City Media - Page 996 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 996

राज्य में एक नवम्बर से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

0
  • दल्लीराजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण की घोषणा
  • भीमराव अंबेडकर लाईब्रेरी के लिए 30 लाख रूपए दी की मंजूरी
  • दल्लीराजहरा में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात

दल्ली राजहरा, 19 सितम्बर 2022/छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का दल्लीराजहरा नगर आगमन पर भेंट मुलाकात के दौरान विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान राज्य में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू किए जाने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने दल्लीराजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल के निर्माण तथा अम्बेडकर लाईब्रेरी के लिए 30 लाख रूपए की स्वीकृति भी दी। राज्य में समर्थन मूल्य में धान खरीदी और छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजना की प्रशंसा करते हुए किसान संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि आपकी किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य में खेती-किसानी और किसान समृद्ध हो रहे है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों एवं उनकी समस्या के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने सभी समाज के लोगों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि सभी समाज एवं वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिले और वह सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो, यह हमारी प्राथमिकता है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान साहू समाज ने दिल्ली राजहरा में मेडिकल कॉलेज और ओबीसी छात्रावास निर्माण की मांग की, राजहरा मसीह समाज द्वारा सामुदायिक भवन के लिए राशि दिए जाने के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि का आबंटन करा लें, भवन निर्माण के लिए शासन की ओर से राशि दी जाएगी, कब्रिस्तान में शेड निर्माण, बिजली और पेयजल व्यवस्था की स्वीकृति दी। कमार जाति के लोगों ने स्थायी जाति प्रमाण पत्र मिलने की दिक्कत बताई और वनाधिकार पट्टे की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सब समस्या हल करेंगे। हल्बा समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री द्वारा समाज के हित में किए जा रहे कार्याें के लिए उनका आभार जताया और सामाजिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। गेंद सिंह मेमोरियल में अतिरिक्त कक्ष की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने आंध्रा समिति के लोगों की मांग पर भवन के जीर्णाेद्धार के लिए भी राशि स्वीकृत की। सतनामी समाज के भवन विस्तार के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री ने सिख समाज के मांग पर स्कूल में 5 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराए जाने के साथ ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू कराए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बंग समाज की मांग पर सामाजिक भवन के जीर्णाेंद्धार के लिए राशि स्वीकृत किए जाने तथा जमात खाना, कलार समाज तथा सेन समाज के भवन निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपए दिए जाने की स्वीकृति दी। मरार समाज की मांग पर शाकम्बरी बोर्ड में एक महिला सदस्य को शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने रैदास समाज के भवन विस्तार के लिए आवश्यक मदद तथा कुम्हार समाज को इलेक्ट्रिक चाक दिए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी भेंट मुलाकात से पहले शाम को नगर में रोड शो किया इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी बन्धुओं, महिला समूह, जन समूह और कांग्रेस जनों ने जगह जगह आरती उतारकर और फूलमाला गुलाब पंखुड़ी से भव्य स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा फव्वारा चौक में मुख्यमंत्री जी को लड्डू से तौला गया।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रभारी मंत्री उमेश पटेल, केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ,विवेक मसीह, संतोष पाण्डेय, शिरोमणी माथुर,संगीता नायर,रवि जायसवाल, रूकसाना बेगम, विजय जोगदंड, प्रमोद तिवारी, काशीराम निषाद, युवराज साहू, सुरेश ठाकुर, रूबी एंथोनी, रामू शर्मा, प्रवीण शर्मा,रोशन पटेल, सूरज विभार, स्वप्निल तिवारी, के वी अब्राहम,ममता पाण्डेय, जगदीश श्रीवास, अप्पू महेंद्रन, जनक निषाद, विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, शीला भारद्वाज, चंदू सिन्हा, बृजमोहन सिंह नेताम, जी ईश्वर राव, सरिता पटेल, रूक्मणी किशोर, रमेश भगत, रामजतन भारद्वाज, मोहन साहू, आई एल सोनवानी, प्रदीप बबलू, भूपेंद्र दिल्लीवार,नवीन कथुरिया, प्रशांत बोकडे, परितोष हंसपाल, पारसमल जैन,भरत देवांगन, तिलक मानकर, योगराज ठाकुर,शकील खान, हरिश खस, ताराचंद बघेल अनिल कोम्बे,जेबा कुरैशी, मेमूना परवीन, जोगेन्द्र ठाकुर, आशुतोष माथुर, प्रदीप बाघ,बसंत साहू,अजय बघेल, जितेन्द्र मेश्राम, फ्रांसीस कोलीन,जसविंदर गिल, विलियम भौरा,जावेद खान, राजू चौधरी, आयान खान, मनोज पाटील, मनोज कुमार साहू, स्मिता जॉर्ज, राकेश जॉन, जैन राजेश, चिन्ना डेनियल, श्याम लाल कोठरी, कचरमल जैन, अशोक जैन, शैलेश जैन, अजय छाजेड़, सतीश कांबले, बी एस एन मूर्ति,आदिभ भगत, आदित्य रामटेके, के आशीष दास, शुभम गुप्ता, हेमंत पटेल, चंदन ठाकुर, अनिरुद्ध , धम्मा मुकेश देवांगन, सोनू सेन, आनंद भास्कर, आयुष दुबे, दीपक कुमार, हर्ष दामले, मुकेश नीरज साहू सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन रैली में शामिल हुए।

साव-चंदेल का कोई वज़ूद नहीं

0
  • प्रदेश में इन दोनों भाजपा नेताओं को कोई नहीं जानता -लखमा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और छ्ग विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के वज़ूद पर सवाल उठाया है उन्होंने कहा है कि इन दोनों नेताओं की कोई निजी पहचान नहीं है. वे केवल सैर सपाटा करने बस्तर आए हैं. अपने गृह अंचल बस्तर प्रवास पर पहुंचे केबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव और नेता प्रतिपक्ष चंदेल पर जमकर निशाना साधा

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिन दोनों नेताओं को अपनी छत्तीसगढ़ इकाई की कमान और छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, उनकी आम जनता के बीच ना कोई पहचान है और ना ही उनका कोई व्यक्तिगत वज़ूद है. ऐसे नेताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी का बेड़ा पार होने वाला नहीं है. ये नेता बिलासपुर की तरफ के हैं. बस्तर में उन्हें कोई नहीं जानता. पार्टी में अचानक बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है इसलिए श्री साव और चंदेल छत्तीसगढ़ में घूम – घूम कर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वे बस्तर तो सिर्फ सैर सपाटे के लिए आए हैं. पद मिल गया तो तफरीह करने बस्तर पहुंच गए हैं. इससे पहले तो शायद उन्होंने बस्तर को देखा भी नहीं रहा होगा. लखमा ने तो भाजपा के इन दोनों नेताओं को चंगू- मंगू तक कह डाला. अपनी बिंदास बोल के लिए विख्यात मंत्री लखमा ने कहा कि हमारी भूपेश बघेल सरकार ने अल्प समय में ही छत्तीसगढ़ में इतना सारा काम कर दिखाया है कि भाजपा की अब इस राज्य में दाल गलने वाली नहीं है. भारतीय जनता पार्टी चाहे जैसा भी प्रयोग कर ले, अपने बड़े-बड़े नेताओं को भी छत्तीसगढ़ में लाकर बिठा दे तो भी उसके सपने मुंगेरी लाल के सपने की तरह धरे रह जाएंगे |

अपराध की नीयत से देशी कट्टा के साथ एक आरोपी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

उप पुलिस महानिरीक्षक एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज , अपराध कारित करने के उद्देश्य से देशी कट्टा के साथ घुम रहे युवक पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति दलपत सागर क्षेत्र में देशी कट्टा रखकर अपराध करने की नियत से घुम रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक, निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर दलपत सागर की ओर रवाना किया गया।

उक्त टीम के द्वारा दलपत सागर क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकडा गया जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय राजपुत सूरज निवासी गीदम रोड जगदलपुर का होना बताया। जिसकी तलाशी लेने पर जिसके पास एक देशी कट्टा और धारदार ब्लेड मिला उक्त देशी कट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपने पास किसी प्रकार का वैध दस्तावेज अथवा लायसेंस नही होना बताया। आरोपी अजय राजपुत सूरज का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट की परीधी में आने पर आरेापी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा , 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा एवं धारदार ब्लेड बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी अजय राजपुत सूरज को सिटी कोतवाली द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ के युवा ने बेरोजगारी के कारण की आत्महत्या दूसरी और शासन द्वारा बेरोजगारो को भत्ता एवं रोजगार का दिया जा रहा हैं झूठा आश्वासन

0

दल्लीराजहरा/डोंडी प्रदेश के बेरोजगारों की सुध लेने सरकार व सरकार का कोई भी व्यक्ति नहीं है कल नया रायपुर मंत्रालय में एक नौजवान ने बेरोजगारी की समस्या से तंग आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, उसने बेरोजगार होने की वजह से इतना बड़ा कदम उठा लिया। सरकार जहां एक तरफ अपने किए गए सारे वादों को निभाने में विफल साबित हुई है वही अपनी पी.आर कंपनी से सर्वे कराकर बेरोजगारी दर 0.4% बता रही है। अगर पूरे प्रदेश में स्थिति ऐसी होती तो आज हमारे प्रदेश के युवा आत्महत्या करने को मजबूर नहीं होते प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा केवल घोषणाओं का काम किया जा रहा है।

जब से मुख्यमंत्री बने हैं घोषणाओं के अलावा धरातल में उनका कोई भी काम नजर नहीं आता। दो दिन पूर्व वे डौंडीलोहारा के दौरे में आए हुए थे जहां पर उन्होंने बहुत सी घोषणाएं की लेकिन यह घोषणा उन्होंने चुनाव जीतने के पहले भी की हुई थी,मगर उसे अब तक पूरा नहीं कर पाए पौने चार सालों बाद फिर वही घोषणा दोहरा कर  हमें और हमारे डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की जनता को केवल और केवल ठगने का काम किया जा रहा है।आज कांग्रेस और उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री जी का दोहरा चरित्र सबके सामने हैं। वे शुरू से कहते कुछ और है,और करते कुछ और है, हमारे युवाओं द्वारा बेरोजगारी की समस्या को लेकर की जा रही आत्महत्या का जवाब तो आपको देना पड़ेगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ग्रामीणों का मुफ्त इलाज न होने पर बिफरे सांसद बैज

0
  • किरन्दुल परियोजना अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
  • एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में जाना मरीज़ों का हाल
  • स्थानीय लोगों का मुफ्त इलाज ना करने पर प्रबंधन को फटकारा
  • ब्लड बैंक, सीटी स्केन एवं ब्लड प्लाज्मा मशीन की मांग करेंगे पूरी

जगदलपुर. एक दिवसीय किरन्दुल दौरे पर गए बस्तर सांसद दीपक बैज ने बुधवार को सुबह एनएमडीसी प्रबंधन के परियोजना अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मरीज़ों का हाल चाल जाना और इलाज से संबंधित जानकारी ली एवं तैयारियों का जायज़ा लिया। पूर्व में हुई एनमडीसी के परियोजना अधिकारी के साथ बैठक में सांसद ने स्थानीय निवासियों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने की बात कही थी,

जिस पर पूर्ण रूप से अमल ना किए जाने की शिकायतें आ रही थी । इसी बात से नाराज़ बैज ने आज निरीक्षण के दौरान प्रबंधन को हिदायत कि तुरंत मुफ्त इलाज की सुविधा लागू की जाए। सांसद बैज ने मरीज़ों से मिलकर खानपान की जानकारी ली, उनकी समस्याओं को सुन तुरंत निराकरण करने को कहा। अस्पताल में मौजूद स्थानीय लोगों ने मांग रखी कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप की वजह से उन्हें खून की व्यवस्था करने में दिक्कत आती है एवं ब्लड प्लाज्मा मशीन न होने की वजह से रिफर होकर जगदलपुर या रायपुर जाना पड़ता है । इस मांग को सुनते हुए सांसद बैज ने तुरंत ब्लड बैंक, ब्लड प्लाज्मा मशीन एवं सिटी स्कैन मशीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

सरकारी दफ़्तर में मयकशी का दौर

0
  • शराबखोरी : बस्तर वन परिक्षेत्र कार्यालय बना नशेड़ियों का अड्डा
  • कार्यालय में विभागीय कर्मचारी रोज जमकर छलकाते हैं जाम
  • वन परिक्षेत्र अधिकारी की कार्यशैली और भूमिका पर उठ रहे सवाल
  • शराब पीते कर्मियों का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप

जगदलपुर. जंगल में मोर नचा, किसने देखा ? नाचना मोर का गुण है. मोर के इस गुण का किसी ने दर्शन किया हो या ना किया हो, लेकिन जंगल महकमे के कर्मियों के एक अवगुण का दीदार आम बात हो गई है. विभागीय दफ़्तर में बैठकर जंगल महकमे के कारिंदों का जमकर जाम छलकाना जन चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल बस्तर वन परिक्षेत्र का कार्यालय दारुबाजी का अड्डा बन चुका है.वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का क्या काम वनों की रक्षा करना और अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण से संबंधित कार्यों को संपादित करते हुए वन क्षेत्र बढ़ाना है. विभागीय कर्मी अपने इस कर्तव्य के प्रति कितने जिम्मेदार हैं यह बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन बस्तर वन परिक्षेत्र के कुछेक कर्मियों के गैर जिम्मेदाराना हरकत उजागर हो गई है.

मामला बस्तर वन परिक्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां के अधिकारी और कर्मचारी शराबखोरी में व्यस्त हैं. जानकारी मिली है कि इस दफ़्तर में मयकशी का दौर रोज चलता है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कर्मचारी शराब पीते परिक्षेत्र कार्यालय बस्तर की दूरी महज करीब 20 किलोमीटर है. इससे आसानी से कल्पना की जा सकती है कि अंदरूनी क्षेत्र में वन विभाग के कार्यालयों में क्या स्थिति होगी. कार्यालय प्रमुख रेंजर कमल तिवारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठना लाजिमी है. क्या उनके संरक्षण में कर्मचारी शराबखोरी कर रहे है ? बहराल इतना तो समझ में आ रहा है कि बस्तर में वन विभाग का हाल फिलहाल ठीक नहीं है. जहां एक तरफ बस्तर में वनों का रकबा लगातार घटता जा रहा है. नतीजतन बस्तर में जलवायु परिवर्तन के परिणामों को स्पष्ट महसूस किया जा सकता है, वहीं दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का इस तरह से शराबखोरी में व्यस्त रहना निश्चित तौर पर चिंता बढ़ाने वाला मसला है.|

रेल लाइन के ऊपर फ्लाई ओवर निर्माण कराने की मांग

0

दल्ली राजहरा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड कमांक 20 व 13 के मध्य रेल माग बिछा हुआ है। जिस पर राजहरा माइंस व दल्ली माइंस से आयरन ओर प्रतिदिन दिन में लगभग 8-10 बार मालगाड़ी का परिवहन होता है। वर्तमान में अंतागढ़ से भी रेल लाईन बिछ गया है वर्तमान में तीन रेल लाईन पर गाडियों का आवागमन होता रहता है। जिसके कारण वार्ड नं. 13 के निवासियों को आवागमन की बहुत ही तकलीफ उठानी पड़ रही है। वार्ड नं. 13 के साथ साथ वार्ड नं. 15, 16 व 17 मोयरटोला के ग्रामीणों का भी इसी मार्ग से आना जाना होता है तथा आई.टी.आई. के छात्र भी इसी मार्ग से आना। जाना करते है। और मदिरा दुकान व गौठान भी इसी वार्ड में स्थित है। वार्ड नं. 13 में राजस्व की खाली जमीन है, जिससे एकलव्य विद्यालय आयर्वेदिक अस्पताल प्रस्तावित है। इसी मार्ग से आवागमन होता है। मालगाड़ी यात्रीगाड़ी के परिचालन से कभी कमी मार्ग के मध्य मालगाड़ा। कई घंटो तक खडी रहती है. जिससे लोगों को आने जाने के लिए कई घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।

महोदय जी इस समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण करायाजाना अतिआवश्यक है। फ्लाई ओवर हेतु वार्ड कं. 18,19,20 से 13 के मध्य या वार्ड नं. 26 न्यु बस स्टैण्ड चौक से रेल्वे स्टेशन के बाजू पुलिया के पास से भोयरटोला के मध्य, गुप्ता चौक वार्ड कं. 21 दुर्गा मंच से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के मध्य फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाये। मान्यवर महोदय जी से विनम्र अनुरोध है कि वार्ड नं. 13, 14, 15, 16, 17 मोयरटोला के रहवासियों की समस्या के निराकरण करने फ्लाई ओवर का निर्माण कराने की असीम कृपा करेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जल जीवन मिशन के तहत अंतिम ग्राम तक नल कनेक्शन लगाएंगे विधायक चंदन कश्यप

0

भानपुरी नारायणपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाला ग्राम खचगाव में लागत 122.69 लाख,तातरी में लागत 59.67 लाख पोलंग में लागत 136.70 लाख का जल जीवन मिशन के तहत मुख्य अतिथि नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप कार्यक्रम में शामिल होकर भूमिपूजन किया इस दौरान विधायक चंदन कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा की जल जीवन मिशन के तहत अंतिम क्षेत्र तक पानी पहुंचने का हमारी सरकार की लक्ष्य है जिससे हर महिलाओ को घर में पानी की सुविधा उपलब्ध हो और क्षेत्र में जो भी समस्या हो उसे तत्काल निराकरण करने का प्रयास करूंगा और हमारी सरकार का मानसा है की सभी वर्ग के लोगो को लाभ मिला सके जिससे भूपेश बघेल की सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही वरुण सेठिया ने संबोधित करते हुए कहा की पहले की सरकार सिर्फ छलने का काम कर रही थी और गरीबों को लूटने का काम किया है जबसे क्षेत्र में चंदन कश्यप विधायक और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से लगाते क्षेत्र में विकाश कार्य हो रहे हैं इसी दौरान जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया ने संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न योजना तेंदू पत्ता समर्थन मूल्य गोबर खरीदी धान का समर्थन मूल्य कोदो कुटकी भूमि हीन कृषि मजदूरों को समर्थन मूल्य और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दिए इस दौरान सुखराम पोयम,वरुण सेठिया,मनोज सेठिया,शिव कोर्राम,रामपथ कोर्राम,उमाकांत सेठिया, दुकारू कश्यप, रतु पोयम, गंदरु यादव, रामधर पोयम,मंगलू पोयम,बली शोरी,आयतु नेताम,बजरंग,अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

गीदम रोड़ स्थित शराब दुकान में हुए चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस द्वारा सुलझाई गयी

0


जिला बस्तर, जगदलपुर (दिनाॅंक 21.09.2022) गीदम रोड़ स्थित शराब दुकान में हुए चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस द्वारा सुलझाई गयी। 11 एवं 12 सितम्बर शराब दुकान में हुई थी चोरी की घटना लाकर तोडकर रूपये चोरी होने की दर्ज करायी गयी थी रिपोर्ट शराब दुकान के सेल्समेन और सहायक सेल्समेन के द्वारा ही दिया गया था घटना को अंजाम आपराधिक न्यास भंग कर चोरी का दिया गया था स्वरूप सिटी सर्विलेंस सिस्टम अंन्तर्गत लगाये गये कैमरो की महत्तपूर्ण भूमिका

जप्त संम्पत्ति – 7,06,000 रूपये नगद, डी.वी.आर. 01 नग, सब्बल, मोबाईल 02 नग, मोटर सायकल 02 नग

नाम आरोपी-ः –
1. लोचन साहू पिता जनक लाल साहू उम्र 30 वर्ष निवासी उमरगाँव थाना सिहावा जिला धमतरी हाल- धरमपुरा जगदलपुर

सुकेश देवरी पिता रंजीत देवरी उम्र 36 वर्ष निवासी तेतरखुटी जगदलपुर थाना              बोधघाट जिला बस्तर


उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 11 एवं 12 सिंतम्बर 2022 के दरम्यानी रात गीदम रोड स्थित शराब दुुकान में चोरी के संबंध में दर्ज कराये गये रिपोर्ट की गुत्थी को सुलझाने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 11 एवं 12 सिंतम्बर 2022 के दरम्यानी रात गीदम रोड स्थित शराब दुुकान में अज्ञात चोर के द्वारा दुकान के ताले को तोडकर, अन्दर प्रवेश कर लॉकर को तोड़कर लाकर में रखे नगदी रकम 10,66,710/- रूपये की चोरी होने संबंधी तथ्य बताया गया था, प्रार्थी लोचन साहू , सेल्समेन शासकीय शराब दुकान के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट में चोरी (धारा 457,380 भादवि0) का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

अनुसंधानः-
प्रकरण में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशलुर ऐश्वर्य चंन्द्राकार, उप पुलिस अधीक्षक नोडल सायबर सेल श्रीमती गीतिका साहू के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर माल मुल्जिम की पता साजी किया जा रहा था। घटना स्थल निरीक्षण एवं अनुसंधान के दौरान सिटी सर्विलेंस सिस्टम अन्तर्गत घटना स्थल के आस – पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरे से प्राप्त फुटेज एवं घटना स्थल पर मिले साक्ष्य, टूटे ताले, टूटा हुआ लाॅकर, दस्तावेजी साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्यों को संकलित कर विश्लेषण किया गया। घटना स्थल पर परिस्थतिजन्य साक्ष्य के आधार पर पाया गया कि उक्त शराब दुकान के सेल्समेन लोचन साहू एवं सहायक सेल्समेन सुकेश देवरी के द्वारा घटना कारित करना पाया गया। उक्त परिस्थतिजन्य साक्ष्यो के आधार पर निरीक्षक लालजी सिन्हा, एमन साहू, धनजंय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर संदेहियो को पकड़ा गया। मामले में परिस्थतिजन्य तथ्यो एवं साक्ष्यो के आधार पर दोनो संदेही लोचन साहू एवं सुकेश देवरी से पुछताछ करने पर उक्त दोनो कर्मचारियो के द्वारा शराब दुकान में शराब की बिक्री से प्राप्त राशि को दोनो के द्वारा मिलकर आपराधिक न्यासभंग करना स्वीकार किया गया है और घटना को चोरी का स्वरूप देना बताया गया है। मामले में दोनो आरोपी लोचन साहू एवं सुकेश देवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा जा रहा है।

तरीका वारदातः-
दोनो आरोपियो से पुछताछ पर बताया गया कि आरोपी लोचन साहू जो मुलतः धमतरी जिला का निवासी है, जो पिछले 05 साल से शराब दुकान में सेल्समेन एवं सुकेश देवरी पिछले 03 साल से शराब दुकान में सहायक सेल्समेन के पद पर कार्य करते थे। और शराब दुकान की चाबी सहायक सेल्समेन सुकेश देवरी रखता था। उक्त दोनो कर्मचारियों के द्वारा शराब की बिक्री से प्राप्त राशि को आपराधिक न्यास भंग करने की योजना बनाकर चोरी का स्वरूप देने हेतु षडयंत्र रचा गया एवं शनिवार एवं रविवार को बैंक बंद होने के कारण दिनांक 09 सितम्बर को शुक्रवार, 10 सितम्बर शनिवार एवं 11 सितम्बर ,रविवार को बड़ी राशि काउंटर पर होने से चोरी करने की नियत से दोनो के द्वारा दिनांक 11 सितम्बर के रात 10.00 बजे दुकान बंद करने के पश्चात पुनः रात 10.30 बजे वापस दुकान में आकर अपने पास रखे चाबी से ताला खोलकर, लाॅकर को चाबी से खोलकर लाॅकर में रखे रूपये को अनाधिकृत रूप से ले जाकर आपराधिक न्यास भंग कर, लाॅकर के दरवाजा, एवं रेक को तोड़कर तथा साक्ष्य मिटाने के दृष्टिकोण से शराब दुकान में लगे सी.सी.टी.व्ही. के डी.वी.आर. को ले जाकर चोरी का स्वरूप देकर घटना को अंजाम देना बताये है। एवं चोरी से प्राप्त राशि को दोनो के द्वारा आपस में बाॅट लेना बताया है। दोनो आरोपियो के कब्जे से चोरी किये गये राशि में से 7,06,000/-रूपये जप्त किया गया है।

बरामद सम्पत्ति:-

(1) नगद राशि 7,06,000 रूपये  
(2) सी.सी.टी.वी. कैमरे का डी.वी.आर. 01 नग 
(3) घटना में प्रयुक्त औजार 01 नग सब्बल 
(4) मोबाईल 02 नग 
(5) 02 नग मोटर सायकल 

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – लालजी सिन्हा, एमन साहू, धनंजय सिन्हा, तारिक हरीश, जितेन्द्र कोसले, जय प्रकाश गुप्ता

उप.निरी.- प्रमोद ठाकुर, होरी लाल नाविक, गुनेश्वरी नुरेटी, अमित सिदार, रनेश सेठिया, मनोज तिर्की, कृष्णा साहू

सहा.उप.निरी. सतीश यादव, परिमल दास, विश्वराज सोलंकी, सतीश यदुराज, सुदर्शन दुबे, कांन्तो पानी

प्र.आर. – उमेश चंदेल, पवन श्रीवास्तव, चोवा दास गेंदले, नकुल कश्यप, जोगी बुडेक, मौसम गुप्ता, हीरा लाल भंण्डारी, धनसिंह सोनवानी

आरक्षक – भुपेन्द्र नेताम, सोनु गौतम, गौतम सिन्हा, ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप कश्यप, बलराम राणा, प्रकाश नक, हिमांशु यादव दीपक यादव ।

मुख्यमंत्री राजहरा नगर आगमन पर तहसील साहू संघ के द्वारा गुलदस्ता भेंटकर भव्य स्वागत किया गया

0

तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ शासन के बालोद जिला के तीन दिवसीय प्रवास भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अवसर पर प्रथम राजहरा नगर आगमन पर बस स्टैंड साहू सदन के पास गुलदस्ता भेंटकर भव्य स्वागत किया गया।

स्थानीय बी एस पी सिटीजन क्लब में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरण लाल साहू,सचिव राधेश्याम साहू, जिला प्रतिनिधि रूपलाल साहू शामिल हुए।
इस दौरान तहसील साहू संघ के अध्यक्ष तोरणलाल साहू ने राजहरा नगर के विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को अवगत कराया। जिसमे प्रमुख रूप से बी एस पी एवम रेलवे क्षेत्र के लगभग 400 एकड़ जमीन में बसे राजहरा के नागरिकों को अविलंब निशुल्क पट्टा वितरण करने। राजहरा नगर में मेडिकल कॉलेज खोलने, परिक्षेत्रीय साहू समाज भागोलीपारा में सामाजिक कार्य संचालन हेतु सामुदायिक भवन बनवाने, दल्ली राजहरा को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलाने, दल्ली राजहरा में ओ बी सी छात्रावास खोलने की मांग की गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के स्वागत के अवसर पर गोविंद साहू, श्रीमती राधा साहू,राजेशकुमार साहू, इंद्रकुमार साहू,रेखुराम साहू, निर्मलदास साहू, श्रीमती अंजू साहू, सत्यवती साहू, वीणा साहू, रेखा साहू, द्रोपती साहू, विमला साहू, रेवती साहू, गजेंद्र साहू, मनाराम साहू, जीवनलाल साहू, श्यामदास साहू, कुंदन साहू, सेवकराम साहू, शिव प्रसाद साहू, नरोत्तम साहू, जीवन साहू, रोमन साहू,गंगाधर साहू,आशाराम साहू, देवेंद्र साहू, व पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS