City Media - Page 884 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 884

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार शराबबंदी का वादा भूल गई, छत्तीसगढ़ ने शराब बिक्री में रचा इतिहास–विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा डौंडी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बालोद व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने
शराबबंदी को लेकर भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। विक्रम धुर्वे ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने गंगाजल की कसम खाकर कहा था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो शराबबंदी लागू की जाएगी। चुनाव के बाद नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए। भूपेश बघेल की सरकार बनी।

साथ ही इस बात की उम्मीद जगी कि राज्य में शराबबंदी लागू हो जाएगी, लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस का नजरिया बदल गया। शराबबंदी की चर्चा तक बंद हो गई। सरकार के मुखिया या मंत्री इस मामले में खामोश हो गए। आज 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी शराबबंदी नहीं की गई है। शराबबंदी के नाम पर महिलाओं के साथ छल किया है। प्रदेश को शराब की सबसे अधिक बिक्री करने वाला राज्य बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिया है। विक्रम धुर्वे ने कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि दो वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान लंबित है। घोषणापत्र के अनुसार 60 की उम्र के ऊपर वालों को पेंशन देने की घोषणा भी अधूरे हैं। प्रदेश के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया। महतारी सम्मान योजना, विधवा पेंशन योजना, युवाओं को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके सरकार भूल गई है। उन्होंने कहा कि आतंक, अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के चार साल पूरा किए कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 2023 के चुनाव में कांग्रेस का जाना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गाँव-गाँव घर-घर जाकर लोगों को बताएगी कि इन्होंने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तिरुपति बालाजी जी की रथयात्रा व महाआरती में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा

0

बालोद तिरुपति बालाजी जी की रथयात्रा में शामिल एवं मोहदी पाट बाबा धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किये। इसके साथ ही रथ यात्रा में शामिल हुए लोगों को माननीय मंत्री जी संबोधित करते हुए इस भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं आशीष वचन दिए जिसमे आयोजक समिति को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद जी, आयोजक समिति के सभी सदस्यगण, विभिन्न ग्रामो से आये श्रद्धालु भक्तगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बापू के ग्राम सुराज के सपने को साकार कर रहे हैं मुख्यमंत्री

0
  • दशापाल मे पंचायत भवन का लोकार्पण किया विधायक एवं बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने

बस्तर क्षेत्र के ग्राम दशापाल में क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने नव निर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। ग्रामीण गांव के मुख्य चौक से स्वागत व अगवानी करते हुए विधायक बघेल को आयोजन स्थल तक ले गए। लखेश्वर बघेल ने पंचायत भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी एवं कांग्रेस की रीती नीति तथा प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन का लंबा समय गांवों में गुजारा था। उनका मानना था कि गांवों की प्रगति से ही देश की प्रगति हो सकती है। गांव की जरुरतें पूरी करने के लिए उन्होंने अनेक संस्थाएं शुरू की थीं तथा ग्रामीणों के शारीरिक, नैतिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुधारने का काम किया। अंग्रेज सरकार गांवों को पराश्रित बनाने का जो षड्यंत्र किया था, उसे समझकर ही गांधीजी ग्रामोत्थान को सब रोगों की दवा मानते थे। गांधीजी की कल्पना के अनुसार ही ग्राम पंचायतों के गठन की व्यवस्था की गई। गांधीजी ने ग्राम सुराज का जो सपना देखा था, उसे हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गांव और ग्रामीणों के समग्र विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रखी हैं। इन योजनाओं का लाभ सभी ग्रामीणों का उठाना चाहिए। बघेल ने ग्रामीणों से कहा की ग्राम पंचायत विकास योजना गांव के विकास और बुनियादी सेवाओं के लिये एक वर्ष की योजना है, जिसे सरपंच, पंच और ग्रामीण मिलकर बनाते हैं। ग्राम पंचायत विकास योजना में नागरिकों की जरूरतों और उनकी प्राथमिकताओं का उपलब्ध संसाधनों से मेल जरूरी है। यह योजना ग्राम पंचायतों को पारदर्शी तरीके और भागीदारी प्रक्रिया से सभी ग्रामवासियों को शामिल कर के बनानी चाहिए। ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है कि वह स्थानीय नागरिकों, गरीबों और हाशिए पर डाल दिए गए लोगों के लिए सही योजना बनाकर उन्हें बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराएं।

सरगीपाल में भी बनेगा पंचायत भवन

ग्राम पंचायत सरगीपाल को भी विधायक लखेश्वर बघेल ने बड़ी सौगात दी। ग्रामीणों की कई मांगों को संज्ञान में लेते श्री बघेल ने महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने 14 लाख रु की लागत से पंचायत भवन बनवाने एवं माता मंदिर हेतु 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग को विधायक बघेल ने पूरी की है। कार्यक्रम में सरपंच रघुनाथ कश्यप, रमेश माधवनी, मछुआ संघ के जिलाध्यक्ष मधु निषाद, संयुक्त सचिव वीरेंद्र सेठिया, ग्रामीण जिला महासचिव विमल बिसाई, सरपंच बुदरू राम, तमेन बिसाई, एनएसयूआई अध्यक्ष नंदू बिसाई, बहादुर, सदा बिसाई, गोपीसिंह ठाकुर, बुरदाबाई, राजेश कुमार, कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

कोया कुटमा समाज के जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर साँसद दीपक बैज

0
  • वार्षिक सम्मेलन में शामिल बतौर मुख्य अतिथि बैज का समाज प्रमुखों ने किया भव्य स्वागत

जगदलपुर आज बस्तर साँसद दीपक बैज ने जिला बस्तर में आयोजित कोया कुटमा समाज के जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहां साँसद बैज का समाज प्रमुखों द्वारा भव्य स्वागत किया गया साथ ही वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल साँसद बैज ने ग्राम की देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया ।

इस अवसर पर साँसद बैज ने कहा,हर वर्ष आयोजित होने वाले कोया समाज के सम्मेलन में आने का अवसर मिला..निश्चित रूप से मैं आप सभी को वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम की बधाई देता हूँ,समाज को प्रगतिशील बनाने, समाज का उत्थान करने समाज को आगे बढ़ाने में हमे क्या करना चाहिए ये बात सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए,हमारे कोया समाज की एक संस्कृति है एक परंपरा है और इस समाज का भी एक नियम है और इस कोया समाज कि संस्कृति परंपरा को आगे बढ़ाना व इन सभी चीजों को लेकर चलना हमारा मौलिक कर्तव्य है,कोया समाज को प्रगतिशील व आगे बढ़ाने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है,

बैज ने आगे कहा,आज हमारा आदिवासी समाज सबसे मेहनती समाज है जल जंगल जमीन की रक्षा करने वाला समाज है और हमारा आदिवासी समाज हक की लड़ाई लड़ने वाला समाज हैं, और इस समाज की परंपरा और रीति-रिवाजों को बनाए रखना हमारा प्राथमिक अधिकार हैं । इस दौरान बस्तर साँसद दीपक बैज,पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा,रुक्मणी कर्मा,हिड़मो बटटी कर्मचारी प्रभाग,महेंद्र मंडावी संभागीय सचिव कर्मचारी प्रभाग,देवदास जिलाध्यक्ष,नरेंद्र कर्मा जिलासचिव,जयदेव कश्यप जिलासचिव कर्मचारी प्रभाग,परसु नाग संभागीय अध्यक्ष धुर्वा समाज,मंगल कश्यप माहरा समाज,गोंडवाना समाज के जिलासचिव सुकलाल नेताम,नरेश मरकाम,गोवर्धन कश्यप व पूरन कश्यप मुरिया समाज,राजकुमारी कश्यप हल्बा समाज सहित समाज प्रमुख व सदस्यगण मौजूद रहे।

भाजयुमो प्रदेश मंत्री जयराम पहुँचे हड़ताली डॉक्टरों के बीच, कहाँ प्रदेश में चल रही कुर्सी की लड़ाई का खामियाजा भुगत रहे डॉक्टर

0

जगदलपुर मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को समर्थन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री जयराम दास ने दिया है। उन्होंने कहाँ की प्रदेश में स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव और भूपेश बघेल के बीच कुर्सी की लड़ाई चल रही है। इनकी कुर्सी की लड़ाई का खमियाजा सरकारी कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है इनकी लड़ाई का ही नतीजा है कि डॉक्टर जिन्हें धरती का भगवान कहाँ जाता है उन्हें अपना वेतन पाने के लिए भी आंदोलन करना पड़ रहा है। जयराम दास हड़ताली डॉक्टरों के बीच पहुँचे और उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए उसे अपना समर्थन दिया उन्होंने डॉक्टरो से कहाँ की वे उनकी हर लड़ाई में साथ है।गौरतलब है कि गुरुवार से मेकाज के 250 से ज्यादा जूनियर, इन्टर्नस और संविदा डॉक्टर्स
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि, अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ के जूनियर रेसिडेंट डॉक्टरों को कम मानदेय दिया जा रहा है। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 4 सालों में कई बैठके हुईं। पत्राचार भी किया गया। लेकिन, फिर भी मांग पूरी नहीं हुई है।इस अवसर पर नितेश सिंह चौहान, पप्पू चालकी उपस्थित रहे।

नर्सिंग कॉलेजों की मनमानी पर रोक लगाए शासन : अभाविप

0
  • नर्सिंग कॉलेजों में सुविधाएं बिल्कुल नहीं, फिर भी ले रहे हैं मोटी फीस

जगदलपुर जिले में संचालित नर्सिंग कॉलेजों में रत्तीभर भी सुविधा छात्र – छात्राओं को नहीं दी जा रही हैं, मगर उनसे अलग – अलग मदों के नाम पर फीस के रूप में मोटी रकम की वसूली जरूर की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ के चलते विद्यार्थियों का आर्थिक और मानसिक शोषण इन कॉलेजों के संचालकों द्वारा किया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस मनमानी का कड़ा विरोध किया है।

अभाविप के नगर मंत्री यश ध्रुव ने उक्त आरोप लगाए हैं। यश ध्रुव ने कहा है कि अच्छी शिक्षा एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के वादे के साथ आई छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के अधिकारी शिक्षा के दलालों के साथ मिलकर विद्यार्थियों का शोषण कर रहे हैं। अधिकारी शिक्षा के दलालों के साथ डील कर चुके हैं। इसीलिए ऐसे कॉलेजों के संचालक मनमानी कर रहे हैं। यश ध्रुव ने आरोप लगाया है कि गायत्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट डूंगाघाट जगदलपुर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इस कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़, छात्राओं को इंस्टीट्यूट इंस्टीट्यूशन फीस भरने के लिए मानसिक प्रताड़ना देने व दबाव डालने इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर की अनदेखी आम बात है। डेढ़ वर्ष से लगातार विद्यार्थी परिषद जगदलपुर सरकार एवं जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अवगत कराती आ रही है। डेढ़ दो वर्ष में बस्तर के तीन कलेक्टरों का तबादला हो चुका है, लेकिन आज तक जांच करने की भी जरूरत नहीं समझी गई। जगदलपुर में गायत्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट के साथ ही ऐसे और भी कई इंस्टीट्यूट हैं, जो जीएनएम के नाम पर छात्राओं को झांसे में लेकर उन्हें एडमिशन देते हैं। उसके बाद उनसे मोटी फीस वसूल की जाती है तथा उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जाता है। विद्यार्थी परिषद लगातार इन विषयों से संघर्ष कर रही है। अभी तक तीन कलेक्टर आ चुके हैं और तीनों कलेक्टरों के समक्ष यह विषय रखा गया, लेकिन अभी तक जांच भी नहीं कराई जा सकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके उनके अनेक मंत्री कई बार जगदलपुर का दौरा कर चुके हैं, लेकिन आज तक उन्होंने इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया है।जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी कर्मनिष्ठा पर शक होने लगा है। उन्हें भी शायद छात्रहित से कोई नाता नहीं है।

जनजाति अधिकार रैली में कांग्रेस सरकार उखाड़ फेंकने शंखनाद

0
  • भूपेश सरकार आदिवासियों का हक छीन रही है- भाजपा
  • भूपेश सरकार आदिवासी शोषण करने वाली सरकार है- कुलस्ते
  • आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाकर मोदी जी ने सम्मान बढ़ाया- अरुण साव
  • सरगुजा से मुख्यमंत्री बनने के नाम पर आदिवासी वर्ग को भ्रमित कर वोट लिया गया-डॉ. रमन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में आयोजित जनजाति अधिकार रैली में भाजपा ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार जनजाति समाज का हक छीन रही है। उनकी संस्कृति मिटाने के लिए धर्मांतरण को संरक्षण और बढ़ावा दे रही है।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित जनजातीय अधिकार महा सम्मेलन केंद्रीय कोयला एवम उद्योग राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य,भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार आदिवासियों के साथ शोषण व अन्याय करने वाली सरकार है, अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में भूपेश सरकार ने आदिवासियों के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिसे वह गिना सके, उन्होंने कहा आदिवासियों के अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलन को और तेज करने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा की रमन सरकार ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में जनजाति वर्ग के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में आदिवासी बाहुल्य गांव को सड़कों से जोड़ने का काम अटल बिहारी बाजपेई व डॉक्टर रमन सिंह ने ही किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया जिससे जनजाति समाज गौरवान्वित हुआ।इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि 75 लाख परिवार को एक रुपए किलो में 35 किलो चावल देने की योजना इस लिए बनी ताकि हमारे आदिवासी भाई बहन कोई भूखा ना सोए, आदिवासी सरगुजा अंचल में सड़क पानी बिजली के साथ-साथ नक्सलवाद भी बड़ी समस्या थी, लोग गांव छोड़कर भागने लगे थे। हमारी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर सरगुजा के विकास को गति दी, आगे उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार गरीबों का हक छीनने वाली सरकार है, गरीबों का चावल खाने वाली सरकार है, अब इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। टी एस सिंह देव पर कटाक्ष करते हुए आगे उन्होंने कहा कि सरगुजा में मुख्यमंत्री बनने के नाम पर पिछली बार आदिवासी वर्ग को भ्रमित करके वोट लिया गया, और बाद में राजा को भूपेश बघेल ने ऐसा झटका दिया कि वो अब चुनाव लड़ने से भी पीछे हट रहे हैं।इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर इस समाज की बेटी को बैठा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज का गौरव बढ़ाया है, आदिवासी समाज के जीवन में परिवर्तन लाने का काम केवल भाजपा कर रही है, कांग्रेस ने आदिवासी समाज को अशिक्षा, गरीबी तथा भुखमरी दे कर केवल उनका शोषण, उपेक्षा और अपमान किया है ऐसी कांग्रेसी सरकार को उखाड़ फेंकना है।सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 12 जनजाति जो 40 वर्षों से अपने लिए आरक्षण की मांग कर रही थी उन्हें आदिवासियों की सूची में शामिल कर न्याय दिलाने का काम मोदी सरकार ने किया है, आगे उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी आदिवासी वर्ग की बेटी को राष्ट्रपति बनाकर जनजाति समाज को गौरव प्रदान करते हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की हजारों आदिवासी महिला स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट का रोजगार छीन कर उन्हें खून के आंसू रूला रही है, ऐसी तानाशाह सरकार का जाना तय है।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जहां विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आदिवासी वर्ग की हितैषी पार्टी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार के मंत्री जनजाति समाज के व्यक्ति की जमीन भी हड़पने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के एक मंत्री ने अपने बेटे के नाम पर जशपुर जिले में कोरवा समाज की 25 एकड़ भूमि कर ली थी।इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम में कहा कि आज जनजातीय अधिकार सम्मेलन में आदिवासी वर्ग अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए आया है, जब तक छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार है तब गांव गरीब आदिवासी वर्ग का कोई सुनवाई नहीं होगा,

इसलिए हमें इस सरकार को बदलना होगा।कार्यक्रम को पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, सांसद दिनेश कश्यप, सांसद गोमती साय तथा पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान प्रदीप नारायण सिंह दीवान के नेतृत्व में कोरवा समाज से सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया साथ ही आदिवासी नेता धर्मजीत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम व महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने किया एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने किया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री केदार कश्यप लता उसेंडी महेश गागड़ा भैयालाल राजवाड़े संजय श्रीवास्तव ज्योति आनंद दुबे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अनिल सिंह मेजर, ललन प्रताप सिंह, बाबूलाल गोयल, ओम प्रकाश जयसवाल, अनिल गुप्ता, कृष्ण बिहारी जायसवाल, अनिल केसरवानी सहित बड़ी संख्या में जनजाति समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जगदलपुर सक्सेस कॉन्वेंट हा.से. स्कूल में वार्षिक खेल स्पर्धा “लईका मन के तिहार में अनेक कार्यक्रम का आयोजन

0

जगदलपुर सक्सेस कॉन्वेंट हा० से० स्कूल, जगदलपुर का वार्षिक खेल स्पर्धा “लईका मन के तिहार दिनांक 21/01/2023 को प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम, जगदलपुर में आयोजित हुआ। आयोजन का शुभारम्भ कुलदीप प्रकाश, अध्यक्ष निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन, बस्तर के द्वारा मार्चपास्ट की सलामी लेने के साथ हुआ। शाला के सीनियर छात्रों के लिए खो-खो, हाई जम्प, रिले रेस, गोला फेंक, 100 मी. रेस आदि स्पर्धाएं आयोजित की गई वहीं जुनियर छात्रों के लिए, म्युजिकल चेयर, सैक रेस, चम्मच दौड़, 50 मी. रेस आदि का आयोजन किया गया। इस शालेय स्पर्धा मे सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सुंदरम सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन के अंत मे विशिष्ट समाजसेवी पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी ने समस्त विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया तथा अपने उद्बोधन मे खेल का छात्र जीवन में योगदान पर अपनी बातें रखी तथा छात्रों को अनुशासन के साथ खेल स्पर्धा में हिस्सा लेने को प्रेरित किया। अंत में उनके द्वारा खेल ध्वज को उतारने के साथ ही स्पर्धा के समापन की घोषणा की गयी।

विधायक चंदन कश्यप ने तारागांव ओर भोंण्ड मे काष्टकला प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारम्भ

0

भानपुरी छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने आज ग्राम पंचायत तारागांव ओर भोंण्ड  काष्टकला शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण 3 महीने तक चलेगी। जिसमें 20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के द्वारा संचालित सभी योजना और प्रशिक्षण का लाभ युवाओं को मिले, ताकि भविष्य में इसका समुचित लाभ मिले और उन्हें नियमित रोजगार उपलब्ध होगा। दो माह की इस प्रशिक्षण अवधि में उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए इसका भरपूर लाभ उठाने की बात कही।इस मौके पर अंकिता बघेल, समली बघेल, उपसरपंच सुकालू राम,सरपंच भोंड चम्पा बघेल, सरपंच तारागांव सोमारु कश्यप, लखबती शिल्पकार उपस्थित थे ।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ के महासचिव अभय सिंह को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक दुर्ग संभाग का प्रभारी बनाया

0

मेटल फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन सचिव , मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन इंटक छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ के महासचिव अभय सिंह को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक दुर्ग संभाग का प्रभारी बनाया गया है राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने संगठन को मजबूत करने का दायित्व सौंपा है सार्वजनिक उपक्रम सहित निजी उद्योगों एवं माइंस सहित असंगठित क्षेत्र भवन एवं अन्य संनिर्माण मनरेगा आदि क्षेत्रों में संगठन को मजबूती प्रदान किया जाएगा कांग्रेस की मजदूरों के लिए लागू किए गए योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा इस नियुक्ति पर मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन इंटक के सदस्यों ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त कर अभय सिंह जी को बधाई दी जिनमें मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन इंटक दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तिलकराम मानकर सचिव तेजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष लखन बक्शी कलाम मोहम्मद विनोद सिंह रसिया राम लहरें गौतम वर्मा डीएस बीजॉल कार्यालय सचिव दिनेश सिंह चेतन साहू बालोद जिला इंटक जिलाध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार संतोष घराना राधे भूआर्य लक्ष्मणशर्मा विनोद नोन्हारे गुरुप्रसाद योगराज ठाकुर आनंद बोरकर सुरेंद्र मेश्राम यासिर फारूखी अवध भूआर्य असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष राजू विनायक मनोजसाहा गौरीशंकर त्रिभुवन हाशिम कुरैशी रामलाल चंद्रकांत मेश्राम रामजीत सुरेंद्र मेश्राम प्रभजीत सिंह हरीश देवांगन राजेश कुमार अजय सोना विवेक तिवारी संजयसिंह सुशील देवनारायण बक्शी पुनीत राम नागेश सूरज कुमार रामटेके बुद्धदेव धीरज रामेश्वर कमल किशोर शेखर मनीष मोनू महेंद्र शेखर उदराज साहू सहित सदस्य गणों ने बधाई दी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS