जगदलपुर। नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले को लेकर श्रमिक संगठनों का अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है और इन सबके बीच केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का बस्तर जिला प्रवास हुआ है । बैलाडीला लौह अयस्क खदान क्षेत्रों का दौरा उनके द्वारा किया जाएगा। बैलाडीला क्षेत्र के श्रमिक नेतागण नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले में अपना रुख कैसे करते हैं,यह आज स्पष्ट हो जाएगा।
नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले को लेकर कांग्रेस,सीपीआई व अन्य राजनीतिक दलों द्वारा विरोध किया जा रहा है किंतु भाजपा की स्थिति स्पष्ट नहीं है। दूसरी तरफ बस्तर एयरपोर्ट आगमन पर भाजपा नेताओं द्वारा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया जिसमें प्रदेश महामंत्री किरण देव, प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।
नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले के विरोध प्रदर्शन के बीच इस्पात मंत्री का बस्तर दौरा
भानपुरी विकासखंड बस्तर के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्रों में पिछले साल की तरह इस सत्र भी किसानों को फिर परेशानी उठाना पड़ रहा है
भानपुरी —विकासखंड बस्तर के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र मधौता, घोटिया, मुंडागांव ,धान खरीदी केंद्र मे पिछले साल कि तरह इस सत्र भी किसानों को फिर परेशानी उठाना पड़ रहा है ।तथा लगातार बारदाना का समस्या बनी हुई है। राइस मिल , पीडीएस दुकान से आ रहे बारदाना से धान खरीदी काम चलाया जा रहा है। जिससे केंद्र में भारी मात्रा में खराब बरदाना के कारण किसानों को धान पलटी करने में दिक्कत, हो रही है।

तथा मुंडागांव और घोटिया उपार्जन केंद्र में अन्नदाता किसानों के लिए बोरवेल पानी पीने सुविधा युक्त नही बना हुआ है। पानी के लिए तरसते नजर आ रहे हैं, धान उठाव की धीमी गति को देखकर लेमस प्रबंधक भी परेशान हैं।

उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर द्वारा अति संवेदनशील नक्सल थानों का भ्रमण
नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद
दिनांक 16.12.2020 को डॉ0 संजीव शुक्ला उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर, डॉ0 लाल उमेद सिंह प्रभारी पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा नक्सल अति संवेदनशील थाना कोहकामेटा एवं कुरूषनार का भ्रमण किया गया। इस दौरान थाना कोहकामेटा एवं कुरूषनार में सुरक्षा बलों से उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा किया गया तथा उनके निराकरण के निर्देश दिये गये। सुरक्षा बलों को नक्सल अभियान के संबंध में सुरक्षा निर्देश तथा ग्रामीणों से समन्वय बनाकर उनके विकास के लिए अच्छे कार्य करने प्रेरित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। थाना कुरूषनार में आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं और उसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी देकर लाभ उठाने लोगों को प्रेरित किया गया। वर्तमान परिदृश्य में घटित अपराध जैसे– महिला संबंधित अपराध, सायबर क्राइम, मानव तस्करी, चिटफंड व अन्य अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर सतर्क व जागरूक रहने निर्देश दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं से रूबरू हुए तथा उनका निराकरण करने निर्देश दिया गया। समाज की मुख्यधारा में जुड़ने और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने अपील किया गया।

दिनांक 17.12.2020 को थाना बेनूर का भ्रमण कर पुलिस जवानों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिया गया। शासन की योजना अन्तर्गत पुलिसिंग में सुधार एवं महिलाओं एव बच्चों को थाना आने पर सुरक्षित एवं अच्छा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना बेनूर में नारी शक्ति केन्द्र एवं बालमित्र केन्द्र का शुभारंभ डॉ. संजीव शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं डॉ0 लाल उमेद सिंह प्रभारी पुलिस अधीक्षक नारायणपुर की उपस्थिति में क्षेत्र के महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा कराया गया। इस दौरान आसपास क्षेत्र के करीबन 150 महिला/पुरूष एवं बच्चे उपस्थित थे। नारी शक्ति केन्द्र में महिलाओं के लिए बैठने की उपयुक्त व्यवस्था की गयी है तथा महिला डेस्क के महिला पुलिस द्वारा महिलाओं की समस्या सुनेगें तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। उसी प्रकार बालमित्र केन्द्र में रिपोर्ट करने आने वाली महिलाओं के बच्चों को पुलिस थाना में घर जैसा अच्छा माहौल देने के उद्देष्य से उनके बैठने एवं मनोरजंन हेतु कैरम, बैटबॉल, फूटबाल एवं खिलौना इत्यादि की व्यवस्था की गई है। थाना नारायणपुर एवं छोटेडोंगर में नारीशक्ति केन्द्र एवं बालमित्र केन्द्र का संचालक कर महिलाओं एवं बच्चों को सुविधा प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान जयंत वैश्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नीरज चन्द्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुज कुमार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नारायणपुर, प्रभात पटेल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बेनूर, उन्नति ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, दीपक साव, रक्षित निरीक्षक, नारायणपुर उपस्थित थे।
शिवसेना से पप्पन भदौरिया को किया गया निष्काषित, डॉ. अरुण पाण्डेय् बनाये गए बस्तर जिलाध्यक्ष
जगदलपुर । नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध हेतु पहुंचे शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह परिहार ने कार्यक्रम के बाद रात्रि 08 बजे स्थानीय आकांछा होटल में प्रेस वार्ता के दौरान शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ने बस्तर की कार्यकारिणी को भंग करते हुए स्थानीय नेता पप्पन भदौरिया को पार्टी से निष्काषित करने की घोषणा किया।
तीन दिवसीय नगरनार मोर्चा के कार्यक्रम प्रभारी व युवासेना के प्रदेश सचिव डॉ. अरुण पाण्डेय् को शिवसेना बस्तर ज़िला इकाई का नया अध्यक्ष उन्होंने घोषित किया गया।
गुरुघासीदास समिति राजहरा द्वारा समस्या के समाधान हेतु अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन
दल्लीराजहरा – अवगत हो कि वार्ड क्रमांक 22 में बाजार के मध्य विगत लगभग 35 वर्षों से शिवलिंग व मंदिर स्थापित था, जिसमे लगभग 29 वर्ष पूर्व श्री गुरुघासीदास जी की जयंती मनाने के लिए वार्ड और मोहल्ले वासियों से चर्चा कर जैतखाम बनाने एवं 2 कमरों के भवन के लिए चर्चा कर अनुमति मांगी गई जिसे समस्त मोहल्ले वासियों ने सहजता से स्वीकार कर जैतखाम और शिवलिंगा कि पूजा चलती रही, किन्तु 11 वर्ष पूर्व ही शिव मंदिर को घेर कर

मोहल्ले वसियो को पूजा से वंचित रखा गया और पूरे मैदान को कब्जा कर निस्तारण हेतु कुएं को भी पाट दिया गया..! यहां तक तो सब ठीक था किंतु कुछ दिनों पूर्व ही उक्त स्थान से मंदिर और शिवलिंगा को श्री गुरु घासीदास जी समिति वार्ड क्रमांक 22 द्वारा शिवलिंगा और मंदिर को तोड़कर अन्यत्र गुप्त रूप से फेंक दिया गया जिससे हमारे आस्था और मान्यता को पीडा और दुःख हुआ है |

विशेष
1-: हमारे वार्ड क्रमांक 22 में मोहल्ले मैदान पर श्री गुरु घासीदास जी मंदिर और जैतखाम बना इसका हम स्वागत करते हैं ये हमारे लिए हर्ष का विषय था..!
2-: हमारे शिव मंदिर से हमे विगत 11 वर्षों तक पूजा पाठ से वंचित रखा गया हम सहन कर गए..!
3-: मोहल्ले में 1 मात्र बच्चो के लिए खेलने वाले जगह को समिति के द्वारा कब्जा लिया हम सहन कर गए चुप थे..!
4-: मैदान के किनारे मोहलले के निस्तारी हेतु सार्वजनिक सहयोग से बनाया गया कुँवा पाट दिया गया हम सहन कर गए और आपसी भाईचारा के लिए चुप थे..!
5-: उक्त मैदान में मोहल्ले भर के निवासियों का सार्वजनिक और व्यक्तिगत सुख दुःख का कार्य होता था, उस मैदान को कब्जा लिया गया, आपसी भाईचारा के लिए हम सहन कर गए चुप थे..!

6-: उक्त मैदान में होलिका दहन, कृष्ण जन्माष्टमी और अन्य तीज त्योहार के कार्यक्रम होते थे, जिन उत्सवों को हमे करने से रोका गया भाईचारा के लिए हम सहन कर गए चुप थे..!
7-: उक्त स्थान पर हमारे बच्चो के खेलने का मैदान था छीन लिया गया हम सहन कर लिए हम चुप थे..!
8-: सार्वजनिक उपयोग के नाम पर निःशुल्क में मोहल्ले वासियों को देने के नाम पर म
बनाकर हमसे अधिकतम किराया वसूलने लगे हम चुप थे..!
9-: उक्त शिवलिंगा और मंदिर की जगह को व्यावसायिक परिसर दुकान बनाकर, मोहल्ले वसियो से ही किराया वसूला जा रहा हैं, हम आपसी सद्भाव के कारण वह भी सहन करते रहे..!
10 -: उक्त स्थान पर सांसद निधि से वार्ड क्रमांक 22 हेतु सार्वजनिक कला मंच बनाया गया, जिसे समिति के अध्यक्ष द्वारा अपना अधिकार बताकर बड़ा बाउंड्री वाल 8 फिट बना किला नुमा बनाकर बच्चो का प्रवेश वर्जित कर दिया गया तथा बगल से जाने वाले रास्ते को *1 फिट कब्जा लिया गया जिससे 8 फिट का रास्ता 7 फिट का रह गया जिससे आपातकाल में ambulance और छोटी कार भी नही जा सकता.!सद्भावना और भाईचारा के लिए हम चुप रहे और सब सहन कर गए..!

11 -: उक्त स्थान को मोहल्ले वासियों ने कार्यक्रम हेतु किराए पर मांगने पर भी मोहल्ले वसियो को नही दिया जा रहा है, और मोहल्लेवसियो से (अछूत) जानकर हमसे कब्जा मैदान में छुआछूत जैसे व्यवहार किया जा रहा है..!
12-: अंततः लगभग 40 वार्ड पुराने हमारे आस्था के केंद्र हमारे आराध्य भोलेनाथ के शिवलिंगा मंदिर को तोड़ दिया गया सबूत मिटाने का प्रयास किया गया.
पर सत्य छिपता नही है, मंदिर का निर्माण करने वाले, कुएं का निर्माण करने वाले लोग अभी भी जीवित हैं जो कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हैं, अतिक्रमण करने वाले अध्यक्ष और धर्म के नाम पर भूमि कब्जा करने वाले भूमाफियाओं को हम छोड़ेंगे नही पूरा अंत तक लड़ाई लड़ेंगे, अति का अंत निकट है…!
दल्लीराजहरा चोरी के 04 प्रकरणों में 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी किये गए आभूषण व अन्य सामान जप्त
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में अलग अलग स्थानों में हुए चोरी के 04 प्रकरणों में 03 आरोपी की गिरफ़्तारी हो चुकी है | दल्लीराजहरा में मेन रोड चिखलाकसा, कॉलेज रोड वार्ड क्र 07, वार्ड क्र 26 अनिल प्रिटिंग प्रेस के पीछे और कुसुमकसा में हुए चोरी के उपरान्त पुलिस आरोपियों पर नजर रखे हुए थी और संदेहियों से पूछताछ की जा रही थी | इन चारों स्थानों पर हुए चोरी में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 02 नग सोने के कंगन, 15000 नकदी और 03 मोबाइल जब्त किया गया है |
चोरी की विस्तृत जानकारी अलग अलग प्रकरणों के आधार पर –

प्रकरण 01 – मेन रोड चिखलाकसा
अजय कुमार कुकरेजा पिता कन्हैया लाल कुकरेजा उम्र 43 साल साकिन वार्ड न. 02 मेन रोड चिखलाकसा थाना राजहरा में थाना आकर रिपोर्ट दर्ज काराया कि दिनांक 11.12.2020 के रात्रि 08:30 से 14.12.2020 के 22:30 बजे के मध्य अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के घर का दरपाजा का ताला तोड कर आलमारी में रखे 01 जोडी सोने का कंगन एवं नगदी रकम 21000 रू कुल कीमती 90,000 रू की चोरी कर ले गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में , नगर पुलिस अधीक्षक अब्दुल अलीम खान के निर्देशन में निरीक्षक टी.एस पटटावी , महिला प्रधान आरक्षक लता तिवारी, आरक्षक दीपक वानखेडे, थामसन पीटर, श्यामाचरण, कोमल साहू ,ओम प्रकाश साहू के टीम द्वारा लगातार संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी। कि इस दौरान संदेही आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया आरोपी से चोरी की मशरूका 02 नग सोने का कंगन एवं नगदी रकम 15000 रू की जप्ती की गई है।
प्रकरण 02 – कॉलेज रोड वार्ड क्र 07
कॉलेज रोड वार्ड 07 राजहरा का मोबाईल किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर दिनांक 13.11.2020 को अपराध दर्ज किया गया जिसमे एक बालक से मोबाईल जप्त किया गया।

प्रकरण 03 – वार्ड न. 26 अनिल प्रेस के पीछे
वार्ड क्र 26 अनिल प्रेस के पीछे की घटना है जो कि भुपेन्द्र साहू पिता गुलाब राम साहू उम्र 23 साल वार्ड न. 26 अनिल प्रेस के पीछे राजहरा में दिनाक 15.10.2020 की रात्रि घर मे मोबाईल जिसकी किईमत 10990/- रू को चार्ज में लगाया था जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी | पुलिस द्वारा नवापारा राजिम जाने पर संदेह के आधार पर पूछताछ में किशन गिलहरे पिता सुखेलाल गिलहरे उम्र 35 साल के पास से विवो का मोबाइल जब्त किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया |

प्रकरण 04 – कुसुमकसा
यह घटना कुसुमकसा की है जिसमे विनोद कुमार पिता रजनू राम धनकर उम्र 23 साल साकिन ग्राम कुसूमकसा के अनिल जेठवानी फुटस हाउस दुकान में चर्जिग में लगाया जिसे कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले जाने की राजहरा थाने में रिपोर्ट लिखाई गई थी जिसके पश्चात् जांच पड़ताल करने पर ग्राम पथराटोला में रूपेश गोरे पिता हन्सु गोरे उम्र 24 साल चोरी के मोबाईल के साथ दिनांक 13.12.2020 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी भवन, बाउंड्रीवाल व शौचालय का निर्माण पंचायत सचिव के द्वारा करवाया गया
जगदलपुर। जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम पंचायत नदीसागर जरईगुड़ापारा में दो नवीन आंगनबाड़ी भवन, बाउंड्रीवाल व बड़े चकवा ओडारमुडी में 90 शौचालय का निर्माण पंचायत सचिव के द्वारा करवाया गया। इन दोनों कार्य मजदूरों का लगभग 3 लाख 34 हजार रुपए का भुगतान 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी पंचायत सचिव पवन बघेल द्वारा नहीं कराया गया है।
मजदूर बुधराम पिता जयमन सहित 27 मजदूरों ने बताया कि ग्राम पंचायत नदीसागर व दो नवीन आंगनबाड़ी भवन-बाउंड्रीवाल का बकाया भुगतान 1 लाख 45 हजार रुपये व ग्राम पंचायत बड़े चकवा में 90 शौचालय का बकाया भुगतान 1 लाख 89 हजार 250 रुपये पंचायत सचिव पवन बघेल निवासी ग्राम पंचायत बोड़नपाल जिला बस्तर के द्वारा 17 जुलाई 2017 से लेकर 12 अक्टूबर 2018 तक का निर्माण कार्य कराया गया था। इस कार्य में लगे मजदूरों द्वारा सचिव से पैसे की मांग करने पर सचिव द्वारा उन्हें शासन से पैसा प्राप्त नहीं होने की बात कही जाती है । 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक सचिव द्वारा इन मजदूरों को बकाया राशि की भुगतान नहीं की गई है। मजदूरों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान उनके पास कोई काम नहीं था और पैसे की भारी दिक्कतों का सामना उन्हें करना पड़ा, किंतु हजारों बार सचिव से निवेदन करने के बाद भी सचिव द्वारा उन्हें भुगतान नहीं किया गया। साथ ही मजदूरों ने बताया कि बताया कि वे मजदूरी भुगतान को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक संगठन से भी गुहार लगाए हैं।
बस्तर जनपद सीईओ जयभान सिंह राठौर से फोन पर सम्पर्क किया गया, किन्तु उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।
कोतवाली पुलिस द्वारा महिनो से फरार चोर पकड़ा गया, मोबाईल, मोटर सायकल एवं सायकल बरामद किया गया
जगदलपुर – कोतवाली पुलिस द्वारा महिनो से फरार चोर पकड़ा गया, मोबाईल, मोटर सायकल एवं सायकल बरामद किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में कोई अज्ञात चोर मोबाईल एवं हाथ घडी मोटर सायकल एवं सायकल में बंधी लोहे की जंजीर को काटकर चोरी किये जाने की सुचना मिली |
पुलिस थाना कोतवाली में माखन लाल देवनाथ ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 15/16.2020 के रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा घर के सामने खडी जंजीर चैन से बंधी मोटर सायकल एवं सायकल में बंधी लोहे की जंजीर को आरी पत्ती से कटा कर,चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध कमांक 546/2020 धारा 379 भादवि० दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस थाना कोतवाली में प्रदीप मालवीय ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.02.2020 के रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा घर का शटर उठाकर एवं दरवाजा का कुण्डी तोडकर घर में रखे 04 नग मोबाईल एवं हाथ घडी, नगदी रकम 1500/-रूपये लगभग को चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 98/2020 धारा 457,380 भादवि0 दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक, सउनि0 सतीश श्रीवास्तव, हमराह स्टाफ आर0क्रमांक-1129 भुपेन्द्र नेताम, आर0क0 1107 रामसिंह कश्यप, मआर0 1019 आमा रंजिता लकड़ा, सहायक आरक्षक विरेन्द्र पाण्डे के टीम द्वारा मामले के माल-मुलजिम पता तलाश हेतु टीम बनाकर शहर के संदिग्य व्यक्तियो/सजायाव चोर से सघन पुछताछ की गई जिस दौरान आज दिनांक 17.12.2020 को संदेहियो से पूछताछ करने पर घटना दिनांक के रात्रि में उक्त सामाग्रियों एवं नगदी रकम को घटनास्थल से चोरी करना स्वीकार किया।
जिले मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी गये सम्पत्ति को विधिवत् किशोर बालक के कब्जे से एक मोटर सायकल क्रमांक-CG.17.KA.2566 कीमती 13,000/-रूपये एवं हिरो लेडी बर्ड सायकल कीमती 1,000/- कीमती 14,000/-रूपये को विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपी रूपेश निषाद उर्फ सुरज पिता मणीशंकर उन 22 साल जाति केंवट निच0 प्रतापदेव वार्ड जगदलपुर के कब्जे से 01 नग सैमसंग मोबाईल 2. 01 नग वीवो मोबाईल 3. 01 नग एमआई0 रेडमी मोबाईल, कुल 03 नग मोबाईल कीमती व नगदी रकम 9,00/- रूप्या कीमती जुमला 24900/-रूपये को विधिवत् जप्त कर आरोपी रूपेश निषाद के विरूद्ध उपरोक्त अपराध धारा कारित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। किशोर वालक/आरोपी से बरामदः-1, एक मोटर सायकल क्रमांक-CG.17.KA.2566 कीमती 13,000/-रूपये एवं हिरो लेडी बर्ड सायकल कीमती 1,000/- जमला 14,000/-रूपये। 2. 01 नग सैमसंग मोबाईल 2. 01 नग वीवो मोबाईल 3. 01 नग एमआई0 रेडमी मोबाईल, कुल 03 नग मोबाईल कीमती व नगदी रकम 9,00/- रूप्या कीमती जुमला 24900/-रूपये।
नाम आरोपी:- 1. आरोपी रूपेश निषाद उर्फ सुरज पिता मणीशंकर उम्र 22 साल जाति केंवट निच0 प्रतापदेव वार्ड जगदलपुर।
जनपद पंचायत बकावण्ड के जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का आधारभूत प्रशिक्षण
जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का आधारभूत प्रशिक्षण जनपद पंचायत बकावण्ड के नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं सदस्यो का 3 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण ऑनलाईन वी सी मोड में कोविड -19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सम्पन किया गया । प्रशिक्षण का शुभारभ 14 दिसम्बर को जनपद पंचायत के ससाधन केन्द्र बकावण्ड में किया गया था उक्त प्रशिक्षण में 73 वा संविधान अधिनियम अध्यक्ष , उपाध्यक्ष के कार्य एवं शक्तिया जनपद की बैठक RTI एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का विस्तरीत जानकारी टाकुर प्यारे लाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमारा रायपुर के द्वारा CG SWAN के वी सी नेट के माध्यम से दी गई ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुखदेई बघेल, व जनपद उपाध्यक्ष रामानुज आचार्य एवं / जनपद सदस्य नंद किशोर नाग जगरनाथ सुर्यवंशी शोभामनी दास , कमल बघेल , प्रतिमा भारती , ललिता कश्यप , सत्यभामा कश्यप , किजेश्वरी बघेल , रिना बाकडे पुरन गोयल , गगा ठाकुर , नारायण बघेल , रखती पटेल तुलाराम भारती भोलाराम नाग , मौजूद थे । प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि साव की देख – रेख में सम्पादित किया गया ।
राजहरा प्रीमियर लीग खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में IPL की दर्ज पर रात्रि कालीन क्रिकेक टूनार्मेंट का आयोजन, जाने आज का मैच
दल्लीराजहरा – राजहरा प्रीमियर लीग खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में आईपीएल की दर्ज पर रात्रि कालीन क्रिकेक टूनार्मेंट का आयोजन किया जा रहा हैं जिसका शानदार कल दूसरा दिन था। कल का पहला मैच कॉर्न बाइट vs कमल मोटर्स के मध्य खेला गया। कमल मोटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया औऱ कॉर्न बाइट को बैटिंग के लिये आमंत्रित किया।
कॉर्न बाइट के पूरी टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 68 रन बनाए कॉर्न बाइट के तरफ से सबसे अधिक रन 14 रन सोहेल ने बनाये।।कमल मोटर्स ने 4 विकेट खोकर इस मैच को 7 वे ओवर में जीत दर्ज कर किया कमल मोटर्स की ओर से ओपनर बल्लेबाज प्रवीण ने सबसे अधिक 37 रन बनाए।

मैन आफ द मैच प्रवीण को दिया गया
कल का दूसरा मैच

JPL vs तुली हिटर्स के मध्य खेला गया
तुली हिटर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया और jpl को बैटिंग के लिये आमंत्रित किया |
Jpl ने निर्धारित 10 ओवरों में 111 रन बनाए
Jpl की ओर से आशीष जैन ने नाबाद 77 रन बनाए

तुली हिटर्स
52 रन रन ही बना पाए 10 ओवरों में
9 विकेट के नुकसान पे।।
मैन ऑफ द मैच आशीष जैन को दिया गया।
कल के पहले मैच के मुख्य अतिथि
शांति लाल जैन जी
अध्यक्ष राजहरा व्यपारी संघ
विशेष अतिथि
राजू सोनी जी
कोषाध्यक्ष राजहर व्यपारी संघ
कल के दोनों मैच के अम्पायर
नागेश्वर राव जी
विवेक मसीह जी
स्कोरर
सूरज दास जी
कॉमेंट्री
भूपेंद्र श्रीवास जी

आज का पहला मैच
सतलाल द विनर्स vs जैनम पायल लीडर
दूसरा मैच
अमरदीप केशरी रॉयल vs कमल मोटर्स
ऑरेंज केप की दौड़ में jpl टीम के आशीष जैन सबसे आगे है
वही पर्पल केप के लिये
Jpl के ही सेम सबसे आगे चल रहे हैं
दूसरे मैच में विशेष अतिथि के रूप में प्रशान्त बोकडे उपस्थित थे


