बस्तर की अर्चिता टोप्पो ने ऑल इंडिया फोक डांस में लहराया परचम

0
14

प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव

जगदलपुरबस्तर की प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में जगदलपुर की अर्चिता टोप्पो ने बिलासपुर में आयोजित ऑल इंडिया फोक डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे बस्तर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

सीएसईबी कॉलोनी, जगदलपुर निवासी अर्चिता टोप्पो ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति, पारंपरिक लोकनृत्य की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास से निर्णायकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले के बावजूद उन्होंने पहला स्थान प्राप्त कर बस्तर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।अर्चिता ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी गुरु प्रियांशी ठाकुर को देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सफलता के पीछे गुरु का मार्गदर्शन और लगातार किया गया परिश्रम सबसे बड़ी ताकत होती है।अर्चिता की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अर्चिता की सफलता बस्तर के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। बस्तर की इस होनहार बेटी की उपलब्धि ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि क्षेत्र की प्रतिभाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं है। यदि उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे देशभर में बस्तर का नाम रोशन करने का दम रखती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here