भानपुरी सिविल हॉस्पिटल में शव वाहन नही होने के कारण आए दिन मृतक के परिजनों को हॉस्पिटल से शव लेकर जाने में काफी दिक्कत होती थी जिसे देखकर क्षेत्रीय विधायक व छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने अपने विधायक निधि से सिविल
हॉस्पिटल भानपुरी को शव वाहन प्रदान किया।इस दौरान विधायक चंदन कश्यप ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल में शव वाहन नहीं होने के कारण आए दिन मृतक के परिजनों को शव लेकर जाने के लिए बाहर से वाहन किराया देकर शव को ले जाना पड़ता था और समय पर गाड़ी ना मिलने पर असुविधा होती थी जिसे देखते हुए मैंने अपनी निधि से शव वाहन सिविल हॉस्पिटल को प्रदान किया अब मृतक के परिजनों को शव लेकर जाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी और वाहन के लिए खर्च करना नहीं पड़ेगा।इस दौरान डॉ BD रॉय, नर्स रीनु निंकुंज, सुमित्रा कश्यप, शोभा कामले समस्त स्टॉप, मितानिन,कांग्रेस कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे ।
इस दौरान आनंद वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा तिवारी ने बताया कि गोवर्धनपीठ पूरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के बस्तर आगमन ऐतिहासिक होने वाला है। जिसकी तैयारियां बस्तर सहित प्रदेश भर से लोग शामिल होंगे। जिन्हे देखन और सुनने लाखों लोग पहुंचते हैं, उनका बस्तर की धरती पर कदम पड़ना गौरवशाली है और बस्तरवासियों के लिए सौभाग्य की बात हैं। हिन्दू राष्ट्र का संकल्प लेकर वे साल के 300 दिनों अलग-अलग प्रांतों में हिन्दू राष्ट्र्र सम्मेलन और संगोष्ठी कर रहे हैं।
आनंद वाहिनी एवं आदित्यवानी के प्रदेश अध्यक्ष टीकाराम साहु ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी ने आगमन का साक्षी होने का अवसर मिलने वाला है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग लालबाग मैदान में एकजुट होंगे। लगातार बस्तर के वनवासियों के धर्मांतरण को लेकर गोवर्धनपीठ पूरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी चिंतित हैं। इसलिए सनातन धर्म की वनवासियों तक पहुंचाने उन्होने 12 वर्षों बाद दुबारा बस्तर आने की इच्छा जाहिर की है।
प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी संजीव पांडे ने बताया कि स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के स्वागत व दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को भव्य रूप से आयोजित करने की रुपरेखा बनाने सर्व हिन्दू समाज के पदाधिकारियों ने विचार- विमर्श किया। इस आयोजन में सनातनी सर्व हिन्दू समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता होगी। इसके लिए बस्तर जिले में आनंद वाहिनी और आदित्य वाहिनी का विस्तार करते हुए जवाबदारी सौंपी जाएगी। हिन्दू समाज के पदाधिकारियों को जवाबदारी सौंपी जाएगी। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के आगमन की सूचना अंतिम जनमानस तक पहुंचाना है। इस दौरान पीठ परिषद अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विजय शर्मा, आदित्यवानी अध्यक्ष भाटापारा, प्रदेश कमेटी के सदस्य, आदित्य वाहिनी के बस्तर के संभागीय सयोंजक अनिल सामंत, दृशान चक्रवर्ती,बालकृष्ण शर्मा,योगेश शुक्ला, उमाशंकर शुक्ला, शैल दुबे, मनोज पानीग्राही, अनिल लुक्कड़,अभय दीक्षित,बसंती सामंत,गीता शुक्ला,नीलम कुशवाह के अलावा सर्व सनातनी समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से जगतगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती कर रहे भारत भ्रमण आगामी 6 फरवरी को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती नगरागमन होगा। 7 फरवरी को स्थानीय लालबाग मैदान में धर्म सभा और 8 फरवरी को धर्म संगोष्ठी का होगा आयोजन होगा। गोवर्धन मठ पुरी पीठ के पीठाधिश्वर् शंकराचार्य श्रीमद जगतगुरु स्वामी निश्लानंद सरस्वती जी का 6 से 8 फरवरी 2023 को तीन दिवसीय बस्तर प्रवास तय है। शंकराचार्य जी के प्रवास को ध्यान मे रखते पीठ परिषद रायपुर से आदित्य वाहिनी और आनंद वाहिनी के प्रांतीय पदाधिकारियों ने 18 दिसंबर रविवार को स्थानीय माहेश्वरी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को यह जानकारी दी। तीन वर्ष मे भारत को हिन्दु राष्ट्र बनाना पत्रकार वार्ता के दौरान आदित्य वाहिनी के प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी संदीप पांडे ने बताया कि 6,7,8 फरवरी को शंकराचार्य जी जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। उनके भारत दौरे का उद्देश्य साडे 3 वर्ष में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। बस्तर के सुदूर बनाना चलो में रहने वाले वनवासियों का मतांतरण किया जा रहा है जो सनातन धर्म के लिए चिंता का विषय है ।शंकराचार्य जी के धर्म सभा के माध्यम से सुदूर वनांचल के लोगों तक यह संदेश पहुंचेगी और वे अपनी सनातन संस्कृति के साथ समाज के उत्थान के लिए अग्रसर होंगे। 7 फरवरी को आयोजित धर्म सभा में अधिक से अधिक वनांचल के लोग शामिल हो यह प्रयास किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में उपस्थित आनंद वहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा तिवारी ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से शंकराचार्य जी पूरे भारत का भ्रमण कर रहे हैं। इसी तारतम में 6 फरवरी को जगदलपुर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 7 फरवरी को लालबाग में धर्मसभा का आयोजन होगा। इसमें हजारों की संख्या में बस्तर संभाग के वनवासी क्षेत्रों से लोग पहुंचेंगे ऐसी उम्मीद है। शंकराचार्य जी के स्वस्थ मार्गदर्शन में सनातन धर्म के विभिन्न संप्रदाय आपस में मिलकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में पूरा योगदान देंगे ऐसी उम्मीद है।
8 फरवरी को आमजनों से संगोष्ठी के रूप मे वर्तालाप 8 फरवरी को दर्शन और गोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया है। जिसका अंतर्गत विभिन्न समाज के लोगों से शंकराचार्य वार्तालाप करेंगे और उनके जिज्ञासा को शांत करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 8 फरवरी की शाम को मीडिया के साथियों के साथ भी शंकराचार्य जी का संवाद होगा शाम को विचार संगोष्ठी का आयोजन होगा जिसमें लोग अपने समाज धर्म और राष्ट्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान ले सकेंगे। 9 फरवरी को शंकराचार्य जी जगदलपुर से प्रस्थान करेंगे और कवर्धा पहुंचेंगे 10 तारीख को विशाल जनसभा का आयोजन होगा। 11 फरवरी को सुदर्शन आश्रम रायपुर मैं पहुंचेंगे और 14 फरवरी तक रुकेंगे वहां पर भी धर्म सभा और संगोष्ठी का आयोजन होगा। अनिल लुक्कड़ संभागीय सहसंयोजक नियुक्त राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से एल. ईश्वर राव को जिला बस्तर आदित्यवानी का संयोजक एवं सहसंयोजक योगेश ठाकुर एवं कैलाश राठी एवं सरिता यादव को जिला आनंद वाहनी का संयोजक तथा अनिल लुकड को संभागीय सहसंयोजक आदित्यवानी नियुक्त किया है। जबकि आदित्य वाहिनी जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिवास रथ और जिला उपाध्यक्ष का दाइत्व प्रवीर द्विवेदी को सौपा गया।
हरियाणा के फर्जी आर्मी अफसर ने जगदलपुर के फर्नीचर दुकान मालिक को लगाया था चूना
आरोपी इरशाद मोहम्मद को मेवात से पकड़ लाई पुलिस
जगदलपुर टेलीफोनिक फ्राॅड के एक और मामले की तह तक पहुंचने तथा फरेबी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को कामयाबी मिली है। हरियाणा निवासी आरोपी ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताते हुए शहर के एक फर्नीचर व्यापारी को 75 हजार रु. का चूना लगाया था। हरियाणा के मेवात निवासी 30 वर्षीय इरशाद मोहम्मद पिता आस मोहम्मद ने ड्रीम हाउस डेकोर के मालिक हर्ष बाफना को फोन कर कहा कि वह एक आर्मी ऑफिसर है और अपने घर के लिए फर्नीचर खरीदना चाहता है। मार्च 2021 में इरशाद ने हर्ष उसके गूगल पे एकाउंट वाला मोबाइल नंबर ले लिया और हर्ष के बैंक एकाउंट से 75 हजार रु. ऑनलाइन निकाल लिए। हर्ष को जब ठगे जाने की भनक लगी तब उसने कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाई।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक नोडल के नेतृत्व में आरोपी के बैंक खातों का विश्लेषण करने के बाद व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही की उपस्थिति मेवात हरियाणा में होने की जानकारी मिली। निरीक्षक दिलाबाग सिंह शेरा के नेतृत्व में टीम गठित कर हरियाणा रवाना किया गया। टीम ने मेवात में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। उसने पूछताछ करने पर अपना नाम इरशाद मोहम्मद बताया और हर्ष बाफना से की गई ऑनलाइन ठगी की स्वीकारोक्ति कर दी। आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जगदलपुर लाया गया और रिमांड पर न्यायालय भेजा गया। गूगल से सर्च किया था दुकान को आरोपी इरशाद मोहम्मद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने जगदलपुर शहर के नजदीकी फर्नीचर शाॅप को गूगल से सर्च किया और अपने मोबाईल फोन से दुकान मालिक को काॅल किया। खुद को आर्मी ऑफिसर और अपना निवास जगदलपुर में पल्ली नाका के पास होना बताया था। आरोपी ने अपने घर के लिए कुछ फर्नीचर की जरूरत बताकर हर्ष बाफना से वाट्सएप पर केटलाॅग और सामान पंसद करने के बाद पेमेंट करने के लिए गूगल पे एकाउंट का मोबाईल नंबर मांगा। हर्ष ने अपने कर्मचारी का नंबर दिया। जिसके बाद आरोपी ने पैसे ट्रांसफर करने के लिए अपने मोबाईल से प्रार्थी के गूगल पे में पेमेंट रिक्वेस्ट भेजा, और एक्सेप्ट करने को कहा। हर्ष द्वारा एक्सेप्ट करने पर पहली बार में खाते से 25,000 रूपए और दूसरी बार हर्ष को यह कहते हुए फिर से गूगल पे मोबाइल नंबर मांगा कि 25000 रूपए से ज्यादा ट्रांसफर नहीं हो रहा है। इसके बाद आरोपी ने 25 – 25 हजार रूपए के दो बार पेमेंट रिक्वेस्ट भेजे और हर्ष से उसे एक्सेप्ट करवाया फिर यूपीआई पिन डालने कहा। इस तरह आरोपी ने हर्ष के खाते से कुल 75 हजार रूपए का आहरण कर लिए। सायबर सेल ने सुलझाए 37 मामले उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा एवं उप पुलिस अधीक्षक (नोडल सायबर सेल) गीतिका साहू द्वारा सायबर अपराधों के नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से सायबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सायबर ठगी के मामलों में विशेष रूचि लेकर सायबर सेल को पुर्नगठित कर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। सायबर सेल की मदद से अंतर राज्यीय गिरोहों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। पिछले 7 महीने में 14 प्रकरणों में 23 आरोपियों पर कार्यवाही की गई है। हर्ष बाफना से ठगी वाले मामले में आरोपी से मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका हरियाणा निवासी आरोपी इरशाद मोहम्मद को गिरफ्तार करने में पुलिस निरीक्षक एमन साहू, दिलबाग सिंह, सहायक उप निरीक्षक विश्वराज सोलंकी, नीलाम्बर नाग, प्रधान आरक्षक मौसम गुप्ता, लोमेश दीवान, आरक्षक गौतम सिन्हा, थनेंद्र सिन्हा, धर्मेंद्र ठाकुर, दीपक कुमार, पीतवास आचार्य, महेंद्र कोमरे ने विशेष भूमिका निभाई।
कक्का के कार्यकाल के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर बस्तर सहित पूरे प्रदेश में मना गौरव दिवस
राजीव ने बताया छत्तीसगढ़ सरकार ने हर हाथ को दिया रोजगार, विदेशों में धूम मचा रहा छत्तीसगढ़ का ब्रांड डेनेक्स, नक्सलवाद को मात देकर ग्रामीणों ने पकड़ी रोजगार की राह, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से छत्तीसगढ़ का हर युवा बन रहा हुनरमंद, गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ के हर गांव की आर्थिक व्यवस्था को कर रही मजबूत, गांव-गांव में हो रहा आर्थिक विकास
जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हर क्षेत्र में उठाया साहसिक व महत्वपूर्ण कदम, लोगों की बढ़ी आय, चाउर वाले बाबा ने किया केवल घोटाला
भूपेश सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि देश की अर्थव्यवस्था की सेहत को बेरोजगारी दर सही तरह से दर्शाती है क्योंकि यह देश की कुल जनसंख्या में कितने लोग रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता की जिंदगी जी रहे हैं यह तथ्य बताती है छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद कई चुनौतियांआई जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लगे लॉकडाउन की स्थिति भी थी देश-दुनिया में अर्थव्यवस्था पर इसका बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था और बेरोजगारी संख्या तेजी के साथ बढ़ रही थी लेकिन उसी दौर में सरकार ने कुछ बड़े नीतिगत फैसले लिए और मनरेगा जैसे ग्रामीण रोजगार मूलक कार्यों को जारी रखा लघु वनोपजों का संग्रहण भी इस दौरान जारी रहा लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सरकार ने बेरोजगारी उन्मूलन के तेज प्रयास शुरू किए इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि आज की स्थिति में छत्तीसगढ़ देश का न्यूनतम बेरोजगारी दर वाला पहला राज्य बन गया है।
शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं ने राज्य के हर वर्ग को सीधा रोजगार से जोड़ा है योजनाओं का लाभ लेकर आज युवा, महिलाएं, किसान सहित आदिवासी समुदाय के लोग अच्छी खासी आए हासिल कर रहे हैं राजीव गांधी किसान नया योजना से खेती किसानी का काम अब बड़े फायदे का काम बन गया है सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि खेती-किसानी को रोजगार के रूप में वापस किसानों ने अपनाया है और अपने जीवन में समृद्धि और खुशहाली ला रहे हैं ग्रामीणों पशुपालकों के लिए गौधन न्याय योजना जैसी योजना लाकर सरकार ने उन्हें भी आर्थिक आत्मनिर्भरता का रास्ता दिखाया है।
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से ग्रामीणों को रोजगार
शर्मा ने कहा ने कहा राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी और देश के नौजवानों के लिए पूरे देश में पदयात्रा कर रहे हैं. रमन सरकार के कार्यकाल में बस्तर के 600 गांव थे, उसमें 260 स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले. कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, मेडिकल कॉलेज खोले, जितने इन्होंने 15 साल में नहीं खोले. उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार प्राप्त हो, हमारी सरकार ने इन सब के साथ नौजवानों के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क लागू किया. 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन किया है, इससे लोगों को रोजगार मिलेगा।पशुपालन की तरफ लोगों का बढ़ा रुझान
शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वज भी कहते थे कि छत्तीसगढ़ सस्य श्यामला धरती है. यहां भोले-भाले लोग रहते हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सबको मिलना चाहिए. यहां भरपूर खनिज संपदा है. इन सबका लाभ यहां के लोगों को मिलना चाहिए. एक तरफ गोबर बेच के पैसा कमाया जा रहा है. इससे लोगों के जीवन में परिवर्तन आया. लोगों की आमदनी बढ़ी. राजीव गांधी न्याय योजना के कारण पशुपालन की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा. दूध उत्पादन और धान का उत्पादन भी बढ़ा. दूसरी तरफ लघु उपज का संग्रहण अधिक हुआ, जिसका लाभ प्रदेशवासी उठा रहे हैं।
स्वास्थ्य के लिए लाखों रुपए तक की सहायता शर्मा ने कहा पूरे बस्तर से लेकर सरगुजा तक जनता के आय में वृद्धि हुई है. हर वर्ग के लोगों की आय में वृद्धि हुई है. पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था व्यापक अर्थव्यवस्था में परिवर्तन हुई. एक समय लोगों की मलेरिया से मौतें होती थी, उल्टी दस्त से मौतें होती थी, अब वह बात नहीं. शहरी क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य योजना, डाइट लेने की योजना, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ. डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, विशेष सहायता योजना हमारी सरकार ने लागू की. 17-18 लाख रुपए तक लोगों को सहायता दी गई. जो बीमार पड़ते थे उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. अच्छे-अच्छे लोग जो 15 लाख खर्च नहीं कर सकते थे ऐसे समय में सरकार उनके साथ खड़ी रही।
राज्य सरकार को बदनाम करने पर आमादा हैं ग्रामीण यंत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी
(अर्जुन झा) नगरनार बाजार सौंदर्यीकरण तथा दुकान व शेड निर्माण के लिए नगरनार इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा सीएसआर मद से प्रदत्त कई करोड़ रुपए फूंक दिए गए और हासिल आया सिर्फ खंडहर तथा बाजार स्थल पर बजबजाती गंदगी। ये नजारा है नगरनार के बाजार का। इसे देखकर लगता है कि आरईएस के अधिकारी राज्य की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने पर आमादा हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कार्य का भूमिपूजन संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने किया था। अब लोग तो यही कहेंगे ना कि राज्य सरकार ऐसे घटिया कार्य कराती है। मलाई खा गए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी और उंगली कांग्रेस सरकार पर उठेगी, बदनामी सरकार की होगी। वहीं विभाग के शीर्ष अधिकारी कहते हैं कि जांच में एसडीओ और सब इंजीनियर की गलती पाई गई है। दोनों पर कार्रवाई के लिए अनुशंसा कर दी गई है। नगरनार में बाजार सौंदर्यीकरण के लिए मिली रकम का बड़ा हिस्सा हजम करने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के इंजीनियरों ने दुकानों, शेड, चबूतरे, नालियां आदि बनवाने में भारी अनियमितता की। वहीं दुकानों के निर्माण के दौरान बिजली पोलों और हाई टेंशन लाईन के तारों का ध्यान नहीं रखा गया। पोलों को घेरकर दुकानों की दीवारें खड़ी कर दी गईं। बिजली तारों के ठीक नीचे दुकानें बनाई गईं। दुकानों, शेड, चबूतरों और नालियों का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो पाया है, जबकि सारी रकम खर्च की जा चुकी है। अब ये दुकानें, नालियां, शेड, चबूतरे खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं। किसी भी निर्माण कार्य को अंजाम देने से पहले उसका पूरा खाका खींचा जाता है, निर्माण स्थल की भौगोलिक स्थिति, वहां मौजूद पेड़, बिजली पोलों, निर्माण की लागत राशि आदि का प्रक्कलन तैयार किया जाता। सब कुछ सुनिश्चित हो जाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाता है। जाहिर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग ने भी पूरा अध्ययन करने के बाद ही काम आरंभ कराया होगा। बावजूद पहले ही पोलों और तारों की शिफ्टिंग क्यों नहीं करवाई गई, निर्माण पूर्ण कराने के लिए राशि कम क्यों पड़ गई ? इतनी बड़ी रकम फूंक डालने के बाद भी चबूतरों, नालियों, दुकानों का निर्माण स्तरहीन कैसे प्रतीत हो रहा है। दरअसल विभाग के अधिकारियों ने सामुदायिक विकास मद से मिली रकम को डकारने के लिए गजब का सहकारिता की भावना दिखाई है। नगरनार इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सामुदायिक विकास मद से बाजार स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए ग्राम पंचायत को जो कई करोड़ रु. दिए थे उससे बाजार में करीब 25 दुकानें, शेड, प्लेटफार्म, नाली निर्माण, परिसर का सीमेंटीकरण आदि कार्य कराने थे। नाली, प्लेटफार्म, दुकान व शेड निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को दी गई थी। विभाग ने काम एक ठेकेदार से कराया। अभी दुकानों की छत ढलाई, प्लास्टर और कांक्रिटिंग का काम बाकी है। बाजार स्थल पर शेड वाली दुकानें भी बनाई जानी थीं, लेकिन शेड के नाम पर महज लोहे की रॉड और पाइप लगाकर ढांचा भर खड़ा कर दिया गया है। शेड नहीं लगाया गया है। लोहे की रॉड और पाइप जंग लगकर सड़ने लगे हैं। दुकानों से निकलने वाले गंदे पानी और बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी बेतरतीब ढंग से कराया गया है। नालियों का निर्माण कराते समय चढ़ाव और ढलान का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया। इस वजह से गंदगी और पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियों में कचरा फंसा पड़ा है।
पाई गईं निर्माण में खामियां मिली शिकायतों के बाद विभाग के मुख्य अभियंता के निर्देश पर नगरनार में बाजार स्थल पर कराए गए कार्यों की जांच अधीक्षण अभियंता केएन कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। जांच में कई खामियां सामने आईं। पहली नजर में एसडीओ और सब इंजीनियर दोषी पाए गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता केएन कश्यप ने अनुशंसा के साथ जांच प्रतिवेदन मुख्य अभियंता को प्रेषित कर दिया है। एसडीओ और सब इंजिनियर पर कार्रवाई मुख्य अभियंता रामसागर करेंगे।
पोल शिफ्टिंग के लिए चेक जमा बाजार की दुकानों के भीतर से पोलों की शिफ्टिंग के लिए विद्युत कंपनी को चेक जारी कर दिया गया है। पोल शिफ्टिंग के दौरान दुकानों को जो क्षति पहुंचेगी, उसका फिर से निर्माण विद्युत कंपनी कराएगी। –डीपी देवांगन, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, बस्तर
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किसानों का सम्मान कर मनाया गौरव दिवस
जगदलपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बस्तर ने शनिवार को लेंपस सोसाइटी लामकेर के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र नदीसागर में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को शॉल श्रीफल से सम्मानित करते हुए गौरव दिवस मनाया।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार गौरव दिवस मना रही है। इसी क्रम में सरकार की चार साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
लेंपस सोसाइटी लामकेर के धान उपार्जन केंद्र नदीसागर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल भी शामिल हुए। क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके स्वागत के लिए उपस्थित थे। नदी सागर के मुख्य मार्ग से धान उपार्जन केंद्र तक जगह जगह विधायक बघेल का बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।किसानों को संबोधित करते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ किया वायदा सत्ता में आते ही पूरा किया। किसानों की कर्जमाफी सरकार का एक ऐतिहासिक फैसला रहा। भूपेश बघेल सरकार किसानों को धान का जो दाम दे रही है, वैसा देश में और कहीं नहीं है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोठान जैसी योजनाओं ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया है और उनका मान सम्मान बढ़ाया है। आज अन्नदाता खुश है। यही इस सरकार की बड़ी उपलब्धि है, जिसका मुकाबला अन्य राज्यों की भाजपा सरकारें नहीं कर पा रही हैं।
किसानों ने जताया विधायक का आभार
कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने जिला सहकारी बैंक एवं धान उपार्जन केंद्र खोलने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। नदी सागर, बड़े चकवा, बोड़नपाल, पल्ली चकवा, पलारी तथा अन्य गांवों के किसान फूलसिंह बघेल, रामनाथ, बीरसिंह बघेल, भरत बघेल, मनीष बघेल, जयदेव बघेल रघुनाथ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले धान बेचने के लिए 10 – 12 किमी दूर लामकेर जाना पड़ता था और हमें काफी इंतजार करना पड़ता था। क्षेत्र के किसानों ने मिलकर विगत वर्ष धान खरीदी केंद्र एवं जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने के लिए विधायक के समक्ष मांग रखी थी। किसानों की समस्या को देखते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने नदीसागर में जिला सहकारी बैंक की शाखा एवं धान खरीदी केंद्र खोले जाने का निर्देश दिया और किसानों की समस्या का निदान हो गया।
किसानों का किया गया सम्मान
इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्र के वरिष्ठ किसानों को श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि आज हम सम्मान पाकर अपने आप को गौरवान्वित मानते हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य गणेशराम बघेल, प्रेमशंकर शुक्ला, दिनेश यदु, रमेश माधवानी, शोभाराम मारकंडे, वैद्यनाथ मौर्य, मानसिंह कवासी, हेमराज बघेल, फूलसिंह बघेल, बीरसिंह बघेल, पूरन सिंह कश्यप, जयदेव बघेल, रमेश कश्यप, मंगलू राम, रामनाथ, कृपालु राम कश्यप, शिवनाथ मौर्य, चमरू बघेल, सोमारु पटेल, प्रबंधक भादू राम नाग, धान खरीदी केंद्र प्रभारी संतूराम कचरु समेत क्षेत्र के ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
निर्मल विद्यालय में फिर जुटे 1984 से 2021 तक के विद्यार्थी, स्थापना के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में धूमधाम से आयोजित हुआ गोल्डन जुबली एल्युमिनी मीट
जगदलपुर निर्मल विद्यालय में गोल्डन जुबली एल्युमिनी मीट पर रविवार को दोपहर बाद शहर में भव्य रैली निकाली गई। इस दौरान जहां एल्युमिनी यानि निर्मल विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थियों ने रैली में शामिल होकर शहर का भ्रमण किया, वहीं इसके बाद निर्मल विद्यालय प्रांगण में आनंद मेले का आयोजन किया गया। आनंद मेले में स्कूल के विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर कई तरह के पकवान शामिल किए। निर्मल विद्यालय की स्थापना के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे गोल्डन जुबली एल्युमिनी मीट में दो दिनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में साल 1984 से लेकर 2022 तक के भूतपूर्व विद्यार्थी शामिल हुए, जहां उन्होंने मिलकर धूमधाम से सभी आयोजनों में हिस्सा लिया। रविवार को दोपहर बाद निकली रैली निर्मल विद्यालय से शुरू होकर झंकार टॉकिज होते हुए एसबीआई चौक, गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक से माईं दंतेश्वरी मंदिर के सामने से होती हुई पैलेस रोड, संजय बाजार चौक, चांदनी चौक, शहीद पार्क तिराहा से झंकार टॉकिज होते हुए वापस निर्मल विद्यालय पहुंची, जहां सभी भूतपूर्व छात्र आनंद मेले में शामिल हुए। शनिवार को रक्तदान शिविर हुआ, देर रात तक चलते रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार को एल्युमिनी मीट की शुरूआत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें करीब 50 भूतपूर्व छात्रों ने रक्तदान किया। इसके बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भी भूतपूर्व छात्रों ने विभिन्न विधाओं में अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके साथ ही जहां शिक्षकों की ग्रांड एंट्री करवाने की व्यवस्था एल्युमिनी ने की, वहीं देर रात तक यहां धूमधाम से एल्युमिनी मीट जारी रहा। भूतपूर्व छात्रों ने जहां विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, वहीं एक से एक गीतों की श्रृंखला भी उन्होंने प्रस्तुत की। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की स्पर्धाएं भी एल्युमिनी के लिए हुईं। इधर एल्युमिनी मीट के उपलक्ष्य में ही शनिवार को संस्था में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने अपने बनाए मॉडलों को प्रस्तुत किया।
चिखलाकसा और आसपास के क्षेत्र वासियों को जल्द मिलेगी रजिस्ट्री कार्यलय की सुविधा :विक्रम धुर्वे
चिखलाकसा क्षेत्र वासियों को नई सौगात:विक्रम धुर्वे
दल्लीराजहरा नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र में वार्ड नंबर 10 इंदिरा कालोनी में रजिस्ट्री कार्यालय निर्माण किया जा रहा है। जिसके निरक्षण के लिए सांसद प्रति निधि विक्रम धुर्वे व चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया, नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद व जनप्रतिनिधि कार्य स्थल पर पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि श्री ध्रुवे जी ने कहा की रजिस्ट्री कार्यालय का निर्माण लगभग 3 महीनो में समाप्त हो जाएगा। विक्रम धुर्वे ने आगे कहा कि चिखलाकसा में रजिस्ट्री कार्यालय की शुरुवात होने से आसपास के ग्रामीणों को स्टांप लेने, व नोटरी,रजिस्ट्री करवाने में सुविधा उठने बैठने में दिक्ततको का सामना नही करना पड़ेगा फोटोकॉपी करवाने और इत्यादि कागजी कार्य के लिए अब ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। रजिस्ट्री कार्यालय के निरीक्षण के दौरान गुनवक्तता पूर्ण कार्य करने को कहा समस्त जनप्रतिनिधि व नगर पंचायत चिखलाकसा के निवासी उपस्थित रहे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
रायपुर – पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के द्वारा भारत को लेकर दिए गए तर्क हीन घटिया एवं शर्मनाक बयान को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के आह्वान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में आज दिनांक 17 दिसंबर को राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में पाकिस्तान मुर्दाबाद,बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद,नारो के पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया।
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बिलावल भुट्टो के बयान की निंदा करते हुए कहा की बिलावल भुट्टो अपनी औकात में रहे और भारत के विरोध में बोलने से पहले अपने देश के बारे में सोचे,और जिस दिन भारत एक एक नागरिक अपनी औकात में आ जायेगा उस दिन दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान गायब हो जाएगा।इस पुलता दहन कार्यक्रम में मोर्चा प्रभारी डॉ सलीम राज,मिर्जा एजाज बेग, शाहिद खान,युनुस कुरेशी राजिया खान, मखमूर, खान,सय्यद रजा,असगर अली,सौरभ देव,अकबर अली,साजिद पठान,आरिफ नियाजी शैख निजाम, रेहाना खान,जसपाल रंधावा, मो फैजल,इरशाद अली,नसीर खान, अमिक अहमद,गुलाम फिरोज,गुलाम गौस,शाहीन बेगम, जिसान सिद्दीकी,पप्पू निसार,भूपेंद्र मक्कड़,आसिफ भाई,सहित अनेक अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता के लिए अच्छी योजना लाकर गौरव का बोध कराया और आम जनता का मान बढ़ाया यह सरकार की उपलब्धि लोकेश्वरी साहू छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के संदेश का आम नागरिकों ने सुना और की तारीफ छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूरे होने पर डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत समस्त वार्डों के चौक चौराहों में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा कैबिनेट मंत्री माननीय अनिला भेड़िया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम सेवा सहकारी समिति डौंडीलोहारा के साथ-साथ कई जगह पर किए शिरकत और छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की उपलब्धि बताई
छत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं से आम नागरिक किसान भाई युवा साथी समस्त महिलाएं व्यापारी बंधुओं सभी खुश वह गर्व महसूस कर रहे हैं अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा 17 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे छत्तीसगढ़ में गौरव दिवस का आयोजन किया गया इसी अंतर्गत नगर पंचायत डौंडीलोहारा में श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी लोहारा के अगुवाई में नगर पंचायत के 1, 2 एवं 5 वार्ड मिलकर टिकरापारा दुर्गा चौक 3 ,,4 एवं 6 गायत्री चौक 7 ,8 ,9 एवं 10 राजापारा दुर्गा चौक 11, 12 ,13संजय नगर दुर्गा चौक वार्ड क्रमांक 14 15 मस्जिद चौक रामनगर में हर्ष उल्लास के साथ छत्तीसगढ़ सरकार के समस्त योजनाओं को बताते हुए गौरव दिवस का आयोजन लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अगुवाई में किया गया जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत डौंडीलोहारा विद्या शर्मा उपाध्यक्ष अनीता साहू सभापति झुमुक कोसमा सभापति शोभा राजपूत सभापति नारायण सिन्हा पार्षद अशोक चनाप दशोदा भू आर्य और डौंडीलोहारा नगर के समस्त महिला स्व सहायता समूह के दीदी बहने युवा मितान क्लब के साथी और नगर पंचायत के समस्त अधिकारी कर्मचारी के उपस्थिति में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने आम जनमानस को छत्तीसगढ़ शासन के समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा छत्तीसगढ़ शासन के गोधनिया योजना धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर सी योजना राशन कार्ड पौनी पसारी योजना मुख्यमंत्री शायरी सनम स्वास्थ्य योजना प्रधानमंत्री आवास योजना मोर जमीन मोर मकान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और छत्तीसगढ़ शासन के नरवा गरवा घुरवा बारी योजना के बारे में जानकारी दी
और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समस्त किसानों का समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर रही सरकार उसके बारे में बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में आम नागरिकों को समस्त योजनाओं का लाभ मिल रहा है जिससे समस्त किसान भाई महिला स्व सहायता समूह की बहने मजदूर वर्ग व्यापारी वर्ग शासन की योजना का लाभ ले रहे हैं और छत्तीसगढ़ सरकार ने जो वादा किया है वह पूरा कर रहे हैं किसानों का कर्जा माफ आम नागरिकों का बिजली हाफ राजीव न्याय योजना इंडस्ट्रियल पार्क पेंशन बहाली योजना लाकर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता के दिलों में राज किया है इसी के परिपेक्ष्य में सरकार के 4 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन पूरे प्रदेश समस्त जिला और डॉन दूल्हा नगरी क्षेत्र में बहुत ही अपने आप को गर्व महसूस करते हुए मनाया गया और माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी नगरी प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया जी एवं स्थानीय विधायक और कैबिनेट के मंत्री माननीय श्रीमती अनिला भेड़िया जी का आभार व्यक्त करते हुए समस्त कैबिनेट के निर्णय का स्वागत करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किए हैं ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें