City Media - Page 908 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 908

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सद्‌बुद्धि के लिए विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल बस्तर ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

0

जगदलपुर : बस्तर जिले के समस्त प्रखंडों ,नगरों में मंगलवार को प्रांतीय आह्वान पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जगदलपुर नगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ, जिसमे बजरंगियों की भीड़ इतनी थी की सड़क जाम की स्थिति बन गयी, किंतु एंबुलेंस के आने पर बजरंगियों ने सड़के खाली कर बजरंगदल के ध्येय वाक्य सेवा सुरक्षा संस्कार को प्रदर्शित किया । जिला संयोजक घनश्याम नाग ने कहा भूपेश बघेल के बजरंगियों के उपर प्रश्न करने से पूर्व उन्हें पता होना चाहिए की बजरंगी कौन है, और उनका त्याग क्या है ।

आज सनातन समाज का प्रत्येक हिन्दू बजरंगी है और वह त्याग अनुशासन, सेवा के मार्ग पर सदैव तटस्थ है l जिनका अपमान प्रतिष्ठित पद पर रहकर करना हिंदू समाज को आघात पहुंचाना है । निश्चित ही सद्बुद्धि प्राप्त होने उपरांत हिन्दू समाज से मांगी जानी चाहिए। इसी तरह बस्तर जिले के सभी प्रखंडो में बस्तर,बकावंड,तोकापाल ,नगरनार, नानगुर क्षेत्रों में भी हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। रहे उपस्थित विहिप जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहन कुमार,जिला सेवा प्रमुख देवेंद्र कश्यप,सहसंयोजक रामचंद्र पुजारी,जिला गौ रक्षा मुन्ना बजरंगी, नगर अध्यक्ष पवन राजपूत नगरनार अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, बकावंड उपाध्यक्ष गगन यादव, मंत्री सूरजचंदेल व विष्णु ठाकुर सह मंत्री गौरव ठाकुर ,नगर अर्चक् पुरोहित रूपेश त्रिपाठी,नगर प्रचार सुमित गुप्ता नगर संयोजक विक्रम ठाकुर सहसंयोजक भवानी चौहान,साप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश रैली,सह सुरक्षा शुभम सिंह ,सह गौ रक्षा रवि नेताम व सुदेश,सुंदर ,हालेंद्र नाग,नगर विधार्थी देव यादव मनीष ठाकुर, रोहित, विवेक सोनवानी, शत्रुघ्न, पवन राजा,अंशु नाग,तमिश नायडू, लक्की वसवानी, वम्शी राव,लखन सेना व विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल, मातृशक्ति, स्थानीय सनातनी उपस्थित थे।

जिला बालोद में गन्ना गाड़ियो में लगातार लगाया जा रहा रिफ्लेक्टर टेप

0

दल्ली चौक एवं झलमला चौक बालोद में यातायात व आरटीओ बालोद के साथ संयुक्त रूप से सवारी बसों सहित सभी वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 62 लापरवाह वाहन चालकों पर 18,600 रूपये वसूला गया चालान।

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्षन में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में दल्ली चौक एवं झलमला चौक बालोद में आरटीओ बालोद एवं यातायात बालोद द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सवारी बसों एवं अन्य मोटर वाहनों कार्यवाही हेतु संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इस संयुक्त अभियान में मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन करने वाले जैसे यात्री बसों में क्षमता से अधिक यात्री परिवहन, नो एन्ट्री में वाहन प्रवेश, प्रेशर हार्न, ओव्हरहाईट एवं अगल-बगल एवं पीछे की ओर बाड़ी के बाहर लम्बा माल निकालकर चलने वाले वाहनों से होने वाले सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करने के लिए दिनांक 27.12.2022 को संयुक्त अभियान चलाकर कुल 62 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 18,600 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।

इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईष देकर यातायात संकेतो, यातायात नियमों प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं करने के बारे में भी बताया गया। समझाईष के साथ-साथ ओव्हरहाईट वाहन चालन, नो एंट्री में वाहन प्रवेष, प्रेषर हार्न का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर विष्वास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा।गन्ना लोड़ कर जाने वाले गड़िया के पलटने से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के संभावित खतरे को देखने हुए बालोद पुलिस ने गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप (रेडियम) लगातार लगाया जा रहा है, इस क्रम में आज दिनांक 27.12.2022 को झलमला चौक बालोद में गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों में रिफ्लेटर (रेडियम) टेप लगाया गया जिससे रात्रि में वाहन चालन के समय स्पष्ट दिखाई दे व गन्ना गाड़ियों से पीछे से टक्कर से होने वाली दुर्घटनाओं में कमीं लाये जा सकें। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि गन्ना गाड़ियों के परिचालन के समय संयमित गति वाहन चलाएं रोड़ किनारे वाहनों की पार्किंग न करे, वाहनों में यदि यांत्रिक खराबी आ जाती है तभी पर्याप्त चौड़ी सड़क किनारे वाहनों को साइड में लगाकर पर्याप्त सुरक्षा घेरा लगावे। गन्ना वाहन मालिक अपने गन्ना परिवहन के समय वाहनों में अगल बगल एवं पीछे की ओर लाल कपड़ा बांधे जिससे वाहन चालन के समय गन्ना गाड़ियों के चौडाई का अंदाजा लगाने में असानी हों। अनियंत्रित रूप से खड़ी वाहनों पर बालोद पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सार्थक हो रही है आदिवासी संस्कृति के संरक्षण की पहल

0
  • भूपेश बघेल सरकार के प्रयासों का प्रतिफल दिख रहा है गांवों में : बैज
  • आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए धन की कमी नहीं होने देगी भूपेश सरकार : रेखचंद जैन


जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज, जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने ग्राम पंचायत दरभा के बीरापारा में जीर्णोद्धार उपरांत कोटगुड़ीन माता गुड़ी का लोकार्पण किया।

आरंभ में ग्रामीणों ने अतिथियों का पारंपारिक वाद्य यंत्रों के वादन और धुरवा नृत्य के बीच भव्य स्वागत किया।

सांसद दीपक बैज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों का फल अब गांव – गांव में दिखाई देंगे लगा है। भूपेश बघेल सरकार की पहल सार्थक हो रही है। माता गुड़ी एवं देव गुड़ी हमारी आस्था के केंद्र हैं। इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि माता गुड़ी जीर्णोद्धार के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं जिला खनिज न्यास निधि से राशि प्रदान की जा रही है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 125 से अधिक माता गुड़ी एवं देव गुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए राशि प्रदान की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के माता गुड़ियों के अलावा शहरी क्षेत्र के गुड़ियों के लिए भी राशि प्रदान की गई है।


हो रहा है घोटुलों का भी निर्मा
विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि हमारी आदिवासी संस्कृति में माता गुड़ी एवं देव गुड़ियों का विशेष महत्व है हर सुख-दुख के कार्य में माता गुड़ी में पूजा की जाती है। आज हमारी सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जहां माता गुड़ी एवं देव गुड़ियों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, वहीं अबूझमाड़ क्षेत्र में घोटुलों का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष जानकी राव, उपाध्याय अनंतराम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलीराम कश्यप, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप, सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग, तोकापाल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव नाग, लेम्पस सोसाइटी अध्यक्ष जयदेव नाग, तारा बेंजाम, रिखा कर्मा, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, पत्रकार संतोष सिंह, जिला महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, सांसद प्रतिनिधि अनुराग महतो, सरपंच शिवा राम, गोबरे ठाकुर, जनपद सदस्य मुन्नाराम, जयपाल चौहान, राजेश दास, मोहन कश्यप, दशरथ राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी के कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

0

भानपुरी भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने में बढ़ चढ़कर भूमिका निभाई। उन्होंने पार्टी के संस्थापकों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।युवा नेता निलय कश्यप (नानू) ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू व इंदिरा गांधी के देश निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को भी याद किया। इन नेताओं ने राष्ट्र तथा देश हित में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था। ऐसे महान नेताओं को भारत देश हमेशा याद रखेगा और समाज के हर वर्ग, धर्म को एक समान विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया है। बाद में कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अचल बाजपाई,श्याम सुंदर पांडे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धनुर्जाय नेताम,मसू बघेल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,अभिषेक बाजपाई, पूरन कश्यप, जीवन सेठिया,डमरू मौर्य, सत्यकांत कश्यप, नवल किशोर, कमल, रघुनाथ मौजद रहे।

भाजपा को नहीं रहा भाजपाई कार्यकर्ताओं पर भरोसा इसीलिए डाल रही है कांग्रेसियों पर डोरे-जावेद खान

0
  • भाजपा के नेता भोले-भाले ग्रामीणों को जबरन गमछा पहना कर करा रहे भाजपा प्रवेश और बता रहे उन्हें कांग्रेसी कार्यकर्ता-जावेद खान

जगदलपुर 28-12-22 भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा पर हमला बोला है जावेद ने जारी विज्ञप्ति में कहा है भाजपा का अब अपने कार्यकर्याओं पर से विश्वास उठ चुका है या यूँ कहें भाजपाई कार्यकर्ता अब भाजपा के नेताओं से दूरी बना लिऐ है जिसकी भरपाई के लिऐ भाजपा के नेता अपनी लाज बचाने प्रदेश व बस्तर के भोले-भाले ग्रामीणों पर डोरे डाल भाजपाई गमछा पहनाकर अपना बनाने की विफल कोशिश कर रहे हैं और चंद लोग जो इनके झांसे में आ रहे हैं उन्हें कांग्रेसी घोषित कर अपने नंबर बढ़वाने में लगे हैं,कुल मिलाकर भाजपा को अब भोले-भाले ग्रामीणों का सहारा है क्योंकि 15 साल में भाजपा के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं का सिर्फ और सिर्फ शोषण किया है और अब वही कार्यकर्ता इस शोषण से तंग आकर या तो बैठ गये हैं या कांग्रेस के लिऐ कार्य करने लगे हैं,यह बात बखूबी भाजपाई नेता समझ चुके हैं इसलिऐ अब वह प्रदेश के भोले-भाले ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे है पार्टी में अपने नंबर बढाने ग्रामीणों को कांग्रेसी होने की झूठी अफवाह फैला कर शीर्ष नेतृत्व के नजरों में चढ़ना चाह रहे हैं।

जावेद ने आगे कहा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी के साथ पूरी निष्ठा के साथ खडा है और “भुपेश है तो भरोसा है” का गगनचुंभी नारा लगा रहा है क्योंकि पिछले चार सालों में प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली सरकार ने चहुँमुखी विकास किया है और प्रदेश की जनता इन विकास कार्यों की सराहना कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी हाँथों-हाँथ ले रही है और सम्मान दे रही है,आज कांग्रेस का कार्यकर्ता जब कांग्रेसी गमछा गले में डाले घर से निकलता है तो प्रदेश की जनता उससे बात करने ललायित रहती है और कांग्रेसी कार्यकर्ता से अपना सुख दुख साझा करने पीछे नहीं हटती,यह अपनापन और जनता का कांग्रेसीयों के प्रति सम्मान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है और यही विश्वास उत्साह का रूप ले चुका है तथा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता दुगने उत्साह के साथ प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने उत्सुक है और इसके लिऐ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर से अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने लग गया है,वहीं भाजपा में कार्यकर्ताओं का टोटा लगा हुआ है जिसका परिणाम यह है कि उन्हें अब भोले-भाले ग्रामीणों को जबरन गमछा पहनाकर पार्टी प्रवेश कराने का ढोंग रचना पड़ रहा है,और भाजपा के नेताओं को मजबूरीवश प्रवेश करने वाले ग्रामीणों को कांग्रेसी घोषित करने का प्रोपोगेंडा चला कर अपने नंबर बढ़वाने पड़ रहे हैं।आज भाजपा किस कदर कार्यकर्ताओं के अभाव से जूझ रही है यह बात दो दिन पूर्व नगरनार में सूपर स्पेशलिस्ट अस्पताल की माँग को लेकर निकाली गयी पदयात्रा से ही साबित हो गया जिसे पूरे क्षेत्र ने देखा कि कैसे खुद पूर्व विधायक संतोष बाफना को रैली सफल बनाने नगरनार के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों पर बैठकें करनी पडी,कार्यकर्ताओं के घर-घर जाना पडा हाँथ जोड़कर रैली में शामिल होने आग्रह करना पडा,पर फिर भी पूर्व विधायक रैली में वह भीड़ इकठ्ठा नहीं कर पाऐ जितनी भीड़ उनके जन्मदिवस के अवसर पर भोज के पंडाल में इकठ्ठी थी,इससे एक बात तो स्पष्ट है कि बस्तर के लोग शिष्टाचार में कभी पीछे नहीं हटते पर एक बार जिसके ऊपर से विश्वास उठ जाता है उस पर दोबारा विश्वास नहीं करते।जावेद खानराष्ट्रीय प्रवक्ताभारतीय युवा कांग्रेस

छ. ग. प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने शिक्षक संवर्ग की एरियर्स राशि की शीघ्र भुगतान हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व अध्यक्ष जिला पंचायत को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग किया है

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू व दुर्ग संभाग प्रभारी- नरेंद्र साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2018 संविलियन पूर्व शिक्षक (पंचायत) संवर्ग की करोड़ों रुपये की लंबित एरियर्स राशि की शीघ्र भुगतान करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत- राजनांदगांव व श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदेश अध्यक्ष-शंकर साहू ने बताया कि वर्ष 2018 संविलियन पूर्व शिक्षक (पंचायत) संवर्ग की लंबित एरियर्स राशि की भुगतान हेतु संयुक्त संचालक (वित्त), पंचायत संचालनालय, नवा रायपुर, अटल नगर छत्तीसगढ़ के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में शिक्षक (पंचायत) संवर्ग की बकाया एरियर्स राशि की भुगतान हेतु 264 करोड़ की राशि का आबंटन किया गया है। जिला पंचायत के माध्यम से शिक्षक (पंचायत) संवर्ग को एरियर्स राशि की भुगतान हेतु पत्र भी लिखा है। जिसमें राजनांदगांव जिला, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला व खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के लिए कुल एरियर्स राशि भुगतान हेतु 15,68,03,081 (पंद्रह करोड़, अड़सठ लाख,तीन हजार,इक्यासी रुपये) का आबंटन प्राप्त हुआ है।

वर्ष 2018 संविलियन पूर्व शिक्षक (पंचायत) संवर्ग की राजनांदगांव जिला, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला व खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के करोड़ों रुपये की एरियर्स राशि की अतिशीघ्र भुगतान हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, दुर्ग संभाग प्रभारी- नरेंद्र साहू, प्रदेश महासचिव- अनुपमा सोनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी- रमेश कुमार साहू, प्रदेश संगठन मंत्री- रामेश्वर साहू, शिवशंकर कोर्राम व मक्खन साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में प्रदेश मीडिया प्रभारी- आर.के. साहू ने दिया है।

कड़ाके की ठंड में भी नहीं जला रहे हैं बस्तर नगर क्षेत्र में अलाव

0
  • बस्तर नगर पंचायत प्रशासन अब तक है बेपरवाह, लोग हैं परेशान

हरिभूमि न्यूज/ बस्तर
बस्तर इन दिनों ठंड जोरों पर है । इससे बचाव के लिए लोग तरह – तरह की जतन कर रहे है। पखवाड़े भर से बस्तर अंचल में सर्दी का सितम काफी बढ़ गया है। सर्द हवाएं बदन सिहरा रही हैं। बावजूद बस्तर नगर पंचायत द्वारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है।
समूचे बस्तर संभाग में ठंड का प्रकोप जोरों पर है। सुबह और रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। सर्द हवाओं और कंपकंपा देने वाली ठंड के चलते लोगों का घर से निकलना मुहाल हो गया है। रोजी रोटी के लिए लोग मजबूरी में घरों से निकलते हैं। रात में भी लोगों को कामकाज के लिए बाहर निकलना पड़ता है। घरों से बाहर रहने वालों तथा बाहर से नगर में आए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर पंचायत बस्तर द्वारा अभी तक नगर में कहीं भी अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि नगर प्रशासन को ठंड का मौसम शुरू होते ही अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए थी। घरों से बाहर रहने वाले तथा घुमंतू समुदाय के लोग दिन व रात के समय ठंड से बचने के लिए अपने स्तर पर आग जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश में लगे देखे जा सकते हैं।
झिल्ली- पन्नी जला रहे हैं लोग
नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर में अलाव जलाने के लिए कही भी लकड़ियों का इंतजाम नहीं किया गया है। इस कारण लोग अपने स्तर पर कूड़ा करकट और झिल्ली पन्नी बीन कर अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन कर रहे है। इसमें लोग प्लास्टिक तक को जला रहे हैं। झिल्ली पन्नी और प्लास्टिक की चीजों को जलाने से जहरीला धुंआ निकलता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए तो घातक होता ही है, इससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। कुछ स्थानों पर तो बेकार पड़े टायरों को भी जलाकर ठंड भगाने की जुगत में लोग लगे रहते हैं।
कोहरे से जनजीवन प्रभावित
इस बार बीते सालों की अपेक्षा ठंड का असर कुछ ज्यादा ही महसूस किया जा रहा है।सांझ ढलते ही कोहरा छाने लग जाता है। अल सुबह से सूरज चढ़ते तक चारों ओर घना कोहरा छाया रहता है। दस – पंद्रह फीट दूर के भी आदमी, वाहन और जानवर नजर नहीं आते। बस्तर क्षेत्र में दस दिनों से कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड के कारण लोगो का घरों से निकलना दूभर हो गया है। दिन में भी ठिठुरन की स्थिति बनी रहती है। इस कारण लोगो को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर के बस स्टैंड स्थित प्रतीक्षालयों में बाहर के यात्री ठिठुरते रहते हैं। और रात को बाहर से आए बस यात्रियों को हड्डी कंपाती ठंड में भी खुले आसमान के नीचे सोना पड़ता है। इन स्थानों पर लकड़ी की व्यवस्था नहीं होने से अलाव नही जल रहे हैं।

कामों की फेहरिस्त इतनी बड़ी फिर क्यों हारे पहाड़ जैसे अंतर से

0
  • सच्चाई का सामना करने की बजाय चमचागीरी में जुटे भाजपा नेता
  • जगदलपुर के कारण हारे थे बस्तर की सभी सीटें और गंवाई थी प्रदेश की सत्ता

जगदलपुर बस्तर भाजपा के कुछ नेता सच्चाई का सामना करने की बजाय अब भी अपने आकाओं को खुश करने में जुटे हैं जबकि सच्चाई यह है कि उनका दौर समाप्त हो चुका है। भाजपा के ऐसे नेताओं को यह एहसास भी नहीं है कि यदि पूर्व विधायक के कार्यों की फ़ेहरिस्त इतनी ही लंबी थी तो वे पहाड़ जैसे अंतर से चुनाव क्यों हार गए थे? खूंटपदर से पैदा की गई कतिपय नेताओं की रंजिश ने समूचे बस्तर ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा की लुटिया डुबोने का काम किया था, यह बात समस्त जनता जान रही है, केवल चंद भाजपा नेताओं को हजम नहीं हो रही है। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अवधेश झा ने जारी बयान में कहा है कि पिछले चुनाव में जगदलपुर से शुरु हुए जनमत ने बस्तर संभाग ही नहीं सारे प्रदेश में भाजपा को धराशायी कर दिया था। अब जबकि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा के गुजरात फार्मूले को लागू करने की चर्चा है तो ऐसे कुछ नेताओं ने जन आक्रोश रैली व अन्य तरीकों से खबरों में बने रहने का सहारा लिया हुआ है जिनकी टिकट कटनी तय है। पिछले चुनाव में पहाड़ जैसे अंतराल से पराजित होने वालों के द्वारा टिकट की उम्मीद पालने से यह संकेत भी मिल रहे हैं कि भाजपा में नेताओं का कितना टोटा है?

भ्रष्टाचार को रिजेक्ट कर विकास पर मुहर लगा रह जनता

झा ने जारी बयान में कहा है कि पिछले चार साल से भाजपा के भ्रष्टाचार को रिजेक्ट कर जनता विकास पर मुहर लगा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक के द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से चिढ़ने की बजाय भाजपा नेता हकीकत को स्वीकार करें ? भ्रष्टाचार के आरोप में जनपद पंचायत की कुर्सी से हटाए गए नेता का प्रलाप और मजबूरी समझी जा सकती है कि क्यों उसे दूसरे भ्रष्टाचारी के समर्थन में बयान देना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार का बचाव करने की जगह इन्हें यह भी समझना चाहिए कि जनता यह सब देख, सुन और समझ रही है। भाजपा ने 15 साल के शासनकाल में कितना और किनका विकास किया, यह सभी देख रहे हैं ? कांग्रेस के मात्र चार साल के विकासपरक, जनोपयोगी व जनोन्मुख कार्यों देख कर भाजपा हतप्रभ, हैरान व परेशान है।

निलय कश्यप ने किया युवा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

भानपुरी नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोटिकानेरा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य निलय कश्यप (नानू)ने फीता काटकर उद्घाटन किया और बैटिंग करके खेल का शुभारम्भ करने के बाद खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया, इस अवसर पर उपस्थित वहां की सम्मानित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में क्रिकेट पूरे विश्व के लोगों की पसंद है आज क्रिकेट के मैदान में जो नौजवान अपनी किस्मत को आजमाने का काम कर रहा है वह आने वाले समय में जरूर क्षेत्र और अपने प्रदेश का नाम रोशन करने का काम करेगा। खेल के मैदान में हर खिलाड़ी के अंदर सिर्फ और सिर्फ खेल की भावना होनी चाहिए क्योंकि हार और जीत तो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं ,आज खेल से ही मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास का होना संभव है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।इस मौके पर निलय कश्यप ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयम,जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया,विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,युवा नेता बबलू बघेल एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी,सेवक लाल कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

बारिश ने तोड़ा आशियाना, लचर सिस्टम ने तोड़ डाली उम्मीदें

0
  • पांच माह से 10 गज के सरकारी टीन शेड में जिंदगी बसर कर रहा है पांच सदस्यों वाला आदिवासी परिवार
  • बरसात में ढह गया मकान, परिवार ने सामुदायिक भवन के टीन शेड को बनाया अपना बसेरा
  • आवेदन देने के बाद भी अब तक नहीं मिल पाया सरकारी मुआवजा


अर्जुन झा
बस्तर एक आदिवासी परिवार का मकान बीते मानसून के दौरान भारी बारिश के चलते धराशाई हो गया। पीड़ित परिवार के पांचों सदस्यों को करीब पांच माह से सरकारी सामुदायिक भवन के महज दस गज के टीन शेड तले गुजारा करना पड़ रहा है। आवेदन देने के बाद भी इस परिवार को अब तक न तो मुआवजा मिला है, न ही किसी तरह की सरकारी मदद। ऐसे मामलों में तत्काल संवेदनशीलता दिखाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि को अधिकारी – कर्मचारी धूमिल करने पर आमादा हैं।


मामला बस्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत रतेंगा -2 का है। यहां निवासरत आदिवासी झुमरू राम कश्यप का कच्चा मकान मानसून के दौरान हुई भारी बारिश में ढह गया। इस झोपड़ीनुमा मकान में कश्यप परिवार के पांच सदस्य मुखिया झुमरू राम कश्यप, उसकी पत्नी सुकाली कश्यप, बेटी कमली, बेटा परमेश्वर और छोटी बेटी प्रमिला रह रहे थे। परिवार के पास और कोई दूसरा मकान नहीं है, लिहाजा भरी बरसात में परिवार को गांव में निर्मित सामुदायिक भवन के टीन शेड में आश्रय लेना पड़ा। यह टीन शेड बमुश्किल दस गज जमीन पर बना है। बरसात के मौसम से लेकर अब तक यह परिवार उसी टीन शेड के तले गुजर बसर करता आ रहा है। टीन शेड में न तो बिजली की व्यवस्था है, न ही पेयजल की। परिवार को कड़े संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ रहा है। परिवार के तीनों बच्चे पढ़ाई करते हैं। उनके अध्ययन के लिए टीन शेड के एक हिस्से को पुरानी साड़ियों से घेरकर अलग कक्ष बनाया गया है। बड़ी बेटी आठवीं में, बेटा पांचवी में और छोटी बेटी तीसरी कक्षा में अध्ययनरत हैं। शेड के शेष बचे हिस्से को रसोई और शयन कक्ष के रूप में उपयोग किया जाता है। महज दस गज के इस शेड में पांच सदस्यों वाले परिवार का गुजारा कैसे चल रहा होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। परिवार के मुखिया ने मकान ढह जाने की जानकारी लिखित आवेदन के माध्यम से अपने सरपंच और पटवारी को उसी समय दे दी थी, मगर पांच – छः माह बीत गए, परिवार को किसी तरह की राहत पहुंचाने की कोशिश सरकारी स्तर पर नहीं की गई। ग्राम पंचायत ने टीन शेड में रहने देने के सिवाय परिवार की कोई मदद नहीं की है। इसी सामुदायिक भवन में ग्रामीण सचिवालय, ग्राम पंचायत दफ्तर और जन्म, मृत्यु पंजीयन कार्यालय संचालित हैं।

सरकार की छवि बिगाड़ रहे हैं कर्मी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता के अनेक उदाहरण सामने आ चुके हैं। बस्तर संभाग के पचासों पीड़ितों को मुख्यमंत्री ने हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई है। प्राकृतिक आपदाओं के मामले में श्री बघेल ने पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाने के स्पष्ट निर्देश अधिकारियों को दे रखे हैं। वहीं रतेंगा – 2 के पीड़ित आदिवासी परिवार के आवेदन देने के बावजूद किसी तरह की सहायता न पहुंचाकर अधिकारी, कर्मचारी राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
भूपेश सरकार ने रोकी पीएम आवास योजना
राजनांदगांव के सांसद एवं भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय तथा प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं राज्य के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने भूपेश बघेल सरकार पर आदिवासियों और गरीबों को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मोर आवास मोर अधिकार योजना के लाभ से वंचित रखने का आरोप लगाया है। ग्राम बनियागांव में आयोजित एक कार्यक्रम में पाण्डेय एवं कश्यप ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार गरीब और आदिवासी विरोधी है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य के 22 लाख परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकानों का निर्माण कराने की मंजूरी दी है। दो साल गुजर जाने के बाद भी भूपेश बघेल सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना पर अमल नहीं कर रही है। भूपेश बघेल सरकार गरीबों और आदिवासियों को आवास के अधिकार से वंचित कर रही है। इस गरीब और आदिवासी विरोधी सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य की जनता जरूर जवाब देगी।
पटवारी से मंगाएंगे प्रतिवेदन
बारिश के कारण मकान ढहने तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित जितने भी प्रतिवेदन पटवारियों से प्राप्त हुए थे, उनका निराकरण कर दिया गया है। अगर रतेंगा – 2 के आदिवासी परिवार का प्रकरण छूट गया होगा, तो वहां के पटवारी से जल्द प्रतिवेदन मंगाकर पीड़ित परिवार को शासन की योजना के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
-चित्रसेन साहू
तहसीलदार, बस्तर

MOST POPULAR

HOT NEWS