चिखलाकसा अवैध प्लॉटिंग के लिए लोग हरे-भरे वृक्षों की कटाई कर रहे है और फिर वहां पर पौधे लगाने की सुध भूल जाते हैं जिसका खामियाजा आसपास रहने वालों को भुगतना पड़ता है।
चिखलाकसा में अखिलेश जैन द्वारा वार्ड नंबर 10 सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों के मकान के पीछे की भूमि पर लगे वृक्ष कई साल पुराने फलदार आम नीम करण के पेड़ों को जेसीबी मशीन द्वारा उखाड़ कर फेंका गया अखिलेश जैन द्वारा अतिक्रमण कर अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है जिसे रुकवाने के लिए तत्काल नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम ने एसडीएम को जानकारी देकर घटनास्थल पर पटवारी व फॉरेस्ट के कर्मचारी पहुंचकर पंचनामा बनाकर अपराध कायम किया |
शहर कस्बों के इर्द-गिर्द हरे-भरे पेड़ों को काटकर प्लाटिंग कर दी गई है। जिस कारण पर्यावरण में जहर घुलता जा रहा है। ऐसे में जहां प्राणवायु कही जाने वाले ऑक्सीजन की कमी होने लगी है। वहीं मौसम का चक्र भी बिगड़ता जा रहा है। बिगड़ते वायुमंडल के चलते सांस, संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियां पैदा हो रही हैं। यह पर्यावरण की दृष्टि से बेहद चिंतनीय है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
विगत दिनों भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदानों में कार्यरत बीएमएस, एटक और इंटुक से सम्बद्ध श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक कार्मिक खदान मुख्यालय एवं महाप्रबंधक औद्योगिक सम्बन्ध से मुलाकात की और दिनांक 06.01.2022 को बीएसपी प्रबंधन के साथ किये गए समझौते पर अब तक प्रबंधन द्वारा किये गए पहल पर विस्तृत चर्चा की। इसकी जानकारी देते हुए बीएमएस से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष एमपीसिंह ने बताया कि दिनांक 21.01.2022 को तीनों श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस्पात भवन में अधिकारीयों से मिलकर समझौते में उल्लेखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस सम्बन्ध में बिंदुवार जानकारी देते हुए बताया गया कि दासा के 8% और 10% राशि के विवाद पर स्थानीय प्रबंधन ने निगमित कार्यालय को सूचित कर दिया है और चर्चा भी की है जिसपर निगमित कार्यालय द्वारा इसे सम्बंधित मंत्रालय में भेजकर निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। जहाँ तक वर्ष 2012 में हुए वेतन समझौते के बाद के दासा एरियर्स की बात है तो प्रबंधन का यह कहना था कि आरएमडी के खदानों में दिए गए एरियर्स को काट लिया गया है ऐसे में राजहरा खदान के कर्मियों को उसका भुगतान नहीं किया जा सकता है जिसपर सभी श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने विरोध करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की पुख्ता जानकारी है कि उक्त राशि को नहीं काटा गया है और अगर प्रबंधन के कहेनुसार काटा गया है तो प्रबंधन उसका साक्ष्य पेश करें। इसके अलावा श्रम संगठन के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि अगर वर्ष 2012 के वेतन समझौते के बाद निगमित कार्यालय द्वारा मेट्रो शहर के कर्मियों को नए वेतनमान के आधार पर माकन किराया भत्ता और उसका एरियर्स दिया जा सकता है तो खदान कर्मियों को दासा का एरियर्स क्यों नहीं दिया जा सकता है? इसपर प्रबंधन पक्ष ने ऐसा कोई आदेश होने से इंकार किया तब भा.म.सं. के प्रतिनिधियों ने उक्त आदेश की प्रतिलिपि प्रबंधन को दिया जिसे देखकर उन्होंने इसपर पुनः निगमित कार्यालय से चर्चा कर निर्णय लेने की बात कही। इसी आधार पर वर्ष 2017 के दासा राशि के एरियर्स भुगतान हेतु प्रबंधन द्वारा बात कही गयी।
ठेका श्रमिकों के खदान भत्ते एवं मेडिकल सुविधा के सम्बन्ध में प्रबंधन ने यह जानकारी दी कि कमिटी द्वारा रिपोर्ट सौंप दी गयी है और शीघ्र ही इसपर समुचित निर्णय और अनुमोदन लेकर समझौते में उल्लेखित समय सीमा अर्थात 01.04.2022 से लागू करने हेतु प्रबंधन प्रतिबद्ध है और अपने तरफ से पूरा प्रयास कर रहा है। प्रबंधन के इस बात पर तीनों श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि अगर प्रबंधन ठेका श्रमिकों को सीटू और सीएमएसएस के द्वारा प्रस्तावित 25% राशि को खदान भत्ते के रूप में देता है तो तीनों श्रम संगठन को यह मान्य नहीं होगा क्योंकि इससे सभी श्रमिकों को न केवल नुकसान होगा बल्कि कर्मियों के बीच भी एक वैमानायस्ता की दीवार खड़ी हो जावेगी जो की किसी भी दृष्टिकोण से कंपनी और श्रमिकों दोनों के लिए हितकर नहीं होगा। अतः तीनों श्रम संगठन ठेका श्रम संगठन सभी ठेका श्रमिकों के लिए सामान रूप से रूपए 150/- प्रति दिन के हिसाब खदान भत्ता देने की अपने मांग और किये गए समझौते पर यथावत कायम हैं और उससे कम देने पर कड़े कदम उठाने हेतु बाध्य होंगे जिसके लिए जिम्मेदार प्रबंधन ही होगा। जहाँ तक ठेका श्रमिकों और उनके आश्रितों को मेडिकल सुविधा देने की बात है तो इसपर प्रबंधन पक्ष ने अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि कमिटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है और इसपर भी जल्द ही निर्णय ले लिया जावेगा। इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेने से पूर्व सभी श्रम संगठनों एवं आवश्यकता पड़ने पर ठेकेदारों से भी चर्चा की जावेगी। श्रम संगठन के प्रतिनिधियों के तरफ से यह भी कहा गया कि कुछ ठेके ऐसे हैं जो कि भिलाई से संचालित होते हैं लेकिन उक्त ठेके में कार्यरत श्रमिक खदानों में कार्य करते हैं जैसे कि सिक्योरिटी गार्ड आदि। ऐसे में प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा कि खदान भत्ता एवं मेडिकल सुविधा का लाभ ऐसे कर्मचारियों को भी मिले जिसपर प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि खदान क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी ठेका श्रमिकों को उक्त लाभ मिलेगा और कोई भी ठेका श्रमिक को इससे वंचित नहीं किया जावेगा। इसके उपरांत सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा समाप्त हुई। उक्त चर्चा में भा.म.सं. की तरफ से खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष केंद्रीय एमपीसिंह, महामंत्री उमेश मिश्रा, उप-महा सचिव लखनलाल चौधरी, नंदिनी शाखा के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, एटक की तरफ से एस.के.एम.एस के महामंत्री कवलजीत सिंह मान, इंटुक के तरफ से एमएमडब्लूयू के अध्यक्ष तिलकराम मानकर, कार्यालय सचिव दिनेश कुमार और इंटुक के प्रदेश संगठन सचिव अभय सिंह तथा प्रबंधन पक्ष के तरफ से महाप्रबंधक खदान मुख्यालय सूरज कुमार सोनी एवं महाप्रबंधक औद्योगिक सम्बन्ध विभाग जे.एन.ठाकुर उपस्थित रहे।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज रफ़्तार से कोरोना अपने लपेटे में ले रहा है |
दल्लीराजहरा वार्ड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मिले कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा 22 दिसम्बर को डौंडी ब्लॉक के ग्राम बेलोदा में फोटेस्ट बेस्ट हेंडी क्राफ्ट (बॉस प्रशिक्षण) कार्यक्रम दिनांक 07.01.2022 से 20.01.2022 तक कार्यक्रम चलाया जिसमे गाँव के करीब 14 महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण लिया गया जिसमें प्रशिक्षक के माध्यम से बॉस से बनाने वाले क़रीब 30 प्रकार की चीजो का प्रशिक्षण दिया गया जिसे सिखकर महिलाओं द्वारा अपने आजिविका चलाने के लिए आगे यह कार्य को करेंगे। कैसे कम लागत में कैसे अच्छी कमाई किया जा सकता है वो इस बांस प्रशिक्षण के माध्यम से पता चला बांस के द्वारा निर्मित वस्तुओ को मार्केट में बेचना का भी कार्य प्रशिक्षु के माध्यम से किया जाएगा। HDFC PARIVARTAN BANK व VRUTTI संस्था द्वारा प्रशिक्षण सम्बंधित सभी सामान उपलब्ध कराया गया जिसमें मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञान दास जी , एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाई जी,MIS प्रवीण साहू जी, व विलेज कॉर्डिनेटर दीपिका मसीह, देवेंद्र पटेल व किसान भाई उपस्थित थे।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
★ आज भी हम 40 के 40 एक साथ हैं, कहा संजय गांधी वार्ड के प्रभावित ने
★ अपनी पहचान छुपाकर कुछ लोग हमें तोड़ने की कोशिश ना करें – 40 पीड़ित परिवार
आज संजय गांधी वार्ड के 40 पीड़ित परिवार को एक प्रतिनिधिमंडल एसपी महोदय से मुलाकात कर अपनी पूरी व्यथा बताई एसपी साहब को उन्होंने शपथ पत्र की कॉपी भी सौंपी, और उन्होंने मई-जून 2020 से अब तक की पूरी घटना का वृतांत रखा !
पीड़ित महिलाओं के आंखों से आंसू छलक गए पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी बात रखते हुए सुभद्रा तांडी ने कहा कि वर्तमान में हम जहां रहते हैं वहां दरवाजा भी नहीं है, हमने अपने घर की आस को लेकर लोगों के घरों में बर्तन धोकर पैसे जमा कर, पार्षद महोदय को दिए, आज वही पार्षद,- पार्षद के पति और पार्षद के परिवार के लोग हमें जान से मारने की, वार्ड से निकालने की, किसी भी प्रकार की कार्य नहीं करने की धमकी दे रहे हैं, हमारे साथ तरह-तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं ! हमें पुलिस से संरक्षण की आवश्यकता है हमारे ऊपर किसी भी प्रकार का आपराधिक हमला भी हो सकता है |
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी की बातों को बहुत ही गंभीरता से सुना और सभी को आश्वस्त कर सब के आंसुओं को पोछने की बात कर सबके साथ में न्याय होने का आश्वासन दिया !
पीड़ितों ने कहा कि हमारे 40 के 40 पीड़ित सदस्य एक साथ हैं हम में से एक भी कोई नहीं हटा है सभी न्याय के लिए आपके पास आए हैं मीडिया को गलत जानकारी देकर हम लोगों को तोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है जांच और रिपोर्ट में जितनी देरी होगी हमें हर तरह से परेशान किया जाएगा पुलिस अधीक्षक में सभी का आश्वस्त कर न्याय होगा यह कहा, प्रतिनिधिमंडल में झरना बघेल सुभद्रा टांडी बाल मति बघेल, शिखा शाह राजकुमारी हरिजन अंदर जाकर मिले बाकी सब बाहर थे |
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के गोद में बसा है सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र नागलसर
मूलभूत सुविधाओं के सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल तक पहुंचने पर ग्रामीणों में है भारी उत्साह
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सूदूर वनांचल क्षेत्र नागलसर के सरपंच ,पंचायत, पंचायत प्रतिनिधियों ने कांग्रेस प्रवेश किया
सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र नागलसर में कांग्रेस प्रवेश करने वालों में सरपंच श्रीमती राजंती बघेल,पंच कांदरू नाग,पंच दयमती नाग , वरिष्ठ नेता सोमा बघेल शामिल थे |
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवेश करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा की जिस तरह से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जनता के हितों में जनहितकारी योजनाओं को मूर्त रूप दे रहे हैं सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास होता हुआ दिखाई दे रहा है उसे देखते हुए वे आज कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की इस सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र के सरपंच सहित सभी पंचायत प्रतिनिधियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं और आशा करते हैं की सभी कांग्रेस प्रवेश करने वाले जनप्रतिनिधि कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार जनहित में कार्य करेंगे |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल जनपद सदस्य धनसिग विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया शंकर नाग, हीरालाल, सुनील दास वरिष्ठ नेता राधामोहन दास समेत कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने चार ग्राम पंचायतों में 2 करोड़ 11 लाख से अधिक के नल-जल योजनाओं का भूमिपूजन किया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नागलसर,काकडवाडा,कवालीकला एवं चिलकुटी में 2 करोड़ 11 लाख 92 हजार रुपए के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना के कार्यों का भूमिपूजन किया |
ग्राम पंचायत नागलसर में 36.78 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, टंकी निर्माण कार्य 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का काम 1262 मीटर जिससे की 99 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत काकडवाडा में 49.90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल, टंकी निर्माण कार्य 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1655 मीटर जिससे की 226 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत कवाली कला में 81.22 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 2 नग सोलर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष बाउंड्री वॉल टंकी निर्माण 45 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 3864 मीटर जिससे की 239 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत उलनार के ग्राम चिलकुटी में 44.02 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग क्लोरिनेशन कक्ष बाउंड्री वॉल टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1336 मीटर जिससे की 159 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संबोधित करते हुए कहा की जल ही जीवन है और शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी लगातार कार्य कर रहे हैं आज आप सभी लोगों के मध्य उपस्थित होकर मुझे अपार हर्ष हो रहा है पिछले भाजपा के सरकार में जहां केवल यह सुविधा शहरी क्षेत्रों में ही उपलब्ध थी आज कांग्रेस की संवेदनशील सरकार के कारण यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच रही हैं हमारी सरकार आपके हर सुख-दुख में साथ खड़ी है यह गरीबों किसानों मजदूरों की सरकार है जो उनके हर दुख दर्द को समझती है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत सदस्य नीलू राम बघेल, जनपद सदस्य धनसिग बघेल, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,जोन अध्यक्ष सुनील दास, हीरालाल ध्रुव, राधामोहन दास,शंकर नाग, सरपंच नागलसर राजन्ती बघेल, पुजारी सोमधर नाग,पंच कांदरू नाग,पंच दयमती नाग, वरिष्ठ नेता सोमा बघेल ग्राम पंचायत काकडवाडा के सरपंच धनसिंग नाग,उप सरपंच दुर्जन बघेल पंच जय कुमार,नुकेश बघेल,ग्राम पंचायत कवाली कला में सरपंच जुगधर नाग,पंच सोमारू सिरसा, रघुनाथ पटेल,सुखालू नाग ,फरसू राम,सीता राम,अमासू सिरहा ,ग्राम पंचायत चिलकुटी में सरपंच वर्मा पुजारी उप सरपंच फूलमती,पंच रामप्रसाद, श्रीधर, लछिंधर, सुकचरन समेत नल-जल मिशन के सहायक अभियंता श्री जैन सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे |
7000 बच्चों एवं 1800 गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन मिल रहा भोजन
नारायणपुर 21 जनवरी 2022 – शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र की गर्भवती माताओं एवं आंबनबाड़ी में आने वाले बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य एवं सुपोषित कराने के लिए प्रतिदिन गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर के लगभग 1800 गर्भवती माताओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले 7000 बच्चों को गरम भोजन दिया जा रहा है। अबूझमाड़ क्षेत्र के कुछ ग्रामों में इन महिलाओं एवं बच्चों को गरम भोजन परम्परागत तरीके से पत्तों से तैयार किये दोना-पत्तल में गरम भोजन दिया रहा है। वहीं कुछ स्थानों में टिफिन के माध्यम से भी भोजन का वितरण किया जा रहा है। गर्म भोजन में स्थानीय स्तर पर मिलने वाली हरी साग-सब्जी, दाल एवं चांवल दिया जा रहा है। शासन द्वारा कोरोना वायरस की तीसरी लहर के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन भी किया जा रहा है। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और सहायिकाओं का सहयोग मिल रहा है।
♦️ बस्तर विधायक जी के निवास स्थान जगदलपुर में सभी जीते प्रत्याशियों ने बस्तर विधायक जी से मिलकर आभार व्यक्त कर मुँह मीठा कराया और विधायक जी ने कहा आने वाले दिनों में क्षेत्र की विकास और बढ़ेगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सानिध्य में बस्तर में लगातार जीत के परचम लहरा रहे हैं आप सभी को इसी आशा के साथ आप सभी लोगों पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं |
♦️ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव में बस्तर विधानसभा के ग्राम पंचायत ढोढरेपाल में हुए सरपंच पद के चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी चंपा मौर्य ने विजय हासिल की कांग्रेस की जीत का सिलसिला निरंतर जारी है बस्तर विधानसभा के अलग अलग गांव में 18 पंचो को चुनाव हुआ जिसमें बघेल जी की चाणक्य नीति और विकास की बदलाव के साथ 17 पंचो को निर्विरोध से जितवाया वही एक जगह चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस की पंच ने भारी मतों से जीतकर विजय प्राप्त की है |
♦️ बस्तर विधानसभा के ग्राम पंचायत ढोढरेपाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी दिलाने में बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी की अहम जिम्मेदारी रही यह जीत यह दावा करती है कि बस्तर के चाणक्य कहे जाने वाले बस्तर विधायक जी की चाणक्य नीति के आगे ढेर हो गयी विधायक जी लगातार क्षेत्रों में भ्रमण करते रहते है और उनका कार्यशैली को देखकर लोगों में रुझान बदल गए हैं यही साबित हो रही है कि इस जीत से लोगों में काफी उत्साहित देखने को मिल रहा है |
♦️ ढोढरेपाल के चुनावी समर में सबसे बड़ा शस्त्र बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के नेतृत्व में रहा बस्तर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों में आपकी योजनाओं और फैसलों को जनता ने सराहा जिसके बल पर ही कांग्रेस ने 17 पंचो को निर्विरोध निर्वाचित हुए वही मधोता में कांग्रेस की पंच की जीत हुई और अपना परचम लहराया सभी प्रत्याशियों को बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल जी ने जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी |
♦️ इस अवसर पर मौजूद रहे छत्तीसगढ़ कृषि मंडल सदस्य जानकी राम सेठिया, प्रदेश सचिव दिनेश यदु,विधायक प्रतिनिधि जानकी राम भारती, हरीश पारख,जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप,जिला कोषाध्यक्ष रमेश माधवानी,सोशल मीडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार,डमरू राम, लखेस्वर मंडावी,जागेंद्र जिराम, गोविंद सोनी, एवं कार्यकर्तागण व ग्रामवासी उपस्थित रहे |
संयुक्त संचालक शिक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर शिक्षक संवर्ग की होने वाली पदोन्नति के संबंध में बीईओ बस्तर ने आज शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों की बैठक ली जिसमें शिक्षक संवर्ग की अंतिम वरिष्ठता सूची में त्रुटियां एवं गोपनीय चरित्रावली के संबंध में चर्चा किया गया। बैठक में बताया गया कि यदि किसी शिक्षक का नाम अंतिम वरिष्ठता सूची में वरिष्ठ से कनिष्ठ एवं कनिष्ठ शिक्षक का वरिष्ठ में यदि नाम आया हो तो उसे सुधारने का एक अंतिम अवसर 22 जनवरी तक दिया गया है। जानकारी में बताया गया कि शिक्षा विभाग में जिस तिथि को संविलियन जिस संवर्ग में हुआ है तो उसे ही आधार मानकर पदोन्नति की प्रक्रिया अपनाई जा रही है यह स्पष्ट किया गया। यदि किसी शिक्षक की योग्यता या विषय में त्रुटि हुई है तो उसकी जानकारी भी संघ के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराने हेतु अपील किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीईओ ने बताया कि हमारे द्वारा उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देश के प्रत्येक बिंदु पर गहनता से कार्य कर त्रुटिहीन एवं विसंगति को दूर कर सही सूची उच्च कार्यालय को भेजने की तैयारी की जा रही है ताकि कोई भी वरिष्ठ शिक्षक पदोन्नति प्रक्रिया से वंचित न रहे।
बैठक में संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी , कर्मचारी फैडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप कुमार,मिस्त्री, सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर बंधैया, एम्प्लाइज एशोसिएसन के प्रांत उपाध्यक्ष भोला मरकाम संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, योगेश हरदाहे अनन्त राम बघेल,लिपिक फूलसिंह बघेल,कुलधरा मौर्यअन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।