City Media - Page 873 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 873

बकावंड पुलिस उप थाने को मिला पूर्ण थाना का दर्जा

0
  • बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल के मुख्य आतिथ्य में उप थाना का किया गया उन्नयन

बकावंड इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक बघेल ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के बस्तर एवं बकावंड को थाना बनाने की पुरानी मांग थी, पर इसके लिए वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल रही थी। संयोग से इसी सत्र में दोनों को थाने का दर्जा मिला जो खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि ओडिशा सीमा में नलपावंड, बदलावंड तथा कोलावल में चेकपोस्ट स्थापित होने का प्रभाव यह है कि इस साल धान या अन्य तस्करी का मामला सामने नहीं आया, यह अच्छी बात है विधायक बघेल ने कहा कि छोटी – छोटी बातों को लेकर लोगों को थाना चौकी न जाना पड़े, समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही हो यह ग्राम प्रमुखों की जिम्मेदारी है। यह बस्तर की परंपरा भी है। साथ ही इसका अधिकार पेसा कानून के तहत संविधान ने भी दिया है। उन्होंने थाना खुलने पर पुलिस स्टाफ, जनप्रतिनिधियों तथा उपस्थित लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि थाना खुलने से जनता के साथ स्टाफ को भी सुविधा होगी। और पहले से बेहतर ढंग से काम होगा। जनता का विश्वास हासिल करना यही हमारा उद्देश्य है। वर्तमान में पुलिस की कार्यप्रणाली इसी पर आधारित है। जनता और पुलिस के मध्य कोई तनाव की स्थिति नही है और बेहतर काम, सुरक्षित माहौल निर्मित करने की हमारी कोशिश रहेगी।

नए थाने के अधीन होंगे 35 गांव

इससे पूर्व स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि 1982 में बकावंड में पुलिस चौकी खुली थी और यह नगरनार थाने के अंतर्गत कार्यरत थी।41 साल बाद इसे थाना का दर्जा मिला है। पहले बकावंड उप थाना के अंतर्गत 28 गांव थे, अब इस नए थाने में 35 गांवों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुखदेई बघेल, कृषि बोर्ड के सदस्य जानकी राम सेठिया, दिनेश यदु, हरीश पारख, मधु निषाद, बस्तर रेंज आईजी पी. सुंदरराज, बस्तर एसपी अभिषेक मीणा, एएसपी योगेश देवांगन, थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास, सरपंचगण गुरबारी बघेल, माहेश्वर भद्र , तीजू राम, मोहनलाल भारती, दशोदा कश्यप, धन्य बाकड़े, रघुनाथ कश्यप, रामेस्वर कश्यप, नरसिंह कश्यप, सुखराम कश्यप, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, तुलसी राम ठाकुर, दीपक पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

स्वर्गीय विश्वनाथ पद्माकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा स्वर्गीय विश्वनाथ पद्माकर सर जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया व उनकी धर्मपत्नी- श्रीमती बनवासा बाई पद्माकर मैडम जी व उनके परिजनों से भेंटकर आकस्मिक निधन की जानकारी प्राप्त किया तथा परिजनों को संगठन द्वारा साथ देने का वादा किया गया एवं स्वर्गीय श्री विश्वनाथ पद्माकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के जिला अध्यक्ष-राजकुमार सरजारे, जिला सचिव- मक्खन साहू, मोहला ब्लॉक अध्यक्ष- शिवशंकर कोर्राम, मोहला ब्लॉक सचिव- श्रीमती असरानी देशमुख, प्रदेश संयुक्त महामंत्री- मितेन्द्र कुमार बघेल, प्रदेश संयुक्त सचिव- अश्वनी देशलहरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी मीडिया में मक्खन साहू जिला सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन जिला- मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ने दी है।

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में सुर श्रृंगार सामाजिक एवं सांस्कृतिक लोक कला समिति को मिला प्रथम स्थान

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिया पुरस्कार

रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना 2022-23 के अन्तर्गत जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को दलपत सागर के समीप स्थित बस्तर आर्ट गैलेरी में संसदीय संचिव एवं विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत जगदलपुर (नगरीय निकाय) से सुर श्रृंगार सामाजिक समिति एवं सांस्कृतिक लोक कला समिति जगदलपुर, जनपद पंचायत बस्तर से शिवशक्ति मानस मंडली भानपुरी, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा से शिव मानस मंडली बड़ांजी, जनपद पंचायत तोकापाल से विहगंम भजन मंडली करंजी, जनपद पंचायत बकावण्ड से ओम शिव शक्ति मानस मंडली करीतगांव के मानसगान मंडलियां ने भाग ली, जिसमें सुर श्रृंगार सामाजिक एवं सांस्कृतिक लोक कला समिति जगदलपुर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में रही।


कार्यक्रम के समापन में विधायक जैन और सीईओ जिला पंचायत प्रकाश कुमार सर्वे एवं उप संचालक विरेन्द्र बहादुर द्वारा प्रथम स्थान पर मानसगान मंडली को 50 हजार रूपये चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य दलों को भी प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय रामायण मंडली के विजेता दल जिला गरियाबंद के राजिम में होने वाले राज्य स्तरीय रामायणगान प्रतियोगिता में शामिल होगें। इस कार्यक्रम के निर्णायक में सुरज कश्यप, शिव नारायण पाण्डे, लखेश्वर खुदराम, नंद कुमार पटेल रहे।

हरि बोल का जयकारा लगाकर संसदीय सचिव जैन ने जमकर बजाया वाद्ययंत्र

0
  • मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के साथ जमकर नृत्य किया- हरिचांद जन्मोत्सव में पहुंचकर दी समाज को बधाई, सांस्कृतिक मंच का किया लोकार्पण

जगदलपुर बुधवार रात धरमपुरा क्षेत्र में स्थित मतुआ समाज के मंदिर में हरि बोल का जयकारा लगाकर संसदीय सचिव जैन ने जमकर वाद्ययंत्र बजाया। उन्होने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के साथ जमकर नृत्य भी किया। इससे पूर्व मंदिर पंहुचने पर समाज के सदस्यों ने परम्परागत रूप से उनका स्वागत किया और मुख्य गेट से मंदिर प्रांगण तक उन्हें ले गए। मंदिर में ईष्ट देव की आराधना के बाद श्रद्धालु उन्हें परिसर के उस भाग में ले गए जहां भक्ति में भाव विभोर समाज के सदस्य नाच- गा रहे थे। संसदीय सचिव जैन ने हरि बोल का जयकारा खूब लगाया और वाद्य यंत्र गले में डालकर जमकर बजाया। साथ ही, मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के साथ जमकर नृत्य किया। उन्होने समाज के सदस्यों को हरिचांद जन्मोत्सव की बधाई दी। समाज के गुरुओं से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम स्थल पहुंच कर जैन ने विधायक निधि से निर्मित सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण भी किया। बीती रात आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होने लोगों को प्रसाद भी परोसा।

समाज ने जताया आभार, जैन ने लिया आशीर्वाद गुरुवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन विधायक जैन भंडारा में पहुंचे। सांस्कृतिक मंच में आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन का सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए आभार माना। वहीं जैन ने मतुआ माता श्रीमती सुमिता पोद्दार मां व अन्य गुरुओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान हरि बोल के समवेत स्वर से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। कार्यक्रमों के दौरान जगदीश मंडल, जीवानंद हलधर, दिलीप मंडल, हेमू उपाध्याय, अवधेश झा, महबूब खान आदि मौजूद थे। पूर्ण ब्रम्ह हरिचांद ठाकुर जी का जन्मोत्सव मनाने बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

पैदल चाल में अशोक गुप्ता ने बनाया 6वां स्थान

0
  • सेल स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई में आयोजित पैदल चाल में अशोक गुप्ता ने लिया भाग

दल्लीराजहरा बीएसपी क्रीडा संस्कृति एवं नागरिक सुविधाए द्वारा सेल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे पाँच की.मी दौड़ का आयोजन भिलाई के जयंती स्टेडियम में किया गया। इसमें दल्लीराजहरा( चिखलाकसा) वार्ड क्रमांक–10 निवासी नगर के मास्टर धावक अशोक गुप्ता ने छटवां स्थान प्राप्त किया। यह दौड़ जयंती स्टेडियम से प्रारंभ होकर सिविक सेन्टर चौक, एचडीएफसी बँक, पोस्ट आफिस होते हुए पुनः स्टेडियम मे समाप्त हुई। स्टेडियम में भिलाई के सी.ई.ओ अनिर्बन दास गुप्ता बीएसपी के निदेशक प्रभारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम रवीन्द्रनाथ, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक समीर स्वरूप, मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक निशा सोनी, सहीराम मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक, अनिरुद्ध, दामोदर जाखड़, की उपस्थिति में धावक अशोक गुप्ता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। धावक अशोक गुप्ता के सम्मानित होने पर अधिकारी राकेश सिंह, एस. गर्ग, अमूल बेले, नारायण देवांगन, विक्रम, कृष्ण कांत नायडू, दिनेश चौधरी, मनोज ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जनजातीय समूहों के विकास के लिए पहली बार अलग से बजट में प्रावधान:–विक्रम धुर्वे

0
  • केंद्रीय बजट 2023–24 का विक्रम धुर्वे ने किया स्वागत

दल्लीराजहरा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने बजट पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वाकई यह अमृत काल का बजट है। विक्रम धुर्वे ने कहा कि पहली बार जनजातीय समूहों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएमपीबीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा, ताकि पीबीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) बस्तियों को मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा सके,अगले 3 वर्षों में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। विक्रम धुर्वे ने आगे कहा कि अगले तीन साल में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में 38,800 अध्यापकों व सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।


2047 तक सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए मिशन शुरू किया जाएगा,इस बजट की सात प्राथमिकताएं हैं, जो सप्तऋषि की तरह अमृतकाल के दौरान हमारा मार्गदर्शन करेंगी। विक्रम धुर्वे ने सभी वर्गों के लिए लाभदायक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

300 से अधिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुख्यमंत्री ने प्रारंभ करवाए

0
  • एकलव्य आदर्श कन्या स्कूल के सदभावना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रेखचंद जैन

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक बुधवार शाम धुरगुड़ा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय कन्या छात्रावास के छात्रावास सदभावना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधन देते श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना इस उददेश्य के साथ की है कि मध्यम व गरीब परिवार के बच्चों को सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सस्ती पढ़ाई सुलभ हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने स्कूली व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता से ध्यान दिया है। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर क्षेत्र के 300 से अधिक बंद स्कूलों को चालू करवाया है। छात्रावास में रहकर अध्ययन करने से जीवन में अनुशासन आता है, जो विषम परिस्थितियों में भी इंसान को जीवटता से डटे रहने में सक्षम बनाता है। श्री जैन ने अपने सहयोगियों के साथ बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम को सहायक आयुक्त सह संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद इमरान खान, हेमू उपाध्याय, महबूब खान, हेमंत देवांगन, प्राचार्य राजेश गुप्ता, निलाप सिंह ठाकुर, सुधीर दुबे, हेमलता दास, स्तानिस्लास तिग्गा, प्रवीण श्रीवास्तव, संतोष देवांगन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन अफजल अली ने किया।

जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया शुभारंभ

0
  • मुख्यमंत्री ने विकास के साथ संवारा सांस्कृतिक धरोहर को: संसदीय सचिव जैन
  • विजेता मंडली राजिम में आयोजित राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में होगी शामिल

रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत आज जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन कलागुड़ी परिसर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में शिवशक्ति मानस मंडली लोहंडीगुड़ा, विहंगम भजन मंडली तोकापाल, सूर श्रृंगार मानस मंडली जगदलपुर, ओम शिव शक्ति मानस मंडली बकावंड और शिव शक्ति मानस मंडली बस्तर ने भगवान राम के रामायण में अंकित विभिन्न प्रसंगों की बखूबी प्रस्तुति दी और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अथिति संसदीय सचिव और विधायक रेखचंद जैन इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम और रामायण के प्रति अटूट श्रद्धा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश का विकास करने के साथ साथ सांस्कृतिक धरोहर को संवारने का काम कर रहे है। उन्होंने रामजी से जुड़े क्षेत्रों को संवारने का काम किया है। इसका उदाहरण चंदखुरी स्थित माता कौशल्या का मंदिर है और राम वन पथ गमन को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संवारने का काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा रामायण मंडली को प्रोत्साहित करने रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत विकासखंड स्तर की विजेता मंडली को 10 हजार, जिला स्तर की विजेता मंडली को 50 हजार और जिला स्तर की विजयी मंडली को राजिम में राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। यहां विजेता मंडली को पुरस्कार के रुप में 5 लाख का पुरस्कार दिया जायेगा। निर्णायकगणों की भूमिका लखेश्वर खुदराम, शिव नारायण पाण्डेय, श्री सूरज कश्यप, और श्री नन्द कुमार पटेल ने निभाई।

यह कैसा अमृतलाल मोदी जी कर्ज लेकर घी पीने का फरमान

0
  • आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया वाली निर्मला ताई का बज

जगदलपुर किसी सरकार का बजट उसके विजन को दर्शाता है किंतु केंद्र की मोदी सरकार सरकार का बजट कर्ज लेकर घी पीने की कहावत को चरितार्थ करता है और केंद्रीय मंत्री निर्मला ताई ने आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया वाली बजट पेश किया है। उक्त बातें बस्तर जिले के कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने कही। केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में कहा कि यह अमृतलाल का बेहतरीन बजट है जिसके तहत् पुर्वानुमान स्वयं जारी किया है जिसके तहत् वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभिन्न माध्यमों से 27.2 लाख करोड़ रुपए का आय का लक्ष्य रखा है जबकि और खर्चा 45 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान लगाया गया है जोकि पुर्णत: दोगुना घाटे का बजट है तो यह बजट मोदी के जुमले से भी भी महाजुमला है।68 पन्नों के बजट में गोल मोल टालमटोल के सिवाय बजट में कुछ नहीं है और यह केंद्र सरकार के दिवालिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

विधायक लखेश्वर बघेल के मुख्य आतिथ्य में बकावंड उपथाना का थाना के रूप में उन्नयन किया

0

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को बकावंड उपथाना का थाना के रूप में उन्नयन किया गया इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के बस्तर एवं बकावंड को थाना बनाने की पुरानी मांग थी पर इसे वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल रही थी पर संयोग से इसी सत्र में दोनों को थाने का दर्जा मिला जो खुशी की बात है उन्होंने कहा कि ओडिशा सीमा पर नलपावंड, बदलावंड तथा कोलावल में चेकपोस्ट स्थापित होने का प्रभाव यह है कि इस साल धान या अन्य तस्करी का मामला सामने नहीं आया, यह अच्छी बात है विधायक बघेल ने कहा कि छोटी छोटी बातों को लेकर लोगों को थाना चौकी न आना पड़े, समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही हो यह ग्राम प्रमुखों की जिम्मेदारी है यह बस्तर की परंपरा भी है साथ ही इसका अधिकार पेसा कानून के तहत संविधान ने भी दिया है उन्होंने थाना खोलने को लेकर पुलिस स्टाफ, जनप्रतिनिधियों तथा उपस्थित लोगों को बधाई दी ।

इस अवसर पर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि थाना खुलने से जनता के साथ स्टाफ को भी सुविधा होगी और पहले से बेहत्तर ढंग से काम होगा जनता का विश्वास हासिल करना यही हमारा उद्देश्य है और वर्तमान में पुलिस की कार्यप्रणाली इसी पर आधारित है वर्तमान में जनता और पुलिस के मध्य कोई तनाव की स्थिति नही है और बेहतर काम, सुरक्षित माहौल निर्मित करने की हमारी कोशिश रहेगी इससे पूर्व स्वागत प्रतिवेदन में एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि 1982 में बकावंड में पुलिस चौकी खुली थी और नगरनार थाने के अंतर्गत था 41 साल बाद यह थाना बना है पहले बकावंड उप थाना के अंतर्गत 28 गांव थे अब 35 गांव को इसमें शामिल किया गया है कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुखदेई बघेल, कृषि बोर्ड के सदस्य जानकी राम सेठिया, दिनेश यदु, हरीश पारख, मधु निषाद,बस्तर रेंज आईजी पी. सुंदरराज जी,बस्तर एसपी अभिषेक मीणा जी,एएसपी योगेश देवांगन, थाना प्रभारी चन्द्रशेखर श्रीवास, सरपंचगण गुरबारी बघेल, माहेश्वर भद्र , तिजू राम, मोहनलाल भारती,दशोदा कश्यप, धन्य बाकड़े, रघुनाथ कश्यप, रामेस्वर कश्यप, नरसिंह कश्यप, सुखराम कश्यप, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, तुलसी राम ठाकुर, दीपक पांडे,प्रमुख रूप से उपस्थित थे*

MOST POPULAR

HOT NEWS