मसीही धर्मगुरुओं का फूल मालाएं पहनाकर किया गया अभिनंदन
विधायक रेखचंद जैन ने किया टॉफी व पेयजल का वितरण
जगदलपुर विधायक जगदलपुर तथा संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कांग्रेस परिवार के सदस्यों के साथ शहर में निकाली क्रिसमस महारैली का स्वागत किया। उन्होंने मसीही धर्मगुरुओं का फूल मालाएं पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर चाकलेट एवं पेयजल का भी वितरण किया गया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि यह यात्रा आपसी सद्भाव, प्रेम एवं मैत्रीभाव निर्मित करने में सहायक होगी।
उन्होंने मसीही समाज को इस रैली के सफल संचालन के लिए एवं क्रिसमस व नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर जैन के साथ नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, सुषमा कश्यप, पार्षद लता निषाद, कोमल सेना, दयाराम कश्यप, विजय बढ़ई, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, अमरनाथ सिंह, हरीश साहू, कौशल नागवंशी, वरिष्ठ नेता सतपाल शर्मा, मिंटू कर, बटोही शर्मा, जोहन सुता, एम. वेंकट राव, संगीता जैन, रमेश जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, प्रवीण जैन, संयुक्त महामंत्री धर्मेंद्र चौहान, विक्रांत सिंह, लव मिश्रा, अंकित सिंह, कुलदीप भदौरिया, मकसूद रज़ा, अवधेश झा, इदरीश खान, गौतम सेन, आकाश दास, प्रदीप महाराणा, प्रेम, मनोज विश्वकर्मा, जय, अमर समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रंग लाई खबर : सीटी मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर ने सहायता राशि जारी करने का दिलाया भरोसा
तरेंगा – 2 के झुमरु को नया घर बनाने के लिए मिलेगी आर्थिक मदद
बारिश में मकान ढहने के बाद सामुदायिक भवन में रह रहा है पांच सदस्यों वाला परिवार
जगदलपुर बारिश के कहर के चलते मकान ढह जाने से बेघर हुए आदिवासी परिवार की सुध आखिरकार जिला प्रशासन ने ले ली है। दैनिक श्रमबिंदु में पीड़ित परिवार की दुख भरी दास्तां प्रकाशित होने के बाद बस्तर कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।
बस्तर जिले की भानपुरी तहसील की ग्राम पंचायत रतेंगा – 2 निवासी कंडरा आदिवासी झुमरू राम कश्यप का कच्चा मकान बरसात के मौसम में ढह गया था। तब से झुमरू राम अपनी पत्नी सुकाली बाई, बेटी कमली, बेटा परमेश्वर और बेटी प्रमिला के साथ गांव में निर्मित सामुदायिक भवन से लगकर बनाए गए लगभग दस गज के टीन शेड में रहता आ रहा है। यह टीन शेड संभवतः वाहन पार्किंग के लिए बनाया गया है। मकान ढहने से वहां रखे कपड़े, बिस्तर, चादर, अनाज व अन्य सामान भी नष्ट हो गए थे। झुमरू राम ने हादसे के तुरंत बाद अपने गांव के सरपंच और पटवारी को आवेदन देकर मदद की गुजारिश की थी, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। दैनिक श्रमबिंदु ने पीड़ित परिवार की व्यथा से जुड़ी खबर को विस्तार से प्रकाशित किया था। बस्तर के कलेक्टर चंदन कुमार ने इस खबर पर तत्काल कार्यवाही की और भानपुरी के तहसीलदार से जानकारी लेकर पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता जारी की। झुमरू कश्यप और उसके परिवार की दारुण दशा की खबर प्रकाशित होने के बाद इसे लेकर जगदलपुर, बस्तर, भानपुरी, बकावंड व अन्य स्थानों पर व्यापक चर्चा होती रही। लोगों में प्रशासनिक व्यवस्था की अहम कड़ी माने जाने वाले पटवारी की भूमिका को लेकर आक्रोश भी देखा गया। लोगों का कहना है कि पटवारी की उदासीनता के कारण ही आदिवासी परिवार को कष्टप्रद जीवन गुजारना पड़ रहा है। दी जा रही है सहायता राशि मामला संज्ञान में आने के बाद भानपुरी तहसीलदार से मकान को हुई क्षति की विस्तृत जानकारी ली है। मकान 30 सितंबर को ढहा था। इस माह के आवंटन से सहायता राशि का भुगतान किया जा रहा है। – चंदन कुमार कलेक्टर, बस्तर
पॉलीथिन, कांच के सामानों और पत्थर को अलग कर डिस्पोज करता है 214 लाख यह उपकरण
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया मशीन का लोकार्पण
जगदलपुर शहर को कचरे के पहाड़ और शहरवासियों को बदबू से अब राहत मिलने वाली है। शहर भर से निकलने वाले सभी तरह के कचरे को डिस्पोज करने वाली अत्याधुनिक मशीन शहर में आ गई है। यह मशीन कांच की बोतलों, गिलासों व अन्य सामानों, पत्थर समेत अन्य ठोस कचरे को स्वतः अलग कर उन्हें डिस्पोज कर देगी। 2 करोड़ 14 लाख रु. की कीमत वाला यह भारी भरकम उपकरण नगर पालिक निगम जगदलपुर को प्राप्त हो गया है। इसका लोकार्पण गुरुवार को शहर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया। शहर के महाराणा प्रताप वार्ड स्थित कंगोली डंपिंग यार्ड में पुराने कचरे के निष्पादन के लिए मैकेनिकल फटका स्क्रीनर मशीन का शुभारंभ संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू ने पूजा -अर्चना कर किया। नगर निगम स्वच्छता विभाग सभापति विक्रम सिंह डांगी, पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, राजस्व सभापति राजेश राय, पार्षद नेहा ध्रुव, बी. ललिता राव, श्वेता बघेल, दयाराम कश्यप, सूर्या पाणी, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, अमरनाथ सिंह, नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग उपस्थित थे । कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड में पुराने कचरे के निष्पादन करने हेतु मैकेनिकल फटका स्क्रीनर वारियर मशीन का शुभारंभ किया गया है इस योजना में मशीन के माध्यम से पुराने कचरे में से पॉलिथीन, कांच की बोतलों, बड़े पत्थरों व सी एंड डी वेस्ट कचरे को पृथक पृथक कर उसे निष्पादन किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से पॉलिथीन व अन्य कचरा अलग तथा सी एंड डी (मिट्टी ) अलग हो जाएंगे।इस योजना की प्रोजेक्ट लागत 214 लाख रुपए है। इस मशीन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 600 टन कचरा का निष्पादन किया जाएगा।
बड़ी समस्या से मिलेगी निजात : जैन इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद ने कहा कि शहर के लिए कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड के कचरे का विनष्टिकरण बहुत गंभीर समस्या रही है। कचरे से उठने वाली बदबू के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती थी। आज नगर निगम द्वारा कचरा के निष्पादन हेतु मंगाए गए मैकेनिकल फटका स्क्रीनर मशीन के माध्यम से डंपिंग यार्ड के कचरे का निष्पादन तेज गति से होने लगा है। यह नगर निगम की सराहनीय पहल है। इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर की सबसे गंभीर समस्या कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड में कचरों का निष्पादन रही है। अब कचरे के निष्पादन व डंपिंग यार्ड को व्यवस्थित करने में आसानी होगी आसपास के लोगों को गंदगी और बदबू से निजात मिलेगी तथा नगर निगम को भी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
डंपिंग यार्ड में बनेगा खूबसूरत पार्क महापौर सफीरा साहू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत हमारा लक्ष्य आगामी 6 माह में यार्ड के संपूर्ण कचरे का निष्पादन कर डंपिंग यार्ड में खूबसूरत पार्क का निर्माण करने का है। इस मशीन के सहयोग से प्रतिदिन 600 टन तक के कचरे का निष्पादन कर पॉलिथीन व अन्य कचरे तथा सी एंड डी वेस्ट को अलग अलग कर उसका उपयोग किया जा सकेगा। महापौर ने बताया कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड में वर्तमान में लगभग 44 हजार टन कचरा मौजूद है। इसका निष्पादन करना हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती रही है। नगर निगम की टीम इस चुनौती को दूर करते हुए कचरे का निष्पादन करने में सफलता हासिल करेगी। इस महत्वपूर्ण योजना के प्रारंभ होने से शहर की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो रहा है। इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता एमपी देवांगन, पूर्व पार्षद गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, उप अभियंता अमर सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम के तहत आज शहर के महाराणा प्रताप वार्ड स्थित कंगोली डंपिंग यार्ड में पुराने कचरे के निष्पादन के लिए मैकेनिकल फटका स्क्रीनर मशीन का शुभारंभ संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ,इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ,महापौर श्रीमती सफीरा साहू के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया । जिसमें स्वच्छता सभापति विक्रम सिंह डांगी ,पीडब्ल्यूडी सभापति श्री यशवर्धन राव ,राजस्व सभापति राजेश राय ,पार्षद श्रीमती नेहा ध्रुव ,बी ललिता राव ,श्वेता बघेल ,दयाराम कश्यप ,सूर्या पानी ,मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा ,अमरनाथ सिंह ,आयुक्त श्री दिनेश कुमार नाग उपस्थित थे ।
कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड में पुराने कचरे के निष्पादन करने हेतु मैकेनिकल फटका स्क्रीनर वारियर मशीन का शुभारंभ किया गया है इस योजना में मशीन के माध्यम से पुराने कचरे मे पॉलिथीन ,कांच के बोतल व बड़े पत्थर व सी एंड डी वेस्ट कचरे को पृथक पृथक कर उसे निष्पादन किया जाएगा । इस योजना के माध्यम से पॉलिथीन व अन्य कचरा अलग तथा सी एंड डी (मिट्टी ) अलग हो जाएगा । इस योजना का प्रोजेक्ट लागत 214 लाख रुपए है । इस मशीन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 600 टन कचरा का निष्पादन किया जाएगा । इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद ने कहा कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड मे कचरे को निष्पादन करने की बहुत गंभीर समस्या रही है ,कचरे के बदबू के कारण आसपास के लोगों को काफी समस्या उत्पन्न होती थी ,इसी कड़ी में आज नगर निगम प्रशासन के द्वारा कचरे के निष्पादन हेतु मैकेनिकल फटका स्क्रीनर मशीन का शुभारंभ किया गया इस मशीन के माध्यम से डंपिंग यार्ड के कचरों का निष्पादन करने का कार्य जल्द किया जा रहा है ।
इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा नगर निगम के द्वारा शहर के सबसे गंभीर समस्या कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड में कचरों का निष्पादन करने की समस्या लगातार रही ,आज इसी कड़ी में नगर निगम के द्वारा कचरे के निष्पादन व डंपिंग यार्ड को व्यवस्थित करने हेतु योजना का शुभारंभ किया गया ,जिसमें स्निकर मशीन के माध्यम से कचरा का निष्पादन करते कचरे को पृथक पृथक करने का कार्य किया जाएगा । इस योजना से आसपास के लोगों की समस्या दूर होने के साथ नगर निगम का भी समस्या दूर होगा । वही महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा शहर व महाराणा प्रताप व अन्य वार्ड की बहुत बड़ी समस्या का समाधान करते हुए आज नगर निगम के द्वारा कंगोली डंपिंग यार्ड में पुराने कचरे के निष्पादन के लिए मैकेनिकल फटका स्क्रीनर मशीन का शुभारंभ किया जा रहा है इस योजना में हमारा लक्ष्य की आगामी 6 माह में यार्ड में पूरे कचरो का निष्पादन कर डंपिंग यार्ड में खूबसूरत पार्क का निर्माण किया जाएगा । इस मशीन में प्रतिदिन 600 टन तक के कचरों का निष्पादन कर पॉलिथीन व अन्य कचरे तथा सी एंड डी वेस्ट को पृथक पृथक कर उसका उपयोग किया जाएगा । महापौर ने बताया कंगोली स्थित डंपिंग यार्ड में वर्तमान में लगभग 44 हजार टन कचरा मौजूद है ,इसका निष्पादन करना हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती है जिसे हमारी नगर निगम की टीम इस चुनौती को पूर्ण करते हुए कचरों का निष्पादन करने में सफलता हासिल करेगी । इस महत्वपूर्ण योजना के प्रारंभ होने से शहर की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो रहा है । इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता एमपी देवांगन ,पूर्व पार्षद गौर नाथ नाग ,हेम उपाध्याय ,उप अभियंता अमर सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
हल्बा कचोरा में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया
मैदान बनाने बजट में भेजा गया प्रस्ताव
जगदलपुर राज्य बनने के बाद अधिकतम समय तक छत्तीसगढ़ में भाजपा का शासन रहा। उनके 15 साल के कार्यकाल में राज्य में मात्र कुछ आईपीएल मैच ही आयोजित किए गए थे। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से न केवल क्रिकेट बल्कि परम्परागत खेलों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के साथी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। परंपरागत खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ खेल वातावरण बेहतर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्रिकेट में छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई है।
राजधानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट के नक्शे में राज्य का नाम दर्ज कराने की उनकी पहल सार्थक हो गई है। गुरुवार को जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हल्बा कचोरा में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर यह बात कही। फाइनल मैच की दोनों टीमों शासन कचोरा व तेली मारेंगा को शुभकामना दी। विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने सरपंच की मांग पर कहा कि हल्बा कचोरा के मैदान को बनाने उनके द्वारा बजट में प्रस्ताव भेजा गया है। जैन ने प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार की राशि क्लब को प्रदान की
इस दौरान कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सरपंच हल्बा कचोरा प्रकाश कश्यप, लोकनाथ बघेल, लखीधर बघेल, तुलाराम कश्यप, पवन समरथ, दिलदार बघेल, विद्याधर जीराम, चैतू जीराम, लखन साहू, राहुल साहू, जगन्नाथ गोयल, अंपायर नरेश सोनवानी व सुनील, रमेश सोनवानी, रंभा पानिग्राही, दीप्ति, दीपक, हेमराज, सूददू राम कश्यप, तेलीमारेंगा टीम के कप्तान सुधीर, शासन कचोरा के कप्तान गौतम देवांगन, विजय सिंह, सुरेन्द्र झा, हरीश साहू समेत ग्रामीण, क्लब सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, खेल प्रेमी व अन्य मौजूद थे
जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार दोपहर शहर के नए बस स्टैंड के पास स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर सिख समाज के अनुयायियों को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर बधाई दी। प्रार्थना व पाठ पश्चात एकत्रित जनों का स्वागत करते विधायक जैन ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन समाज के लिए ही नहीं अपितु समूचे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होने पंच ककार के रूप में केश, कंघा, कड़ा, कच्छा व कृपाण का महत्व प्रतिपादित कर सामाजिक जनों के बीच उसे प्रचारित करने का पुनीत काम किया था, जो आज सिख धर्म की पहचान बने हैं। 1699 ईसवी में खालसा की स्थापना कर उन्होने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। संसदीय सचिव जैन ने आगे कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखों को इस राष्ट्र के वीर पुत्र के रूप में संगठित कर जो संदेश दिया था, उसके लिए सकल राष्ट्र उनका ऋणी है।
जैन ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए तथा चुनौतियों का सामना कर अपने व्यक्तित्व को निखारना चाहिए। इस दौरान सिख समाज अध्यक्ष स्वर्ण सिंह, उपाध्यक्ष एकम सिंह, सचिव बलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष सतवीर सिंह, सह सचिव कुलदीप सिंह, सर्व दीप सिंह, ज्ञानी गुरमीत सिंह, अमृतसर से आए जत्थे के भाई सुरेन्द्र सिंह, कीरत सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह जसवाल, परमिंदर सिंह जसवाल, एमआईसी सदस्य विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सुरेन्द्र झा, हरीश साहू व अन्य पार्टी जन, समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।
प्रतिबंधित नशीली दवाई alprazolam व nitrazepam बरामद
जगदलपुर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अवैध नशीली दवाईयों के तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली को सूचना मिला था, कि 02 व्यक्ति के द्वारा लालबाग नेहरूमंच के पास अवैध नशीली दवाईयों की तस्करी किया जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली व सायबर सेल की टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर, दो संदिग्ध लोगो को पकड़े।
संदेहियों से नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम-दिनेश गुप्ता और शिवा गुप्ता दोनो निवासी जगदलपुर का होना बताये। जिनके संयुक्त अधिपत्य में रखे झोला की तलाशी लेने पर अवैध नशीली दवाई alprazolam व nitrazepam tablet’s मिला जो अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली दवा की श्रेणी में आता है। जिस संबंध में पूछताछ करने पर संदेहियों के द्वारा वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य एन0डी0पी0एस0 एक्ट की परिधि में आने पर उक्त दवाईयों को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। मामले में आरोपियों के कब्जे से alprazolam व nitrazepam tablet’s कुल 284 पत्ता, 3960 नग, 02 नग मोबाईल व नगद 400/-रूपये को बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपियों को मामलें में गिरफ्तार कर, न्यायालय रवाना किया गया हैं। जप्तशुदा दवाईयाॅ की अनुमानित कीमत 14,000/-रूपये आंकी गई है। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:- निरीक्षक – एमन साहू,धनंजय सिन्हा उपनिरी. – अमित सिदार,प्रमोद ठाकुर, मनोज तिर्की सउनि. – सुधराम नेताम प्रधान आरक्षक – अनंतराम बघेल आरक्षक – नकुल नुरूटी, भुपेन्द्र नेताम, युवराज सिंह ठाकुर,रवि सरदार,प्रकाश नायक
खेल आज को बेहतर बनाता है और भविष्य का निर्माण करता है:–धुर्वे
खेल एकता, सामाजिकता, देश प्रेम और अनुशासन की भावना पैदा करता है:–धुर्वे
क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन व कब्बड़ी प्रतियोगिता के शुभारभ में ग्राम महामाया पहुंचे विक्रम ध्रुवे
दल्लीराजहरा डौंडी ब्लॉक के ग्राम महामाया की पावन धरा में जय महामाया लेजेंड ट्राफी व डीके इलेवन के तत्वधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि विक्रम धुर्वे,(सांसद प्रतिनिधि) विशेष अतिथि के रुप में मनीष झा (मंडल अध्यक्ष भाजपा डौंडी), अजय चौहान (महामंत्री मंडल डौंडी), व आशीष गुप्ता समिति के अध्यक्षत रोहित मंडावी, गेंद लाला टेकाम शिव टेकाम जयपाल सिंह नेताम, द्रपर मरकाम, डीके मंडवी,चंदू मंडावी, दुषियंत मरकाम,अविनाश कुर्चमे व समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे ।
प्रथम स्थान पर महामाया माइंस, दृतीय,तृतीय व चतुर्थ स्थान पर क्रमशः सल्हाईटोला खेरवाही, खड़गाओ की टीम रही। फाइनल मैच में सल्हाईटोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 43 रन बनाकर महामाया माइंस को 44 रनो का लक्ष्य दिया जिसे महामाया माइंस की टीम ने 5 ओवर में 1विकेट खो कर हासिल कर लिया।धुर्वे ने विजेता टीम महामाया माइंस और उपविजेता टीम सल्हाईटोला दोनो को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।धुर्वे ने आगे कहा खेलों का मानव जीवन में काफी महत्व है। खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए तो उपयोगी है हीं साथ ही मनोरंजन का एक अच्छा तरीका भी है। बच्चों के विकास में सहायक है। खेल शरीर में स्फूर्त शरीर बनाए रखता है। पर अफसोस आजकल बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रूचि कम होती जा रही है जिसकी वजह से युवा और बच्चे तरह तरह की मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं से ग्रसित होते जा रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष झा जी ने इस उम्र में भी इतनी फूर्ति से खेल खेल रहे सभी ले लेजेंड खिलाड़ीओ को शुभकामनाएं दी। महामंत्री चौहान ने खेल के प्रति सभी व्यक्तियों को जागरूक के लिए प्रेरित करते हुए कहा की लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरीके के ग्रामीण स्तरों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना सही तरीका है। इस दौरान ग्राम महामाया के समस्त खेल प्रेमियों वा ग्रामीणवासी मौजूद रहे। समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बकावंड मंडल के ग्राम दामागुड़ा में लोकसभा क्षेत्र प्रवास कार्यक्रम
बकावंड भाजपा से समाज के हर वर्ग को जोड़ने की मुहिम पर जमीनी काम करते हुए राजनांदगांव के सांसद एवं बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय ने अति पिछड़ी जातियों के लोगों के साथ भोजन किया। भोजन व्यवस्था पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र पाणिग्रही एवं उनकी धर्मपत्नी व जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही के संयोजन में की गई थी।
भाजपा के लोकसभा क्षेत्र प्रवास कार्यक्रम के तहत बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावंड मंडल के अंतिम छोर में स्थित ग्राम पंचायत पाहुरबेल के गांव दामागुड़ा में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजनांदगांव के सांसद एवं भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडे विशेष रूप से शामिल हुए। उनके प्रवास पर अति पिछड़ी जातियों के लोगों के साथ भोजन कार्यक्रम क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही के संयोजन में हुआ। चंडार बुनकर समाज के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्त्ता मोहन गौरव ने अपने निवास पर भोजन के लिए सांसद संतोष पाण्डेय तथा अन्य भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया था। वहां चंडार बुनकर, बंजारा व दीगर अति पिछड़ी जातियों के लोगों के साथ बैठकर सभी नेताओं ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, बस्तर के पूर्व विधायक शुभाऊ कश्यप, मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, मंडल प्रभारी श्रीधर ओझा, श्रीनिवास मिश्रा, जगदलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र पाणिग्रहि, पाहुरबेल के सरपंच अनंत राम कश्यप, बकावंड मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता ठाकुर मोहन सिंह, अनंतराम पटेल, हीरा सिंह, रघु सेठिया, रणवीर सिंह ठाकुर, बुनकर समाज के संभागीय अध्यक्ष मोहन झाली, बुनकर समाज के मोहन गौरव, हस्ताराम, दामोदर चंदेल, बंजारा समाज से रामजी नायक, बारदा, श्याम नायक, घस्सू राम, फाल्गू राम, काशीनाथ नायक, कमल बघेल सरपंच बारदा, बकावंड मंडल के कोषाध्यक्ष दामोदर बघेल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
सबके साथ है भाजपा : पाण्डेय समारोह में सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि भाजपा जाति – धर्म की राजनीति नहीं करती। भाजपा में पिछड़ी जाति के नेता बड़े पदों पर हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी स्वयं पिछड़े वर्ग से हैं। भाजपा ने आदिवासी महिला द्रोपदी जी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया है। इससे पहले मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय से एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति हमारी ही पार्टी ने बनाया था। तुष्टिकरण की राजनीति से परे रहकर हमारी पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र के तहत काम करने पर भरोसा करती है। सभी समुदायों का भरोसा जीतने में भाजपा लगातार सफल हो रही है। इसे विरोधी दल पचा नहीं पा रहे हैं और विरोधी दलों के नेता भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अन्त्योदय के लक्ष्य के साथ राष्ट्र की सेवा में समर्पित होकर कार्य करने वाली पार्टी है। हमारे प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लक्ष्य अन्त्योदय एवं प्रण अन्त्योदय को आत्मसात करते हुए हर व्यक्ति,वर्ग एवं समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के प्रति सद्भावना रखते हुए उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ना ही हमारा प्रथम कर्तव्य है। विरोधी नेताओं के मंसूबों को विफल करने के लिए हमें हर वर्ग के बीच जाकर भ्रान्ति दूर करनी होगी। लोगों को यह भी बताना होगा कि हमारी केंद्र सरकार जाति धर्म देखकर योजनाएं नहीं बनाती, बल्कि सभी के हित के लिए योजनाएं बनाती है।
दोना – पत्तल में किया भोजन सांसद संतोष पाण्डेय को भोजन के लिए अपने घर पर चंडार बुनकर समाज के सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्त्ता मोहन गौरव ने आमंत्रित किया था। मोहन गौरव के निवास में पाण्डेय तथा अन्य भाजपा नेताओं को दोना पत्तल में भोजन परोसा गया, जिसे सभी ने बड़े चाव के साथ खाया। सांसद पाण्डेय ने टमाटर की चटनी व गोभी की सब्जी के साथ रोटी चावल का आनंद लिया। सांसद संतोष पाण्डेय ने भोजन के स्वाद और मोहन गौरव दंपत्ति की आत्मीयता की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़े ही आदर के साथ खिलाए गए सात्विक भोजन को ग्रहण कर जो आत्मिक संतुष्टि मिली और जो स्वाद भोजन का मिला, वह आजीवन उन्हें याद रहेगा। उन्होंने मोहन गौरव के सुखमय जीवन की कामना की।
जगदलपुर, 28 दिसंबर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव बी के साहू ने सोमवार को सुनवाई की। इस अवसर पर उनके साथ सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनिता डेकाटे भी उपस्थित थीं। अधिकारियों ने चित्रकोट पहुंचकर कुडूक समुदाय के लोगों से भेंट की और उनकी परंपराओं के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात् जगदलपुर स्थित विश्राम भवन में धोबी कलार और शौण्डिक समाज के सदस्यों ने भेंट कर अपनी बातें रखीं। अधिकारियों ने इन समुदायों की मांगों और परंपराओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।