City Media - Page 920 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 920

अवैध रूप से शराब तस्करी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • 200 पीवे व शराब की परिवहन करने वाले सफेद रंग की स्कूटी वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार
  • आम हीरापुर का रहने वाला है आरोपी जो क्षेत्र में करता था अवैध शराब का परिवहन

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज-आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक वालीद जितेन्द्र कुमार साव के में अतिरिक्त पुलिस अकबाल हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद एवं एस. डी. ओ.पी ऑफिस बालोद का एक संयुक्त विशेष टीम तैयार किया गया।जिसके तारतम्य में दिनांक 17/12/2022 से जुर्म जरायम पता सागा हेतु टऊन देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ

कि सराव भट्टी बालोद से अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब लेकर परिवहन करने की सूचना में औरा भाठा पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर अपना नामपता पुछने पर दीपक कुमार साहू पिता श्री जीवन साहू उम्र 32 साल ग्राम हीरापुर थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से तेन शराब कुल 200 नग देशी प्लेन शराव कुल 36,000 ब्लक लीटर कीमती 15,000 रू. एवं सफेद रंग का स्कूटी बिना नम्बर का कीमती 70,000 स को जप्त कर पुलिस लेकर थाना बालोद में अप.क्र. 574 /22 धारा 34 (2) आपकारी एक्ट कायम किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जगदलपुर ने भी विकास के आयाम गढ़े

0
  • गौरव दिवस समारोह में मेयर सफीरा साहू ने गिनाई उपलब्धियां
  • नगर पालिक निगम ने किया कार्यक्रम का आयोजन

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस समारोह शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में आयोजित किया गया । इस दौरान में प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर एवं प्रदेश के जनता को वर्चुअली संबोधित किया।छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूरे होने पर आजशनिवार को गौरव दिवस के रूप में पूरे प्रदेश भर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर निगम जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम कि में महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, एमआईसी सदस्य, पार्षद, आयुक्त दिनेश कुमार नाग, शहर के नागरिक व निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद महापौर सफीरा साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है।नगर निगम में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए श्रीमती साहू ने कहा कि जगदलपुर में भी मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप चहुमुखी विकास कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल की परिकल्पना गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढ़बो नवा जगदलपुर के तहत हर क्षेत्र में विकास हुआ। महापौर ने बताया कि दलपत सागर, शहर के मैदान, लाला जगदलपुरी ग्रंथालय, धनवंतरी मेडिकल स्टोर, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, राजीव युवा क्लब का गठन, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का निर्माण, कला गुड़ी, ज्ञान गुड़ी, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, बस्तर कैफे का निर्माण, शहर के 48 वार्डों में सीसी सड़क, नाली, पुलिया व मूलभूत सुविधा देने का कार्य, शहर में एसटीपी प्लांट का निर्माण, अमृत मिशन अन्य विकास कार्य हुए हैं। निगम अध्यक्ष कविता साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफलतम के 4 साल पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि जगदलपुर शहर समेत समूचे राज्य का मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समग्र विकास हो रहा है। आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने आभार व्यक्त किया।

दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4 – 4 लाख रुपए की सहायता

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर दिखाई संवेदनशीलता

जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जगदलपुर मारकेल एवं नगरनार के चार मृत लोगों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदन मद से चार – चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली है।जिन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई उनमें ग्राम मारकेल के स्व. दिनेश सेठिया 26 वर्ष के पिता रघुनाथ सेठिया, ग्राम मारकेल के स्व. गौतम गाईन 23 वर्ष के पिता बिंदा, नया मुण्डा के स्व. अभिषेक सेठिया 24 वर्ष के पिता रामचंद्र सेठिया एवं नगरनार के स्व. सचिन सेठिया 25 वर्ष के पिता जयलाल सेठिया शामिल हैं। इन सभी लोगों को चार – चार लाख रुपए के चेक संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदान किए। इस अवसर पर रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता के चलते अब तक पचासों परिवारों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिल चुकी है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चार युवकों की कुछ दिनों पहले दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है हम इस अपूर्णीय क्षति की पूर्ति तो नहीं कर सकते हैं, पर उनका दुख कम जरूर कर सकते हैं। हमारी सरकार द्वारा इन नौजवानों के दुखद निधन पर उनके परिवार को यह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

परिजनों ने माना आभार

मृतकों के परिजनों ने कहा कि हम प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हैं, जो इस दुख की घड़ी में हमारा संबल बनकर सामने आए हैं।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, घनश्याम महापात्र, विजय दास, कमलोचन बघेल, संतराम सेठिया, रवि दास, संजय नाग, एवं वीडी व्लॉग के एडीटर इन चीफ विकास दुग्गड़ समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री गढ़ रहे नवा छत्तीसगढ इसलिए बौखलाए भाजपाई : जैन

0
  • रायपुर का स्काई वाक राजेश मूणत और रमन सिंह के भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण
  • केंद्र सरकार काम के लिए दे रही इनाम, भाजपा नेता दे रहे हैं अनर्गल बयान

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने शुक्रवार को मीडिया को जारी बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा जा रहा है। उनके कार्यों का बेहतर प्रतिसाद जनता दे रही है। पिछले चार साल में हुए चार उपचुनावों के परिणाम ने इस बात पर मुहर लगाई है। प्रदेश में 15 साल भाजपा ने शासन किया है, फिर भी जनता उन्हें नकार रही है। सरगुजा से बस्तर तक 2018 से भाजपा को खारिज करने का सिलसिला चल रहा है।किसान, आदिवासी, महिलाओं, युवाओं, छात्रों से लेकर समाज के शोषित तथा उपेक्षित वर्ग की सेवा मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार जिस प्रकार कर रही है, उसने भाजपा नेताओं को हताशा में डाल दिया है। जैन ने कहा है कि भाजपा नेता कांग्रेस की चिंता न करें, अपितु अपने अब तक के प्रदर्शन को लेकर चिंतन करें। उनके शासन के दौरान झीरम, झलियामारी, गर्भाशय कांड, आंखफोड़वा कांड, नान घोटाले आदि से प्रदेश की छवि धूमिल हुई। उसका परिणाम 2018 में सामने आया। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ किया गया। भाजपा किसानों से उनके परिश्रम के मुताबिक धान खरीदी में आनाकानी करती थी, जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान में 2640 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है।

आर्थिक रूप से मजबूत हुआ छ्ग

गोठान योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम- सबल बनाया है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता ने छत्तीसगढ को मंदी से बचाया है। ऐसे सैकड़ों कार्य किए गए हैं। इनमें से अनेक कार्यों की प्रशंसा केंद्र की भाजपा सरकार ने की है और राज्य को सम्मानों से नवाजा है। भाजपा के नेताओं की नजर में जनता मात्र वोटर थी, जबकि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में हम जनता को जनार्दन मानकर काम कर रहे हैं। संसदीय सचिव श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ में भाजपा के गुजरात फार्मूले को लागू करने की चर्चा है, इसलिए भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर भाजपा हाईकमान के सामने आने की कोशिश कर रहे हैं। मुद्दा विहीन भाजपा नेताओं की बयानबाजी उनके हताशा को परिलक्षित करती है।

लगातार हार से उब नहीं पा रहें भाजपाई: योगेश पानीग्राही

0
  • हताशे से बिना तथ्य आरोप लगाकर चले गए मुणत

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चार वर्षों से चहुंमुखी विकास कर रहा है जिसके कारण भाजपाई बौखलाहट में हैं और हताशे से भरे पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मुणत अर्नगल प्रलाप कर रहें हैं, उक्त टिप्पणी बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के सह प्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने कही। सहप्रवक्ता पानीग्राही ने कहा कि पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री राजेश मूणत भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे तो उन्हें मारेंगा- आड़ावाल बाईपास की दुर्दशा की याद दिलाई गई तो बगले झांकते नजर आए ऐसा प्रतीत होता है कि 2018 के चुनाव के बाद से लगातार भाजपा हार रही है जिसके कारण वह शायद हताश और परेशान हैं जिसके कारण उलुल जुलूल बयां जारी कर मीडिया की फ्रेम में रहना चाहते हैं जबकि छत्तीसगढ़ में चार वर्षों में हर वर्ग का विकास संवेदनशील व किसान पुत्र भूपेश बघेल ने किया है। पूर्व मंत्री राजेश मुणत धनाढ्यों के सगा संबंधी है, किसानों के नहीं , उन्हें किसानों का दर्द समझ नहीं आएगा जबकि वास्तविक किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परंपरागत किसानों के साथ-साथ भुमीहीन किसानों के साथ न्याय योजना अंतर्गत न्याय कर रहें हैं।

नान_चिटफंड़ मामले में ईडी नहीं करती जांच

पूर्व मंत्री मुणत पर प्रति प्रश्न करते हुए सह प्रवक्ता पानीग्राही ने कहा कि ईडी राजनीतिक हितों को साधने के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को बदनाम कर रही है यदि ईडी वास्तविक रूप में ईमानदार संस्था है तो नान घोटाले, चिटफंड घोटाले सहित पूर्ववर्ती रमनसिंह सरकार की शिकायतें लंबित है।

मुणत स्वयं रहें रमनसिंह के कलेक्शन एजेंट

पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर बड़ा आरोप लगाते हुए सहप्रवक्ता योगेश पानीग्राही ने उन्हें रमन सिंह का कलेक्शन एजेंट बताया। मंत्री के कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो जाए तो कलेक्शन एजेंट की कमीशनखोरी सामने आ जायेगा।

बाढ़ प्रभावित 165 परिवारों को कवासी लखमा ने बांटे बर्तन सेट

0
  • मानसून सीजन में ढोंढरा ग्राम पंचायत में आई थी त्रासदी

जगदलपुर आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को कोंटा विकासखंड की ग्राम पंचायत ढोंढरा के बाढ़ प्रभावित 165 परिवारों को बर्तन सेट का वितरण किया।ढोंढरा ग्राम पंचायत के ये परिवार बीते मानसून सीजन में भारी बरसात के चलते आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इन परिवारों के घरों में रखा अनाज, कपड़े व अन्य सामान नष्ट हो गए थे तथा बर्तन बह गए थे। पंचायत के प्रतिनिधियों ने मंत्री श्री लखमा और जिला प्रशासन को ग्रामीणों के साथ हुई त्रासदी से अवगत कराया था। तब लखमा ने पीड़ित परिवारों की यथा संभव मदद करने का भरोसा पंचायत प्रतिनिधियों को दिलाया था।

अपनी बात पर कायम रहते हुए मंत्री कवासी लखमा ने एक साढ़े समारोह में प्रभावित सभी 165 परिवारों को बर्तन के सेट भेंट किए। सेट में थाली, गिलास, चम्मच, छोटी गंजी, प्लेट्स व कड़ाही, कटोरी आदि शामिल हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री लखमा ने कहा कि आप लोगों ने जो आपदा झेली है, उसे इस छोटी सी मदद के जरिए दूर तो नहीं किया जा सकता, लेकिन कुछ हद तक कम जरूर किया जा सकता है। मंत्री लखमा ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता की तकलीफों को भलीभांति समझते हैं और हर तकलीफ में जनता के साथ खड़े हैं। जनता के कल्याण के लिए हमारी सरकार बिना रुके और बिना थके काम कर रही है। सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, जिनका लाभ उठाकर बस्तर संभाग के लोग भी अपने जीवन को खुशहाल बना रहे हैं। आरंभ में पंचायत प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखमा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

धान खरीदी केंद्र प्रभारी के खिलाफ अब होगी कार्रवाई

0
  • कलेक्टर ने सहकारी बैंक के सीईओ को दिए कार्रवाई के निर्देश
  • मामला छोटे देवड़ा धान खरीदी केंद्र में हुई गफलतबाजी का
  • केंद्र प्रभारी ने फर्जीवाड़ा कर खरीदा था 50 क्विंटल बाहरी धान

जगदलपुर अपने पिता की ऋण पुस्तिका की आड़ में कोचिया का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने वाले बकावंड विकासखंड के छोटे देवड़ा धान खरीदी केंद्र प्रभारी पर अब गाज गिरने वाली है। खरीदी केंद्र प्रभारी कैलाश कश्यप के खिलाफ कार्रवाई करने बस्तर कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए जिला सहकारी बैंक के सीईओ को निर्देश दिए हैं।


उक्त जानकारी खाद्य नियंत्रक घनश्याम राठौर ने दी। कृषि उपज मंडी को भी पत्र जारी कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई को लेकर पत्र भेजा गया है। ज्ञातव्य हो कि कोचियों पर नकेल कसने जिला प्रशासन द्वारा विशेष टीम गठित की गई है, जो दीगर प्रांतों धान की आवक पर नजर रख रही है। सीमावर्ती राज्य से धान की आवक रोकने के लिए नाकेबंदी और कार्रवाई करने राजस्व एवं अन्य विभागों के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर धान खरीदी केंद्र प्रभारी ही व्यवस्था में सेंधमारी करने में लगे हैं। इसका खुलासा छोटेदेवड़ा धान खरीदी केंद्र में हुआ है। खरीदी केंद्र प्रभारी कैलाश कश्यप ने खरीदी दस्तावेज में अपने पिता शोभाराम के पट्टे का उल्लेख कर धान बिक्री के लिए लेकर 1 दिसंबर को टोकने जारी किया था और 2 दिसंबर को 50 क्विंटल धान उक्त पट्टे पर केंद्र में बेचा गया था। यह धान सीमावती राज्य उड़ीसा से मंगाकर बेचने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था। यह आरोप जांच में सही पाया गया।
कार्रवाई के लिए सीईओ को भेजा पत्र
खाद्य नियंत्रक घनश्याम राठौर ने धान खरीदी में हुए गफलत के मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त हो गया है। इस प्रतिवेदन के आधार पर मंडी सचिव को भी मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने हेतु पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छोटे देवड़ा के धान खरीदी केंद्र प्रभारी कैलाश कश्यप के खिलाफ कार्रवाई को करने कलेक्टर चंदन कुमार के हस्ताक्षर से जिला सहकारी बैंक जगदलपुर के सीईओ को दो दिन पूर्व पत्र भेजा जा चुका है।
गेंद अब सीईओ के पाले में छोटेदेवड़ा के धान खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा कोचिया का धान खरीदे जाने का मामला जांच में सही पाया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को जिला प्रशासन द्वारा पत्र जारी किया जा चुका है। कार्रवाई को लेकर अब सहकारी बैंक के सीईओ के पाले में मामला है।

सांसद दीपक बैज ने फिर दिलाई नारायणपुर क्षेत्र को बड़ी सौगात

0
  • नारायणपुर से कस्तूरमेटा सड़क का होगा चौड़ीकरण, बनेगी 2 लेन
  • 200.67 करोड़ रुपए की लागत से होगा इस सड़क का कायाकल्प

जगदलपुर सांसद दीपक बैज की मेहनत से बस्तर लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। बस्तर के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित इलाकों में भी विकास की रौशनी पहुंचने लगी है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में नारायणपुर जिला भी अति संवेदनशील व केंद्र सरकार के आकांक्षी जिलों में शामिल है। नारायणपुर जिले में नेशनल हाईवे -130 डी पर नारायणपुर – कस्तूरमेटा तक पैकेज -2 पेड शोल्डर कॉन्फ़िगरेशन के साथ 2- लेन के उन्नयन कार्य को केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इस सड़क के उन्नयन के लिए 200.67 करोड़ रुपए स्वीकृति किए हैं। इस संवेदनशील क्षेत्र में यह मार्ग यातायात और माल ढुलाई की दक्षता में सुधार करने में मदद करेगा। वहीं सुचारू एवं सुरक्षित यातायात प्रवाह सुनिश्चित होगा। पिछले दिनों नेशनल हाईवे -130 डी में ही कोंडागांव से नारायणपुर सड़क हेतु 322.40 करोड़ रुपए जारी हुए थे। उसके बाद नारायणपुर से कस्तूरमेटा पैकेज -2 के तहत 200.67 करोड़ रुपए केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा फिर से जारी किए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बस्तर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं बस्तर सांसद दीपक बैज भी बस्तर के विकास के लिए लगातार संसद में सक्रियता के साथ मुखर होकर केंद्र सरकार के सामने आवाज उठाते आ रहे हैं। उसी का परिणाम है कि बस्तर के नारायणपुर में दो सड़कों के लिए लगभग 523 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। बस्तर का आज चहुमुखी विकास हो रहा है। इसके लिए बस्तर सांसद का प्रयास सराहनीय है। बस्तर सांसद बैज की मेहनत से बस्तर विकास का नया आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क उन्नयन की स्वीकृति में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप का भी विशेष योगदान रहा है।

मनोनीत अध्यक्षों ने ग्रहण किया पदभार, नारायणपुर विधायक रहे मौजूद

0

भानपुरी तहसील परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप शामिल हुए और केंद्रीय मर्यादित बैंक शाखा भानपुरी के अंतर्गत लेम्पश भानपुरी,चपका,मुंडागांव,घोटिया,केशरपाल,सोनारपल के मनोनीत अध्यक्ष डमरू मौर्य,सोनसिंग कश्यप, पीलाराम कश्यप, सुकू कश्यप,समरथ बघेल, खतकुडी बघेल ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण कराया गया।
इस दौरान विधायक चंदन कश्यप ने मनोनीत अध्यक्षों को माला गमछा पहना कर बधाई दिया और अध्यक्षों को शपथ ग्रहण करा या उसके पश्चात विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की सरकार भूपेश बघेल की सरकार लगातार किसानों की हित के लिए काम कर रही है चाहे छोटा किसान हो या बड़ा किसान सभी वर्ग के किसानों को फायदा मिल रहा जिससे किसान भाईयों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है और मैं आसा करता हु की सभी मनोनीत अध्यक्ष अपने पद का गरिमा रखते हुए किसानो के हित में काम करेंगे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान,विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल,अचल बाजपाई,महेंद्र पांडे,गजा जोशी,उमेश जोशी,प्रेम पाणिग्रही, मसू बघेल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

प्रतिभाओं को उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है युवा महोत्सव : जैन

0
  • कुम्हरावंड में संभाग स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ
  • युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ेगा यह आयोजन : कश्यप

जगदलपुर संभाग स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ शुक्रवार को कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय सभागार में। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव रेखचंद जैन थे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने की। विशेष अतिथि महापौर सफीरा साहू व नगर निगम सभापति कविता साहू थीं। उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि युवा महोत्सव प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है। प्रदेश में संस्कृति और भाषा बोली में बहुत ही विविधता है तथा इसे संजोए रखने की आवश्यकता है। इस महोत्सव में हमारी सांस्कृतिक विविधिता झलकती है। उम्मीद है दो दिनों तक चलने वाले शारीरिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवा अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चंदन कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। युवा महोत्सव निश्चित तौर पर लोगों को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ेगा। उन्होंने प्रतिभागियों को संभागस्तरीय महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय महोत्सव में विजयी होकर बस्तर का नाम उज्जवल करेंगे। महापौर सफीरा साहू और नगर निगम सभापति कविता साहू ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि अतिथियों के स्वागत के लिए प्रतिभागियों द्वारा लोक संस्कृति का जिस तरह शानदार प्रदर्शन किया गया, उससे प्रतिभागियों का उत्साह साफ झलक रहा है।

देश की युवा शक्ति से हैं उम्मीदें

कलेक्टर चंदन कुमार ने युवा उत्सव के प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूरा विश्व आज भारत की युवा शक्ति की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। युवा शक्ति में परिवर्तन की क्षमता होती है तथा यहां वे अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करेंगे। यहां शामिल प्रतिभागी सीखेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर पर्यटन नक्शे में तेजी से उभर रहा है। युवा उत्सव के बीच समय निकालकर प्रतिभागी बस्तर की सुंदरता और यहां के विकास कार्यों को अवश्य निहारें। यहां दलपत सागर की सुंदरता के साथ खेल अधोसंरचना के लिए बहुत से कार्य किए गए हैं, जिन्हें प्रतिभागियों को अवश्य देखना चाहिए। इस अवसर पर कांकेर की पूजा नाग द्वारा भरतनाट्यम और बस्तर जिले के प्रतिभागियों द्वारा डंडारी नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। खो खो का पहला मैच नारायणपुर और कोंडागांव के बीच खेला गया, जिसमें नारायणपुर की टीम विजयी रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS