City Media - Page 904 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 904

पेयजल के लिए तरस रहे हैं वाटरफाल वाले गांव के लोग

0
  • आजादी के अमृत महोत्सव की बेला में भी झिरिया पर हैं निर्भर
  • बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी भटकना पड़ता है पेयजल के लिए

बस्तर जिले के अनेक गांव प्राकृतिक सौंदर्य और मनोहारी जलप्रपातों के लिए प्रख्यात तो हैं, मगर बुनियादी सुविधाओं के लिए मोहताज भी हैं। शुद्ध पेयजल और अच्छी सड़कों का अभाव इन गांवों में आजादी के 75 वर्ष बाद भी बना हुआ है। इन्हीं में से एक गांव है बीजाकसा रतेगा, जो खूबसूरत वाटरफाल के लिए माशहूर है। एक बड़े जल प्रपात को अपने दामन में समेटे इस गांव के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। यहां के ग्रामीण आज भी झिरिया का पानी पीने मजबूर हैं। जलप्रपात का नजारा देखने आने वाले पर्यटकों को भी पानी के लिए तरसना पड़ता है।


बस्तर की वादियों को कुदरत ने बेइंतहा खूबसूरती से नवाजा है। जैव विविधता वाले हरे भरे जंगल, कलकल बहती नदियां, झरझर झरते झरने बस्तर की वादियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, मगर जब चांद खुद दागदार है, तब भला बस्तर की हसीन वादियां बेदाग कैसे रह सकती हैं? बस्तर को यह दाग कुदरती तौर पर नहीं लगा है, बल्कि हमारे रहनुमाओं की बेदर्दी के चलते लगा है। रहनुमा अगर जिम्मेदारी से काम करते, तो गांवों को आजादी के सात दशक बाद भी समस्याओं से जूझना नहीं पड़ रहा होता। कुछ ऐसी ही अनदेखी का शिकार बस्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत रतेगा बीजाकसा हुई है। खूबसूरत नजारे समेटे हुए इस गांव में कलकल झरते जलप्रपात की अनुगूंज चौबीसों घंटे सुनाई देती है। यहां की करीब 200 की आबादी जलप्रपात के करीब रहकर भी पीने के पानी के लिए मोहताज है। गांव में न तो नल जल योजना शुरू हो सकी है और न ही पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कोई और इंतजाम किया गया है। आज भी यहां के ग्रामीण आदिम युग में जीते प्रतीत हो रहे हैं। पेयजल और अन्य जरूरतों की पूर्ति के लिए रतेगा बीजाकसा के ग्रामीणों को झिरिया के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
पर्यटक भी होते रहते हैं परेशान
इस गांव में रोजाना सैकड़ों पर्यटक आते हैं। ये पर्यटक बस्तर की अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं, लेकिन न तो गांव वालों को पानी की समस्या से छुटकारा मिल पाया है और न ही पर्यटकों को साहूलियतें मिल पा रही हैं। मूलभूत सुविधाओ से वंचित इस गांव के लोग पीने के पानी की व्यवस्था करते अपनी सारी ऊर्जा खपा डालते हैं। ग्राम पंचायत रतेगा को वाटरफॉल पर्यटन क्षेत्र घोषित किया गया है। जो पर्यटक जानते हैं कि रतेगा बीजाकसा में पेयजल की व्यवस्था नहीं है, वे अपने साथ पानी की बोतलें लेकर आते हैं। वहीं जो इस तथ्य से अनजान रहते हैं, उन्हें पीने के पानी के लिए तरसना पड़ता है।

बालोद पुलिस के हाथो खोये मोबाईल पाकर प्रसन्न हुए लोग

0

दिनांक 02.01.2023 पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग डॉ आनंद छाबड़ा के पर पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्षन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के निर्देषन एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर , उप पुलिस अधीक्षक वीना वाधवानी, एसडीओपी बालोद प्रतीक चर्तुवेदी ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे , नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके, उप पुलिस अधीक्षक बोनिफास एक्का, उप पुलिस अधीक्षक एस एस मौर्य के पर्यवेक्षण व सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 105 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा पुलिस कार्यालय बालोद में 105 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया।कुल 105 नग मोबाईल किमती 15,75,000 रूपये(पन्द्रह लाख पछत्तर हजार) लगभग।पूर्व मे भी बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से आज दिनांक तक कुल 614 नग गुम मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को किया गया है सुपु़र्द बालोद पुलिस द्वारा गुम मोबाईल के आवेदनो में कार्य किया जा रहा हैं।

बालोद पुलिस के हाथो खोये मोबाईल पाकर प्रसन्न हुए लोग पुलिस विभाग का किया धन्यवाद ज्ञापित। नये वर्ष पर पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा गुम मोबाईल धारको को उसके गुम मोबाइ्रल लौटाकर दिया नये वर्ष का तोफह।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी मोटो, सैमसंग, विवो, ओप्पो, रियलमी, इनफिनिक्स एन्ड्रायड मोबाईल फोन को टेªस कर दीगर राज्य झारखण्ड, बिहार एवं अन्य जिलों रायपुर ,कांकेर , दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,खैरागढ़ छुईखदान गड़ई से उसे रिकवर किया गया। जिसमंे 105 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 02.02.2023 को पुलिस कार्यालय सिवनी बालोद में सभी 105 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 509 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया जा चुका है।


गुम मोबाईल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझायें। ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोषल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। और बालोद पुलिस के Facebook Page- Balod Police CG (https://www.facebook.com/profile.php?id=100084291996671) से जुड़ कर साइबर क्राईम जागरूकता अभियान में शामिल होकर स्वयं एंव दूसरो को भी साइबर ठगी व अपराध से बचने जागरूक करने अपील किया गया।
गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी , निरीक्षक अमित तिवारी ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे , आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक आकाष दुबे , आरक्षक मिथले यादव ,आरक्षक योगेष पटेल , आरक्षक गुलजारी साहू , आरक्षक योगेष गेडाम ,आरक्षक राहुल गजपाल ,आरक्षक चद्रषेखर यादव , आरक्षक पिपेष्वर बंजारे, योगेश सिन्हा एवं सभी थाना/चौकी का सराहनीय भूमिका रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा का त्रिवाषिक आम चुनाव सम्पन्न हुआ

0

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा का त्रिवाषिक आम चुनाव सम्पन्न हुआ.जिसमे तीन प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए थे.युवराज साहू, गोविन्द साहू, राधेश्याम साहू थे.जिसमे युवराज साहू को 18, गोविन्द साहू को 14 , राधे श्याम को 13 मत प्राप्त हुआ.जिसमे युवराज साहू अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है.उपाध्यक्ष पद (पुरुष) के लिए दो प्रत्याशी रेखू राम साहू एवं रामेश्वर साहू थे.जिसमे रेखू राम साहू को 29 मत एवं रामेश्वर साहू को16 मत मिला.रेखू राम साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुआ.उपाध्यक्ष(महिला) के तीन प्रत्याशी थे.संगीता साहू को 18 मत, अंजू साहू को 14 मत, वीणा साहू को 13 मत मिला.संगीता साहू विजयी हुई.

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

धान का पूरा भुगतान केंद्र करता है, कांग्रेस सरकार उधारी की रकम कहां उड़ा रही:–ओजस्वी भीमा मंडावी

0

दंतेवाडा/छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा है कि पिछले साल केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपार्जित पूरा धान खरीदा था। इस वर्ष प्रदेश भाजपा ने एक नवंबर से धान खरीदी के लिए दबाव बनाया। हमारे लगातार जोर देने पर कांग्रेस सरकार पहली नवंबर से धान खरीदना प्रारंभ कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के किसानों को लगभग •21000 करोड़ रुपये का भुगतान करके 61 लाख मीट्रिक टन चावल मतलब 91 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का निर्णय किया है। केंद्र सरकार धान खरीदी के लिए 18655 करोड़, साथ ही धान का परिवहन हेतु 300 करोड़, चावल परिवहन के लिए 136 करोड़, बारदाना के लिए 1000 करोड़, सिलाई आदि के लिए 136 करोड़, और लगभग 1000 करोड़ मंडी टैक्स भी देती है। उसपर भी राज्य सरकार किसानों को सच्चाई से दूर रख कर मात्र कुछ पैसे देकर झूठा श्रेय लेती है। केंद्र द्वारा इतने पैसे देने के बावजूद राज्य सरकार हजारों करोड़ रुपए उधार लेती है। उधार का वह पैसा कहां जाता है, किसी को पता नहीं।

क्रिकेट में लालबाग के हाथों मोंगरापाल की करारी हार

0


बकावंड इस विकास खंड के ग्राम मोंगरापाल में जिला स्तरीय टी 20 व्हाइट लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई।का आयोजन किया गया था। फाइनल में लालबाग ने मोंगरापाल ए टीम को करारी शिकस्त दी।
मोंगरापाल में लगातार 20 वर्षों से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष स्व. घनश्याम सिंह ठाकुर की स्मृति में यश क्रिकेट क्लब मोंगरापाल द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम को 33,333 रुपए नगद व ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 22,222 रुपए नगद व ट्राफी दी गई। साथ ही व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेट कीपर, मैन ऑफ द सीरीज आयोजन समिति द्वारा दिया गया।

क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को लालबाग एवं मोगरापाल (ए) के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर लालबाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाए। लालबाग की ओर से अनस ने सर्वाधिक 71 रन बनाए, जिसमें 11 चौके व 1 छक्का शामिल हैं। सागर शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया। मोंगरापाल की शुरुआत ही निराशाजनक रही। पूरी टीम 46 रनों पर धराशायी हो गई और लालबाग की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। उसे प्रथम इनाम 33, 333 रुपए का इनाम प्रकाश ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय इनाम मोंगरापाल (ए) को ट्राफी व नगद 22, 222 रुपए जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ने प्रदान किया। बेस्ट डेब्यू राधिका फाईटर क्लब, बेस्ट फील्डर कैलाश मोंगरापाल बेस्ट कैचर गोविंद सेमरा, बेस्ट विकेट कीपर खुशहाल मोंगरापाल, बेस्ट बैट्समैन अक्की लालबाग, बेस्ट बॉलर हिमांशु सेठिया मोंगरापाल, मैन ऑफ द मैच फाइनल अनस लालबाग एवं मैन ऑफ द सीरीज सागर शर्मा लालबाग को प्रदान किया गया। मंगल सिंह ठाकुर की स्मृति में केदार ठाकुर द्वारा ट्रॉफी प्रथम एवं लिमेश ठाकुर की स्मृति में प्रेम सिंह ठाकुर द्वारा मैन ऑफ द सीरीज प्रदाय किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शाला मोंगरापाल, माध्यमिक शाला बोरपदर, ग्राम बोदागुड़ा एवं मोंगरापाल के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन अमित पाल ने किया।
इस अवसर में जनपद सदस्य धनुर्जय कश्यप व प्रतियोगिता आयोजन प्रभारी सह संयोजक रघु सेठिया, संरक्षक दुलब सूर्यवंशी सरपंच मोंगरापाल, संरक्षक अमित पाल, अध्यक्ष बंशीधर कश्यप, उपाध्यक्ष नील कुमार बघेल, अनिल खंडालकर, सचिव ईश्वर बघेल, सचिव भगत कश्यप, कोषाध्यक्ष मेघनाथ सेठिया, मैदान प्रबंधक घासीराम सेठिया, कार्यकारिणी सदस्य नरहरि ठाकुर, वल्लभ, देवनाथ सेठिया, विक्रम कश्यप, वेदप्रकाश, फूलसिंह, विश्वनाथ, बबला, डमरु कश्यप, शत्रुघ्न सिंह ठाकुर, प्रेमनाथ कश्यप, प्रथम कश्यप, सरादू सेठिया, पीतम कश्यप, खुशहाल सेठिया, हिमांशु सेठिया, शंभूनाथ कश्यप, डिकेश कश्यप, अर्जुन, तुलसी सेठिया, हेमंत सेठिया, हरेश मौर्य, क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी व दर्शक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

नए इंफ्रा स्ट्रक्चर ने हिला दिया ठेकेदारों के पेमेंट का स्ट्रक्चर

0
  • सड़कों के निर्माण और रख रखाव की नई व्यवस्था से बढ़ी परेशानियां
  • लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों के अरबों रु. का भुगतान अटका


अर्जुन झा
जगदलपुर राज्य सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण और रख रखाव के लिए जो नई व्यवस्था की गई है, वह ठेकेदारों के लिए परेशानियों का सबब बन गई है। सड़कों से संबंधित कार्यों को अंजाम देने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमि. का गठन किया है। इस संस्था की कार्यप्रणाली में इतनी पेचीदगियां हैं कि ठेकेदारों के भुगतान का स्ट्रक्चर हिल गया है। ठेकेदारों के माध्यम से कराए गए कार्यों की विभिन्न स्तरों पर जांच पूरी कर ली जाने के बाद भी उन्हें महिनों भुगतान नहीं किया जाता।
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों के रख रखाव के लिए छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमि. का गठन किया है। यह संस्था बैंक से ऋण लेकर सड़कों से संबंधित कार्य कराती है। संस्था के प्रबंध निदेशक आईएएस सारांश मित्तल को बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग को इसके अधीन कर इस विभाग के जरिए कार्य ठेकेदारों से कराया जाता है। वर्तमान में इस संस्था द्वारा बैंक ऋण से राज्य के सुदूर नक्सल प्रभावित एवं संवेदनशील इलाकों में लगभग पांच हजार करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण और संधारण कार्य कराया जा रहा है। बस्तर संभाग में भी कई सौ करोड़ के कार्य संस्था द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से कराए जा रहे हैं। पूरे राज्य में संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की निगरानी लोक निर्माण विभाग के मैदानी स्तर के इंजीनियर्स, एसडीओ तथा कार्यपालन अभियंता करते हैं। सड़कों के निर्माण के लिए समय सीमा तय कर संबंधित ठेकेदारों को तय समय में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कार्य पूरा ना होने पर ठेकेदारों पर पेनाल्टी लगाई जाती है। मगर ठेकेदारों को भुगतान समय पर नहीं किया जाता। इसलिए वे कार्य पूर्ण नहीं करा पाते। राशि न मिलने की वजह से ठेकेदार जिन संस्थानों से निर्माण सामग्री खरीदते हैं, उन्हें उनके बिलों का तथा रोड रोलर, डंपर, टिप्पर आदि का किराया और मजदूरों के पारिश्रमिक का भुगतान करने में असमर्थ हो जाते हैं। सड़कों के निर्माण में लगे प्रायः सभी ठेकेदारों के सैकड़ों करोड़ रु. का भुगतान अटका हुआ है। वे कर्ज लेकर बिलों व मशीनों के भाड़े तथा मजदूरी का भुगतान कर रहे हैं। समय पर रकम न मिलने के कारण निर्माण सामग्री आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठानों, मशीनरी किराए पर देने वालों तथा मजदूरों की नजरों में ठेकेदारों की विश्वनीयता घटती जा रही है। ठेकेदार परेशान हो चले हैं। उनका कहना है कि भुगतान प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाना चाहिए। पहले लोक निर्माण विभाग के ईई द्वारा कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होने के आधार पर ठेकेदारों को तुरंत चेक जारी कर दिए जाते थे। तब कार्य करने में ठेकेदारों को बड़ी सहूलियत होती थी। अब भुगतान में तरह तरह की पेचीदगियां खड़ी हो गई हैं।
जांच पर जांच, फिर भी भुगतान में अड़ंगा
छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमि. के अस्तित्व में आने के बाद ठेकेदारों को किए जाने वाले भुगतान में ढेरों पेचीदगियां आ गई हैं। ठेकेदारों द्वारा कराए जाने वाले सड़क निर्माण की जांच लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनयर व एसडीओ करते हैं। वे जांच प्रतिवेदन अपने कार्यपालन अभियंता के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। कार्य से संतुष्ट होने पर कार्यपालन अभियंता ओके रिपोर्ट विभाग के इंजीनियर इन चीफ को प्रेषित करते हैं। इसके बाद इंजीनियर इन चीफ ठेकेदार के भुगतान की अनुशंसा के साथ प्रतिवेदन छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रा स्ट्रक्चर लिमि. के एमडी के पास भेजते हैं। एमडी संतुष्ट होते हैं, तभी भुगतान का आदेश जारी होता है और चेक काटे जाते हैं। इस प्रक्रिया में कई माह लग जाते हैं। तब कहीं जाकर ठेकेदारों को राशि मिल पाती है। एमडी या उनके अधीन लेखपाल व बड़े बाबू छुट्टी पर हों, तो फिर भुगतान महिनों लटका रहता है। इन दिनों स्वयं एमडी लंबे अवकाश पर चल रहे हैं। उनके दफ्तर में ठेकेदारों के भुगतान से संबंधित दर्जनों प्रकरण लटके पड़े हैं।
परेशान हो रहे हैं आदिवासी मजदूर
ठेकेदारों को समय पर चेक न मिलने से वे अपने कर्मचारियों और निर्माण में लगे मजदूरों को उनका पारिश्रमिक का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। बस्तर संभाग में छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमि. द्वारा कई सौ करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों में बस्तर के आदिवासी मजदूरों को रोजगार तो मिल रहा है, मगर उनके पसीने की कीमत उन्हें नहीं मिल पा रही है। बस्तर के आदिवासी मजदूर तथा ठेकेदारों के कर्मचारियों के समक्ष परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। वे अपनी पगार के लिए बार बार ठेकेदारों के समक्ष मिन्नतें करते हैं, लेकिन भुगतान प्रक्रिया की जटिलता के कारण वे भी विवश हैं। ठेकेदारों का कहना है कि भुगतान की प्रक्रिया को सरल किया जाना चाहिए, तभी सबको राहत मिल सकती है।

कबड्डी प्रतियोगिता में अजेय योद्धा बनी बस्तर योद्धा टीम

0
  • यंग स्टार फाफनी की टीम को मिला उप विजेता का खिताब
  • बस्तर ग्रामीण कबड्डी मेला-2022 का हुआ रंगारंग समापन


बस्तर यहां आयोजित बस्तर ग्रामीण कबड्डी मेला – 2022 का रंगारंग समापन हुआ। फाइनल मैच बस्तर योद्धा और यंग स्टार फाफनी की टीमों के बीच हुआ, जिसमें बस्तर योद्धा टीम अजेय योद्धा साबित हुई।समापन समारोह बस्तर सांसद दीपक बैज के मुख्य आतिथ्य एवं आयोजन समिति के संरक्षक व विधायक लखेश्वर बघेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बैज व बघेल ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मोमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत किया।


यंग स्टार फाफनी व बस्तर योद्धा के मध्य खेले गए फाइनल मैच में बस्तर योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 58 पॉइंट हासिल कर विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं यंग स्टार फाफनी की टीम 34 पॉइंट बनाकर उप विजेता रही। लखेश्वर बघेल व दीपक बैज ने फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाते हुए खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। इस दौरान लखेश्वर बघेल व दीपक बैज ने बस्तर के एक हितग्राही को दुर्घटना योजना के तहत एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। लखेश्वर बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कबड्डी का खेल हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की पारम्परिक क्रीड़ा संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। ग्रामीण क्षेत्र के युवा तथा वरिष्ठजन इस खेल को बड़ी दिलचस्पी से देखते हैं और इसका लुत्फ आत्मीयता से उठाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शानदार जौहर दिखाने के लिए शुभकामनाएं तथा कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।

खेलों को बढ़ावा दे रही है भूपेश सरकार : बैज
सांसद दीपक बैज ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल जरूरी है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हमारी भूपेश बघेल सरकार सजग है और इस दिशा में कार्य भी कर रही है। उन्होंने कहा कि कबड्डी खेल में हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवा किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बेहद जरूरी है। लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से खेलों का आयोजन किया जा रहा है। बैज ने सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। समापन समारोह में जगदलपुर नगर निगम की अध्यक्ष कविता साहू, प्रेमशंकर शुक्ला, दिनेश यदु, शालिनी सेमसन, डोमाय मौर्य, गणेश बघेल, दिलीप सेंगर, बालेश दुबे, फतेहसिंह परिहार, चंपा ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा, नरसिंह नागेश, अनिल परिहार, राकेश मिश्रा, अनिल पांडे, नीला, अयोध्या पांडे, भागीरथी, सत्येंद्र, भृगु तिवारी, मदन, शोभा मारकंडे, सुखदेव कश्यप, महेंद्र बघेल, राम परिहार, शिव सेंगर, रियाज खान, अनूप, जितेंद्र, तंतीपा, सुमन दीक्षित, बुदरू, हुसैन खान, जार्ज कांचा, शादाब खान,भागीरथी यादव, संग्राम, जितेंद्र, तुलसीराम, नीलम कश्यप, कृपालु, पूरन, राजेश कुमार, मनीष बघेल, राम्या राम, पिंटू यादव , भोला मरकाम, धरमू राम, दीपक, एसडीएम, तहसीलदार, बीईओ, एसडीओ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

अनाथ व विधवाओं को क्रिसमस की खुशियों में शामिल करते हुए प्रभु यीशु मसीह का अद्भुत प्रेम को प्रदर्शित करते हुए क्रिसमस की खुशियों में शामिल

0

जगदलपुर चंदेया मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च के विभिन्न कार्यक्रम के अंतर्गत आज चर्च की महिला समिती अध्यक्षा प्रविणा पौलुस कमेटी की ओर से गरीब, अनाथ व विधवाओं को क्रिसमस की खुशियों में शामिल करते हुए प्रभु यीशु मसीह का अद्भुत प्रेम को प्रदर्शित करते हुए क्रिसमस की खुशियों में शामिल करते हुए चर्च की ओर से इनाम और उनके साथ बैठकर उनका हालचाल कुशल क्षेम पूछा। साथ ही उनको अपनी खुशियों में शामिल करते हुए उनके हमराह सहयोगी बनते हुए उनको स्वेटर, शाल, कंबल, चादर, साडी, पेंट शर्ट, नित्य उपयोगी वस्तु वितरित किया गया । लाल चर्च मसीह समाज के मिडीया प्रभारी रत्नेश बेंजमिन ने बताया कि बिशप डॉक्टर एस.सुना के द्वारा ईश्वर के अद्भुत प्रेम जो हम लोगों के साथ प्रभु ने किया है बाईबिल के विभिन्न उदाहरणों को बताया कि यह सेवा भी मसीहत. का प्रमुख. आधार है और लगातार हमें समाज के कमजोर वर्ग गरीब, अनाथों, विधवाओ की सेवा में अपने को समर्पित करना है। इस अवसर पर पास्टर लारेंस दास ने भी अपने संबोधन मे बताया कि हमें समाज के कमजोर वर्ग को भी अपने साथ जोड़कर उनके सुख दुख में सहभागी बन उनका ध्यान रखना सच्ची मानवता है। लाल चर्च अध्यक्ष निखिल दास ने भी मानव सेवा प्रभु सेवा को महत्वपूर्ण बताया । इस अवसर पर महिला समीति की पदाधिकारी एंव सदस्या शिखा नादन, मीना सेनापति, दीपादास सुलभा चौधरी, शिलाराव,संगीता सोनी, वेरोनिका दानी, रंजीता, एलिस अग्रवाल, जिला महिला समिती अध्यक्षा वी.बेंजमिन एंव समाज प्रमुखों के द्वारा ईनाम बांटने में सहयोग प्रदान किया गया। उपहार पाकर सभी लोग खुश होकर आशीर्वाद प्रदान कर भोजन कर अपने घरों की ओर रवाना हुवे । इस अवसर पर पास्टर, मिशनरी, लीडर्स, चर्च कर्मचारी उपस्थित थे।

नए साल की शुरुआत हरिद्वार में धर्म ध्यान से करेंगे मंत्री लखमा

0
  • वर्ष 2022 के अंतिम दिन तीर्थ में पहुंचे उद्योग एवं आबकारी मंत्री
  • शांतिकुज में गायत्री परिवार के प्रमुख चिन्मय पंड्या से की भेंट

जगदलपुर :- प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा नए साल की शुरुआत हरिद्वार तीर्थ में धर्म, ध्यान और देव दर्शन के साथ करेंगे। इसके लिए वे हरिद्वार पहुंच चुके हैं।मंत्री कवासी लखमा धर्म आध्यात्म में भी विशेष रूचि रखते हैं। वे जब भी क्षेत्र के किसी गांव के दौरे पर जाते हैं, तो उस गांव के मंदिर, देवगुड़ी में जरूर पूजा अर्चना करते हैं।

नया साल 2023 प्रदेशवासियों के लिए मंगलकारी हो, इसी उद्देश्य के साथ साल 2022 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को हरिद्वार पहुंच गए हैं। लखमा के मीडिया सलाहकार सुरेश रावल ने बताया कि आज लखमा ने हरिद्वार स्थित शांतिकुंज जाकर गायत्री परिवार के कर गायत्री परिवार के संचालक डा. चिन्मय पंड्या से भेंट की। उन्होंने मनसा देवी और चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर बस्तर तथा छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। लखमा नए साल 2023 के पहले दिन 1 जनवरी को हरिद्वार के अनेक मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। उनके साथ कांग्रेस नेता रामभवन कुशवाहा और सुरक्षा अधिकारी भी हरिद्वार गए हुए हैं।

चावरा हाई स्कूल वार्षिक खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक चंदन कश्यप

0

भानपुरी बस्तर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कुम्हाली चावरा हाई स्कूल में प्रति वर्ष के भाती इस वर्ष भी दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिससे क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप का खेल समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप बुलाया गया और मुख्य अतिथि के समक्ष नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को शुभारभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चो को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया इस दौरान विधायक ने उद्बोधन में कहा की बच्चे हमारे देश के भविष्य है जो आगे चल कर हमारे क्षेत्र और प्रदेश का साथ ही अपने गुरुजन और माता पिता का भी नाम रोशन करेंगे। आज छोटे छोटे बच्चे अपना प्रतिभागिता देखा रहे है और मुझे बहुत खुशी हो रही है की छोटे छोटे बच्चो को पुरस्कृत करने में। साथ ही आप सभी जानते है की हमारे प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल जी लगातार खेल को बढ़ावा दे रहे है आप सभी भी अच्छे से मेहनत कीजिए जिससे आप सभी प्रदेश में खेल कर स्कूल का नाम रोशन करेंगे।इस दौरान अंशा,अनीता प्रधानाध्यापक ब्लेसी ,क्रीड़ा शिक्षक राजेश यादव,चुम्मन देवांगन ,धर्मा पाढ़ी और स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS