जगदलपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छग शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजीव युवा मितान क्लब केजिला समन्वयकों की नियुक्ति की गई है. बस्तर जिले का समन्वयक सक्रिय युवा सुशील मौर्य को बनाया गया है. छ्ग शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधीन राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय के प्रदेश समन्वयक तथा भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने जिला समन्वयकों की सूची जारी की है. अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए बस्तर के उत्साही युवक सुशील मौर्य ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, मंत्री उमेश पटेल , मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा व प्रदेश समन्वयक विधायक देवेंद्र यादव , बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, विधायक लखेश्वर बघेल, रेखचंद्र जैन, राजमन बेंजाम के प्रति आभार व्यक्त किया है.
रात में चोरी करने वाले गिरोह पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर शहर में सुने मकानो में ताला तोडकर चोरी करने वाले शातिर गिरोह पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि शहर के अलग अलग क्षेत्रो से रात्रि में सुने मकान के ताला तोडकर चोरी होने के संबंध में रिपोर्टें प्राप्त हुई थी जिन पर थाना बोधघाट एवं थाना कोतवाली में चोरी का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था।
मामले में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में माल मुल्जिम की पता तलाश किया जा रहा था। मिशन सिक्योर सिटी अन्तर्गत लगाये गये सी.सी.टी.व्ही. कैमरे से प्राप्त फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित कर आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था। जिस दौरान थाना बोधघाट को सूचना प्राप्त हुआ कि बैला बाजार राउतपारा क्षेत्र में कुछ संदेही रात में चोरी की नियत से संदिग्ध अवस्था में घुमते देखे गये है। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु बैलाबाजार राउतपारा की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा संदेह के आधार पर 04 व्यक्तियों की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ करने पर जिन्होने अपना-अपना नाम (1)दशरथ राजपुत बीनु निवासी गीदम रोड जगदलपुर , (2) दीपक सेठिया निवासी बडे मारेंगा, (3). भोजराम भोजराज मानिकपुरी बडे मारेंगा एवं (4) 01 अन्य किशोर बालक होना बताये। जिनसे विधिवत् पूछताछ करने पर जिन्होनें शहर के सुने मकानो में ताला तोडकर चार जगह पर चोरी करना स्वीकार किये है। मामले में उक्त चारों से चोरी किए गए राशि और सामान और चोरी में प्रयुक्त औजार , हथियार बरामद कर जप्त किया गया है, तीन आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है एवं 01 अन्य किशोर बालक के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर किशोर न्याय बोर्ड जगदलपुर भेजा गया है।
🔅 प्रकरण:-
(1). अपराध क्रमांक 169/2022 , धारा 457,380 भादवि. – (थाना केातवाली ):-
दिनांक – 07.05.2022 को चारो के द्वारा धरमपुरा के कैलाश होटल के सामने सुने मकान का ताला तोडकर सोने का झुमका एवं 7000/-रूपये नगदी चोरी करना स्वीकार किया गया।
(2).अपराध क्रमांक 175/2022 धारा 457,380 भादवि – (थाना बोधघाट ):-
दिनांक 08.08.2022 को तेतरकुटी के सुने मकान का ताला तोडकर चाॅदी के सिक्के व 01 डिजिटल घडी चोरी करना बताया गया।
(3). अपराध क्रमांक 223/2022 धारा 457,380 भादवि. – (थाना बोधघाट ):-
दिनांक 28.08.2022 को गंगानगर वार्ड शीतला होटल के पीछे सुने मकान का ताला तोडकर चाॅदी के पाॅयल 03 नग, चांदी का अंगुठी 03 नग, चांदी का कडा एवं 20,000/-रूपये नगदी चोरी करना स्वीकार किया गया है।
(4). अपराध क्रमांक 224/2022 , धारा 457,380 भादवि. एवं 25,27 आम्र्स एक्ट – (थाना बोधघाट) :-
दिनांक 20.09.2022 को बैलाबाजार राउतपारा के सुने मकान का ताला तोडकर चाॅदी का सिंदुर डिब्बा, पाॅयल 01 नग, बिछिया एवं चांदी के सिक्के चोरी करना स्वीकार किये है।
🔅 तरीका वारदात:-
मामले का मुख्य अभियुक्त दशरथ राजपुत उर्फ बीनु गीदम रोड जगदलपुर का निवासी है। जिसका परिचय दीपक सेठिया, भोजराज@भोजराम मानिकपुरी एवं 01 अन्य किशोर बालक सभी बडे मारेंगा के साथ है। कि अभियुक्त दशरथ राजपुत दिन में शहर के अलग-अलग जगहो में रेकी कर सुने मकान की जानकारी लेता था और रात में बडे मारेंगा से अन्य अभियुक्त रात में जगदलपुर आते थे और मुख्य आरोपी दशरथ उर्फ बीनु के बताये अनुसार सुने एवं ताला लगे हुए मकानों का ताला तोड़कर अन्दर रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी राशि को चोरी करते थे एवं चोरी से प्राप्त सम्पत्ति एवं राशि को आपस में बाॅट लेते थे। मामले के आरोपी अपना पहचान छुपाने के लिए ग्रामीण वेशभुषा धारण कर घटना को अंजाम देते थे।
🔅 बरामद सम्पति:-
1. नगद 10,200/-रूपये
2. चांदी के पायल – 04 नग।
3. बिछिया – 04 नग।
4. चांदी का सिंदुर डिब्बा – 01 नग ।
5. चांदी के सिक्के – 02 नग।
6. मोबाईल – 02 नग।
7. बटनदार चाकु – 01 नग।
8. लोहे का टी राॅड – 01 नग।
🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक - लालजी सिन्हा, एमन साहू
उनि0- प्रमोद ठाकुर ,
सउनि. -शैलेन्द्र राय, दिनेश उसेण्डी, विष्णु प्रसाद देवांगन
प्र.आर. - चोवादास गेंदले, उमेश चन्देल, पवन श्रीवास्तव,
आरक्षक - भुपेन्द्र नेताम, राजकुमार कतलम, तोमेश्वर चन्द्राकर, अजय चन्द्राकर, डोमेन्द्र ठाकुर
प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी के अध्यक्षता में एन.एम.डी.सी एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक
आज स्थानीय जगदलपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रभारी मंत्री कावासी लखमा जी के अध्यक्षता में एनएमडीसी प्रबंधन एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। जिसमे बस्तर सांसद दीपक बैज,बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल,संसदीय सचिव जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप,चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग , भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी,केशकाल विधायक संतराम नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, कमिश्नर, एसपी, कलेक्टर एवं एनएमडीसी व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे.

पेसा कानून 1996 एक दिवसीय संभागीय परिचर्चा
सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग द्वारा आयोजित, पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 1996 एवम नियम 2022 पेसा कानून 1996 एक दिवसीय संभागीय परिचर्चा भारी मंत्री कावासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज,बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप,कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम,चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग , भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी,केशकाल विधायक संतराम नेताम,बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, रूक्मणी कर्मा सहित सर्व आदिवासी बस्तर संभाग के सदस्यगण उपस्थित।
चंगू-मंगू” ने मचा रखी है खलबली
- बस्तर में महुए की महक के बीच राजनीति की अनोखी धमाचौकड़ी
- जुबानी जंग के दौर में एक दूसरे को खुली चुनौती देने लगे हैं राजनेता
अर्जुन झा
जगदलपुर. बस्तर की फिजा इन दिनों महुए की भीनी- भीनी महक के बीच अनोखी राजनैतिक धमाचौकड़ी से भी लबरेज नजर आ रही है. यहां की सियासत में “चंगू – मंगू” ने खलबली मचा रखी है. हर आम और खास की जबान पर चंगू मंगू की ही चर्चा है. वहीं आरोप प्रत्यारोपों के दौर में कांग्रेस और भाजपा के नेता एक – दूसरे को नीचा दिखाने तथा चुनौती देने में भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं. और बस्तर की अवाम इस सियासी खेल का लुत्फ़ उठाने में मशगूल दिख रही है .दरअसल छत्तीसगढ़ के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा द्वारा भाजपा नेताओं पर की गई टिप्पणी ने बस्तर की राजनीति में खासी हलचल मचा रखी है. नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल हाल ही में दो दिनों के बस्तर प्रवास पर आए थे. उनके इस दौरे का मकसद 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए यहां के पार्टीजनों में नई ऊर्जा का संचार करना था. लेकिन कोंटा विधायक एवं छ्ग शासन के केबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने अपनी टिप्पणी से इसे नया मोड़ दे दिया. खमा ने कहा था कि अरुण साव और नारायण चंदेल का अपना कोई वज़ूद और राजनैतिक पहचान नहीं है. ये दोनों नेता तो चंगू मंगू हैं और सैर सपाटे के लिए बस्तर आए हैं साव और चंदेल बस्तर की सभी बारह सीटों पर जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को दे गए थे. लखमा के इस बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने करारा पलटवार किया. कश्यप ने कहा कि कांग्रेस में चंगू – मंगुओं की बड़ी फौज है. इस पार्टी में चाटुकारों की ही पूछ परख होती और परिवारवाद हावी है. कश्यप का यह बयान आया ही था कि लखमा ने चुनौती भरे बयान वाले बारूद का तोप दाग दिया. उन्होंने कहा है कि भाजपा के बस्तर आए दोनों नेता यहां की सभी बारह सीटों पर जीत का दम भर गए हैं. दोनों नेताओं को मेरी चुनौती है कि उनमें अगर सही में दम है, तो मेरी कोंटा सीट से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ कर दिखाएं. बारूद की गंध, बयानों का बम नक्सल प्रभावित बस्तर की आबो हवा में महुए की महक के साथ ही नक्सलवादियों और सुरक्षा बलों के बीच होने वाली फायरिंग से उठने वाली बारूद की गंध भी घुली रहती है. अब जवानों के बूटों की धमक के बीच राजनीति की अजीबोगरीब धमाचौकड़ी भी सुनाई देने लगी है. होटलों, पान ठेलों में चंगू मंगू की ही चर्चा है युवक अपने दोस्तों को चंगू मंगू की संज्ञा देकर छेड़ने लगे हैं. कुल मिलाकर बस्तर की राजनीति फिलहाल चंगू मंगू के मकड़जाल में उलझी सी प्रतीत हो रही है.
रेल्वे स्टेशन नाम डौण्डी रखने किसानों ने प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे साथ सांसद से की मुलाकात
डौण्डी/दल्लीराजहरा,22 सितंबर । रावघाट रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत आने वाले स्टेशन सल्हाईटोला का नाम संशोधित कर डौण्डी किये जाने को लेकर मंडल अध्यक्ष मनीष झा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में सांसद मोहन मंडावी से इस मामले में लिखित दस्तावेज के साथ मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया इस संबंध में डौण्डी की नागरिकों की मुख्य मांग के संबंध में बताया की जिस भूमि में रेल्वे स्टेशन का निर्माण हुआ है

वह भूमि नगर पंचायत डौण्डी के अंतर्गत आता है यहां के किसान की अधिग्रहित भूमि खसरा न० 978/3, 978/2, 980/1, 981/2 रकबा न० 0.23, 0.02, 0.05, 0.69 हेक्टर भूमि पर रेल्वे स्टेशन निर्माणाधीन होना सत्य है जिसकी जानकारी वरिष्ठ रेल मंडल रायपुर को भी है 2019 से डौण्डी के नागरिक व किसान अपनी उपजाऊ कृषि भूमि को देश के विकास के लिए रेल्वे को सौपे थे उसके पश्चात भी रेल मंडल द्वारा रेल्वे स्टेशन का नाम डौण्डी न कर छोटे से ग्राम पंचायत सल्हाईटोला के नाम पर रेल्वे स्टेशन का नाम रख कर डौण्डी के किसानों व नागरिकों के साथ अन्याय किया है। इस मामले में एस.डी.एम. से लेकर कलेक्टर रेल मंडल रायपुर को भी इस संबंध में लिखित आवेदन दिया गया। शासन व रेल्वे के द्वारा रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण किया गया |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
जिसमें रेल्वे स्टेशन की भूमि को डौण्डी नगर पंचायत का होना बताया गया। उसके पश्चात भी रेल मंडल के द्वारा इस मामले में कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया है थक हार के प्रभावित किसान व नगर वासियों ने इस संबंध में 22 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन का निर्णय लिया व इसकी लिखित जानकारी रेल मंडल रायपुर व शासन प्रशासन को भी दे दी गई है। सांसद मोहन मंडावी नगरवासियों की बातों को गंभीरता से सुना व तुरंत दूरभाष में भारत सरकार के रेल्वे इलेक्ट्रॉनिक इनफार्मेशन टेक्नालॉजी मंत्री अशिवनी वैष्णव को पत्र लिख कर मेल किया व कहा की उक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने संबंधित विभाग को निर्देशित करने की बात कही, साथ ही सांसद मंडावी ने रेल्वे बोर्ड नई दिल्ली चेयरमेन को भी कार्यवाही के लिए पत्र लिखा व साथ ही महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर छ.ग. को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया व डौण्डी से आये किसान व नागरिकों को आश्वासन दिया की रेल्वे स्टेशन का नाम डौण्डी के नाम में किये जाने पर पुरी मदद करूंगा। इस संबंध में मुलाकात करने गये किसान सभी डौण्डी नगरवासियो के तरफ से सांसद मंडावी का आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात में किसानो व नागरिकों की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर जीवन धनकर एवम् मण्डल कोषाध्यक्ष अजय चौहान भी उपस्थित थे।



विवादों से पुराना नाता रहा है ईई टंडन
- हमेशा आरोपों से घिरे रहते हैं जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री
- थाने में दर्ज हो चुका है इस अफसर के खिलाफ आर्थिक अपराध का मामला
- आदेशों की अवहेलना और कर्मियों से अभद्र व्यवहार की शिकायत भी
जगदलपुर. जल संसाधन विभाग के कार्यपालनयंत्री एमएल टंडन का विवादों से पुराना नाता रहा है. निर्माण एवं मरम्मत के कार्यों में आर्थिक अनियमितता, शासन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, कार्यालय में सहकार्मियों से अभद्र व्यवहार जैसे ढेरों आरोप उन पर लग चुके हैं. उनके खिलाफ दंतेवाड़ा थाने में गंभीर धाराओं के तहत अपराध भी दर्ज हो चुका है. आश्चर्य की बात तो यह है कि शासन ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टे उन्हें पदोन्नति देकर उपकृत कर दिया.
एमएल टंडन पहले ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग ( आरईएस ) में भी एसडीओ के पद पर दंतेवाड़ा जिले में सेवा दे चुके हैं. तब भी अपने कारणमों के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहे. उन पर डेम मरम्मत की आड़ में लाखों का गबन करने के आरोप लगे थे। तब टंडन के खिलाफ इस मामले को लेकर शहर कोतवाली थाना दंतेवाड़ा में अपराध क्रमांक 80/ 2012 में भादंवि की धारा 420, 427, 34 के तहत सरकारी धन के गबन का मामला दर्ज हुआ था. वहीं छत्तीसगढ़ की मौजूदा कांग्रेस सरकार के युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह ने श्री टंडन से जुड़ी एक बड़ी अनियमितता को उजागर किया है. सिंह के मुताबिक जल संसाधन विभाग के बीजापुर में स्टापडेम मरम्मत कार्य के नाम पर लाखों रु. की गड़बड़ी की गई है. इस प्रकरण में जीएसटी के नाम पर भी फर्जीवाड़ा किया गया है. कार्यपालन यंत्री पद पर पदोन्नति से पहले श्री टंडन भोपालपटनम में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी थे तब भी उन पर करीब 30 लाख रू. की गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा की गई थी. जांच में आरोप सही पाया गया था तब एसडीएम ने कलेक्टर को जांच प्रतिवेदन सौंप दिया था. प्रतिवेदन में एसडीएम ने टंडन के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने एवं गबन की गई रकम की वसूली उनसे करने सिफारिश की थी। इतना सब होते हुए भी टंडन के खिलाफ कार्रवाई तो नहीं की गई अलबत्ता उन्हें पदोन्नति देकर जल संसाधन विभाग में कार्यपालन यंत्री जरूर बना दिया गया. इस मामले में अजय सिंह ने बीजापुर थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्यपालन यंत्री एमएल टंडन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
चंगू- मंगू तो प्रदेश के सारे मंत्री हैं
- कांग्रेस नेता पहले अपना ‘घर’ तो सम्हाल लें : दिनेश कश्यप
- चंगू मंगू संस्कृति ने ही कांग्रेस का बेड़ागर्क करके रख दिया है
- लखमा के आक्षेप को लेकर पूर्व भाजपा सांसद का पलटवार
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा द्वारा छ्ग प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने लखमा पर करारा पलटवार किया है. कांग्रेस नेता पहले अपना ‘घर’ सम्हाल लें फिर दूसरों को नसीहत दें. उन्होंने कहा है कि असली चंगू-मंगू तो कांग्रेस में भरे पड़े हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छोड़कर छत्तीसगढ़ सरकार के सारे के सारे मंत्री चंगू मंगू हैं. हमारी पार्टी के नेता अपनी मेहनत के दम पर जनता के बीच विशिष्ट पहचान बनाकर मुकाम तक पहुंचे हैं, ना कि कांग्रेसियों की तरह पद उन्हें विरासत में मिले हैं.
केबिनेट मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कल पत्रकारों से चर्चा करते हुए नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बस्तर प्रवास को लेकर कई आक्षेप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि ये दोनों नेता चंगू मंगू हैं और प्रदेश में ना उनका अपना कोई वज़ूद है और ना ही कोई पहचान. पार्टी द्वारा दायित्व सौंपे जाने के बाद वे प्रदेश में घूम घूम कर अपनी पहचान बनाने क़ी कोशिश कर रहे हैं. दोनों भाजपा नेताओं के बस्तर से अनभिज्ञ रहने की बात कहते हुए लखमा ने यह टिप्पणी भी की थी कि साव और चंदेल सैर सपाटे के लिए बस्तर आए हैं. कवासी लखमा के इस आक्षेप पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कश्यप ने आज कहा कि लखमा का यह बयान उनकी संकीर्ण सोच का परिचायक है. उन्होंने कहा कि चंगू मांगूओं की फ़ौज तो कांग्रेस में है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छोड़कर टीएस सिंहदेव बाबा समेत राज्य सरकार के सारे मंत्री चंगू मंगू हैं. राज्य की पूरी सत्ता मुख्यमंत्री के पास केंद्रित होकर रह गई है और मंत्रीगण नाममात्र के लिए विभागों के मुखिया हैं. श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की इसी चंगू मंगू संस्कृति के कारण ही पार्टी का बेड़ागर्क हो रहा है. कांग्रेस के ऐसे बड़े नेता भी बड़ी संख्या में पार्टी छोड़ने लगे हैं, जो 40 – 50 सालों से कांग्रेस के लिए समर्पण भाव से काम करते आ रहे थे.कश्यप ने आगे कहा कि कांग्रेस में चाटुकारों को ही अहमियत मिलती है. जो नेता व कार्यकर्ता गांधी परिवार की चाटुकारिता करता है उसी की पार्टी में इज्जत है. इसके उलट भाजपा में जमीन से जुड़े तथा जनता के बीच काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपने की गरिमापूर्ण परंपरा है. भाजपा में पद विरासत में नहीं मिलते, जैसा कि कांग्रेस में होता आया है. पूर्व सांसद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं से खुद का घर ( कांग्रेस ) तो सम्हाला नहीं जा रहा है और वे दूसरों पर उंगली उठाने चले हैं.
समता का प्रतीक है नावाखाई पर्व-बघेल
जगदलपु. इन दिनों बस्तर विधानसभा क्षेत्र के गावों में पंचायत स्तर पर नवाखाई जोहार भेंट कार्यक्रम के आयोजन का दौर जारी है. क्षेत्र के एक गांव में हुए कार्यक्रम में विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि नवाखाई मानसिक और सामाजिक समता का प्रतीक है तथा यह पर्व स्वभाव की गंभीरता, परंपरा की समृद्धि का संदेश भी देता है और इस तरह की भावनाएं बस्तरवासियों को वश में रखने वाली शक्ति में पूर्ण विश्वास से उत्पन्न होती है. आरंभ में ग्राम पहुंचने पर ग्रामीण विधायक श्री बघेल एवं बस्तर सांसद दीपक बैज के गांव पहुंचने पर 2 किलोमीटर दूर से बाजे गाजे के साथ स्वागत करते उन्हें आयोजन स्थल तक ले गए.
अतिथियों ने माता दुलारदई की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. बघेल ने आगे कहा कि हम बस्तरवासियों की संस्कृति की पहचान नवाखाई अनन्तकाल से जीवनमूल्यों, नैतिक आचरण, आध्यात्मिक एवं मानसिक विकास की अविरल गंगा है. हमारी संस्कृति की शिक्षा को शब्दों में बांधा नहीं जा सकता. इसके लिए हमें इस संस्कृति को पूर्णतः आत्मसात कर जीवनभर विद्यार्थी बने रहना होगा. हमारी संस्कृति मौसम में भी परिलक्षित होती है.सांसद श्री बैज ने लोगों को नवाखाई की बधाई देते हुए कहा कि संस्कृति समाज में गहराई तक व्याप्त गुणों के समग्र स्वरूप का नाम है, जो समाज के सोचने, विचारने, कार्य करने के स्वरूप में अन्तर्निहित होता है. आप लोगों को ज्ञात होगा कि बस्तर विधायक श्री बघेल जब कांग्रेस के बस्तर जिला अध्यक्ष थे, तबसे अभी तक वे यह कार्यक्रम निरंतर जारी रखे हुए हैं और उन्होंने क्षेत्र में ऐसा माहौल बना रखा है कि भाजपा के लिए ऐसा करने की सोचना भी दूर की कौड़ी है. यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे बड़ी ऐसा पवित्र त्यौहार अपने लोगों के साथ मनाने का मौका मिला.
इस अवसर पर दिनेश यदु, जानकी राम, उत्तम नाइक, आशीष मिश्रा, सुखदई बघेल, गणेश बघेल, मानसिंह कश्यप, अर्जुन पांडे, हरीश पारख, निलय कश्यप, जगमोहन बघेल, मधु निषाद, धनुर्जय कश्यप,बद्रीनाथ जोशी, दिनेश सिहं, अर्जुन पांडे, सामो राम, दसमू बघेल, तुलसी बघेल, गणेश बघेल, टोपीराम, कश्यप, रुपनाथ कश्यप, घनश्याम नाग, सोनाधर, गणेश भारती, सुखनाथ कश्यप, वीरनाथ कश्यप, भकचदं बघेल, लम्बूधर कश्यप, लक्ष्मण नेताम, टेंपल सूर्यवंशी, अमर चौहान, धरमू नेताम, मंगल कश्यप, भोलेश्वर कश्यप, डोमुधर कश्यप, लखेश्वर मंडावी, राजेश कुमार, जार्ज, गोविंद, भुनेश्वर,सहित सैकड़ों ग्रामीण व कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं
- कार्यकर्ताओं से मंत्री कवासी लखमा का आह्वान
- आबकारी एवं बस्तर प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस भवन में ली बैठक
जगदलपुर. प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कांग्रेस भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर / ग्रामीण की संयुक्त बैठक लेकर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं से रूबरू हुए. आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्राण प्रण से जुट जाने का आह्वान किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की मदद लें. आज जमाना सोशल मीडिया का है. हर कार्यकर्ता आज सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है और जनता भी सोशल मीडिया पर है. अतः सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग कर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर रही है पूरे देश में छत्तीसगढ़ इकलौता प्रदेश है जहां की कांग्रेस सरकार धान का मूल्य सबसे अधिक दे रही है. इस वर्ष धान का मुल्य 2640 रु हो गया है. राजीव गांधी भूमिहीन किसान न्याय योजना में भूमिहीन किसानों को सात हजार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं. गोधन न्याय योजना के माध्यम से हमारी सरकार गोबर तथा गोमूत्र की खरीदी कर रही है राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए एक लाख रुपए प्रति वर्ष प्रदान किया जा रहा है. मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से घर घर तक आवश्यक दस्तावेज पहुंचाए जा रहे हैं. कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है. इन महत्वपूर्ण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए जिससे कि हम 2023 के विधानसभा चुनावों में भी अभूतपूर्व बहुमत से सरकार बनाने में सफल होंगे. इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य समेत जनप्रतिनिधि, ब्लाक अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे.












