पंखाजूर में भाजपा नेता असीम को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

0
25
  •  भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे मृतक असीम राय

जगदलपुर बस्तर संभाग में फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। कांकेर जिले के पखांजुर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर की गई है।रविवार की रात करीब 8 बजे अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग पखांजुर के पुराना बाजार में हुई। गोली लगने के बाद असीम राय को अस्पताल पहुंचाय गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें जगह- जगह दबिश दे रही हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है।

बताया जा रहा है कि रविवार रात 8 बजे असीम राय पखांजुर थाना से महज कुछ दूर पहले स्कूटी पर सवार हो गढ़चिरौली मार्ग तिराहे से गुजर रहे थे। वहां रविवार को छोटा बाजार लगता है। इसी का फायदा उठाते हुए बाईक से पहुंचे अज्ञात हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होने और असीम राय की सरेराह हत्या कर दी जाने से पखांजुर में सनसनी फैल गई। बीजेपी नेता असीम राय की हत्या को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

चर्चा में नगर पंचायत का विवाद

पखांजुर नगर पंचायत में अभी कांग्रेस का कब्जा है। यहां कांग्रेस के बप्पा गांगुली अध्यक्ष हैं। बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया है। 9 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। बीजेपी के पक्ष में 11 पार्षद हैं। असीम राय भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव के पहले उनकी हत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।कहा जा रहा है कि वोटिंग से पहले टारगेट कर वारदात को अंजाम दिया गया है। नगर पंचायत के चुनाव में बीजेपी के 8 पार्षद और कांग्रेस के 7 पार्षद जीते थे। अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी के 2 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिससे कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बना लिया था।

9 माह में 9 नेताओं की हत्या

बताया जा रहा है असीम राय पर 8 साल पहले भी आपसी रजिश में हमला किया गया था। वहीं अभी पखांजुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है।

बस्तर संभाग में 9 माह के दौरान 9 भाजपा नेताओं की हत्या हो चुकी है। हालांकि अभी असीम राय की हत्या आपसी रंजिश में हुई या नक्सलियों ने की। यह साफ नहीं हो पाया है। इससे पहले 8 नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इनमें तीन भाजपा नेता नारायणपुर जिले के थे। 10 फरवरी को नारायणपुर के बीजेपी उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की गई थी। कांकेर के पुलिस अधीक्षक ने घटना के मूल में आपसी रंजिश होने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।