City Media - Page 905 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 905

अनाथ व विधवाओं को क्रिसमस की खुशियों में शामिल करते हुए प्रभु यीशु मसीह का अद्भुत प्रेम को प्रदर्शित करते हुए क्रिसमस की खुशियों में शामिल

0

जगदलपुर चंदेया मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च के विभिन्न कार्यक्रम के अंतर्गत आज चर्च की महिला समिती अध्यक्षा प्रविणा पौलुस कमेटी की ओर से गरीब, अनाथ व विधवाओं को क्रिसमस की खुशियों में शामिल करते हुए प्रभु यीशु मसीह का अद्भुत प्रेम को प्रदर्शित करते हुए क्रिसमस की खुशियों में शामिल करते हुए चर्च की ओर से इनाम और उनके साथ बैठकर उनका हालचाल कुशल क्षेम पूछा। साथ ही उनको अपनी खुशियों में शामिल करते हुए उनके हमराह सहयोगी बनते हुए उनको स्वेटर, शाल, कंबल, चादर, साडी, पेंट शर्ट, नित्य उपयोगी वस्तु वितरित किया गया । लाल चर्च मसीह समाज के मिडीया प्रभारी रत्नेश बेंजमिन ने बताया कि बिशप डॉक्टर एस.सुना के द्वारा ईश्वर के अद्भुत प्रेम जो हम लोगों के साथ प्रभु ने किया है बाईबिल के विभिन्न उदाहरणों को बताया कि यह सेवा भी मसीहत. का प्रमुख. आधार है और लगातार हमें समाज के कमजोर वर्ग गरीब, अनाथों, विधवाओ की सेवा में अपने को समर्पित करना है। इस अवसर पर पास्टर लारेंस दास ने भी अपने संबोधन मे बताया कि हमें समाज के कमजोर वर्ग को भी अपने साथ जोड़कर उनके सुख दुख में सहभागी बन उनका ध्यान रखना सच्ची मानवता है। लाल चर्च अध्यक्ष निखिल दास ने भी मानव सेवा प्रभु सेवा को महत्वपूर्ण बताया । इस अवसर पर महिला समीति की पदाधिकारी एंव सदस्या शिखा नादन, मीना सेनापति, दीपादास सुलभा चौधरी, शिलाराव,संगीता सोनी, वेरोनिका दानी, रंजीता, एलिस अग्रवाल, जिला महिला समिती अध्यक्षा वी.बेंजमिन एंव समाज प्रमुखों के द्वारा ईनाम बांटने में सहयोग प्रदान किया गया। उपहार पाकर सभी लोग खुश होकर आशीर्वाद प्रदान कर भोजन कर अपने घरों की ओर रवाना हुवे । इस अवसर पर पास्टर, मिशनरी, लीडर्स, चर्च कर्मचारी उपस्थित थे।

नए साल की शुरुआत हरिद्वार में धर्म ध्यान से करेंगे मंत्री लखमा

0
  • वर्ष 2022 के अंतिम दिन तीर्थ में पहुंचे उद्योग एवं आबकारी मंत्री
  • शांतिकुज में गायत्री परिवार के प्रमुख चिन्मय पंड्या से की भेंट

जगदलपुर :- प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा नए साल की शुरुआत हरिद्वार तीर्थ में धर्म, ध्यान और देव दर्शन के साथ करेंगे। इसके लिए वे हरिद्वार पहुंच चुके हैं।मंत्री कवासी लखमा धर्म आध्यात्म में भी विशेष रूचि रखते हैं। वे जब भी क्षेत्र के किसी गांव के दौरे पर जाते हैं, तो उस गांव के मंदिर, देवगुड़ी में जरूर पूजा अर्चना करते हैं।

नया साल 2023 प्रदेशवासियों के लिए मंगलकारी हो, इसी उद्देश्य के साथ साल 2022 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को हरिद्वार पहुंच गए हैं। लखमा के मीडिया सलाहकार सुरेश रावल ने बताया कि आज लखमा ने हरिद्वार स्थित शांतिकुंज जाकर गायत्री परिवार के कर गायत्री परिवार के संचालक डा. चिन्मय पंड्या से भेंट की। उन्होंने मनसा देवी और चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर बस्तर तथा छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। लखमा नए साल 2023 के पहले दिन 1 जनवरी को हरिद्वार के अनेक मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। उनके साथ कांग्रेस नेता रामभवन कुशवाहा और सुरक्षा अधिकारी भी हरिद्वार गए हुए हैं।

चावरा हाई स्कूल वार्षिक खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक चंदन कश्यप

0

भानपुरी बस्तर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कुम्हाली चावरा हाई स्कूल में प्रति वर्ष के भाती इस वर्ष भी दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिससे क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप का खेल समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप बुलाया गया और मुख्य अतिथि के समक्ष नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को शुभारभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चो को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया इस दौरान विधायक ने उद्बोधन में कहा की बच्चे हमारे देश के भविष्य है जो आगे चल कर हमारे क्षेत्र और प्रदेश का साथ ही अपने गुरुजन और माता पिता का भी नाम रोशन करेंगे। आज छोटे छोटे बच्चे अपना प्रतिभागिता देखा रहे है और मुझे बहुत खुशी हो रही है की छोटे छोटे बच्चो को पुरस्कृत करने में। साथ ही आप सभी जानते है की हमारे प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल जी लगातार खेल को बढ़ावा दे रहे है आप सभी भी अच्छे से मेहनत कीजिए जिससे आप सभी प्रदेश में खेल कर स्कूल का नाम रोशन करेंगे।इस दौरान अंशा,अनीता प्रधानाध्यापक ब्लेसी ,क्रीड़ा शिक्षक राजेश यादव,चुम्मन देवांगन ,धर्मा पाढ़ी और स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

एक दिवसीय मानस गान कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना कर किया

0

डौंडीलोहारा ब्लॉक के आखरी छोर कमकापार में मिथलेश निरोटी के मुख्य अतिथि में एक दिवसीय मानसगान कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना कर किया गया इसके पूर्व मिथलेश निरोटी सहित उपस्थित अतिथियों का ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ स्वगात करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लेकर आये ।

मुख्यअतिथि के आसन्दी से सम्बोधित करते हुए कहा कि आज साल 2022 का आखरी दिन और इस दिन की बिदाई और आने वाले नए साल का स्वागत ग्राम में मानस गान के माध्यम से प्रभु श्रीरामचंद्र जी का रसपान करना अपने आप मे ये दर्शाता है कि हम सब भगवान श्रीरामचन्द्र के बातो को अपने जीवन मे अनुसरण कर बताये हुए मार्ग में चलना हमारी यही उद्देश्य होनी चाहिये और आने वाला साल आप सबका बेहतर हो यही कामना करने की बात कही। इस अवसर पर श्रीमती छबिला सिन्हा प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, राजाराम तारम जनपद सदस्य, खिलेश्वरी मंडावी जनपद सदस्य , सरपंच रवि टांडिया, खुमान सिंग कोरेटी ,सतीश यादव, मेश्राम, रामेश्वर साहु , दारा सिंह ,लछ्मण भंडारी, शुब्रत देशमुख, ग्राम प्रमुख, ग्राम पटेल, एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस के 100 लोगों के भाजपा प्रवेश का दावा झूठा : जोशी

0

ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष बद्रीनाथ जोशी ने भाजपाई अफवाह की बखिया उधेड़ कर रख दी


बकावंड बस्तर विधानसभा क्षेत्र के करपावंड ब्लॉक में कुछ दिन पूर्व भाजपा द्वारा कांग्रेस से जुड़े 100 लोगों को भाजपा में प्रवेश दिलाने की बात कही गई थी। कांग्रेस ने भाजपा के इस दावे की हवा निकाल दी है।


करपावंड ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष बद्रीनाथ जोशी ने कहा है कि भाजपा के लोगों ने जबरन एक कार्यक्रम में ले जाकर फूल, गमछा, देकर भाजपा में प्रवेश दिलाने का दावा किया था। जिस कार्यक्रम में बमुश्किल 50 -60 लोग ही थे, उस कार्यक्रम में 100 कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने की बात कहना हास्यास्पद ही है। जिन लोगों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया है, उनमें कई व्यक्ति ऐसे भी हैं , जिन्होंने गारेंगा के कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखी और कहा कि हमने कभी कांग्रेस छोड़ने के बारे में सोचा भी नहीं है। इन लोगों ने हमें जबरन भाजपा प्रवेश कराया है। हम कहते रहे कि हम अपने विधायक लखेश्वर बघेल के दिशा निर्देश के अनुसार इतने सालों से कांग्रेस में काम करते आ रहे हैं, उनके साथ हम छल नहीं कर सकते। लेकिन भाजपा के लोगों ने अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर हमारे साथ ऐसा धोखा किया। हम शुरू से कोंग्रेसी हैं और आगे भी हमेशा कांग्रेस से जुड़े रहेंगे। कांग्रेस हमारा परिवार है और हम अपने परिवार को नहीं छोड़ सकते। श्री जोशी ने कहा है कि भाजपा के लोग छल कपट की राजनीति करने में माहिर हैं। बस्तर संभाग में भाजपा का थोड़ा भी जनाधार नहीं रह गया है, इसलिए इस पार्टी के लोग अपना वजूद बचाए रखने के लिए अनाप शनाप हरकतें करने पर उतर आए हैं। बस्तर की जनता समझदार है और ऐसे लोगों को जवाब देना बखूबी जानती है। यहां अब भाजपा का नाम लेने वाला भी कोई नहीं रह गया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनता के हित में सराहनीय कार्य कर रही है। इसकी वजह से आम नागरिक भी कांग्रेस के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार इसका सबूत है। इससे विचलित होकर भाजपा के क्षेत्रीय नेता व कार्यकर्त्ता उलजुलूल हरकतें करने लगे हैं। इससे लगता है कि वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

बस्तर पुलिस द्वारा आरोपियो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही

0

दिनांक 31.12.2022 उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है एवं टेलीफ्राड के बढ़ते मामलो को देखते हुए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल एवं उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर विभिन्न प्रकरणों में सफलता हासिल किया गया है।


1 थाना कोतवाली 100/2021 धारा 420 भादवि, 66(बी) आई.टी.एक्ट 75,000 रू. रियलमी कंपनी का टच मोबाईल 01 नग, आधार कार्ड एवं ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रति 1.इरसाद मोहम्मद पिता आश मोहम्मद उम्र 21 वर्ष निासी नेवात नई थाना बछौर हरियाणा
2 थाना कोतवाली 112/2021 धारा 420 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 1,19,250 रू. 01 नग मोबाईल फोन, डेबिड कार्ड, पासबुक 1.संतोष साकेत पिता लालमन साकेत उम्र 32 वर्ष साकिन उफरौली थाना अमिलिया जिला सीधी (म.प्र.)
3 थाना कोतवाली 197/2021 धारा 420 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 6,03,500 रू. 01 नग एंड्रायड मो. विवो कंपनी मो., संतोष साकेत एक्सीस बैंक का पासबुक, संतोष साकेत का डेबिड कार्ड 1.राहुल कुमार पिता अर्जुन मिस्त्री उम्र 21 वर्ष निवासी कुनबचक थाना बरबीधा, बिहार
2.दीपक पासवाप पिता कन्हैया पाषवान उम्र 19 वर्ष निवासी थाना सारे जिला नालंदा, बिहार
4 थाना कोतवाली 251/2021 धारा 420 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 5,18,980 रू. 09 नग मोबाईल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, 04 नग एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक 1.करीम अंसारी पिता नसीम मिश्र उम्र 24 वर्ष निवासी बरमसिया थाना चितर जिला देवघर झारखंण्ड, शकील अंसारी पिता मजीद अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी बरनगढ़िया जिला देवघर झारखण्ड, थाना कोतवाली 315/2021 धारा 420 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 99,999 रू. 12 नग मोबाईल, 10 सीम कार्ड व दस्तावेज, सोहराब अंसारी उर्फ बाबु पिता हारूनमिया उम्र 26 वर्ष निवासी अंगवाली थाना पालासोरी जिला देवघर (झारखण्ड) बदरूद्दीन अंसारी उर्फ बाबु पिता कलीमउद्दीन मिया उम्र 20 वर्ष निवासी अंगवाली थाना पालासोरी जिला देवघर (झारखण्ड) थाना कोतवाली 360/2021 धारा 420 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 87,100 रू. 02 नग व्चचव कंपनी मोबाईल फोन, 01 नग रियलमी मोबाईल सेट 1.राजेश भार्गव पिता राकेष भार्गव उम्र 23 वर्ष निवासी झुनझुन राजस्थान, संदीप भार्गव पिता विनोद भार्गव उम्र 23 वर्ष निवासी झुनझुन राजस्थान, थाना कोतवाली 386/2021 धारा 420 भादवि, 66(सी,डी) आई.टी.एक्ट 2,83,996 रू. 01 नग एंड्रायड मोबाईल रेडमी, कंपनी मोबाईल फोन, 01 नग एंड्रायड मोबाईल रेडमी, कंपनी मोबाईल फोन 1.गौरव कुमार पिता मनोज सिंह उम्र 24 वर्ष ग्राम कुज थाना रोड़ नवादा बिहार, गुलषन कुमार पिता दिनेश सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कुंज थाना रोड़ जिला नवादा बिहार, थाना कोतवाली 12/2022 धारा 420,34 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 3,11,000 रू. 02 नग सैमसंग मोबाईल, दस्तावेज एवं 1,00,000 रू. 1.संतोष कुमार पिता रामदास जाति लोध उम्र 25 वर्ष, निवासी सिद्धार्थ नगर उत्तरप्रदेष, गौरव सारस्वत पिता पवन सारस्वत जाति ब्राम्हण उम्र 28 वर्ष निवासी शिवपुरी थाना राया जिला मथुरा उ.प्र.
09 थाना कोतवाली 187/2022 धारा 420, भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 4,00,000 रू. 02 नग सैमसंग मोबाईल, दस्तावेज एवं 1,00,000 रू. 1.डेविड कुमार उर्फ रजत बतरा पिता विषेषर नाथ उम्र 27 वर्ष निवासी कल्याण नगर लुधियाना, पंजाब
10 थाना कोतवाली 215/2022 धारा 420,34 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 20,000 रू. 01 नग मोबाईल, 01 नग लैपटाॅप, 1,40,000 रू. 08 डेबिट कार्ड 1.चंदन कुमार पिता नवीन प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी उगवा थाना अस्थम्खा जिला नालंदा बिहार, थाना कोतवाली 234/2022 धारा 420 भादवि, 66(डी), 66 (सी) आई.टी.एक्ट 9,30,500 रू. 10 नग मोबाईल, 44 एटीएम कार्ड, 24 नग पासबुक, 48 नग सिम कार्ड, 35 नग पेन कार्ड व दस्तावेज तथा नगद राषि 30,000 रू. शशीकांत प्रसाद पिता सतीष प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पचेतन थाना अस्थावा जिला नालंदा, बिहार, थाना कोतवाली 244/2022 धारा 420 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 30,000 रू. 01 नग रेडमी का मोबाईल, 01 नग सिम कार्ड , अशरफ अंसारी पिता खलील अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी महापुर थाना सोनादाड़ी देवधर जिला झारखण्ड ।थाना कोतवाली 264/2022 धारा 420 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 1,43,105 रू. एक विवो कंपनी को मोबाईल सिम लगा हुआ, 01 एसबीआई वीसा प्लेटिनियम कार्ड, 01एसबीआई क्रेडिट कार्ड, एचडीएफसी बैंक का डेबिट एवं मास्टर कार्ड, इंडसंड बैक का डेबिड एवं मास्टर कार्ड, इंडसंड बैंक अन्य बैकों के कार्ड, 01 डेल कंपनी का लैपटाप, मातादीन यादव पिता कल्याण यादव उम्र 30 वर्ष निवासी मेहेशकला थाला कालवाड़ राजस्थान, थाना कोतवाली 332/2022 धारा 420 भादवि, 66(सी,डी) आई.टी.एक्ट 19,860 रू. 01 रेडमी कंपनी का फोन जिसमें एक एयरटेल कंपनी, आइडिया का सिम। 1.विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक, थाना सीकरी जिला भरतपुर राजस्थान थाना कोतवाली 379/2022 धारा 420 भादवि, 66(डी, सी) आई.टी.एक्ट 99,990 रू. 02 नग रेडमी कंपनी का मोबाईल जिसमें एयरटेल सीम लगा हुआ, 01 सैमसंग की-पेड फोन, एक्सीस बैंक का एटीएम 02 नग। 1.कार्तिक मण्डल पिता गोदावरी मण्डल उम्र 20 वर्ष निवासी तेलीपण्डुवा जिला देवघर झारखंण्ड। उत्तम दास पिता युगल दास उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सिमरातरी जिला देवघर झारखण्ड, थाना कोतवाली 388/2022 धारा 420 भादवि, 66(डी, सी) आई.टी.एक्ट 49,996 रू. सैमसंग मोबाईल 01 नग, इंन्फोकस कंपनी कीपेड फोन-01 नग, वनप्लस कंपनी का मोबाईल-01 नग, आई फोन-01 नग, बंद आई फोन-01 नग, आधार कार्ड 04 नग, पेन कार्ड-03 नग, एटीएम कार्ड-04 नग, विभिन्न बैंको का पास बुक, चेक बुक 1.जितेन्द्र कुमार पिता अनिल प्रसाद उम्र 19 वर्ष 08 माह निवासी सुखदेव नगर रांची,

मनीषा करमाली पिता मोहन करमाली उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पंचैली रांची
17 थाना बस्तर 80/2022
धारा 420 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 96,710 रू. 03 मोबाईल,, 06 नग एटीएम कार्ड, व अन्य दस्तावेज 1.रविकुमार यादव पिता गणेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बड़ेचेरपा थाना मुर्गेमुंडा जिला देवघर झारखंड
18 थाना परपा 31/2022 धारा 420 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 72,000 रू. 01 नग एड्रायड मोबाईल 1.मोहम्मद शरीफ पिता स्व. मोहम्मद अनीस उम्र 25 वर्ष थामरवा थाना टरियावों जिला हरदौई , उत्तरप्रदेष
19 थाना दरभा 28/2022 धारा 420 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 6,40,000 रू. 02 लैपटाॅप, 01 रियलमी का टैब, 16 एन्ड्रायड मो., 01 किपेड मो., 03 नग पेन ड्राईव, 02 नग डोंगल, 01 ब्लुटूथ माउस, 22 नग सीम, 01 नग एटीएम तथा 1,49,000 रू. नगदी। 1.निरज कुमार पिता सुनील मिस्त्री उम्र 28 वर्ष, ग्राम कपस्यिावां, नालंदा, बिहार
2.च्ंाद्रकांत कुमार पिता अषोक प्रसाद उम्र 21 वर्ष निवासी नोवावा थाना अस्थावा जिला नालंदा, बिहार
20 थाना नगरनार 107/21 धारा 420 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 1,00,000 रू. 02 नग मोबाईल 1.श्रीमती पुजा मितोर पति श्याम क्षेत्रि उम्र 26 वर्ष निवासी सिलीगुड़ा, पं. बंगाल
2.श्रीमति पुष्पा राय पति सुनील राय उम्र 27 वर्ष निवासी सिलीगुड़ा, पं. बंगाल
21 थाना बोधघाट 204/2019 धारा 420 भादवि, 66(डी) आई.टी.एक्ट 2,65,000 रू. 01 नग सैमसंग मोबाईल 1.पंकज कुमार पिता मनोज कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी जलधर, पंजाब
22 थाना भानपुरी 96/2022 धारा 420 भादवि, 66(घ) आई.टी.एक्ट 2,50,000 रू. 01 नग रेडमी मोबाईल, 01 सैमसंग मोबाईल, नगदी रकम 1000 रू., आरोपी अखलानंद का आधार कार्ड, पेन कार्ड, नगदी रकम 28,500 रू., 01 विवो कंपनी का मोबाईल, 01 नग लैपटाॅप एचपी कंपनी, 01 नग कलर प्रिटर एच.पी. कंपनी, एटीएम स्वाईप मशीन, 07 नग वोडाफोन सीम कार्ड, 05 नग जियो कंपनी का सीम कार्ड,, 03 नग एटीएम कार्ड, राजेश कुमार का आधार कार्ड एवं आई डी कार्ड 1.विकास राज पिता ननटेन्द्र नाथ तिवारी उम्र 27 वर्ष निवासी समस्तरपुरी थाना बेगुसराय बिहार,

राहल कुमार पिता बासुकी यादव उम्र 299 वर्ष निवासी सोनडीह तारापुरी मुंगेर बिहार,

अखलानंद सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी बरबीघा बिहार,

राजेश कुमार पिता स्व. दयानंद उम्र 32 वर्ष निवासी बरबीघा शेखपुरा बिहार

जिला बस्तर के विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत् टेलीफ्राड के दर्ज प्रकरणों का पर्यवेक्षण कर दीगर राज्यों से आरोपी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर विभिन्न थानों के कुल 22 प्रकरणों में 35 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद कुल नगदी 5,48,500 रू., 04 लैपटाॅप, 01 कलर प्रिंटर, 01 एटीएम स्वाईप मषीन, 78 नग एन्ड्रायड मोबाईल, 03 की-पेड मोबाईल, 98 नग विभिन्न कंपनियों के सीम कार्ड, 67 नग विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, 01 क्रेडिट कार्ड, 39 विभिन्न व्यक्तियों के पैन कार्ड, पासबुक एवं दस्तावेज जप्त कर उक्त प्रकरणों में उचित वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेष किया गया। 22 प्रकरणों में कुल ठगी की राशि – 52,15,986 रू. है जिसमें से राशि – 42,57,961 रू. प्रार्थियों को वापस हुई है।
सायबर फ्राड संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर सायबर पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2022 में कुल 385 शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की गई, जिसमें से 126 षिकायतों में संदेहियों का खाता होल्ड कर कुल 9,62,494 रू. वापस कराया गया है। (दोनों माध्यमों से कुल 52,20,455 रू. प्रार्थियों को वापस कराया गया।)
 ‘‘जानं ठंबा लवनत चतवचमतजल’’ अभियान के तहत् सायबर सेल से टीम गठित कर गुम मोबाईल बरामद कर कुल 396 मोबाईल प्रार्थीगण को वापस किया गया है।
असमाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु सायबर सेल जगदलपुर द्वारा विभिन्न आनलाईन माध्यमों से चाकू क्रयकर्ताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उक्त चाकू को बरामद कर कुल 18 नग जप्त किया गया।
 कानून व्यवस्था के विभिन्न अवसरों पर (बस्तर दशहरा, दिपावली, ईद, क्रिसमस, रामनवमी, मान. राज्यपाल महोदया, मुख्यमंत्री महोदय, एवं अन्य मंत्री महोदय, के आगमन पर तथा विभिन्न राजनैतिक, कार्मिक संगठनों के द्वारा आयोजित रैली) सोशल मीडिया माॅनिटरिंग के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई।
जिला बस्तर में वर्ष 2022 में घटित गंभीर अपराध {हत्या के 06 प्रकरण (थाना कोतवाली के अपराध क्र. 69/22, 491/22, थाना बोधघाट के अपराध क्र. 255/22, 207/22, 225/22, थाना परपा के अपराध क्र. 227/22), गृहभेदन-01 प्रकरण (थाना बोधघाट के अपराध क्र. 218/22)} में सोशल मीडिया माॅनिटरिंग से आरोपी की पहचान कर प्रकरण के निकाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

पुलिस अधिकारी के नाम :-
क्र. अधि./कर्म. का नाम प्रकरणों की संख्या
1 निरीक्षक, दिनेष यादव, थाना प्रभारी बंड़ाजी 12
2 निरीक्षक, तारिक हरिष, प्रभारी डायल-112 जगदलपुर 02
3 निरीक्षक, जितेन्द्र कोषले, प्रभारी सायबर सेल 02
4 निरीक्षक, किषोर केंवट, रक्षित केन्द्र जगदलपुर 02
5 निरीक्षक, दिलबाग सिंह, पुलिस लाईन जगदलपुर 01
6 उप निरीक्षक, पीयुष बघेल, चैकी प्रभारी पखनार 02
7 उप निरीक्षक, विष्णु यादव, थाना परपा 02
8 उप निरीक्षक, प्रमोद ठाकुर, थाना बोधघाट 01
9 उप निरीक्षक, अमित सिदार, प्रभारी सायबर सेल 04
10 उनि निरीक्षक, सविता मानिकपुरी, थाना नगरनार 01
11 सउनि. सतीष यादव, थाना बोधघाट 02
12 सउनि. निलाम्बर नाग, थाना कोतवाली 02
13 सउनि. लम्बोदर कष्यप, थाना कोतवाली 05
14 सउनि. विष्वराज सोलंकी, थाना लोहण्डीगुड़ा 01
15 सउनि. सुदराम नेताम थाना कोतवाली 05
16 सउनि. विवेक कोषले, थाना दरभा 02
17 सउनि. अविनाष झा, थाना परपा 02
18 सउनि. हरवान सिंग, थाना नगरनार 01
19 प्र.आर. 98, नकुल कष्यप, थाना कोतवाली 03
20 प्र.आर.994 लोमष दीवान, सायबर सेल 05
21 प्र.आर.1281 चोवादास गेंदले, थाना बोधघाट 02
22 प्र.आर. 391 उमेष चंदेल, थाना बोधघाट 01
23 प्र.आर. 1126 सुखेन्द्र मिर्जा, थाना मारडूम 03
24 प्र.आर.775 मयाराम नेताम, थाना कोतवाली 01
25 प्र.आर.424 श्याम चंद्राकर, थाना नगरनार 01
26 प्र.आर. 771 सुनील मनहर, थाना बस्तर 03
27 प्र.आर. 955 अजय साहू, थाना कोतवाली 03
28 प्र.आर. 1038 मौसम गुप्ता, सायबर सेल 10
29 आर. 415 गौतम सिन्हा, सायबर सेल 10
30 आर. 168 थानेन्द्र सिन्हा, थाना कोतवाली 07
31 आर. 860 वेद प्रकाष देषमुख, र.के.जगदलपुर 01
32 आर. 1324 रवि कुमार, सायबर सेल 02
33 आर. 357 सुषील नाग थाना दरभा 02
34 आर. 1010 धर्मेन्द्र ठाकुर, सायबर सेल 05
35 आर. 930 कृष्ण कुमार सावड़े, सायबर सेल 04
36 आर. 225 किषोर जोषी, थाना परपा 02
37 आर. 96 पितवास आचार्य थाना कोतवाली 05
38 आर. 923 सुकउ राम नेताम थाना कोतवाली 03
39 आर. 908 महेन्द्र कोमरे थाना परपा 01
40 आर. 1305 अषोक खाखा, थाना भानपुरी 03
41 आर. 485 मुकुंद राम भण्डारी, सायबर सेल 01
42 म.आर.क्र. 707 राधिका नेताम, सायबर सेल 01
43 गो.सैनिक दीपक कुमार, सायबर सेल 13

पीड़िता को न्याय न मिलने पर उतरे सड़क पर,समर्थन में पहुंचे लोजपा बालोद जिला अध्यक्ष विजय साहु

0


बालोद निगम ने लखोली अटल आवास में कब्जा कर रह रहे गरीब लोगो को जारी किया नोटिस, नाराज महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल कर लगाया आग,लोगो में आक्रोश,,,उतरे सड़क पर,समर्थन में पहुंचे लोजपा बालोद जिला अध्यक्ष विजय साहु

राजनांदगांव के नगर निगम द्वारा संचालित अटल आवास लखोली में कुछ माह पूर्व कब्जा कर अपनी जीवन यापन करने वालो के ऊपर निगम द्वारा मकान खाली करवाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग मकान खाली करने के लिए तैयार नहीं थे,जिसके चलते निगम द्वारा बेदखली नोटिस जारी किया गया था,मकान खाली नहीं होने पर निगम द्वारा मकान खाली करने लखोली अटल आवास पहुंचे थे,जहा महिला यास्मीन बेगम अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ एक मकान मे कब्जा कर रह रही थी,

1

जब निगम के कर्मचारियों द्वारा मकान खाली करने को कहा गया, व मकान को सील कर दिया गया,जिससे नाराज महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग ली महिला की आग लगाने से हड़कंप मच गया और निगम के अधिकारी वहां से नदारद हो गए आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ले गए सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचकर महिला की स्थिति को देखते हुए उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका, आसपास के लोगों का कहना था कि निगम के कर्मचारियों ने 30000 पैसा लेकर मकान पर कब्जा करवाया था जिसकी सूचना महिला ने निगम अधिकारियों को भी दी थी, इस घटना के बाद आस पास के लोगो में काफी आक्रोश व्याप्त है और सभी कलेक्टर कार्यालय के सामने अपनी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा, साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास छत्तीसगढ़ कड़े शब्दों में विरोध (निंदा) करती है व शासन प्रशासन से मांग करते है की संबंधित घटना की जांच कर पीड़िता को न्याय मिले ऐसी मांग करती है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

24 राज्यो में घूम कर रक्तदान की अलख जगाने वाले दिव्यांग व्यक्ति प्रकाश एम. नादर जी को डीबी ग्रुप रक्तदान संस्था ने सम्मानित किया

0

डीबी ग्रुप के सह सचिव क्षितिज हुमने व संस्थापक अध्यक्ष दीपक साहू ने 24 राज्यो में घूम कर छत्तीसगढ़ पहुँचे प्रकाश एम. नादर जी को शॉल श्रीफल देकर छत्तीसगढ़ सेवा सम्मान से सम्मानित किया अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि रक्तदान महादान एक व्यक्ति यदि किसी को अपना रक्तदान करता है, तो वह हजारों लोगों का जिंदगी बचाने का काम करता है।

ऐसे ही एक शख्श जो कि मुंबई महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जिनका नाम प्रकाश एम. नादर जी है। जो अब तक 120 बार रक्तदान कर चुके है, और 121वां रक्तदान करने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेहरू नगर स्थित आर्शीवाद ब्लड बैंक पहुँच कर आज अपना 121 वाँ रक्तदान करके कई युवाओं को प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी शिवा शूर्यवंशी नियाज़ खान ने बताया प्रकाश जी छत्तीसगढ़ में डीबी ग्रुप से संपर्क किए राज्य में अपना रक्तदान करने की इक्षा व्यक्त किए आशीर्वाद ब्लड बैंक भिलाई विकास जायसवाल जी से संपर्क कर के दुर्ग भिलाई से रक्तविरो को बुलाया गया । नादर जी 24 राज्यों में घुमकर अपना ब्लड दे चुके हैं। छत्तीसगढ़ उनका 25 वाँ राज्य है। जो आज रक्तदान किये है । नादर दिव्यांग भी है, लेकिन उसके इस हौसले की सरहना करते है कि वह निरंतर 121 वीं बार रक्तदान किये है। उनका ऐसा मानना है कि हसने से खून बढ़ता है। और वह पिछले 32 वर्षों से ब्लड डोनेट करते आ रहे है, और अब कि पूरे देश भर की यात्रा डेढ़ लाख किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके है। कपिल शर्मा के शो में भी वह भाग ले चुके है। जिसकी आयोजकों ने इस प्रयास की काफी सराहना की है। इनका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटीव है। डीबी ग्रुप पवन सोनी हेमंत गौतम संतोष कुमार दानेश आर्य लक्ष्मण भरत देवांगन मजीद खान मेराज खान सुमित जैन कोमल ठाकुर वीर सिंग ऋषि ठाकुर अरविंद सौरभ आदि ने नादर जी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन एवम रक्तदान करने पर हर्ष व्यक्त किया छत्तीसगढ़ के ब्लड ग्रुप सदस्य विकास जायसवाल, क्षितिज हुमने दीपक साहू अशोक गुप्ता, राज आढ़तिया, सूरज साहू, जे. डी. खान, दीपक कुमार, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, डिकेन्द्र, रूपल जी माधव आदि ने नादर जी के आने पर ख़ुशी जाहिर की सभी रक्तदान के समय उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत बस्तर विधायक बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी द्वारा 16 छात्रा लाभान्वित हुई

0

बस्तर :- जैबेल आगमन के दौरान बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी का छात्र-छात्राओं द्वारा भव्यरुप से तालियों की गडगड़ाहट और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तत्पश्चात बघेल जी ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर बच्चों की सुख समृद्धि की कामना की

छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना की शुरूवात की गई है सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है ये योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान है।

बस्तर विधायक बघेल ने कहा की सरस्वती सायकल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं वरदान साबित हो रही है खासकर दूरस्थ क्षेत्रों की ऐसी बालिकाएं जो पढ़-लिखकर कुछ कर गुजरना तो चाहती थीं लेकिन परिवार की माली हालत और घर से विद्यालय कि अधिक दूरी उनकी राह में बाधा बनी हुई थी उन सभी छात्राओं के सपनों को साकार करने इस योजना ने संबल प्रदान किया

बस्तर विधायक ने कहा की माता-पिता-शिक्षक संचार आपके छात्र या बच्चे के ग्रेड को बेहतर बनाने में मदद करने की एक प्रक्रिया से कहीं अधिक है जब एक बच्चे के माता-पिता और शिक्षक बेहतर संवाद करते हैं, तो इससे उनके सामाजिक विकास का बेहतर पोषण होता है ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे को शिक्षित करना अकेले स्कूल की जिम्मेदारी नहीं है बच्चों के लिए सुरक्षित सीखने के माहौल को बढ़ावा देने के लिए घर और स्कूल के बीच पर्याप्त संचार होना चाहिए माता-पिता-शिक्षक संचार के महत्व और आपके छात्रों के विकास पर इसके प्रभाव को समझने में आपकी मदद करने के लिए यहां कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है

पूर्व माध्यमिक शाला राजनगर के छात्र शाहिल कुमार कश्यप कक्षा 8 वीं का छात्र था आज सुबह तालाब में नहाने के वक़्त एक हादसा होने की वजह से आज हमारे बीच नहीं रहे उनकी आत्मा को भगवान शांति प्रदाय करें इसी बीच में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने परिजन को एक लाख रूपये का चेक प्रदाय किया

जिसमें मौजूद रहे जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप, जनपद सदस्य शोभामणि दास, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाइक, सांसद प्रतिनिधि विजय दास,उपाध्यक्ष बद्रीनाथ जोशी, लक्ष्मण नेताम, फरशु राम कश्यप,लम्बूधर कश्यप, सुमित्रा बघेल, NSUI ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, टोपी राम, भोलेराम, बलराम, भकचंद, धनसाय,एवं समस्त कार्यकर्त्तागण व कर्मचारीगण उपस्थिति रहे

नववर्ष को लेकर बस्तर पुलिस एक्शन मोड में

0
  • शहर के चप्पे-चप्पे पर बस्तर पुलिस की निगाह
  • शहर के आला अधिकारी शहर में घूम घूम कर ले रहे हैं कानून व्यवस्था का जायजा
  • होटल ,लाज, बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजार पर विशेष निगरानी

जगदलपुर :- बस्तर पुलिस द्वारा नव वर्ष के दौरान अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले के चप्पे-चप्पे पर पैदल पेट्रोलिंग कर शहर के गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है जिस तारतम्य में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेविदता पाल, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के हमराह थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी बोधघाट आशीष नेताम अपने अपने बल को लेकर शहर के प्रमुख मार्ग, मेन रोड, फूड कोर्ट चौपाटी, दलपत सागर, इंदिरा स्टेडियम, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि

क्षेत्रों पर पैदल पेट्रोलिंग किया गया है साथ ही शहर के होटल और लॉज की भी बारीकी से निगाह रखकर चेकिंग किया जा रहा है इसके अलावा उड़ीसा के सीमांत क्षेत्रों जिसमें नगरनार, बकावंड ,परपा क्षेत्र में उड़ीसा सीमा पर चेकिंग किया जा रहा है एवं आने जाने वाले लोगों और वाहनों की चेकिंग किया जा रहा है, साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी शहर में अलग-अलग जगह यातायत पुलिस के द्वारा चेकिंग कर कार्यवाही किया जा रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS