City Media - Page 1404 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1404

लड़की पैदा होने पर दहेज की मांग करने वाले दो साल से फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

➡️ दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

➡️ पीड़िता जगदलपुर से शादी होकर आंध्रप्रदेश गई थी

➡️ घर में लड़की पैदा हुई है कहकर दहेज मांग कर किया जाता जाता था प्रताड़ित

➡️ आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने आंध्र प्रदेश से किया गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न के मामले में दो साल से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि पीड़िता का वर्ष 2015 में आरोपी भास्कर राव के साथ विवाह हुआ था वर्ष 2017 में पीड़िता को एक लड़की पैदा हुई थी लड़की पैदा होने के पश्चात पीड़िता के पति एवं ससुर के द्वारा दहेज के नाम ₹300000 मांग कर प्रताड़ित किया जा रहा था जिस पर पीड़िता ने कोतवाली में अपने पति एवं ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी जिस पर कोतवाली में आरोपी भास्कर राव और वेंकट अप्पा राव के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया था मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। विवेचना दौरान उक्ट टीम के द्वारा लगातार घटना दिनांक से फरार आरोपियों की पता तलाश किया जाकर टीम आंध्रप्रदेश रवाना किया गया। जो टीम द्वारा आरोपियों का पता तलाश कर आरोपी 1.वाय भास्कर राव पिता वाय वेंकट अप्पा राव उम्र 30 साल 2. वाय वर्केट अप्पा राव पिता स्व० वाय चिन्नारामा स्वामी उम्र 53 नि0 श्रीकाकुलम, थाना वनटॉउन, आंध्रप्रदेश को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी :-

निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक पीयुष बघेल, सउनि० सुजाता डोरा, प्रआर० चोवादास गेंदलें, आरक्षक अजय एक्का, संतुराम बंजारे

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्कूल जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, बाइक के अनियंत्रित हो जाने से हुआ हादसा

0

गुंडरदेही विकासखंड के डुंडेरा स्कूल में पदस्थ शिक्षक खेमेन्द्र ठाकुर की सड़क हादसे में आज 17 सितम्बर सुबह 9 बजे मौत हो गई | शिक्षक खेमेन्द्र ठाकुर अपने निवास ग्राम बोरगहन से डुंडेरा स्कूल के लिए निकला हुआ था देर हो जाने की वजह से बाइक की गति काफी ज्यादा थी और इसी दौरान मोड़ पर अनियंत्रित हो जाने से परस तराई चौक के पास व्यावसायिक परिसर के सामने गिर पड़े | हेलमेट न पहनने की वजह से सिर पर गंभीर चोट आई थी | इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई अर्जुन्दा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत शहर में पैदल मार्च कर संदिग्ध जगहों पर दी बस्तर पुलिस ने दबिश

0

मिशन सिक्योर सिटी और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जगदलपुर शहर में बस्तर पुलिस के द्वारा आज पैदल मार्च कर कॉम्बिंग गस्त कर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आकस्मिक दबिश दी गई जिसके अंतर्गत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार , थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू , थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर जगदलपुर मेन रोड, दलपत सागर , संजय बाजार, गंगामुंडा , इंदिरा स्टेडियम , नया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आदि जगहों पर पुलिस के द्वारा शाम को दबिश दिया गया एवं बाहर से आने वाले यात्रियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई साथ होटल लॉज आदि जगहों की भी चेकिंग की गई है !

Breaking दल्लीराजहरा – पैसेंजर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा पुराना बाजार क्षेत्र में रेल्वे ट्रैक पर मन्नू राम गौरे निवासी अन्डी थाना डौंडी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है | मृतक के सम्बन्ध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है जिस पर पुलिस मौके पर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है | अंदेशा है कि युवक की मौत केवटी से रायपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ होगा किन्तु यह अभी स्पष्ट नहीं है | पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि हत्या या आत्महत्या |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आखिर आबकारी उपायुक्त का मोबाइल नंबर देने से क्यों कतरा रहे कर्मचारी?

0

मामला नया बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान का

पूर्व मैनेजर के विरुद्ध हुई कार्यवाई, उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी बचते नज़र आये

जगदलपुर

नया बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में आरएसपी से अधिक मूल्य पर शराब विक्रय किये जाने को लेकर यहाँ के पूर्व-मैनेजर सह सेल्समेन के विरुद्ध कार्यवाई किये जाने की जानकारी विभागीय सूत्रों के हवाले से प्राप्त हो रही है. विडम्बना तो यह है कि मामले में जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से कार्यवाई नहीं की गयी है, बल्कि उपायुक्त (आबकारी विभाग) की ओर से बर्खास्तगी की कार्यवाई होने की जानकारी मिल रही है.

क्या है मामला?
दरअसल, नया बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की लगातार शिकायतें की जा रही थी यहाँ के पूर्व-मैनेजर सह सेल्स मैन द्वारा अपनी संरक्षण में आरएसपी से अधिक दाम पर धड़ल्ले से कई कंपनियों की शराब को ऊँचे दामों पर ग्राहकों को दिया जा रहा है. जिसके बाद मदिरा प्रेमियों ने भी अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया था की वे इसकी शिकायत आबकारी मंत्री से करेंगे. मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा पार्षद व नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने आबकारी मंत्री, आबकारी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सहित पूर्व-मैनेजर आशा राम यादव को आड़े हाथ लेते हुए सबकी मिलीभगत से इस लूट को अंजाम दिया जाना करार दिया था. गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व ही आशा राम को मैनेजर पद से हटा दिया गया है, साथ ही उपायुक्त कार्यालय से बर्खास्तगी की कार्यवाई भी किये जाने की जानकारी मिल रही है.

उक्त कार्यवाई के सम्बन्ध में मीडिया प्रतिनिधियों ने उपायुक्त कार्यालय से जानकारी लेने की कोशिश की तो यहाँ के कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारी (उपायुक्त) के आने का कोई समय निश्चित नहीं है. जब कर्मचारियों से प्रत्यक्ष व दूरभाष पर चर्चा कर उपायुक्त का मोबाइल नंबर माँगा गया तो उन्होंने बताया कि अधिकारी द्वारा उन्हें निर्देश दिया गया है कि किसी भी व्यक्ति को उनका नंबर न दिया जाए.

कार्यालय की परिस्थितियों की माने तो उपायुक्त महोदय का दहशत कर्मचारियों के मध्य साफ़ झलक रहा था. यही नहीं, इनके गोलमोल जवाब से यह साफ़ हो रहा था कि कहीं न कहीं दुकान के कर्मचारियों को इनका मौन समर्थन प्राप्त है. बहरहाल, यह देखने वाली बात होगी की जनहित के इस मुद्दे पर विभाग के अधिकारी क्या कुछ उचित कार्यवाई करते हैं?

अधिकारी से चर्चा नहीं होने के कारण इस बात की पुष्टि नही हो सकी की दुकान के पूर्व मैनेजर पर क्या कुछ कार्यवाई की गई है?

आदिवासी क्षेत्रों की संस्कृतियों में बस्तर जिले की संस्कृति की अलग ही पहचान है

0

जगदलपुर।आदिवासी क्षेत्रों की संस्कृतियों में बस्तर जिले की संस्कृति की अलग ही पहचान है , जिसमें विशेष रूप से लोकनृत्य , लोकगीत , स्थानीय भाषा , साहित्य एवं बस्तर शिल्पकला प्रमुख हैं , इनको एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी तक शुद्ध रूप में हस्तान्तरण करना तथा बाकी देश दुनिया को इसका परिचय कराना और बस्तर में शासकीय कार्यों के सुचारू सम्पादन हेतु मैदानी क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारियों को यहाँ की स्थानीय भाषा को जानना आवश्यक है. उक्त बातें स्थानीय आसना मोटल में पहुंचे जिला कलेक्टर रजत बंसल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही है.

बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल के द्वारा बस्तर जिला के धुरागांव लोहण्डीगुड़ा  प्रवास के दौरान , इस विषय में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया था । इस निर्देश के परिपालन में जिला प्रशासन बस्तर द्वारा आसना , जगदलपुर में बस्तर अकादमी ऑफ डान्स , आर्ट , लिटरेचर एण्ड लेंग्वेज की स्थापना की जा रही है । इस अकादमी में प्रमुख रूप से चार प्रभाग होगें , जिसमें  लोकनृत्य एवं लोकगीत संकाय, लोक साहित्य संकाय, भाषा संकाय, बस्तर शिल्पकला संकाय ।  लोकगीत एवं लोकनृत्य संकाय के तहत् लोक कलाकारों का पंजीयन कार्य प्रगति पर है , अभी तक लगभग 130 नृत्यदलों एवं व्यक्तिगत कलाकारों का पंजीयन हो चुका है । लोकगीतों के संकलन का कार्य भी किया जा रहा है । इसी तरह बस्तर के गंवर सिंग नाचा , डण्डारी नाचा , धुरवा नाचा , परब नाचा , आदि का विस्तृत संकलन भी जारी है । 

भविष्य में भी इन विधाओं में रूचि रखने वाले युवक – युवतियों को बादल में प्रशिक्षण भी दिया जायेगा । लोक साहित्य संकाय के तहत् बादल स्टॉफ द्वारा हल्बी , भतरी गोंडी में बस्तर की संस्कृति पर आधारित 51 कविताओं का संग्रह किया गया है , जो प्रकाशन के लिए तैयार है । इसके अतिरिक्त बस्तर के आदिवासी समाज में प्रचलित कहानी , गीत , ठसा , मुहावरा आदि का संकलन भी किया जा रहा है । जिन्हें संकलन कर पुस्तक का रूप दिया जायेगा । जिससे यह संरक्षित होने के साथ – साथ उच्च शिक्षा हेतु शोधकर्ता विद्यार्थियों के लिए भी सहायक होगा ।

भाषा संकाय के तहत बादल के दो स्टॉफ द्वारा हल्बी स्पीकिंग कोर्स और गोंडी स्पीकिंग कोर्स तैयार किया जा चुका है । जिसका शीघ्र प्रकाशन किया जायेगा । इसी तरह भतरी एवं धुरवी में स्पीकिंग कोर्स शीघ्र तैयार करने के लिए संबंधित समाज के विशेषज्ञों को नोडल नियुक्त किया गया है । उनके द्वारा कोर्स तैयार किया जा रहा है । भविष्य में बस्तर की इन भाषाओं पर भी बादल में प्रशिक्षण दिया जायेगा , ताकि बस्तर की लोक भाषा जन – जन तक पहुंच सके , और इन रचनाओं के प्रकाशन से उच्च शिक्षा के लिए शोधार्थी विद्यार्थियों को भी सहयोग प्राप्त होगा । 

बस्तर की शिल्पकला समृद्धशाली है जिसमें बेलमैटल , टेराकोटा , काष्ठकला , शीशलकला , तुम्बाकला , बांसकला आदि प्रमुख है , इन कलाओं को संरक्षण संवर्धन करने के साथ – साथ इसके कलाकारों को भी बादल में उचित मंच ,रोजगार देकर स्वालम्बन का अवसर प्रदान किया जायेगा । बादल संस्था में बस्तर की इन सभी कलाओं का संरक्षण एवं संवर्धन के साथ – साथ इनका प्रदर्शन भी किया जायेगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । पर्यटकों की सुविधा के लिए बादल संस्था में पर्यटक हट का निर्माण भी किया गया है । इस संस्था में अनेक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें , बस्तर के लोक कलाकारों को मंच मिलेगा । इस संस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए और क्षेत्रीय लोगों को इसका अधिक लाभ दिलाने के लिए बादल को संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से जोड़ने का प्रयास भी जारी है । इन प्रमुख उददेश्यों के साथ आसना जगदलपुर में  मुख्यमंत्री  के निर्देशानुसार बस्तर अकादमी ऑफ डान्स आर्ट लिटरेचर एण्ड लेंग्वेज की स्थापना की जा रही है ।

बच्चे की चाहत में डौंडी की महिला ने अंधविश्वास के चलते ढोंगी बाबाओं के चंगुल में फंसी, गवाएं 72 हजार रुपये

0

डौंडी – डौंडी में अंधविश्वास के चलते एक महिला ने 72 हजार गवा बैठे ,शादी के सात साल बाद भी बच्चा नही होने से महिला परेशान थी और महिला ने बच्चे के चाहत में दो ढोंगी बाबाओं को जड़ीबूटी के नाम पर 72 हजार की रकम दे डाली ,अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को महासमुंद के पिथौरा से गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरम निषाद पति शशीकांत निषाद उम्र 29 साल निवासी पेन्ड्री थाना डौंडी जिला बालोद की निवासी हूं । मेरी शादी हुये 07 वर्ष हो चुके है, अब तक बाल बच्चा नही आया है कि दिनांक 02.08.21 को मेरे घर दो लोग आये थे, जिन्होने आर्येुवेदिक दवाई खाने से बाल बच्चा आ जाता है, कहकर मुझे व मेरे पति को जानकारी दिया । उस समय मेरे रिस्तेदार गणेश निषाद, कुंवर सिह निषाद, महेश राम निषाद, गंगा बाई बघेल भी बैठे थे, जिनके सामने पांच दवाई का खर्च 80,000 रू0 लग जायेगा बताया था । जितना जल्दी आप लोग पैसा देंगे उतना जल्दी दवाई लाकर देंगे कहने पर मेरे पति शशीकांत निषाद ने अपने मोबाईल नंबर 78039***** से उक्त व्यक्ति के मोबाईल नंबर 70671***** में फोन पे के माध्यम से 32,000 रू0 में ट्रांसफर किया व नगद 40,000 रू0, जुमला रकम 72,000 रू0 दिये है, पैसा ले जाते समय कुछ दवाई दिया था । जिसे खाने पर कसैला लग रहा था, जो मिलावटी था। जिसे कुछ पावडर डालकर फर्जी तरीके से बनाया होगा,  जिसने 72,000 रू0 लेकर मेरे साथ धोखाधडी किया है, मैने उक्त दोनो व्यक्ति का नाम पता पुछा तो अपना नाम नारा उर्फ नारायण मंडावी तथा दुसरे व्यक्ति अपना नाम शशी मंडावी दोनो रायुपर के होना बताया था। उक्त दोनो व्यक्ति मेरे तथा मेरी पति के साथ धोखाधडी किया है | दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों के खोजबीन में लग गई जिस पर आरोपियों को महासमुंद के पिथौरा से गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया है ।   

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सर्व नाई सेन समाज ने की विधायक रेखचन्द जैन से मुलाकात, समाज के विकास कार्यो हेतु सौपा ज्ञापन…

0

जगदलपुर:-सर्व नाईं सेन समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के विधायक रेखचन्द जैन से मुलाकात की।

सर्व नाई सेन समाज की नई जिला टीम का गठन विगत दिनों किया गया था जिसमे मनोज ठाकुर को बस्तर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी थी, अपने नई टीम के साथ जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात की। साथ ही कई विषयों से विधायक को अवगत कराया एवम समाज के विकास हेतु विधायक को ज्ञापन सौपा।

विधायक जैन ने नई गठित टीम हेतु शुभकामनाएं दी , साथ ही उचित समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सर्व नाईं सेन समाज के बस्तर जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर , संरक्षक शंकर श्रीवास, उपाध्यक्ष गणेश ठाकुर, संदीप श्रीवास्तव ,सरोज श्रीवास, गौरी श्रीवास , जितेंद्र ठाकुर, संजय श्रीवास ,तरुण सेन, कृष्णा ठाकुर , राम लखन ठाकुर , लल्लन ठाकुर, उमेश ठाकुर सहित अन्य समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।

बस्तर सांसद दीपक बैज के प्रयासों से पीड़ित व जरूरतमंद परिवार को मिली आर्थिक सहायता राशि..

0

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ममता यादव को 2.50000 लाख, मेहतर कश्यप व महेश सेठी को 50.000 हजार रुपये की सहायता राशि की गई प्रदान..

बस्तर सांसद दीपक बैज के अथक प्रयासों से ममता यादव को रीढ़ के इलाज के लिए 2,50,000 लाख रुपये, मेहतर कशयप को 50,000 हजार रुपये व महेश सेठी करकापाल को 1,00,000 लाख रुपये आर्थिक सहयोग के रूप में मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से राशि प्रदान की गई है।

जिसके लिए सभी हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व बस्तर सांसद दीपक बैज का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है। इस दौरान लोहंडीगुड़ा जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,केदार ढेक एवँ अन्य मौजूद रहे।

बालोद जिले के आबकारी अधिकारी के नाम से अश्लील चैटिंग मामले में आया नया मोड़, युवती ने अधिकारी के खिलाफ एसपी आफिस में की शिकायत…लगाये गंभीर आरोप

0

बालोद – आबकारी अधिकारी के नाम से वायरल अश्लील चैटिंग मामले में युवती बालोद जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ एसपी आफिस में की शिकायत की और अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाये है | सोशल मीडिया में मेसेज वायरल होने के बाद जिला आबकारी अधिकारी ने जहाँ देर रात थाने पहुंचकर मामले की जांच व कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी वही मामला में अभी जांच प्रारंभ ही हुआ था कि इधर अब मामले में एक युवती ने आबकारी अधिकारी के खिलाफ शारिरीक संबंध बनाने का मांग तथा मांग पूरी नही होने पर संविदा नौकरी से हटाने की शिकायत की है |

क्या लिखा है आवेदन में

पूरे मामले में युवती द्वारा किये गए शिकायत अनुसार वह बालोद जिला आबकारी कार्यालय में मल्टी पर्पस के पद पर संविदा कर्मचारी के पद पर दिसंबर 2020 से पदस्थ थी तथा समाजसेवी तरूणनाथ योगी से मेरा पारिवारिक संबंध है इसी आधार पर तरुण के द्वारा मुझे बताया गया कि जिला आबकारी अधिकारी अशोक सिंह के द्वारा अपने विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में लड़कियों को रखना चाहता है, काम करोगी क्या इस पर मेरी माता-पिता ने सहमती दिये तब मैं अपने माँ एवं तरुण के साथ 24 दिसंबर 2020 को उनके आफिस में मुलाकात किये थे। उक्त अधिकारी द्वारा मेरा औपचारिक परिचय लेने के बाद 26 दिसम्बर 2020 से आफिस ज्वाइन करने के लिए कहा था तथा 5000/- अक्षरी पांच हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात कहा था परन्तु उसके दूसरे दिन ही मुझे अपनी केबिन में बुलाकर सहानुभूति दिखाते हुए कहने लगा कि तुम मेरी बात माना करो और अच्छे से काम करना बहुत आगे बढ़ोगी। आपका काम मुझे बहुत पसंद आ रहा है कहकर मेरा पेमेंट 5000 से 9000 करना बताया था।

उसके बाद से निरंतर किसी किसी बहाने से वह मुझे अपने केबिन में बुला लेते थे और मुझे बेड टच करने की कोशिश करता था तथा मैं तब अपने टेबल में काम में व्यस्थ रहती थी तो वह स्वयं मेरे टेबल में आक बैठ जाता था और मुझे गौर से देखते हुए हमेशा पेमेंट आया कि नहीं खर्च के लिए पैसा है कि नहीं कहकर पुछते रहते थे। 26 फरवरी 2021 को वह मुझे अपनी केबिन में बुलाकर मेरे कमर में बुरी नियत से हाथ डालकर कहने लगा कि अच्छे से सेलिब्रेट करना अपने जन्म दिन को और किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे बेझिझक कह देना। मेरे अधिकारी का उक्त आचरण मुझे बहुत बुरी लगी इस कारण से मैं तरूण योगी को मेरे साथ घटित घटना को बतायी थी। तब उनके द्वारा सांत्वना दिया गया था कि सर को समझा दूंगा तुम उनकी बेटी के समान हो कहकर 01 मार्च 2021 को उनके पैर छुवाये थे। उसके बाद दिनांक 05 मार्च 2021 को मुझे अपने केबिन में बुलाकर कहने लगा कि तुम शराब पीते हो क्या, मैंने नहीं कहा तब उसने मुझे अपने पास बुलाकर गंदा इशारा करते हुए कहने लगा कि एक पैक शराब पीने के बाद रिलेशन बनाने में मजा आता है। उसके बाद मुझे नियमित रूप से व्हाट्सअप के माध्यम से मेसेज कर मुझे मिलने के लिए कहता था तब मैंने कहाँ और क्युं कहने पर कहता था कि रायपुर में या किसी लॉज में मिलोगी तो पूरा प्रेक्टिकल करके बताउंगा। इस कारण से मैं उनसे मिलने से कतराने लगी तथा आफिस जाना बंद कर दी थी तब उनके द्वारा मुझे धमकी देते हुए कहने लगा कि यदि तुम मेरी बात नहीं मानोगी तो तुम्हारा अश्लील विडियो और पिक्चर मेरे पास है उसे वायरल कर दूंगा तथा तरूण योगी को शराब तस्करी के मामले में जेल भिजवा दूंगा कहने से मैं डर गयी थी तथा मैंने सर से कहा कि तुम्हें जो करना है मेरे साथ कर सकते हो मगर तरूण को कुछ मत करना कहने पर उनके द्वारा कहने लगा कि तुम 07 दिन की छुट्टी ले लो और रायपुर के लॉज में मिलो। सर के कहने पर मैं 19 अगस्त को 07 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन दी थी इस दरम्यान सर के द्वारा जिला के उच्च अधिकारियों के द्वारा भी आपसे शारीरिक संबंध बनाएंगे कहने पर मैं अपने स्वास्थ्य खराब होने के कारण नहीं मिल पाउंगी कहने पर मुझे मेरे नौकरी से निकाल दिया इस प्रकार से मैं जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा बुरी नियत से मेरे शरीर के प्राइवेट पार्ट को छुकर मुझे बेजज्ती करता था तथा स्वयं एवं जिले के बड़े अधिकारी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था जिसकी छायाप्रति भी आवेदन के साथ संलग्न कर रही हूँ। आबकारी अधिकारी सिंग सर के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की कृपा करें और मुझे तथा मेरे परिवार एवं तरुण नाथ योगी को मेरे अधिकारी से जान का खतरा बना हुआ है। शिकायत करोगी तो जान सहित मरवाने की धमकी दिये थे जिससे मैं बहुत ही डरी हुई थी जिसके कारण मेरे द्वारा विलम्ब से शिकायत कर रही हूँ।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

बहरहाल देखना होगा अब पूरे मामले में आगे क्या कार्यवाही होती है एक तरफ तो अधिकारी खुद को बचाने के लिए आरोपों पर पर्दा डालने एफआईआर करवाया वहीँ अब दूसरी ओर युवती द्वारा अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज की |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS