City Media - Page 990 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 990

सरकार की लापरवाही से राजपुर में उल्टी दस्त से तीन की मौत, पुर्व मंत्री केदार कश्यप ने किया निरीक्षण

0

मृतकों को सरकार दे 25-25 लाख रु मुआवजा राशि – केदार कश्यप

जगदलपुर :- पिछले कुछ दिनों से बस्तर ब्लॉक अंतर्गत राजपुर में उल्टी दस्त के कारण 3 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई जिसकी सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। केदार कश्यप जी ने कहा की सरकार की लापरवाही से रेगड़गट्टा में अज्ञात कारणों से 60 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है ठीक वैसे ही सरकार की लापरवाही से राजपुर में पिछले कुछ दिनों में 3 से लोगों की मौत हो गई है, बस्तर जिले के आदिवासी क्षेत्रों में लगातार डेंगू, डायरिया, टायफाइड जैसे बीमारियां फैल रही हैं। सरकार के जेम्मेदार मंत्री बस्तर दौरे पर सिर्फ समीक्षा करने आते हैं, क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

मृतकों को सरकार दे 25-25 लाख रु मुआवजा राशि- केदार कश्यप
कश्यप ने कहा कि सरकार की लापरवाही से राजपुर में हुए 3 मौत का सरकार 25- 25 रुपए की मुआवजा राशि दे और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करें, साथ में जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद सदस्य भोला कश्यप, उमाकांत कश्यप, लुढ़का राम, गंभीर मौर्य, प्रवीण सांखला, रामप्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश कश्यप, हीरालाल कश्यप, जद्दू कश्यप,भद्ररु मौर्य, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ग्रामवासी उपस्थित रहे।

टैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

0

बालोद: डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम जाटादाह में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत | बताया जा रहा हैं की युवक मोटर साईकिल से जा रहा था वही सीसी रोड निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुर्घटना हुई | सूत्रों के अनुसार मृतक व्यक्ति बालोद शहर का कपड़ा व्यवसायी नेमीचंद जैन उम्र 54 वर्ष बताया जा रहा है दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है उसका नाम पता नहीं चल पाया है मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी नीरज वर्मा ने बताया कि ” ग्राम पंचायत जाटादाह द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य कराया गया था . जिसकी साइड फिलिंग के लिए ट्रैक्टर से मुरम मंगाया जा रहा था |

कार्य पंचायत द्वारा किया जा रहा था कि अन्य ठेकेदार द्वारा यह जांच का विषय है इस संबंध में जानकारी हेतु सरपंच और सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. परिजन और स्थानीय लोगों का ट्रैक्टर मालिक के साथ विवाद होने की भी बात सामने आई है. ट्रैक्टर किसका है, इस बात का अब तक पता नहीं लग पाया है. सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत द्वारा ट्रैक्टर को उपयोग में लाया गया था. जिसके बाद जनपद पंचायत के अधिकारी ने रोजगार सहायक को घटनास्थल पर रवाना किया. पुलिस मौके पर पहुचं घटना की जांच कर रही हैं . ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया ट्रैक्टर में मुरूम भरा हुआ है. जिस ड्राइवर द्वारा ट्रैक्टर चलाया जा रहा था, उसके पास लाइसेंस था भी या नहीं, यह जांच का विषय बना हुआ है.

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इंजीनियर द्वारा ठेकेदार से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत के बाद एंटी करप्शन ने कार्यवाही किया

0

बीजापुर :- जिले के भैरमगढ़ नगर पंचायत में एंटी करप्शन की रेड पड़ी है । विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में पदस्थ इंजीनियर द्वारा ठेकेदार से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत के बाद एंटी करप्शन ने कार्यवाही किया है ।

एंटी करप्शन ने रेड मारकर सभी दस्तावेजों को खंगालने में जुट गई है । वहीं एंटी करप्शन के अधिकारियों ने कार्यालय के चैनल गेट को बंद दिया है, बाहर से किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नही दिया जा रहा है । पूरे मामले का खुलासा होना अभी बाकी है ।

मौतों से प्रशासन का साफ इंकार

0
  • स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में शिविर लगाकर किया ग्रामीणों का ईलाज



जगदलपुर. बीजापुर जिले के अंदरूनी गांवों में अज्ञात बीमारी फैलने तथा दर्जनों ग्रामीणों की मौत हो जाने की खबर को प्रशासन ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संबंधित गांवों में सालभर के भीतर सिर्फ 12 लोगों की मृत्यु हुई है, वह भी अधिक उम्र एवं सामान्य बीमारियों से. विभाग की टीम ने गांवों में शिविर लगाकर ग्रामीणों का उपचार भी किया.
उल्लेखनीय है कि बीजापुर और नारायणपुर जिलों के नदी पार स्थित नक्सल प्रभावित दुर्गम गांवों में अज्ञात बीमारी फैलने से दर्जनों लोगों की मौत हो जाने तथा पाचसों लोगों के प्रभावित होने की खबरें मीडिया में आई थीं. बीजापुर जिला प्रशासन ने मसले को गंभीरता से लिया. कलेक्टर के निर्देश पर बीजापुर के मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भैरमगढ़ के खंड चिकित्सा अधिकारी को गांवों में टीम भेजकर ग्रामीणों का ईलाज करने तथा सच्चाई का पता लगाने की हिदायत दी. इसके बाद भैरमगढ़ के बीएमओ ने कथित प्रभावित गांवों में 20 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेजी. टीम ने ग्राम हितापाल, बैल, उतला, मर्रामेटा, ताकिलोड में घर घर जाकर मौतों के बारे में पता लगाया. तब जानकारी मिली कि सन 2021से अब तक इन गांवों में महज 12 लोगों की ही मृत्यु हुई है और मृतक ज्यादा उम्र के थे तथा लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन गांवों में तीन दिनों तक शिविर लगाकर कुल 610 ग्रामीणों का इलाज किया एवं उन्हें दवाई दी. ये ग्रामीण एनीमिया, ब्लड प्रेशर, सेलूलाइटिस, कमर दर्द,.
बुखार, सस्पेक्टेड टीबी आदि रोगों से ग्रसित मिले. विभाग के मुताबिक अज्ञात बीमारी फैलने की बात से ग्रामीणों ने इंकार किया.
नारायणपुर का सच क्या ?
नारायणपुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित गांवों में भी अज्ञात बीमारी फैलने और अनेक ग्रामीणों की मृत्यु की खबर आई थी, लेकिन वहां की सच्चाई नारायणपुर जिला प्रशासन ने अब तक सामने नहीं लाई है. यह भी पता नहीं चल पाया है कि संबंधित गांवों तक नारायणपुर जिले की स्वास्थ्य टीम पहुंच पाई भी है या नहीं ? इस जिले के रेगावाया तथा पीडियाकोट गांव में क्रमशः 10 तथा 7 ग्रामीणों की मौत की खबर आई थी. वहीं बीजापुर जिले के भैरमगढ़ की स्वास्थ्य विभाग की टीम पेठागांव भी पहुंची थी, जहां से तीन ग्रामीणों की मौत की खबर आई थी. विभाग के अनुसार मृतकों के जो नाम बताए गए थे, वे इस गांव के ही नहीं थे.

आंगनबाड़ी कर्मियों के अधिवेशन में निर्णायक संघर्ष करने का एलान

0

दल्लीराजहरा- अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली व भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन बैकुंठपुर में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेशभर के सभी संभागो से आई प्रमुख प्रतिनिधि बहनों ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुये कहा कि चुनाव पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम देने के संकल्प की घोषणा करने वाली वर्तमान राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किये गये इस वायदे को भुल गई है, जिससे अब आंगनबाड़ी कर्मचारियों के समक्ष निर्णायक आंदोलन करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा।

अधिवेशन में पारित प्रस्ताव में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि न्यूनतम देने के वायदे को तत्काल पूरा करे अन्यथा प्रदेशभर में जंगी आंदोलन छेड़ दिया जायेगा।अधिवेशन की कार्यवाही का ब्यौरा प्रेस को जारी करते हुये भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन भामसं की प्रदेश अध्यक्षा शोभा सिंहदेव ने किया और कहा कि प्रदेश में आंगनबाड़ी बहनों का व्यापक पैमाने पर शोषण हो रहा है, समय पर न तो वेतन का भुगतान हो पा रहा है और न ही अन्य जरूरी मदो की राशि ही दी जाती है। ऊपर से कार्य का इतना बोझ सरकार ने डाल रखा है कि बहनों की स्थिति दिन-प्रतिदिन दिहाड़ी मजदूरों से भी बद्तर हो गई है। अधिवेशन में संगठन सत्र व आंदोलन सत्र में व्यापक विचार-विमर्श होकर जहाॅ संगठन विस्तार की योजना बनी वही आंदोलन की रणनीति को भी अंतिम रूप दिया गया।अधिवेशन के समापन सत्र में छत्तीसगढ़ उद्योग प्रभारी और मजदूर नेता राधेश्याम जायसवाल ने आंगनबाड़ी बहनोें के आंदोलनो का जिक्र करते हुए कहा कि बहने सत्त संघर्ष करते हुये अभी इस मुकाम पर पहुंची है, किन्तु अभी भी लंबे संघर्ष की आवश्यकता है ताकि उन्हे सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलने सहित अन्य मांगे पूरी हो सके और इसके लिये अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ का नेतृत्व ही सबसे सफल है क्योंकि इस संगठन का कार्य देशभर के सभी राज्यों में है। उन्होने छत्तीसगढ़ प्रदेश में कथिपय छूटभैये संगठनो की चर्चा करते हुए कहा कि इनका उद्देश्य केवल बहनों के मध्य चंदा एकत्रित कर उसे डकारने का काम रह गया है।अधिवेशन में चुनाव सत्र भी हुआ, जिसमें आगामी तीन वर्षो के लिये नई कार्यसमिति का गठन किया गया, जिसमें भिलाई की गुरमीत कौर को प्रदेश अध्यक्ष सूरजपुर की सुमनमती केराम को कार्याकारी अध्यक्ष तथा कोरिया जिले की संतोषी राजवाड़े को प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गया।

अधिवेशन में चुने गये अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सोनिया मरावी कबीरधाम, फुलेश्वरी साहू बालोद, मीना सोनी कोरबा, रेणु गुप्ता कुसमी बलरामपुर, का नाम शामिल है। इसी तरह संयुक्त महामंत्री का दायित्व अंजली पटेल कोरबा को दिया गया जबकि मंत्री पद पर श्रीमती टेकेश्वरी कुंवर रायगढ़, माधुरी एच बालोद, रमा सिंह बैकुंठपुर, धनमेत सिंह कुशराम सूरजपुर तथा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी चंदा राजवाड़े तथा कार्यालय मंत्री बबीता साहू दुर्ग को बनाया गया। इसी प्रकार कार्यसमिति में फुलासो एक्का, श्यामा यादव, मिथलेश विश्वकर्मा, हेमीन भगत, करमखलको, चित्ररेखा गणवीर, रामकली मरकाम तथा श्रीमती हेमलता कंवर का निर्वाचन संपन्न हुआ। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

शिरोमणि माथुर की नई पुस्तक मेरा दल्लीराजहरा का विमोचन करेंगी मंत्री अनिला भेंडिया

0

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थित अनुपम प्राकृतिक वादियों, झरनों के साथ साथ खनिज संसाधनों से परिपूर्ण विश्वविख्यात लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा की धरा की गौरवगाथा को नए सिरे पर रेखांकित करने की सम्पूर्ण सामर्थ्य रखने वाली वरिष्ठ लेखिका श्रीमती शिरोमणि माथुर की पुस्तक ‘मेरा दल्ली राजहरा’ का विमोचन 28 सितंबर को अपरान्ह 03 बजे माथुर सिनेप्लेक्स दल्लीराजहरा में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया करेंगी।

कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, पद्मश्री जेएम नेल्सन, मुख्य महाप्रबंधक माइंस समीर स्वरूप विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हस्ताक्षर साहित्य समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह करेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सामाजिक, साहित्यिक क्षेत्र में सक्रियता के साथ ही राजनीति के माध्यम से जनसेवा के दायरे को विस्तार देने वाली शिरोमणि माथुर ने वर्षों तक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। क्षेत्रीय विधायक तथा कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के साथ वे क्षेत्र की सेवा में सहयोगी की भूमिका निभा रही हैं। मंत्री भेंडिया और उनके परिवार का दल्ली की धरती से गहरा संबंध है। वे दल्ली के विकास को विशेष अहमियत देती हैं। दल्ली उनके लिए परिवार है। इसी तरह शिरोमणि माथुर ने राजनीति को कभी जनसरोकार के आड़े नहीं आने दिया। वे राजनीति को सेवा के मंच के रूप में देखती हैं और उनका हमेशा यही सिद्धांत रहा है कि राजनीतिक प्रतिबद्धता केवल राजनीतिक विषयों तक होनी चाहिए। जनसेवा के काम में राजनीति का ध्येय सिर्फ जनसेवा है। इसलिए शिरोमणि माथुर एक राजनीतिक दल की समर्पित नेता होने के बावजूद राजनीति से परे हैं और उनका सभी विचारधारा के लोगों के बीच आत्मीय सम्मान है।

दल्ली राजहरा के हरदिल अजीज समाजसेवी आलोक माथुर के असमय अवसान से व्यथित मां शिरोमणि माथुर ने ‘अर्पण’ पुस्तक लिखकर पुत्र आलोक की स्मृति को वात्सल्य दिया था। अब उन्होंने अपनी छोटी बहू अनामिका की स्मृति में ‘मेरा दल्ली राजहरा’ पुस्तक दल्ली के उन सभी वीरों को समर्पित की है, जिनके खून पसीने से दल्ली की धरती दुनिया को लोहा दे रही है और सारी दुनिया दल्लीराजहरा का लोहा मान लिया है।

यात्रियों से भरी वाहन हुई दुर्घटना की शिकार, वाहन में सवार 12 लोग घायल, एक की मौत

0

एनएच 30 में आज मंगलवार के तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए है। वहीं एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सभी घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेकॉज रेफेर कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक ट्रेवलर वाहन रायपुर से चित्रकोट की ओर जा रही थी। तड़के सुबह करीबन 5:30 बजे जुनावाही के पास वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई। जिसकी वजह से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन एनएच 30 में बने एक छोटे पुल को तोड़ते हुए गढ्ढे में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार 12 लोग घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को तत्काल ही भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकॉज रेफेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेवलिंग बस में सवार सभी यात्री रायपुर एम्स के कर्मचारी है। यह सभी रायपुर से चित्रकोट देखने और बस्तर दशहरा में शामिल होने जा रहे थे।

यातायात बालोद पुलिस द्वारा ओव्हरलोड़ माल परिवहन पर कार्यवाही कर न्यायालय पेश करने पर न्यायालय द्वारा किया गया 45,640/- का जुर्माना

0

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में हमराह स्टाप के आज दिनांक 26.09.2022 को पेट्रोलिंग के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक सी.जी.08 ए.सी. 3895 का चालक हिरेन्द्र विश्वकर्मा पिता घनश्याम विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष साकिन बैहाटोला थाना खैरागढ़ जिला खैरागढ़ गंडई छुईखदान (छ0ग0) के द्वारा वाहन चलाने के दौरान ओव्हरलोड़ माल भरा होने का अंदेसा होने पर वाहन को रोककर चेक किया गया।

जिसे धरमकांटा में तौल कराया गया जिसमें तौला कांटा पर्ची में 35820 कि.ग्रा माल होना पाया गया। उक्त वाहन के कागजात पेष करने पर हाईवा वाहन में माल लदान की अधिकतम सीमा 28000 कि.ग्रा. अंकित होना पाया गया इस प्रकार वाहन चालक द्वारा परमिट शर्तो का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक 7820 क्रि.ग्रा्र. माल अतिरिक्त भरकर परिवहन करना पाया गया। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर माननीय सीजीएम न्यायालय बालोद में पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा 45,640/- जुर्माना से दण्डित किया गया है। ओव्हरलोड़ चलने वाले बड़ी वाहन चालको/मालिकों पर लगातार इसी प्रकार का अभियान चलाकर कार्यवाही किया जाना है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

यातायात बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि ओव्हरलोड़ माल भरकर परिवहन नहीं करे, नाबलिक वाहन चालको को वाहन चलाने न देवे , शराब सेवन कर वाहन नहीं चलायें, रेड़ सिग्नल जंप नहीं करेे, एवं दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन नहीं चलायें एवं हेलमेट सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। टीपः- नाम वाहन चालक – हिरेन्द्र विश्वकर्मा पिता घनश्याम विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष साकिन बैहाटोला थाना खैरागढ़
जिला खैरागढ़ गंडई छुईखदान (छ0ग0)

आयुष मेले में 435 लोगों का उपचार

0
  • चिकित्सा शिविर मे शामिल हुए विधायक चंदन कश्यप

जगदलपुर. बस्तर ब्लॉक के ग्राम करन्दोला (भानपुरी) के साप्ताहिक बाजार मे आयुष छत्तीसगढ़ द्वारा विकासखंड स्तरीय चिकित्सा शिविरआयुष मेला का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने भगवान धनवंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर मे 435 मरीजों का उपचार किया गया.वात, चर्मरोग, कास, ज्वर, उदर रोग उपचार व बीपी, शुगर, का परीक्षण एवं रोग प्रतिरोधक आयुष काढ़ा वितरण, औषधि वितरण तथा उपचार आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से किया गया। विधायक चंदन कश्यप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष विभाग की टीम ने कोरोना महामारी के दौरान बेहतरीन कार्य कार्य किया। आयुष विभाग द्वारा साप्ताहिक बाजारों शिविर लगाने प्रयास सराहनीय है. इस अवसर पर श्याम दीवान, महेंद्र पांडे, संतोष बघेल, सरपंच नवल किशोर, सोमारू बघेल, दुकारू कश्यप, धनीराम, शिविर प्रभारी डॉ. एसआर पटनायक, डॉ. टीएस बड़ाई, डॉ. आनंद सिंह चंदेल, डॉ. महेंद्र साहू, डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, डॉ. विनोद सिंह , डॉ. हेमंत यादव एवं स्टाफ के घनश्याम, मोहन कश्यप, देवलाल, फूलचंद, सरिता भदरु राम, फगनू राम, लच्छन, गजेंद्र ने सहयोग किया।

वृद्ध महिला के संदेहास्पद हत्या की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझायी

0

दिनांक 24 सितंबर को गीदम रोड एवं अघनपुर के मध्य नाले में एक वृद्ध महिला का शव मिला था। मामले में मर्ग जाॅच दौरान उक्त शव चतुरी बाई उम्र 60 साल निवासी मेटगुड़ा सुदर नगर के रूप में पहचान हुई। मामले में मर्ग जाॅच जिसमें घटनास्थल निरीक्षण, पंचायतनामा एवं शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिस्थतिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उक्त वृद्ध महिला की हत्या होना पाये जाने से मामले में थाना बोधघाट में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या (धारा 302 भादवि0) का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था।
प्रकरण में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर, मामले में अनुसंधान किया जा रहा था। पूर्व में मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरे से प्राप्त फुटेज, घटनास्थल पर मिले साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के अनुरूप आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के सूचना प्राप्त हुआ कि एक संदेही अघनपुर तेतरखुटी क्षेत्र में देखा गया है सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा एमन साहू, एवं धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर, अघनपुर तेतरकुटी, गंगामुण्डा बैलाबाजार, क्षेत्र में रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा अघनपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बलराज सिंग निवासी तेतरकुटी अटल आवास का होना बताया। जिससे पूछताछ करने पर उसने दिनांक 20 सितंबर को दोपहर में गीदम रोड से तेतरकुटी के जाने के दौरान गीदम रोड और तेतरकुटी के मध्य नाले के पास वृद्ध महिला चतुरी बाई के साथ विवाद हुआ। आपसी विवाद वश क्षणिक आवेश में बलराज सिंग के द्वारा चतुरीबाई का गला दबाकर, हत्या करना स्वीकार किया है मामले में आरोपी बलराज सिंग को थाना बोधघाट के द्वारा हत्या के मामले में स्वीकारोक्ति पश्चात् गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।

तरीका वारदातः-
आरोपी बलराज सिंग से पूछताछ करने पर बताया कि वह मूलतः पंजाब का निवासी है, जो बचपन से जगदलपुर में आकर रह रहा है। जो पारिवारिक विवाद के कारण शहर में घूमता रहता था। जो दिनांक 20 सितंबर 2022 को गंगामुण्डा से तेतरकुटी की ओर जा रहा था। जिस दौरान गीदम रोड एवं तेतरकुटी के मध्य एक नाले के पास वृद्ध महिला चतुरी बाई के साथ विवाद हुआ। उक्त विवाद पर यह आवेश में आकर, चतुरी बाई की गला दबाकर, हत्या कर दिया एवं महिला के शव को सड़क से दूर नाले में उगे घास में छिपा कर घटना कारित करना स्वीकार किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक- लालजी सिन्हा, एमन साहू, धनंजय सिन्हा, माधुरी नायक, तारिक हरीश,
उप.निरी.- प्रमोद ठाकुर, गुनेश्वरी नुरेटी, अमित सिदार,मनोज तिर्की,
सहा.उप.निरी.- सतीश यादव, परिमल दास, विश्वराज सोलंकी, सुदर्शन दुबे
प्र.आर. – उमेश चंदेल, पवन श्रीवास्तव, चोवादास गेंदले
आरक्षक- भुपेन्द्र नेताम, तोमेश्वर चन्द्राकर, सोनू गौतम, दीपक कुमार।

MOST POPULAR

HOT NEWS