City Media - Page 913 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 913

जिला स्तरीय टी – 20 क्रिकेट में हुनर दिखा रहे बस्तरिहा वनपुत्र

0
  • मोंगरापाल में चल रही है वाइट लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

बकावंड विकास खंड बकावंड की ग्राम पंचायत मोंगरापाल में जिला स्तरीय टी- 20 व्हाइट लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। यहां 20 वर्षों से लगातार यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस वर्ष स्व. घनश्याम सिंह ठाकुर की स्मृति में यश क्रिकेट क्लब मोंगरापाल के तत्वावधान में 22 दिसंबर को इसका शुभारंभ किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 33, 333 रुपए नगद व ट्राफी तथा उप विजेता टीम को 22, 222 रुपए नगद व ट्राफी प्रदान की जाएगी। व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेट कीपर, मैन ऑफ द सीरीज कमेटी द्वारा दिए जाएंगे।प्रतियोगिता आयोजन समिति के प्रभारी की कमान जनपद सदस्य धनुर्जय कश्यप को सौंपी गई है। धनुर्जय कश्यप ने यश क्लब को धन्यवाद देते हुए कहा कि 20 वर्षो से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर समिति ने इतिहास रचा है। मुझे इस काबिल समझकर इस क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रभारी के नियुक्त किया गया है। शनिवार को मोंगरापाल बी टीम और सेमरा के मध्य खेला गया। सेमरा ने 20 ओवर में 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोंगरापाल बी टीम मात्र 97 रनो में ऑल आउट हो गई। सेमरा की टीम 64 रनों में विजय हुई। दूसरा मैच परचनपाल के विरुद्ध विलेज़ बॉयस बस्तर के मध्य खेला गया। विलेज़ बॉयस बस्तर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रविंद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 गेंदों में 125 रन बनाए, जिसमें 20 चौके और एक छक्का शामिल हैं। परचनपाल टीम के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा। परचनपाल की टीम 141 रन ही बना सकी और 52 रनों से हार गई ।पहले मैच में वरिष्ठ ग्रामीण जलंधर सेठिया ने जीतू को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी दी। धनुर्जय कश्यप ने रविंद्र को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया। इस अवसर पर संयोजक एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, सह संयोजक रघु सेठिया, संरक्षक दुलब सूर्यवंशी, सरपंच मोंगरापाल, संरक्षक अमित पाल, अध्यक्ष बंशीधर कश्यप, उपाध्यक्ष नील कुमार बघेल, अनिल खंडालकर, सचिव ईश्वर बघेल, सचिव भगत कश्यप, कोषाध्यक्ष मेघनाथ सेठिया, मैदान प्रबंधक घासीराम सेठिया, सदस्य, नरहरि ठाकुर, बल्लभ, देवनाथ सेठिया, विक्रम कश्यप, वेदप्रकाश, फूलसिंह, विश्वनाथ, बबला, डमरु कश्यप, शत्रुघ्न सिंह ठाकुर, प्रेमनाथ कश्यप, प्रथम कश्यप, सरादू सेठिया, प्रीतम कश्यप, खुशहाल सेठिया, हिमांशु सेठिया, शंभूनाथ कश्यप, डिकेश कश्यप, अर्जुन, तुलसी सेठिया, हेमंत सेठिया, हरेश मौर्य आदि मौजूद थे।

सामाजिक , धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रंगमंच जरूरी है :- रैतू राम बघेल

0

जगदलपुर :- जनपद पंचायत तोकापाल के ग्राम पंचायत सिंघनपुर के आश्रित ग्राम तारागांव में सांस्कृतिक गतिविधि मद अंतर्गत रंगमंच निर्माण योजना से संस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप , जिला पंचायत सदस्य रैतू राम बघेल , जनपद सदस्य सुभाष बघेल , सरपंच बनमाली पोयम , उपसरपंच गुलाब ठाकुर एवं समस्त पंचायत पंचगणों के कर कमलों से भूमि पूजन कार्यक्रम क्या गया। जिला पंचायत सदस्य रैतू राम बघेल ने कहा भव्य रंगमंच बन जाने से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ग्राम के मध्य एक अच्छा स्थल बन जाएगा । गांव में रंगमंच होने से सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता है। गाँव के वरिष्ठ पुजारी ने अवगत कराया कि जलनी माता गुड़ी में हर वर्ष लक्ष्मी जगार का आयोजन किया जाता है सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजन होते ही रहता है और भवन का अभाव चलते कई समस्या उत्पन्न होती थी। पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप ने बताया कि गांव में रंगमंच होना जरूरी है क्योंकि रंगमंच शाम को एकत्रित होकर अपने विचार विमर्श – विचार व्यक्त करने का अवसर मिलता है । सामुदायिक सामग्री गंजी बर्तन को रखने का एक सुरक्षित स्थान भी होता है। इस दौरान पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप , जिला पंचायत सदस्य रैतू राम बघेल , पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विनायक गोयल , जनपद पंचायत सदस्य सुभाष बघेल, सरपंच बनमाली पोयाम , युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष जीवनाथ मौर्य, सुभाष कश्यप , मुन्ना कश्यप ,जयमन पुजारी , जयराम मौर्य , पूर्व सरपंच पाक्लूमौर्य , उप सरपंच गुलाब सिंह ठाकुर शिव सूर्यवंशी , चमरू कश्यप , कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

मितानिन बहनों की सेवा भावना का कोई मुकाबला नहीं : रेखचंद

0
  • कोरोना संक्रमण काल में इन बहनों ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
  • गांवों में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हर समय तत्पर रहती हैं ये

जगदलपुर ब्लाक स्तरीय स्वस्थ पंचायत एवं जनसंवाद मितानिन सम्मेलन का आयोजन किया गया। संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन मुख्य अतिथि थे। समारोह में जैन ने कहा कि मितानिन बहनों की सेवा भावना का कोई मुकाबला नहीं है। कोरोना संक्रमण काल में जब लोग एक – दूसरे से दूर भागते थे, तब मितानिन बहनें घर – घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हमारी मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। वे स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दिन रात काम करती हैं। संस्थागत प्रसव से लेकर घर – घर जाकर सर्वे करने का काम हमारी ये बहनें करती हैं। इनकी सेवाओं का कोई मोल नहीं है। हमारी सरकार मितानिन बहनों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है, जो जल्द ही पूरी होगी।

इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, जिला पंचायत सदस्य धरमू राम मंडावी, उप सरपंच नियानार शिवेंदु झा, सुशीला झा, जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, डॉ. महेश नाग, एस नीला, मनोज पांडेय, अशोक विश्वकर्मा, दिलीप दीवान, प्रेम सुंदरी, श्यामवती, लवलीना, उर्मिला, पूनम देवांगन, कुलेश्वरी, पुरुषोत्तम, रिनी, चुम्बेश्वरी पाण्डेय, चित्ररेखा, लिमबती, तिलेश्वरी, सीमा पटेल समेत ब्लाक की समस्त मितानिनें उपस्थित थीं।

बोदरा को पर्यटन स्थल बनवाने की होगी पहल : लखेश्वर बघेल

0
  • विधायक एवं बआविप्रा के अध्यक्ष के प्रयास से बोदरा में बनेगी सड़क

जगदलपुर विधायक तथा बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के प्रयास से ग्राम पंचायत बोदरा को वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई। मुख्य मार्ग बोदरा से चौड़ी घाट तक 299.57 लाख रु. की लागत से बनने वाली तीन किमी लंबी इस सड़क का भूमिपूजन विधायक बघेल ने किया। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने मुख्य मार्ग से चौड़ीघाट तक पैदल चलकर रोड का जायजा लिया और एक-एक पहलू का बारीकी निरीक्षण कर अधिकारियों सड़क की गुणवत्ता का ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यह गांव बहुत ही सुंदर एवं एक मनमोहक दृश्यों वाला है। यहां पुरातत्विक महत्व के मंदिरों व अन्य चीजों को अच्छे से संजोकर रखा गया है।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्यटक स्थल बनाने की मुहिम चल रही है। बोदरा को भी पर्यटन केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। अब तक बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी कई स्थानों को पर्यटन स्थल घोषित कर शासन की योजनाओं के अनुसार काम शुरू कर दिया गया है। बस्तर के मिचनार, पहाड़ी, बीजाकसा, तामड़ाघूमर, तीरथा व अन्य गांवों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इन स्थानों में बाहर से आने वाले लोगों को बस्तर की संस्कृति को जानने समझने का अवसर मिल रहा है। पर्यटन स्थल बनने के बाद लोगों में स्वछता के प्रति जागरूकता आई है। यह कार्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विचारधारा और दूरगामी सोच से ही संभव हो पाया है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने इस तरह की काम पर कोई विचार नहीं किया और न ही ध्यान दिया।

एक हजार साल पुराना है विष्णु मंदिर

लखेश्वर बघेल ने कहा कि जगदलपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर नागवंशी शासनकाल में बनाया गया बोदरा का मंदिर लगभग एक हजार साल पुराना है। इसे नारायणपाल एवं बोदरा में विष्णु मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है। बघेल ने प्राचीन दंत कथाओं के माध्यम से ग्रामीणों को बोदरा गांव की महिमा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बस्तर को धर्म नगरी भी कहा जाता है। यहां मौजूद प्राचीन मंदिर इस बात के सबूत हैं कि बस्तर में रियासत काल से ही महादेव, भगवान विष्णु और देवी दुर्गा के प्रति लोगों की गहरी आस्था रही है। इस वजह से यहां भव्य और बेहद खूबसूरत मंदिरों का निर्माण कराया गया है। इन मंदिरों में से एक है नारायणपाल का विष्णु मंदिर। लाल पत्थरों से बने लगभग 70 फीट ऊंचे इस मंदिर का निर्माण करीब एक हजार साल पहले छिंदक नागवंश के राजा जगदीश भूषण ने करवाया था। बस्तर के इंद्रावती और नारंगी नदी के संगम के पास स्थित नारायणपाल गांव में यह प्राचीन विष्णु मंदिर बस्तर और छत्तीसगढ़ के छिंदक नागवंशी राजाओं की आस्था का वैभवपूर्ण प्रतीक है।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल, ग्रामीण महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि राकेश मिश्रा, जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य, भितायक सरपंच सावित्री कश्यप, उर्मिला ठाकुर, अयोध्या पांडे, सरपंच राम्या राम मौर्य, राजेश कुमार कश्यप एवं कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, ग्रामवासी, ग्राम प्रमुख उपस्थिति थे।

श्रीमद्भागवत कथा शोभायात्रा का संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं कांग्रेस परिवार ने किया स्वागत

0
  • राधारमण भागवत समिति के द्वारा 8 दिवसीय भागवत कथा में आचार्य सुबोध जी महाराज देंगे श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान
  • शहर के सीरासार भवन में दिनांक 23 से 30 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन
  • विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के गुरु गोविंद सिंह चौक स्थित कार्यालय के सामने मिष्ठान एवं पेयजल वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की श्रीमद्भागवत गीता जीवन के हर समस्या का समाधान बताता है श्रीमद्भागवत गीता ऐसा ग्रंथ है जो आधुनिक जीवनशैली में व्यक्ति के जीवन प्रबंधन का गुर सिखाता है ना केवल आध्यात्मिक वरन जीवन प्रबंधन में भी श्रीमद्भागवत गीता की सीख को अपनाने की जरूरत है उन्होंने आयोजन समिति की अध्यक्ष सरिता यादव की तारीफ करते हुए कहा की आपके नेतृत्व में विगत कई वर्षो से शहर के धर्म प्रेमियों के लिए यह आयोजन किया जा रहा है जो की सराहनीय है उन्होंने इस आयोजन की सफलता की कामना करते हुए कहा की एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वे आयोजन के लिए हर संभव सहायता करने के लिए तत्पर है

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ पार्षद श्रीमती सुषमा कश्यप, पार्षद बलराम यादव, पंचराज सिंह, यशवंत ध्रुव मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, अमरनाथ सिंह,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष सायमा अशरफ वरिष्ठ नेता रेखा सिंह समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री बघेल ने क्रिकेट में छग को दिलाई नई पहचान : रेखचंद

0
  • हल्बा कचोरा में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
  • खेल मैदान का निर्माण कराने के लिए सरपंच को दिया आश्वासन

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्रिकेट की दुनिया में छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई है। छ्ग के पारंपारिक खेलों को पुनर्जिवित करने और बढ़ावा देने का भी सार्थक प्रयास राज्य की कांग्रेस सरकार ने किया हैउक्त बातें छ्ग शासन नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने ग्राम हल्बा कचोरा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कही। जैन ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 22 सालों में अधिकतर समय भाजपा का शासन रहा। भाजपा शासन में राज्य में आईपीएल मैच ही आयोजित होते रहे। राज्य की बागडोर कांग्रेस के हाथों में आने के बाद से परंपरागत खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ साथ खेल वातावरण बेहतर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्रिकेट में छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मानचित्र में राज्य का नाम दर्ज कराने की उनकी पहल सार्थक हो गई है। रेखचंद जैन ने आरंभ में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मैचों की श्रृंखला शुरू हुई। पहले मैच की दोनों टीमों धुरगुड़ा व तुरेनार के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के अनुरूप प्रदर्शन करने कहा। रेखचंद जैन ने कहा कि हल्बा कचोरा के समान उनके विधानसभा क्षेत्र के अन्य कुछ स्थानों के प्रतिनिधियों ने उनसे खेल मैदान सुधरवाने व मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग रखी है, जिसे पूर्ण कराने वे पुरजोर प्रयास करेंगे। जैन ने प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अपनी ओर से देने की घोषणा भी की।

कोरोना काल में देवदूत बन गए थे जैन

वर्ष 2020 व 2021 में आई कोरोना की वैश्विक आपदा को याद करते हुए अन्य वक्ताओं ने उस दौर में विधायक जैन के योगदान की भूरि- भूरि प्रशंसा की। इंटुक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह ने कहा कि कोरोना काल में विधायक जैन ने गांव से शहर तक सभी की सुध ली। नगर निगम पार्षद बलराम यादव ने खेलों के प्रति संसदीय सचिव श्री जैन के समर्पण को रेखांकित किया।

हिलाओं ने उतारी आरती

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेखचंद जैन की आरती उतरकर स्थानीय पंच व महिलाओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप देवांगन, सरपंच हल्बा कचोरा प्रकाश कश्यप, हेमंत देवांगन, तुलाराम कश्यप, गीत देवांगन, भूपेंद्र नाग, नवीन देवांगन, लखन साहू, लोकनाथ, अंकित देवांगन, अनिल साहू, तिलक भारती, विद्याधर जीराम, युवा मितान क्लब अध्यक्ष लखी भारती, जागेश्वर साहू, रमेश सोनवानी, रदमा कश्यप, लक्ष्मी गोयल, बालमती कश्यप, चैतूराम जीराम, रामदास पुजारी, विक्रम बघेल, पंकज सोनी समेत ग्रामीण, क्लब सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, खेल प्रेमी व अन्य मौजूद थे।

गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0
  • अवैध रूप से गांजा तस्करी करते पकड़ा गया आरोपी
  • मामला सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र का
  • 2.200 किलोग्राम गांजा बरामद
  • जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 82,00/-रूपये

जगदलपुर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति जो मोतीतालाब पारा रमैया वार्ड में सफेद रंग के प्लास्टिक झोला में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक के तलाश में है। कि सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा मोतीतालाब पारा रमैया वार्ड में पहुंचकर, घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रंजन शुक्ला पिता श्री रामलखन शुक्ला उम्र 40 साल निवासी मोतीतालाब पारा रमैया वार्ड जगदलपुर का होना बताया। जिनके सामान की तलाशी लेने पर एक थैला में 2.200 किलोग्राम अवैध गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने से गांजा जप्त किया गया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर, अनुसंधान में लिया गया। आरोपी के कब्जे से 2.200 किलोग्राम गांजा, बरामद कर जप्त किया जाकर गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – एमन साहू
उपनिरी – मनोज तिर्की
सहा.उप निरी. – सुधराम नेताम
प्र.आर. – अनंतराम बघेल
आरक्षक – रवि सरदार, इंद्रजीत पोर्ते।

डौडी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06.07.08 भंडारी पारा में विभिन्न कार्य कराये जाने की मांग

0

नगर पंचायत डौडी क्षेत्र के वार्ड 06,07,08 भंडारी पारा में आंगनवाड़ी भवन, मांगलिक भवन की आवश्यकता है। वार्ड में सुविधा नही होने कारण वार्ड के बच्चे प्राथमिक अध्ययन हेतु किराये के कच्चे घर जर्जर आंगनबाडीयो में बैठने को मजबूर है साथ ही की आबादी बढ़ने के कारण पर व सार्वजनिक जगह सीमित को चुके है। जिसके कारण विभिन्न सार्वजनिक /सामाजिक कार्यो के संपादन हेतु वार्ड वासियो को कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अतः मंत्री महोदया से निवेदन है कि उपरोक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुये क 06,07,08, भंडारी पारा में निम्नानुसार कार्य कराये जाने को स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें ।

कार्य का नाम

1 वार्ड क्रमांक 06.07.08 मंडारी पारा में आंगनबाड़ी निर्माण कार्य।।2 वार्ड क्रमांक 06.07.08 भंडारी पारा में मांगलिक भवन निर्माण कार्य।वार्ड क्रमांक 07 में मंत्री प्रतिनिधि पियुष सोनी द्वारा सामुदायिक भवन हेतु 5.00 लाख की घोषणा का क्रियान्वयन कराने का कष्ट करें। 4 वार्ड क्रमांक 07 भंडारी पारा रंग मंच का जिर्णोधार कार्य।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कारनामा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं वन परिक्षेत्र अधिकारी वन के निर्माण कार्य में फिर कर रहे हैं जमकर गड़बड़ घोटाला

0
  • राजनीतिक गतिविधियों में बहुत ज्यादा रूचि लेते हैं ये साहब


बकावंड इस क्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी कारनामा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। शायद वे विभागीय कार्यों में गड़बड़ी का नया रिकार्ड बनाने पर आमादा हैं। इन दिनों इस अधिकारी की देखरेख में कराए जा रहे एक विभागीय निर्माण कार्य में भी जमकर गड़बड़ी की जा रही है।विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगीपाल में वन परिक्षेत्र बकावंड द्वारा केंद्रीय कैंपा मद के 9 लाख रु. की लागत से कराए जा रहे तेंदूपत्ता गोदाम निर्माण कार्य में वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग कर शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा है। सीमेंट का उपयोग बहुत ही कम मात्रा में किया जा रहा है। दीवारों की मोटाई भी मापदंड के अनुरूप नहीं है। मजदूरों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है। निर्माण स्थल पर कार्य से संबंधित जानकारी वाला बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, ताकि भ्रष्टाचार की पोल न खुल जाए। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजनीतिक रसूख रखते हैं, इसलिए उनके खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ज्यादातर राजनीतिक गतिविधियों मेंदिलचस्पी दिखाते हैं और राजनीति में व्यस्त रहते हैं। अपने विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और भ्रष्टाचार कर शासन की राशि की गड़बड़ी कर रहे हैं। पहले भी इस वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा कराए गए तमाम निर्माण कार्यों में भी ऐसी ही गड़बड़ी की जा चुकी है। ग्रामीण इन घटिया निर्माण कार्यों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।


पेड़ों की छंटाई की आड़ में नोटों की छपाई
वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा पेड़ों की छंटाई और शाख कर्तन की आड़ में भी बड़े पैमाने पर अवैध कमाई की गई है। बकावंड विकासखंड के ही जंगलों के पेड़ों की छंटाई कराने के नाम पर उन्होंने लकड़ी माफियाओं को पेड़ों की बेतहाशा अवैध कटाई की खुली छूट दे दी थी। लकड़ी माफिया ने सागौन, बीजा व अन्य कीमती प्रजातियों के सैकड़ों विशाल पेड़ों को धाराशाई कर डाला। इन पेड़ों के गोलों की बाहर तस्करी की गई। संबंधित गांवों के ग्रामीणों ने मामले की शिकायत भी की थी, लेकिन न तो जांच हुई और ना ही वन परिक्षेत्र अधिकारी पर किसी तरह की कार्रवाई। वहीं दूसरी ओर जलावन के लिए जंगलों से गिरी पड़ी सूखी लकड़ियां लाने वाले ग्रामीणों को वन विभाग के अधिकारी पकड़ लेते हैं और प्रताड़ित करते हैं।


धर्म स्थल को भी नहीं छोड़ा
वन परिक्षेत्र अधिकारी पर अवैध कमाई का नशा इस कदर हावी है, कि वे धर्म स्थल के निर्माण और संरक्षण कार्य के लिए स्वीकृत राशि में भी गड़बड़ी करने में गुरेज नहीं करते। बकावंड के नजदीक एक गांव में स्थित मातागुड़ी के जीर्णोद्धार और सुरक्षा संबंधी निर्माण कार्य के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने राशि की स्वीकृति प्रदान की थी। इस कार्य की जिम्मेदारी इसी वन परिक्षेत्र अधिकारी को सौंपी गई थी। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने देवगुड़ी की चारदीवारी का बहुत ही घटिया निर्माण कराया। अन्य कार्य भी गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हुए। ग्रामीणों ने गांव के दौरे पर पहुंचे विधायक लखेश्वर बघेल से जब इसकी शिकायत की, तब बघेल ने स्थल निरीक्षण किया। घटिया निर्माण पर वन परिक्षेत्र अधिकारी को ग्रामीणों के सामने ही कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद भी वन परिक्षेत्र अधिकारी ने अपना ढर्रा नहीं बदला है। वे अब भी अन्य निर्माण कार्यों में भी गोलमाल करते आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य की 12 जनजातियों को अनुसूचित जनजाति सूची मे शामिल करने पर भाजपा बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की भेट, सौजन्य भेट कर दीं बधाई

0
  • पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा एवं पूर्व युवा आयोग सदस्य संग्राम सिंह राणा थे उपस्थित

जगदलपुर – छत्तीसगढ़ राज्य की 12 जनजातियों को अनुसूचित जनजाति सूची मे शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समस्त आदिवासी समाज की ओर से आभार व्यक्त एवं धन्यवाद देने बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा एवं पूर्व युवा आयोग सदस्य संग्राम सिंह राणा लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से संसद भवन मे गुरुवार को सौजन्य भेट किये।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जातियों को मुख्यधारा से जोड़ा जिसमे गोंड,गदबा, धनगड़,बिझिया,कोध, कोंद,भारिया भूमिया,भरिया,पंडो पन्डो, नगेसिया, धनवार, सौरा सवर, सवरा एवं कोड़ाकू आते हैं।
बस्तर संभाग प्रभारी व राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा इस बात का इंतजार छत्तीसगढ़ के आदिवासी लम्बे समय से कर रहें थे।नये भारत बनाने का प्रयास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहें हैं।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा सबको न्याय मिले, सबको उसका अधिकार मिले इस बात का प्रयास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहें हैं।जातियों को अनुसूचित जाति मे लाये जाने से लाखो आदिवासियों को लाभ मिलने जा रहा हैं।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को बस्तर आने का न्योता भी दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व युवा आयोग सदस्य संग्राम सिंह राणा भी उपस्थित थे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS