महारानी अस्पताल के संवर्धन में संवेदनशील मुख्यमंत्री का योगदान
विकास कार्यों के प्रस्तावों का श्रेय यदि उन्हें तो बीपीएस तालाबंदी का श्रेय भी दे उन्हें ?
जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के दो मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास और संतोष सेठिया के बयान पर आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने शायराना अंदाज में कहा कि बात निकली है तो दूर तलक जाएगी पूर्व विधायक संतोष बाफना को बचाने की तरकीब काम नहीं आएगी? सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मामले में कोपागुड़ा से नगरनार तक पूर्व विधायक संतोष बाफना प्रायोजित भाजपा का आंदोलन सिर्फ दूर के ढ़ोल है और इसका महिमा मंडन किया जा रहा हैं। रही बात जगदलपुर विधानसभा में चार वर्षों तक अरबों रुपए के विकास कार्य कांग्रेस पार्टी के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुआ है। वहीं भाजपाईयों को तकनीकी स्वीकृति और प्रशासकीय स्वीकृति का ज्ञान तक नहीं है? उक्त बातें भाजपा के ग्रामीण अंचलों के मंडल अध्यक्षों के बयान पर आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे? इन भाजपाईयों को स्वीमींग पुल भ्रष्टाचार, आड़ावाल -मारेंगा बाईपास निर्माण भ्रष्टाचार को भी स्वीकार करना चाहिए ? पूर्व विधायक संतोष बाफना व भाजपाईयों को बस्तर परिवहन संघ तालाबंदी का श्रेय भी लेना चाहिए जिसके कारण हजारों लोगों का रोजगार छिना गया? भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष द्वय संतोष सेठिया व सुब्रतो विश्वास जिन कामों को सार्वजनिक किए हैं, उन्हें बताना चाहिए कि किस वर्ष में किस सरकार के पास प्रस्ताव व तकनीकी स्वीकृति भेजी गई तो प्रशासकीय स्वीकृति क्यों नहीं मिली । पत्र लिखने में माहिर नेता स्वयं स्वीकार कर रहें हैं कि भाजपा के रमनसिंह सरकार ने उनके पत्र और डीपीआर को महत्व नहीं दिया जिसके कारण विकास कार्य नहीं हुए जबकि जगदलपुर विधानसभा की सुविधा के लिए बने डीपीआर को संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता की मांग पर प्रशासकीय स्वीकृति दी है। आईटी सेल महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा कि महारानी अस्पताल जीर्णोद्धार का श्रेय ना ले नहीं तो जितनी मुंह उतनी बातें वहीं एक विशेष घर से विश्वास व सेठिया को ग़लत फीड बैक दिया गया कि अयाज तंबोली को मैंने प्रस्ताव दिया तो फिर क्या तंबोली महारानी अस्पताल को उजाड़ने वाले अधिकारी थे? भाजपाईयों को मालूम होना चाहिए कि संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद 01जनवरी 2019 को मां दंतेश्वरी मंदिर मंदिर के सामने जनता की मांग पर तुरंत स्वीकृति प्रदान किया वहीं हजारों परिवार के पेट में लात मारकर परिवहन संघ को भाजपा शासनकाल में तालाबंदी किया गया था और इस परिवहन संघ को संवेदनशील मुख्यमंत्री ने दंतेश्वरी मंदिर के सामने ऐलान कर खुलवाया, हजारों वाहन मालिकों के साथ लाखों लोगों को पु:न रोजगार दिलवाया। मारेंगा बाईपास भी बाफना नाम के बालोद के ठेकेदार ने बनवाया था यह किसका रिश्तेदार था सब जगजाहिर है।
डौडी ब्लॉक के 15 गॉव किसानो के बायर सेलर मीटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती जी की छायाचित्र मे दीप प्रज्वलीत कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया जिसमे किसानो को जंगल से मिलने वाले पदार्थ जैसे महुआ,हर्रा,बहडा, लाख,भुइलीम,इमली इत्यादि पदार्थो का विक्रय हेतु उचित दाम किसानो को कैसे प्राप्त हो उसके लिए कार्य शाला का आयोजन किया गया था
जिसमे सम्बलपुर, धमतरी, कोरर ,कांकेर, भानुप्रतापुर इत्यादि जगह के व्यापारी आये और अपना कार्य अनुभव को किसानो के साथ साझा किया और किसानो ने भी अपना कार्य के समय आने वाले समस्या से अवगत कराया और व्यापारियों के माध्यम से किसानो को महुआ इमली का एकत्रित कैसे करना हैँ कौन सा सही तरीका हैँ उसकी सम्पूर्ण जानकारी व्यापारियों द्वारा किसानो को दिया गया इस कार्यक्रम मे जनपद सी ई ओ पांडे सर व वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञानदास जी एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी, मार्केटिंग मैनेजर स्वाधीन स्वाई जी,MIS पर्सन प्रवीण साहू जी, विलेज़ कोऑर्डिनेटर असित दास, दयालु दास,नीता रावटे, गोमती नागवंशी चेतन व किसान उपस्थित थे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
राजनांदगांव सेवाभावी संस्था उदयाचल के मार्गदर्शन में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन शुभ होंडा के सौजन्य से महावीर सेवा समिति दल्ली राजहरा के तत्वाधान में समरथ भवन में किया गया शिविर में राजकोट ( गुजरात ) निवासी आयुर्वेदिक दंत वैद्या डॉक्टर सरोजबेन जोशी एवं हर्षद भाई जोशी द्वारा मरीजों के दांतों की जांच कर उचित परामर्श दिया ,साथ ही साथ सड़े गले दांतो को ( आयुर्वैदिक जालंधर बंध योग प्रक्रिया द्वारा ) बिना दर्द के इंजेक्शन के आसानी से दांत निकाले गये। ब्लड प्रेशर एवं शुगर के मरीजों का टेस्ट कर के ही दांत निकला गया। लोग इनके दांत निकलने की प्रक्रिया को देख आश्चर्य चकित हो रहे थे। किसी ने 1 किसी ने 2 और एक मरीज के तो एक साथ 11 दांत निकले। दांत निकलने के बाद गरम पानी से कुल्ला करवा कर निःशुल्क् दवाई भी दिया गया । कार्यक्रम के प्रयोजक अतुल जैन एवं उदयाचल की टीम का सहयोग मिला । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महावीर सेवा समिति के सदस्य गौतम बाफना ,दिनेश माल,क्रांति जैन,जसराज बुरड़,गुलाब लोढ़ा, महावीर चौरड़िया, अंकित गुणधर,आकाश जैन,प्रवीण छाजेड, विनय छाजेड,सुमित माल,एवं चम्पालाल गुणधर,सुनील भंसाली,एवं सकल जैन समाज का सहयोग् मिला।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
लक्ष्मी जगार कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर सांसद दीपक बैज
परंपरागत तरीके से ग्रामीणों ने किया सांसद का भव्य स्वागत
जगदलपुर :- बस्तर सांसद दीपक बैज मंगलवार को ग्राम माड़पाल में आयोजित लक्ष्मी जगार कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपने सांसद का परंपरागत आदिवासी संस्कृति के अनुसार भव्य स्वागत किया। बैज ने समृद्ध आदिवासी परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण तथा इस विरासत को आने वाली पीढ़ी को ऐसी ही भव्यता और एकजुटता के साथ सौंपने की अपील ग्रामीणों से की। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के ग्राम माड़पाल में 27 दिसंबर को लक्ष्मी जगार उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे।
गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने बैज का आदिवासी संस्कृति के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। आरंभ में महिलाओं ने उनकी आरती उतरी। कलश यात्रा निकाली गई और बाजे गाजे के साथ सांसद दीपक बैज को आयोजन स्थल तक ले जाया गया। मंच पर आयोजन से जुड़े प्रमुखों ने बैज का फूल मालाओं से स्वागत किया। देवी मां की पूजा अर्चना करने के बाद सांसद ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की अपनी विशिष्ट पहचान है। इन समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हमें एकजुटता के साथ इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन निरंतर करते रहना होगा। अपनी इस समृद्ध विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने और उसे सतत आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम अपने पुरखों से मिली इस विरासत को अब तक संजोए हुए हैं, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज की युवा पीढ़ी को भी हमारी आदिवासी विरासत का महत्व समझना होगा। आदिवासी युवा पाश्चात्य संस्कृति के मकड़जाल में ना उलझे और अपनी परंपराओं तथा संस्कृति से जुड़े रहें। तभी हमारे आदिवासी समाज का गौरव कायम रह सकेगा। सांसद बैज ने ग्राम माड़पाल और वहां के ग्रामीणों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक बड़ा ही सुसंस्कारित, प्रगतिशील और भाईचारा से ओतप्रोत गांव है। माड़पाल के ग्रामीण नेकदिल और उत्कृष्ट विचारों से अभिप्रेरित हैं। उनका कोई मुकाबला नहीं है। यह गांव लगातार तरक्की करता रहे यही मेरी कामना है। सांसद बैज के समक्ष ग्रामीणों ने गांव से संबंधित कुछ मांगें रखी, जिन्हें पूरा करने का आश्वासन सांसद दीपक बैज ने दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
ओपन चैलेंज बस्तर फुटबॉल ट्राफी नाकआउट प्रतियोगीता2022…इस टूर्नामेंट का आज दसवाँ दिन और इस टूर्नामेंट का अन्तिम क्वार्टर फाइनल मैच स्वाभिमान क्लब गुम्मा ओडीसा और बैलाडीला फूटबाल क्लब किरण्दूल के बिच खेला गया जिसमे गुम्मा की टिम ने 3-0 से मैच को अपने नाम किया और सेमीफाइनल मे प्रवेश किया। इस मैच के सेंटर रेफरी दिपक डहरिया और सहायक रेफरी मे अगेन्द्र नाथ और अमर सोनी थे आज के मुख्य अतिथि हरिस कवासी जी थे और विशिष्ट अतिथि के रूप राजीव शर्मा जी थे दोनो ही अथिति का स्वागत नगरनार के प्रसिद्ध माढीया नाट से किया गया ।
डौंडी लोहारा — स्थानीय विकास खंड अंतर्गत जामडी पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास महात्यागी द्वारा आज वनांचल क्षेत्र कुई कुकदुर जिला कवर्धा में जामडी पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास जी के आमंत्रण पर ज्योतिष पीठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का आगमन हुआ भव्य बाइक रैली के द्वारा युवाओं ने धर्म के जयघोष के साथ महाराज को नगर प्रवेश करवाया इसके पश्चात रथ यात्रा और पाटेश्वर संस्कार वाहिनी के माताओं के कलश यात्रा के साथ जगतगुरु शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत किया यज्ञ स्थल की सुंदरता और पवित्रता देखकर जगतगुरु शंकराचार्य जी भाव विभोर हो उठे और उन्होंने संत श्री राम बालक दास जी और कुई कुकदर क्षेत्र के आयोजक समिति की भूमि भूमि प्रशंसा कर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर में जामडी पाटेश्वर सेवा संस्थान के संचालक राम बालक दास जी ने जगत गुरु शंकराचार्य जी को एक आवेदन पत्र सौंपा जिसमें फॉरेस्ट विभाग के द्वारा जामडी पाटेश्वर धाम में ब्रह्मलीन राज योगी बाबा जी के समाधि निर्माण को रोकने का नोटिस दिया गया है उसकी कॉपी संलग्न थी इस पत्र को पढ़कर जगतगुरु शंकराचार्य जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि छत्तीसगढ़ शासन का वन विभाग सतर्क हो जाए राज योगी बाबा ने कठिन तपस्या जामडी पाटेश्वर धाम में कि जहां हम भी जा चुके हैं और आने वाले राज योगी बाबा जी की पुण्यतिथि में स्वयं जगतगुरु शंकराचार्य जी अविमुक्तेश्वरानंद जी श्री जामडी पाटेश्वर धाम में कथा करने वाले हैं। जगतगुरु शंकराचार्य जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के अंतर्गत वन विभाग अच्छी तरह समझ ले कि परम पूज्य ब्रह्मलीन राज योगी बाबा जी की समाधि मंदिर निर्विघ्न रुप से जामडी पाटेश्वर धाम में बनेगी इसमें किसी भी प्रकार से विघ्न डालने का प्रयास ना करें नहीं तो संत समाज एवं सनातनी हिंदू समाज इसका विरोध करेगा उन्होंने कहा कि 10 दिन के अंदर समाधि निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन प्रदान करें तत्पश्चात वनांचल क्षेत्र के सैकड़ों गांव से आए हुए श्रद्धालु भक्तों माताओं को पूज्य महाराज ने मंच से संबोधित किया वहां पर भी उन्होंने जामडी पाटेश्वर धाम एवं संत राम बालक दास जी के कार्यों की प्रशंसा कर उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि ब्रम्हलीन राज योगी बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में जन्म लिया और सारा जीवन सीता राम नाम का प्रचार किया और पाटेश्वर धाम के द्वारा लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन किया आज ऐसे ब्रह्मलीन संत राज योगी बाबा जी का समाधि मंदिर निर्माण होना है जिस पर रोक लगाकर छत्तीसगढ़ विभाग का वन विभाग बहुत गलत कर रहा है।
सरकार इस पर तत्काल संज्ञान ले जगतगुरु शंकराचार्य जी ने कुई कुकदर क्षेत्र में हो रहे ईसाई धर्मांतरण कार्यों से भी सावधान रहने को कहा और संत राम बालक दास जी के द्वारा यज्ञ का आयोजन और पाटेश्वर संस्कार वाहिनी का गांव गांव में गठन कार्य को उचित ठहराते हुए इस कार्य को और आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने संत को प्रेरित किया
24 दिसंबर को कुम्हारपारा स्थित बंद मकान अंदर बेडरूम में मिला था मृतक का शव मृतक व्यक्ति घेवरचंद खत्री निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर क्षेत्र का आरोपियो के द्वारा चोरी करने के नियत से घटना को दिया अंजाम तीनों आरोपी जिला कांकेर निवासी सिटी सर्विलेंस सिस्टम अंन्तर्गत लगाये गये कैमरो की महत्वपूर्ण भूमिका
नाम आरोपी-ः 1. साधना मंडल पति स्व0 सुनील मंडल उम्र 35 वर्ष नि0 अंचला थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर उडिसा हाल-रमाकांत शर्मा गली, अन्नपूर्णापारा जिला कांकेर (छ0ग0) 2. सुहेल उर्फ शाहरूख खान पिता याकुब खान उम्र 28 साल नि0 अन्नपुर्णापारा जिला कांकेर (छ0ग0)
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 24 दिसंबर 2022 को कुम्हारपारा घर अंदर मिले, संदेहास्पद शव एवं वारदात की गुत्थी को सुलझाने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विवरणः- (कुम्हारपारा स्थित बंद मकान में मिला था मृतक का शव)
दिनांक 23 दिसंबर को प्रार्थी अरूण कुमार खत्री निवासी सनसिटी लालबाग जगदलपुर ने थाना आकर बताया कि अपने भाई घेवरचंद खत्री का दिनांक 20.12.2022 से घर पर ताला लगा होना व फोन बंद होने से कोई संपर्क न होने की सूचना थाने पर मिलने से गुमशुदगी का रिपोर्ट किया गया था। दिनांक 24.12.2022 को गुम इंसान जाॅच के दौरान प्रार्थी अरूण खत्री के साथ गुमशुदा व्यक्ति के घर जाकर ताला तोड़कर अंदर जाकर देखने पर कुम्हारपारा स्थित बंद मकान में संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी पहचान घेवरचंद खत्री उम्र 64 साल निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर के रूप में हुई। उक्त मामले में मर्ग जाॅच व घटनास्थल निरीक्षण एवं परिस्थतिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक घेवरचंद खत्री का हत्या होना पाये जाने से मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 451/2022 धारा 302 (भादवि0) का अपराध दर्ज कर, अनुसंधान में लिया गया था।
अनुसंधानः- प्रकरण में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल गीतिका साहू व नासिर बाठी के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर, मामले को अनुसंधान किया जा रहा था। पूर्व में मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरे से प्राप्त फुटेज, घटनास्थल पर मिले साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के अनुरूप आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के सुचना प्राप्त हुआ कि एक संदेही महिला मृतक के घर से बाहर जाती देखी गई है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू,तारीक हरीश,जितेन्द्र कोसले के नेतृत्व में टीम गठित कर, आरोपिया की गिरफ्तारी के लिये कांकेर रायपुर की ओर टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा रायपुर में मामले से संबंधित एक संदिग्ध महिला की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर उसने अपना नाम साधना मंडल निवासी अन्नपुर्णापारा कांकेर का होना बतायी। जिससे विस्तृत पुछताछ करने पर उसने घटना दिनांक 20,21 दिसंबर 2022 को रात्रि में जमाल मिल के पीछे श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड कुम्हारपारा में स्थित मृतक घेवरचंद खत्री के घर में अपने साथी सुहेल उर्फ शाहरूख, गोलू जो कांकेर निवासी है, के साथ मिलकर गला दबा कर हत्या करना स्वीकार करने पर साधना मंडल व सुहेल उर्फ शाहरूख खान की गिरफ्तारी कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी शेष है।
तरीका वारदातः-
प्रकरण के मुख्य आरोपिया साधना मंडल के द्वारा बताया गया कि मृतक घेवरचंद खत्री के साथ संपर्क होने से उसका लगातार मृतक के घर में आना-जाना था। जो विगत 06 माह से मृतक घेवरचंद खत्री के संपर्क थी। बीच-बीच में मृतक से मिलने एक दो दिन के लिये कांकेर से जगदलपुर आते रहती थी कुछ दिनो से पैसा कम मिलने की बात को लेकर मृतक से लड़ाई झगड़ा हो जाता था। ये जब लड़ाई करके कांकेर चली जाती थी तो इसे बार-बार फोन करता था और वापस आने को कहता था। कुछ समय से इसे घर चलाने के लिये पैसे की आवश्यकता थी। एक दिन कांकेर निवासी सुहेल उर्फ शाहरूख खान से इसकी मुलाकात हुई सुहेल अच्छी तरह से जानता था कि साधना घेवरचंद खत्री के यहाॅ आना-जाना करती है। जो ठीक ठाक व पैसे वाला आदमी है, सुहेल इसे रोज उसके पैसे को लेने के लिये कहता था। घटना के दिन दिनांक 20.12.2022 को सुहेल के कहे अनुसार ये, सुहेल व गोलू तीनो एक किराये की स्कोडा कार में जगदलपुर आये। ये शाम को मृतक घेवरचंद खत्री के घर चली गई तथा सुहेल व गोलू स्कोडा कार में जगदलपुर शहर में घुमने लगे। देर रात को मृतक के शराब पीकर सो जाने के बाद ये घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को बंद करके समय का इंतजार कर रही थी। देर रात्री फोन से बात होने के बाद सुहेल उर्फ शाहरूख दरवाजा खोलने बोला तब साधना मंडल घर का दरवाजा खोली जिसके बाद सुहेल व गोलू घर अंदर आये और उसके बाद योजना के अनुसार घेवरचंद खत्री की तीनों मिलकर गला एवं मुंह दबाकर तथा पैर बांधकर हत्या कर दिये जिसके बाद घर में लगा लाॅकर को तोड़ने लगे और लाॅकर नहीं टुटने पर दिवाल से निकालकर साथ ले गये। जाते समय घर का दरवाजा में बाहर से ताला लगाकर चले। जाते समय जंगल में रूककर लाॅकर को तोडकर, लाॅकर में रखे 10,000/-रूपये व चांदी के सिक्के व पायल को आपस में बाट लिये। दिनांक 21.12.2022 को मैं बचने के हिसाब से बस में बैठकर रायपुर चली गई तथा गोल और सुहेल कांकेर में ही रूक गये।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:- निरीक्षक- एमन साहू, धनंजय सिन्हा, तारिक हरीश, जितेन्द्र कोसले उप.निरी.- प्रमोद ठाकुर, अमित सिदार,रनेश सेठिया सहा.उप.निरी- सुधराम नेताम प्र.आर. – अनंतराम बघेल,मौसम गुप्ता, आरक्षक- भुपेन्द्र नेताम, रवि सरदार, प्रकाश नायक, युवराज सिंह ठाकुर, पितवास आचार्य, तोमिन कुंजाम, सोनु गौतम, हिमांशु यादव, दीपक कुमार।
—000—
प्रेस विज्ञप्ति जिला बस्तर,जगदलपुर (दिनाॅंक 27.12.2022)
शहर में संदेहास्पद हत्या की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझायी 24 दिसंबर को कुम्हारपारा स्थित बंद मकान अंदर बेडरूम में मिला था मृतक का शव मृतक व्यक्ति घेवरचंद खत्री निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर क्षेत्र का आरोपियो के द्वारा चोरी करने के नियत से घटना को दिया अंजाम तीनों आरोपी जिला कांकेर निवासी सिटी सर्विलेंस सिस्टम अंन्तर्गत लगाये गये कैमरो की महत्वपूर्ण भूमिका
नाम आरोपी-ः 1. साधना मंडल पति स्व0 सुनील मंडल उम्र 35 वर्ष नि0 अंचला थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर उडिसा हाल-रमाकांत शर्मा गली, अन्नपूर्णापारा जिला कांकेर (छ0ग0) 2. सुहेल उर्फ शाहरूख खान पिता याकुब खान उम्र 28 साल नि0 अन्नपुर्णापारा जिला कांकेर (छ0ग0) –000– उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 24 दिसंबर 2022 को कुम्हारपारा घर अंदर मिले, संदेहास्पद शव एवं वारदात की गुत्थी को सुलझाने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विवरणः- (कुम्हारपारा स्थित बंद मकान में मिला था मृतक का शव)
दिनांक 23 दिसंबर को प्रार्थी अरूण कुमार खत्री निवासी सनसिटी लालबाग जगदलपुर ने थाना आकर बताया कि अपने भाई घेवरचंद खत्री का दिनांक 20.12.2022 से घर पर ताला लगा होना व फोन बंद होने से कोई संपर्क न होने की सूचना थाने पर मिलने से गुमशुदगी का रिपोर्ट किया गया था। दिनांक 24.12.2022 को गुम इंसान जाॅच के दौरान प्रार्थी अरूण खत्री के साथ गुमशुदा व्यक्ति के घर जाकर ताला तोड़कर अंदर जाकर देखने पर कुम्हारपारा स्थित बंद मकान में संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी पहचान घेवरचंद खत्री उम्र 64 साल निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर के रूप में हुई। उक्त मामले में मर्ग जाॅच व घटनास्थल निरीक्षण एवं परिस्थतिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक घेवरचंद खत्री का हत्या होना पाये जाने से मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 451/2022 धारा 302 (भादवि0) का अपराध दर्ज कर, अनुसंधान में लिया गया था।
अनुसंधानः- प्रकरण में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल गीतिका साहू व नासिर बाठी के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर, मामले को अनुसंधान किया जा रहा था। पूर्व में मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरे से प्राप्त फुटेज, घटनास्थल पर मिले साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के अनुरूप आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के सुचना प्राप्त हुआ कि एक संदेही महिला मृतक के घर से बाहर जाती देखी गई है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू,तारीक हरीश,जितेन्द्र कोसले के नेतृत्व में टीम गठित कर, आरोपिया की गिरफ्तारी के लिये कांकेर रायपुर की ओर टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा रायपुर में मामले से संबंधित एक संदिग्ध महिला की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर उसने अपना नाम साधना मंडल निवासी अन्नपुर्णापारा कांकेर का होना बतायी। जिससे विस्तृत पुछताछ करने पर उसने घटना दिनांक 20,21 दिसंबर 2022 को रात्रि में जमाल मिल के पीछे श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड कुम्हारपारा में स्थित मृतक घेवरचंद खत्री के घर में अपने साथी सुहेल उर्फ शाहरूख, गोलू जो कांकेर निवासी है, के साथ मिलकर गला दबा कर हत्या करना स्वीकार करने पर साधना मंडल व सुहेल उर्फ शाहरूख खान की गिरफ्तारी कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी शेष है।
तरीका वारदातः-प्रकरण के मुख्य आरोपिया साधना मंडल के द्वारा बताया गया कि मृतक घेवरचंद खत्री के साथ संपर्क होने से उसका लगातार मृतक के घर में आना-जाना था। जो विगत 06 माह से मृतक घेवरचंद खत्री के संपर्क थी। बीच-बीच में मृतक से मिलने एक दो दिन के लिये कांकेर से जगदलपुर आते रहती थी कुछ दिनो से पैसा कम मिलने की बात को लेकर मृतक से लड़ाई झगड़ा हो जाता था। ये जब लड़ाई करके कांकेर चली जाती थी तो इसे बार-बार फोन करता था और वापस आने को कहता था। कुछ समय से इसे घर चलाने के लिये पैसे की आवश्यकता थी। एक दिन कांकेर निवासी सुहेल उर्फ शाहरूख खान से इसकी मुलाकात हुई सुहेल अच्छी तरह से जानता था कि साधना घेवरचंद खत्री के यहाॅ आना-जाना करती है। जो ठीक ठाक व पैसे वाला आदमी है, सुहेल इसे रोज उसके पैसे को लेने के लिये कहता था। घटना के दिन दिनांक 20.12.2022 को सुहेल के कहे अनुसार ये, सुहेल व गोलू तीनो एक किराये की स्कोडा कार में जगदलपुर आये। ये शाम को मृतक घेवरचंद खत्री के घर चली गई तथा सुहेल व गोलू स्कोडा कार में जगदलपुर शहर में घुमने लगे। देर रात को मृतक के शराब पीकर सो जाने के बाद ये घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को बंद करके समय का इंतजार कर रही थी। देर रात्री फोन से बात होने के बाद सुहेल उर्फ शाहरूख दरवाजा खोलने बोला तब साधना मंडल घर का दरवाजा खोली जिसके बाद सुहेल व गोलू घर अंदर आये और उसके बाद योजना के अनुसार घेवरचंद खत्री की तीनों मिलकर गला एवं मुंह दबाकर तथा पैर बांधकर हत्या कर दिये जिसके बाद घर में लगा लाॅकर को तोड़ने लगे और लाॅकर नहीं टुटने पर दिवाल से निकालकर साथ ले गये। जाते समय घर का दरवाजा में बाहर से ताला लगाकर चले। जाते समय जंगल में रूककर लाॅकर को तोडकर, लाॅकर में रखे 10,000/-रूपये व चांदी के सिक्के व पायल को आपस में बाट लिये। दिनांक 21.12.2022 को मैं बचने के हिसाब से बस में बैठकर रायपुर चली गई तथा गोल और सुहेल कांकेर में ही रूक गये।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:- निरीक्षक- एमन साहू, धनंजय सिन्हा, तारिक हरीश, जितेन्द्र कोसले उप.निरी.- प्रमोद ठाकुर, अमित सिदार,रनेश सेठिया सहा.उप.निरी- सुधराम नेताम प्र.आर. – अनंतराम बघेल,मौसम गुप्ता, आरक्षक- भुपेन्द्र नेताम, रवि सरदार, प्रकाश नायक, युवराज सिंह ठाकुर, पितवास आचार्य, तोमिन कुंजाम, सोनु गौतम, हिमांशु यादव, दीपक कुमार।
अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज 18 गढ़ महासभा मुख्यालय बड़ेडोंगर के तत्वाधान में गढ़ बड़ाजी के आश्रित पाली ग्राम अलवा में जिला स्तरीय शक्ति दिवस कार्यक्रम 26 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ । प्रदेश मीडिया प्रभारी रूपेंद्र मांझी हल्बा समाज छ ग व अध्यक्ष जिला बस्तर हल्बा समाज युवा प्रभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि आज के इस ऐतेहासिक दिन में हल्बा समाज हर राज्य हर गांव हर जिले में ग्रामीण स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक इस बड़े ही हर्षोल्लास एवं एक उस्तव के रुप में मनाया जाता है , आज के ही दिन हल्बा समाज ने अपनी मूल शक्ति का परिचय देते हुये विभिन्न राज्यो में निवासरत हलबाओ को एक मंच में लाया था और समाज को मजबूत किया था इसलिय सन 1998 से लगातार हर वर्ष 26 दिसम्बर को शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस वर्ष जिला स्तरीय शक्ति दिवस कार्यक्रम जिला बस्तर गढ़ बड़ाजी के पाली ग्राम अलवा में आयोजित हुई जिसके मुख्यातिथि थे माननीय राजमन बेंजाम जी विधायक चित्रकोट विधानसभा ,व विशिष्ट अतिथि थे आदरणीय जानकी राव जनपद अध्यक्ष तोकापाल , मिठू राम लेकाल सम्भागीय संरक्षक सम्भाग बड़ाजी , सीता राम बाकड़ा जी गढ़ अध्यक्ष गढ़ बड़ाजी , श्रीमती निलावती मांझी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट , सदन राम लेकाल अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोस्ट के सानिध्य में कार्यक्रम की शुरुआत हुई , सर्वप्रथम सेकड़ो की संख्या में समाज के लोगो के द्वारा माई दंतेश्वरी जी की प्रभात फेरी के साथ गांव के चारो ओऱ माई जी की डोली की प्रक्रिमा किया गया , तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल में समाज का ध्वजा रोहण किया गया और माई जी की सेवा अर्जी कर मंचासीन कार्यक्रम शुरुआत हुई जिसमें मुख्यातिथि व विशिष्ठ अतिथियो ,समाज प्रमुख पधादिकारी जनों का पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण से स्वागत हुआ । कार्यक्रम में विभिन्न रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम , सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता , अतिथियों का उध्बोधन हुआ , उद्धबोधन की श्रेणी में मुख्यातिथि माननीय राजमन बेंजाम जी विधायक चित्रकोट ने कहा कि समाज की एकता ,अखंडता के लिये समाज मे विभिन्न कार्यक्रम होते है ,और इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन समाज को मजबूत बनाता है , विधायक जी ने ढोढरेपाल पाली ग्राम को सामाजिक भवन बनाने की घोषणा की है। उपयुक्त कार्यक्रम में उपस्तिथ थे , देवी प्रसाद बेंजाम मंडल अध्यक्ष बेजेपी तोकापाल , श्रीमती जानकी राव जनपद अध्यक्ष , ताराबत्ती बेंजाम सम्भागीय सचिव लोकेश्वर बाकड़ा सम्भागीय सचिव , अनंत बाकड़ा गढ़ नाइक बड़ाजी , शम्भूनाथ चालकी , श्रीधर बाकड़ा , दिगपाल बाकड़ा , मिठुराम लेकाल , जमुना बाकड़ा ,रयमती खीरसान , टेमनाथ शार्दूल , जयदेव गागड़ा , भदरु ख़िरसान , लखबन्धु बाकड़ा , चंद्रशेखर बघेल ,आदि सेकड़ो की संख्या में समाज के लोग मौजूद थे ।
जिसने राज्य बनाया कांग्रेस उनकी मूर्ति का विरोध कर रही- धुर्वे
दल्लीराजहरा जिलाध्यक्ष बालोद भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत चिखलाकसा विक्रम ध्रुवे ने भिलाई में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना का विरोध करने पर कांग्रेस की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि जिसने छत्तीसगढ़ निर्माण किया, उस महान नेता का कांग्रेस अपमान कर रही है। एक खानदान विशेष की गुलामी कर रहे कांग्रेसियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि यदि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण नहीं किया होता तो आज न यह सत्ता सुख भोग रहे होते और न इस राज्य को कांग्रेस का एटीएम बनाकर लूट रहे होते। कांग्रेसी इतने कृतघ्न हो गए कि छत्तीसगढ़ राज्य बनाने वाले की मूर्ति लगाने का विरोध करते हुए मारपीट और पथराव कर रहे हैं। यह है कांग्रेस का चरित्र।
धुर्वे ने कहा कि भिलाई में वहां के नागरिकों की पर्यावरण समिति 5 साल से चित्र रखकर अटल उद्यान में अटल जी की जयंती मनाती है। उद्यान की भूमि भिलाई स्टील प्लांट की है। इसलिए स्थानीय नागरिकों की मांग पर 20 दिसंबर 2019 को जोन आयुक्त ने भिलाई स्टील प्लांट को पत्र भेजा था और विधिवत मूर्ति स्थापित करने की अनुमति भी मांगी थी। कांग्रेस के नेता और कांग्रेस के गुंडों ने अपने आकाओं के निर्देश पर राजनीतिक द्वेषवश वहां का माहौल खराब करने का प्रयास किया। कांग्रेस का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
भुपेश सरकार की उदासीनता के कारण लोगो को आवास का नहीं मिल रहा लाभ -संतोष पांडेय
जिस जनता ने कांग्रेस को सत्ता मे बिठाया उसी जनता का भुपेश बघेल सरकार ने आवास छीना – केदार कश्यप
भानपुरी – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर मोर आवास मोर अधिकार के तहत आज भाजपा मण्डल भानपुरी के ग्राम बनियागाँव में सभा आयोजित कर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम कर सर्वे सूची में नामदर्ज ऎसे हितग्राहियों का फार्म भरवाकर इस राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जनों को अवगत करवाया इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी व सांसद संतोष पांडेय व विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी उपस्थित हुए।
इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से प्रदेश भर के लाखो परिवारो को वंचित रखा गया है। उंन्होने कहा कि पक्का घर हासिल करना प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है इसे उनका अधिकार मानते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की गई आज प्रदेश भर में लाखो लोग इस योजना का लाभ उठा चुके है,परन्तु राज्य सरकार के रवैये से प्रदेश के लोगो को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। आगे उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा लगभग स्वीकृत करीब 12 लाख प्रधानमंत्री आवास छत्तीसगढ़ सरकार ने रोक रखा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण हितग्राहियों के आवास अधूरे पड़े लोगो को किस्तों के किये भटकना पड़ रहा है। आज गरीबो के लिए समस्या बनी हुई है कि उनका पक्का मकान में जीवन व्यतीत करने का सपना कैसे पूरा होगा उन्होने प्रदेश में हत्या चोरी भ्रष्टाचार और अन्य आपराधिक घटनाओ में बढ़ोतरी को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। तत्पश्चात सभा को भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भी सम्बोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब परिवार के बारे में इतना अच्छा सोच विचार रखा है कि मेरे देश के गरीब परिवारो के पास पक्का छत पक्का मकान हो जाए पर राज्य की कॉंग्रेस सरकार ऎसा बिल्कुल नही चाहती जैसे जनता ने कांग्रेस पार्टी को राज्य में सत्ता पर बैठाया है उसी तरह राज्य की जनता सत्ता छीनना भी जानती है सरकार अपने घमंड मे चूर है इन्हे प्रदेश की जनता की फ़िक्र नहीं है। पुरे प्रदेश मे विकास के सारे कार्य ठप्प पड़े है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रुपसिंग मंडावी, शेखर जोशी, यशवंत ठाकुर, सरपंच लुदरू राम, केशव ठाकुर, भास्कर जोशी, प्रवीण संखाला, लुदू राम कश्यप, संभू, लेजा राम, बड़ी संख्या में हितग्राही, ग्रामीणजन व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।