City Media - Page 921 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 921

गुरु घासीदास की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शोभायात्रा का किया स्वागत

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग रेखचंद जैन ने गुरु घासीदास जयंती की पूर्व संध्या पर प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्होंने समाज प्रमुखों से मुलाकात कर गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर जैन ने कहा कि गुरु घासीदास के विचार आज सबसे अधिक प्रासंगिक हैं।

उनके गुरु मंत्र ” मनखे मनखे एक समान ” समाज में हर मनुष्य की समानता का संदेश देता है। आज जब मानव समाज जाति – धर्म में बंटकर एक दूसरे का विरोधी हो गया है, ऐसे समय में गुरु घासीदास जी की शिक्षा हम सभी को समानता और समभाव के साथ रहने की प्रेरणा देती है। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद सूर्या पाणी, कोमल सेना, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र झा, हरीश साहू, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पत्रकार संतोष सिंह, पीसीसी सदस्य सुशील मौर्य, अनिल जैन, अवधेश झा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, विनोद कुकड़े, धर्मेन्द्र चौहान समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

आईटीआई में 48 छात्रों के लिए एक कम्प्यूटर, वह भी नकारा

0
  • शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र दरभा में समस्याओं की है भरमार
  • छात्र के लापता होने के मुद्दे को लेकर भी अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर शासकीय आईटीआई दरभा में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिला कलेक्टर एवं प्रयास आवासीय विद्यालय धुरगुड़ा से छात्र के लापता होने के मुद्दे पर सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को अभाविप ने ज्ञापन सौंपा।अभाविप के बस्तर जिला संयोजक वरुण साहनी ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से शासकीय आईटीआई दरभा में कोपा व्यवसाय संचालित किया जा रहा है।

यहां अध्ययनरत 48 प्रशिक्षणार्थियों के लिए मात्र एक कम्प्यूटर रखा है और वह भी खराब स्थिति में पड़ा हुआ है। इस प्रकार की लापरवाही के कारण प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी शिक्षा नहीं मिल पा रही है और उनका समय व्यर्थ जाया हो रहा है। इस मसले को लेकर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पूर्व में शासन और प्रशासन को अवगत कराया गया था, किंतु समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। इसके साथ ही जिले के बकावंड महाविद्यालय, बीएड कॉलेज छात्रावास, सड़क एवं अन्य शिक्षण संस्थानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलेक्टर से भी चर्चा की गई। अभाविप जगदलपुर नगर इकाई के मंत्री यश ध्रुव ने बताया कि जगदलपुर धुरगुड़ा में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय से 14 दिसंबर को एक छात्र लापता हो गया था, जो 24 घंटे तक गायब रहा। यह घटना विद्यालय प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। छात्रावासों से छात्र- छात्राओं के गायब होने की घटनाओं का हवाला देते हुए विद्यालयों और छात्रावासों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने एवं मामले के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान शैलेश ध्रुव, भरत कश्यप, उमेश,भूपेंद्र मंडावी एवं अन्य छात्र उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री आवास के लिए लोकेश्वरी लड़ेगी आर पार की लड़ाई

0

प्रशासन को 10 दिन का समय दिया गया नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना के लिए बाध्य होंगे नगर के वार्ड वासी और पार्षद साथियों सहित बैठेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, राजस्व विभाग को रिकार्ड दुरुस्त करने और प्रधानमंत्री आवास का लाभ आम नागरिकों को प्रदान करने के लिए माननीय एसडीएम को सौपे गए ज्ञापन।

नगर पंचायत डौंडीलोहारा को स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास बनाने की अनुमति और 40 वर्षों से शासकीय भूमि में काबीज भूस्वामी हाथ में पट्टा प्रदान करने नगरी क्षेत्र के समस्त शासकीय भूमि का रिकॉर्ड सुधार कर संबंधित सभी शासकीय भूमि का बटानकन करने और केंद्र सरकार द्वारा फर्जी प्रधानमंत्री आवास का बधाई पत्र पर रोक लगाने की मांग को लेकर डौंडीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ममता शर्मा अध्यक्ष महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा अनीता साहू सभापति झुमुक कोसमा सभापति शोभा राजपूत सभापति नारायण सिन्हा पार्षद अशोक चनाप पार्षद और नगर पंचायत डौंडीलोहारा के वार्ड क्रमांक 9 10, 11 ,12, 14 के निवासी शकुन सोनी नेहरू यादव रोहित कतलम सुनीता पटेल कुलेश्वरी बघेल अनुसूया बाई आशा बाई मोहित निषाद तिलोक सोनी कोसमा शिमला बाई कोसमा बिंदु देवहारी सावरी बाई ज्योति मंडावी सुनाई मरकाम ताराचंद मरकाम गणेश नेताम कौशल्या नेताम मोहिनी साहू मायावती प्रजापति सीमा मंडावी सूर्या मरकाम संजय निषाद सुरेंद्र कुमार देवारी लोकेश्वरी निषाद निशा निषाद अंजनी निषाद लक्ष्मी बाई साहू कृतिका निषाद दुलारी यादव श्याम कुमार रामदास क्षत्रिय नेताम लक्ष्मी सेन नगीना भाई संतोषी रानू बुधियारी राम प्रसाद सोनकर गणेश या नेताम सुनाई मरकाम पूर्णिमा बाई साहू ललिता बाई धनिया पटेल मंगली बाई यह समस्त नगर वासियों ने जो कि प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पाने के कारण पीड़ित सभी साथियों ने लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और पार्षद साथियों के नेतृत्व में माननीय एसडीएम सुरेश कुमार साहू जी को प्रधानमंत्री आवास बनाने पट्टा प्रदान करने भू राजस्व संहिता रिकॉर्ड दुरुस्त करने और शासकीय जमीन का बटनकन करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया और राजस्व प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया कि हमारी समस्या का समाधान करें अन्यथा की स्थिति में 10 दिनों बाद नगर वासियों के साथ पार्षदों की उपस्थिति में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और समस्त नगरवासियों ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी इसलिए 10 दिनों के अंदर समस्या का हल निकालने का कष्ट करने के लिए मांग पत्र सौंपा गया

आगे श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा डौंडीलोहारा नगर के दर-दर भटक रहे प्रधानमंत्री आवास के लिए और फर्जी प्रधानमंत्री आवास बन गए हैं पत्र आने से परेशान नागरिकों की पीड़ा को माननीय एसडीएम डौंडीलोहारा के समक्ष रखते हुए कहां की विगत वार्ड क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 14 वार्ड क्रमांक 12 वार्ड क्रमांक 10 और वार्ड क्रमांक 9 में ऐसे कई प्रधानमंत्री आवास योजना से कोसों दूर है जोकि विगत 40 वर्षों से टूटे-फूटे कच्चे मकान में रह रहे हैं और कुछ देवार जाति के लोग शासकीय स्कूल के बिल्डिंग में प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पाने के कारण कबजा करके रह रहे हैं और आज की स्थिति में नगर पंचायत डौंडीलोहारा में 30 लोगों का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है जिसका राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि होने के कारण आवाज बनाने की स्वीकृति नहीं नहीं मिल पाई है जोकि आज विगत 40 वर्षों से प्रकाश टैक्स नल टैक्स मकान टैक्स नगर पंचायत में समय समय पर जमा करते आए हैं और कई लोगों के घर पर शासकीय शौचालय का निर्माण भी पूर्व में किया जा चुका है फिर भी प्रधानमंत्री आवास का लाभ आम नागरिकों को नहीं मिल पाना दुर्भाग्य का विषय है इस पर गंभीरता से विचार कर समस्या का समाधान निकालने की मांग माननीय एसडीएम और पूरे राजस्व प्रशासन से की गई ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में आदिवासी युवक ने फिर खोला मोर्चा

0
  • ओड़िशा के युवक को भतरा आदिवासी जाति प्रमाण पत्र जारी करने का मामला
  • बस्तर फाइटर में फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने का प्रकरण
  • एसडीएम ने जारी किया है ओड़िशा मूल के युवक को जाति प्रमाण पत्र


अर्जुन झा
बकावंड ओड़िशा मूल के युवक को भतरा आदिवासी जाति प्रमाण पत्र जारी करने और उसी जाति प्रमाण पत्र के जरिए बस्तर फाइटर में नौकरी पाने के मामले में न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे असली भतरा आदिवासी युवक ने अन्याय के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। भतरा आदिवासी युवक मानसिंह के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने एसडीएम को निर्देश दिया है कि मानसिंह को सारे दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं।
बकावंड तहसील के ग्राम छोटे देवड़ा निवासी भतरा अनुसूचित जनजाति समुदाय के युवक मानसिंह भतरा ने शिकायत की थी कि उसके गांव में आकर कुछ सालों से रह रहे ओड़िशा के युवक कमलोचन ने अपने पिता पाकलू और दादा दिशा को छोटे देवड़ा निवासी भतरा आदिवासी और खुद को सोमारु भतरा का पुत्र बताते हुए फर्जी वंशवली के जरिए पटवारी से मिसल रिपोर्ट एवं उसके आधार पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर बस्तर फाइटर में नौकरी हथिया ली है। मानसिंह, सोमारु भतरा की बेटी घासनी का पुत्र है। सोमारु का एकमात्र पुत्र था, जिसका नाम सुखराम था। कमलोचन नाम का कोई बेटा सोमारु का नहीं है। मानसिंह की शिकायत की जिला प्रशासन ने जांच शुरू कराई। जांच की जिम्मेदारी बस्तर के अनुविभागीय दंडाधिकारी ओपी वर्मा को सौंपी गई। वर्मा ने गांव जाकर मामले की जांच की। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पुष्टि की है कि मानसिंह सोमारु का बेटा नहीं है तथा वह भतरा आदिवासी समुदाय से भी नहीं है। मामले की जांच जारी रहने के दौरान जांच अधिकारी और बस्तर के एसडीएम ओपी वर्मा ने बीते अक्टूबर माह में कमलोचन को छोटे देवड़ा निवासी बताते हुए उसके नाम पर भतरा आदिवासी का जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया। अब सवाल उठने लगा है कि जब ग्राम पंचायत ने भी कमलोचन के भतरा आदिवासी ना होने तथा सोमारु भतरा के परिवार से उसका कोई ताल्लुक ना रहने की पुष्टि कर दी है, तब किस आधार पर कमलोचन को जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया ? मानसिंह ने पूर्व में सूचना के अधिकार के तहत आवेदन देकर कमलोचन द्वारा बस्तर फाइटर की नौकरी पाने के लिए जो जाति प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज पेश किए हैं, उनकी प्रतियां उसे उपलब्ध कराई जाएं। मगर मानसिंह को दस्तावेज दिए ही नहीं गए। इसके लिए वह कई दिनों तक भटकता रहा। आखिरकार मानसिंह ने जिला प्रशासन के समक्ष फिर से आवेदन प्रस्तुत कर कमलोचन से जुड़े सारे दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की। उसके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, बस्तर को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि मानसिंह को चाही गई जानकारी तय समय सीमा में उपलब्ध कराएं। संयुक्त कलेक्टर की पहल से मानसिंह को उम्मीद जगी है कि अब उसे इंसाफ मिल पाएगा।

दिव्य हरिनाम संकीर्तन मंडल का विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

0

इस्कान वृन्दावन से पधारे 50 से अधिक साधू संतो ने निकाली शहर में संकीर्तन यात्रा

वृन्दावन से पधारे संन्यासी गोपीभाव दास एवं नरोत्तम दास की अगुवाई में हरे कृष्णा हरे रामा की अखंड धुन पर शहर भ्रमण किया हरे रामा हरे कृष्णा की धुन के साथ शहर परिक्रमा में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, पार्षद सूर्या पाणी, मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, रामेश्वर बिसाई,ललित जोशी, ललित अग्रवाल समेत नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे

देशभक्त और गरीबों के मसीहा थे वीर नारायण सिंह : बघेल

0
  • शहीद की स्मृति में आदिवासी लोकनृत्य महोत्सव आयोजित

जगदलपुर जिला प्रशासन बस्तर द्वारा संभाग व जिला स्तरीय आदिवासी लोकनृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के विअध्यक्ष लखेश्वर बघेल शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि सत्रहवीं सदी में सोनाखान राज्य की स्थापना की गई थी।

वीर नारायण सिंह के पूर्वज सारंगढ़ के जमींदार थे। सोनाखान का प्राचीन नाम कुर्रूपाट डोंगरी था, जहां युवराज नारायण सिंह की वीरगाथा का इतिहास दफन है। नारायण सिंह के पास एक स्वामी भक्त घोड़ा था। वे घोड़े पर सवार होकर अपनी रियासत का भ्रमण करत थे। सोनाखान क्षेत्र में एक नरभक्षी शेर ने आतंक मचा रखा था। नारायण सिंह ने तलवार से शेर को ढेर कर दिया। इस बहादुरी से प्रभावित होकर ब्रिटिश सरकार ने उन्हें वीर की पदवी से सम्मानित किया इस सम्मान के बाद से युवराज वीर नारायण सिंह के नाम से प्रसिध्द हुए। बघेल ने कहा कि ब्रिटिश सरकार ने नारायण सिंह के रिश्तेदार के सहयोग से छलपूर्वक देशद्रोही व लुटेरा होने का बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें बंदी बना लिया।

10 दिसम्बर 1857 को रायपुर के चौराहे जयस्तंभ चौक पर वीर नारायण सिंह को फांसी दी गई। बाद में उनके शव को तोप से उड़ा दिया गया। इस तरह से भारत के एक सच्चे देशभक्त की जीवनलीला समाप्त हो गई। उल्लेखनीय है कि शेर कहे जाने वाले अमर शहीद वीरनारायण सिंह को राज्य का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा प्राप्त है।कार्यक्रम में सहायक आयुक्त बस्तर आस्था राजपूत, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य जानकी राम सेठिया, कांग्रेस ओबीसी विभाग के संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

नव निर्मित धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का लखमा जी के कर कमलों के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया

0

सुकमा बस स्टैंड के पास नव निर्मित धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का छत्तीसगढ़ सरकार में सबसे लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा जी के कर कमलों के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

उन्होंने कहा की इस योजना के तहत अबतक 17 करोड़ 92 लाख बाजार मूल्य की दवाईयों पर 10 करोड़ रूपये की छूट देते हुए 5 लाख 92 हजार नागरिकों को लाभान्वित किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीब लोगों को सस्ती दरों पर दवा उपलब्ध कराने के लिए धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना शुरू की है।इस दौरान कलेक्टर हरीश एस, जीव जंतु बोर्ड के सदस्य करण सिंह देव जी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा जी, नपा अध्यक्ष राजू साहू, योग आयोग के सदस्य राजेश नारा, मुन्नवर अली, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

आज कोंटा प्रवास के दौरान दोरनापाल पहुँचे माननीय कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा जी

0

16/12/2022 दोरनापाल में बाइक रैली निकाल कर माननीय मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओ ने माननीय मंत्री जी से की सौजन्य भेट मुलाकात। मंत्री जी ने ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत हुए। विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश माननीय मंत्री जी के द्वारा दिया गया।इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल, जपा अध्यक्ष हरीश कवासी, दोरनापाल ब्लॉक कांग्रेस कॉमेट के सम्मानीय कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बस्तर ग्रामीण कबड्डी मेला का विधायक बघेल ने शुभारंभ

0

जगदलपुर विधायक लखेश्वर बघेल ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बस्तर में आयोजित ग्रामीण कबड्डी मेला – 2022 का शुभारंभ किया। इसमें बस्तर क्षेत्र के अनेक गांवों की टीमें भाग ले रही हैं। आरंभ में जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेन चौक विधायक श्री बघेल का भव्य स्वागत किया। बघेल ने मैदान पर स्थित बरगद पेड़ के समीप भगवान महादेव एवं ग्राउंड में बजरंगबली की पूजा अर्चना की। स्टेडियम पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल का आत्मीय स्वागत किया।

बघेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएं दी। पहला मैच टिकनपाल और इच्छापुर के मध्य खेला गया। बस्तर योद्धा ने 39-11 से मैच अपने नाम किया। वही द्वितीय मैच गारेंगा और करंजी के मध्य खेला गया। गारेंगा ने 42- 32 से जीत हासिल की। इस दौरान कविता साहू, गणेश बघेल, दिलीप सेंगर, अनिल परिहार, बालेश दुबे, दिनेश यदु, नरसिंह नागेश, चंपा ठाकुर, सुमन दीक्षित, जगमोहन बघेल, शिवराम बिसाई, श्यामकुमारी ध्रुव, भृगु तिवारी, अनिल जायसवाल, मानसिंह कवासी, शैलेन्द्र परिहार, राजशेखर, महेंद्र बघेल भागरथी, सीताराम, जितेंद्र पटेल, जीवन ठाकुर, सुखदेव कश्यप, मधु निषाद, नित्या चंद्राकर, पूरन ठाकुर, राम्या राम, नीलम कश्यप, राजेश कुमार, तुलसी राम, नंदू बिसाई, मनीष कश्यप, बंटू नाग, मनीष मिश्रा, तंतिपा,शैलेन्द्र, महादेव, लखेश्वर, एवं कार्यकर्ता और ग्रामवासी, समिति के सदस्य मौजूद थे।

अवैध रूप से शराब बिकी करने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • आरोपियों के पास से कुल 80 पौवा देशी प्लेन शराब को किया गया

दल्लीराजहराजितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 14.12.2022 को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा ग्राम कुसुमकसा में आरोपी असरफ मिर्जा पिता स्व० जहुर मिर्जा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कुसुमकसा वार्ड 40 12. थाना राजहरा जिला बालोद के घर में आरोपी असरफ मिर्जा के कब्जे से 80 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 14.400 बल्क लीटर कीमती 6400 रूपये एवं शराब बिकी का नगदी रकम 1500 रूपये की जप्ती कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है तथा टाउन में सघन पेट्रोलिंग कर अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक दीणा यादव, सउनि विजय जगत, आरक्षक धर्मेन्द्र सेन, संजय चेलक, मुनेश्वर यादव, प्रेमशकर भुआर्य, गिरधर साहू की सराहनीय भूमिका रही।आरोपी का नाम असरफ मिर्जा पिता स्व० जहुर मिर्जा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कुसुमकसा वार्ड क० 12, थाना राजहरा जिला बालोद जप्त संपत्ति 80 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 14.400 एमएल कीमती 6400 रूपये, शराब बिकी का कुल नगदी रकम 1500 रूपये ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS