City Media - Page 551 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 551

पत्रकार के ऊपर हुए हमले को लेकर ठोस कार्यवाही नही होने पर पत्रकार थाने के बाहर धरने में बैठे

0

दैनिक भास्कर के संवाददाता अज्जयन पिल्ले पर हुए प्राणघातक हमले के बाद राजहरा थाने में मामले को लेकर निष्पक्ष तरीके से कार्यवाही नही करने के विरोध में धरने पर बैठ गए।

पत्रकार सुरक्षा कानून की उड़ाई जा रही है धज्जियां

प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पंचायत चिखलाकसा में विवादित पुलिया निर्माण को लेकर जानकारी लेने पहुंचे दैनिक भास्कर के संवाददाता अज्जयन पिल्ले पर सर्वप्रथम एसडीएम कार्यालय में मारपीट की गई, जिसके बाद इसके संबंध में शिकायत दर्ज करवाने के लिए राजहरा थाने पहुंचने पर पुनः थाना परिसर में झूमा झटकी की गई, जिसमे संवाददाता द्वारा अपने बचाव में हमला करने वालों को दूर हटाने का प्रयास किया गया तो हाथ घूसों सहित डंडे से प्रहार किया गया जिसमे पिल्ले के सर पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा संविधान के चौथे स्तंभ पर घातक हमला किए जाने वालों को राजनैतिक दबाव के कारण बचाने का प्रयास किए जाने का आरोप साथ आए पत्रकार एवं नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा और उन पर हो रहे हमलों और आरोपों को देखते हुए पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाया गया था, किंतु प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही पत्रकारों के साथ इस प्रकार का सौतेला व्यवहार और काउंटर केस के नाम से प्रसिद्ध राजहरा थाना की कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

पत्रकार सुरक्षा अधिनियम के अनुसार अधिकृत अधिकारी के जांच उपरांत ही अपराध दर्ज किया जाना चाहिए था किंतु इस घटना में राजनैतिक दबाव और रसूखदार परिवार के लोगो के द्वारा इस प्रकार का शर्मनाक कृत्य किए जाने वालों को बचाने हेतु राजहरा थाना के द्वारा काउंटर केस बना दिए जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है।

ब्लॉक सहित जिले और संपूर्ण प्रदेश के पत्रकार संघ ने इस घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक ही नही पूरे प्रदेश स्तर पर इस घटना को लेकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

शिक्षिका वंदना बघेल के जन्मदिन पर डीएव्ही स्कूल उलनार में न्योता भोज

0
  • बच्चों को परोसा गया पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

जगदलपुर राज्य के स्कूली बच्चों को अब मिड डे मील में दाल चावल के साथ ही स्वादिष्ट भोजन देने की योजना से छात्रों को लाभान्वित करने के लिए डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल की शिक्षिका वंदना बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन किया। न्योता भोज में विद्यार्थियो को खीर-पूरी, मटर आलू की सब्जी और टमाटर चटनी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। शिक्षिका वंदना बघेल को प्राचार्य मनोज शंकर, सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने जन्मदिन की बधाई दी। न्योता भोज में बच्चों के साथ विद्यालय के प्राचार्य मनोज शंकर, शिक्षक राजेश यादव, बलराम सोनकर, देवसिंह नेताम, शिक्षिका काजल कश्यप, तृप्ति नायक, किरण आचार्य, अनिता पटेल, सुप्रिया डे, दीपिका यादव, सुमन देवांगन, वंदना बघेल, रागिनी पाणिग्रही, विजयलक्ष्मी साहू, उर्मिला ठाकुर ने भी भोजन ग्रहण किया। बच्चों की परीक्षा का आज अंतिम दिन था। परीक्षा संपन्न होने के बाद न्योता भोज ग्रहण कर बच्चे उत्साहित नजर आ रहे थे।

 

अर्चना झा बस्तर एडीशनल एसपी तो महेश्वर नाग भेजे गए नारायणपुर

0

जगदलपुर ।छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जंबों तबादला किया गया है जिसमें बस्तर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग भी प्रभावित हुए हैं उन्हें नारायणपुर 16 वें बटालियन भेजा गया है। वहीं बिलासपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा को बस्तर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ज्ञात हो कि बस्तर जिले में यह पहली बार है कि नगर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक सभी नये लोगों की पदस्थापना किया गया है।

मोदी से स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने किया संवाद

0

जगदलपुर शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से स्व सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद किया। शक्ति वंदन अभियान के कार्यक्रम में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पार्षद योगेंद्र पांडे, नरसिंह राव, निर्मल पाणिग्रही, नीलम यादव, त्रिवेणी रंधारी, रीना घोष, धनसिंह नायक, ममता पोटाई, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पूर्व पार्षद अतुल कोशल, उमा मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधा मिश्रा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा स्व सहायता समूह की महिलाएं बहनें उपस्थित थीं।

अपने अधिकार के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले जड़ सड़क पर उतरी कार्यकर्ता

0
  • हीरामणी का के ईलाज और सवैतनिक अवकाश, अनुकंपा नियुक्ति, रुक्मिणी के मुद्दे

जगदलपुर नवजात से लेकर शिशुवतियों तक की देखभाल करने, सभी शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपने अधिकार के लिए फिर सड़क पर उतर आई हैं।कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।

 

जगदलपुर के मंडी प्रांगण में धरना-प्रदर्शन के लिए पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जो मुद्दे सामने रखे हैं वे बड़े मार्मिक हैं। बताया गया है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम की तैयारियों में लगी बकावंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हीरामणी दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। तीन दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों की उसके प्रति बेरुखी बनी हुई है। घायल हीरामणि को देखने और उसके ईलाज पर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और भी उद्वेलित हो उठी हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कहना है कि हीरामणि के उपचार का खर्च सरकार वहन करें‌। अपने अगले लाईन में कोंडागांव जिले के उड़ीदगांव निवासी प्रमिला मानिकपुरी व माकड़ी निवासी रुक्मणी ध्रुव की असामायिक मृत्यु तथा बचेली परियोजना की भांसी निवासी रमा कामो जो कि घायल है, उसके बेहतर उपचार की भी मांग उठाई गई है। इसी प्रकार बर्खास्त कर दी गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की संभागीय अध्यक्ष रुकमनी सज्जन को को नौकरी पर बहाल करने की मांग की गई है। कहा गया है कि रुक्मणि सज्जन को महिला एवं बाल विकास विभाग की क्षेत्रीय अधिकारी ने दुर्भावनावश बर्खास्त कराया है। संघ के जिम्मेदार पद पर होने के नाते रुक्मणि उक्त अधिकारी के नाजायज कार्यों का विरोध करती रही हैं। संघ ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को गैर विभागीय कार्यो से दूर रखने, घायल कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सवैतनिक अवकाश सहित 5 से 10 लाख रुपए देने, मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति देने, एकमुश्त 50 लाख रुपए तथा रिटायरमेंट के बाद 20 हजार रुपए की मासिक पेंशन देने की मांग की गई है।

महाराष्ट्र पासिंग ट्रक से 60 लाख का गांजा और 30 क्विंटल कनकी बरामद

0
  • 71 लाख की संपत्ति जप्त की है नगरनार पुलिस ने
  • मामले में पुलिस कर रही है लीपापोती का बड़ा खेल

-अर्जुन झा-

नगरनार स्थानीय पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग एक ट्रक से छह क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। गांजा की कीमत सवा छह लाख से अधिक बताई गई है। ट्रक से तीस क्विंटल कनकी चावल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने ट्रक समेत कुल 71 लाख का माल जप्त किया है।

नगरनार पुलिस ने 4 मार्च को शाम 5.40 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर ग्राम धनपूंजी फारेस्ट नाका के पास खड़े आयशर 1110 वाहन क्रमांक एमएच 40 सीएम 1592 को पकड़ा। ट्रक की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। ट्रक में चालक क्लीनर कोई नहीं था। ट्रक के पीछे डाले में 121 पॉलीथिन बैग में 6 क्विंटल 3 किलो 525 ग्राम गांजा मिला। गांजे की कीमत 60 लाख 35 हजार 250 रूपए आंकी गई है। इसके अलावा ट्रक के डाले में प्लास्टिक की 100 बोरियों में 72 हजार 500 रुपए मूल्य का कुल 30 क्विंटल कनकी चावल भी बरामद किया गया है। साथ ही एक पुराना विवो कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल फोन भी चालू हालत में मिला है। कनकी चावल का बिल और सप्लाई पर्ची भी मिली है। बिल और सप्लाई पर्ची 03 मार्च को जेके राईस मिल कोंडागांव से जारी की गई है।

इस प्रकार कुल 71 लाख 12 हजार 750 का माल पुलिस ने जप्त किया है।

पुलिस कार्रवाई शक के घेरे में

नगरनार थाना पुलिस मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई करने का दावा कर रही है। मगर पुलिस की कार्रवाई संदेह के दायरे में आ गई है। कोई भी व्यक्ति लाखों का माल और मोबइल फोन को यूं ही लावारिस हालत में छोड़कर कहीं नहीं जा सकता। खासकर लोग मोबइल फोन को तो चौबीसों घंटे अपने पास ही रखते हैं। ऐसे में पुलिस का यह कहना कि ट्रक लावारिस हालत में मिला है और उसका चालक अज्ञात है, स्वतः शक के दायरे में आ जाता है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस मामले के असल आरोपियों को बचा रही है। ट्रक चालक और उसके मालिक को भागने के लिए पुलिस ने पूरा मौका दिया है। इसके एवज में नगरनार पुलिस को मोटी रकम दी गई है। पुलिस चाहती तो बरामद मोबइल फोन, ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर और कथित राइस मिल के बिल के आधार पर आरोपियों तक आसानी से पहुंच सकती थी। मगर लेनदेन कर मामला सलटाने का प्रयास किया जा रहा है।

अवैध रूप से शराब ब्रिकी करते एक आरोपी गिरफ्तार

0
  • बालोद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी हेतु परिवहन करते आरोपी युवराज  साहू को किया गया गिरफतार।
  • आरोपी से कुल 55 पौवा देषी प्लेन पौवा कुल जुमला 9.990 ब्लक लीटर कीमती  4400 रू. एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा. हीरो एच.एफ. डीलक्स क्रमांक सीजी 07 एडी 7061 कीमती करीबन 15000 रू को किया गया जप्त।
  • क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुषील कुमार नायक एवं उप पुलिस अधीक्षक बालोद सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में दिनांक 05/03/2024 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति अधिक मात्रा शराब रखकर अपने मो.सा.क्रमांक सीजी 07 एडी 7061 से ग्राम देवीनवागांव की ओर से सुंदरा की ओर जा रहा है सूचना पर ग्राम सुंदरा शहीद स्मारक के पास में टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम:-

01. युवराज साहू पिता तोषण लाल साहू उम्र 40 वर्ष साकिन जगन्नाथपुर थाना व जिला बालोद (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखा 55 पौवा देशी प्लेन शराब जिसके प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब भरी हुई कुल मात्रा 9.990 बल्क लीटर कीमती 4400 रू एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा. हीरो एच.एफ. डीलक्स क्रमांक सीजी 07 एडी 7061 कीमती 15000 रू कुल कीमती 19400 रू को बरामद कर अप.क्र 153/2024 धारा 34(2)59ए आबकारी एक्ट कायम किया गया है। दिनांक 05.03.24 को आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाऐगा।

उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, स.उ.निरी देवनाथ ठाकुर, प्रधान.आरक्षक. मनोज निर्मलकर, आरक्षक नागेष साहू, मोहन कोकिला, विवके आनंद धीर, भोपसिंह साहू का विषेष सराहनीय योगदान रहा है।

कोयलीबेड़ा के कथित फेक मुठभेड़ का मसला पहुंचा राजयपाल तक

0
  • हाईकोर्ट के जज से जांच के लिए कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
  • बस्तर के सांसद दीपक बैज इस मुद्दे पर लगातार मुखर

जगदलपुर बस्तर संभाग के कांकेर जिले में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ के मुद्दे पर क्षेत्रीय सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज लगातार मुखर होकर आवाज उठा रहे हैं। मुठभेड़ में मारे गए लोगों के हवाले से दीपक बैज इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए इसकी हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच कराने की मांग करते आ रहे हैं।

गुरुवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हुए तथाकथित पुलिस नक्सली मुठभेड़ की हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग को राजयपाल से की गई।ज्ञापन में कहा गया है कि कांकेर जिले की पुलिस द्वारा 25 फरवरी को कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हुए तथाकथित पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में मारे गए लोगों के बारे में उनके परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मृतकों के परिजनों का कहना है कि मारे गए तीनों लोग नक्सली नहीं थे। परिजनों का ये आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं तथा सभी के परिजनों ने मृतकों के बैंक पासबुक, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि पेश किए हैं। मारे गए लोगों में अनिल हिड़को, रामेश्वर नेगी, सुरेश तेता की पत्नियों, माता-पिता, परिजनों एवं ग्रामवासियो का कहना है कि वे सब चावल, दाल लेकर रस्सी लेने जाने की बात कहकर अपने घरों से निकले थे। अभी तेंदूपत्ता बूटा कटाई का समय है। अप्रैल में तेंदूपत्ता तोड़ाई शुरू हो जाती है। उसके लिए सब लोग अभी रस्सी का जुगाड़ कर लेते हैं। रस्सी के इंतजाम के लिए ही ये सभी व्यक्ति जंगल गए थे। मृतकों की पत्नियों का साफ कहना है कि हमारे पति नक्सली नहीं थे, और पुलिस वाले जो समान दिखा रहे हैं, वैसा कुछ नहीं है। हमारे पति को नक्सली बता कर मारा गया है। श्री बैज ने कहा है कि ग्रामीणों की शिकायत बेहद ही गंभीर और संवेदनशील है। आरोप पुलिस पर लगे हैं। आरोपों को गंभीरता को देखते हुए यह आवश्यक है कि इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में इस मुठभेड़ की जांच कराई जाए।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पूर्व सांसद छाया वर्मा, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, महामंत्री सुबोध हरितवाल, दीपक मिश्रा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, वार रूम चेयरमेन शैलेश नितिन त्रिवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, महामंत्री अमरजीत चावला, रायपुर जिला शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, महापौर एजाज ढेबर, पूर्व प्रत्याशी रायपुर ग्रामीण पंकज शर्मा, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, राधेश्याम विभार शामिल थे।

इस बार दो मोटरबोट से भोलेनाथ के दर तक पहुंचेंगे श्रद्धालु

0
  • शिवरात्रि पर आज दलपत सागर में उमड़ेगी भीड़

जगदलपुर नगर के दलपत सागर के मध्य स्थित भगवान शंकर के मंदिर पर इस बार भी शिवरात्रि पर 8 मार्च को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने भक्तों की सुविधा के लिए इस साल दो मोटर बोट चलवाने की पहल की है।

दलपत सागर के मध्य स्थित शंकर जी के मंदिर तक श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए हर साल शिवरात्रि पर मात्र एक मोटरबोट की व्यवस्था रहती है। इस वजह से ज्यादातर श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह जाते हैं तथा पहले मंदिर पहुंचने के लिए खींचतान की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए जगदलपुर के विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह की पहल पर प्रशासन द्वारा इस वर्ष दो मोटर बोट चलाने का फैसला लिया गया है। किरण देव सिंह ने कहा है कि हर वर्ष एक मोटर बोट के माध्यम से लोगों को दलपत सागर के मध्य स्थित भगवान शंकर मंदिर ले जाया जाता था। भारी भीड़ की वजह से अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो जाती थी। इस पर ध्यान देते हुए विधायक किरण देव ने प्रशासन से इस वर्ष दो मोटर बोट चलाने की संबंध में चर्चा की थी। जिस पर प्रशासन द्वारा इस वर्ष दो मोटर बोट के माध्यम से भक्तों को शंकर जी की पूजा अर्चना करने का लाभ देने का निर्णय लिया है। विधायक जगदलपुर की इस पहल पर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए किरण देव और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जल संरक्षण को लेकर से ‘जल मिशन प्रचार रथ’ को रवाना

0

बालोद भारतीय जैन संघटना शाखा बालोद एवं जिला प्रशासन के सयुक्त तत्वधान में जल संरक्षण को लेकर से ‘जल मिशन प्रचार रथ’ को रवाना किया गया यह रथ बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक् और गुंडरदेही ब्लॉक के क्षेत्रों में घूमकर लोगों को जल संरक्षण और तालाबों के पुनर्जीवन करने के लिए जागरूक करेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रथ के माध्यम से लोगों को न केवल जल संरक्षण के लाभों के बारे में जानकारी मिलेगी, बल्कि उन्हें इसे अपनी दिनचर्या में कैसे शामिल कर सकते हैं, यह भी सिखाया जाएगा। साथ ही भविष्य में पानी की समस्या से कैसे बचा जा सकता हैं, इसके लिए उपाय बताएंगे। तालाब से जो सिल्ट निकलेगी उसको किसानो अपने खेतो में व बड़ियों में उपयोग कर अच्छा उत्पादन कर सकते है कार्यक्रम में जिला कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल सर,जिला पंचायत सीईओ डॉ संजय कनौज,बिजेएस जिला अध्यक्ष सीए अनिल जैन जी,डॉ प्रदीप जैन जी,प्रदीप चोपड़ा जी शुभम नाहटा जी श्रेयांशजी,प्रशांतज़ी ,रजत ज़ी  जिला समन्वयक प्रवीण कुमार साहू व जैन समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थिति थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS