City Media - Page 960 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 960

हिमाचल प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार : सांसद दीपक बैज

0
  • हिमाचल के मंडी जिले में सक्रिय हो गए बस्तर के कांग्रेस सांसद बैज
  • पार्टी हाई कमान ने बैज को बनाया है मंडी के लिए चुनाव समन्वयक


जगदलपुर. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के होने जा रहे चुनाव के लिए मंडी जिले के लिए कांग्रस हाई कमान द्वारा नियुक्त चुनाव समन्वयक बस्तर सांसद दीपक बैज ने मंडी में मोर्चा सम्हाल लिया है. उन्होंने दावा किया है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. हिमाचल प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है.
छत्तीसगढ़ के विभन्न चुनावों में सांसद दीपक बैज की उल्लेखनीय भूमिका को देखते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में उनके अनुभवों का लाभ लेने के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का चुनाव समन्वयक नियुक्त किया है. पार्टी के निर्देश का पालन करते हुए बस्तर के युवा सांसद श्री बैज कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए थे. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पहुंचते ही श्री बैज ने मोर्चा सम्हाल लिया. वहां उन्होंने कांग्रेस के प्रादेशिक नेताओं तथा मंडी जिले के पदाधिकारियों से तालमेल बनाकर पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन शुरू कर दिया. वे मंडी जिले में स्थित सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर फिलहाल पार्टी के लोगों से मेल मुलाकात कर रहे हैं. इसी के साथ सांसद श्री बैज मतदाताओं का मन टटोलने में भी लगे हुए हैं. मतदाताओं के मन की बात सुनने के बाद श्री बैज ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में अभी से कांग्रेस की सुनामी चलती नजर आ रही है. प्रदेश की जनता ने इस दफे पूरी तरह से बदलाव की मानसिकता बना ली है. अबकी बार इस राज्य में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. श्री बैज वहां टीवी न्यूज चैनलों और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की वादाखिलाफ़ी तथा समुदायों को बांटने वाली राजनीति से तंग आ चुकी है. इस बार जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है.

बीके इंजीनियरिंग ने अब तक नहीं किया ठेकेदारों को भुगतान

0
  • नगरनार स्टील प्लांट के डीमर्जर को देखते हुए रोक रखे हैं करोड़ों रुपए
  • बीके कम्पनी की सम्पत्ति को कुर्क कर राशि दिलाने की उठाई मांग
  • ठेकेदारों के धरना प्रदर्शन के बाद भी नहीं पसीजा बीके ग्रुप प्रबंधन

अर्जुन झा

नगरनार . यहां भारत सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे इस्पात संयंत्र के स्ट्रक्चर का काम कराने वाली भिलाई की कम्पनी बीके इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन ने जिन ठेकेदारों की सेवाएं ली हैं, उन्हें बीते दो साल से उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है. चर्चा है कि इस्पात संयंत्र के डी मर्जर की संभावना को देखते हुए बीके ग्रुप अपने ठेकेदारों को भुगतान नहीं कर रहा है. वहीं ठेकेदारों ने राज्य सरकार और प्रशासन से यहां स्थित बीके कम्पनी की सम्पत्ति को कुर्क कर उनकी राशि दिलाने की गुहार लगाई है.

बस्तर की वादियों में प्रचुर मात्रा में लौह अयस्क के भंडार उपलब्ध हैं. भारत सरकार इस लौह अयस्क का स्थानीय स्तर पर उपयोग करते हुए बस्तर में ही इस्पात निर्माण की इकाई संचालित करने कटिबद्ध है. ताकि बस्तर संभाग में अधिक से अधिक सहायक उद्योग स्थापित हों और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें. इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार नगरनार में विशाल इस्पात संयंत्र लगाने जा रही है. इस प्रस्तावित संयंत्र का स्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए भिलाई के एक बड़े औद्योगिक समूह बीके इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन समेत कुछ अन्य कंपनियों को काम सौंपा गया है. बीके कम्पनी ने कुछ ठेकेदारों को संयंत्र स्थापना से जुड़े विभिन्न कार्य ठेके पर दिए थे. बीके कंपनी दो साल तक बिना राशि का भुगतान किए ठेकेदारों से काम लेती रही. ठेकेदार भी इस उम्मीद के साथ कि उनकी राशि बीके कम्पनी आज नहीं तो कल जरूर दे देगी, काम पूरी कराते रहे. ठेकेदार कर्ज लेकर और गहने बेचकर अपने मजदूरों को उनकी पारिश्रमिक राशि का भुगतान करते रहे.
बीके का रवैया श्रमिक विरोधी
स्थानीय मजदूरों को निरंतर रोजगार उपलब्ध कराने वाले ये ठेकेदार अपनी बकाया रकम के लिए दो साल से भटक रहे हैं. बीके कम्पनी प्रबंधन के स्थानीय अधिकारी उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर टरकाते आ रहे थे. जब सब्र का बांध टूट गया तब ये ठेकेदार यहां स्थित बीके कंपनी के गेट के सामने धरने पर बैठ गए. उनका धरना कई दिन तक चला, लेकिन बीके कम्पनी प्रबंधन का दिल नहीं पसीजा. बीके कम्पनी के इस अड़ियल रवैए को देखते हुए अब मजदूर और बस्तर के लोग सवाल उठाने लगे हैं कि बीके ग्रुप जब अभी से इस तरह का मजदूर विरोधी रुख अपना रहा है तो भविष्य में वह श्रमिक हितैषी कैसे साबित हो सकता है?
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार बस्तर के नगरनार में इस्पात संयंत्र स्थापना की जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने अपने ही एक उपक्रम राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ( एनएमडीसी ) को सौंपी है. एनएमडीसी ने प्रस्तावित संयंत्र से जुड़े कार्य उन निजी कंपनियों को दे रखे हैं, जो स्टील प्लांट से संबंधित कार्यों की जानकार हैं. इन्हीं निजी कंपनियों में एक है भिलाई का प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह बीके इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन. बीके ग्रुप स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अधीन भिलाई इस्पात संयंत्र में भी काम करता है. बीके कंपनी ने नगरनार के प्रस्तावित प्लांट में पाईप लाईन, सेंटरिंग आदि के कार्य कुछस्थानीय ठेकेदारों को दे रखे हैं. ये ठेकेदार लगभग तीन साल से बीके ग्रुप के अधीन वर्क आर्डर के आधार पर काम कराते आ रहे हैं. बीके ग्रुप ने अपने ठेकेदारों को उनके द्वारा कराए गए कार्यों के एवज में राशि का भुगतान बीते दो साल से रोक रखा है. बीके ग्रुप द्वारा रकम भुगतान ना किए जाने से इन ठेकेदारों के मजदूरों का भी पारिश्रमिक लंबित हो रहा था. ये ठेकेदार जब अपनी बकाया रकम भुगतान और मजदूरों की परेशानी को लेकर बीके प्रबंधन से मिलने जाते तो आजकल में भुगतान कर देने की बात कहकर टरका दिया जाता रहा. बार – बार मजदूरों की परेशानी बताने पर एक दफ़े बीके प्रबंधन ने ठेकेदारों से कहा कि आप लोग फिलहाल अपनी तरफ से मजदूरों की पारिश्रमिक राशि दे दें, आप लोगों को हम एकमुश्त भुगतान कर देंगे. प्रबंधन से भरोसा मिलने पर ठेकेदारों ने कर्ज लेकर अपने मजदूरों को उनकी पारिश्रमिक राशि का भुगतान कर दिया. इसके बाद भी बीके ग्रुप ने आज तक ठेकेदारों को उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है. ठेकेदार बताते हैं कि बीके कंपनी द्वारा कभी ये पेपर लाओ, तो कभी वो पेपर लाओ कहकर टाला जा रहा है. ऐसा करते दो साल बीत गए हैं. बीके ग्रुप की इस हरकत के चलते ठेकेदार आर्थिक और मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चले हैं. उन्होंने बीके ग्रुप के दफ़्तर के गेट के सामने धरना देना शुरू कर दिया. धरने पर दो महिलाएं भी बैठी थीं. बीके ग्रुप ने ठेकेदारों की एक करोड़ से भी ज्यादा की रकम अटका रखी है.
बीके की सम्पत्ति हो नीलाम
बस्तरिहा मजदूरों और ठेकेदारों का कहना है कि बीके इंजीनियरिंग कारपोरेशन की नगर में स्थित कार्यालय तथा अन्य संपत्तियों को नीलाम कर उनकी बकाया राशि का भुगतान कराया जाए. इस संबंध में ठेकेदार जल्द ही राज्य सरकार और बस्तर के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं. मजदूरों और ठेकेदारों का यह भी कहना है कि नगरनार इस्पात संयंत्र की स्थापना के कार्य बीके इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन से कराना इस नए संयंत्र के लिए घातक साबित हो सकता है

सहस्त्रबाहु अर्जुन जंयती पर भानपुरी में कलार समाज ने किया समाजिक सम्मेलन, मुख्य मार्ग पर कलश यात्रा कर धूमधाम से मनाया जंयती कार्यक्रम

0

भानपुरी – कलार समाज के ईष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जंयती पर कलार समाज ब्लॉक बस्तर द्वारा करन्दोला(भानपुरी) में समाजिक सम्मेलन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान एवं ग्राम सरपंच संतोष बघेल पूर्व संभागीय उपाध्यक्ष कलार समाज कारिया दिवान ,जिला अध्यक्ष बाल कुंवर प्रधान उपस्थित रहे,कार्यक्रम की अध्यक्षता कलार समाज के ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सेठिया ने किया।
सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,छत्तीसगढ़ राजगीत के बाद अध्यक्ष उद्बोधन में मंगल सेठिया ने पूरे समाज जनों को सहस्त्रबाहु अर्जुन जंयती की बधाई देकर अतिथियों को समाज हेतु भवन की मांग की गयी।
कलार समाज के द्वारा करन्दोला मुख्य मार्ग पर कलश यात्रा भी निकाला गया इस दौरान मार्ग भर समाज के युवा कलार समाज एवं सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयकारे लगाते रहे, महिलायें और बुजुर्ग भी कलश यात्रा के दौरान काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।कलश यात्रा एवं अन्य कार्यक्रम में कलार समाज के कोंडागांव जिला बॉडी ने भी हिस्सा लिया।वहीं कलश यात्रा सहित पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, सरपंच संतोष बघेल भी शामिल रहे जिसकी सभी प्रशंसा कर चर्चा करते रहे।
सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि विधायक चंदन कश्यप ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आपके समाजिक गतिविधियों हेतू भवन के लिए मैं अपने निधि से दस लाख रूपये की घोषणा करता हूं,साथ ही आपका समाज सदैव ही हर क्षेत्र में अग्रणी रहता है एैसे ही आपका समाज सदैव तरक्की करे।
उद्बोधन की कड़ी में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने भी कहा कि लगातार दो वर्षों से मैं आपके समाजिक कार्यों में शामिल होती हूं देखकर अच्छा लगता है।इस अवसर पर उन्होंने तुरंत सहयोग भाव से 5000/- की राशि समाज को दिया। जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान ने कहा कि कलार समाज का मैं स्वयं भी हिस्सा हूं और सदैव समाजिक कार्यों हेतू यथासंभव मदद करता रहूंगा कहते हुए 5000/- रूपये की सहयोग राशि दिये।
करन्दोला सरपंच संतोष बघेल ने कलार समाज को एैसे आयोजन पर प्रशंसा करते हुये समाजिक कुरीतियों, नशापान और पारिवारिक विवाद को दूर करने की गुजारिश की,उन्होनें जल्द ही समाज भवन हेतु जगह देने की घोषणा की है। कार्यक्रम को कारिया दिवान, बालकुंवर प्रधान एवं निरजा दिवान ने भी संबोधित किया।
सफल कार्यक्रम हेतू समाज सदस्य शंकर नाग ,अनिल बघेल रति सिन्हा एवं सालेमेटा के समाजिक बंधुओं ने विशेष सहयोग किया,
कलश यात्रा के पश्चात सभी समाज जनों द्वारा विभिन्न विषयों चर्चा किया गया, भोजन पश्चात युवा प्रकोष्ठ के सचिव गंगा राम सेठिया ने सभी अतिथियों,स्वजनों का धन्यवाद दिया एवं कार्यक्रम समापन किया गया।
सहस्त्रबाहु अर्जुन जंयती समारोह में लोकनाथ दिवान, गोपीराम बघेल, पतिराम दिवान, रमेश शार्दुल, पतिराम सिन्हा, श्रीमति लछनी सेठिया,श्रीमति मंगला सेठिया,श्रीमति कमली नेगी, श्रीमति कुशबती सेठिया,दीपा, पूर्णिमा, सिन्हा,गणेश बघेल, विद्याधर सूर्यवंशी, ढोलूराम दिवान,त्रिनाथ दिवान,प्रहलाद दिवान, लखेश्वर बैध,लक्ष्मी बैध,बुदमन नेगी, ईश्वर सेठिया, साधु राम दिवान,नड़गी राम,जीवन सेठिया, कमलेश नेताम, सांयतू नेगी, गणेश सेठिया, लुदर सेठिया, जगबंधु सेठिया, सालिक नेगी, हेमकांत, केशव दिवान, जग्गू दिवान,फाल्गुनी सेठिया, भास्कर जयसवाल, रविन्द्र शार्दुल,तुला दिवान, पदम सेठिया, मनबोध सेठिया, मानसाय, रमेश दिवान सहित भानपुरी क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रमुख, महिलाओं, युवाओं और स्वजातियों ने भाग लिया।

भाजपा मंडल भानपुरी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रुप में मनाया गया

0
  • भाजपा कुंगारपाल शक्तिकेंद्र के अटल चौक में जुटे भाजपाई एवम् ग्रामीण, पुर्व की अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया:- गौरव कश्यप

भानपुरी आज भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को परम श्रधेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य स्मृति में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप मनाया गया जिसके अंतर्गत आज भाजपा मंडल भानपुरी के कुंगारपाल शक्तिकेंद्र के कुंगारपाल अटल चौक में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप मनाया गया।
युवा नेता गौरव कश्यप ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे राज्य भर में गौरव दिवस मनाया रहा है प्रत्येक ग्रांम पंचायत के अटल चौक पर अटल जी के छाया चित्र पर दीपप्रज्वलन कर माल्याअर्पण किया जा रहा हैं साथ सभी जगह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है तथा श्रधेय अटल जी के जीवनी एवं उनके राजनीति जीवन मे विस्तार पूर्वक बताया। शक्तिकेंद प्रभारी गणेश सेठिया ने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य बनाने का अटल बिहारी बाजपेई जी ने जो वादा किया था सन 2000 में नया राज्य बनाकर हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों को गौरवांवित किया है। आज राज्य स्थापना दिवस पर उनके कार्यों को नमन करते हैं। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दल्लुराम मौर्य, जयराम कश्यप, रमेश कश्यप, लक्ष्मीनाथ कश्यप, खुलेश्वर कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, खुजो कोर्राम, शंकर नाग, जगबंधु कश्यप, खेमों कोर्राम, रूपचंद कोर्राम, ओमप्रकाश कश्यप, रोमू, नीरज दीवान, जयराम कश्यप, डमरू मौर्य, लेबों मौर्य, सतियो कश्यप, दूलू राम, उमेद कश्यप, महेंद्रो बघेल, चंदन कुमार सहीत भाजपा कार्यकर्त्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राऊत नृत्य में संसदीय सचिव जैन ने जमाया रंग, जमकर नाचे

0
  • यादव समाज के गोपाष्टमी पर्व एवं दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक रेखचंद जैन
  • समाज के उत्थान में योगदान देने वाले वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

जगदलपुर. विधायक जगदलपुर तथा संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन बस्तर जिला यादव समाज द्वारा आयोजित गोपाष्टमी पर्व एवं दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए. उन्होंने समाज के लोगों को गोपाष्टमी पर्व एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी. जैन ने यदुवंशियों के साथ राऊत नाचा में गजब का समा बांधा. वे काफी देर तक झूम – झूमकर नाचते रहे. इस दौरान समाज के उत्थान में योगदान देने वाले यादव समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया.


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखचंद जैन ने कहा कि बस्तर के विकास में यादव समाज का अहम योगदान रहा है. भगवान श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों का यादव समाज ही नहीं, अपितु संपूर्ण विश्व पालन कर रहा है. उन्होंने कहा कि यादव समाज के लोग मेरे पारिवारिक सदस्य जैसे हैं. समाज के उत्थान एवं विकास के लिए जब भी, जहां भी आवश्यकता होगी, मैं आपके साथ खड़ा मिलूंगा.


कार्यक्रम में विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, यादव समाज के अध्यक्ष बलराम यादव, उपाध्यक्ष चैन सिंह यादव, कोषाध्यक्ष रघुवंश यादव, युवा मंच अध्यक्ष रोहित यादव, नगर अध्यक्ष विक्की यादव, उपाध्यक्ष संतोष यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरिता यादव, नगर सचिव रीता यादव, नगर अध्यक्ष महिला अनिता यादव, कमल राम यादव, धीरेंद्र यादव, बिहारी लाल ग्वाल, खेम शंकर यादव, संगीता यादव, शीतल यादव, उषा यादव, विवेका यादव, शारदा यादव, तरुणा यादव, वरिष्ठ शोभाराम यादव, कमल यादव, कृष्णा यादव विजयपाल यादव, मोहनलाल यादव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पार्षद सूर्या पाणी, पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, उप सरपंच मावलीपदर मानसिंग ठाकुर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सोनारू नाग समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.
भवन के लिए राशि की मंजूरी
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने यादव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की. राशि स्वीकृत होने पर यादव समाज द्वारा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया गया. समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि राशि की मंजूरी मिलने से समाज का अपना भवन जल्द बन जाएगा. भवन उपलब्ध हो जाने पर सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी सहूलियत होगी.

नियुक्ति मिलते ही इंद्रावती जल विवाद दूर करने में जुटे राजीव

0
  • इंद्रावती विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनने के 48 घंटे के भीतर अफसरों के साथ तीन किमी पैदल चलकर जा पहुंचे जोरानाला
  • बस्तर कमिश्नर, कलेक्टर और विभागीय अमले के साथ किया विवाद की जड़ का निरीक्षण


जगदलपुर. राज्य सरकार से केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा जिम्मेदारी मिलते ही इंद्रावती जल विवाद के निपटारे में जुट गए हैं. अपनी नियुक्ति के 48 घंटे के अंदर ही शर्मा प्रशासनिक टीम के साथ तीन किमी पैदल चलकर जोरानाला जा पहुंचे।


शर्मा ने स्थल निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों के संबंध में चर्चा की और नक्शा व दस्तावेजों का अवलोकन किया। विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के बीच अब तक हुए पत्राचार, एमओयू व अनुबंध सहित अन्य संबंधित दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों दिए. इस दौरान उनके साथ बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर चंदन कुमार, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता करण भंडारी, अभियंता राजीव रिछारिया, एसडीओ आरएस पांडे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


बस्तर की उम्मीदों को लगे पर
गौरतलब है कि इंद्रावती प्राधिकरण में हुई नियुक्ति से आम जनता में खुशी की लहर नजर आने लगी है, बस्तर के लोगों को उम्मीद है कि अब इंद्रावती के मसले पर जल्द समाधान निकल जाएगा। इंद्रावती नदी को बस्तर की जीवनदायिनी कहा जाता है. सत्ता परिवर्तन के तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने बस्तर की जनता की मांग को देखते हुए इंद्रावती विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की थी, जिसे अमलीजामा पहनाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री बतौर अपने प्रतिनिधि बस्तर के लोकप्रिय, दमदार व योग्य नेता राजीव शर्मा को प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाकर बस्तर के इस गंभीर व संवेदनशील मसले पर समाधान की जिम्मेदारी सौंपी. यह बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही शर्मा एक्शन मोड में आ गए हैं।

भाजपा दल्ली राजहरा मंडल द्वारा परम श्रद्धेय भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी को याद कर छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया

0

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को नमन करते हुए दल्ली राजहरा मंडल द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस की इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंग द्वारा समृद्ध छत्तीसगढ़ को वर्तमान समय में कांग्रेस सरकार द्वारा बदहाल स्थिति मिलाकर छोड़ दिया गया है आवास योजना का पैसा वापस जा रहा है रेडी टू ईट की बहनों का रोजगार छीना जा रहा है

सड़क की दुर्दशा देख कर जनता त्राहि-त्राहि कर रही है अवैध कारोबार गली गली में चल रहे हैं साथ ही साथ छत्तीसगढ़ में बढ़ते गुंडा राज, भ्रष्टाचार ट्रांसफर उद्योग अवैध वसूली विषय में भी अपनी बात रखी l
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने अपने प्रथम उदबोधन में सर्वप्रथम मंडल कार्यकारिणी एवम मोर्चा प्रकोष्ठ की समीक्षा की तत्पश्चात श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को याद करते हुए उनके कार्यों को याद किया जिसमें परमाणु शक्ति आर्थिक विकास हेतु ,राष्ट्रीय चतुर्भुज सड़क योजना, छत्तीसगढ़ में एम्स की स्थापना संकल्प एनटीपीसी जैसे उद्योग की स्थापना से छत्तीसगढ़ विकास की रूपरेखा तय की थी,

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इसके उपरांत भाजपा की रीति एवम नीति के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा ने मोदी सरकार के पिछले आठ वर्षो की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद भाजपा सरकार द्वारा 15 वर्षो में किए गए कार्यों के बारे में बताया कार्यक्रम प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे ने अटल जी के द्वारा जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान के बारे में बताया सभा को भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति भूपेंद्र श्रीवास व मनन गुप्ता ने भी संबोधित किया संचालन सुजीत झा आभार प्रदर्शन भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंग ने किया बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेक वापस भाजपा की सरकार बनाएंगे l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री महेंद्र सिंग नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश मेश्राम कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम कुरेशी भाजयुमो जिला मंत्री सोनू ठागेल, रमेश जैन कोषाध्यक्ष मंडल मंत्री रमेश गुजर ,दिलीप सिंगरोंल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम पार्षद राजेश कांबले ,हेमंत गौतम ,ताम्रध्वज सुधाकर, परमिला पारकर ,ममता नेताम , पूर्व पार्षद ललित जॉन श्रीमती लीलावती साहू शंकर साहू ,ए उदय कुमार, कविता तिगोटे, रानू ठाकुर, सुमित जैन ,निलेश श्रीवास्तव ,दमन दीप प्रवीण उईके,उमेश विश्वकर्मा, राकेश कोसरे ,बंटी चोपड़े ,जसवंता नायक, एम.एस. श्रीजीत ,राजकुमार गुप्ता,दिनेश ठाकुर, हरिश बाघ, अमन, राजा रामटेके,पंकज धनकर पुष्पा सिंग,यश कुमार ,अमित चिकवा, संतोष साहू, मिथलेश, ओम प्रकाश, पंकज साहू, चक्रधर ,हालेंद निषाद, मोहित, निर्मल, चेमन,ओमप्रकाश, लोकेश शर्मा ,रोहित साहू,विनोद वर्मा, दीपक श्रीवास, मोनू भावरा,आदि लोग उपस्थित थे

विधायक बेंजाम ने छक्का जड़कर किया केपीएल का आगाज़

0


कार्यकर्ता की गेंद को किया प्वेलियन के बाहर
जगदलपुर चित्रकोट विधानसभा अंतर्गत बास्तानार जनपद पंचायत क्षेत्र के किलेपाल ग्राम पंचायत में किलेपाल क्रिकेट क्लब द्वारा किलेपाल प्रिमियर लीग सीजन -2 का शुभारंभ चित्रकोट के जुझारू और लोकप्रिय विधायक राजमन बेंजाम व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य ने किया।
किलेपाल के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के आव्हान पर विधायक राजमन बेंजाम भी हाथों में बल्ला थाम मैदान में उतर में उतरे और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता की गेंद में छक्का जड़ दिया जिसके साथ ही किलेपाल प्रिमियर लीग विधिवत् रुप से शुरू हो गई। किलेपाल हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में किलेपाल प्रीमियर लीग सीजन- 2 यह टूर्नामेंट विधानसभा स्तर के युवाओं के लिए किलेपाल क्रिकेट क्लब (KCC) के द्वारा आयोजित की गई है। विधायक बेंजाम व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य ने टास कराकर कार्यकर्ताओं का परिचय भी प्राप्त किया।टूर्नामेंट के पहले मैच – बाबा इलेवन बनाम तिरथुम टाइगर्स के मैच का आनंद भी विधायक व जिला अध्यक्ष ने उठाया। इस टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 70,000 रुपये,द्वितीय परुस्कार 50,000 रुपये एवं तृतीय पुरुस्कार 30,000 रखा गया है।

नशीली दवाई व सीरप के तस्करी पर बस्तर पुलिस की लगातार कार्यवाही

0
  • जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत- 5000/-रूपये
  • एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • पिछले दो दिनों में नशीले पदार्थों के विरूद्ध चैथी कार्यवाही

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नशीली गोलियों और दवाईयों के बिक्री एवं संग्रहण करने वाले तस्कर पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना केातवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुम्हारपारा क्षेत्र में किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली दवाईयों और सीरप तस्करी किया जा रहा है सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन) आशीष नेताम, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु कुम्हारपारा चैक की ओर रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा कुम्हारपारा चैक में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर उसने अपना नाम असित दास निवासी महारानी वार्ड केवरामुण्डा पारा होना बताया जिसके बैग की विधिवत तलाशी लेने पर जिसके पास मालेनेट सीरप, 06 नग शीशी प्रत्येक में 100 एमएल सीरप कुल मात्रा 600 मिली लीटर, पीवाॅन स्पास प्लस कैप्शुल 480 नग मिला जो प्रतिबंधित एवं नशीली दवाईयों की श्रेणी में आता है उक्त प्रतिबंधित दवाई एवं सीरप के रखने के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त नशीली दवाई एवं सीरप के रखने के संबंध में कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। मामले में असित दास का कृत्य एन0डी0पी0एस0 एक्ट की परिधि में आने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी असित दास के कब्जे से मालेनेट प्लस सीरप, 06 नग शीशी प्रत्येक में 100 एमएल सीरप कुल मात्रा 600 मिली लीटर, पीवाॅन स्पास प्लस कैप्शुल 480 नग बरामद कर जप्त किया गया है। जप्तशुदा संपत्ति की कीमत 5000 /- रूपये आंकी गई है। मामले में आरोपी असित दास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा जा रहा है। ज्ञात हो कि पीछले 02 दिनोे में जगदलपुर शहर में नशीले पदार्थो के विरूद्ध यह चौथी कार्यवाही है जिसमें पूर्व में 06 तस्कर/आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही पूर्व में की गयी है।

🔅 जप्त संपत्तिः-
मालेनेट सीरप, -मात्रा 600 मिली लीटर, कीमत 1000/- रूपये

पीवाॅन स्पास प्लस कैप्शुल- 480 नग कीमत – 4000 /- रूपये

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-

निरीक्षक- एमन साहू,
उप निरी0- मनोज तिर्की
सउनि – सुधराम नेताम, दिनेश उसेण्डी
आर0 – प्रकाश नायक, युवराज ठाकुर, रवि सरदार, विक्रम खरे, संतोष झा, भुपेन्द्र नेताम

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर कुसुमकसा में धान खरीदी का शुभारंभ

0

कुसुमकसा-;छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा के धान खरीदी केन्द्र शिकारीटोला में मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि व , कन्हैया लाल भौसार्य नवनियुक्त अध्यक्ष आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ,शब्बीर खान ,एस पी यादव ,राजू सिन्हा के विशेष अतिथि में कांटा बाट की पूजा अर्चना कर धान तौल कर किया गया ,इस अवसर धान बिक्री करने आये किसानों का गुलाल लगाकर सम्मान किया गया,

मिथलेश निरोटी ने धान बिक्री करने आये किसानों से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवम्बर से किये जाने पर चर्चा की तो किसानों ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को किसान मजदूर की हितेषी सरकार बताते हुए कार्य करने की बात कही ,मिथलेश निरोटी ने धान बिक्री करने आने वाले किसानों के बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था करने समिति प्रबन्धक से कही ,समिति प्रबन्धक अमित दिल्लीवार ने बताया कि किसानों के बैठने व पेयजल की व्यवस्था की गई है,इस वर्ष 35 हजार बारदाना उपलब्ध होने व पुराना बारदाना9150 व पी डी एस का 8400 बारदाना धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध होने की जानकारी दी ,धान खरीदी के प्रथम दिवस दाताराम/बृजलाल कुसुमकसा ,तिलकराम/हीरासिंह, बकलीटोला ,सुरेशकुमार/गैंदुराम ,कुसुमकसा,रामकुमार/जरहु शिकारीटोला ,बिसेलाल/गयालाल ,शिकारीटोला ,मीनाबाई /गयालाल ,शिकारीटोला, रामेश्वर/दयालु, शिकारीटोला ,सोमनाथ/सोनसाय ,कुसुमकसा ,शंकरलाल/बिहाऊ-कुसुमकसा, पितेश्वर/बरसनलाल -कुसुमकसा, श्यामबती/बरसनलाल –कुसुमकसा से मोटा धान 83.60 क्विंटल, पतला धान 232 क्विंटल कुल 315.60क्विंटल धान की खरीदी कुल 6,48,464 रुपयों की गयी जिसमे 2,08,298 रुपये ऋण की वसूली की गयी व किसानों को कुल देयक 440166 रुपये है ,धानखरीदी के शुभारंभ पर पुरषोत्तम चिराम,शंकरलाल चुरेन्द्र ,प्रहलाद साहू,सोमनाथ, धान बिक्री करने आये किसान व समिति प्रबन्धक व समिति के समस्त स्टाफ उपस्थित थे |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS