City Media - Page 5 of 1894 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 5

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को सतनामी समाज जगदलपुर ने वितरित की शैक्षणिक सामग्री

0

जगदलपुर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। ऐसे समय में बच्चों की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने के उद्देश्य से सतनामी समाज जगदलपुर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्कूली बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।समाज के सदस्यों द्वारा बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर एवं कटर वितरित किए गए। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

इस पहल का उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बच्चों को पढ़ाई से जुड़े रहने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।समाज के अध्यक्ष देवराज खूंटे ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के साथ खड़ा रहना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। बाढ़ से प्रभावित बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए समाज द्वारा यथासंभव सहयोग जारी रखा जाएगा।इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष देवराज खूंटे, उपाध्यक्ष हेमंत ओगर, मंडारी राजू कोशले, उप भंडारी संतु बंजारे, मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र बघेल, सह सचिव नकुल महिलांग, संगठन मंत्री मनोज डी, रोहित चंदेल, देवानंद खूंटे, शाहिल बंजारे, आकाश चंदेल, शेखर चंदेल,राधे डी,लखी मंडल, सिद्धार्थ कोशले,श्रीमती जाना बंजारे, श्रीमती निर्मला पटेला, श्रीमती कुमारी कुर्रे सहित अन्य सभी का सहयोग रहा।

गांवों में कला जत्था की प्रस्तुति

0

अभनपुर कला जत्था द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की जानकारी आम लोगों को दी गई। ग्राम कोलर के महावीर चौक पर एवं ग्राम सिवनी बाजार चौक पर कला जत्था द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से मोदी जी की योजनाओं की जानकारी दी गई। नाटक के जरिए बताया गया कि योजनाओं का लाभ किसे और कैसे मिलता है। कला जत्था द्वारा नुकड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताने का प्रयास किया गया । इस कार्यक्रम के प्रभारी भारती शिंदे थीं। इस दौरान खेलूराम साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर, मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, महामंत्री अनिल कुमार साहू, बिहारी लाल साहू प्राधिकृत अधिकारी, ईश्वर साहू पत्रकार, रामकुमार साहू अंकेक्षक परिक्षेत्र साहू समाज खोरपा, झाडूराम घृतलहरे सरपंच टेकारी, मनोज कुमार साहू, राघवेंद्र साहू संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान रायपुर ग्रामीण, कमल नारायण साहू, बूथ अध्यक्ष अश्वनी पटेल, खेमराम पटेल सहित ग्रामवासी गण उपस्थित रहे।

नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस बड़ी कार्यवाही

0

सूखे नशे की छोटी सी छोटी मात्रा में कोतवाली पुलिस की कठोर और लगातार कार्यवाही

अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करते हुए डोंगाघाट का आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े

आरोपी के कब्जे से अवैध नशीली कैप्सूल *DICYCLOMINE HCI TRAMADOL HCI & ACETAMINOPHEN CAPSULES PYEEVON SPAS PLUS (कैप्सूल) कुल 7 पत्ता 56 नग कैप्सूल जप्त जप्तशुदा नशीली कैप्सूल की अनुमानित कीमत लगभग 2800/- रूपये नाम आरोपी — संदीप नाग पिता दामोदर नाग उम्र 28 साल पता डोंगाघाट थाना कोतवाली जगदलपुर जिला बस्तर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति मगडूं कचौरा रोड गोयल बाड़ी के पास के पास अपने शर्ट के जेब में अवैधरूप से नशीली टेबलेट बिक्री करने खड़ा हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप नाग पिता दामोदर नाग उम्र 28 साल पता डोंगाघाट थाना कोतवाली जगदलपुर का होना बताया जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक नशीली कैप्सूल बरामद हुआ, जो बरामद हुए नशीली कैप्सूल के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया ,तथा अवैध नशीली कैप्सूल को बिक्री करना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को 21.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया है।महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- निरीक्षक – लीलाधर राठौर इंचार्ज थाना प्रभारी प्रशिक्षु उनि – रानी सोनी उप निरी – अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर प्र.आर. – विनोद चांदने ,आरक्षक – रंगलाल खरे ,बलराम ,रीना अनंत, महेंद्र, कृष्ण नेताम , धर्मेंद्र , मंहगू

गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने चलाया स्वच्छता अभियान

0

दल्ली राजहरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कांग्रेसजनों के अर्जुन रथ परिसर में एकत्रित होने से हुई। यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात कांग्रेसजन नगर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित गांधी चौक पहुंचे, जहां महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।

महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देशवासियों को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके विचार और जीवन-मूल्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।रतिराम कोसमा ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेसजन उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, युवराज साहू, अजय नोन्हारे, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष काशीराम निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेस्वर, के. ईश्वर राव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, महिंद्रन अप्पू, अजय छाजेड, श्रीनिवास राव, जागेश्वर यादव, चंद्र प्रकाश सिंहा, विवेक मसीह, शाहिल कुमार, धीरपाल नेताम, जय प्रकाश यादव, विजय जोगदंड, राजकुमार साहू, अरुण कुमार रामटेके, प्रदीप कुमार, बाबलू, हीरालाल पवार, रफीक कुरैशी, सलमान खान, मूलचंद निषाद, कुशल ठाकुर, कृष्ण यादव, सूरज विहार, रोशन पटेल, राजेश निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रतिराम कोसमा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी।

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो पकड़ाए

0

जगदलपुर. नगर के अलग- अलग जगहों एवं गीदम में घूम घूमकर चालाकी पूर्वक एटीएम चेंज कर लोगों से ठगी करने के मामले में बोधघाट पुलिस ने बीते दिन दो आरोपित राजेश कुमार निवासी ग्राम डाटा थाना हांसी जिला हिसार (हरियाणा ) को गिरफ्तार किया है. घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पैसन प्रो, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस आदि बरामद किया गया.दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेजा गया है.पुलिस के अनुसार थाना बोधघाट में प्रार्थी रामेश्वर बघेल पिता श्री बोरगु राम निवासी संजय गाँधी वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 13.सितम्बर को जगदलपुर के बोधघाट चौक में स्थित इंडिया वन एटीएम में पैसा निकालने गया था. जहां पर उसके पीछे पीछे दो व्यक्ति भी उसके साथ ATM बूथ के अंदर घूंस गए और उसे अपने बातो में बहला फुसला कर प्रार्थी का एटीएम पिन कोड देख लिया. अपने पास रखे डमी कार्ड से बदली करके उसके साथ धोखोधड़ी करते हुए प्रार्थी के खाते से 30 हजार रु नगदी आहरण एवं पॉस मशीन की मदद से 75 हजार रु कुल प्रार्थी के अकॉउंट से 1,05,000 रु प्रार्थी के अकॉउंट से अनाधिकृत रूप से आहरण कर ठगी किया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई.स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज एकत्रित किया गया. आसपास के टावर डंप लेकर विश्लेषण किया गया. संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों का लोकेशन चेक किया गया. संदेही व्यक्ति का लोकेशन हिसार हरियाणा में होना पाया गया, जिसे लगातार ट्रैक किया जा रहा था. संदेही का लोकेशन कोटपाड़ (ओड़िशा ) में होना पाया गया. जिसे तत्काल रेड कार्यवाही कर हिरासत में लिया गया. उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी भीम उर्फ़ भीमो के साथ मिलकर 13 फ़रवरी को प्रार्थी के ATM को अपने डमी ATM से बदलकर उसके अकॉउंट से कुल 1,05,000 रु निकालकर प्रार्थी के साथ ठगी करना स्वीकार किया. वहीं आरोपी भीम उर्फ़ भीमो से पूछताछ करने पर राजेश कुमार के साथ मिलकर अपराध घटित करना कबूल किया ।

बफर क्षेत्र में तालाब गहरीकरण व मेड़ मरम्मत कार्य पर उठे सवाल

0

ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई की मांग –मुर्गेश कुमार शेट्ट

भोपालपटनम बीजापुर जिले की भोपालपटनम तहसील अंतर्गत वन परिक्षेत्र के बफर जोन में स्थित ग्राम उल्लूर के नेरला वागु के पास जंगल क्षेत्र में तालाब गहरीकरण एवं मेड़ मरम्मत के कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2026 में वन प्रबंधन समिति के माध्यम से लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बाई चेरवु राजुला कुंठा तालाब के गहरीकरण एवं मेड़ मरम्मत का कार्य कराया गया, लेकिन कार्य में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार तालाब का निर्माण वर्ष 1990 के दशक में राजीव गांधी जल मिशन के अंतर्गत कराया गया था। इसके बाद भी समय-समय पर पंचायत निधि सहित अन्य मदों से तालाब के गहरीकरण एवं मरम्मत का कार्य कराया जाता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2026 में पुनः बफर जोन की वन प्रबंधन समिति द्वारा तालाब के गहरीकरण एवं मेड़ मरम्मत का कार्य कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक जून माह के अंतिम सप्ताह से जुलाई माह के दौरान करीब दो सप्ताह तक तालाब में काम किया गया। आरोप है कि तालाब के विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह गड्ढे खोदकर गहरीकरण किया गया, जबकि तालाब की समुचित तकनीकी आवश्यकता एवं जल निकासी व्यवस्था को ध्यान में नहीं रखा गया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिस मार्ग से पानी स्लूस गेट तक पहुंचता था, उस रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। इसके स्थान पर किनारे से नाली खोदकर पानी की निकासी के लिए नया रास्ता बनाया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में स्लूस गेट के आसपास जिस तरह गहरीकरण किया गया है, उससे बारिश के बाद पानी की निकासी प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार यदि कार्य निर्धारित मापदंड के अनुसार किया जाता तो स्लूस गेट से पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकती थी। इसके अलावा तालाब से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए पूर्व में बनाई गई नहर, कैनाल की भी मरम्मत कराई जानी चाहिए थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तालाब के साथ कैनाल की उचित मरम्मत की जाती, तो बरसात के बाद किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने की संभावना रहती।

गुणवत्ता और खर्च की जांच की मांग

ग्रामीणों ने तालाब गहरीकरण एवं मेड़ मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्य की तकनीकी जांच, स्थल निरीक्षण, माप पुस्तिका एवं खर्च की गई राशि की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य में वन प्रबंधन समिति से जुड़े लोगों एवं संबंधित विभाग के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्य में निर्धारित मापदंडों का पालन हुआ है तो संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर स्थिति स्पष्ट की जाए। वहीं यदि कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।ग्रामीण आत्रम नागैया, मेटा जोगाराम, मेटा जोगाराम वासम, धरमैया मेटा पेंटाराम तथा धरमैया कोरसा सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर तालाब के गहरीकरण, मेड़ मरम्मत, स्लूस गेट तथा नहर की स्थिति की तकनीकी जांच करेगा, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

वर्सन:

अभी आहरित नहीं हुई है राशि

तालाब मरम्मत कार्य वर्ष 2026 का है। इसकी लागत राशि मुझे नहीं मालूम है। अभी तक कोई राशि आहरण नहीं की गई है। कार्य बरसात के बाद किया जाना है।

महात्मा गांधी जयंती पर CISF NSL नगरनार ने चलाया स्वच्छता अभियान

0

जगदलपुर:- 02 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को CISF NSL नगरनार द्वारा ग्राम पंचायत नगरनार में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।सुबह 08:30 बजे आयोजित इस स्वच्छता अभियान के दौरान नगरनार पंचायत क्षेत्र के सब्जी मंडी परिसर, स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। अभियान में CISF NSL नगरनार के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट सनिश एम. सहित CISF के अधिकारी एवं बल सदस्य उपस्थित रहे।कमांडेंट राघवेंद्र सिंह की देखरेख में CISF के जवानों एवं अधिकारियों ने पूरी तत्परता और लगन के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई।

इस दौरान उपस्थित CISF बल सदस्यों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली।अभियान के माध्यम से स्वच्छता को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश सभी जवानों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में CISF के अधिकारियों एवं बल सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा गया कि स्वच्छ परिसर केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की पहचान है। स्वच्छता को आदत बनाकर ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर नगरनार का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम CISF अधिकारियों एवं बल सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

खुद बाढ़ में तबाह हो गए, मगर डोंगाघाट के बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बन गए सूरज ठाकुर

0

खुद का घर बाढ़ में ढह गया, परिवार प्रभावित, फिर भी दूसरों की मदद के लिए गले तक पानी में उतरे सूरज

जगदलपुर इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ ने जगदलपुर के डोंगाघाट क्षेत्र में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। बाढ़ के इस संकट के बीच शिव मंदिर वार्ड निवासी सूरज ठाकुर ने मानवता और सेवा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे डोंगाघाट के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। बाढ़ के कारण सूरज ठाकुर का स्वयं का मकान ढह गया और उनका पूरा परिवार भी बाढ़ से प्रभावित हुआ। इसके बावजूद उन्होंने अपनी परेशानियों की परवाह किए बिना डोंगाघाट के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद करने का निर्णय लिया।

दरअसल सूरज ठाकुर अपनी जान जोखिम में डालकर गले तक भरे पानी के बीच घर-घर पहुंचे और जरूरतमंद लोगों तक पानी, भोजन, नाश्ता सहित आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य किया।सूरज ठाकुर ने बाढ़ की विकट परिस्थितियों में कई परिवारों तक पहुंचकर उनका हालचाल जाना और जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई। जब अधिकांश लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे, उस समय सूरज स्वयं बाढ़ के पानी में उतरकर लोगों की मदद में जुटे रहे। डोंगाघाट के लोगों ने सूरज ठाकुर की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि मुसीबत कब आ जाए, यह किसी को पता नहीं होता। बाढ़ की इस कठिन घड़ी में जब सूरज का अपना घर और परिवार भी प्रभावित था, तब भी उन्होंने दूसरों की चिंता करते हुए जिस तरह मदद का हाथ बढ़ाया, वह मानवता की मिसाल है।स्थानीय लोगों ने सूरज ठाकुर को “बाढ़ पीड़ितों का मसीहा” बताते हुए कहा कि उन्होंने संकट की घड़ी में डोंगाघाट के लोगों का साथ दिया और बिना किसी स्वार्थ के उनकी मदद की। लोगों ने सूरज ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सेवा और साहस के लिए पूरा डोंगाघाट उनका धन्यवाद करता है।

सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान, कलेक्टर बोले – सेवा से रिटायर हुए हैं, अनुभव से नहीं

0

जगदलपुर कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समारोह में 16 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें पेंशन भुगतान आदेश भी प्रदान किए गए।कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी शासकीय सेवा से जरूर रिटायर हुए हैं, लेकिन उनका अनुभव आज भी समाज और प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से युवा कर्मचारियों के साथ संपर्क बनाए रखने और अपने सेवाकाल के अनुभव साझा कर उनका मार्गदर्शन करने की अपील की।कलेक्टर ने कहा कि अब वे परिवार के साथ समय बिताने के साथ पठन-पाठन, लेखन और संगीत जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर जीवन की दूसरी पारी को सार्थक बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लंबे सेवाकाल के कारण सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रशासनिक व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं की अच्छी समझ होती है। वे आम लोगों को पेयजल, राशन, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की जानकारी देकर सहयोग कर सकते हैं।जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में कर्मचारियों के स्वत्व और पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण की प्रशासनिक पहल की सराहना की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के दिन ही स्वत्वों और पेंशन संबंधी प्रक्रिया पूरी होना सुशासन का अनुकरणीय उदाहरण है।

बकावंड जनपद पंचायत की नवनियुक्त सीईओ श्रीमती श्वेता साहू जी का सरपंच संघ ने किया भव्य स्वागत

0

बकावंड 30 सितंबर 2026 आज जनपद पंचायत बकावंड में नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रीमती श्वेता साहू जी के पदभार ग्रहण करने पर सरपंच संघ बकावंड के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।सरपंच संघ के अध्यक्ष रीमा दर बघेल जी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष एवं संघ के समस्त सरपंच सदस्यों ने गुलदस्ता एवं पुष्पमाला भेंट कर मैडम का स्वागत किया और नवीन पदस्थापना की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष ने कहा कि – “मैडम के कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव से बकावंड जनपद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। हमें आशा है कि शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी।”नवनियुक्त सीईओ श्वेता साहू जी ने सरपंच संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – “सभी सरपंचों के सहयोग से जनपद क्षेत्र का समग्र विकास मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। पंचायतों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।”कार्यक्रम में सरपंच संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित बकावंड जनपद के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचगण एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS