City Media - Page 912 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 912

आदिवासियों के हित में काम कर रहे हैं सीएम भूपेश बघेल : रेखचंद

0
  • अखिल भारतीय हल्बा – हल्बी समाज के सामुदायिक भवन का संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन


जगदलपुर नगर के कालीपुर में अखिल भारतीय हल्बा – हल्बी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने शनिवार को भूमिपूजन किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री, सांसद, प्रभारी मंत्री व बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष की ओर से समाज को बधाई दी और देवी- देवताओं का जयकारा लगवाया।

जैन ने बस्तर अंचल के विकास के प्रति मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया और उनके नेतृत्व में आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। देवगुड़ी संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्य को उन्होंने कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। रेखचंद जैन ने लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में स्टील प्लांट न लगने पर किसानों से ली गई जमीन की वापसी, वनाधिकार पट्टा, 65 प्रकार के वनोपजों की खरीदी, स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल आदि कार्य भी गिनाए। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तहत जो कार्य कर रहे हैं, उनका परिणाम सामने आने लगा है। समाज में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन के कारण लोग भूपेश है तो भरोसा है, की बात कह रहे हैं। जैन ने कहा कि हल्बा समाज मेरा परिवार है। अभी मैंने समाज के भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख 92 हजार रुपए दिए हैं, आगे भी पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
दुख में हमदर्द बनकर खड़े रहते हैं जैन
आरंभ में स्वागत भाषण हल्बा समाज के जिला अध्यक्ष डॉ. टीआर रात्रे ने दिया। उन्होने विधायक की मौजूदगी को समाज के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया और जैन को सभी जाति – समाजों के दुख- सुख में हमेशा खड़े रहने वाला सच्चा साथी करार दिया। डॉ. रात्रे ने कहा कि हल्बा समाज के कर्मवीरों ने देश के विकास में योगदान दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी समाजों में समन्वय स्थापित करने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान खगपति देहारी, चमरु राम राऊत, सियाराम चनाब, केएल भंडारी, जीआर रावटे, खगेश्वर भोयर, माहरू राम, ओपी भूआर्य, जीएल कोकिला, आरएस सूर्यवंशी, उमेश ठाकुर, शकुन्तला, गिरिवर रावटे, केआर ठाकुर, अनिता रात्रे, सुकेंद्र नायक, भरत राहुल, सोनादेई, केआर रात्रे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन संजीवन भूआर्य ने किया। इस दौरान कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, कौशल नागवंशी, अमरनाथ सिंह, सुरेंद्र झा, कमलेश पाठक, विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद थे।

भारत रत्न अटल जी अजात शत्रु एवं सुशासन के प्रतीक, प्रधानमंत्री की मन की बात सर्वस्पर्शी, सभी के लिए महत्वपूर्ण- संजय पाण्डेय

0
  • डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्डवासियों एवं भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात, मनाया अटल जी के जन्मतिथि पर सुशासन दिवस ॥

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर आज बूथ क्र.73, सौंरा पारा, मोहन नगर मार्ग, डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड जगदलपुर में वार्डवासियों और भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण सुना।

इस अवसर पर बतौर अतिथि संजय पांडेय, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज मन की बात का 96वां एपिसोड था। 3 अक्टूबर, 2014 को ये कार्यक्रम शुरू हुआ था। आज भी इस कार्यक्रम की रोचकता और प्रासंगिकता बरकरार है।


मोदी जी ने मन की बात में शिक्षा के विषय पर चर्चा की। योग, आयुर्वेद, प्राथमिक चिकित्सा के बारे में चर्चा की। बच्चों की परीक्षा पर चर्चा की, जल संरक्षण और पर्यावरण पर चर्चा की। कोरोना के समय ऑक्सीजन ले जाने वाले ड्राइवर के साथ भी चर्चा की।आज, हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। हम सभी को प्रधानमंत्री जी के मन की बात को ध्यान से सुनने व उनके द्वारा दिये मार्गदर्शन को आत्मसात करने की जरूरत है।
मन की बात के संभाग प्रभारी संजय पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भला कौन भूल सकता है। वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया।
इस अवसर पर उपस्थित अविनाश श्रीवास्तव युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि मान. अटल बिहारी बाजपेई जी लेखक कवि और प्रखर वक्ता थे । भारत में पक्ष विपक्ष दोनों के सम्मानीय नेता रहने के साथ वह पहले ग़ैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हुए जो पूरे 5 वर्ष के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर सकें । उन्हें सुशासन दिवस के रूप में आज सारा देश नमन कर रहा है ।
इस अवसर पर भाजपा के कार्यालय जिला प्रभारी सतीश बाजपेयी ,तेजपाल शर्मा सुप्रियो मुखर्जी जगन्नाथ साहा जयंत विश्वास शैलेश गोस्वामी हेमंत राव गोविंद सिंह वर्मा दीपा सिंह बैस यह सौदा यादव मुरलीधर अच्छा है पिंकी यादव अजय बेसरा रजनी नागा प्रभास शरमन दिवसीय साहू व संतोष नाग,थैलेस पाणिग्रही सहित कई कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित थे !

कोकानपुर में गुरूघासी दास जयंती घुमधाम से मनाया गया

0

कोरर–ग्राम कोकानपुर में गुरूघासी दास जयंती मुख्य अतिथि कांकेर विधायक एव संसदीय सचिव मा.शिशुपाल शोरी जी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मा.हेमंत धुरु विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य डिकुंतला साहू मंडी उपाध्यक्ष महेंद्र यादव व्यवसायी राजकुमार राठी जिला सयुक्त सचिव राघवेंद्र राजपूत जिला सचिव अकरम कुरैशी जिला सयुक्त महामंत्री गणेश सोनी.वेदप्रकाश देवांगन शब्बीर खान मणी सिन्हा की गरिमामई उपस्थिति में मनाया गया ।इस अवसर मुख्य अतिथि मा.शिशुपाल शोरी मा.हेमंत धुरु ने संत गुरुघासी दास जी के बताए सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष शिवराम बंजारे राजू बंजारे.बोधी बंजारे महेश भारती पवन बंजारे राधे बंजारे.आदि उपस्थित थे ।

विशाल निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर मंगलवार को

0

विगत कुछ वर्षों से दल्ली राजहरा कि जनता के मांगों को देखते हुए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन दिनांक 27/12/2022 दिन मंगलवार को श्री शुभ होंडा के सौजन्य एवं महावीर सेवा समिति के तत्वाधान मे समरथ भवन मे किया जा रहा है जिसमें अहमदाबाद निवासी प्रख्यात आयुर्वेदिक दंत वैद्य श्रीमति सरोजबेन जोशी एवं दंत वैद्य हर्षद भाई जोशी द्वारा सड़े गले दांत बिना इंजेक्शन बिना दर्द के जालंधर बंध योग प्रक्रिया से आसानी से निकाले जाएंगे । विशेष:- शुगर पेशेंट, ब्लड प्रेशर और हार्ट पेशेन्ट के टेस्ट कर दांत तुरंत निकाले जाएंगे । नगर वासियों से निवेदन है की अग्रिम पंजीयन् के लिए सम्पर्क करे। क्रांति जैन 9425562001 ,गुलाब लोढ़ा 9165932665 ,आकाश जैन् 9425555178 से सम्पर्क कर सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सुशासन दिवस के रूप में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का मनाया जन्मदिन

0
  • भारत रत्न अटल जी के जन्मदिन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

जगदलपुर— भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता विभाग जिला बस्तर द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में 25 दिसंबर को मनाया गया। जिसके अंतर्गत जगदलपुर के पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में स्थित बाल उद्यान में सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को याद किया गया।
जिला संयोजक राजा यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया एवं अटल जी को श्रद्धांजलि भी दी गई।


इस अवसर पर जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वाजपेई जी ने भारतीय राजनीति को दिशा देने का काम किया उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश में सड़कों का निर्माण, परमाणु परीक्षण अनेक कार्य हुए।
जिला संयोजक राजा यादव ने कहा स्वच्छता अभियान चलाकर हमने अटल जी का जन्मदिन मनाया है। देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेई जी के पद चिन्हों पर चलकर हमें आगे बढ़ना है। देश को स्वच्छ रखना है।
प्रदेश सदस्य स्वच्छता विभाग संग्राम सिंह राणा ने कहा स्वच्छता के संदेश को घर घर पहुंचाने का हम सब को संकल्प लेना चाहिए। अटल जी के जन्मदिन के अवसर पर हम उन्हें याद करते हैं। उनकी कविताओं मे देश की उन्नति का संदेश रहता था।
इस अभियान में मुख्य रूप से राजाराम तोडेम, ममता पोटाई, राम नरेश पांडे, के.के द्विवेदी, रोशन झा, राम कुमार मंडावी, रवि यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

झलमला चौक बालोद में गन्ना गाड़ियो में लगाया गया रिफ्लेक्टर टेप

0
  • 39 लापरवाह वाहन चालकों पर 12,900 रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही
  • आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्षन में यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में दिनांक 23.12.2022 को गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप (रेडियम) लगाने अभियान चलाया गया। मां दंतेश्वरी शक्कर कारखाना करकाभाठ में गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ होने के कारण झलमला चौक बालोद के पास गन्ना लोड़ कर जाने वाले गड़िया के पलटने से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के संभावित खतरे को देखने हुए बालोद पुलिस ने गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप (रेडियम) लगाया गया,

जिससे रात्रि में वाहन चालन के समय स्पष्ट दिखाई दे व गन्ना गाड़ियों से पीछे से टक्कर से होने वाली दुर्घटनाओं में कमीं लाये जा सकें। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि गन्ना गाड़ियों के परिचालन के समय संयमित गति वाहन चलाएं रोड़ किनारे वाहनों की पार्किंग न करे, वाहनों में यदि यांत्रिक खराबी आ जाती है तभी पर्याप्त चौड़ी सड़क किनारे वाहनों को साइड में लगाकर पर्याप्त सुरक्षा घेरा लगावे। गन्ना वाहन मालिक अपने गन्ना परिवहन के समय वाहनों में अगल बगल एवं पीछे की ओर लाल कपड़ा बांधे जिससे वाहन चालन के समय गन्ना गाड़ियों के चौडाई का अंदाजा लगाने में असानी हों। अनियंत्रित रूप से खड़ी वाहनों पर बालोद पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।जिले में मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन करने वाले जैसे नो एन्ट्री में वाहन प्रवेश, प्रेशर हार्न, ओव्हरहाईट एवं अगल-बगल एवं पीछे की ओर बाड़ी के बाहर लम्बा माल निकालकर चलने वाले वाहनों से होने वाले सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाने व यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करने के लिए दिनांक 23.12.2022 को जिले के समस्त थाना

चौकी प्रभारीयों द्वारा मोटरयान चेकिंग अभियान चलाकर कुल 39 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 12,900 रू. समन शुल्क वसूल किया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईष देकर यातायात संकेतो, यातायात नियमों प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं करने के बारे में भी बताया गया। समझाईष के साथ-साथ ओव्हरहाईट वाहन चालन, नो एंट्री में वाहन प्रवेष, प्रेषर हार्न का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जगदलपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खोला खजाना

0
  • शहर में होगा दर्जनों सड़कों, पुलियों, और नालियों का निर्माण
  • संसदीय सचिव जैन ने किया 184 लाख के कार्यों का भूमिपूजन


जगदलपुर विधायक जगदलपुर तथा संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 84 लाख रु. की लागत से प्रस्तावित पुलिया, नाली, सड़क आदि निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
श्री जैन ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड, गंगानगर वार्ड एवं मां दंतेश्वरी वार्ड में 1 करोड़ 84 लाख 06 हजार रुपए के आरसीसी नाली निर्माण, आरसीसी पुलिया निर्माण, बीटी सड़क निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। आजाद वार्ड में राव के घर के पास से शिव मंदिर तक 14. 49 लाख रु. की लागत से 500 मीटर बीटी सड़क निर्माण, अटल आवास से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक 13. 11 लाख रु. की लागत से 500 मीटर बीटी सड़क निर्माण, कर्मचारी भवन से दास के घर तक 11. 47 लाख रु. की लागत से 500 मीटर बीटी सड़क निर्माण, राशन दुकान से अटल आवास तक 15.41 लाख रु की लागत से 600 मीटर बीटी सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे। गंगानगर वार्ड में अशफाक के घर के पास से बिंदु भैय्या के घर तक 6.14 लाख रु. की लागत से 200 मीटर आरसीसी नाली निर्माण, गंगानगर वार्ड में 7.20 लाख रु. की लागत से चार नग पुलिया निर्माण,

यादव के घर के पास से महाराज घर तक 7.99 लाख रु. की लागत से 208 मीटर आरसीसी नाली निर्माण, शिव मंदिर से गीदम रोड तक 50 लाख रु. की लागत से 1180 मीटर बीटी सड़क निर्माण, पुलिया के पास से रौनक के घर के पास तक 32.34 लाख की लागत से 100 मीटर आरसीसी नाला निर्माण, एवं विधायक निधि के 10.40 लाख रु. की लागत से रामानंद के घर के पास से पार्वती यादव के घर तक 260 मीटर आरसीसी नाला निर्माण, मां दंतेश्वरी वार्ड में विद्या ज्योति स्कूल के पास 1.94 लाख रु. की लागत से आरसीसी पुलिया निर्माण, आशा नाग के घर के पास से लक्ष्मी किराना स्टोर तक 6.06 लाख की लागत से 300 मीटर बीटी सड़क निर्माण, उमाकांत के घर तक 10.45 रु. की लागत से 450 मीटर बीटी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन संसदीय सचिव श्री जैन ने किया।
इस अवसर पर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़बो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। हर वार्ड में आधारभूत संरचना के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। हमारी सरकार में गांवों और शहरों के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। हमारे नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के मंत्री शिव डहरिया द्वारा जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए लगातार धन आबंटित किया जा रहा है। पूर्व की भाजपा सरकार में जहां अपने कार्यकर्ताओं के विकास को प्राथमिकता दी जाती थी, आज हमारी सरकार में अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जगदलपुर शहर का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शहर का दलपत सागर हो, सिटी ग्राउंड हो, हाथा ग्राउंड हो, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम हो, शहर की सड़कें हो या नाली, पुल- पुलिया निर्माण जितना कार्य चार वर्षों में हुआ है, उतना कार्य तो भाजपा के पंद्रह साल के शासन में नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन शहर के विकास के लिए लगातार धन उपलब्ध करा जा रहे हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, पार्षद कमलेश पाठक, सुशीला बघेल, पंचराज सिंह, लता निषाद, दयाराम कश्यप ,यशवंत ध्रुव, राजपाल कसेर, नीलम यादव, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, सुरेंद्र झा, कौशल नागवंशी, हरीश साहू, अम्मा जी. राव, पूर्व पार्षद सुरेश गुप्ता, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पत्रकार संतोष सिंह, एम वेंकट राव,अशोक सिंह, राजेंद्र सिंह, कमली बाई, कल्पना मेश्राम, विनोद कुकड़े, विजय सिंह, किरण गुप्ता, साइमा असरफ, जुबेदा बेगम, नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सहायक शिक्षकों की पदोन्नति में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग

0
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सहायक शिक्षकों की पदोन्नति में आड़े आ रही विभिन्न समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर संयुक्त संचालक व सहायक संचालक दुर्ग से मिलकर 7 बिंदुओं पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने बताया कि ज्ञापन में पदोन्नति हेतु त्रुटि सुधार कर अंतिम वरिष्ठता सूची विषयवार जारी करने, पदोन्नति हेतु विषयवार रिक्त पदों एवं पदोन्नति स्थान की जानकारी को सार्वजनिक करने, प्रक्रिया में पारदर्शिता हेतु काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति देने, पदोन्नति प्रक्रिया में उच्च कार्यालय के आदेशों का पूर्णतः पालन करने, पदोन्नति हेतु हाईकोर्ट बिलासपुर से स्टे हटने के पश्चात अविलंब पदोन्नति की कार्यवाही शुरू करने, सहायक शिक्षक एलबी से प्राथमिक प्रधान पाठक व शिक्षक एलबी से माध्यमिक प्रधान पाठक में जिन पदोन्नत शिक्षकों द्वारा सहमति पत्र दिया गया है, उसके स्थान पर वरिष्ठता सूची अनुक्रम अनुसार प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में प्रधान पाठकों के रिक्त पदों पर अविलंब पदोन्नति देने, 1 जुलाई 2019 एवं 1 जनवरी 2020 को संविलियन हुए सहायक शिक्षक एलबी को भी पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल कर पदोन्नति देने की मांग रखी गई है।प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष- तेजलाल कामड़िया, दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद सोनवानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश साहू, प्रदेश संगठन मंत्री रामेश्वर साहू, प्रदेश संयुक्त महामंत्री मितेंद्र कुमार बघेल, बेमेतरा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सोनी आदि शामिल थे।

सरपंच समेत 11 लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में हो गए शामिल

0
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों और विधायक रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर उठाया कदम

जगदलपुर विधायक जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालीपुर के सरपंच खगेश्वर भोयर अपने अन्य दस साथियों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। इन लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों और विधायक रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा है।

इस अवसर पर रेखचंद जैन ने कांग्रेस में शामिल हुए खगेश्वर भोयर, सविता ठाकुर, जयंती भोयर, झूलन पुजारी, प्रतिमा गाथा, सुशीला मांझी, सोनादेई कृपाल, मनोज साहू, दीपक नाग, एवं गेंदालाल नागे का कांग्रेस परिवार में कांग्रेसी गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं जनहितैषी नीतियों के कारण आज लोगों का भाजपा से मोहभंग होता जा रहा है। लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। हमारी सरकार की भेदभाव रहित विकासपरक नीतियों के कारण अब भाजपाई जनप्रतिनिधि लगातार कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। सरपंच खगेश्वर भोयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों तथा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर वे आज कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रिय विधायक रेखचंद जैन जिस तरह बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र के सभी गांवों का विकास कर रहे हैं, उससे वे और उनके साथी काफी प्रभावित हैं।इस अवसर पर विधायक रेखचंद जैन के साथ पार्षद द्वय राजेश राय, व कमलेश पाठक, सुशीला बघेल, पंच राज सिंह, लता निषाद, दयाराम कश्यप, यशवंत ध्रुव, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, सुरेंद्र झा, कौशल नागवंशी, हरीश साहू, अम्मा जी राव, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पत्रकार संतोष सिंह, तीतिरगांव के पूर्व सरपंच पल्ली लैंपस के अध्यक्ष माहरु कश्यप, पूर्व सरपंच खैरमनी, एम वेंकट राव, कल्पना मेश्राम, विनोद कुकड़े, विजय सिंह, किरण गुप्ता, साइमा असरफ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मोगरापाल में जिला स्तरीय टी 20 व्हाइट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की हुई शुरुआत।

0

बकावण्ड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोगरापाल में जिला स्तरीय टी 20 व्हाइट लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की आयोजन किया गया है। लगातार 20 वर्षों से निरंतर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष स्वर्गीय घनश्याम सिंह ठाकुर के स्मृति में यश क्रिकेट क्लब मोगरापाल के तत्वाधान में दिनांक 22/12 /2022 दिन गुरुवार से शुभारंभ किया गया है।

उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है ।विजेता टीम को 33333 रुपए नगद व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 22222 रुपए नगद व ट्राफी साथ ही साथ व्यक्तिगत पुरस्कार बेस्ट मैन बेस्ट बालर बेस्ट कीपर मैन ऑफ द सीरीज कमेटी के द्वारा दिया जाएगा,

इन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन समिति के प्रभारी के रूप में धनुर्जय कश्यप जनपद सदस्य बकावंड को कमान सौंफी गई है। खेल जगत की बाते करे तो वहीं धनुर्जय कश्यप ने कहा सबसे पहले यश क्लब मोगरापाल को धन्यवाद देना चाहूंगा इन्होंने लगता 20 वर्षो से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, मुझे इस काबिल समझकर इस क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है जिसमें यश क्लब मोगरापाल खेल नियमो का पालन करते हुये सुचारू रूप से खेलाया जायेगा और बड़ी कुशलतापूर्वक से खेले,किसी प्रकार का विवादित स्थिति न बने।

वहीं तीसरे दिन में शनिवार को मोगरापाल बी,और सेमरा के मध्य खेलाया गया जिसमें सेमरा 20 ओवर में 161 रन बनाई, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोगरापाल बी की टीम मात्र 97 रनो में ऑल आउट हो गई इस तरह से सेमरा की टीम 64 रनों में विजय हुई।

वही दूसरा पारी में परचनपाल के विरुद्ध व्हीलेज बॉयस बस्तर के मध्य खेला गया, व्हीलेज बॉयस बस्तर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वही रविंद्र शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों में 125 रन बनाया जिसमें 20 चौका और एक छक्का लगाया सामने वाली टीम के आगे एक विशाल 192 रनों का लक्ष्य रखा।परचनपाल की टीम 141 रनों ही बना सकी और 52 रनों से हार गई ।

पहला मैच में ग्राम के वरिष्ठ जलंधर सेठिया के द्वारा जीतू को मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी दिया गया । वही धनुर्जय कश्यप जनपद सदस्य व प्रतियोगिता आयोजन प्रभारी के द्वारा रविंद्र को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

इस अवसर में संयोजक के रूप में मनीराम कश्यप उपाध्यक्ष जिला पंचायत बस्तर,सहसंयोजक रघु सेठिया, संरक्षण दुलब सूर्यवंशी सरपंच ग्राम पंचायत मोगरापाल,संरक्षण अमित पाल,अध्यक्ष बंशीधर कश्यप,उपाध्यक्ष निल कुमार बघेल,अनिल खंडालकर,सचिव ईश्वर बघेल, सचिव भगत कश्यप कोषाध्यक्ष मेघनाथ सेठिया, मैदान प्रबंधक घासी राम सेठिया, कार्यकारिणी सदस्य, नरहरि ठाकुर, बल्लभ,देवनाथ सेठिया विक्रम कश्यप वेद प्रकाश, फूल सिंह, विश्वनाथ बबला डमरु कश्यप शत्रुघ्न सिह् ठाकुर प्रेमनाथ कश्यप, प्रथम कश्यप सरादू सेठिया,पीतम कश्यप खुशहाल सेठिया हिमांशु सेठिया शंभूनाथ कश्यप डिकेश कश्यप अर्जुन तुलसी सेठिया हेमंत सेठिया हरेश मौर्य आदि क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमीयों व दर्शक बड़ी संख्याओ में मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS