डी ए वी स्कूल के पास तेंदुए का आतंक

0
3717

दल्ली राजहरा – तपती गर्मी में वन्यजीव पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र में आने लगे हैं। इससे डरे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वन्य जीवों की आबादी क्षेत्रों में चहल कदमी बढ़ने के कारण लोगों के समक्ष सुरक्षा का खतरा भी बढ़ गया है। आये दिन इस तरह की घटनाये शहर में घट रही है | कल 1 मई को वार्ड क्रमांक 5 में राजहरा कोकान माइन्स चेक पोस्ट के पास भालू दिखने से शिकारी बाबा वार्ड में रहने वाले नागरिकों एवं माइंस जा रहे कर्मचारियों में दहशत का वातावरण फैल गया |

आज पुनः रात को 3 बजे गार्ड एवं आसपास के लोगो द्वारा मिली जानकारी के अनुसार डी ए वी स्कूल के पास तेंदुआ द्वारा गाय के बछड़े का शिकार किया गया | मृत  गाय के बछड़े को सुबह नगरपालिका के कर्मी उठाकर ले गए |