City Media - Page 652 of 1863 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 652

चोरी का आरोपी 24 घंटे के भीतर चढ़ गया पुलिस के हत्थे

0
  • घर में घुसकर नकदी, जेवर और मोबाइल फोन की कर ली थी चोरी आरोपी ने

जगदलपुर बस्तर जिला पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर पड़कने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चुराई गई रकम, गहने और मोबाईल फोन बरामद कर लिए गए हैं।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में लगातार अपराधिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में ग्राम नेगानार नाकापारा के एक घर में चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि 18 नवंबर की रात 2 बजे प्रार्थी अपने घर में सोया हुआ था कि एक व्यक्ति दबे पांव प्रार्थी के घर से निकल रहा था, जिसे देखकर प्रार्थी के शोर मचाने पर संदिग्ध व्यक्ति बाहर निकल कर भागने लगा। प्रार्थी का बेटा शंकर आवाज सुनकर उठा और चोर के पीछे भागा और चोर को पकड़ भी लिया परंतु चोर शंकर के हाथ में दांत से काटकर भाग गया। प्रार्थी ने घर आकर देखा तो आलमारी में रखे 20 हजार रूपए, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो मोबाईल फोन व आधार कार्ड को चोर ले भागा था। चोरी गए सामान की कुल कीमत 48 हजार रु. बताई गई। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ऐश्वर्य चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दरभा केसरीचंद साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान दौरान आरोपी के धरपकड़ हेतु प्रार्थी व गवाहों की निशानदेही के आधार पर एमसीपी व नाकेबंदी कर एक संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर संदेही ने अपना नाम गोपाल साउद निवासी तहसील पारा बीजापुर वर्तमान पता अटल आवास हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना कोतवाली जगदलपुर बताया। उसने घटना दिनांक को नेगानार के एक घर से नगदी रकम व एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो मोबाईल फ़ोन, आधार कार्ड तथा पेनकार्ड चोरी कर छिपाकर रखना स्वीकार किया। सारा सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामले को सुलझाने में निरीक्षक केसरीचंद साहू, उप निरीक्षक रामविलास नेगी, प्रधान आरक्षक डोलामणि भोई, आरक्षक अशोक कुमार, जयराम, प्रफुल बघेल का योगदान रहा।

समिति को अभ्यावेदन दे सकते हैं 25 नवंबर तक

0

जगदलपुर शिक्षकों की पदोन्नति उपरांत संशोधन व निरस्तीकरण को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के तहत गठित समिति के समक्ष प्रभावित शिक्षक अभ्यावेदन

25 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पदोन्नति उपरांत संशोधन निरस्तीकरण संबंधी याचिका एवं अन्य याचिकाओं पर गत 3 नवंबर को पारित निर्णय के परिपालन में उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत करने हेतु 25 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने बताया कि उच्च न्यायालय में जिन शिक्षकों ने पदोन्नति उपरांत संशोधन निरस्तीकरण संबंधी याचिका दायर की है, उन्हें इसकी सूचना संभागीय संयुक्त शिक्षा कार्यालय द्वारा भेजी गई है। यदि किसी याचिकाकर्ता को सूचना नहीं मिली है तो वे स्वयं अपना अभ्यावेदन याचिका के प्रथम पृष्ठ की सत्यापित प्रति जिसमें याचिकाकर्ता का नाम एवं प्रकरण कमांक का उल्लेख हो, के साथ जिस जिले में वह पदस्थ हैं वहां के जिला शिक्षा अधिकारी या संभागीय संयुक्त शिक्षा कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यालय में गठित सेल के समक्ष जमा कर सकते हैं।

ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग की पूजा अर्चना की लखमा ने

0

जगदलपुर मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थल के प्रवास पर निकले प्रदेश के पूर्व आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने रविवार को ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने बस्तर तथा छत्तीसगढ़ में सुख, शांति की कामना की, इस दौरान पत्नी साथ रही। उन्होंने शिवालय में दर्शन करने कतार में खड़े लोगों का अभिवादन कर सबकी मनोकामना पूरी होने की भगवान शंकर से प्रार्थना की।

छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने चुन लिया अपने सूबे का सिकंदर

0
  •  राज्य के 50 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा महिलाओं ने दिए वोट
  • नारी को रिझाने में सफल रहा कांग्रेस का घोषणा पत्र

अर्जुन झा

जगदलपुर जिस दल ने जीत लिया है छत्तीसगढ़ की माता बहनों का दिल, वही बनेगा इस सूबे का सिकंदर। इस बार दल विशेष को छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का मौका देने में राज्य की मातृशक्ति ने अहम भूमिका निभाई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए हुए 7 और 17 नवंबर को हुए दो चरणों के मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ जाहिर होता है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने में महिलाओं की सहभागिता और जागरूकता पुरुषों की बनिस्बत ज्यादा रही है। यानि राज्य में सरकार गठन में इस बार महिलाओं ने बड़ी भूमिका निभाई है। इसे इस नजर से भी देखा जा सकता है कि जो राजनीतिक दल महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने में ज्यादा सफल रहा, उसी की सरकार बनने जा रही है। इस लिहाज से कांग्रेस बाजी मार ले जाती दिख रही है।

छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 50 विधानसभा क्षेत्रों मे अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली महिलाओं की संख्या मताधिकार का प्रयोग करने वाले पुरुषों की संख्या से कहीं अधिक है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर-सोनहत, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुंड्रा, अंबिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, पाली तानाखार, जैजैपुर, मरवाही, सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ, राजिम, सिहावा, बिंद्रानवागढ़, डौण्डी लोहारा, गुंडरदेही, संजारी-बालोद, धमतरी, दुर्ग शहर, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला मानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में पहुंचकर वोट डालने वाले महिला मतदाताओं की संख्या वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की तुलना में कई गुना अधिक है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान में कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली महिला मतदाताओं की कुल संख्या भी वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या से करीब एक लाख अधिक है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र ने जीता दिल

घोषणा पत्र के जरिए मतदाताओं को लुभाने के मामले में भाजपा की अपेक्षा कांग्रेस ज्यादा सफल रही है। उसमें भी महिला मतदाताओं को आकर्षित करने में कांग्रेस अव्वल स्थान पर है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना लाकर प्रदेश की प्रत्येक महिला को सालाना 12 हजार रुपए देने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ गृहलक्ष्मी योजना शुरू करने की घोषणा कर भाजपा के नहले पर दहला दे मारा। छत्तीसगढ़ गृहलक्ष्मी योजना के जरिए कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को प्रति वर्ष 15 हजार रुपए देने की बात कही गई है। महिला स्व सहायता समूहों और किसानों का कर्ज माफ करने, धान 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने, प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान का क्रय करने संबंधी कांग्रेस की घोषणाओं ने भी सीधे तौर पर महिलाओं को आकर्षित किया है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं ने ज्यादा मतदान किया है, प्रायः उन सभी क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण बड़े पैमाने पर होता है। तेंदूपत्ता संग्रहण में ज्यादातर महिलाएं ही जुड़ी रहती हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में तेंदूपत्ता की खरीदी प्रति मानक बोरा 6 हजार रुपए की दर से करने और हर तेंदूपत्ता श्रमिक परिवार को प्रति वर्ष 4 हजार रु. का बोनस देने की बात कही है। कांग्रेस की यह घोषणा भी महिलाओं को खूब पसंद आई है। इस नजरिए से देखा जाए तो महिलाओं ने कांग्रेस पर ज्यादा भरोसा जताया है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इंदिरा गांधी को दी श्रदांजलि

0

जगदलपुर स्थानीय कांग्रेस भवन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने स्व. इंदिरा गांधी की जयंती सादगीपूर्ण ढंग से मनाई। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण श्रदांजलि अर्पित की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि इंदिरा गांधी कुशल नेतृत्व क्षमता वाली महिला थीं। उन्हें दलितों व गरीबों के प्रति विशेष लगाव था। भारत में पहला परमाणु परीक्षण करवाकर भारत को पूरे विश्व में शक्तिशाली देश के रूप में इंदिरा जी ने पहचान दिलाई। उन्होंने हमेशा सर्वहारा वर्ग के लिए काम किया। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, यशवर्धन राव, सतपाल शर्मा, अंगद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, ललिता राव, माधुरी शर्मा, कल्पना मेश्राम, कनक नाग, अफरोज़ बेगम, एस नीला, रविशंकर तिवारी, केशर चेरपा, नरेंद्र तिवारी, अब्दुल रशीद, हरिशंकर सिंह, योगेश पाणिग्रही, महेश ठाकुर, ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अल्ताफ़ उल्ला खान, असीम सुता, अभिषेक नायडू, अभिषेक गुप्ता, सुलेमान कश्यप, विशाल खम्बारी व अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

बालोद जिलें मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 16.12.2023 को

0

बालोद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छ०म० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर निर्देशानुसार इस वर्ष का अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 16.12.2023 को आयोजित किया जाना है। इसी अनुकम में जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी के मार्गदर्शन में जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद एवं तहसील स्थित व्यवहार न्यायालय डौण्डीलोहारा, गुण्डरदेही एवं दल्लीराजहरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण वर्चुवल एवं फिजिकल मोड के माध्यम से किया जावेगा।

इस नेशनल लोक अदालत में जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालय (व्यवहार न्यायालय) में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत चेक बाउंस प्रकरण, धारा 125 दंड प्रक्रिया संहिता तथा मेट्रोमोनियल डिस्प्युट के अलावा जलकर, संपत्तिकर, सिविल प्रकरण, ट्रैफिक चालान, भाडा नियंत्रण, आबकारी से संबंधित प्रकरण एवं दूरसंचार विभाग, नगर पालिका में वसूली संबंधी प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण एवं राजस्व न्यायालय खंडपीठों में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बटवारें, कब्जे के आधार पर बटवारा, दंड प्रकिया संहिता 145 के कार्यवाही के मामलें, रेन्ट कंट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामलों के साथ-साथ विकय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले सम्मिलित और चिन्हांकित कर आपसी राजीनामा के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जावेगा।

छठ महापर्व पर दीपों की रौशनी से नहाया गंगामुंडा घाट

0
  • मिथिला समाज ने संस्कृति की रक्षा के लिए जलाए दीप

जगदलपुर छठ महापर्व के पावन अवसर पर गंगामुंडा छठ घाट के पास का शिव मंदिर इलाका सैकड़ों दीपकों की रौशनी से नहा उठा है

संस्कृति के संवर्धन और रक्षा के लिए मिथिला समाज बीते तीन वर्षों से घाट पर दीपोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। घाट के पास शाम के अर्ध्य के बाद बस्तर मिथिला युवा मंच के सदस्यों, समाज के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ जनों द्वारा गंगामुंडा छठ घाट पर 1501दीप जलाए गए।

मिथिला समाज के लक्ष्मण झा ने बताया कि बस्तर में सुख समृद्धि, सामाजिक समरसता, प्रकृति पूजा की परंपरा सदा बनी रहे एवं सूर्य भगवान की पूजा के इस पर्व पर सूर्य की रोशनी की तरह विश्व में भारत की कीर्ति फैले एवं हर घर रौशनी से जगमगाए ऐसी कामना दीप प्रज्वलन कर की गई। साथ ही युवाओं द्वारा घाट की साफ सफाई भी की गई। लक्ष्मण झा ने बताया कि तीन वर्षो से लगातार दीप प्रज्वलित किया जा रहा है। हर वर्ष लगातार दीपों की संख्या में वृद्धि भी हो रही है। सभी बढ़ चढ़ कर इसमें भाग ले रहे हैं।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से किरण देव, संजय पांडे, रामाश्रय सिंह, शशिनाथ पाठक, ललन झा, अभय अभिषेक झा, अमित झा, सनी झा, बृजेश झा, विकास सहारे, प्रदीप, इंद्रजीत झा, घनश्याम झा, रुक्मणी यादव, सुधा बसंत मिश्रा, ओम झा, पूजा झा, सागर झा, बॉबी, गिरधर, नागू, लता वर्मा, नागेश्वर राव समेत मिथिला समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

भूजल स्तर के संरक्षण एवं संवर्धन पर दिया गया बल

0
  •   जल चेतना जागृत करना अब समय की मांग : ओझा
  • जल जीवन मिशन पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

जगदलपुर बड़े पैमाने पर निरंतर हो रहे दोहन के फलस्वरूप अब भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए गहन चिंतन एवं मंथन कर इसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में व्यापक पहल आवश्यक है। वहीं संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही समुचित दोहन के लिए कार्ययोजना तैयार कर कारगर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करना भी वर्तमान परिवेश की जरूरत है। इस दिशा में जनसाधारण में जल चेतना के लिए अभियान चलाए जाने के साथ ही स्कूल-कॉलेजों में जल शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जाना चाहिए। यह बात जल संरक्षण से जुड़े ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉ. डीडी ओझा ने स्थानीय देवांश होटल में आयोजित जल जीवन मिशन के अंतर्गत भूजल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी संभाग स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

जल संरक्षण के लिए अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ डॉ. ओझा ने पानी का समुचित उपयोग करने और कृषि क्षेत्र में सिंचाई के लिए भूजल के दोहन में कमी लाने सहित सरफेस वॉटर के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने जल की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में जल शोधन की प्राच्य तरीकों एवं वर्तमान तकनीकों की जानकारी से अवगत कराया। डॉ. ओझा ने जल चेतना अभियान चलाए जाने के लिए स्वयंसेवी संगठनों एवं संस्थाओं का व्यापक सहयोग लेने पर बल दिया। इस मौके पर मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर अजय कुमार साहू ने बस्तर संभाग में फ्लोराइड प्रभावित इलाकों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए विभागीय अधिकारियों को बेहतर रणनीति के साथ काम करने कहा। वहीं भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए जागरूकता अभियान के साथ ही इस दिशा में कार्ययोजना का समयबद्ध क्रियान्वयन करने की बात उन्होंने कही। कार्यशाला के आरंभ में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जगदीश कुमार ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से एक बड़ी आबादी को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के फलस्वरूप अब भूजल स्तर का समुचित प्रबंधन और इस दिशा में समुदाय की सक्रिय सहभागिता के जरिए काम करना जरुरी है। उन्होंने इस कार्यशाला में तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। कार्यशाला में जल शोधन पर आधारित जल शोधन- प्राचीन से अर्वाचीन नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान विषय विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में बस्तर संभाग के सभी जिलों के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी तथा जल संरक्षण अभियान से जुड़े विशेषज्ञों के अलावा जलसंरक्षण से जुड़े स्वयंसेवी संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

सियासी पिच से क्रिकेट की पिच तक

0
  • सीएम बघेल, शैलजा और दीपक बैज ने उठाया क्रिकेट का लुत्फ़

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज और अन्य कांग्रेस नेताओं ने इंडोर स्टेडियम रायपुर में भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के फाइनल मैच का लुत्फ़ उठाया। विधानसभा चुनाव की व्यस्तता से मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी चीफ व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने फुरसत के पलों को क्रिकेट के रोमांच के साथ एन्जॉय किया।

व्रतियों को मौर्य ने दी बधाई

0

जगदलपुर छठ महापर्व के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने गंगामुंडा तालाब पहुंचकर व्रतधारी लोगों एवं उनके परिजनों को बधाई दी। इस दौरान कविता साहू, कमलेश पाठक, कल्पना मेश्राम, ज़ाहिद हुसैन, अवधेश झा, कनकदई नाग, माही श्रीवास्तव, एस नीला, रोहित पांडेय एवं अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS