जगदलपुर। टूलकिट मामले में कांग्रेस व प्रदेश सरकार के रवैए के ख़िलाफ़ अपने आंदोलन को विस्तार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेतागण आज गिरफ्तारियाँ देंगे। जिसके तहत भाजपा के 05 वरिष्ठ नेता प्रदेश महामंत्री किरण देव,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिलाअध्यक्ष रुप सिंह मंडावी,श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद भंजदेव कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आज दिनाँक 22 मई को दोपहर 3ः00 बजे भाजपा जिला कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए सिटी कोतवाली पहुँचकर अपनी गिरफ़्तारी की मांग करेंगे। मीडिया के समस्त सम्माननीय बंधु कव्हरेज हेतु सादर आमंत्रित हैं।
जगदलपुर थाना कोतवाली जगदलपुर में हत्या के मामले में दण्डित बंदी विकास दास को केन्द्रीय जेल जगदलपुर से अस्थाई मुक्ति पैरोल पर दिनांक 27.05.2020 को रिहा किया गया था जिसे पैरोल अवधि समाप्त होने पर जेल प्रवेश नहीं होकर लगभग एक वर्ष फरार रहा था। विगत दिनों इस मामले को Citymedia.cg टीम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसकी पता तलाशी हेतु थाना में एक स्पेशल टीम गठित किया गया था, फरार बंदी विकास दास को पकड़कर, गिरफ्तार किया गया है।
पैरोल के बाद फरार होने से पुलिस व जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ था और पुलिस की भी जमकर किरकिरी हो रही थी।इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में एक टीम किया था जिसमें थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक संजय वट्टी, मप्रआर0 पिलेश्वरी साहू, आरक्षक भुपेन्द्र नेताम,प्रकाश नायक व गायत्री प्रसाद तारम द्वारा आरोपी विकास दास पिता बालकदास उम्र 48 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर को पता तलाश कर पकड़ा गया। मोहन नाग हत्याकांड में धारा 148,302 भादवि0 के अपराध में आजीवन कारावास की सजा का भुगतान कर रहे थे। कोरोनाकाल को देखते हुए विकास दास तिलक को अस्थाई पैरोल पर रिहा किया गया था जो छुट्टी अधिनियम की अवहेलना कर लगभग 11 महिनों से फरार हो गया था। आरोपी विकास दास के खिलाफ अपराध धारा 229-ए भादवि0, छ0ग0 बंदी संशोधन अधिनियम की धारा 31-घ के तहत् नया प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
कुसुमकसा करियाटोला पूल के पास कार और बाइक में जबरदस्त भिडंत होने से एक ही परिवार के दो लोगों की मृत्यु हो गई और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है | मृतकों में बाइक चालक खोमन लाल पिता झाड़ू राम निवासी गाँव खोबा तहसील बालोद और एक बच्ची शामिल है | घटना आज शाम की बताई जा रही है | हादसे के उपरांत महिला को 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया है एवं बच्चों को शहीद अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर एक बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय ही दम तोड़ दिया |
मृतक खोमन लाल अपने परिवार के साथ बाइक CG24 E 8791 में महिला एवं बच्चों को साथ ले जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही कार CG04 CZ 8100 से जबरदस्त भिडंत हो गई | बताया जा रहा है कि कार बालोद की ओर से आ रही थी एवं बाइक चालक कुसुमकसा की ओर जा रहे थे | कार चालक को भी चोटे आई है जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया है | घटना में दो लोगों का निधन हो गया है एवं महिला व दूसरी बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है |
प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी के 30 वीं बलिदान दिवस के पुण्य स्मृति पर तीन दिवसीय जनहित में विभिन्न कार्यक्रम किया जाना है।
उसी तारतम्य में आज द्वितीय दिवस पर कोविड केयर सेंटर पर फल और सेनेटाइजर और मितानिन बहनों को कोरोना दवा किट वितरित किया गया |
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदरणीय चंद्रप्रभा सुधाकर जी,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,जिला प्रवक्ता यज्ञदेव पटेल जी,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा जी,जिला सयुक्त महामंत्री विवेक मसीह जी व विजय जोगदंड जी,जिला सचिव त्रेय के ईश्वर राव जी,युवराज साहू जी व रवि जायसवाल जी,एल्डरमेन महेन्द्रन अप्पू जी,पार्षद स्वप्निल
तिवारी जी,पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव जी,सेवा दल नगर अध्यक्ष जितेंद्र मेश्राम जी,पूर्व पार्षद चम्पा साहू जी,युवा नेता शिवा जी,युवा नेत्री जेबा कुरैशी जी, सहित स्थानीय प्रदेश, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधिगण,पार्षद गण, एल्डरमेन गण,मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन कोविड -19 के निर्देशों को पालन करते हुए उपस्थिति हुए।
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टूल किट के माध्यम से देश व पार्टी की छवि को बदनाम करने का षड्यंत्र करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ अपने अपने घरों व बूथों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा की कांग्रेश शुरू से ही कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार षड्यंत्र करते हुए दुष्प्रचार कर रही है इसी के तहत छत्तीसगढ़ में भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के लोकप्रियता व सक्रियता से घबराकर कांग्रेश एफआईआर करा कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उनकी सक्रियता पर रोक लगाना चाहती है। नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष रुपेश नायक, मंडल कोषाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि कांग्रेस के इस संयंत्र के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में एकजुट हैं |
इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष मनीष झा, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष रुपेश नायक, मंडल कोषाध्यक्ष अजय चौहान ,पार्षद गण संजीव मानकर ,रेखा चौहान, मातरम दास कोसरे, व्यापारी प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेंद्र जैन, सांसद प्रतिनिधि विनय जयसवाल, भागवत सोनी ,महिला मोर्चा की रजनी जयसवाल सहित अन्य भाजपाई अपने-अपने घरों के सामने व बूथों में धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के आव्हान पर व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष मनीष झा के नेतृत्व में डौंडी नगर के विभिन्न वार्डों में लगभग 200 हितग्राहियों को सूखा राशन व हरी सब्जी का वितरण किया गया ।मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि कोविड महामारी के इस घड़ी में जब पूरा देश विपदा से गुजर रहा है ऐसे समय में भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी ने बताया कि बालोद जिले में पिछले डेढ़ महीने से लाकडाउन लगा हुआ है जिस कारण बहुत से परिवारों के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो चुकी है ऐसे समय में अगर हमारे प्रयास से किसी परिवार की समस्या दूर हो सके तो वही सच्ची सेवा है।
जिला अध्यक्ष केसी पवार ने कहा कि भाजपा सेवा भावना से पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन के नाम से कार्य कर रही है आज हमारे कार्यकर्ता हर क्षेत्र में जरूरतमंदों के साथ खड़ी है ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के जिला सदस्य जयेश ठाकुर, देवलाल ठाकुर ,मंडल कोषाध्यक्ष अजय चौहान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुपेश नायक ,जिला व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र जैन ,पार्षद संजीव मानकर ,रेखा चौहान ,सांसद प्रतिनिधि विनय जयसवाल ,महिला मोर्चा की रजनी जयसवाल युवा मोर्चा से आशीष अग्रवाल, रिषभ सभरवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्याम बिहारी जायसवाल जी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय Town Hall बालोद में टीकाकरण के कार्यक्रम में आम लोगों के सहयोग के लिए हेल्प डेस्क लगाया गया।
इस अवसर पर,भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि सेवा ही संगठन के माध्यम से आज हम सब जिला किसान मोर्चा के नेतृत्व में वैक्सीनेशन सेंटर टाउन हॉल में हेल्प डेस्क लगाकर वैक्सीनेशन लगाने वाले को सहायता कर उनकी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रहे हैं |
प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू ने कहा कि वैक्सीनेशन टीका लगवाना हम सब के लिए हम अनिवार्य है यह सभी वर्गों के लिए फायदेमंद और करोना वायरस जैसे भयानक बीमारी की रोकथाम के लिए सहायक है सभी गलतफहमियां को दूर कर हम सभी को टीका लगवाना चाहिए इसी उद्देश्य को लेकर हम सब यहां इकट्ठा जागरूकता अभियान चला रहे हैं |
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू, ने कहा कि जिला किसान मोर्चा द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर टाउन हॉल बालोद मे वैक्सीनेशन के लाभार्थियों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क लगाया गया है जिसमें वैक्सीनेशन के लाभार्थियों हेतु पेयजल फल बिस्कुट मास्क सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई है यह हेल्प डेस्क जिले के प्रत्येक विकासखंड में किसान मोर्चा द्वारा लगाई जाएगी इसी क्रम में कल बालोद के वैक्सीनेशन सेंटर महादेव भवन में हेल्प डेस्क लगाया जाएगा |
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मोनू चौधरी, शहर अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोहर सिन्हा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर, किसान मोर्चा शहर बालोद के अध्यक्ष शशिकांत साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अश्वन बारले कमल पंप लिया, संदीप साहू, जी वरिष्ठ भाजपा नेता भोलाराम साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष दयानंद साहू जी, राजीव शर्मा, गिरजेश पार्थ साहू आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |
होकर टीकाकरण में आए हुए लाभार्थियों द्वारा सहयोग फल फ्रूट पानी बिस्किट शीतल पेय हेतु किसान मोर्चा का आभार व्यक्त किया गया.
जगदलपुर:- कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में भाजपा के सदस्यों द्वारा लगातार राहत कार्य किये जा रहे है। राशन सामग्री के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचने हेतु मास्क, सेनेटाइजर जैसे महत्वपूर्ण सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।
आज शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड में भाजपा जगदलपुर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने सदस्यो के साथ मिलकर इस संकट काल मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऐसे 15 से अधिक सफाई कर्मचारियों को मास्क,सेनेटाइजर, मल्टीविटामिन टेबलेट, हैंड ग्लोब्स ,बिस्किट सहित अन्य सामग्री का वितरण किया।
राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार उनके टीम की ओर से कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने वाले ऐसे कोरोना वारियर्स को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सामग्री का वितरण किया जा रहा है, साथ ही शरीर मे इमियूनिटी की कमी को दूर करने हेतु मल्टीविटामिन टेबलेट भी प्रदान किया जा रहा है।
इस दौरान अखिलेश शुक्ला, कमल पटवा, विनीत शुक्ला, आनंद झा, रमन चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द पाढ़ी (कोको) जी के दिशा निर्देश पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य एवं बस्तर जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी के आदेशानुसार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज खान एवं अब्दुल हकीम खान के द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जगदलपुर शहर के विभिन्न चौंक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को मास्क वितरण किया गया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज खान,जिला महासचिव अभिषेक डेविड, विधानसभा महासचिव लव मिश्रा, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक अनुराग महतो,अब्दुल हकीम खान,शादाब अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जगदलपुर 21 मई 2021/राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर क्रय किए गए धान के एवज में किसानों को आदान सहायता के लिए पहली किश्त के तौर पर आज बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों को 1 अरब 16 करोड़ 83 लाख 54 हजार रुपए की राशि सीधे बैंक खातों के माध्यम से मिली। इनमें बस्तर जिले के 29 हजार 29 किसानों के खातों में आज 23 करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपए, कांकेर जिले के 74 हजार 996 किसानों को 48 करोड़ 30 लाख 22 हजार रुपए, कोंडागांव जिले के 33 हजार 475 किसानों को 23 करोड़ 37 लाख रुपए, बीजापुर जिले के 4 हजार 310 किसानों को 9 करोड़ 82 लाख रुपए, सुकमा जिले के 9 हजार 552 किसानों को 6 करोड़ 27 लाख रुपए, नारायणपुर जिले के 4 हजार 736 किसानों को 3 करोड़ 18 लाख 37 हजार रुपए और दंतेवाड़ा जिले के 4310 किसानों को 2 करोड़ 65 लाख 64 हजार रुपए का भुगतान सीधे बैंक खाते के माध्यम से किया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आदान सहायता के रुप में प्रति एकड़ 9 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों को कुल 4 अरब 46 करोड़ 8 लाख रुपए से अधिक राशि का भुगतान किश्तों में किया जाएगा।
गोधन न्याय योजना के तहत 421 गोबर विक्रेताओं को 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक का भुगतान | इसके साथ ही इस अवसर पर जिले के 50 गोठानों में गोबर बेचने वाले 421 गोबर विक्रेताओं के खाते में 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक राशि का भुगतान भी किया गया।
वर्चुअल माध्यम से किए गए इस भुगतान के अवसर पर कलेक्टोरेट के स्वान कक्ष में सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कृषि विभाग के उप संचालक उपस्थित थे।