डौंडी – तहसील मुख्यालय डौंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन, आरटीपीसीआर एवं ट्रू नॉट पध्दति से कोरोना जांच की जाती है किन्तु जांच में आने वाले मरीजों के लिए अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई है जैसे पीने का पानी, छाया की व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेंसिंग का किसी भी प्रकार से पालन नहीं कराया जा रहा है | इन सब अव्यवस्थाओं को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल डौंडी के अध्यक्ष मनीष झा द्वारा तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग की है |
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप ने कांग्रेस द्वारा गुलाब फूल दिए जाने के जवाब में कांग्रेस के नेताओं को करारा जवाब दिया है, जैकी ने कहा गुलाब के असली हकदार तो प्रदेस के मुखिया है जिनकी लपरवाही के चलते लगभग 2 लाख से ज्यादा वेक्सीन खराब हुई वेक्सीन के प्रति उतने जागरूक और उसे महत्वपूर्ण समझते तो लाखों लोगों के काम आने वाले उस जीवन रक्षक दवाई में इतनी लापरवाही नही करते, अब आई बात वेक्सीन के रेट की तो आपको इस पर विस्तार पूर्वक समझाना चाहूंगा केंद्र सरकार को जो को वेक्सीन का पहला प्राइस 150 रुपये सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा लगाया जा रहा है वो फ़िक्स रेट नही है बल्कि वह इंट्रोडक्यूटिव रेट है जो 10 करोड़ डॉज तक ही है,उसके बाद पुनः मूल्य समीक्षा केंद्र सरकार व सीरम के बीच होगा। जैकी ने कहा कि मोदी सरकार ने 3000 करोड़ रुपये एडवांस सीरम को दिया था जिसके कारण सीरम इस मूल्य पर केंद्र को वैक्सीन दे रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को पत्र लिख कर इस बात का आग्रह करना चाहिए कि वैक्सीन की बुकिंग में आप देर ना करें। छत्तीसगढ़ की जनता के हित में शीघ्र अति शीघ्र वैक्सीन खरीदी का ऑर्डर सीएम भूपेश बघेल दें।
देश के विभिन्न राज्य बिना राजनीति के अपने प्रदेश की जनता के लिए वैक्सीन बुक कर चुके हैं परंतु दुर्भग्यपूर्ण है कि छत्तीसगढ़ जैसा जनसंख्या के लिहाज से छोटा साधन संसाधन सम्पन्न राज्य जो बहुत बेहतर कर सकता है कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त कर सकता है परंतु कांग्रेस की राजनीति की भेंट चढ़ रहा है हर विषय में पिछड़ता जा रहा हैं। जैकी ने पुनः कांग्रेस के नेताओं से पूछा कि कांग्रेस के लापता सांसद के यहां गुलाब फूल भेजा गया या नहीं? कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी जी के पास जाएं फूल लेकर तो उन्हें याद दिलाएं की वे छत्तीसगढ़ से चुन कर भेजे गए हैं। यदि कांग्रेसियों की सोच सकारात्मक होती तो यह गुलाब प्रधानमंत्री जी को देकर वैक्सीन व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद के रूप में देते और एक गुलाब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देते ताकि क्रिकेट मैच जैसे गैर जरूरी आयोजन छत्तीसगढ़ में कराकर जनता की जान आफत में डालने जैसे गलती दोबारा न करे ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से पूछा हैं कि क्या मोदी जी द्वारा रियायती दर पर टीके छत्तीसगढ़ या अन्य राज्यों में नहीं लगवाए गए क्या? क्या 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को जो छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में रहते हैं को टीके का लाभ उनके घर के पास तक पहुंचा कर नहीं दिया गया क्या? सीएम भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने वैक्सीन नहीं लगवाया क्या? उन्होंने कहा कि केंद्र ने जो भी टीके खरीदे उन्हें राज्यों को ही दिया गया फिर आपदा में राजनीति क्यों? मोहन मरकाम जी यह बताएं कि केंद्र और राज्य को वे अलग अलग भौगोलिक इकाई मानते हैं क्या? उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग एक करोड़ लोगों के लिए टीके की आवश्यकता होगी जिसमें लगभग 420 करोड़ का खर्च आना है। बेहतर व्यवस्था की बात करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर शराब पर सेस लगाया गया जो लगभग 400 करोड़ होगा, डीएमएफ फण्ड, कैंपा फण्ड राहत कोष को जोड़ दें तो लगभग 2000 हजार करोड़ से अधिक राशि छत्तीसगढ़ सरकार के पास होने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए 400 करोड़ का वैक्सीन खरीदने में सांसें फूल रही है। बड़े बड़े राज्य अपनी जनता के लिए तत्परता दिखा रहे हैं परंतु छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता इसे भी राजनीति का विषय बना रहे हैं शायद दस जनपथ के इशारे का इंतजार कर रहे हैं।
दल्लीराजहरा :- जन स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व युवा नेता श्याम जायसवाल ने करोना वैक्सीन ज्यादा रेट पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को दिये जाने पर केंद्र सरकार की निदा की है। श्याम जायसवाल ने कहा कि आज पूरे देश मे करोना महामारी दिनप्रतिदिन विकराल रूप ले रही ऐसे में केंद्र सरकार को राज्यो की मदद कर देश की जनता को राहत देनी चाहिए परंतु ऐसा बिल्कुल भी नही हो रहा केंद्र सरकार व उनके नेता बंगाल चुनाव जीतने की रणनीति बनाने में व्यस्त है। हमारे प्रधानमंत्री सिर्फ मन की बात कर रहे जनता के मन की बात नही सुन रहे आम जनता बेहाल है। पर इन लोगो को कोई फर्क नही पड़ रहा श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 मई से 18 साल के ऊपर के लोगो को निःशुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुवात कर रही है। जिसके लिये हम छत्तीसगढ़ सरकार का आभार मानते है। परन्तु क्रेंद सरकार द्वारा राज्यो पर वैक्सीन के लिए 4 गुना अधिक दाम वसूलने करने से राज्यो की आर्थिक स्थिति खराब होगी अभी हमारे राज्य में करोना जैसे महामारी से लड़ने वैक्सीन के अलावा वेंटिलेटर बेड ,एम्बुलेंस, अतिरिक्त अस्पताल भवन, सिटी स्किन मशीन, ऑक्सीजन मशीन आदि उपकरणों की अत्याधिक आवश्यकता है।
क्या केंद्र सरकार नही चाहता कि छत्तीसगढ़ में ये सब सुविधा आये। और यहाँ की जनता करोना से जंग जीते जब केंद्र सरकार को एक वैक्सीन 150 रुपये में मिल रहा है। तो हमारे छत्तीसगढ़ को 400 व 600 में क्यों दिया जा रहा छत्तीसगढ़ को भी 150 रुपये में दिये जाने की मांग केंद्र सरकार से श्याम जायसवाल ने की है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 18 से ऊपर वाले लगभग 1.6 करोड़ लोगो को वैक्सीन लगना है। 400/- से 600/- रुपये के हिसाब से लगभग 8 से 10 अरब रुपये छत्तीसगढ़ सरकार को देना पड़ेगा। जबकि 150/- के हिसाब से 2.5 अरब के अंदर ही ये वैक्सीन आ जाती हमारे राज्य का 6 से 8 अरब रुपये बचता जिससे अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को आपूर्ति छत्तीसगढ़ सरकार करती। आखिर केंद्र सरकार ऐसा कैसे कर सकती है। कोई सरकार इतना सवेदनहीन कैसे हो सकता है। श्याम जायसवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुवे केंद्र सरकार से सवाल किया है। कि किसने और कैसे 3 से 4 गुना अधिक रेट निर्धारित करने का अधिकार भारत बायोटेक व सीरम इंस्टीट्यूट कंपनी को दिया है। क्या इन संस्थानों को टिके के बदले मिलने वालो पैसों में प्रधानमंत्री व केंद्र के मंत्रियों का कमीशन शामिल है..? केंद्रीय नेताओं को जनता को जवाब देना होगा क्योंकि लोकतंत्र में जनता मालिक है। और सरकारे हमारी नौकर है। और नौकरों को मालिक को हिसाब देना ही होगा।
छत्तीसगढ़ / दरअसल बालोद जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रतीराम कोसमा ने आज ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कोरोना वैश्विक महामारी में सांसद मोहन मंडावी की सक्रियता पर सवाल उठाया था। जिसपर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन जी ने महामंत्री रतीराम कोसमा पर पलटवार कर प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जैन जी ने पलटवार करते हुए कहाँ की कांग्रेस नेता रतिराम कोसमा द्वारा सांसद मोहन मंडावी जी के लापता होने की बात कहते हुवे सांसद की सक्रियता पर सवाल उठा रहे जिसे देख ऐसा लगता है कि वे कोरोना काल की इस संकट घड़ी में दलगत बयान जारी कर ओछी राजनीति कर रहें है। जैन ने आगे लिखा कि श्री कोसमा जी को जानकारी का आभाव है। या तो फिर सांसद जी पर टिपण्णी कर कांग्रेस पार्टी में व कांग्रेस के आलानेताओं के आगे अपना नंबर बढ़ाने के लिए उन्होंने ऐसे ओछी राजनीति का सहारा ले रहें है।कोसमा जी को बताना चाहूंगा कि जबसे यह संक्रमण आया है। तब से लेकर अब तक सांसद निधि से लगभग 10 करोड़ रुपए आम जनता के टीका के लिए व 1 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में देने के साथ साथ प्रति माह कई महीनों से लेकर अब तक 60000 रुपए की राशि भी सांसद मोहन मंडावी जी लोगो के स्वास्थ्य के उपकरणों के लिए देते आ रहे है। रही बात सक्रियता की तो क्षेत्र में उनका अब तक दौरा लगातार जारी है।
कल भी शिकायत मिलने पर जिले के गुरूर विकासखंड में उन्होंने कोविड़ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। व सक्षम अधिकारियों के साथ विश्राम गृह में बैठक कर व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ साथ जरूरी निर्देश दिए। यही नहीं लगातार आम जनता भी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दूरभाष के माध्यम से सुबह से लेकर देर रात तक सीधे संपर्क करते है। जनता को होने वाली समस्या से निजात दिलाने व जिले में कोविड सेंटरों की स्थापना और व्यवस्था के लिए श्री सांसद जी लगातार कलेक्टर और जिला स्वास्थ्य अधिकारी से बात कर आम जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए लगातार प्रयासरत है।कांग्रेस के महामंत्री रतिराम कोसमा को यह मालूम नहीं है कि यह विधायक नहीं, सांसद है और और इसमें 8 विधानसभा सीटें नगर पालिका नगर निगम और 3900 गांव आते है और 6 महीने देश के कानून बनाने के लिए उनको दिल्ली में रहना पड़ता है और 6 महीने के बाद जब भी वे अपने क्षेत्र में आते ही जगहों का दौरा किया है और यह जनता जानती है और आप से सांसद जी को प्रमाण पत्र लें की जरूरत नहीं है जनता देख रही है कि आपके जो कांग्रेस के सांसद, विधायक और मंत्री हैं वे किस स्थिति में है कहां दौरा कर रहे हैं कहां नहीं।
माननीय सांसद ने जिस सक्रियता के साथ कांकेर लोकसभा के साथ साथ तीनों जिले में जो सक्रियता बनाई है विकास कार्य किए हैं और लगातार इस कोरोना काल में सारी बातों को लेकर के सभी कलेक्टरों से सभी जिले के जिला चिकित्सा अधिकारी से लगातार संपर्क करके सारी बातों को क्षेत्र की जनता की बातों को कलेक्टर महोदय के माध्यम से कर रहे हैं साथ ही साथ इस महामारी में उन्होंने लगातार अपनी निधि को भारतीय जनता पार्टी के सांसद होने के नाते कांकेर लोकसभा और स्वास्थ्य विभाग में लगाया है और Rs 70000 स्वास्थ्य विभाग को दे रहे हैं और जरूरत पड़ने पर जैसी मांग होगी माननीय सांसद जी देंगे और जिस सक्रियता के साथ क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं आपको यदि मालूम नहीं हो तो माननीय सांसद जी का दौरा कार्यक्रम उनके फोटोग्राफ जनता के द्वारा जो उनका कार्यक्रम है वह भेजता हूं एक तरफ सांसद जी विधानसभा में दौरा कर रहे हैं और आप के विधायक और मंत्री बालोद जिला के तीनों को मिला ले तो उससे ज्यादा काम तो सांसद जी कर रहे है उन्होंने केंद्र से स्वीकृति लेकर के केंद्रीय विद्यालय खुलवाए , रेलवे में करोड़ों रुपए का काम करवाया साथ ही साथ बिजली पानी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत करोड़ों अरबों रुपए का काम करवाया है झूठी बात ना करें और आम जनता देख रही है आपसे प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है वह तो आने वाले समय में बताएंगे कि माननीय सांसद जी ने क्या काम किया है और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा में जीता करके भेजेंगे आपके तीनों विधायक निस्क्रिय हैं आने वाले समय में पता चल जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
बिलासपुर निवासी मार्सल आर्ट्स के ग्राण्डमास्टर दिलीप कुमार एम. का 7th Degree Black Belt में प्रमोशन हुआ है। यह प्रमोशन All India Shaolin Kungfu Belt Grading Test में प्रदर्शन के आधार पर 25 अप्रैल 2021 को मिली है। उल्लेखनीय है कि श्री दिलीप कुमार ने हाल ही में मास्टर केशव कराटे अकादेमी, तेलंगाना द्वारा दिनांक 02 अप्रैल 2021 से 05 अप्रैल 2021 को हुए 1st इंटरनेशनल ऑनलाइन eKATA चैंपियनशिप 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हिये गोल्ड कैटेगरी में चैंपियनशिप प्राप्त किया है। दिलीप कुमार इस चेम्पियनशिप और 7th डाउन ब्लेक बेल्ट प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के ग्राण्डमास्टर ऑफ मार्सल आर्ट्स हैं। दिलीप कुमार छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे मार्सल आर्ट्स के ग्राण्ड मास्टर हैं जिन्होंने 7th डाउन ब्लेक बेल्ट हासिल किया है।
वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के इस दौर में जहां लोग अपने घरों में रहकर अपनी तथा अपने परिजनों की सेहत की सलामती की कवायद में लगे हुए हैं ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर में भी बस्तर से एक जनप्रतिनिधि ऐसा है जो लगातार कोविड-19 से जूझ रहे बस्तर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है जी हां हम बात कर रहे हैं #बस्तरसांसददीपकबैज की… जिनके लगातार किए जा रहे प्रयासों से बस्तर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के अलावा महारानी अस्पताल, कोविड-19 अस्पताल धरमपुरा तथा संभाग के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों की व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त की जा रही है सांसद महोदय इन दिनों अपनी पूरी टीम के साथ पूरी मुस्तैदी से अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 मरीजों की सेवा कार्य में लगे हुए हैं संभवतः बस्तर सांसद बस्तर क्षेत्र के ऐसे पहले जनप्रतिनिधि होंगे जिन्होंने अपना और अपनी टीम का नंबर सार्वजनिक कर पूरे संभाग भर के होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है |
बस्तर सांसद के इन प्रयासों की सर्वत्र सराहना हो रही है तथा सांसद महोदय के पहल के बाद वैश्विक महामारी के इस चुनौतीपूर्ण दौर में कोविड-19 महामारी से जूझ रहे मरीजों के अंदर नव ऊर्जा का संचार हो रहा है तथा उनके अंदर अब इस महामारी से उभरने की उम्मीदें जाग उठी हैं सांसद महोदय ने एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आज ही कोविड-19 अस्पताल धरमपुरा के मरीजों और उनके परिजनों की मांग पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी अधिकारी जी.आर. मरकाम को अस्पताल की व्यवस्था सुधारने तथा किसी भी परिस्थिति में मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो ऐसा कहकर आवश्यक कार्रवाई करने दिशा-निर्देश दिए… बस्तर सांसद के इन प्रयासों की क्षेत्र में लगातार चर्चा हो रही है तथा ऐसे ओजस्वी जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास से क्षेत्र की जनता को पूर्ण विश्वास हो चला है कि बहुत जल्द ही बस्तर संभाग इस वैश्विक महामारी से उभर जाएगा।
नारायणपुर जिले के नगरपालिका के महावीर मंदिर वार्ड क्र.08 के युवा पार्षद रोशन गोलछा ने अपना वादा पूरा करते हुए पांचवा कन्यादान स्वरूप अपने वार्ड की सौ. ममता नाग की शादी पर 11,000 रुपये का चेक, मास्क व सैनेटाईजर देकर वधु को दीर्घआयु एवं समृद्ध व खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले में लागू धारा 144 व लाॅकडाऊन को मद्देनजर रखते हुए परिजनों को समझाईश व कोरोना संक्रमण के प्रति एहतियात बरतने को कहा व शासन द्वारा प्राप्त शादी के आदेश का पालन करने का दिशा निर्देश भी दिया|
इस दौरान कन्या के परिवार के सभी लोगो ने युवा पार्षद की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया और निरन्तर वार्डवासियों के छोटी से छोटी समस्याओ को दूर करने की पहल करने की भी तारीफ करते हुए कहा कि आप ने चुनाव के दौरान जो वादे हम वार्डवासियों से किये वो वादे पार्षद बनने के बाद से करते आ रहे है जो कि सभी पार्षदों के लिये एक मिशाल है ।
पार्षद रोशन गोलछा का कहना है कि नगरपालिका वार्ड पार्षद के चुनावी जन घोषणा पत्र अनुसार महावीर मंदिर वार्ड के प्रत्येक घर की बेटियों की शादी पर कन्यादान स्वरूप Rs 11000 देने का वादा किया था । जो पार्षद बनने के बाद वार्ड की पुत्री सौ का.ममता के विवाह पर उनके घर जाकर देने का अवसर मिला और विवाह में शामिल होकर विवाहित जीवन की शुभकामनाएं दी साथ ही उपस्थित सभी परिजनों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ|
मैं अपने वार्ड के लिए हमेशा तत्पर रहकर कुछ अलग और नया करने का सोच के साथ ही कार्य कर रहा हूं इसमें सभी वार्ड वासियों का भी आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है और आगे भी कार्य करते रहूंगा । मैने जिस सोच के साथ वार्ड पार्षद बनने की सोची थी उसे धीरे धीरे पूर्ण करने का प्रयास कर रहा हु।
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। अभी देश में 45 साल से अधिक उम्र को लोगों को वैक्सीन लग रही है। वार्ड नं 09 में कोरोना वैक्सीन के लिये 18 वर्ष से अधिक आयु वाले का सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया । वार्ड पार्षद श्रुति यादव द्वारा सर्वे कार्य के साथ लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया गया । इस कार्य मे आंगनबाडी मैडम मनीषा पटेल ,सहायिका रेखा सोनटके उपस्थित थी ।
आज नगर पंचायत डौंडीलोहारा में कोरोनावायरस का टीकाकरण अभियान के लिए लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषिकेश तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनिष गायकवाड़, नायब तहसीलदार राजश्री पाण्डेय , वार्ड 15 के पार्षद अनिता साहू उप अभियंता भानु प्रकाश घोष, वार्ड 2 शोभा राजपूत पार्षद झुमुकलाल कोस्मा, वार्ड नं 9 शुभद्रा टांडेकर वार्ड 10 और पिस्दा पटवारी एवं नगर पंचायत डौंडीलोहारा कर्मचारी पंकज चंद्राकर,भानु पटेल,अनुज सिंन्हा,रामगुलाल सिंन्हा, महेंद्र बघेल, नरेन्द्र ठाकुर सहित शासन प्रशासन कि संयुक्त टीम ने आम नागरिकों के बीच जाकर नगर के वार्ड क्रमांक 9,10,11,14,15 में कोरोनावायरस महमरी संकट से सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई और टीकाकरण वैक्सीन लगाने के लिए समझाते हुए जनमानस
प्रेरित करते हुए तत्काल शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में कोरोनावायरस महमरी संक्रमण सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगाया गया जिसमें लोगों के व जनमानस में फैले अफवाहों को दूर कर जनता के बीच शासन प्रशासन के माध्यम से जागरूकता लाने का सफल प्रयास किया गया इसके लिए लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने प्रशासन को बधाई देते हुए कहा हमारे लिए आम नागरिकों का स्वास्थ्य हित सर्वोपरि है इसमें समझोता कि कोई गुंजाइश नहीं है जिसमें तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपना जान जोखिम में डालकर निष्ठा पूर्वक कार्य का आम नागरिकों के स्वास्थ्य हित में काम कर रहे हैं ।इस लिए आम जनता से नगर पंचायत डौंडीलोहारा परिवार कि ओर से करती हूं अपील कि कोई भी गलत जानकारी व अफवाहों से बचने का प्रयास करें और लोगों को अच्छे संदेश देने के लिए एक दुसरे को प्रेरित करें।
दल्लीराजहरा – नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी लोढ़ा परिवार जिसमे दिलीप लोढ़ा, रेशमा लोढ़ा एवं वैभव लोढ़ा ने अपने माता-पिता की स्मृति में शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल जिनके द्वारा जन सेवा का कार्य कई वर्षों से किया जाता है उक्त अस्पताल में मरीजों कि संख्या भी अधिक रहती है कोरोना के समय में उक्त हॉस्पिटल सेवा कार्य में जुटा हुआ है एवं मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो पाए इसके लिए लोढ़ा परिवार द्वारा अपने पिता मिश्रीलाल जी लोढ़ा के नाम से ऑक्सीजन प्लांट प्रारंभ करने में लगने वाली राशि देने की घोषणा की । इस नेक कार्य से शहर के नागरिक एवं जनता द्वारा लोढ़ा परिवार की इस सहरानीय पहल पर भूरी भूरी प्रशसा की ।
स्थानीय शहीद अस्पताल के चिकित्सा प्रमुख डॉ. शैवाल जाना ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट लगाने में लगभग 20 लाख का खर्च आता है। फंड की कमी के कारण अब तक ऑक्सीजन बाहर से मंगाया जाता था एवं कोरोना काल में मरीजों कि संख्या बढ़ने के कारण रोजाना 8 सिलेंडर कि खपत होती थी जिसकी व्यवस्था के लिए अस्पताल प्रबंधन को भिलाई और रायपुर पर आश्रित रहना पड़ता था | देश भर में ऑक्सीजन कि किल्लत को देखते हुए ऑक्सीजन कंपनियों ने भी रेट बढ़ा दिए थे चूँकि शहीद अस्पताल गरीब एवं श्रमिक वर्ग के लिए बनाया गया था जहाँ पर बहुत ही कम राशि पर मरीजों का इलाज किया जाता है | इस कारण प्लांट को लगाने के लिए इतनी बड़ी राशि नहीं इकठ्ठा हो पा रही थी | डॉ पीडी लालवानी ने इसकी चर्चा समाजसेवी व अपने मित्र दिलीप लोढ़ा से की। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट लगाने अस्पताल प्रबंधन को चेक के माध्यम से राशि प्रदान कर जनहित एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार के लिए सेवा का कार्य किया और यह बताया कि मई के अंत तक प्लांट लग जाएगा।
डॉ.शैवाल जाना. डॉ. लालवानी, डॉ. दीपांकर सेन गुप्ता, डॉ. अमित बसु डॉ. कुंडू छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष गणेश राम चौधरी व छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष जनकलाल ठाकुर आदि ने दिलीप रेशमा लोढ़ा के प्रति आभार जताया है |
विभिन्न संगठनों द्वारा भी लोढ़ा परिवार के सम्मान किया जिसमे दल्लीराजहरा के मूर्तिपूजक संघ एवं गौरव संघ एवं महावीर सेवा समिति श्री मिश्रीलाल जी लोढा के सुपुत्र दिलीप जी लोढा एवं सुपौत्र वैभव जी लोढा द्वारा पिता श्री संघ महामना मिश्रीलाल जी मातु श्रीमति मुमोदेवी एवं पुत्र नीलम की स्मृति मे शहीद हास्पिटल मे आक्सीजन प्लांट लगाने हेतु 2000000 (बीस लाख) रुपये सहर्ष प्रदान किया | उनके सुकृत अनुमोदनार्थ श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघके अध्यक्ष श्री प्रदीप लोढा सचिव नितिन बोथरा दल्लीराजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री शांतिलाल लोढा एवं वरिष्ठ सदस्य श्री निहाल बैद प्रकाश गोगड सुरेश कोचर प्रमोद कोचर द्वारा बहुमान किया गया एवं डौण्डी लोहारा जैन संघ के मैनेजिंग ट्रस्टी राजेन्द्र पारख द्वारा बधाई संदेश प्रेषित किया गया |