ग्राम पंचायत कुरंदी 1 और कुरंदी 2 में वृद्धा पेंशन हितग्राहियों के बैंक खातों में गड़बड़ी के कारण पेंशन लेने में समस्या आ रही थी। जिसके बाद जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बैंक सखी के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों में पहुंच कर पेंशन का वितरण करवाया साथ ही कुछ हितग्राहियों के खातों में तकनीकी त्रुटियां आ रही थी उसे दूर करने हेतु हितग्राहियों के साथ खुद जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम ने बैंक जाकर त्रुटियों को सुधरवाया व पेंशन दिलाने में सहायता प्रदान की जिसके बाद ग्रामीणों ने जनपद अध्यक्ष पोयाम का आभार व्यक्त किया। पोयाम ने कहा की हर दो महीने में ग्राम पंचायतों में आ कर बैक सखी द्वारा पेंशन का वितरण किया जाएगा जिससे की हितग्राहियों को लंबी दूरी तय कर बैंक जाना ना पड़े। इस दौरान जनपद सदस्य इंदिरा राव,ग्राम पंचायतों के सरपंच,सचिव व पंचायत इंस्पेक्टर मौजूद रहे…
होलिका दहन विशेष – जाने शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि
होलिका दहन की पूजा का विशेष पौराणिक महत्व है. मान्यता है कि सच्चे मन अगर होलिका दहन की पूजा की जाती है, तो होलिका की अग्नि में सभी दुख जलकर खत्म हो जाते हैं. आइए जानते हैं होलिका दहन की पूजा में किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है.

होलिका दहन की आवश्यक पूजा सामग्री
- गाय के गोबर से बनी होलिका
- बताशे
- रोली
- साबुत मूंग
- गेंहू की बालियां
- साबुत हल्दी
- फूल
- कच्चा सूत
- जल का लोटा
- गुलाल
- मीठे पकवान या फल

होलिका दहन शुभ मुहूर्त
मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन हमेशा भद्रमुक्त पूर्णिमा पर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि भद्रकाल के दौरान होलिका दहन करना अशुभ है। होलिका दहन 17 मार्च 2022 को शुभ मुहूर्त रात में 9 बजकर 16 मिनट से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक ही रहेगा. ऐसे में होलिका दहन की पूजा के लिए सिर्फ 1 घंटे 10 मिनट का ही समय ही है.

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
होलिका दहन की पूजा विधि
होलिका दहन से पहले विधि-विधान के साथ होलिका की पूजा की जाती है. इस दिन सभी कार्यों को करने के बाद स्नान कर लें, इसके बाद होलिका पूजन वाले स्थान पर पूर्व दिशा में मुख करके बैठ जाएं। तथा गाय के गोबर से भगवान प्रहलाद और होलिका की प्रतिमा बनाएं और जल, रोली, अक्षत, फल, फूल, कच्चा सूत, गुड़, साबूत हल्दी, मूंग, गुलाल, बताशे और गेहूं की हरी बालियां एकत्रित कर होलिका की पूजा करें। होलिका की पूजा करने के बाद इसकी परिक्रमा करें। इस दिन भगवान नरसिंह की पूजा अर्चना का भी विधान है। सबसे पहले होलिका पर हल्दी. रोली और गुलाल से टीका लगाकर फूल, कच्चा सूत, बताशे, मीठी चीजें आदि चढ़ाई जाती हैं. इसके बाद होलिका के चारों ओर 7 बार परिक्रमा की जाती है. और फिर जल चढ़ाएं. मान्यता है कि दहन से पहले होलिका की पूजा बहुत शुभ फलदायी होती है. इससे आपके ग्रहदोष भी दूर होते हैं.

होलिका की राख से जुड़े उपाय
धूल की वंदना करनी चाहिए और होलिका विभूति को यानि होली की राख को धारण करना चाहिए। साथ ही मिट्टी से स्नान करने की भी परंपरा है।
– होली के दिन घर के आंगन में एक वर्गाकार आकृति बनाकर उसके मध्य में कामदेव की पूजा करनी चाहिए। प्रार्थना करते हुए कहना चाहिए- कामदेवता मुझपर प्रसन्न हों। साथ ही जितना हो सके ब्राह्मण आदि को दान करना चाहिए।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार होली जलाने के बाद इसकी राख को लाकर घर के आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। आग्नेय कोण को घर में अग्नि तत्व का सही स्थान माना जाता है और यहीं पर अपनी रसोई रखनी चाहिए।
मान्यता के अनुसार, इस दिशा में होली की राख रखने से व्यापार और व्यावसायिक जीवन में लाभ होता है और व्यक्ति उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शाला परिवार में धूम धाम से होली का पर्व मनाया गया
आज सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शाला परिवार में धूम धाम से होली का पर्व मनाया गया | इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य संजय बैस के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ और कार्यक्रम की अध्क्षयता डॉ भूपेंद्र मिश्रा जी ने किया | सर्व प्रथम माँ सरस्वती के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी | बच्चे अपने मस्ती में झूम कर रंग और गुलाल से खूब होली खेले | जनपद सदस्य संजय बैस ने शाला परिवार को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व अनेकता में एकता का संदेश देता है, आज होलिका दहन है और हम सबको इस पर्व पर सकंल्प लेना है कि हमे बुराई एवम अंहकार का दहन करना है, मैं आप सभी को होली पर्व की बधाई देता हूं |

हम आपस में मिल जुलकर होली का पर्व शांति के तरीके से मनाना है | इस कार्यक्रम में डॉ भूपेंद्र मिश्रा विद्यालय के प्रधानाचार्य एवम आचार्य दीदी जी उपस्तिथ रहे |


घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

संविधान के अनुच्छेद 21 व 25 का हवाला देकर आम आदमी पार्टी ने सर्व समूदाय के अंतिम संस्कार हेतु भूमि आरक्षित करने की उठाई मांग
आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर से की प्रत्येक पंचायत में अंतिम संस्कार के लिए भूमि आबंटन की मांग
प्रत्येक नागरिक को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का संवैधानिक अधिकार है, प्रत्येक समूदाय को पृथक पृथक भूखंडों का किया जाए आबंटन -तरुणा
संविधान पालन की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों का कर्तव्य : आम आदमी पार्टी
छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । आम आदमी पार्टी, बस्तर इकाई द्वारा संविधान के अनुच्छेद 21 एवं 25 अनुसार प्राण व दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण के साथ मृत्यु पश्चात मृत देह का सम्मान सहित अंतिम संस्कार का अधिकार के तहत ज़िले में निवासरत प्रत्येक समुदाय के लोगों के लिए प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में निर्बाध रूप से लोग अपने परिजनों व समाज के लोगों का अंतिम संस्कार कर सकें इसके लिए भूखंड आबंटन की मांग कलेक्टर से की है।
कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया गया हैकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 जिसमें प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण सहित अनुच्छेद 25 में अलग अलग धर्म समुदाय अनुसार प्रत्येक भारतीय नागरिक को सम्मान के साथ दैहिक स्वतंत्रता व उसके संरक्षण का अधिकार प्राप्त है।
ज्ञापन में परमानंद कटारा बनाम भारत संघ और अन्य के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के अधिकार को मान्यता दी गई थी इस बात का भी जिक्र किया गया है।
आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने मीडिया को जानकारी दी हैकि बस्तर ज़िले में धर्म का आड़ लेकर मृत्यु पश्चात मृत देह के सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार पर विभिन्न स्थानों पर वर्षो से विवाद होते आये हैं, जोकि सीधे तौर पर संविधान द्वारा प्राप्त अधिकारों का हनन है।
उन्होंने बताया कि बस्तर ज़िले में मसीही, इस्लाम व अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों परिवार नगरीय क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों में भी निवास करते हैं। नगरीय क्षेत्रों की बात छोड़कर देखा जाए तब ग्रामीण अंचलों में इन अल्पसंख्यक समुदायों के परिजनों के मृत्यु पश्चात सम्मान से अंतिम संस्कार करने के लिए सभी पंचायतों / प्रशासन द्वारा भूमि आबंटन नही किया गया है।
गौरतलब हो कि किसी व्यक्ति के मृत्यु पश्चात मृत देह को अधिक समय तक संरक्षित नही रखा जा सकता और ऐसी परिस्थितियों में संबन्धित परिवार के साथ अन्य समुदाय या पंचायत क्षेत्र में निवासरत अन्य लोगों के विरोध के कारण दुविधा की स्तिथि उत्पन्न होती है।
कलेक्टर का इस विषय पर ध्यानाकर्षण करते हुए आम आदमी पार्टी ने जगदलपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत जाटम के आश्रित गांव डोंगाम में पूर्व में सरकारी कार्यवाही उपरांत भी आज पर्यंत तक भूखंड का आबंटन मसीही समाज़ को नही होने की बात पर प्रकाश डालते कहा कि जब प्रशासन द्वारा ही संविधान में प्रदत्त अधिकारों का लाभ प्रत्येक नागरिक को समानता से नही दिलवाया जा रहा है तब यह संविधान का अपमान करना है।
उन्होंने कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में ग्राम पंचायत जाटम के आश्रित गांव डोंगाम सहित बस्तर ज़िले के समस्त ग्राम पंचायतों में ऐसी स्तिथी का प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल करते हुए सर्वे कराकर प्रत्येक पंचायत में सर्व धर्म के लिए पृथक पृथक भूखंडों का आबंटन कर सभी मृत देह को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का अधिकार दिलाने आदेशित करने का आग्रह किया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष तरुणा साबे के साथ महिला जिलाध्यक्ष आरती पटनायक, महिला जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष फूलमती कुड़ियाम, मोहसिन खान,जगरनाथ ,अमन बघेल,कमला साहू, ग्राम पंचायत जाटम से आम आदमी पार्टी युवा विंग के सदस्य जोशेफ कश्यप,विजय नाग व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।
संभागायुक्त धावड़े 24 मार्च को करेंगे राजस्व संबंधी विषयों पर परिचर्चा
जगदलपुर, 16 मार्च 2022 – राजस्व संबंधी विषयों के क्रियान्वयन और राजस्व न्यायालय में दर्ज प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के लिए बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े की अध्यक्षता में 24 मार्च को बस्तर संभाग के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और प्रभारी-नोडल अधिकारी एफआरए वन विभाग से परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। परिचर्चा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के कलेक्टोरेट के प्रेरणा हाल में आयोजित किया गया है। इस परिचर्चा और प्रशिक्षण कार्यक्रम में वनाधिकार मान्यता अधिनियम 2006 का क्रियान्वयन, सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र निराकृत-लंबित प्रकरणों पर चर्चा, गांव में स्थापित देवगुड़ियों के संधारण-संवर्धन तथा राजस्व अभिलेखों में दर्ज प्रकरण, राजस्व प्रकरणों की नामांतरण, बटवारा, सीमांकन व न्यायालयीन प्रकरणों पर संभागायुक्त द्वारा चर्चा की जाएगी।
नगरवासियों द्वारा किये गए चक्का जाम का जायजा लेने, एस.डी.एम पहुंचे घटनास्थल सुनी पीड़ितों की गुहार
नगरवासियों की इस समस्या का जल्द होगा निराकरण : एस.डी.एम
किरंदुल – किरंदुल में नगर वासियों द्वारा धूल से परेशान होकर अचानक किए गए आंदोलन की सूचना पाकर एसडीएम अरुण कुमार सोम आज दोपहर 2:00 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। घटना स्थलपर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल राजीव मोल, महिला फेडरेशन के अध्यक्ष कांता, भावना एवं पार्षद कीर्ति राणा उपस्थिति रह कर नगरवासियों की समस्या व घटनाक्रम का विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
एसडीएम साहब तत्काल एनएमडीसी परियोजना के अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाकर इस समस्या के संबंध में जानकारी ली। तत्पश्चात उन्होंने प्रबंधन को जल्द से जल्द इस समस्या से नगर वासियों को निजात दिलाने को कहा। जिसके लिए नगर वासियों एवं परियोजना प्रबंधक के बीच एक बैठक जल्द से जल्द करा कर समस्या का समाधान निकालने कि बात कही। विदित हो कि पिछले वर्ष भी फरवरी में इसी जगह पर ऐसा ही एक आंदोलन हुआ था। जिसमें परिजनों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि समस्या का निराकरण किया जाएगा। परंतु कुछ दिनों बाद समस्या जस की तस रही। इस पर एसडीएम अरुण कुमार सोम जी ने कहा की पूर्व की घटना की मुझे जानकारी नहीं है परंतु यह वाकई जन समस्या है। नागरिकों की तकलीफ को देखते हुए हमने जल्द से जल्द परियोजना प्रबंधन को पीड़ितों के साथ एक बैठक बुलाने को कहा है जिसमें इस समस्या का समाधान जरूर निकाला जाएगा। और हमारे नगर वासियों को जल्द ही इस धूल से निजात मिल पाएगी।
होली पूर्व बस्तर पुलिस एक्शन मोड में, अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
जगदलपुर – होली पर्व के पूर्व बस्तर पुलिस एक्शन मोड पर है. वहीँ, बेसिक पुलिसिंग अन्तर्गत शहर की शांति व्यवस्था हेतु लगातार ऐतिहातन कार्यवाही किया जा रहा है. इसी क्रम में आगामी 18 मार्च को होली त्यौहार के मद्देनजर निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण होली के उद्देश्य से जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारियों को बुनियादी पुलिस हेतु निर्देश दिया गया है.
अवैध शराब पर कार्यवाही:-
चौकी पखनार अन्तर्गत 02 आरोपियों सायतो गावडे पिता आयतु गावडे उम्र 30 निवासी ग्राम किलेपाल व सुनील गुप्ता पिता मदन प्रसाद गुप्ता निवासी कोडेनार के कब्जे से कुल 86 नग पौवा गोवा व्हिस्किी मात्रा 15.5 लीटर जिनकी कीमत 10,400/-रूपये है एवं नगद राशि 2230/-रूपये नगद जप्त किया गया है. इसके अतिरिक्त थाना परपा अन्तर्गत 01 सटोरिए भागेश कुमार जैन पिता शांतिलाल उम्र 37 वर्ष निवासी तेतरकुटी, जगदलपुर पर सट्टा की कार्यवाही किया गया है. जिसके कब्जे से नगद 850/-रूपये 01 मोबाईल, 01 मोटर सायकल और सट्टा पर्ची बरामद कर जप्त किया गया है. इसके अतिरिक्त थाना नगरनार अन्तर्गत 01 शराब तस्कर के कब्जे से 17 नग गोवा व्हिस्की मात्रा 3.5 लीटर बरामद कर आरोपी पिताम्बर नाग पिता पदमनाथ नाग निवासी चोकावाडा पर 34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है. इसके अलावा कोतवाली थाना अन्तर्गत आम जगह पर शराब सेवन करते पाये जाने से 08 आरोपियों पर 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है.
ओवर स्पीड, प्रेशर हार्न एवं फटाकेदार साईलेंसर बाईक पर कार्यवाही:-
जगदलपुर शहर अन्तर्गत मोटर सायकल जिनमें प्रेशर हार्न, फटाके वाले साईलेंसर, ओवर स्पीड पर, ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है. जिसमें 109 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के अन्तर्गत 34,000/-रूपये की चालानी कार्यवाही किया गया है.
शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही:-
आकस्मिक दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के दृष्टिकोण से आज ऐसे व्यक्ति जो शराब पीकर वाहन चला रहे है इन पर भी कार्यवाही की गई है जिसके अन्तर्गत जिले के सभी थाना/चैकियों के द्वारा कुल 18 वाहन चालको पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है.
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही:-
इसके अतिरिक्त ऐसे लोग जो होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित कर सकते है ऐसे लोगो को समझाईस दिया गया है एवं ऐसे व्यक्ति जो शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की प्रबल संभावना होने पर 30 अनावेदको के विरूद्ध धारा 151 द.प्र.स. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है.
स्थायी वारंटियो पर कार्यवाही:-
ऐसे अपराधी जो अपराध कारित कर लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी एवं स्थायी वारंटियो पर भी अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है इसके अन्तर्गत थाना कोतवाली में 01 स्थायी वारंटियो की धरपकड कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
युवा आयोग सदस्य के छोटे भाई सहित दर्जनों ने पहना भगवान गमछा, विधायक के साथ कई मामले में चल रही तनातन बीजापुर में नहीं है कांग्रेस में ऑल इज वेल
जगदलपुर। बीजापुर जिला जोकि कांग्रेस का सुरक्षित सीट माना जा रहा था किंतु अब बीजापुर में भी कांग्रेसियों में सिरफुटव्वल की स्थिति निर्मित हो गई है। विधायक विक्रम शाह मंडावी व योग आयोग के सदस्य अजय सिंह के बीच शीत युद्ध सोशल मीडिया में लगातार वायरल होते रहता है किंतु इस संदर्भ में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल नहीं बन पाने के कारण कांग्रेस को भारी नुकसान हो सकता है। छत्तीसगढ़ की भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने बीजापुर जिला में कांग्रेसियों की लड़ाई का फायदा उठाकर योग आयोग के सदस्य अजय सिंह के छोटे भाई संजय सिंह एवं उनके भांजे लव रायडू को भाजपा का सदस्यता दिला दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर खलबली मची हुई है क्योंकि इन दिनों कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है और इस अभियान के बीच में कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य यदि भाजपा में शामिल होते हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा नुकसान हो सकता है। इन लोगों ने पार्टी छोड़ी है उनकी भैरमगढ़ विकासखंड में काफी दखल है और वह जीत हार का समीकरण बदलने का माद्दा रखते हैं जिसमें योगायोग सदस्य अजय सिंह का भाई संजय सिंह की जमीनी स्तर पर अच्छी पकड़ है। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी में ठीक नहीं है वही भैरमगढ़ जैसे हालात पूरे विकासखंड में विधायक मंडावी की हठधर्मिता के कारण बनते जा रहा है। विधायक से नाराज चलने वालों में अन्य बड़े नेता भी हैं जो कि अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं और चुनाव पहुंचते-पहुंचते बड़ा ही फेरबदल भी हो सकता है।
जगदलपुर शहर आईटी सेल की हुई राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक, आईटी सेल व कांग्रेस संगठन की बारीकियों से करवाया गया अवगत
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा के निर्देश पर आईटी सेल जगदलपुर शहर की महत्त्वपूर्ण बैठक राजीव भवन जगदलपुर में आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रदेश महासचिव व बस्तर प्रभारी योगेश पानीग्राही उपस्थित हुए।
प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की आईटी सेल पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई है,जिसका मूल उद्देश्य कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर केंद्र सरकार से लड़ती है तो आईटी सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़ता है। इस पार्टी में जुड़ने का सौभाग्य मिल रहा है। सभी साथियों से अनुरोध है कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते। पानीग्राही ने कहा कि आईटी सेल सत्ता व संगठन के बीच सेतु का काम करता है जिसके माध्यम से व्यक्तिगत तौर पर पदाधिकारियों को अपनी पहचान दिलाता है जोकि यह जवाबदार संगठन है। जगदलपुर शहर अध्यक्ष आदर्श नायक ने कार्यकारिणी बनाने हेतु कुछ युवकों का नाम प्रस्तावित किया जिसे प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही की सहमति से लोकसभा अध्यक्ष आशिष मिश्रा को भेजा गया। शहर अध्यक्ष आदर्श नायक ने कहा कि यह समय तकनीकी का युवक है जिसके माध्यम से स्वयं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं, कांग्रेस पार्टी के क्रियाकलापों को फेसबुक ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में रख सकते हैं। इस दौरान आयुष मोहंती, जितेंद्र नाग, रचित नायक ,फैजान अली, एडविन मार्क, अनफाज खान, दीपांशु ठाकुर, जेकब दास, रोशन गुलाब, अमित नाग, सागर राव मौजूद रहे।
द कश्मीर फाईल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने भाजपा सदस्यों ने की मांग
रायपुर,16 मार्च । विधानसभा में आज भाजपा सदस्यों ने द कश्मीर फाईल्स फिल्म को छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री करने की मांग की।
शून्यकाल में आज नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने द कश्मीर फाईल्स फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को छत्तीसगढ़ की जनता भी देख सके इसके लिए राज्य सरकार को भी टैक्स में छूट देना चाहिए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर नेताप्रतिपक्ष से कहा कि हम टैक्स में छूट देने के लिए तैयार है और हम सभी एक साथ फिल्म को देखने भी जाएंगे लेकिन उससे उन्हें भारत सरकार से आग्रह करना चाहिए कि पूरे देश में छूट प्रदान करें ताकि पूरे देश की जनता इस फिल्म को देख सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि जीएसटी लागू है, टैक्स फ्री में आधा पैसा राज्य का और आधा भारत सरकार का होता है इसलिए पहले भारत सरकार को पूरे देश में इस फिल्म पर टैक्स में छूट देना चाहिए।


