City Media - Page 903 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 903

शादी का प्रलोभन देकर पीडिता के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को गिरप्तार कर भेजा गया जेल

0

पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर जिला बालोद एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कर्ण कुमार उके के निर्देशन में थाना डौंडी में दर्ज अपराध क्रमांक 02/2023 धारा 376(2)(n), 506 भादवि के आरोपी की गिरप्तारी हेतु थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद मरई के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया थाना डौण्डी में पीडिता ने दिनांक 01/01/2023 को उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07 माह पूर्व दिनांक 14/05/2022 को रात्रि में आरोपी सालिकराम टावरे पीड़िता के नानी घर के कमरे में आकर मै तुमसे बहुत प्यार करता हूँ और तुमसे शादी करना चाहता हॅू

कहकर पीड़िता के घर के कमरा में ही पीडिता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया । और आरोपी सालिक राम टावरे बीच-बीच में जब भी पीड़िता के नानी के घर आता था तो पीड़िता के साथ संबंध बनाता था। जब पीड़िता 03 माह की गर्भ में थी तब आरोपी सालिक राम टावरे को गर्भ के बारे में बताती थी तो कुछ दिन बाद अपने घर शादी कर ले जाऊंगा बोलता था एवं पीड़िता 06 माह की गर्भवती हुं कहकर आरोपी सालिकराम टावरे को बताई तब दिनांक 26/12/2022 को आरोपी पीड़िता के नानी के घर आया और पीड़िता को शादी कर पत्नी बनाकर अपने घर में रखूंगा कहकर अपने मोटर सायकल में बिठाकर घोटिया के जंगल में ले जाकर अपने पास कीटनाशक दवाई का दो डिब्बा रखा था जिसे एक डिब्बा को पीड़िता को पीने बोला, पीड़िता के मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर कीटनाशक की एक डिब्बा को अपने साथ लेकर वहां पर पीड़िता को छोड़कर भाग गया तब पीड़िता जंगल से भटकते हुए लिफ्ट लेते झलमला होते हुए आरोपी के घर रंगकठेरा गई तो वहां पर आरोपी नहीं था फिर वापस अपने घर आकर घटना के बारे में अपने मां एवं भाई को बताकर थाना उपस्थित आकर थाना डौण्डी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं. 02/2023 धारा 376(2)(n),506 भादवि पंजीबद्ध कराने पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में ली गई । विवेचना दौरान आरोपी को अबादीपारा कॉलेज नर्सरी के पास अर्जुन्दा से अभिरक्षा में लाकर पूछताछ करने पर आरेपी द्वारा पीडिता के साथ अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरूद्ध किया गया । प्रकरण के विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी गिरप्तारी में थाना प्रभारी डौण्डी उप निरीक्षक श्री कैलाशचंद्र मरई, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, आर. युगल किशोर लोहले, आर. षमनेश साहू, आर. खिलावन सिन्हा, म. आर. माधुरी लाटिया की सराहनीय भूमिका रही ।नाम आरोपी – सालिक राम टावरे पिता- सुखचंद टावरे उम्र 34 वर्ष, पता- रंगकठेरा थाना- गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.)

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शासकीय प्राथमिक शाला गुण्ड्राटोला के 48वे वर्षगाठ समारोह में पहुंचे विक्रम धुर्वे

0
  • शाला प्रबंधन की बातो को सांसद मोहन मंडावी तक पहुंचाने का सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने दिया आश्वासन

दल्लीराजहरा कुसुमकसा के ग्राम गुण्ड्राटोला में शासकीय प्राथमिक शाला के 48वर्ष पूर्ण होने पर सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने सभी ग्राम वासियों को शासकीय प्राथमिक शाला के 48 वर्ष पुर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर सभी छात्र– छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की व शाला प्रबंधन की बातो को सांसद मोहन मंडावी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जनपद सदस्य संजय बैस ने शाल के ब्रॉन्ड्री वाल के लिए अपनी निधि से 4.5 लाख देने का आश्वासन दिया ओर शाला प्रबंध को हर संभव मदद देने की बात कही।इस दौरान मुख्य अतिथि के. आर. पिस्दा (पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग), एस. आर. ठाकुर (सेवानिर्वृत डिप्टी कलेक्टर),अध्यक्षता डी एस भुयार्य ( एसडीओ पीडब्ल्यूडी) विषेश अतिथि संजय बैस (जनपद सदस्य)- टिकेश्वर साहू(उपसरपंच),


शिवराम सिन्द्रानें (सरपंच), आर.डी. ठाकुर (व्याख्याता) मोहन सिंह हिड़को, नोहरसिंह रावटे, रोमन तारम (अध्यक्ष शाला विकास समिति), तुलाराम पटेल, जोगीराम, उभयराम ठाकुर, मिलन सिन्हा, श्रीमति मुलिया बाई, श्रीमति भानवती शिवना , अब्दुल इब्राहिम , पुस्पजीत बैस, आशीष गुप्ता एवं समस्त ग्रामवासी व युवा प्रगति क्लब एवं शासकीय प्राथमिक शाला गुण्ड्राटोला के शिक्षक शिक्षिकागण उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगर के होनहार खेलेंगे नांदेड़(महाराष्ट्र) में राष्ट्रीय इंडिया का प्रतियोगिता

0

कुसुमकसा नगर के तीन खिलाड़ी रोहन जैन, नैतिक जैन तथा तुषार रामटेके का चयन इंडिया का खेल के राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में दिनांक 6 से 8 जनवरी तक आयोजित है।तीनो छात्र निर्मला स्कूल, दल्ली राजहरा में अध्ययनरत हैं।विद्यालय के लखन साहू, कोच हरबंश कौर व मैनेजर ओंकार साहू के मार्गदर्शन में जिले के 17 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कुसुमकसा के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियो को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। जनपद संजय बैस, सरपंच शिव राम सिंदरामे व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश जैन तथा ग्रामवासियो ने चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाये प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया है जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की निश्चित रूप से बच्चे हमारे गांव के गौरव है इनकी खेल प्रतिभा से अंचल का नाम रौशन हुआ मैं इन छात्रों का उज्वल भविष्य की कामना करते हुये हर्ष व्यक्त किया है

बस्तर संभाग छात्रावास छात्र प्रतिनिधि मंडल बस्तर सांसद दीपक बैज के साथ मुख्यमंत्री से की मुलाकात

0

आज बस्तर संभाग छात्रावास छात्र प्रतिनिधि मंडल द्वारा बस्तर सांसद माननीय दीपक बैज जी के नेतृत्व में बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में होने वाले संभागीय छात्रावास छात्र सम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के (मुख्यमंत्री निवास रायपुर) में पहुँचकर उनसे निवेदन किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी ने हमारा निवेदन सहर्ष स्वीकार किये।

इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक एवं सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य जी, संभागीय छात्रावास अध्यक्ष चईत राम कश्यप (जगदलपुर),संभागीय छात्रावास उपाध्यक्ष दिनेश उसेंडी(कोंडागांव) राजेंद्र कुमार आयुक्त अध्यक्ष (नारायणपुर),राहुल ध्रुव अध्यक्ष (धरमपुरा),पूर्व सचिव संपत मांडवी(धरमपुरा)।

अवैध धर्मान्तरण की आग में जल रहा बस्तर के इलाके, आदिवासी समाज पर हमला राज्य सरकार की नाकामी के चलते, शांत आदिवासी समाज को आज अपनी संस्कृति बचाने संघर्ष करना पढ़ रहा :- बलराम गुप्ता

0

आदिवासियों की मूल संस्कृति को खत्म करने की बड़ी साजिश,वही ईसाई मिशनरियों की करतूतों की सजा आज वर्ग संघर्ष में पुलिस के ऊपर हमले के रूप में दिखाई दे रहा

बालोद :- बस्तर के नारायणपुर के बखरूपारा में कुछ दिनों से अवैध धर्मान्तरण के मामले सामने आए है। जिससे आदिवासी समाज मे नाराजगी भी बनी है। बस्तर के मूल निवासी आदिवासी समाज अपनी संस्कृति को सहेजने व बचाने के लिए धर्मान्तरण के खिलाफ आवाज उठा रहे है। वही संघर्ष कर रहे आदिवासियों पर नए धर्मान्तरित ईसाईयो के द्वारा हमला बहुत ही निंदनीय है। व कायराना हरकत है। लविश्व हिंदू परिषद बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने इस मामले पर राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश में अवैध धर्मान्तरण पर उदासीन रहने व ऐसे मामलों पर,अवैध धर्मान्तरण कराने वालों पर कड़ाई नही करने को बड़ा कारण बताया जिससे धर्मान्तरण कराने वालों के हौसले तेजी से बड़े है।आज बस्तरवासी एक ओर नक्सलवाद के चंगुल से बाहर निकलना चाह रहे है। वही बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रो में धर्मांतरण का गंदा खेल खेला जा रहा है। और ऐसे में कुछ इलाकों में वर्ग संघर्ष की स्थिति बन रहा है। वही पुलिस के बड़े अधिकारी व जवानों को भी संघर्स से जूझना पढ़ रहा है। उन पर भी हमले हो रहे है।बलराम गुप्ता ने गुर्रा ग्राम की घटना को नए धर्मान्तरित ईसाईयो की चाल बताया है।ताकि शांत बस्तर को फिर से अशांत कर सके अवैध धर्मान्तरण के खिलाफ आदिवासियों की आवाज उठाने व बैठक कर रहे शांत आदिवासी समाज के लोगो पर सैकड़ो की संख्या में जाकर ईसाई समाज के द्वारा हमला करना व एक दर्जन जनजाति समाज के लोगो को घायल करना यह बेहद ही शर्मनाक घटना है। सरकार को ऐसे लोगो पर कड़ाई करना चाहिए अवैध धर्मान्तरण सविंधान की मूल भावना से खिलवाड़ है। वही कानून को भी चुनौती है। जंहा अवैध धर्मान्तरण कराने वाले लोग पुलिस को भी अपना निशाना बना रहे है। अवैध धर्मान्तरण व वर्ग संघर्ष की जो बातें खबरों में आ रहा राज्य सरकार को इस मामले को हलके में नही लेना चाहिए। बस्तर का शांत आदिवासी समाज अपनी मूल संस्कृति को बचाने आज शांति के साथ आगे आ रहा है। तो सरकार को उनकी बातें सुनना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा कि आदिवासी समाज को ईसाई मिशनरियों के द्वारा टारगेट किया जा रहा है। उन्हें मूल धर्म से अलग कर ईसाई धर्म अपनाने को मजबूर किया जा रहा है। बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अवैध धर्मान्तरण करने को लेकर आदिवासियों के ऊपर हमला व नाराजगी के बाद पुलिस पर पथराव यह बेहद चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री जी को हिंदू धर्म संगठनों को टारगेट करना छोड़कर शांत बस्तर में आदिवासियों के मूल संस्कृति को नष्ठ करने की जो घिनोनी चाल मिशनरियों के द्वारा चलाया जा रहा है। उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे वर्ग संघर्ष की स्थिति न बने।

अस्पताल में भर्ती नेताम और पोटाई का मंत्री लखमा ने जाना हाल

0

जगदलपुर वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम तथा पूर्व सांसद सोहन पोटाई इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें एम्स हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री कवासी लखमा दोनों आदिवासी नेताओं का हाल जानने एम्स पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य के बारे में चर्चा कर चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने को कहा। गौरतलब है कि राजनीति में लंबी पारी खेलने के बाद अरविंद नेताम और सोहन पोटाई आदिवासी समाज के काम में जुटे हुए हैं। यह जानकारी मंत्री कवासी लखमा के मीडिया सलाहकार सुरेश रावल ने दी।

लॉकडाउन की कोरी अफ़वाह के बीच गुड़ाखू की काला बाज़ारी शुरू

0
  • शहर के किसी भी दुकान में गुड़ाखू का स्टॉक नही पांच रुपए का गुड़ाखू बीस रुपए में बिक रहा
  • कोरोना को लेकर प्रशासन की गाईडलाइन अब तक नही हुई जारी लोगो मे लॉकडाउन को लेकर संशय

कांकेर :- चीन में आए भयावह कोरोना के नए संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है।इस बीच कांकेर जिले में कोरोना संक्रमण में फिर लॉकडाउन की कोरी अफवाह के बीच बीते दो दिनो से कांकेर मुख्यालय में फिर एक बार जमाखोरी शुरू की चर्चा शुरू हो चुकी है। फिर एक बार आपदा को अवसर में बदलने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुड़ाखू महंगे दामों में बिकने की जानकारी मिली है। इतना ही नहीं शहर के कुछ दुकान में भी गुड़ाखू नही होने की जानकारी मिली है। वर्ष २०२० -२१ में कोविड १९ वायरस संक्रमण को लेकर जमकर जमाखोरी कर मुनाफा कमाया जा रहा था।जिस् पर तत्कालीन कलेक्टर ने टीम गठित कर जमाखोरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर लोगो को बड़ी राहत पहुंचाई थी।अब पुनः कोरोना वायरस संक्रमण और लॉक डाउन की कोरी अफवाह के बीच जमाखोरी शुरू होने से आमजनो में आक्रोश साफ देखा जा सकता है।बता दे कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुड़ाखू बहुत लोग इसे मंजन के रूप में करते हैं।और गुड़ाखू गांव ही नहीं शहर में भी बड़ी संख्या में लोग मंजन के रूप में इस्तेमाल किया करते है।एक गुड़ाखू की कीमत पांच रुपए के आसपास है लेकिन जमाखोरी के चलते पांच रुपए का गुड़ाखू की कीमत पंद्रह से बीस रपए तक शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बिक रहा है।जिससे गांव के लोगो में आक्रोश साफ देखा जा सकता है।कोरोना को लेकर प्रशासन सतर्क लेकिन लॉकडाउन की अफवाह पर कोई सुध नहीं कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते ज़िला प्रशासन ने अब तक कोई दिशा निर्देश जारी नही किया है। इधर लॉक डाउन की कोरी अफवाह के बाद आपदा को अवसर में बदलते जमाखोरी शुरू हो चुकी है। किराने से संबंधित चीजो पर इसका सीधे असर होता है। जिसके चलते गरीब परिवार की मुसीबत बढ़ जाती है।इस विपदा से निपटने प्रशानिक स्तर पर कोई सुध नहीं लिया गया है। समय रहते प्रशासन कालाबाज़ार करने वालो पर नकेल नही कस पाएगी तो आने वाले समय में आपदा को अवसर बनाने वालो को बल मिलने से इंकार नहीं किया जा सकता है।कोरोना संक्रमण और कालाबाज़ारी रोकने प्रशासन की कितनी तैयारी बता दें कि विदेशों में कोटोना संक्रमण को लेकर भारत में अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन क्या क्या गाइड लाइन कोरोना संक्रमण के लिए जारी किया गया है। तथा आने वाले समय में क्या लॉक डाउन की स्थिती है। इन तमाम बातों को लेकर लोग असमजस की स्थिति बनी हुई है।इसी कारण लॉक डाउन की कोरी अफ़वाह फैलाकर जमाखोरी अभी से शुरू होने की अटकलें लगाई जा रही है।धनंजय कुमार नेताम एसडीएम कांकेर ने बताया की अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।अगर जमाखोरी की जा रही है तो नियमनुसार कार्यवाही किया जाएगा। विमल कुमार सिंह ज़िला खाद्य सुरक्षा अधिकारीने बताया कि लॉकडाउन की कोरी अफवाह है।लेकिन कालाबाजारी हो रही है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी

बचत योजना को प्रोत्साहन देने साख सहकारी समिति आवश्यक – सियो पोटाई

0
  • आर्थिक मजबूती के साथ-साथ महिलाओं का विकास भी होगा

कांकेर – महिलाओं में बचत योजनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए साख सहकारी समिति आवश्यक है। इससे न केवल महिलाओं में बचत के प्रति जागरूकता आयेगी वरन् सहकारी संस्था से जुड़ने से नेतृत्व विकास भी होगा और सहकारिता की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलायें भाग ले सकेंगी। उक्त उद्गार जिला सहकारी संघ कांकेर के अध्यक्ष सियो पोटाई के है। वे साख सहकारी समिति के गठन पर महिलाओं को संबोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि महिलाओं में बचत करने की प्रवृति होती है। छोटी-छोटी बचत करके एक बहुत बड़ी पूंजी का निर्माण किया जा सकता हैं जो आडे वक्त पर काम आती है। जिला सहकारी संघ ऐसे संस्थाओं को बनाने में मदद करता है। ज्ञातब्य हो कि कुछ दिन पूर्व ही सियो पोटाई देश के 18 राज्यों के महिला सहकारिता समितियों के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मिलित हुई थी। जहां महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कहते हुए देश भर के महिला प्रतिनिधियों की ओर से महिला सहकारी समितियों द्वारा घोषण पत्र जारी किया गया था।
उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 एवं नियम 1962 के द्वारा ऐसे संस्थाओं को विभिन्न प्रकार के संरक्षण प्रदान किये गये है। भारत के आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 पी के अनुसार साख सहकारी संस्था के सदस्यों को लाभांश से प्राप्त आय टैक्स फ्री है। ऐसे संस्थाओं के सदस्यों को समिति में ऋण सुविधा तो मिलती है इसके साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था होने के कारण संचालक मंडल में प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलता है। जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सियो पोटाई जिले में साख सहकारी समिति के गठन को लेकर निरंतर प्रयत्नशील है इसके लिए उनके द्वारा प्रचार-प्रसार औंर आन्दोलन भी चलाया जा रहा है।
प्रस्तावित साख सहकारी समिति के विषय में जिला उपभोक्ता भण्डार के पूर्व अध्यक्ष कमला गुप्ता ने कहा कि वे हाल ही में आईसीए-एपी ( एशिया-प्रशांत ), एनसीयूआई और सेवा भारत के संयुक्त तत्वाधान में महिला पदाधिकारी हेतु राष्ट्रीय कार्यशाला नई दिल्ली में शामिल हुई थी। जिसमें देश भर से प्रतिभागियों के रूप में लगभग 100 महिला सहकारिताएं अपने अनुभव साझा किये एवं भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर विचार किये। इस कार्यशाला से प्रेरित होकर कांकेर जिले के महिलाओं द्वारा एक शाख सहकारी समिति बनाने पर विचार किया जा रहा है। जिसमें कांकेर जिले के ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस महिला सहकारिता से न केवल महिलाएं संगठित होंगी वरन् बचत योजनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही साथ बहुत कम ब्याज दर पर सदस्य महिलाओं को ऋण मिलेगा। साख सहकारी समिति के क्षेत्र में जिले के लिए यह क्रांतिकारी कदम होगा। श्रीमती कमला गुप्ता ने कहा कि कांकेर जिले के जो महिलाएं साख सहकारी समिति के सदस्य बनना चाहतें है वे साधारण आवेदन पत्र देकर, आधार कार्ड, परिचय प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ जिला सहकारी संघ कांकेर में संपर्क कर सकते है।
इस अवसर पर जिला सहकारी संघ मर्यादित कांकेर के अध्यक्ष सियो पोटाई, जिला उपभोक्ता सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष कमला गुप्ता, मोना साहू, नीरा साहू, सुनीता सलाम, राजीम तेता, सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थे।

सर्व आदिवासी समाज द्वारा मतांतरण को लेकर नारायणपुर जिला बंद, अज्ञात बेकाबू भीड़ द्वारा पथराव जिले के पुलिस कप्तान सदानंद कुमार घायल

0

नारायणपुर के ग्राम गुर्रा में कल दो समुदाय के बीच मरांतरण को लेकर बलवा होने के पश्चात सर्व आदिवासी समाज द्वारा आज नारायणपुर बंद का आह्वान किया गया था बंद के दौरान बेकाबू भीड़ द्वारा विश्वदिपति स्कूल परिसर पर स्थित चर्च पर हमला कर दिया जिसके रोकने के प्रयास में लगे पुलिस कप्तान पर भी पथराव कर दिया गया जिससे उन्हें चोट आई।

टना की मुख्य वजह
नारायणपुर जिले के एड़का परगना के जनजाति समाज द्वारा धर्मान्तरित लोगों को घर वापसी के लिए ग्राम गुर्रा में बैठक रखी गई थी उक्त बैठक में मसीही समाज के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अनुसूचित जनजाति समाज के लोगों पर हिंसक हमला कर दिया मुक्त हिंसक झड़प में 5 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए थे इसी घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज द्वारा नारायणपुर बंद का आह्वान किया गया था आज सुबह से ही बखारूपारा स्थित गोंडवाना समाज में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग एकत्रित हुए थे।

बंद के द्वारा अनियंत्रित हुई भीड़
बंद के दौरान कुछ उपद्रवी बेकाबू लोगों द्वारा बंगला पारा क्षेत्र में स्थित विश्व दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल परिसर में स्थित चर्च पर हमला कर तोड़फोड़ करने लगे जिसे रोकने के प्रयास में पुलिस बल के साथ जिला कप्तान सदानंद कुमार मौके पर पहुंचे थे इसी दौरान पुलिस को देख कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किया गया उक्त पथराव में जिले के कप्तान सदानंद कुमार को सिर पर चोट लगी प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है । समाचार लिखे जाने तक नारायणपुर का वातावरण शांतिपूर्ण था।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

एसपी का सिर फूटने के बाद पुलिसकर्मियों ने भांजी लाठी, बीजेपी जिलाध्यक्ष पर भीड़ लाने का आरोप

0

रायपुर धर्मांतरण से नाराज ग्रामीणों द्वारा नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार पर पथराव के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम पर लाठीचार्ज की खबर आ रही है। सलाम पर ही लोगों की भीड़ लाने और चर्च पर पथराव करने का आरोप है। इस घटना के बाद माहौल और गरमा गया है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी घटनास्थल पर जमा हैं, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद है।

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। धर्मांतरण का विरोध कर रहे ग्रामीणों के पथराव में एसपी सदानंद के सिर पर पत्थर लगा है और वे घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।जानकारी के मुताबिक हफ्तेभर पहले नारायणपुर के एरका गांव में ईसाई समुदाय के लोग आए थे। उन्हें गांववालों ने मार कर भगा दिया था। इसके दूसरे दिन गांव में बड़ी संख्या में समाज के लोग आए। उन्होंने गांववालों से मारपीट की। यह मामला कुछ दिन शांत रहा, फिर रविवार को ईसाई समाज के कुछ लोग फिर गांव पहुंचे और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। जब गांव वालों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट की। इसी के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे और चर्च में पथराव कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रोकने पहुंचे एसपी पर भी पत्थर लगा और वे घायल हो गए।

MOST POPULAR

HOT NEWS