City Media - Page 902 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 902

डौंडीलोहारा मंडई में भव्य छत्तीसगढ़ी लोककला मंच मया के संदेश कार्यक्रम का सफल आयोजन, लोकेश्वरी साहू

0

डौंडीलोहारा कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के संरक्षण और लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अगुवाई एवं अनिला भेड़िया फ्रेंड्स ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित की गई माया का संदेश सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन


डौंडीलोहारा मंडई के अवसर पर माया के संदेश सांस्कृतिक मंच पर तहसील, परीक्षेत्र, नगर के सभी समाज प्रमुखों का नगर पंचायत अध्यक्ष और अनिला भेड़िया फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा किया गया सम्मान
माया के संदेश के निर्देशिका उर्वशी साहू और उपासना वैष्णव ने मंच के माध्यम से आम जनता को किया मंत्रमुग्ध, जीता सभी का दिल और दिए शानदार छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक धरोहर कार्यक्रम की प्रस्तुति
2 जनवरी 2023 सोमवार को डौंडीलोहारा नगर के मंडई के उपलक्ष पर अनिला भांजा फ्रेंड्स ग्रुप के तत्वाधान में माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के संरक्षण और लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक संस्था कौशल्या माता और छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित उर्वशी साहू एवं उपासना वैष्णव का मया के संदेश कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय रघुवीर सिंह मिनी स्टेडियम में किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ करने से पूर्व मंच के माध्यम से नगर क्षेत्र और तहसील के समाज प्रमुखों का सम्मान नगर पंचायत अध्यक्ष और अनिला भैया फ्रेंड्स ग्रुप के साथियों द्वारा किया गया जिसमें सभी समाज के मुखिया जो कि अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने अपने समाज को नई दिशा प्रदान करते आ रहे ऐसे प्रमुखों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया गया जिसमें कोसरिया यादव समाज के सम्माननीय राजू यादव जी झरिया यादव समाज अध्यक्ष मन्नू यादव जी सर्व यादव समाज अध्यक्ष धनेश्वर यादव जी कलार समाज के मंडलेश्वर माननीय डॉक्टर सिन्हा तहसील अध्यक्ष नगर प्रमुख माननीय गौकरण सिन्हा हलबा समाज प्रमुख शिशुपाल देवहारी जी सेन समाज प्रमुख बिसेशर सेन जी मुस्लिम समाज प्रमुख करामत हुसैन जी धोबी समाज प्रमुख डेमन लाल निर्मलकर जी अहिरवार समाज प्रमुख शुक्ला टाडेकर गौर समाज प्रमुख टेक सिंह छेदाम जी साहू समाज डौंडीलोहारा परीक्षेत्र अध्यक्ष माननीय संत साहू जी काशी नगर प्रमुख माननीय कामता प्रसाद साहू जी डौंडीलोहारा सतनामी समाज प्रमुख बसंत बघेल जी पटेल समाज प्रमुख राम रतन पटेल जी निषाद समाज प्रमुख श्रवण निषाद जी देवांगन समाज प्रमुख सुरेश देवांगन जी राजपूत समाज प्रमुख मुकेश राजपूत जी जैन समाज प्रमुख राकेश सांखला जी इन सभी समाज के नेतृत्व करता सम्मानित जनों को आमंत्रित कर साल श्रीफल और पुष्पमाला पुष्पगुच्छ से नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अनिला भेड़िया फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर डौंडीलोहारा मंडल के अवसर सम्मानीय सभी समाज प्रमुखों का सम्मान किया गया साथ ही साथ माया के संदेश कार्यक्रम के संचालिका उर्वशी साहू और उपासना वैष्णव जी का भी संयुक्त रूप से साल श्रीफल देकर सम्मान आयोजक समिति समाज प्रमुखों और नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मान किया

गया इस मंची कार्यक्रम में कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के मुख्य अतिथि में और नगर पंचायत के पार्षद साथी झुमुक लाल कोसमा अनीता साहू शोभा राजपूत अशोक चनाप जनप्रतिनिधि और सभी समाज प्रमुखों के उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी व गणेश जी का पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक संस्था माया के संदेश रंगारंग छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस के अवसर पर मंच के माध्यम से नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने आम नागरिकों को छत्तीसगढ़ शासन के जन कल्याणकारी योजना जो संचालित है उसे शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि के सहयोग से लेने की बात कहते हुए आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा छत्तीसगढ़ सरकार पूरे छत्तीसगढ़ में जन हितेषी कार्य कर रही है और भविष्य में भी विकास की अविरल धारा बहती रहे इसका जनमानस को लाभ मिलता रहे इसलिए हमेशा छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल पूरे कैबिनेट को आम नागरिकों का सहयोग भी 2023 में आशीर्वाद के रूप में मिले यह आप सभी लोगों से उम्मीद करती हूं ताकि फिर कांग्रेस पार्टी की सरकार बने और क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो इसलिए आप सभी लोगों का स्नेह सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा है आगे श्रीमती साहू जी ने सभी समाज के प्रमुखों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी समाज के मुख्य अपने अपने समाज को आगे ले जाने के लिए अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए समाज की दशा और दिशा को व्यक्तित्व सुधारने के लिए अपने अपने स्तर पर प्रयासरत हैं वह प्रशंसनीय योग्य है और कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा समय-समय पर सभी समाज को सहयोग मिलता रहा है और प्रदेश सरकार के मुख्य भूपेश बघेल सभी समाज को लेकर प्रदेश में कार्य कर रहे हैं
यह आम जनता के लिए वह हमारे लिए स्वागत योग्य है इसलिए नगर पंचायत डौंडीलोहारा और अनिला भेड़िया फ्रेंड्स ग्रुप , छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया वह नगरी प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करती है
और सफल आयोजन के लिए अनिला भेड़िया फ्रेंड्स ग्रुप को भी बधाई देती हैं
हैं इसलिए हमने नगर के मुख्य होने के नाते हमने सभी समाज प्रमुखों का सम्मान करने का निर्णय लिया है ताकि सभी समाज को एक नई दिशा दिया जा सके इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनिला भेड़िया फ्रेंड्स ग्रुप के साथी गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा विकास लोढा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा कमलेश सिंह टाक विधानसभा महासचिव युवा कांग्रेस राजा रजक विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस झुमुक लाल कोसमा युवा नेता राजेंद्र निषाद अध्यक्ष युवा फरीद सिद्दीकी कांग्रेस साकेत साहू महेंद्र बघेल तिलोक सोनी गुलाब भंसाली मोहित निषाद घनश्याम कोसमा राजेश यादव सुकालू नरेंद्र ठाकुर ईश्वर आर्य उमेश नेताम मोहन कोसमा दीपक यादव व्यास निषाद नितिन पटेल का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वरूण साहनी बने प्रदेश जनजाति छात्र कार्य सह प्रमुख एवं पुनः बस्तर जिला संयोजक का दायित्व

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छ. ग. प्रान्त की वार्षिक अधिवेशन 31 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 के बीच प्रदेश की उर्जाधानी कहे जानें वाली, माँ सर्वमंगला की नगरी कोरबा में संपन्न हुई |प्रान्त अधिवेशन का उद्घाटन समारोह मानस मर्मज्ञ परम पूज्य संत अतुल कृष्ण भारद्वाज मुख्य आतिथ्य, इग्नू दिल्ली के उप कुलपति डा. मनरूप सिंह मीणा की विशेष उपस्थिति एवं अभाविप छ. ग. के प्रांताध्यक्ष प्रो. अमित बघेल जी एवं प्रान्तमंत्री मनोज वैष्णव जी की उपस्थिति में हुई |अधिवेशन में कई संगठनात्मक घोषणा भी हुई जिसमें बस्तर जिला से वरूण साहनी को प्रान्त जनजाति छात्र कार्य सह प्रमुख एवं पुनः जिला संयोजक बस्तर, राजेंद्र ठाकुर को प्रान्त सह मंत्री एवं बस्तर विभाग संयोजक, जगदलपुर से जिला विद्यार्थी विस्तारक निखिल मरावी को प्रान्त सह मंत्री, सरिता ठाकुर को विभाग छात्रा प्रमुख, यश ध्रुव, नीलू मौर्य एवं खिरेन्द्र चालकी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की दायित्व दी गई |अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों से छात्र प्रतिनिधि एवं प्राध्यापक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें एवं शैक्षणिक परिदृश्य, महिला सुरक्षा, रोजगार, भारत की वास्तविक पहचान जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई | अधिवेशन में मुख्य वक्ता के रूप में मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया जी, प्रान्त संगठन मंत्री प्रदीप मेहता जी एवं प्रदेश भर के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहें

नेताम को विधानसभा उपाध्यक्ष का नामांकन दाखिल करने के बाद विधायकों ने दी शुभकामना

0

रायपुर मनोज मंडावी के निधन से रिक्त हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष की सीट के लिए बुधवार को केशकाल विधायक संतराम नेताम के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के पश्चात बस्तर के विधायकों ने नेताम को जीत की अग्रिम शुभकामना दी। शुभकामना देने वालों में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी तथा चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने विधानसभा स्थित कक्ष में जाकर नेताम को बुके भेंटकर शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की दलीय स्थिति को देखते हुए संतराम नेताम की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।

मंत्री अनिला भेड़िया फिर कर रही दल्ली राजहरा वासियों के साथ सौतेला व्यवहार :–विक्रम धुर्वे

0

4 महीने होने के बाद भी अब तक नही लगा शहर में कैमरा:–विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग :– विक्रम धुर्वे

दल्लीराजहरा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने कड़ी शब्दो में निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री अनिला भेड़िया के ऊपर एक बार फिर निष्क्रियता के आरोप लगाया है।विक्रम धुर्वे ने आगे कहा की बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा के सबसे बड़े शहर दल्लीराजहरा का अस्तित्व खतरे में दिखता नजर आ रहा है।दल्ली राजहरा में मंत्री अनिला भेड़िया का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है और यही हाल रहा तो छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री होने के बाद भी अपने विधानसभा क्षेत्र बड़े कस्बे दल्ली राजहरा के विकास को रोक कर रख देंगी।

पिछले 9 साल से अनिला भेड़िया जी हमारी विधायक है और 4 साल से छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री है फिर भी पूरे विधानसभा के सबसे बड़े क्षेत्र व बड़े कस्बे के रूप में जाने जाने वाले दल्ली राजहरा में 3 कैमरे जैसी सुविधा नही मिल पाई। विक्रम धुर्वे ने आगे कहा की दिनांक 24/08/22 को बीएसपी द्वारा सीएसआर मद के तहत जिला पुलिस अधीक्षक बालोद के नाम पर दल्ली राजहरा में तीन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने आवेदन पत्र दिया गया था।और बीएसपी ने राशि जिला पुलिस प्रशासन को पैसा हस्तांतरित भी कर दिया है परंतु आज लगभग 4 माह होने के बाद भी अब तक दल्लीराजहरा में सीसीटीवी कैमरा नही लगा है । छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधायक होते है,जिसमे से 13 विधायक शासन के मंत्रिमंडल में होते है। हमारे क्षेत्र की विधायिका अनिल भेड़िया भी छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री है,किंतु उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र पर अबतक बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है। विक्रम धुर्वे ने बीएसपी को धन्यवाद देते हुए कहा की बीएसपी ने हमारे क्षेत्र के विकास के लिए सीएसआर मद से 19.98 लाख रुपए स्वीकृत की । विक्रम धुर्वे ने कहा कि दल्लीराजहरा में आए दिन दुर्घटनाएं, लूट व चोरी की घटनाएं होती है। शहर में अगर कैमरा लग जाता तो दल्लीराजहरा के वासी अपने आप को सुरक्षित मानेंगे। विक्रम धुर्वे ने जल्द से जल्द दल्लीराजहरा में कैमरा लगवाने की मांग की है,और मंत्री अनिला भेड़िया को क्षेत्र के विकास के लिए जागरूक होने को कहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

थाना गुण्डरदेही में शिविर का आयोजन कर किया गया महिला कमाण्डो को पुनः सक्रिय

0
  • गांवों के चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक जगह में शराब पीने वाले हो जाएं सावधान महिला कमांडो फिर से सक्रिय।
  • बच्चो एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित होने वाले अपराधों के संबंध में दी गई जानकारी।
  • शिविर के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, बाल विवाह, नशा मुक्ति के संबंध में दिया गया विस्तृत जानकारी ।


आज दिनांक 04.01.2023 को डॉ. आनंद छाबड़ा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं सोनसाय मौर्य उप पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में ‘‘मिशन पूर्ण शक्ति महिला कमाण्डो’’ को गुण्डरदेही थाना परिसर में षिविर का अयोजन कर महिला कमांडो को पुनः सक्रिय किया गया। इस दौरान पदमश्री शमशाद बेगम (महिला कमांडो संरक्षक) ने अपने सम्बोधन में बतायी कि गांव में होने वाले छोटे-छोटे अपराध जैसे शराब पीना, लडाई झगड़ा होने व छोटे छोटे बच्चो को नशे के लत से बचाने के लिए महिला कमांडो का गठन किया गया और पुर्व में पुलिस अधीक्षक के सहयोग से हमारे पूरे बालोद जिले में महिला कमांडो द्वारा किये जा रहे कार्य जैसे ग्राम पेट्रोलिंग, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले रोक टोक, दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों का सहयोग तथा कोरोना काल में अपने गांव में रह कर लोगो को कोरोना संक्रमण के सम्बंध में जागरूक करने के क्षेत्र में एवं अन्य कार्याें में भी योगदान रहा है। अब इन कार्याे को पुनः उसी लगन एवं मेहनत से पुरी टीम द्वारा पुलिस विभाग से जो भी दिशा-निर्देश मिलेगा उसे कानून के दायरे में रहते हुए कार्य करने में सहायोग करना बताई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर महिला कंमाडो को सम्बोधित करते हुए बताया कि पूर्व में महिला कमांडो द्वारा गांव में होने वाले अपराधिक गतिविधियो पर नजर रखने में विशेष योगदान रहा है। वर्तमान में पुनः महिला कमांडो को गांव में जागरूक करते हुए अपने गांव में होने वाले बाल विवाह, नशा मुक्ति गावं बनाने में महिला कमांडो पुलिस का सहयोग करने व कानून को अपने हाथ में न लेते हुए काम करने के सम्बंध में मिशन पूर्ण शक्ति महिला कमाण्डो जागरूकता शिविर आयोजन में ये बाते को विस्तार से बताया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने महिला कंमाडो को सम्बोधित करते हुए बताये कि महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराध घरेलु हिंसा, दहेज प्रताडना, सायबर क्राईम, सायबर ठगी, मानव तस्करी, गुड टच व बेड टच एवं महिला संबंधी अपराध के सम्बंध में बारी बारी से एक एक बिन्दुं पर विस्तार से जानकारी दिया और महिला कमांडो द्वारा किसी भी समय कोई अप्रिय घटना होने की सूचना देने पर पुलिस आपका हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया गया।


महिला कमांडो को आज थाना गुण्डरदेही में ‘‘मिशन पूर्ण शक्ति महिला कमाण्डो’’ का बैच लगाकर पुनः सक्रिय किया गया है, जो आज से अपने-अपने गांवो में सार्वजनिक जगह में शराब सेवन करने वालों व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करने के लिए पुलिस के साथ मिलकर गांव को नषा मुक्त बनाने में सहयोग करेगें। महिला कमांडो को सक्रिय करने के लिए षिविर का आयोजन आने वाले दिनो में सभी ब्लॅाक में किया जाना है। थाना क्षेत्र में महिला कमांडो को महिला संबंधी अपराध से बचने एवं कानुनी अधिकार साइबर जागरूकता के संबंध में समय-समय पर प्रषिक्षण दिया जाना है। आम जनता से अपील किया जाता है कि महिला कमांडो के कार्य करने के दौरान आम जनता उनका सहयोग करे। बालोद पुलिस सभी माताओ एवं बहनो से सादर अपील करती है कि महिला कमांडो में अधिक से अधिक संख्या में जुडकर अपना सहयोग प्रदान करे। इस कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक मधुसुदन नाग, निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी सायबर सेल प्रभारी, सउनि संजीवन साहू, सउनि नेतराम पाल, प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र व समस्त थाना गुण्डरदेही स्टॉफ एवं 200 महिला कमांडो उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम की हुई घोषणा

0
  • श्रवण सिंह चौहान बने बस्तर जिला अध्यक्ष
  • प्रदेश संरक्षक, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव की हुई नियुक्तियां

जगदलपुर -अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह के सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम की अनुशंसा से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश मे बस्तर जिले से संरक्षक राज बहादुर सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश सिंह भदोरिया, प्रदेश महासचिव कैलाश सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह कुशवाहा, कुलदीप सिंह भदोरिया एवं प्रदेश सचिव संग्राम सिंह राणा को बनाया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बस्तर जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चौहान को बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने कहा प्रदेश संगठन मे आप सभी का मनोनयन कर जिम्मेदारी देते हुए आपसे अपेक्षा है कि आप तन-मन-धन से क्षत्रिय समाज एवं राष्ट्र/ संगठन की सेवा करते रहेंगे। बस्तर जिले से प्रदेश में नियुक्ति होने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बस्तर जिले में हर्ष व्याप्त है।

प्रभारी मंत्री को संसदीय सचिव ने दी जन्म दिन की शुभकामना

0

रायपुर बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने फूलों का गुलदस्ता सौंपकर जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। विधानसभा सचिवालय में लखमा को जन्म दिवस की बधाई देते जैन ने उनके दीर्घायु जीवन, सुख- समृध्दि और प्रगति की कामना की। इस दौरान श्री लखमा ने जैन को सतत रूप से जनता के संपर्क में रहने वाला और सर्व समाजों में स्वीकृत जन प्रतिनिधि बताते उनसे विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहने कहा।

धान खरीदी केंद्र मूली में सूखत के नाम पर किसानों को चपत

0
  • प्रति क्विंटल तीन किलो से अधिक धान लिया जा रहा है किसानों से
  • प्रबंधक और खरीदी केंद्र प्रभारी कर रहे हैं लाखों के वारे- न्यारे

जगदलपुर बिचौलियों पर नकेल कसने एवं अवैध रूप से धान की आवक रोकने में जिला प्रशासन भले ही सफल रहा हो, लेकिन खरीदी केंद्रों की जिम्मेदारी जिन्हें सौपी गई है, वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ये लोग भोले भाले किसानों को चूना लगाते हुए अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं। धान की तौलाई में जमकर डंडीमारी की जा रही है।

सूखत के नाम पर तीन – चार किलो अधिक धान किसानों से लिया जा रहा है। ऐसा कर प्रबंधक और खरीदी केंद्र प्रभारी लाखों के वारे न्यारे कर रहे हैं। ऐसा ही कारनामा धान खरीदी केंद्र मूली में चल रहा है, जहां प्रति क्विंटल 3 किलो से भी अधिक धान की चपत किसानों को लगाई जा रही है। 40 किलो की क्षमता वाले प्रत्येक बोरे में 41 किलो 6 सौ ग्राम धान भरकर तौला जा रहा है। यानि एक क्विंटल धान की जगह एक क्विंटल तीन किलो 200 ग्राम धान किसानों से लिया जा रहा है। इस तरह मापतौल में जमकर गड़बड़ी की जा रही है। यह कारनामा प्रबंधक एवं खरीदी प्रभारी की सांठगांठ पर किया जा रहा है। तौलाई के काम में लगे मजदूर अपने प्रबंधक और खरीदी प्रभारी से मिले निर्देश के अनुसार धान की ज्यादा तौलाई कर रहे हैं। दरअसल सूखत की आड़ में किसानों को चूना लगाने का खेल खरीदी केंद्र मूली में सरेआम चल रहा है। वर्तमान में जब धान पूरी तरह सूख चुका है एवं अब और सूखत की संभावना न के बराबर रह गई है, तब प्रबंधक और खरीदी प्रभारी सूखत का बहाना बनाकर किसानों के पसीने की कमाई को डकारने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ये लोग किसानों को छल रहे हैं कि धान में काफी सूखत आ जाएगी, इसलिए ज्यादा धान देना होगा। बेचारे किसान उनके बहकावे में आकर प्रति क्विंटल धान के पीछे तीन से साढ़े तीन किलो तक अतिरिक्त धान देने विवश हो गए हैं। ना नुकर करने वाले किसानों का धान तौलने व खरीदने से ही इंकार कर दिया जाता है। इस तरह सूखत के नाम पर लाखों के वारे न्यारे का खेल चल रहा है। ज्ञातव्य हो कि शासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि सभी किसानों का पूरे धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर अधिक से अधिक किसानों को फायदा पहुंचाया जाए, लेकिन खरीदी प्रभारी एवं प्रबंधक तौलाई में सरेआम डंडीमारी कर शासन को बदनाम करने में लगे हैं।

अब तक हो चुका है लाखों का खेल

जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर मूली धान खरीदी केंद्र में किसानों से की जा रही लूट का नजारा कभी भी देखा जा सकता है। शासन द्वारा प्रत्येक बारदाने में 40 किलोग्राम भर्ती का धान किसानों से क्रय किया जाना है, लेकिन मूली खरीदी केंद्र में प्रत्येक बोरे में 41 किलो 6 सौ ग्राम धान लिया जा रहा है। मूली धान खरीदी केंद्र में 29 दिसंबर तक 19 हजार 573 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी थी। इसमें से 6 हजार 480 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है और वहां खुले में 13 हजार क्विंटल धान पड़ा हुआ है। प्रत्येक बारदाना में किसानों से निर्धारित मात्रा से डेढ़ किलो धान अधिक लिया जा रहा है। सभी किसानों से प्रति क्विंटल के पीछे साढ़े तीन किलो धान ज्यादा लिया जा रहा है। इस अतिरिक्त धान का मूल्य बोनस राशि सहित 75 रूपए होता है। 29 दिसंबर के खरीदी के आंकड़ों पर नजर डालें, तो किसानों को लाखों की चपत लगने का अनुमान है। केंद्र में रखे भरे हुए बारदानों की जांच की जाएगी, तो खरीदी प्रभारी एवं प्रबंधक के कारनामे सामने आ सकते हैं।

सूखत के कारण लेना पड़ता है ज्यादा धान

प्रबंधक सदानंद सेठिया ने बताया कि धान सूखत आने के कारण 2 सौ से 3 सौ ग्राम ज्यादा धान लेना पड़ता है।

सदानंद सेठिया प्रबंधक, धान खरीदी केंद्र मूली.

कराएंगे मामले की जांच

किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अधिक धान लिया जाना अनुचित है। मामले की जांच कराएंगे। चंदन कुमार कलेक्टर, बस्तर

जन अधिकार महा रैली में शामिल होने जगदलपुर विधान सभा क्षेत्र से सैकड़ों लोग पहुंचे

0
  • भाजपा को बताया आरक्षण विरोधी, जमकर की नारेबाजी
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समानता का संरक्षक बताते की तारीफ


रायपुर मंगलवार को राजधानी में आयोजित जन अधिकार महा रैली में शामिल होने जगदलपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों लोग पहुंचे थे। इन्होने भाजपा को आरक्षण विरोधी बताते कहा कि वह विधानसभा में दिखावे के लिए आरक्षण विधेयक का तो समर्थन करती है वहीं दूसरी ओर राजभवन पर हस्ताक्षर न करने के लिए दबाव डालती है। इन्होने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि संविधान ने आदिवासियों, दलितों व अन्य पिछड़े वर्गों को जो अधिकार दिया है उसकी रक्षा भाजपा से जुड़े इन वर्गों के नेता ही नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समानता का संरक्षक बताते कहा कि बघेल ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था की है।

महारैली में सम्मिलित लोगों ने विशेष सत्र आहुत कर विधानसभा से आरक्षण विधेयक पारित करवाने के लिए सीएम भूपेश बघेल का आभार माना। जगदलपुर से रायपुर गए लोगों में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीण व शहरी जन बड़ी संख्या में सम्मिलित थे। सुबह महारैली में सम्मिलित होने से पूर्व इन सभी ने नवा रायपुर स्थित जगदलपुर विधायक श्री रेखचंद जैन के आवास के बाहर आरक्षण को अपना अधिकार बताते उनके साथ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान गौरनाथ नाग, ब्लॉक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, बीरेन्द्र साहनी, सूर्या पानी, गौरव तिवारी, विक्की निषाद, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, राधा मोहन दास, हीरालाल ध्रुव, सामनाथ, धनीराम ठाकुर, शंकर नाग, बाल सिंह, मोगरा नाग, धन सिंह, गंगाराम, फूलदास, जलधर, जयराम, बंशीधर, लक्ष्मण सेठिया, डमरूधर बघेल, मेघनाथ बघेल, देवी सिंग बघेल, बलीराम बघेल व अन्य सम्मिलित थे।

आदिवासियों को प्रताड़ित करने का काम कर रही भूपेश सरकार, धर्मांतरण रोकने में पूरी तरह विफल सरकार : संतोष पाण्डेय

0

मंगलवार छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण मामले को लेकर आदिवासियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। भीड़ ने यहां स्थित एक चर्च में जमकर तोड़-फोड़ की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार पर भी भीड़ ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

आज बुधवार को राजनांदगांव सांसद और भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, केदार कश्यप और महेश गागड़ा को बेरून थाना के पास पुलिस बल ने नारायणपुर जाने से रोक दिया। नारायणपुर जाने से रोकने पर तीनों स्थल पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन करने लगे और नारायणपुर जाने की मांग करने लगे। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ते जा रहें हैं, रोजाना प्रदेशभर से एक धर्म विशेष द्वारा हमारे भोलेभाले आदिवासियों को बहलाकर और पैसों का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कर रहें हैं। आज धर्मान्तरण से न बस्तर,कोंटा,सुकमा, बीजापुर व दंतेवाड़ा सहित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र अछुता नहीं है और जब इसका विरोध किया जा रहा है तो निर्दोश लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हमारे आदिवासी भाईयों-बहनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में हमारे आदिवासी भाईयों-बहनों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भी धर्मांतरण रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS