजाऊ बनाने और वहां सब्जियों व मक्का की फसल लेने और अन्य भूमि पर कोदो, कुटकी, कुल्थी, बाजरा जैसे मोटे अनाज की खेती करने के लिए अनुदान, कृषि उपकरण एवं बीजों के किट्स उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया था। जनपद पंचायत के कर्मियों और जनपद पंचायत के कुछ जनप्रतिनिधियों ने मिलकर चंद किसानों को स्तरहीन बीज किट और फावड़ा, कुदाल जैसे मामूली औजार देकर उनके नाम से लाखों रु. आहरित कर लिए। बीज किट आपूर्ति का काम ऐसे जनप्रतिनिधियों को दिया गया था, जो मेडिकल स्टोर, कॉपी- पुस्तक दुकान, जनरल स्टोर्स आदि चलाते हैं। कृषि बीज खाद आदि व्यवसाय से उनका कोई नाता ही नहीं है। जनप्रतिनिधियों ने किसानों को बीज के एक दो पैकेट दे दिए और फर्जी बिल बनाकर और किसानों से फर्जी पावती लेकर पूरी रकम आहरित कर ली। बस्तर जिले के विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में कोदो, कुटकी, मक्का, रागी, बाजरा आदि की खेती के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। बकावंड जनपद की ग्राम पंचायत कोसमी, उड़ियापाल, मोंगरापाल के तथाकथित फर्जी किसानों के नाम से बोगस बिल, पावती आदि जमा करलाखों रुपयों का आहरण कर लिया गया है। कोसमी ग्राम पंचायत में ही 16 हितग्राही आदिवासी किसानों को कोदो, कुटकी, मक्का रागी के बीज किट तथा बाड़ी सुधार के नाम से फावड़ा, कुदाल, तगाड़ी जैसे मामूली औजारों का वितरण कर हर हितग्राही के नाम पर 16 हजार 500 रु. का आहरण जनपद पंचायत के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने कर लिया है। किसानों को जो बीज किट और औजार उपलब्ध कराए गए हैं, उनकी कुल कीमत आठ – नौ सौ रु. से ज्यादा नहीं है।*विधायक लखेश्वर बघेल के निर्देश का भी असर नहीं*बकावंड जनपद में हुई गड़बड़ी के मामले में बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी कर्मी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस फर्जीवाड़े में शामिल जनप्रतिनिधियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज नहीं कराई गई। तीन माह पहले विधायक श्री बघेल ने जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों, संबंधित कर्मियों और हितग्राहियों की सूची के साथ उपस्थित होने के लिए कहा था। इसके बावजूद दो माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जिला पंचायत सीईओ के निर्देश को भी दिखाया ठेंगा

जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने तोमामले पर संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए, लेकिन मनमानी का आलम यह रहा कि वरिष्ठ अफसर को भी ठेंगा दिखा दिया गया। इस बेहद गंभीर मामले की जांच के लिए बस्तर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्देश दिए थे। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर किस तरह की कार्रवाई हुई और क्या निष्कर्ष निकला यह अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं जिन कर्मियों के दामन पर इस मामले में भ्रष्टाचार के दाग लगे हैं, वे आज भी अपने पदों पर बने रहकर जनपद पंचायत कार्यालय में मजे से काम कर रहे हैं। वहीं दागी जनप्रतिनिधि भी पहले की तरह ही सिर ऊंचा किए घूम रहे हैं। बकावंड मंडल भाजपा के अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। कश्यप ने मामले की जांच की मांग पुरजोर ढंग से उठाई थी। श्री कश्यप की आवाज भी अफसरशाही की मनमानी की आंधी में खो गई।

MOST POPULAR

HOT NEWS