City Media - Page 959 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 959

इस वन अधिकारी ने तो भगवान के साथ भी खेला कर दिया

0

रेंजर पर देवगुड़ी निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप

स्तरहीन निर्माण को लेकर कोसमी के ग्रामीणों में व्याप्त है आक्रोश

बकावंड. जंगल महकमे के एक अफसर ने तो भगवान से भी खेला कर दिया. इस अफसर ने भगवान के दर पर ही भ्रष्टाचार को अंजाम देकर सारी मर्यादाएं लांघ डाली. देवगुड़ी के संरक्षण के नाम पर खानापूर्ति करते हुए अधिकारी ने स्वीकृत रकम डकार ली. ग्रामीणों में इसे लेकर आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. बताया गया है कि बकावंड विकास खंड की ग्राम पंचायत कोसमी के एकट गुड़ा पारा की देवगुड़ी के संधारण और रखरखाव के लिए विधायक लखेश्वर बघेल की पहल व अनुशंसा पर केंद्रीय केंपर मद से तीन लाख रु. की स्वीकृत दी गई है। इस कार्य की जिम्मेदारी वन परिक्षेत्र अधिकारी बकावंड को दी गई, लेकिन वन विभाग द्वारा खानापूर्ति कर आनन-फानन में चारदीवारी निर्माण कार्य किया गया एवं निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर आधी अधूरी दीवार बनाकर राशि में गोलमाल किया गया. इस प्रकार भगवान को भी नहीं बख्शा गया. सूत्रों के मुताबिक वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी हर निर्माण कार्य में घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग कर शासन की राशि की बंदरबांट करने में नहीं चूकते. पूर्व में भी वन परीक्षेत्र अधिकारी राजकुमार ध्रुव पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. विधायक द्वारा निरीक्षण कर निर्माण पर नाराजगी व्यक्त भी जताई जा चुकी है. इस संबंध में वन परीक्षेत्र अधिकारी बकावंड राजकुमार ध्रुव से जानकारी चाही गई, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. वहीं वन मंडल अधिकारी बस्तर से चर्चा करने पर उन्होंने भी इस विषय से पल्ला झाड़ लिया. इस तरह जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से हटकर कोई जवाब नहीं देते हैं.


पेड़ों की अवैध कटाई
बकावंड वन परिक्षेत्र के जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई भी धड़ल्ले से चल रही है. इसमें भी अधिकारी की मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं. विकासखंड की ग्राम पंचायत उलनार जुनवानी के जंगलों में सागौन तथा अन्य प्रजाति के पेड़ों की कटाई की जमकर हो रही है. लकड़ी तस्कर बेखौफ होकर पेड़ों पर आरियां चला रहे हैं और काटे गए पेड़ों के गोलों को चिरान के बाद नगरनार के रास्ते से होकर अलावल के एक फर्नीचर मार्ट में खपाया जाता है. सूत्र बताते हैं कि इस सारे खेल में फर्जी बिल, परिवहन पत्र तथा अन्य फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया जाता है. इस रेंज में सक्रिय लकड़ी माफिया अधिकारियों के संरक्षण में जंगलों का सफाया करने पर तुले हुए हैं.

पदोन्नति फर्जीवाड़े की जांच शुरू

0
  • जांच में सहयोग के लिए पांच प्राचार्य को जेडी ने आज बुलाया
  • शिक्षकों की काउंसिलिंग कराए बगैर दे दी गई मनमानी पदोन्नति


जगदलपुर. बस्तर संभाग में खासकर बस्तर जिले में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति में किए गए फर्जीवाड़े की जांच शुरू हो गई है. इस मामले में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर ने जिले के पांच प्रचार्यों को आज 3 नवंबर को अपने कार्यालय में तलब किया है. बस्तर जिले में बिना काउंसिलिंग प्रक्रिया के सैकड़ों सहायक शिक्षकों को पदोन्नति दे दी गई है. अब इस बड़े फर्जीवाड़े में विभागीय अधिकारी और अनेक कर्मचारियों पर गाज गिरने की संभावना प्रबल हो गई है.
ज्ञात हो कि शिक्षा जिला बस्तर में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के लगभग 1200 सहायक शिक्षकों को पदोन्नत कर प्रधान पाठक बनाया गया है. पदोन्नति के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग कराने का विभागीय प्रावधान है, मगर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा इस प्रावधान का पालन ना करते हुए पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की गई है. पदोन्नति देने के लिए शिक्षकों से जिला शिक्षा कार्यालय जगदलपुर के तीन कर्मियों, शिक्षक संघ के कुछ पदाधिकारियों और कांग्रेस व भाजपा के कतिपय नेताओं द्वारा कई करोड़ रुपयों की वसूली की जाने की बात उजागर हुई है. अनेक संगठनों ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हाल ही में जिला व जनपद पंचायतों की शिक्षा समितियों के भाजपाई पदाधिकारियों ने बस्तर के संभाग आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था. ज्ञापन में सारी पदोन्नतियों और पदस्थापना को रद्द कर काउंसिलिंग कराकर नए सिरे से पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई है. इसके बाद संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में बस्तर जिले की विभिन्न शालाओं में पदस्थ प्राचार्यों को अपने कार्यालय में 3 नवंबर को बुलाया है.
इन प्राचार्यों को किया है तलब
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर ने विभागीय पत्र जारी कर सहायक शिक्षकों की पदोन्नति में की गई धांधली की जांच में सहयोग करने के लिए बस्तर शिक्षा जिले की विभिन्न शालाओं और कार्यालय में सेवारत प्राचार्यों को 3 नवंबर की सुबह 11 बजे अपने कार्यालय में बुलाया है. जिन प्राचार्यों को जवाइंट डायरेक्टर ने तलब किया है, उनमें शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर के प्राचार्य बीएस रामकुमार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयानार के प्राचार्य प्रणव बैनर्जी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ प्राचार्य सीएम चौधरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरभा के प्राचार्य एमजी काछी एवं कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल के प्राचार्य अभय राम नोन्हारे शामिल हैं.

मानसिंक रूप से रूग्ण महिला श्रीमति अनिता बाई को उपचार हेतु थाना बालोद पुलिस द्वारा मानसिक उपचार केन्द्र बिलासपुर में भर्ती कराया

0

आज दिनांक 02.10.2022 को मानसिक रूप से पीड़ित महिला श्रीमति अनिता बाई पति भारत लाल साहू उम्र 32 वर्ष निवासी मेढ़की थाना व जिला बालोद छ. ग. को मानसिक स्वास्थ देखरेख अधिनियम 2017 की धारा-100 के तहत संरक्षा में लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय बालोद के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसका जिला अस्पताल बालोद से रिपोर्ट रिपोर्ट प्राप्त होने पर चिकित्साधिकारी डाक्टर नितीश साव, जिला चिकित्सालय बालोद द्वारा मानसिक रूप से पीड़ित महिला अनिता बाई को मानसिक रूप से अस्वस्थ होना बताया गया पीड़ित महिला श्रीमति अनिता बाई पति भारत लाल साहू को थाना बालोद के म.आर. 553 नमिता यादव के साथ सुरक्षित मानसिक उपचार केन्द्र बिलासपुर छ.ग.. विधिवत् ईलाज हेतु भेजा गया। मानसिंक रूप से रूग्ण महिला श्रीमति अनिता बाई को उपचार हेतु मानसिक उपचार केन्द्र बिलासपुर से जाते हुऐ थाना बालोद पुलिस व उनके परिवार वाले

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जादू टोना के शक में बुर्जुग की हत्या कर तालाब में फेकने वाले आरोपी को डौंडी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरप्तार कर भेजा जेल

0

बुर्जुग व्यक्ति को हत्या कर तालाब में फेकने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र मरई के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया ।


थाना डौण्डी में प्रार्थी ननकु राम कोरेटी पिता रामसाय कोरेटी उम्र 45 वर्ष, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि वह रोज की तरह सुबह अपने खेत की ओर घुमने जाता था, दिनांक 01/11/2022 को वह खेत से घुमकर बाई तालाब केशवपुर(बेलोदा) में हाथ मुंह धोने गया था, जहां तालाब के पानी में एक शव को तैरते देखने पर नजदीक जाकर देखने से अपने चाचा मनऊ राम कोरेटी का होने से घटना की सूचना तत्काल अपने परिजनो एवं गांव वालो को देने बाद पुलिस को सूचना देने पर थाना डौंडी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारीयो को देकर तत्काल धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया और संदेही आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी गोपाल यादव उम्र 35 वर्ष ग्राम केशवपुर(बेलोदा) थाना- डौण्डी, जिला- बालोद(छ.ग.) द्वारा जादू टोना के संदेह पर 62 वर्षीय बुर्जुग मनऊ राम कोरेटी का दिनांक 31/10/22 को बाई तालाब के पास मृतक के खेत एवं तालाब के /; स्थित मेड में अपने पास रखे लकडी के डंडा से बुर्जुग मनऊ राम कोरेटी के छाती,

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पेट में वार कर मनऊ राम कोरेटी के हाथ से धान कांटने के हसिया को छीनकर जान से मारने की नियत से सिर के ऊपर कई बार प्राणघातक वार कर आंख, कान, मुंह में गंभीर चोट पहूंचाने से बुर्जुग मनऊ राम कोरेटी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी । जिस पर आरोपी द्वारा शव को तालाब में फेक कर हत्या में प्रयुDr लकडी एवं हसिया को तालाब में पचरी किनारे फेक दिया गया था । जिसे आरोपी के निशानदेही पर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आज दिनांक 02/11/2022 के 12/10 बजे गिरप्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल निरूद्ध किया गया ।
प्रकरण के विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक श्री कैलाशचंद्र मरई, सउनि डी.एल. रावटे, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, आर. ज्ञानेश्वर करचाल, आर. युगल किशोर लोहले, आर. खिलावन सिन्हा, की सराहनीय भूमिका रही ।

नाम आरोपी – गोपाल राम यादव उम्र 35 वर्ष ग्राम केशवपुर(बेलोदा) थाना- डौण्डी, जिला- बालोद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के अंर्तगत लालबाग मैदान में राजीव युवा मितान क्लब के खेलो का तीन दिवसीय कार्यक्रम

0

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के अंर्तगत लालबाग मैदान में राजीव युवा मितान क्लब के जोनल स्तरीय खेलो का तीन दिवसीय आयोजन करवाया जा रहा है, जिसमे प्रथम दिवस पर कबड्डी, दौड़, खो-खो, लम्बी कूद, का आयोजन किया गया इस उद्घाटन में, महापौर सफिरा साहू जी, निगम अध्यक्ष कविता साहू जी,

राजीव युवा मितान क्लब जिला समंवयक सुशील मौर्य जी, वरिष्ट कोंग्रेसी गौरनाथ नाग, पार्षद सुषमा कश्यप, सूर्या पानी, सुशीला बघेल, ललिता राव, स्वेता बघेल, खेल अधिकारी, ज्वाला प्रकाश साइमन, स्टेपनी सोनी,एस संजय मूर्ति,रूपक मुखर्जी, नोडल अधिकारी मीनाक्षी नाग, राकेश यादव, विनय श्रीवास्तव, कुलदीप पाणिग्राही, रणधीर सिंह ठाकुर चर्चित चांडक, आईटी सेल लोकसभा महासचिव असीम सुता ,युवा कोंग्रेस से अंकित पारेख, विक्की राव, सुमन नम्रशील, निगम कर्मी, युवा मितान के अध्यक्ष,सदस्य, प्रतिभागी उपस्थित थे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश मंत्री मंडावी ने कांग्रेस सरकार की कड़ी निन्दा की

0
  • तेज रफ्तार से विकास करने वाला छत्तीसगढ़ कांग्रेस राज में सीडी और ईडी में उलझ के रह गया: मंडावी
  • विकास के लिए दुनिया में जाने जाना वाला छत्तीसगढ़ कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार और माफिया राज के लिए चर्चा में: मंडावी

दंतेवाडा/छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश मंत्री व महीला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाडा ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने कांग्रेस सरकार पर कड़ी निन्दा की। राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ के निर्माण से लेकर उसकी अब तक की विकास यात्रा को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित करते हुए कहा कि अटल जी ने न केवल छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की बल्कि आज तक जो भी विकास दिख रहा है वो उनके सपनों के छत्तीसगढ़ के अनुरूप है।इसके साथ ही उन्होंने राज्य के इस 22 साल के यात्रा को सन 2000 से 2003, 2003 से 2015 एवं 2015 से अब तक 3 कालखंडों में विभाजित कर उनकी व्याख्या की, उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल के बाद के इस तीसरे कालखंड के इन 4 सालों में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है शांति का टापू छत्तीसगढ़ आज पूरी तरह से अपराध के साए में है। इन चार सालों में छत्तीसगढ़ देश और दुनिया के सामने बदनाम हुआ है, कोल माफियाओं और रेत माफियाओं के साथ ही कांग्रेस के शराबबंदी के अधूरे वादे की बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन घोषणा पत्र के शराब बंदी के जिस वादे को बार-बार गाँव-गाँव में दोहराया था आज वो दिख रहा है की कैसे गली-गली में शराब बिक रहा है। मंडावी जी ने कहा की इसके साथ ही बजट की बात करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह भाजपा के शासन काल में सरकार ने बजट हर 5 साल में दुगना किया जबकि कांग्रेस सरकार के बजट की रफ़्तार इससे बहुत धीमी है इसके अलावा 50 हजार करोड़ का कर्ज भी हो गया जबकि राज्य के साथ केंद्र के सम्पूर्ण संसाधन भी मिले, सड़कों की बात करते हुए उन्होंने बताया की भाजपा के शासन काल में कैसे सड़कों का निर्माण किया गया जबकि कांग्रेस के इस शासन काल में सड़कों की हालत तो जगजाहिर है। मंडावी जी ने कहा छत्तीसगढ़ में विकास के स्थान पर प्रदेश सिर्फ CD और ED में प्रदेश उलझा हुआ है आज ED ने इस सरकार पर आगे आरोपो को प्रमाणित कर दिया है इसके बाद अब इस सरकार को अपने पद में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार बनता है क्या? आज छत्तीसगढ़ में सिर्फ नारे की सरकार चल रही है।

तेज रफ्तार से विकास करने वाला छत्तीसगढ़ कांग्रेस राज में सीडी और ईडी में उलझ के रह गया: ध्रुवे

0
  • छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष ध्रुवे ने कांग्रेस सरकार की कड़ी निन्दा की
  • विकास के लिए दुनिया में जाने जाना वाला छत्तीसगढ़ कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार और माफिया राज के लिए चर्चा में: ध्रुवे

दल्लीराजहरा/डौंडी

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे जी ने कांग्रेस सरकार पर कड़ी निन्दा की। राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ के निर्माण से लेकर उसकी अब तक की विकास यात्रा को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित करते हुए कहा कि अटल जी ने न केवल छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की बल्कि आज तक जो भी विकास दिख रहा है वो उनके सपनों के छत्तीसगढ़ के अनुरूप है।इसके साथ ही उन्होंने राज्य के इस 22 साल के यात्रा को सन 2000 से 2003, 2003 से 2015 एवं 2015 से अब तक 3 कालखंडों में विभाजित कर उनकी व्याख्या की, उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल के बाद के इस तीसरे कालखंड के इन 4 सालों में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है

शांति का टापू छत्तीसगढ़ आज पूरी तरह से अपराध के साए में है। इन चार सालों में छत्तीसगढ़ देश और दुनिया के सामने बदनाम हुआ है, कोल माफियाओं और रेत माफियाओं के साथ ही कांग्रेस के शराबबंदी के अधूरे वादे की बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन घोषणा पत्र के शराब बंदी के जिस वादे को बार-बार गाँव-गाँव में दोहराया था आज वो दिख रहा है की कैसे गली-गली में शराब बिक रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ध्रुवे जी ने कहा की
इसके साथ ही बजट की बात करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह भाजपा के शासन काल में सरकार ने बजट हर 5 साल में दुगना किया जबकि कांग्रेस सरकार के बजट की रफ़्तार इससे बहुत धीमी है इसके अलावा 50 हजार करोड़ का कर्ज भी हो गया जबकि राज्य के साथ केंद्र के सम्पूर्ण संसाधन भी मिले, सड़कों की बात करते हुए उन्होंने बताया की भाजपा के शासन काल में कैसे सड़कों का निर्माण किया गया जबकि कांग्रेस के इस शासन काल में सड़कों की हालत तो जगजाहिर है। श्री ध्रुवे जी ने कहा छत्तीसगढ़ में विकास के स्थान पर प्रदेश सिर्फ CD और ED में प्रदेश उलझा हुआ है आज ED ने इस सरकार पर आगे आरोपो को प्रमाणित कर दिया है इसके बाद अब इस सरकार को अपने पद में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार बनता है क्या? आज छत्तीसगढ़ में सिर्फ नारे की सरकार चल रही है।

आदिवासी परंपरा और संस्कृति का हो रहा है संरक्षण- संवर्धन

0
  • सुकमा में जिला स्तरीय राज्योत्सव का रेखचंद जैन ने किया शुभारंभ

सुकमा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर विकास, प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार, अंतिम छोर तक मूलभूूत संसाधनों की पहुंच और ग्रामीणों में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने शासन का प्रयास विगत तीन-चार वर्षों मेें सफल रहा है। बस्तर क्षेत्र और सुकमा वासियों की मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा के मार्गदर्शन में सुकमा जिला विकास के पथ पर अग्रसर है. इस जिले के लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्पन्न्ता आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल किसानों और आदिवासियों के दर्द को, उनके जीवन के संघर्ष को भलीभांति समझते हैं. इसीलिए सरकार बनने के बाद सबसे पहला फैसला मुखमंत्री श्री बघेल ने किसानों के हित में लिया। शाासन की मंशा हमेशा से ही आदिवासियों और उनकी संस्कृति व परम्परा का संरक्षण, संवर्धन करना रहा है. निरंतर आदिवासी हित में नीतियां बनाई जा रही हैं। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के साथ ही गढ़बो नवा बस्तर और गढ़बो नवा सुकमा के संकल्प को पूरा करने का काम किया जा रहा है।


आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेखचंद जैन, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने सुकमा वासियों को बधाई देते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 65 प्रकार की लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है. तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा की दर से पारिश्रमिक दिया जा रहा है। सुकमा जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में निवास करने वाली जनता की मांग को पूरा करने के लिए शासन संकल्पित होकर कार्य कर रहा है, जिसके फलस्वरुप आज यहां बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर सड़क, वनोपज का सही दाम, मूलभत सुविधाओं का लाभ वनवासियों को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को खुशहाल बनाने लगातार कार्य कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप किसानों व उनके परिजनों के चेहरे में खुशी साफ देखी जा सकती है।
प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में रेखचन्द जैन ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों को मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने वन विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, जिला अग्रणी बैंक, राजीव युवा मितान क्लब योजना, जिला कौशल विकास प्राधिकरण, क्रेडा, उद्यानिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पुलिस विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार और उपलब्धियों को दर्शाने लगाई गई प्रदर्शनी के साथ ही जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, करण देव सिंह गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, सूर्या पाणी, राजेश राय, अवधेश झा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, राजेश नारा, मानसिंह ठाकुर, सोनारु नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर हरीश एस. व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : हरीश कवासी
सुकमावासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि विगत लगभग चार वर्षों में अंदरूनी क्षेत्रों में भी विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। गांव-गांव में स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है। बस्तर की परम्परा, आस्था और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए देवगुड़ी का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल मार्गदर्शन ने इसे साकार किया है। उन्होंने कहा कि सुकमा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिन जगहों पर डॉक्टर और शिक्षक नहीं पहुंच पाते थे, आज वहां अस्पताल और स्कूलों का निर्माण कराकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है. बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। छत्तीसगढ़ जीव-जंतु बोर्ड के सदस्य करण देव और नगर पालिका सुकमा के अध्यक्ष राजू साहू ने भी विचार व्यक्त करते हुए सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी. कलेक्टर हरीश एस. ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप जिले के वासियों के विकास के लिए जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन अंतिम व्यक्ति व अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने का संकल्प लेते हुए अपने उद्देश्यों को पूरा करेगा।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा गुजरात के मोरबी में दुर्घटना में मृत्यु हुई पुण्य आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि

0

दल्ली राजहरा के ह्रदय स्थल जैन भवन चौक में आज विश्व हिंदू परिषद की दायित्व वान पदाधिकारियों के द्वारा गुजरात के मोरबी में झूले से गिरकर दुर्घटना में मृत्यु हुए श्रद्धालुओं को दीप जलाकर और मौन धारण कर पवित्र आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई और सरकार से यह भी अपील की गई कि ऐसी घटना दोबारा ना हो |

जिससे बेकसूर इन इतने इंसानों की और छोटे बच्चों की जान चली गई जिसकी उचित कार्रवाई की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए इस शोक सभा के कार्यक्रम में नगर के अध्यक्ष शंकर साहू जिला उपाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव जसवंता नायक जिला मातृशक्ति संयोजिका सत्या साहू नगर संयोजिका जानकी देवी सहसंयोजक नंदा पसीने अनुराधा सिंह नगर उपाध्यक्ष हरीश बाग गणेश निषाद रामू भारती नगर मंत्री गोलू जयसवाल नगर मंत्री पंकज धनकर के विनोद आशुतोष दास प्रदीप जयसवाल महेंद्र सोनी गोविंद साहू किशोर जैन प्रचार प्रसार मंत्री और इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के राकेश द्विवेदी सुजीत झा सुरेश जयसवाल महेंद्र सिंह रमेश गुर्जर सुमित जैन और शहर के गणमान्य नागरिक इस शोक सभा में उपस्थित थे |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आदिवासी परंपरा और संस्कृति का हो रहा है संरक्षण- संवर्धन

0
  • सुकमा में जिला स्तरीय राज्योत्सव का रेखचंद जैन ने किया शुभारंभ


सुकमा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर विकास, प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार, अंतिम छोर तक मूलभूूत संसाधनों की पहुंच और ग्रामीणों में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने शासन का प्रयास विगत तीन-चार वर्षों मेें सफल रहा है। बस्तर क्षेत्र और सुकमा वासियों की मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा के मार्गदर्शन में सुकमा जिला विकास के पथ पर अग्रसर है. इस जिले के लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्पन्न्ता आई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल किसानों और आदिवासियों के दर्द को, उनके जीवन के संघर्ष को भलीभांति समझते हैं. इसीलिए सरकार बनने के बाद सबसे पहला फैसला मुखमंत्री बघेल ने किसानों के हित में लिया। शाासन की मंशा हमेशा से ही आदिवासियों और उनकी संस्कृति व परम्परा का संरक्षण, संवर्धन करना रहा है. निरंतर आदिवासी हित में नीतियां बनाई जा रही हैं। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के साथ ही गढ़बो नवा बस्तर और गढ़बो नवा सुकमा के संकल्प को पूरा करने का काम किया जा रहा है।


आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेखचंद जैन, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने सुकमा वासियों को बधाई देते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 65 प्रकार की लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है. तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा की दर से पारिश्रमिक दिया जा रहा है। सुकमा जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में निवास करने वाली जनता की मांग को पूरा करने के लिए शासन संकल्पित होकर कार्य कर रहा है, जिसके फलस्वरुप आज यहां बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर सड़क, वनोपज का सही दाम, मूलभत सुविधाओं का लाभ वनवासियों को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को खुशहाल बनाने लगातार कार्य कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप किसानों व उनके परिजनों के चेहरे में खुशी साफ देखी जा सकती है।


प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में रेखचन्द जैन ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों को मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने वन विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, जिला अग्रणी बैंक, राजीव युवा मितान क्लब योजना, जिला कौशल विकास प्राधिकरण, क्रेडा, उद्यानिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पुलिस विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार और उपलब्धियों को दर्शाने लगाई गई प्रदर्शनी के साथ ही जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, करण देव सिंह गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, सूर्या पाणी, राजेश राय, अवधेश झा, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, राजेश नारा, मानसिंह ठाकुर, सोनारु नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर हरीश एस. व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : हरीश कवासी
सुकमावासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि विगत लगभग चार वर्षों में अंदरूनी क्षेत्रों में भी विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। गांव-गांव में स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है। बस्तर की परम्परा, आस्था और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए देवगुड़ी का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल मार्गदर्शन ने इसे साकार किया है। उन्होंने कहा कि सुकमा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिन जगहों पर डॉक्टर और शिक्षक नहीं पहुंच पाते थे, आज वहां अस्पताल और स्कूलों का निर्माण कराकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है. बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। छत्तीसगढ़ जीव-जंतु बोर्ड के सदस्य करण देव और नगर पालिका सुकमा के अध्यक्ष राजू साहू ने भी विचार व्यक्त करते हुए सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी. कलेक्टर हरीश एस. ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप जिले के वासियों के विकास के लिए जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन अंतिम व्यक्ति व अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने का संकल्प लेते हुए अपने उद्देश्यों को पूरा करेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS