City Media - Page 1603 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1603

13 वर्ष की नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

0

विशेष टीम द्वारा घोर नक्सल क्षेत्र रामगिरी पहाड़ के ग्राम मांझीगुडा ओड़िसा मे रात्रि दबिश देकर बालिका को सुरक्षित किया बरामद।

टीम पहले नवरंगपुर ओडिषा फिर किन्दुल जिला दन्तेवाडा में दबिश दिया।

आरोपी द्वारा घटना के बाद मोबाईल को नदी में फेक दिया था । आरोपी पूर्व में भी अपहरण के मामले में किन्दुल जिला दन्तेवाडा में जेल काट चुका है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.03.2021 को थाना देवरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुआँगाँव  के नाबालिग बालिका को एक अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसला कर उसका अपहरण कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक 29/2021, धारा-363 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

मामले को गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर पोर्ते एवं उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देवरी नवीन बोरकर के नेतृत्व में सायबर सेल की विशेष टीम गठित कर, अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु टीम ओड़िसा रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा लगातार अथक प्रयास कर सी.सी.टी.वी. फुटेज, मुखबीर एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ी मेहनत कर प्रकरण के आरोपी के संबध में जानकारी प्राप्त हुआ किया कि आरोपी समीर नाग पिता गोपीनाथ पता किरन्दुल जिला दतेंवाडा का निवासी है और किरन्दुल से ग्राम कुआगांव देवरी आकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बालिका को ले गया है। टीम द्वारा किरन्दुल जिला दतेंवाडा जाने पर आरोपी अपने घर से फरार था। टीम द्वारा आरोपी के ओडिषा होने की सूचना पर नवरंगपुर, आंचलगुमा ओडिषा जाकर उसके रिष्तेदारों के घर दबिष देने पर आरोपी वहां नही था। उक्त टीम वहां से फिर किरन्दुल जिला दतेवाड़ा जाकर कैम्प किया और आरोपी के संबधं में जानकारी प्राप्त कर आरोपी समीर नाग घोर नक्सल क्षेत्र ओडिषा में कही छुप कर रह रहा है। दिनांक 03.04.2021 को बीजापुर में नक्सली घटना होने के बाद भी टीम द्वारा रात्रि को घोर नक्सल क्षेत्र में जाकर आरोपी को रामगिरी पहाड़ ग्राम मांझीगुडा ओड़िसा से अपहृता बालिका उम्र 13 साल को सकुशल बरामद एवं आरोपी समीर नाग को गिरफ्तार कर बालोद लाया गया। आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु विषेष टीम में थाना प्रभारी देवरी नवीन बोरकर, सायबर सेल से आरक्षक पुरन प्रसाद देवांगन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक अवतार थाना देवरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा स्थापना दिवस – भाजपा के 41वें स्थापना दिवस बुथ अध्यक्ष के घर मनाएं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप

0

केदार कश्यप जी ने पार्टी के इतिहास व महापुरुषों के संघर्षों को याद करते हुए नारायणपुर विधानसभा के ग्राम विश्रामपुरी के बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित |

सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर के प्रथम अध्यक्ष स्व. श्री बलिराम कश्यप जी थे जिन्होंने बस्तर में भाजपा को विस्तृत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल जी,बुथ अध्यक्ष भालमन कश्यप जी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

राजहरा खदान समूह के इकाइयों द्वारा टूलडाऊन कर सेल कर्मियों के लंबित वेतन पुनरीक्षण को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु अध्यक्ष सेल नई दिल्ली को ज्ञापन सौंपा

0

आज सुबह 6 बजे से 9 बजे तक राजहरा खदान समूह के सभी इकाइयों में टूलडाऊन करने के बाद  एटक, सिटू,इंटक और बी एम एस ने अध्यक्ष स्टील अॅथारिटी ऑफ इंडिया लिमि. सेल नई दिल्ली और प्रभारी निदेशक भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई को  मुख्य महाप्रबंधक खदान राजहरा खदान समूह के माध्यम से सेल कर्मियों के लंबित वेतन पुनरीक्षण को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु ज्ञापन सौंपा  कि सेल कर्मियों का  वेतन पुनरीक्षण विगत बावन माह से लंबित है। डी.पी.ई. के दिशा निर्देश का हवाला देकर सेल प्रबंधन द्वारा इसे रोका रखा

गया था।सेल कर्मियों एवं श्रम संगठनों ने भी कंपनी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन के निर्णय का समर्थन किया था और  कोरोना काल जैसे कठिन परिस्थितियों में भी कर्मियों ने उत्पादन और उत्पादकता को बनाये रखा महोदय, वर्तमान में कंपनी की वित्तीय स्थिति अच्छी है। ऐसे में कर्मियों का बावन माह से लंबित वेतन पुनरीक्षण में सेल प्रबंधन की हठधर्मिता एक  महत्वपूर्ण कारण है। प्रबंधन की हठधर्मिता से कर्मियों के बीच आक्रोश फैल रहा है जिसकी परिणीति कुछ दिन पूर्व संयंत्र के विभिन्न विभागों में घटी घटनाएं सामने दिख रही है |

महोदय प्रबंधन के हठधर्मिता के विरुद्ध खदान कर्मियों के मन में भी आक्रोश पनप रहा है जिसका विपरीत प्रभाव खदान के उत्पादन और उत्पादकता पर निश्चित रूप से पड़ेगा। अतः हम सभी अधोहस्ताक्षरकर्ता श्रम संगठन आपके समक्ष कर्मी हितार्थ निम्न मांगें रखते हुए आशा करते हैं कि आप इनपर समुचित कारवाई करेंगे |

(1) नियमित कर्मियों के बावन माह से लंबित वेतन समझौते को जल्द से जल्द पूरा किया जावे और सभी इस्पात कर्मियों को एक सम्मानजनक वेतन समझौते का लाभ मिले।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

(2) महोदय आज सेल के इकाईओं में ठेका श्रमिकों की सक्रीय हिस्सेदारी है। लगभग सभी महत्वपूर्ण विभाग एवं कार्यों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। किन्तु आज भी उन्हें ऐसे कई लाभों से वंचित हैं जो उन्हें मिलना चाहिए। हम सभी अधोहस्ताक्षरित श्रम संगठन यह मांग करते हैं कि प्रबंधन द्वारा सभी ठेका श्रमिकों को न्यूनतम वेतन का मिलना, वाहन भत्ता  सम्मानजनक रात्रि पाली भत्ता, एक्स्ट्रा ड्यूटी का वेतन मिलना, सभी ठेका श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए मेडिकल सुविधा, शिक्षा सुविधा आदि सुनिश्चित की जावे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अतः, महोदय से विनम्र अनुरोध है कि कर्मियों के हितार्थ जल्द से जल्द निर्णय लेने की

कृपा करें अन्यथा अधोहस्ताक्षरित सभी श्रम संगठन कर्मियों के हितार्थ सीधी कार्यवाही करने हेतु

बाध्य होगें, जिसकी जवाबदारी बी.एस.पी. एवं सेल प्रबंधन की होगी।

दल्ली-बालोद मार्ग पर दैहान मोड़ पर बाइक के आपस में टकराने से दो युवक की मौके पर मौत एक युवती गंभीर रूप से घायल

0

दल्ली-बालोद मार्ग पर दैहान मोड़ पर बाइक के आपस में टकराने से दो युवक की मौके पर मौत हो गई और एक युवती रूप से घायल हो गई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार तेज रफ़्तार में थे जिसमे एक बाइक सवार जो कि डौंडी ब्लाक के सल्हाईटोला में निवास करने वाले थानेश्वर पिता रामनाथ उम्र 24 वर्ष युवती के साथ बालोद की जा रहे थे वहीँ दूसरी ओर एक युवक बालोद से दल्ली की ओर आ रहे थे तभी दैहान मोड़ के पास दोनों आपस बाइक आपस में टकरा गए और भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई और युवती जिसे गंभीर चोट आई जिसे आसपास के लोगों द्वारा 108 को कॉल कर जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ युवती का उपचार जारी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बीजापुर मे नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा श्रद्धांजलि दी गई

0

बीजापुर मे नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व मे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मे कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई. उक्त कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व जिला महामंत्री श्री काशीराम निषाद जी,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा जी, जिला सयु महामंत्री विवेक मसीह जी, विजय जोगदंड जी,जिला सचिव के ईश्वर राव जी,रवि जायसवाल जी,पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ जी, श्रीनिवास राव जी,नगर अध्यक्ष सेवादल जितेंद्र मेश्राम जी, धीरेंद्र डोंगरे जी,डोमेंद्र सावलकर जी,देवांगन जी,रामदेव श्रीवास्तव जी,शुभम यादव जी,अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सचिव के नियुक्ति पश्चात प्रथम लखनऊ (उत्तर प्रदेश) आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया

0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सचिव राजेश तिवारी जी जो उत्तर प्रदेश के प्रभारी सचिव है, उनकी नियुक्ति पश्चात प्रथम लखनऊ (उत्तर प्रदेश) आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया । उन्होने उत्तर प्रदेश मे हो रहे पंचायत चुनाव हेतु छत्तीसगढ़ से आए समन्वयको की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय लखनऊ मे ली । चुनाव के संबंध मे उनसे चर्चा की गई ,उन्होने कुछ टिप्स दिए ।अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव धीरज गुर्जर व उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विशेष रूप से उपस्थित थे.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

Breaking कोरोना के दुसरे चरण में आज दल्लीराजहरा में हुआ कोरोना का विस्फोट

0

कोरोना की दूसरी लहर में कम्युनिटी स्प्रेड एवं लोगों की लापरवाही से संक्रमितों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है बालोद जिले के कुछ क्षेत्र कंटेंटमेंट जोन की श्रेणी में आ चुके है जहाँ जल्दी ही जागरूकता का परिचय नहीं दिया अथवा प्रशासनिक कड़ाई नहीं की गई तो जल्द ही दुर्ग व रायपुर के जैसे बालोद के कई क्षेत्र भी कंटेंटमेंट जोन को घोषित करना पड़ सकता है | कोरोना की दूसरी लहर बालोद जिले के लिए भयावह साबित हो रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

वर्तमान कोविड 19 की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा 07 अप्रैल से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सम्बन्ध में नया आदेश जारी किया गया है |

दल्लीराजहरा में इस प्रकार कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोविड केयर सेंटर का पुनः संचालन किया गया है और साथ ही 45 वर्ष या उससे अधिक लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

कोरोना के दुसरे चरण में दल्लीराजहरा में आज अस्पताल में मिले संक्रमितों की संख्या इस प्रकार रही –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला कलेक्टर द्वारा कोविड-19 नियंत्रण हेतु व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संबंध में जारी किया आदेश

0

बालोद – दिनांक 05/04/2021 भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार कोरोना वायरस कोविड-19 नियंत्रण के संबंध में पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिबंधो में समय- समय पर स्वतः छूट प्रदान की गई थी। उपरोक्त आंशिक प्रतिबंधों संबंधी आदेशों की समीक्षा की गई, जिसमें वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरूप जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधों/शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु इस कार्यालय के आदेश कमांक/2273/सां.शाखा/2021 बालोद, दिनांक 30/03/2021 के द्वारा संपूर्ण बालोद जिला अंतर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 प्रभावशील की गई है।

07/04/2021 से आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावशील रहेगा।

जिले में प्रभावशील धारा 144 के परिपेक्ष्य में समस्त नगरीय निकायों (नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद) जिला बालोद के सीमा क्षेत्र भीतर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन का समय निम्नानुसार निर्धारित किया जाता है। |

• पेट्रोल पम्प एवं मेडिकल स्टोर्स उपरोक्त नियंत्रण से मुक्त रहेंगें।

• समस्त स्थलों/उद्यानों/मार्गों के आसपास की चौपाटी, खाद्य पेय सामग्री की ठेला गुमटी भी संध्या 6 बजे बंद होंगें।

• जिले के समस्त प्रकार के देशी/विदेशी मदिरा दुकान संध्या 06.00 बजे बंद होंगे।

• सिनेमा/मल्टीप्लेक्स/छबिगृह का अंतिम प्रदर्शन रात्रि 08:00 बजे समाप्त करना अनिवार्य होगा।

• सभी जिम, स्वीमिंग पूल आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगें।

• सभी दुकानों के सामने दुकानदारों को स्वयं फ्लैक्स छपवाकर दुकानो के खुलने एवं बंद करने के समय सीमा को प्रदर्शित करना होगा।

• सभी व्यापारियों/कर्मचारियों/ ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। समस्त व्यापारिक गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

• सभी व्यवसायियों को अपने दुकान/संस्थान में विकय हेतु मास्क रखना अनिवार्य होगा, ताकि बिना मास्क पहने खरीददारी करने के लिए आये ग्राहकों को सर्वप्रथम मास्क का विक्रय/ वितरण किया जावे एवं तत्पश्चात अन्य वस्तुओं/ सेवाओं का विक्रय किया जावे। प्रत्येक दुकान/संस्थान में स्वयं तथा आगंतुकों के उपयोग हेतु सेनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा, अगर किसी बाजार या अन्य किसी क्षेत्र में कन्टेनमेंट जोन घोषित हो जाता है तो उस क्षेत्र के समस्त व्यवसाय बंद हो जायेंगें एवं उस क्षेत्र में कन्टेनमेंट जोन के समस्त नियमों का पालन करना होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

• यदि किसी व्यवसायी के द्वारा उपरोक्त शर्तों में किसी एक या एक से अधिक शर्तों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसकी दुकान/संस्थान को तत्काल प्रभाव से 15 दिवस के लिए सील कर दिया जायेगा। सभी एसडीएम/एसडीओपी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार एवं थानेदार उपरोक्त आदेश के कियान्वयन हेतु अपने प्रभार क्षेत्र में सत्त भ्रमण करेंगें। सभी इंसीडेंट कमांडर एवं थानेदार अपने प्रभार क्षेत्र के सभी कंटेनमेंट जोन में प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंगें।

उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/प्रतिष्ठान भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 सहपठित आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 एवं महामारी नियंत्रण अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत दण्डनीय होंगें। यह आदेश दिनांक

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 1 सब इंस्पेक्टर सहित 3 पर मामला दर्ज, 2 हिरासत में लिए गए

0

भानुप्रतापपुर: नाबालिग युवती से गैंगरेप होने की घटना सामने आई है | घटना के 07 दिनों बाद नाबालिग से गैंगरेप का हुआ खुलासा। घटना 28 मार्च की है जिसमे तीन आरोपियों ने मिलकर किया था गैंगरेप | पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया, टीआई ने घटना की पुष्टि की | नाबालिग ने एक सब इंस्पेक्टर सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। होली के दिन आरोपियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। बताया जा रहा है कि वह नयापारा की एक महिला के घर होली मनाने गयी थी, जहां आरोपियों ने उसे दबोच लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपी महिला का नाम पूजा ठाकुर है। 2014 में महिला के खिलाफ भानुप्रतापुर में देह व्यापार के संबंध में मामला दर्ज कराया था। तीनों ही आरोपी कांकेर के हैं। आरोपी उपनिरीक्षक किशोर तिवारी कांकेर में ही पदस्थ है और उसके दो आरोपी व्यवसायी हैं। मामला दर्ज होने के पश्चात् पुलिस द्वारा आरोपियों की जांच पड़ताल जारी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

टाउनशिप क्षेत्र में मौलिक जन-समस्याओं को देखते हुए वार्ड पार्षद द्वारा निराकरण हेतु बी.एस.पी प्रबंधन को पत्र प्रेषित किया

0

दल्ली राजहरा आज दिनांक 05/04/2021 को वार्ड क्रमांक 08 राम मंदिर वार्ड के युवा व संवेदनशील पार्षद स्वप्निल तिवारी ने बी.एस.पी प्रबंधन आई.ओ.सी राजहरा (खदान) के मुख्य महाप्रबंधक जी को टाउनशिप राजहरा नगर प्रशासक के माध्यम से पत्र प्रेषित कर कहा कि , टाउनशिप क्षेत्र में वर्तमान स्थिति में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है , जिसका मुख्य कारण टाउनशिप क्षेत्र में स्थित क्वाटरों के आस पास व पीछे जाम सीवरेज के पानी का जामा होना मैनहोल के ढक्कनों का खुला होना तथा आवारा पशुओं जैसे गाय , कुत्ते , सुवरों द्वारा मलमूत्र त्याग कर रुके हुए पानी के आस पास काफी गंदगी फैलाते हैं , जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में मच्छरों को पनपने में सहायता मिल रही है जिसकी वजह से टाउनशिप वासियों को मच्छर जनित रोग होने के संभावना प्रबल हो गयी है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए पार्षद स्वप्निल तिवारी ने निवेदन किया है कि क्षेत्र में तत्काल सांध्य कालीन समय मे फोगिंग मशीन जमे हुए गंदगी के आस पास ब्लीचिंग पाउडर व रुके हुए सड़ रहे पानी मे मलेरिया आयल का छिड़काव करने एवम पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने हेतु वॉल लगे हुए हैं , वहां भी लीकेज के कारण पानी कई दिनों तक भर रहता है , उसका संधारण करने हेतु कहा है ।

और आज कोविड 19 के द्वितीय चरण की विकराल समस्या को देखते हुए , प्रबंधन क्षेत्र में कोविड पीड़ित कर्मचारियों व उनके परिवारों जो होम आइसोलेशन में हैं , उन क्वाटरों तथा आस पास के क्षेत्रों में कोविड से बचाव हेतु तत्काल सेनटाईजिंग किये जाने की मांग की है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त मौलिक जन-समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर प्रशासक महोदय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जल्द ही निराकरण की बात कही है ।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS